Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

कोदो, कुटकी एवं रागी की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी, किसानों को मिलेगा उपज का उचित दाम

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेà¤...

State Head • Nov 19, 2026

More Stories

ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज      धमतरी। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरुद के चतुर्थ वर्ष बी.एससी. (कृषि) विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना के अंतर्गत ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन 18 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे साहू भवन, खैरा में किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती योगेश्वरी साहू मुख्य अतिथि तथा उपसरपंच श्रीमती जमुना बाई यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा ने की। इस अवसर पर प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक सहित पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।        ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना के अंतर्गत चतुर्थ वर्ष के कृषि विद्यार्थी लगभग दो माह तक ग्राम में रहकर किसानों के बीच प्रत्यक्ष रूप से कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे है। इसी बीच कृषि सूचना केंद्र की स्थापना किया गया। इस दौरान वे ग्रामीण जीवन, खेती-किसानी की वास्तविक परिस्थितियों तथा कृषि की विभिन्न गतिविधियों जैसे फसल बुवाई, बीज उपचार, खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल कटाई एवं उपरांत प्रबंधन आदि का व्यावहारिक ज्ञान किसानों के बीच जागरूकता फैला रहे है। साथ ही किसानों की समस्याओं, कृषि संसाधनों एवं ग्रामीण आवश्यकताओं का अध्ययन कर आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुंचा रहे हैं।      कृषि सूचना केंद्र के माध्यम से किसानों एवं विद्यार्थियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया जाएगा तथा किसानों को उन्नत फसल उत्पादन तकनीक, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा कृषि उद्यमिता संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ वास्तविक कृषि परिस्थितियों का अनुभव प्रदान करना तथा किसानों और कृषि विद्यार्थियों के बीच ज्ञान एवं अनुभव का आदान-प्रदान स्थापित करना है।       उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने कृषि महाविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण कृषि विकास, किसान जागरूकता एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का समापन ग्रामीण कृषि विकास एवं किसानों के साथ मिलकर वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Nov 19, 2026 Read

ग्राम कुंडेल में विकसित हो रहा आर्मी ग्राउंड, युवाओं को मिलेगी सैन्य भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    वीबी-जी रामजी योजनांतर्गत स्वीकृत प्रशिक्षण मैदान का कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने किया निरीक्षण, युवाओं को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और समर्पण के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए किया प्रेरित   धमतरी। जिले के ग्रामीण युवाओं को सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विकासखंड धमतरी के ग्राम कुंडेल में फिजिकल एजुकेशन ट्रेनिंग ग्राउंड (आर्मी ग्राउंड) विकसित किया जा रहा है। वीबी-जी रामजी योजनांतर्गत स्वीकृत इस प्रशिक्षण मैदान को गांव के नागरिकों, पूर्व सैनिकों और वर्तमान में सेवारत जवानों की सक्रिय सहभागिता से आकार दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इस पहल में ग्रामीणजन और सैनिक आर्थिक सहयोग के साथ श्रमदान भी कर रहे हैं। सामुदायिक सहभागिता से विकसित हो रहा यह मैदान ग्रामीण युवाओं के सपनों को नई दिशा देने के साथ ही गांव में देशसेवा के प्रति उत्साह और सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर रहा है।   इसी क्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज ग्राम कुंडेल पहुंचकर निर्माणाधीन आर्मी ग्राउंड का अवलोकन किया। उन्होंने मैदान में चल रहे विकास कार्यों तथा प्रवेश द्वार पर किए गए आकर्षक पेंटिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों और ग्रामीणों से चर्चा कर मैदान के विकास में उनके योगदान, कार्ययोजना और आवश्यकताओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों एवं सैनिकों की इस पहल की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि गांव के युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए सभी वर्ग एकजुट होकर आगे आ रहे हैं।   कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना अनेक युवाओं का सपना होता है। इस सपने को साकार करने के लिए शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती, अनुशासन और नियमित अभ्यास बेहद जरूरी हैं। ग्राम कुंडेल में विकसित किया जा रहा आर्मी ग्राउंड युवाओं को इन सभी पहलुओं की तैयारी के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होगा। ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रशिक्षण के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी और वे अपने गांव में ही नियमित अभ्यास कर सकेंगे।   उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए केवल लक्ष्य निर्धारित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प भी जरूरी है। युवा अपने भीतर देशसेवा का जज्बा विकसित करें और शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक रूप से भी स्वयं को मजबूत बनाएं। सेना में चयन के लिए निर्धारित शारीरिक मापदंडों, दौड़, व्यायाम और अन्य गतिविधियों का नियमित अभ्यास करें। असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर और अधिक मेहनत के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन, अभ्यास का अवसर और प्रोत्साहन देने की।   कलेक्टर ने कहा कि ग्राम कुंडेल में आर्मी ग्राउंड का विकास सामुदायिक एकजुटता और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण है। पूर्व सैनिकों का अनुभव और वर्तमान जवानों का मार्गदर्शन युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से इस सकारात्मक पहल को निरंतर आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा इस पहल को आवश्यक मार्गदर्शन और सुविधाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण मैदान का समुचित विकास हो सके और युवाओं को इसका अधिकतम लाभ मिले।   कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को मैदान में प्रशिक्षण के अनुरूप आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने, दौड़ एवं शारीरिक अभ्यास के लिए उपयुक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा परिसर को सुव्यवस्थित स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदान के नियमित रखरखाव, स्वच्छता और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि युवाओं को नियमित अभ्यास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सके।   उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण केंद्र केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित नहीं होते, बल्कि युवाओं में समयबद्धता, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक भावना, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। यह पहल भविष्य में ग्राम कुंडेल सहित आसपास के गांवों के युवाओं को सेना, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।   इस अवसर पर एसडीएम कुरूद-मगरलोड श्री पीयूष तिवारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित बोरझा सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामवासी एवं पूर्व और वर्तमान सैनिक उपस्थित थे।

