फुलझर में मातर उत्सव में गुंडागर्दी, शराबी गुट ने अध्यक्ष-सचिव पर किया जानलेवा हमला!
फुलझर में मातर उत्सव में गुंडागर्दी, शराबी गुट ने अध्यक्ष-सचà¤...
More Stories
राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए बस्तर के पांच बाल वैज्ञानिक रवाना, डीओ अभयराम नोन्हारे ने दिया आशीर्वाद
राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए बस्तर के पांच बाल वैज्ञानिक रवाना, डीओ अभयराम नोन्हारे ने दिया आशीर्वाद हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ जगदलपुर। बस्तर जिले के पांच बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हुए। जिला शिक्षा अधिकारी अभयराम नोन्हारे ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बस्तर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए रवाना होने वाले विद्यार्थियों में पलक सेठिया, सीमा भारती, प्रखर साहू, अजय कश्यप एवं सौरव बघेल शामिल हैं। इन बाल वैज्ञानिकों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच और शोध परियोजनाओं के दम पर राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर हासिल किया है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अभयराम नोन्हारे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विज्ञान बच्चों में जिज्ञासा, तर्क-शक्ति, नवाचार और समस्याओं को समझने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बस्तर जिले को गौरवान्वित करेंगे। विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के बस्तर जिला समन्वयक रियाज अली, अकादमिक समन्वयक गौतम देवांगन एवं शिक्षिका सुमिता नायडू राबत भी रवाना हुए। शिक्षकों एवं समन्वयकों ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनका मान्य बढ़ाया और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। बाल वैज्ञानिकों की यह उपलब्धि बस्तर में वैज्ञानिक शिक्षा, शोध और नवाचार के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है। अब राज्य स्तरीय मंच पर ये विद्यार्थी अपनी परियोजनाओं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से जिले की प्रतिभा का परिचय देंगे। बस्तर के इन नन्हे वैज्ञानिकों से जिले को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
आसमान से बरसी बूंदें, धरती भी आज रोई है, जिस फसल को सींचा खून-पसीने से, आज उसी फसल ने किसान की किस्मत धोई है।
🌧️ बेमौसम बारिश और किसान का दर्द 🌾* *एक किसान के टूटते सपनों की कविता...* हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 20/11/2026 किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर बसना,महासमुंद कितने सपने बोए थे उसने, हर एक बीज के साथ उम्मीद संजोई थी, सोचा था इस बार घर में खुशहाली आएगी, बच्चों की मुस्कान लौटकर आएगी। लेकिन कुदरत को शायद कुछ और ही मंजूर था, पकी हुई धान की फसल पर बारिश का कहर भरपूर था। खेतों में पानी है, आंखों में नमी है, किसान के चेहरे पर अब बस बेबसी ही बेबसी है। साहूकार का कर्ज है, घर की जिम्मेदारी है, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की लाचारी है। जिस धान को बेचकर घर चलाने की तैयारी थी, आज उसी धान पर बारिश की मार भारी है। ऐ सरकार! कभी खेतों में आकर देखना, किसान के दर्द को उसकी आंखों में पढ़ना। वह सिर्फ अनाज नहीं उगाता, देश का पेट भरता है, अपनी खुशियां छोड़कर दूसरों के घर में उजाला करता है। बारिश की बूंदें शहर में सुकून देती होंगी, लेकिन किसान के खेत में यही बूंदें तबाही लिखती होंगी। हे कुदरत! अब तो थोड़ा रहम कर दे, मेहनतकश किसान की मेहनत का सम्मान कर दे। क्योंकि किसान के लिए बारिश सिर्फ पानी नहीं होती, कभी-कभी उसकी सालभर की मेहनत की बर्बादी होती है। — एक किसान के दर्द को समर्पित। 🌾 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
छरछेद में वीबी-जी राम जी योजना के तहत निर्मित बालिका शौचालय का लोकार्पण, जिले का पहला बालिका शौचालय होने का दावा
जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज कसडोल,,ग्राम पंचायत छरछेद के शासकीय प्राथमिक शाला छरछेद में वीबी जी राम जी योजना बालिका शौचालय का लोकार्पण किया गया है। सरपंच भरतदास मानिकपुरी ने कहा है कि शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय छरछेद, प्राथमिक शासकीय शाला बालिका शौचालय का निर्माण हुआ हैं। शासन प्रशासन को जिला पंचायत सीईओ जनपद सीईओ एस डी एम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। एसडीएम नंद पांडेय और जनपद पंचायत सीईओ कमलेश साहू ने सरपंच का प्रशंसा किया गया है। सुग्घर ग्राम पंचायत छरछेद स्वच्छ भरत मिशन के योजना के तहत बालिका शौचालय निर्माण हुआ है आज जिसका लोकार्पण किया गया है। ग्राम पंचायत छरछेद के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय छरछेद प्राथमिक शासकीय शाला बालिका शौचालय निर्माण का एसडीएम नंद पांडेय और जनपद पंचायत सीईओ कमलेश साहू ने निरीक्षण के दौरान सरपंच भरतदास मानिकपुरी तारीफ करते हुए कहा है बहुत अच्छा बना हुआ हैं। सरपंच भरतदास मानिकपुरी लगातार तीन बार सरपंच पद पर आसीन हैं। सरपंच को छोटे-छोटे बालिकाओं ने तारीफ किया गया है। शौचालय का निमार्ण कार्य किया गया है। 