अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हमर प्रदेश सीजी नà...
More Stories
सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन एवं सशक्तिकरण सम्मेलन में 224 हितग्राही हुए लाभान्वित
सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन एवं सशक्तिकरण सम्मेलन में 224 हितग्राही हुए लाभान्वित हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट लोहण्डीगुड़ा में में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों को भी मिली स्वास्थ्य एवं शासकीय योजनाओं की सुविधा जगदलपुर, नवंबर 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहण्डीगुड़ा में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में ‘सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन एवं सशक्तिकरण सम्मेलन’ एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिकलसेल पीड़ित मरीजों के साथ विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं एवं अन्य हितग्राहियों को स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाणीकरण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में कुल 224 हितग्राहियों को विभिन्न सेवाओं से प्रत्यक्ष तौर पर लाभान्वित किया गया। जिला स्तर से पहुंची मेडिकल बोर्ड की विशेषज्ञ टीम द्वारा हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता संबंधी प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान कुल 225 मरीजों की जांच की गई तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक पहल की गई। शिविर में 74 नए यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। इनमें सेरेब्रल पाल्सी के 19, अस्थि बाधित के 18, सिकलसेल के 17, अल्प दृष्टि के 9, बौद्धिक दिव्यांगता के 6, श्रवण बाधित के 4 तथा थैलेसीमिया का एक प्रकरण शामिल है। इसके अतिरिक्त 12 नए आधार कार्ड, 11 आभा आईडी तथा 6 राशन कार्ड से संबंधित मामलों का भी त्वरित निराकरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने ग्रामीणों को सिकलसेल एनीमिया के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और नियमित स्वास्थ्य परामर्श के महत्व की जानकारी दी। साथ ही दिव्यांगजनों को उपलब्ध शासकीय सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य सिकलसेल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्रभावित मरीजों और दिव्यांगजनों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनेश्वर पाण्डे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम श्री राजेन्द्र कुमार बघेल, बीईटीओ श्री सकरु राम मौर्य सहित समस्त सेक्टर सुपरवाइजर एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रक्रियाओं के बाद हितग्राहियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। इसके पश्चात स्टाफ के माध्यम से हितग्राहियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस प्रकार शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों, दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सेवाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
सांकरा-जैतपुरी मार्ग की स्वीकृति में अरुण सार्वा और विकास मरकाम की पहल लाई रंग
सांकरा-जैतपुरी मार्ग की स्वीकृति में अरुण सार्वा और विकास मरकाम की पहल लाई रंग 30 किलोमीटर सड़क के लिए 87.60 करोड़ रुपये मंजूर, वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगी मुक्ति; ग्रामीणों में खुशी की लहर ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री और वित्त मंत्री से लगातार की थी मांग, ग्रामीणों ने राज्य सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति जताया आभार वर्तमान में जर्जर सड़क विभागीय मंत्री को मांग पत्र सौपतें सार्वा और मरकामफोटो - वित्तमंत्री को मांग पत्र सौपतें सार्वा और मरकाम नगरी धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए लंबे इंतजार के बाद राहत भरी खबर सामने आई है। सांकरा से घटुला, बेलरगांव होते हुए जैतपुरी तक लगभग 30 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने 87 करोड़ 60 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना के अंतर्गत मार्ग को दो लेन में विकसित करने के साथ आवश्यक पुल-पुलियों का निर्माण भी प्रस्तावित है। सड़क की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के अनेक