Nov 19, 2026 Read

धान खरीदी अभियान में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 4,303 किसानों से 14,893 मीट्रिक टन धान की खरीदी

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    20 नवंबर के लिए 1,480 टोकन जारी, इनके माध्यम से 5,318.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित   धमतरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से जारी है। शासन की किसान हितैषी नीतियों और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के फलस्वरूप किसान उत्साहपूर्वक अपने उपज का विक्रय करने धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, सुगम व्यवस्था और व्यवस्थित धान खरीदी को प्राथमिकता दी जा रही है।            प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक कुल 4,303 किसानों से 14,893 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, 20 नवंबर 2026 के लिए कुल 1,480 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 5,318.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जानी है। टोकन व्यवस्था से किसानों को अपनी निर्धारित तिथि पर धान विक्रय करने में सुविधा मिल रही है तथा उपार्जन केंद्रों में अनावश्यक भीड़ की स्थिति से बचने में भी मदद मिल रही है।            जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है। केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ ही धान की गुणवत्ता परीक्षण, तौल, बारदाना उपलब्धता, स्टैकिंग और अभिलेख संधारण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।          प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं टोकन के अनुसार ही अपने धान का विक्रय करने उपार्जन केंद्र पहुंचें। साथ ही धान को अच्छी तरह सुखाकर एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप लाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया सहज और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके। जिले में धान खरीदी कार्य को किसान हितों के अनुरूप पारदर्शी, व्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Nov 19, 2026 Read

कुलेश्वर महादेव मंदिर एवं लोमस ऋषि आश्रम के विकास को मिलेगी गति...

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने किया स्थल निरीक्षण, अधूरे निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश   धमतरी, 19 नवंबर 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज मगरलोड विकासखंड के प्रवास के दौरान जिले के अंतिम छोर पर स्थित प्रसिद्ध कुलेश्वर महादेव मंदिर एवं लोमस ऋषि आश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधी संभावनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोमश ऋषि आश्रम के समग्र विकास और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से चर्चा की।              कलेक्टर श्री मिश्रा ने आश्रम परिसर में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने लोमस ऋषि आश्रम के समीप लगभग 50 से 60 चौपाटी के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें तथा स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर भी विकसित हों। उन्होंने कुलेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने किशोर से खरीदी केंद्र तक मुरूम सीलिंग कराने, विभिन्न स्थानों पर सोलर लाइट लगाने तथा नवागांव में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र की स्वीकृति देने की मांग रखी। कलेक्टर ने इन मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए मुरूम सीलिंग का कार्य शीघ्र कराने, सोलर लाइट स्थापना के लिए खनिज मद से प्राप्त राशिका उपयोग करने तथा नवागांव में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत करने की बात कही। उन्होंने आगामी महीनों में कुलेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन शेड निर्माण, फ्लोरिंग सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य कराने की भी बात कही।     कलेक्टर ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्व को देखते हुए यहां आधारभूत सुविधाओं का विकास आवश्यक है। स्थानीय जनभागीदारी और विभागीय समन्वय से इन स्थलों को बेहतर धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे क्षेत्र की पहचान मजबूत होने के साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर मिल सकेंगे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मगरलोड श्री बिरेन्द्र साहू एसडीएम कुरूद-मगरलोड श्री पियूष तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और अधिकारी उपस्थित रहे।