18 नवंबर को नवीन बालिका शौचालय का लोकार्पण किया गया है। इस मौके पर मनरेगा पीईओ चंचल वर्मा, बीसी मिथलेश साहू, सचिव तुलसी अंचल, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुलोचना कैवर्त्य, प्रभारी प्रधान पाठक शिक्षक एल बी भरतलाल साहू, शिक्षक एल बी विजेता किंगरानी, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला नंदकुमार साहू, सहायक शिक्षिका एल बी वर्षा दुबे, सहायक शिक्षिका जानकी साहू, उषा पटेल स्वीपर, रोजगार सहायक शिवकरण घृतलहरे, पंच पंचराम कैवर्त्य एवं समस्त पंचगण सहित बड़ी संख्या में पालकगण एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित हुए थे।
कलेक्टर ने असामयिक वर्षा की सम्भावना को देखते हुए धान के सुरक्षित रखाव व बचाव के सभी ज़रूरी उपाय करने की निर्देश दिए
ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *असामयिक वर्षा के कारण खुले में रखें धान की सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम करें:- कलेक्टर श्री मिश्रा* धमतरी... कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार को देर शाम को ज़िले के सभी एस.डी.एम.धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों व ज़िला खाद्य अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को ज़िले में असामयिक बारिश होने की संभावना को देखते हुए ज़िले के सभी धान उत्पार्जन केंद्रों में भंडारित धान की सुरक्षित रखाव और बचाव के संबंध में, सभी ज़रूरी उपाय करने के निर्देश दिए । *उन्होंने कहा कि जिले असामयिक वर्षा (बे-मौसम) बारिश के कारण धान खराब न हो, इसे ढकने के लिए केप कव्हर ,तिरपाल, आदि के पुख़्ता इंतजाम किए जाए।* *उन्होंने निर्देशित किया सभी धान खरीदी केन्द्र में खरीदे हुए धान की स्टैकिंग बनाकर केप कव्हर से ढका जाएं। सभी अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों पर निरीक्षण कर मानिटरिंग करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ज़िले के सभी एसडीएम से कहा कि धान उपार्जन केन्द्र प्रभारियों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करें । बारिश से धान को नुकसान नहीं होना चाहिए। धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज अनिवार्य रूप से बनाएं। सभी धान खरीदी केन्द्रों में केप कव्हर पर्याप्त संख्या में रहें। केन्द्र में पानी जमा नहीं होना चाहिए, निकासी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले उठाव करने वाले धान खरीदी केन्द्रों की सूची तैयार करें। जिससे उन धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव पहले किया जा सके।
बड़ी खबर : बस्तर में बनेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू
बड़ी खबर : बस्तर में बनेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ जगदलपुर : माओवादी हिंसा के प्रभाव से बाहर निकल रहे बस्तर में विकास को नई उड़ान देने की तैयारी है। पर्यटन, व्यापार और निवेश को गति देने के लिए बस्तर में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की संभावना तलाशी जा रही है। इसके लिए करीब 396 हेक्टेयर यानी 979 एकड़ जमीन की जरूरत बताई गई है। विमानन संचालनालय ने जिला प्रशासन से उपयुक्त स्थल चिन्हित कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। क्या है योजना? - 2400 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाने की योजना- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) करेगा तकनीकी सर्वे- पहाड़ियों, बिजली लाइनों, मोबाइल टावर और जमीन की स्थिति की होगी जांच फिलहाल जगदलपुर से बस्तर के कई शहरों के लिए हवाई सेवा चल रही है। इससे चित्रकोट, जलजलप, तीरथगढ़, कांगेर घाटी देखने आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। 1939 में शुरू हुआ था निर्माण, 2020 से नियमित उड़ानजगदलपुर के मौजूदा एयरपोर्ट की हवाई पट्टी का निर्माण 1939 में शुरू हुआ था। उड़ान योजना के तहत 21 सितंबर 2020 को रायपुर और हैदराबाद के लिए नियमित उड़ानें शुरू हुईं। बस्तर को अब नई पहचान मिलेगी, विकास को मिलेगी नई उड़ान। बस्तर और छत्तीसगढ़ की छोटी और बड़ी खबरें जानने के लिए ज्वाइन करें Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/LoDm6AVn2KI151wBV9uHQ6?s=sh&p=a&iam=2
धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर विनय लंगेह, किसानों से की चर्चा
धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर विनय लंगेह, किसानों से की चर्चा : धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर विनय लंगेह, किसानों से की चर्चालोहारकोट, सांकरा और पिरदा उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, पारदर्शिता, सुव्यवस्थित खरीदी और किसानों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान महासमुंद, 19 नवंबर 2026। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शुरू होने के साथ ही जिले में उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं पर प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है। किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया सहज, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज पिथौरा विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में पहुंचकर किसानों से सीधे बातचीत की और खरीदी प्रक्रिया, सुविधाओं तथा उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली कलेक्टर श्री लंगेह ने पिथौरा विकासखंड के लोहारकोट, सांकरा एवं पिरदा धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में धान खरीदी की स्थिति, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, बारदाने की उपलब्धता, तौल व्यवस्था, टोकन प्रणाली और धान के सुरक्षित रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खरीदी कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए अब तक 14 हजार 307 क्विंटल धान की खरीदी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। अब तक जिले में कुल 14 हजार 307 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है किसानों से किया सीधा संवाद, जानी समस्याएं निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा की। उन्होंने पूछा कि टोकन प्राप्त करने, धान की तौल कराने और भुगतान संबंधी प्रक्रिया में उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। किसानों से फीडबैक लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े तथा केंद्रों में उनके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश कलेक्टर श्री लंगेह ने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि धान की गुणवत्ता एवं नमी का परीक्षण निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाए। तौल में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा किसानों को उनकी उपज की सही मात्रा के अनुसार रसीद उपलब्ध कराई जाए। बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनों एवं अन्य उपकरणों को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। धान की आवक और उठाव पर भी नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि केंद्रों में अनावश्यक रूप से धान का जमाव न हो और खरीदी कार्य प्रभावित न हो किसानों को दी कृषक उन्नति योजना की जानकारी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने किसानों को शासन की कृषक उन्नति योजना की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब रकबा के आधार पर राशि मिलेगी। प्रति एकड़ 13839 रुपए। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। उन्होंने किसानों को योजना के प्रावधानों एवं इसके माध्यम से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शासन किसानों के हितों के संरक्षण और उनकी आय में वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा धान खरीदी से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी रखने की अपील की कलेक्टर ने अवैध धान की आवक पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध मामलों में नियमानुसार जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता अथवा किसानों को अनावश्यक परेशानी स्वीकार नहीं की जाएगी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने और प्रतिदिन की खरीदी, टोकन, आवक एवं उठाव की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए
राहौद में वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई जयंती समारोह का आयोजन किया गया
✍️ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथिश्री योगिता बाई खापर्डे अध्यक्षता श्री मति प्रतिभा देवी कश्यप विशिष्ट अतिथि डॉ श्री मति कनक सिन्हा परिषद वक्ता श्री मति उर्वशी वर्मा उपस्थित रही नगर में शोभायात्रा निकाली गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) राहौद इकाई द्वारा आयोजित किया गया प्रांशु कृष्ण गुप्ता नगर मंत्री एबीवीपी लवली साहू आदि एबीवीपी के कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे , वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, साहस और नारी शक्ति के सम्मान का उत्सव मिलकर मनाया गया। छात्र छात्रों की उपस्थिति भी रही
ग्राम पंचायत मूली में 110 क्विंटल धान जब्त
अवैध धान भंडारण पर हुई कार्रवाई हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट ग्राम पंचायत मूली में 110 क्विंटल धान जब्त जगदलपुर, 19 नवंबर 2026/कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार अवैध धान भंडारण और बिचैलियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को ग्राम पंचायत मूली में एक बड़ी छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन को मिली सूचना के आधार पर टीम ने शंकर उमर वैश्य के घर और गोदाम पर दबिश दी, जहाँ अवैध रूप से भंडारित की गई 276 बोरी धान का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ। इस दौरान मौके पर की गई तौल में इस धान का कुल वजन 110 क्विंटल पाया गया। भंडारण के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अधिकारियों ने मौके पर ही पंचनामा तैयार किया और मंडी अधिनियम की धारा 19 के तहत पूरे 110 क्विंटल धान को विधिवत जब्त कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में खाद्य नियंत्रक श्री घनश्याम राठौर, जिला विपणन अधिकारी श्री राजेंद्र धु्रव, मंडी निरीक्षक श्री वीरेंद्र दिल्लीवार प्रमुख रूप से शामिल रहे। प्रशासन की इस औचक और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान का कारोबार करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं इन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण और परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