गांवों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे आवागमन की सुविधा और क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है। जर्जर सड़क से परेशान थे ग्रामीण, लंबे समय से हो रही थी मांग सांकरा से जैतपुरी तक का यह मार्ग आसपास के अनेक गांवों को जोड़ने के साथ सिहावा विधानसभा क्षेत्र के बड़े हिस्से के आवागमन का प्रमुख माध्यम है। लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई डामर की परत और संकरे मार्ग के कारण वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विद्यार्थियों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती थीं। खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। क्षेत्रवासी लगातार इस मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की मांग कर रहे थे। अरुण सार्वा और विकास मरकाम ने शासन स्तर पर की लगातार पहल ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयास किए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर मार्ग की वास्तविक स्थिति, ग्रामीणों की परेशानियों और सड़क निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराया। इसके साथ ही लोक निर्माण मंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भी मुलाकात कर मांग पत्र सौंपे गए। उन्होंने लगभग 30 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने और शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।दोनों जनप्रतिनिधियों ने शासन स्तर पर मांग रखने के साथ ही संबंधित विभाग के जिला एवं राजधानी स्तर के अधिकारियों से भी लगातार संपर्क बनाए रखा। सड़क निर्माण से जुड़े तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर पहल करते हुए स्वीकृति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए गए। इन निरंतर प्रयासों के बाद 87.60 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे वर्षों से सड़क सुधार की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने जताई खुशी, राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों का माना आभार सड़क निर्माण के लिए बड़ी राशि स्वीकृत होने पर सांकरा, उमरगांव, घटुला, बेलरगांव, जैतपुरी एवं घुरावड़ सहित आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा एवं विकास मरकाम के प्रति आभार जताया। ग्राम सांकरा से समाजसेवी हितु सिन्हा, जनपद सदस्य राजू गोसाई, सरपंच नागेंद्र बोरझा, शशि ध्रुव, गिरवर भंडारी, सुलोचना साहू, जनमत साहू, सक्ती मरकाम, महेश साहू, पवन साहू, सुरेश साहू, सुगंध चंद, उपसरपंच हरीश साहू एवं हरि भंडारी सहित समस्त ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।इसी तरह ग्राम उमरगांव से पोषण साहू, महेश अग्रवाल, जनक साहू, लखन पुजारी, फलेंद साहू, खिरभान साहू, अजय सिन्हा, सालिक साहू, बेददास मानिकपुरी एवं पुनारद पटेल ने खुशी जाहिर की। ग्राम घटुला से मोनू साहू, आर.के. बोरझा, जैनेन्द्र साहू, लीलाधर साहू, धरमु यादव, नरोत्तम साहू, वीरेंद्र मिश्रा, डिगेश सेन एवं राकेश चौबे सहित ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया।वहीं ग्राम बेलरगांव से नारद साहू, प्रशंसा चोपड़ा, भुवनदास मानिकपुरी, उमेश साहू, यतेन्द्र साहू, लिलेश प्रजापति, कोमल देवांगन, विक्की देवांगन, केशर यादव, लोकेश देवांगन, बिजृलाल साहू, हेमेंद्र देवांगन, परेश साहू, गणेश साहू, संदीप दास एवं खेमनलाल साहू ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।जैतपुरी एवं घुरावड़ से जनपद सदस्य मौसमी मंडावी, सरपंच महेश नेताम, सरपंच डोमार ध्रुव, तिलक राम नेताम, रतन लाल, बीदेराम नेताम एवं इतवारी नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीणों को अब उम्मीद है कि निर्माण की आगामी प्रक्रिया शीघ्र पूरी होगी और सड़क का काम धरातल पर शुरू होगा। इस मार्ग के बेहतर निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। वर्षों से लंबित मांग पूरी होने की दिशा में मिली यह स्वीकृति पूरे क्षेत्र के लिए विकास का नया रास्ता खोलेगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के आवासों में तेजी लाने की पहल,