Nov 19, 2026 Read

*यातायात पुलिस ने शहर में विशेष अभियान चलाकर मॉडिफाइड साइलेंसर से कानफोड़ू आवाज निकालने वालों 08 बुलेट मोटरसाइकिलों पर की गई चालानी कार्रवाई।*

🇮🇳 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ✍️ पद : जिला रिपोर्टर 📍 जिला : कांकेर 👤 नाम : शैलेन्द्र जैन ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬   🟩 मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट एवं बिना बीमा सहित यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल ₹35,300 का चालान। 🟩ध्वनि प्रदूषण फैलाने एवं आम नागरिकों की शांति भंग करने वाले वाहन चालकों को दी गई सख्त हिदायत।   🔳कार्रवाई का विवरण ◽पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे)के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस कांकेर द्वारा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करने तथा आम नागरिकों को मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज एवं कर्कश आवाज से राहत दिलाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ◽इसी क्रम में यातायात प्रभारी श्री दीपक साव के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर शहर में पेट्रोलिंग एवं जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश आवाज निकालने वाली 08 बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट एवं बिना बीमा सहित यातायात नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कुल ₹35,300 का चालान किया गया तथा अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जप्त किए गए।   ◽मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली अत्यधिक तेज एवं कर्कश आवाज ध्वनि प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ बुजुर्गों, बच्चों एवं आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनती है। सभी वाहन चालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर का ही उपयोग करें।    📢कांकेर पुलिस की अपील ◽ आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि वाहनों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। तेज एवं कर्कश आवाज से ध्वनि प्रदूषण फैलाने और सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Nov 19, 2026 Read

*कलेक्टर के निर्देश पर जिले के धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण*

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद : जिला रिपोर्टर📍 जिला : कांकेर नाम : शैलेन्द्र जैन   *अपर कलेक्टर एवं एसडीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों से की चर्चा*   अवैध धान भंडारण एवं व्यापार पर कार्रवाई, विभिन्न स्थानों से 720 क्विंटल से अधिक धान जब्त उत्तर बस्तर कांकेर, 19 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आज अपर कलेक्टर एवं जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों सहित विभागीय अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का सघन एवं आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बारदाने की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, खरीदी केंद्रों की साफ-सफाई, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, नमी मापक यंत्र, हमालों की व्यवस्था एवं धान के सुरक्षित भंडारण सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने खरीदी केंद्र प्रभारियों, नोडल अधिकारियों, बारदाना प्रभारियों एवं समिति प्रबंधकों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं श्री भागवत प्रसाद जायसवाल सहित एसडीएम कांकेर, भानुप्रतापपुर, चारामा, अंतागढ़ एवं पखांजूर द्वारा अपने-अपने अनुविभाग के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे ने नरहरपुर तहसील के अमोड़ा, नावडबरी, चंवाड़ एवं कुरना धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वहीं अपर कलेक्टर श्री भागवत जायसवाल ने पखांजूर तहसील एवं कोयलीबेड़ा क्षेत्र के सुरंगदोह, कोड़ेकुर्से, गोड़पाल, चिखली, पाचांगी, बड़गांव एवं पखांजूर उपार्जन केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धान में नमी की जांच, भंडारण व्यवस्था तथा कृषक उन्नति योजना के तहत बोनस प्रदाय के संबंध में किसानों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे के मार्गदर्शन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने डंवरखार, दलदली एवं देवरीबालाजी में फुटकर धान व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में धान के स्टॉक की जांच की। इसके अलावा धान खरीदी केंद्र सरोना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी प्रकार एसडीएम पखांजूर श्री सुरेश साहू द्वारा धान व्यपारियों के दूकानों का औचक निरीक्षण किया जाकर अवैध धान भंडारण एवं व्यापार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मरोड़ा के श्री दामला मंडावी से 52 क्विंटल, ताड़वेली के श्री विश्वनाथ हालदार से 80 क्विंटल, पी.व्ही.-96 सावनपुर से 40 क्विंटल, कोयलीबेड़ा के श्री कैलाश साहू से 94 क्विंटल तथा श्री शिवान पटेल से 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। अपर कलेक्टर एवं एसडीएम अंतागढ़ श्री जी.डी. वाहिले द्वारा पोड़गांव, अंतागढ़, कलेपरस, नवागांव (गोडरी), भैंसासुर एवं करेगांव धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम भानुप्रतापपुर श्री अनिकेत अशोक फड़तरे ने कोरर, बारवी, हाटकर्रा, सेलेगांव एवं भानबेड़ा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं एसडीएम चारामा श्री नरेंद्र बंजारे के नेतृत्व में तहसीलदार, मंडी सचिव एवं संबंधित सहकारिता निरीक्षक की एफएसटी टीम द्वारा चारामा तहसील के विभिन्न ट्रेडर्स एवं फुटकर धान व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में आकस्मिक जांच की गई। इस दौरान ग्राम जेपरा के बिट्टू एंड बबलू ट्रेडर्स से 60 क्विंटल, ग्राम टाहंकापार के साहू किराना स्टोर्स से 24 क्विंटल, ग्राम किलेपार के जय भोले राइस मिल से 150 क्विंटल तथा ग्राम तांसी के जय भोले राइस मिल से 200 क्विंटल धान जब्त करने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Nov 19, 2026 Read