18 लोगों की जान लेने वाला खूंखार जंगली हाथी ‘कबरा’ रेस्क्यू कर पकड़ा गया, रामगढ़ के जंगलों में चला अभियान
✍️रिपोर्ट: योगेश शर्मा ब्लॉक रिपोर्टर, पत्थलगांव, जिला जशपुर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जशपुर/उदयपुर। क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुके जंगली हाथी ‘कबरा’ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह हाथी अब तक 18 लोगों की मौत का कारण बन चुका था, जिसके चलते आसपास के ग्रामीणों में लंबे समय से भय का माहौल बना हुआ था। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे उदयपुर के रामगढ़ जंगलों में अंबिकापुर वन विभाग की टीम ने विशेष रेस्क्यू अभियान चलाकर जंगली हाथी ‘कबरा’ को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत की। खूंखार हाथी के रेस्क्यू किए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से हाथी के आतंक और संभावित खतरे से परेशान ग्रामीणों के लिए यह कार्रवाई राहत भरी खबर मानी जा रही है। वन विभाग की टीम द्वारा हाथी को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा...
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज बैंकवार लंबित प्रकरणों का डीएलसीसी बैठक से पहले निराकरण करने के निर्देश, योजना का लाभ दिलाने में लापरवाही नहीं बरतने की दी हिदायत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं वेंडरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित धमतरी.... प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिकाधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज संबंधित विभागों, बैंकों एवं वेंडरों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैंकवार लंबित आवेदनों एवं ऋण प्रकरणों की जानकारी लेते हुए संबंधित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत लंबित सभी प्रकरणों का आगामी जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक से पहले प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बैंकिंग प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब के कारण किसी भी पात्र हितग्राही को योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों को बिजली के खर्च में राहत देने के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों को परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य करना होगा। उन्होंने जिले के बड़े गांवों को शत-प्रतिशत योजना से आच्छादित करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में योजना के प्रति अच्छी जागरूकता और सहभागिता है, उनके अनुभवों का लाभ अन्य पंचायतों को भी दिलाया जाए। श्री मिश्रा ने ग्राम पंचायतों को योजना के प्रचार-प्रसार एवं हितग्राहियों को प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, अनुदान एवं सोलर रूफटॉप स्थापना से संबंधित जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाए। पंचायत प्रतिनिधि, विद्युत विभाग के मैदानी अमले और वेंडर आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि इच्छुक परिवारों को आवेदन से लेकर संयंत्र स्थापना एवं अनुदान प्राप्ति तक आवश्यक सहयोग मिल सके। कलेक्टर ने बैंकों को निर्देशित किया कि ऋण आवेदनों का परीक्षण निर्धारित समय-सीमा में करें तथा किसी प्रकरण में दस्तावेजों की कमी अथवा अन्य तकनीकी बाधा होने पर संबंधित हितग्राही एवं वेंडर को तत्काल स्पष्ट जानकारी दें। केवल आपत्तियां दर्ज कर प्रकरण लंबित रखने के बजाय उनके निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी बैंकों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक प्रकरण की अद्यतन स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेंडरों की समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना। श्री मिश्रा ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में वेंडरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए उनकी व्यावहारिक कठिनाइयों का विभागीय स्तर पर त्वरित समाधान किया जाए। आवेदन, ऋण स्वीकृति, तकनीकी परीक्षण, संयंत्र स्थापना और अनुदान संबंधी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं एकरूपता बनाए रखी जाए। हितग्राहियों को अलग-अलग स्तरों पर भिन्न अथवा अस्पष्ट जानकारी मिलने की स्थिति नहीं बननी चाहिए। उन्होंने विद्युत विभाग को भी निर्देशित किया कि सोलर संयंत्र स्थापना के बाद आवश्यक तकनीकी