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारीब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के आवासों में तेजी लाने की पहल, हितग्राहियों से मिलकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश43 स्वीकृत आवासों में 21 का निर्माण अभी अप्रारम्भ, शेष आवास विभिन्न निर्माण स्तरों पर प्रगतिरत दंतेवाड़ा, 19 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और अप्रारम्भ आवासों को शीघ्र शुरू कराने के उद्देश्य से आज हितग्राहियों से मुलाकात कर निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रगतिरत एवं अप्रारम्भ आवासों की स्थिति का जायजा लेते हुए हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, योजना के अंतर्गत कुल 43 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 18 आवास फाउंडेशन स्तर पर, 02 आवास लिंटल स्तर पर तथा 02 आवास रूफ स्तर पर निर्माणाधीन हैं। वहीं, 21 आवासों का निर्माण कार्य अभी प्रारम्भ नहीं हुआ है। निरीक्षण के दौरान संबंधित हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई तथा निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के बीएलसी घटक अंतर्गत 18 माह के भीतर आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान निधि के तहत शासन द्वारा 32 हजार 850 रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने हितग्राहियों से योजना का लाभ उठाते हुए समय-सीमा में अपने पक्के आवास का निर्माण पूर्ण करने की अपील की।
गोद में बच्चा, हाथ में जीत का जुनून - छिंदगढ़ में बस्तर ओलंपिक बना गांव का सबसे बड़ा त्योहार
गोद में बच्चा, हाथ में जीत का जुनून - छिंदगढ़ में बस्तर ओलंपिक बना गांव का सबसे बड़ा त्योहार हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर - मनोज कुमार भट्ट सुकमा / छिंदगढ़ - बस्तर ओलंपिक ने इस बार वो तस्वीर दिखाई है, जो कभी सोची भी नहीं गई थी। छिंदगढ़ के मैदान में महिलाएं अपने दुधमुंहे बच्चों को गोद में लिए पहुंचीं, और फिर कबड्डी और रस्साकसी में ऐसी हुंकार लगाई कि पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। ये वही इलाका है, जहां कभी नक्सल का डर था, अब वहां खेल का उत्सव है। बस्तर ओलंपिक 2026-27 की क्लस्टर स्तरीय स्पर्धा में दूर-दूर के गांवों से खिलाड़ी आए हैं। युवा ही नहीं, महिलाएं और बुजुर्ग भी मैदान में उतर रहे हैं। गांव-गांव में अब चर्चा खेल की हो रही है, डर की नहीं। ‘हमारा खेल, हमारा बस्तर, हमारी पहचान’ - इसी नारे के साथ ये आयोजन हो रहा है। डब्बा जैसे पहुंचविहीन गांव से कबड्डी खेलने आईं दीपिका मुचाकी ने कहा, ऐसे आयोजनों से गांव के लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं, और युवाओं को अपनी ताकत दिखाने का मौका मिलता है। इस बार जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी और कराटे जैसे खेल हो रहे हैं। कब-क्या होगा?> 16 से 19 नवंबर - क्लस्टर स्तरीय मुकाबले> 20 से 23 नवंबर - विकासखंड स्तरीय मुकाबले> 26-27 नवंबर - जिला स्तरीय मुकाबले, हड़मा स्टेडियम और पुलिस लाइन मैदान, सुकमा बस्तर ओलंपिक अब सिर्फ खेल नहीं रहा, ये पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों के लोगों के लिए भरोसे, पहचान और नई शुरुआत का मंच बन गया है। ---
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के निमित्त संगठनात्मक प्रवास
ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला उत्तर प्रदेश चुनाव प्रवास भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चाजिला – बिलासपुर ग्रामीण, छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के निमित्त संगठनात्मक प्रवास हेतु आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी के साथ जिला अध्यक्ष गायत्री साहू जी आज लखनऊ (उत्तर प्रदेश) प्रवास के लिए प्रस्थान करेंगी। इस प्रवास के दौरान महिला मोर्चा की बहनों से संवाद, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने एवं संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करेंगी। साथ ही पार्टी के चुनावी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए संगठन के दायित्वों का निर्वहन करेंगी।