महिला रक्षा टीम द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माकड़ी सिंगराय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🇮🇳 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ✍️ पद : जिला रिपोर्टर 📍 जिला : कांकेर 👤 नाम : शैलेन्द्र जैन ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 🟩🟩छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, बाल विवाह एवं पॉक्सो एक्ट के संबंध में दी गई जानकारी। 🟩 छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता बताकर छात्राओं के मोबाइल में कराया गया ऐप डाउनलोड।   🟪पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन , उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में कांकेर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।   🟪इसी क्रम में दिनांक 19.11.2026 को महिला रक्षा टीम द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माकड़ी सिंगराय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।   🟪कार्यक्रम के दौरान मानव तस्करी, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों एवं राहवीर योजना के संबंध में जानकारी देकर यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।   🟪महिला सुरक्षा को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता एवं इसके माध्यम से पुलिस तक शिकायत पहुंचाने की प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराए गए।   📢कांकेर पुलिस की अपील : कांकेर पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का उपयोग सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी प्रकार के अपराध, उत्पीड़न, साइबर ठगी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर बिना भय या संकोच के तत्काल पुलिस को सूचित करें।   📞पुलिस हेल्पलाइन नंबर : - पुलिस हेल्पलाइन : 9479155125 - आपातकालीन सहायता : 112 - साइबर अपराध हेल्पलाइन : 1930 - महिला हेल्पलाइन : 9479155925

Nov 19, 2026 Read

महानदी के उद्गम क्षेत्र करका में 102.45 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, 1 लाख पेड़ों की कटाई का खुलासा