परीक्षण एवं अन्य औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजना की प्रगति का आकलन केवल प्राप्त आवेदनों के आधार पर नहीं, बल्कि स्वीकृत ऋण प्रकरणों, स्थापित सोलर संयंत्रों और हितग्राहियों को वास्तविक रूप से मिले लाभ के आधार पर किया जाए। इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग, विभागीय समन्वय और मैदानी स्तर पर सतत संपर्क बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को आपसी समन्वय से दूर कर कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि अधिकाधिक परिवार स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर बिजली बिल में बचत का लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में योजना के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंचों, विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं वेंडरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास अन्य पंचायतों और संबंधित संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी से इसी प्रतिबद्धता एवं सक्रियता के साथ कार्य करते हुए जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अरुण वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता श्री अनिल सोनी, अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) श्री इंदर चंद तिलवानी सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं वेंडर उपस्थित थे।
बसना: रसोड़ा हाईस्कूल के गेट पर हुई घटना, सहेलियों के सामने छात्रा से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, मां की शिकायत पर मामला दर्ज
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान 19/11/2026 महासमुंद बसना: रसोड़ा हाईस्कूल के गेट पर हुई घटना, सहेलियों के सामने छात्रा से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, मां की शिकायत पर मामला दर्ज स्कूल जा रही छात्रा के बाल पकड़कर पीटा, बीच-बचाव करने पहुंचे शिक्षकों को भी जान से मारने की धमकी! बसना । स्कूल जाने के दौरान एक छात्रा के साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के गेट के पास पहले से मौजूद एक युवक ने छात्रा और उसकी सहेलियों को देखकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। छात्रा द्वारा विरोध करने पर युवक ने उसके बाल पकड़कर थप्पड़ मार दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे शिक्षकों को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 18 नवंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे की है। छात्रा अपनी सहेलियों अंशु नायक और ज्योति नायक के साथ शासकीय हाईस्कूल रसोड़ा जा रही थी। जैसे ही वे स्कूल के गेट के पास पहुंचीं, वहां ग्राम रसोड़ा निवासी खिरसागर यादव पहले से मौजूद था। शिकायत में छात्रा की मां पद्मा नायक ने आरोप लगाया है कि खिरसागर यादव ने छात्रा और उसकी सहेलियों को स्कूल के अंदर जाते देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। छात्रा द्वारा ऐसा करने से मना करने पर आरोपी ने कथित तौर पर ‘तू बहुत बोलती है’ कहते हुए उसके बाल पकड़कर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रा की सहेलियां ज्योति नायक और अंशु नायक बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। इसके बाद ज्योति स्कूल के अंदर जाकर शिक्षिका वीणा प्रधान और शिक्षक रविन्द्र कुमार राणा को बुलाकर लाई। दोनों शिक्षकों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने शिक्षकों को भी जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा की मां पद्मा नायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जिला स्तरीय युवा उत्सव कल 20 नवंबर को इंडोर स्टेडियम में होगा आयोजन
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर - जगेश्वर पटेल, गरियाबंद विजेता प्रतिभागी लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा गरियाबंद: जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन हॉल गरियाबंद में किया जाएगा। युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, रील निर्माण एवं पारंपरिक वेशभूषा जैसी विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में 6 सदस्य और लोक नृत्य एवं लोक गीत में 7-7 सदस्य शामिल होंगे। इनमें 3-3 संगतकार अतिरिक्त रहेंगे। चित्रकला एवं कविता लेखन में 2-2 विजेता चुने जाएंगे। कविता लेखन के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। नुक्कड़ नाटक में एक दल में अधिकतम 10 सदस्य होंगे। रील निर्माण में 60 सेकंड की मौलिक रील बनानी होगी, जिसकी थीम *"नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़"* है। पारंपरिक वेशभूषा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रदर्शन होगा। प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष और संगतकारों की 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। जिला स्तर के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार मिलेगा और वे राज्य स्तरीय युवा उत्सव में गरियाबंद का प्रतिनिधित्व करेंगे।