महानदी उद्गम स्थल में लाखों पेड़ों की कटाई और 102.47 हेक्टेयर वनभूमि पर अवैध कब्जे का दशकभर का खेल खत्म — करका में आज चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद महानदी उद्गम स्थल में लाखों पेड़ों की कटाई और 102.47 हेक्टेयर वनभूमि पर अवैध कब्जे का दशकभर का खेल खत्म — करका में आज चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान गरियाबंद-धमतरी,उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अर्सिकन्हार परिक्षेत्र अंतर्गत करका क्षेत्र में आरक्षित वनभूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए वन विभाग द्वारा आज 19 नवंबर 2026 को व्यापक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के माध्यम से लगभग 102.47 हेक्टेयर आरक्षित वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। वन विभाग द्वारा इस कार्रवाई की समस्त प्रशासनिक एवं मैदानी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा वनभूमि और वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 400 से अधिक वन एवं पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इस बल में महिला वनकर्मियों की भी पर्याप्त भागीदारी रहेगी, ताकि पूरी कार्रवाई अनुशासित, सुरक्षित एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप संपन्न हो सके। हाई-टेक ड्रोन से होगी निगरानी, प्रत्येक गतिविधि का होगा डिजिटल रिकॉर्ड अभियान की निगरानी के लिए उच्च क्षमता वाले 3 सर्विलांस ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। इन ड्रोन के माध्यम से पूरे प्रभावित क्षेत्र की दूर से ही हवाई निगरानी की जाएगी। विशेष रूप से उपद्रवियों द्वारा वन संपदा को नुकसान पहुंचाने, पेड़ों की कटाई अथवा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने जैसी किसी भी गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान करने तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई के लिए ड्रोन से प्राप्त फोटो एवं वीडियो फुटेज को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा। टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण करने या सहयोग देने पर 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ होगा वन एवं जल संरक्षण चूँकि उक्त अतिक्रमित क्षेत्र महानदी का उद्गम स्थल है एवं राज्य का प्रमुख हाथी कॉरिडोर है इसीलिए वन विभाग की कार्ययोजना केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है। अतिक्रमण मुक्त भूमि पर प्राकृतिक वनस्पति के पुनरुद्धार, मृदा संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत लगभग 2,000 कंटूर ट्रेंच (समोच्च खाइयों) के निर्माण हेतु लेआउट तैयार किया गया है जिसे 1 ही दिन में पूरा किया जायेगा। इसके पश्चात लगभग 25000 कंटूर ट्रेंच निर्माण और वृक्षारोपण किया जायेगा। इन कंटूर ट्रेंच के माध्यम से वर्षा जल का बहाव नियंत्रित कर उसे भूमि में अधिक समय तक रोका जा सकेगा, जिससे भूजल पुनर्भरण, मृदा में नमी का संरक्षण तथा स्थानीय वनस्पति के पुनर्जनन को बढ़ावा मिलेगा। इससे दीर्घकाल में करका क्षेत्र के वन पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्स्थापित करने में सहायता मिलेगी। अतिक्रमण का विस्तार और वन संपदा को हुआ नुकसान विभागीय अभिलेखों एवं वर्ष 2006, 2012 की इसरो सैटेलाइट इमेजरी तथा वर्ष 2017 से 2026 तक की उपलब्ध उपग्रह एवं ड्रोन सर्वेक्षण रिपोर्टों के विश्लेषण से करका क्षेत्र में आरक्षित वनभूमि पर अतिक्रमण के निरंतर विस्तार की पुष्टि हुई है। वर्ष 2016 में लगभग 22 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण पाया गया था, जो बढ़कर लगभग 102.47 हेक्टेयर तक पहुंच गया। इस दौरान वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई एवं क्षति के साक्ष्य भी सामने आए हैं। विभागीय सर्वेक्षण में 3,433 बड़े वृक्षों के ठूंठ तथा पूर्व में दर्ज प्रकरणों में 501 पेड़ों की अवैध कटाई से संबंधित तथ्य सामने आए हैं। इससे न केवल वन संपदा को नुकसान पहुंचा है, बल्कि हाथी विचरण क्षेत्र, वन्यजीव आवास एवं क्षेत्रीय जैव विविधता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। वन विभाग द्वारा संबंधित व्यक्तियों को अपना पक्ष रखने एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किए गए। निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए तथा संबंधित अभिलेखों और प्रस्तुत दावों का परीक्षण किया गया। इसके उपरांत नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निर्धारित की गई है।