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद   गरियाबंद, 19 नवंबर 2026। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत महानदी के उद्गम क्षेत्र करका में बुधवार को वन विभाग, पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 102.45 हेक्टेयर आरक्षित वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस अभियान में 400 से अधिक वनकर्मी, पुलिस बल एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी तैनात रहे।   2200 हेक्टेयर का अधिकार मिला, फिर भी काट दिए 1 लाख पेड़   वर्ष 2020 में शासन ने ग्रामसभा करका को करीब 2200 हेक्टेयर वन क्षेत्र में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (CFRR) दिए थे। इसका उद्देश्य समुदाय के सहयोग से वन का संरक्षण और संवर्धन करना था।   लेकिन इसके बावजूद पिछले एक दशक में करका के जंगल में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई, पेड़ों को गलाकर सुखाने (गर्डलिंग) और वनभूमि पर खेती करके अतिक्रमण बढ़ाया गया। विभागीय आकलन के अनुसार इस दौरान करीब 1 लाख पेड़ों की कटाई और क्षति हुई।   वर्ष 2016 में जो अतिक्रमण मात्र 22 हेक्टेयर था, वह 2026 तक बढ़कर 102.45 हेक्टेयर हो गया। इसका दस्तावेजीकरण इसरो सैटेलाइट इमेजरी और जीपीएस-ड्रोन सर्वेक्षण से किया गया है।   महिला वनकर्मियों ने निभाई अग्रणी भूमिका   इस कार्रवाई में महिला वनकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिछले 4 वर्षों में महिला वनकर्मियों की सक्रिय भागीदारी से कुल 1090 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।   आगजनी की कोशिश नाकाम, महिला वनकर्मी पर हमला, 3 गिरफ्तार   अभियान के दौरान टाइगर रिजर्व में आगजनी की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इस दौरान एक महिला वनकर्मी पर हमला भी हुआ। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुष्प्रेरण और अतिक्रमणकारियों को बरगलाने वालों पर भी POR दर्ज होगा।   2500 कंटूर ट्रेंच बने, 25000 का लक्ष्य अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर आज ही 2500 कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया गया। विभाग का लक्ष्य 25000 ट्रेंच बनाने का है, ताकि वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और प्राकृतिक वनस्पति का पुनर्जनन हो सके। वन विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई केवल कब्जा हटाने की नहीं, बल्कि महानदी के उद्गम क्षेत्र, वन्यजीव आवास और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Nov 19, 2026 Read

गरियाबंद में 230 पदों पर भर्ती के लिए 30 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद    छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद द्वारा 30 नवंबर 2026 (सोमवार) को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।   रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस मेले के माध्यम से निजी प्रतिष्ठानों ग्लोबल एच.आर. सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट लिमिटेड, दुर्ग तथा स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर में उपलब्ध कुल 230 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड एवं फील्ड ऑफिसर के पद शामिल हैं।   मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं स्नातक निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताओं से संबंधित अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूलप्रति और छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।   रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है।   रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 अथवा मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।

Nov 19, 2026 Read

धनपुंजी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई - बिना लाइसेंस चल रहा NH-30 ढाबा बंद, मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में एक्सपायरी सामान नष्ट*

धनपुंजी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई - बिना लाइसेंस चल रहा NH-30 ढाबा बंद, मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में एक्सपायरी सामान नष्ट हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर - मनोज कुमार भट्ट जगदलपुर, 19 नवंबर 2026 -* खाने में मिलावट और गंदगी पर अब बस्तर में सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर जिले में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक "सुरक्षित आहार - हमर अधिकार" विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।   इसी अभियान के तहत 18 नवंबर को खाद्य सुरक्षा जिला-बस्तर की टीम ने धनपुंजी, जगदलपुर में दो बड़े प्रतिष्ठानों की जांच की। पहली कार्रवाई - NH-30 ढाबाजांच में ढाबे में अत्यधिक गंदगी मिली और खाद्य प्रतिष्ठान बिना वैध खाद्य लाइसेंस के चलता पाया गया। इस पर टीम ने साफ-सफाई कराने और लाइसेंस बनने तक ढाबे को बंद करा दिया। दूसरी कार्रवाई - मिर्च मसाला रेस्टोरेंटयहां निरीक्षण के दौरान अमूल चीज, सूजी, रामदेव हींग, एवरेस्ट मसाले, वीवा चीजी पास्ता सॉस, गोल्डन कॉर्न सॉस, गिट्स गुलाब जामुन मिक्स सहित कई अन्य कॉन्टिनेंटल उत्पाद एक्सपायरी पाए गए। टीम ने मौके पर ही प्रकरण बनाकर सारा सामान नष्ट कराया और फर्म को सुधार सूचना नोटिस जारी किया। यह पूरी कार्रवाई अभिहित अधिकारी श्रीमती पूनम कुंजाम कांडे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अंकित गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार नाग और नमूना सहायक श्री नंद किशोर हिरवानी की संयुक्त टीम ने की। विभाग ने साफ कहा है कि अभियान की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैंटीन और कैटरिंग सेवाओं की जांच होती रहेगी। ---

Nov 19, 2026 Read

उन्नत खेती-किसानी से सुकरू यादव के परिवार में आई खुशहाली

उन्नत खेती-किसानी से सुकरू यादव के परिवार में आई खुशहाली हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट    धान, मक्का और साग-सब्जी की खेती को बनाया परिवार की समृद्धि का आधार जगदलपुर, 19 नवंबर 2026/ खेती-किसानी के प्रति लगन, मेहनत और उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान किस तरह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं, इसकी एक प्रेरक मिसाल तोकापाल विकासखंड के ग्राम कोयपाल निवासी किसान श्री सुकरू यादव हैं। सीमित कृषि भूमि होने के बावजूद उन्होंने फसल विविधीकरण और सिंचाई की बेहतर व्यवस्था के माध्यम से खेती को अपनी खुशहाली का मजबूत आधार बनाया है। आज खेती से होने वाली आमदनी से वे अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ ही अपनी तीन बेटियों की पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।        गुरुवार को किसान सुकरू यादव तोकापाल धान उपार्जन केन्द्र में अपना धान विक्रय करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वे 40 क्विंटल धान बेचने के लिए लाए हैं। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे सहकारी समिति से लिए गए 70 हजार रुपये के फसल ऋण को चुकाने में करेंगे और घर की जरूरतों को पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास लगभग तीन एकड़ पैतृक कृषि भूमि है, जिसमें वे खरीफ सीजन में उन्नत तरीके से धान की खेती करते हैं।       सुकरू यादव ने खेती को केवल खरीफ सीजन तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि खेत में नलकूप स्थापित कर सिंचाई की सुविधा विकसित की है। इसके माध्यम से वे रबी सीजन में मक्का और विभिन्न प्रकार की साग-सब्जियों का उत्पादन करते हैं। साग-सब्जियों के विक्रय से उन्हें सीजन में लगभग एक लाख रुपये की आमदनी होती है, वहीं मक्का बेचकर लगभग दो लाख रुपये की राशि प्राप्त होती है। इसके अलावा खरीफ में उत्पादित धान के विक्रय और कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली सहायता से भी उन्हें आर्थिक संबल मिलता है।       सुकरू यादव ने राज्य शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत हाल ही में प्रति एकड़ 13,839 रुपये की सहायता राशि दिए जाने निर्णय को किसानों के हित में संवेदनशील और महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि शासन की यह आर्थिक सहायता किसानों को खेती-किसानी के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।  उन्होंने किसानों के हित में इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Nov 19, 2026 Read

कोरबा निगम में ब्लैकलिस्ट कार्रवाई पर बढ़ा विवाद, भाजपा से जुड़े ठेकेदारों ने उठाए सवाल; आयुक्त की कार्यशैली पर घिरी निगम प्रशासन…