कांकेर पुलिस के कबाड़ व्यवसायियों की ली गई मीटिंग, शहर के 21 कबाड़ संचालकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेरनाम: शैलेन्द्र जैन कांकेर पुलिस के कबाड़ व्यवसायियों की ली गई मीटिंग, शहर के 21 कबाड़ संचालकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश 🟦कांकेर पुलिस के कबाड़ व्यवसायियों की ली गई मीटिंग, शहर के 21 कबाड़ संचालकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश 🟦चोरी की संपत्ति की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से की गई बैठक। 🟦पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कांकेर पुलिस द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं 🟦इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में कांकेर शहर के सभी 21 कबाड़ संचालकों की बैठक ली गई। बैठक में कबाड़ व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, चोरी की संपत्ति की खरीद-बिक्री से दूर रहने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 🟦बैठक के दौरान सभी कबाड़ संचालकों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए—1.सभी कबाड़ प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।2.किसी भी व्यक्ति से चोरी का सामान अथवा चोरी की संपत्ति होने का संदेह रखने वाली सामग्री क्रय नहीं करने की समझाइश दी गई। चोरी की संपत्ति की खरीद-बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी3. कबाड़ सामग्री बेचने आने वाले व्यक्तियों की पहचान एवं सामग्री के स्रोत के संबंध में आवश्यक जानकारी रखने के निर्देश दिए गए।4. किसी भी नाबालिग से कबाड़ सामग्री अथवा अन्य सामान क्रय नहीं करने की हिदायत दी गई।5.यदि कोई व्यक्ति चोरी का सामान बेचने का प्रयास करता है अथवा कोई संदिग्ध सामग्री लेकर पहुंचता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।6.सभी कबाड़ संचालकों को अपने व्यवसाय का संचालन वैधानिक नियमों के अनुरूप करने तथा पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने की समझाइश दी गई
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी, दो दिनों में 5 स्थानों से 1,425 पैकेट धान जब्त
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी, दो दिनों में 5 स्थानों से 1,425 पैकेट धान जब्त [11/19, 1:41 PM] कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली महासमुंद, 19 नवम्बर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार विगत दो दिनों में जिले के विभिन्न तहसीलों में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए पांच स्थानों से कुल 1,425 पैकेट अवैध धान जब्त किया है जानकारी के अनुसार, तहसील कोमाखान के ग्राम दरबेकेरा निवासी प्रेमनाथ यादव की दुकान में लगभग 100 कट्टा अवैध धान का संग्रहण पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई कर धान मंडी विभाग के सुपुर्द किया गया इसी तरह तहसील पिथौरा के ग्राम तरेकेला में शंकर लाल नायक के निजी गोदाम में 650 पैकेट अवैध धान का भंडारण पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। ग्राम सुखीपाली में व्यापारी शंभूलाल बारिक के निजी गोदाम से 75 पैकेट अवैध धान जब्त किया गया। वहीं ग्राम लोहारीनडोंगरी में कृषक श्रीराम पटेल के घर से ग्रीष्मकालीन धान के 300 पैकेटजब्त किए गए इसके अतिरिक्त 19 नवम्बर को तहसील बसना के ग्राम गड़फुलझर में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 300 पैकेट अवैध धान जब्त किया जिला प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता, अवैध भंडारण एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित खरीदी केंद्रों में ही अपना धान विक्रय करें तथा अवैध गतिविधियों से दूर रहें
गांजा-सिगरेट पीते 7 स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, कोरबा स्कूल प्रबंधन ने जारी किया TC नोटिस
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान जिला - कोरबा पाली गांजा-सिगरेट पीते 7 स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, कोरबा स्कूल प्रबंधन ने जारी किया TC नोटिस कोरबा (छत्तीसगढ़): जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत हरदीबाजार क्षेत्र के कोरबी धतूरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शिक्षा और समाज को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के सात छात्र-छात्राओं का नशा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन ने पांच छात्रों और दो छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाणपत्र (TC) जारी करने का नोटिस थमा दिया है खंडहर में गांजा और सुनसान जगह पर सिगरेट के कश- जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। 