कुश शर्मा (पत्रकार) कोरबा जिला   मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा के फर्म से लेकर अश्वनी चौबे, बुंदेलखंड इंजीनियरिंग, असलम खान और रशीद खान तक कार्रवाई का दावा; ठेकेदारों ने पूछा– आखिर दो महीने में ऐसा क्या बदल गया?   Korba। नगर पालिक निगम कोरबा में आयुक्त आशुतोष पांडेय की कार्यशैली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सफाई ठेकेदारों की नाराजगी के बीच अब भाजपा से जुड़े कुछ ठेकेदारों ने भी निगम प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। ठेकेदारों का आरोप है कि काम की गुणवत्ता और नियमों के उल्लंघन के नाम पर की जा रही कार्रवाई में समानता नहीं दिखाई दे रही है। उनका दावा है कि भाजपा से जुड़े ठेकेदारों के खिलाफ लगातार नोटिस, ठेका निरस्तीकरण और ब्लैकलिस्ट करने जैसी कार्रवाई की जा रही है।ठेकेदारों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो फर्म और ठेकेदार लंबे समय से निगम में काम कर रहे थे, उनकी स्थिति अचानक दो महीने के भीतर कैसे बदल गई? यदि काम में अनियमितता थी तो पहले की जांच और निरीक्षण में क्या सामने आया था? वहीं, निगम प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक पक्ष सामने आना भी जरूरी माना जा रहा है।इन ठेकेदारों पर कार्रवाई को लेकर उठे सवालठेकेदारों के अनुसार, सबसे पहले भाजपा के कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा से जुड़े फर्म के खिलाफ ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई हुई। इसके बाद भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अश्वनी चौबे, बुंदेलखंड इंजीनियरिंग, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े असलम खान और सफाई ठेकेदार रशीद खान के नाम भी कार्रवाई के दायरे में आने की बात कही जा रही है।ठेकेदारों का कहना है कि इन मामलों को अलग-अलग प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में देखने के बजाय इनके पीछे अपनाई जा रही प्रक्रिया और मापदंडों की भी समीक्षा होनी चाहिए। उनका सवाल है कि क्या सभी मामलों में समान नियम और समान कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई गई है?रशीद खान के मामले ने खड़े किए कई सवालसफाई ठेकेदार रशीद खान को लेकर भी चर्चा तेज है। ठेकेदारों का कहना है कि वे साडा के समय से सफाई कार्य से जुड़े रहे हैं और लंबे समय से निगम क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की परिस्थितियों और आधार को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। हालांकि, लंबे समय तक काम करने का अनुभव किसी भी ठेकेदार को नियमों के अनुरूप कार्रवाई से छूट नहीं देता, लेकिन कार्रवाई की प्रक्रिया और उसके दस्तावेजी आधार पर पारदर्शिता जरूरी है।ठेकेदारों ने लगाए पांच गंभीर आरोपठेकेदारों ने निगम प्रशासन की कार्रवाई को लेकर पांच प्रमुख सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि भाजपा से जुड़े ठेकेदारों को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। समान प्रकृति की शिकायतों में अलग-अलग ठेकेदारों के साथ अलग व्यवहार किए जाने की आशंका भी जताई गई है। इसके अलावा भुगतान, कार्य की शर्तों और निरीक्षण को लेकर सवाल उठाने वाले ठेकेदारों पर दबाव बनाने, नोटिस जारी करने और ब्लैकलिस्ट की चेतावनी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि यदि किसी फर्म ने नियमों का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सभी मामलों में एक समान मापदंड अपनाया जाना चाहिए।सफाई व्यवस्था पर मंडराने लगा संकटनिगम में विवाद का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर भी पड़ने की आशंका है। विभिन्न जोनों के सफाई ठेकेदार पहले ही मेयर इन काउंसिल को सामूहिक अभ्यावेदन सौंप चुके हैं। इसमें 22 नवंबर 2026 से सफाई कार्य बंद करने की पूर्व सूचना दी गई है। ठेकेदारों का कहना है कि यदि उनकी मांगों और समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में शहर की सड़कों, वार्डों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर असर पड़ेगा तथा इसका सीधा खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ सकता है। योगेश मिश्रा, अश्वनी चौबे, असलम खान, रशीद खान और बुंदेलखंड इंजीनियरिंग के खिलाफ कार्रवाई का दस्तावेजी आधार क्या है? इन मामलों में बीते दो महीनों के दौरान ही कार्रवाई की जरूरत क्यों पड़ी? पूर्व में हुई जांच और निरीक्षण की रिपोर्ट में क्या उल्लेख था? रशीद खान लंबे समय से सफाई कार्य से जुड़े रहे हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की परिस्थितियां क्या हैं? क्या सभी ठेकेदारों के लिए समान नियम और कार्रवाई के मापदंड अपनाए जा रहे हैं क्या निगम प्रशासन कार्रवाई से संबंधित पूरी जानकारी सार्वजनिक करेगा? यदि 22 नवंबर से सफाई कार्य बंद होता है तो शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु रखने के लिए निगम का वैकल्पिक इंतजाम क्या होगा,   भाजपा संगठन में भी चर्चा तेज- मंडल अध्यक्ष से जुड़े फर्म पर कार्रवाई के बाद भाजपा संगठन के भीतर भी इस विषय को लेकर चर्चा होने की बात सामने आ रही है। कुछ कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के मामलों में कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए। वहीं, इस पूरे विवाद में प्रभारी मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से हस्तक्षेप की मांग भी उठ रही है।फिलहाल पूरा मामला निगम प्रशासन की कार्यशैली, ठेकेदारों की शिकायतों और शहर की सफाई व्यवस्था से जुड़ गया है। अब देखना होगा कि आयुक्त आशुतोष पांडेय इन आरोपों पर क्या जवाब देते हैं और क्या निगम प्रशासन कार्रवाई के आधार तथा ठेकेदारों की शिकायतों को लेकर स्थिति स्पष्ट करता है।

Nov 19, 2026 Read