14 नवंबर के बताए जा रहे पहले वीडियो में स्कूल की यूनिफॉर्म पहने पांच छात्र विद्यालय परिसर के पीछे स्थित एक खंडहरनुमा इमारत में बैठकर गांजा पीते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में कक्षा नौवीं की दो छात्राएं एक सुनसान स्थान पर सिगरेट पीती और आपस में अभद्र भाषा का उपयोग करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद छात्राओं ने रील बनाने के उद्देश्य से रिकॉर्ड किया था, जो बाद में वायरल हो गया। प्राचार्य की सख्ती, डीईओ को नहीं है मामले की खबर वीडियो सामने आने के बाद - विद्यालय के प्राचार्य बलभद्र सिंह ने तत्काल शाला प्रबंधन समिति (SMC) और संबंधित बच्चों के अभिभावकों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में अभिभावकों को उनके बच्चों की करतूत का वीडियो दिखाया गया। अनुशासनहीनता के इस गंभीर मामले में सख्त कदम उठाते हुए प्रबंधन ने सभी सातों विद्यार्थियों को स्कूल से निष्कासित करने (TC जारी करने) का नोटिस दिया है। हालांकि, प्राचार्य द्वारा इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को पत्र भेजने की बात कही गई है, लेकिन डीईओ टीपी उपाध्याय ने पूरे मामले से अपनी अनभिज्ञता जताई है।
भानुप्रतापपुर में तीन दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन, 553 महिला एवं पुरुषों के बनाए गए ड्राइविंग लाइसेंस।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर जिला: कांकेरनाम: शैलेन्द्र जैन 🟪भानुप्रतापपुर में तीन दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन, 553 महिला एवं पुरुषों के बनाए गए ड्राइविंग लाइसेंस। 🟪आम नागरिकों की सुविधा एवं यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने कांकेर पुलिस की पहल, शिविर में महिलाओं की रही उल्लेखनीय भागीदारी। 🔳पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा एसडीओपी भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुविधा एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। 🔳दिनांक 16.11.2026 से 18.11.2026 तक थाना भानुप्रतापपुर परिसर एवं मंगल भवन में आयोजित इस शिविर में परिवहन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने पहुंचकर उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया का लाभ उठाया। 🔳शिविर की विशेष उपलब्धि महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कुल 553 हितग्राहियों में 375 महिलाएं एवं 178 पुरुष शामिल रहे। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक शिविर में पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए। यह महिलाओं में बढ़ती जागरूकता, आत्मनिर्भरता तथा यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का सकारात्मक संकेत है। 🔳तीन दिवसीय शिविर की उपलब्धि- महिला हितग्राही – 375- पुरुष हितग्राही – 178- कुल बनाए गए ड्राइविंग लाइसेंस – 553 🔳इस शिविर के आयोजन से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हुई। साथ ही, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन संचालन करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 📢कांकेर पुलिस की अपील आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करें, वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन को अपनी आदत बनाएं। आपकी सतर्कता ही आपकी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
भंवरपुर में 22 नवम्बर को होगा 2007 एवं 2008 बैच का भव्य पुनर्मिलन उत्सव, पुराने शिक्षक भी होंगे शामिल, स्कूल परिसर में लगाए जाएंगे 10 ताड़ के पेड़
भंवरपुर में 22 नवम्बर को होगा 2007 एवं 2008 बैच का भव्य पुनर्मिलन उत्सव, पुराने शिक्षक भी होंगे शामिल, स्कूल परिसर में लगाए जाएंगे 10 ताड़ के पेड़ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान 19/11/2026 भंवरपुर / महासमुंद: भंवरपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (पूर्व माध्यमिक विद्यालय) के पुराने विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। 2007 एवं 2008 बैच के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा 22 नवंबर 2026 को भव्य पुनर्मिलन उत्सव (रीयूनियन) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में पुराने दोस्त, पुराने शिक्षक और पुरानी यादें एक बार फिर से ताजा होने वाली हैं। शुभ से मनाया जाएगा यह विशेष आयोजन: आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को शुभ से मनाने के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। स्कूल के पुराने विद्यार्थी देश-विदेश में जहां भी हैं, वे सभी इस दिन के लिए भंवरपुर पहुंचेंगे। कई सालों बाद अपने पुराने साथियों, शिक्षकों और विद्यालय से जुड़ी यादों को फिर से ताजा करने का एक विशेष अवसर होगा। कार्यक्रम की मुख्य बातें: - 2007 एवं 2008 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का पुनर्मिलन - सभी पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान - विद्यालय परिसर में 10 ताड़ के पेड़ (फॉक्सटेल पाम) का निर्देशन - सांस्कृतिक एवं संवाद कार्यक्रम - सामूहिक भोजन एवं स्मृति समारोह स्कूल परिसर में लगाए जाएंगे 10 Palm Tree: पूर्व विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 10 Palm Tree (Foxtail Palm) का निर्देश किया जाएगा। संचालकों का कहना है कि यह वृक्षारोपण सिर्फ पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालय, शिक्षकों और मित्रता के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है। ये पेड़ आने वाली जरूरतों को भी इस पुनर्मिलन की याद दिलाते रहेंगे। पुराने शिक्षकों का होगा सम्मान: आयोजन समिति ने बताया कि इस अवसर पर उन सभी आदरणीय शिक्षकों को भी विशेष आमंत्रण दिया गया है, जिन्होंने विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शिक्षकों का सम्मान कर विद्यार्थी अपने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। आयोजन समिति की अपील: आयोजन समिति (बैच 2007-2008) ने कहा है - > "हम सभी पूर्व विद्यार्थियों से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक पुनर्मिलन को सफल बनाएं।" पुरानी यादें, गुरुजनों का सानिध्य और मित्रों से मुलाकात — बनेगा साकार दिन: संचालकों का कहना है कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पुरानी यादों को फिर से जीने का मौका है। बेंच पर बैठी की गई मस्ती, क्लास में की गई जिज्ञासाएं, शिक्षकों की डांट और दोस्तों के साथ बिताए गए पल - सब कुछ इस दिन फिर से याद आएगा। तो याद रखिए तारीख - 22 नवम्बर 2026, स्थान - स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, भंवरपुर
सांकरा में पहली बार सजेगी छत्तीसगढ़ की मशहूर ‘परपट झांकी’, दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी रहेगी खास आकर्षण
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज नंदी स्थापना दिवस एवं देवउठनी पर्व पर 20 नवंबर को होगा भव्य आयोजन, सोशल मीडिया पर लाखों दर्शकों के बीच लोकप्रिय है परपट झांकी छत्तीसगढ़ की लोककला, धार्मिक आस्था और जस गायन की अनूठी पहचान बन चुकी मशहूर ‘परपट झांकी’ अब ग्राम सांकरा में भी अपनी प्रस्तुति देने जा रही है। नंदी स्थापना दिवस एवं देवउठनी पर्व के पावन अवसर पर 20 नवंबर, शुक्रवार को पहली बार सांकरा में ‘दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। परपट झांकी छत्तीसगढ़ में अपनी विशिष्ट प्रस्तुति, धार्मिक कथाओं, आकर्षक झांकियों और भक्ति संगीत के लिए जानी जाती है। इसकी लोकप्रियता केवल मंच तक सीमित नहीं है, बल्कि फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसका खासा क्रेज है। झांकी की प्रस्तुतियों से जुड़े वीडियो और रील्स को लाखों की संख्या में दर्शक देखते हैं। यही वजह है कि परपट झांकी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी प्रसिद्ध परपट झांकी की ‘दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी’ की प्रस्तुति ग्राम सांकरा के हाईस्कूल ग्राउंड में रात्रि 8 बजे से होगी। धार्मिक और सांस्कृतिक रंगों से सजी इस प्रस्तुति में दर्शकों को भक्ति, लोक परंपरा और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि नंदी स्थापना दिवस और देवउठनी पर्व का ग्राम सांकरा में विशेष धार्मिक महत्व है। इसी अवसर को यादगार बनाने के उद्देश्य से इस बार विशेष जस झांकी का आयोजन किया जा रहा है। सांकरा में पहली बार प्रदेश की चर्चित परपट झांकी के पहुंचने से आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्सुकता है। कार्यक्रम का आयोजन हितेश महेश सिन्हा एवं समस्त महेश फाउंडेशन सांकरा छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है। वहीं रुद्र परिवार, शंकर चौक सांकरा की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। आयोजकों ने नगरी क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।