बस्तर में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार
बस्तर में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ ...
More Stories
मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए
मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट बिहान दीदी की उन्नत खेती बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, मचान पद्धति और वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर बढ़ाई आमदनी जगदलपुर, 20 नवम्बर 2026/ बस्तर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब पारंपरिक आजीविका गतिविधियों से आगे बढ़कर खेती-किसानी को भी सफल व्यवसाय का रूप दे रही हैं। मेहनत, लगन और नई तकनीकों को अपनाकर महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे रही हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी बस्तर जिले के जनपद पंचायत बास्तानार अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ेनार की श्रीमती छबीला सेठिया की है, जिन्होंने साग-सब्जी की उन्नत खेती को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाया है। अपनी मेहनत के दम पर वे अब तक लगभग 3 लाख रुपए की आमदनी अर्जित कर चुकी हैं। समूह से जुड़कर बदली आजीविका की राह श्रीमती छबीला सेठिया वर्ष 2017 से स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। पहले वे घर में पशुपालन और सीमित जमीन पर पारंपरिक खेती करती थीं। इससे परिवार की जरूरतें तो पूरी होती थीं, लेकिन आमदनी बढ़ाने के अवसर सीमित थे। इसी बीच उन्हें कृषि आधारित प्रशिक्षण प्राप्त हुआ, जिसने उन्हें खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी। प्रशिक्षण से मिली जानकारी और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने वर्ष 2024 में अपनी जमीन पर व्यवस्थित रूप से व्यावसायिक साग-सब्जी उत्पादन शुरू किया। आर्थिक सहयोग से मिली नई उड़ान खेती के इस नए सफर में स्व-सहायता समूह और बैंक से मिले वित्तीय सहयोग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीमती छबीला सेठिया को जिला सहकारी बैंक से एक लाख रुपए, बैंक लिंकेज के माध्यम से 50 हजार रुपए तथा वर्ष 2026 में ग्रामीण बैंक कोड़ेनार से स्वयं सिद्धा योजना के तहत एक लाख रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग का उपयोग उन्होंने खेती की गतिविधियों को विस्तार देने और उत्पादन की बेहतर व्यवस्था विकसित करने में किया। उन्होंने पारंपरिक तरीके से खेती करने के बजाय मचान पद्धति, बांस की स्टिक सहित अन्य उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाया। इससे सब्जियों की खेती को अधिक व्यवस्थित बनाने और उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग करने में मदद मिली। तीन लाख रुपए की आमदनी से परिवार को मिला आर्थिक संबल लगन एवं मेहनत, नियमित देखभाल और बेहतर कृषि पद्धतियों के परिणामस्वरूप श्रीमती छबीला सेठिया को अब तक लगभग तीन लाख रुपए की आमदनी प्राप्त हो चुकी है। उनकी यह सफलता केवल आर्थिक उपलब्धि नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम भी है। वर्तमान में भी उनका साग-सब्जी उत्पादन का कार्य निरंतर जारी है और वे इसे और आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। खेत से बाजार तक खुद संभाल रहीं जिम्मेदारी छबीला सेठिया की सफलता की एक खास बात यह भी है कि वे अपनी मेहनत से उगाई गई साग-सब्जियों को स्थानीय बाजार में स्वयं दुकान लगाकर सीधे उपभोक्ताओं को बेचती हैं। इससे उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और बिचौलियों पर निर्भरता भी कम हुई है। उत्पादन से लेकर बिक्री तक की जिम्मेदारी स्वयं संभालकर उन्होंने खेती को एक व्यवस्थित व्यवसाय का रूप दिया है। श्रीमती छबीला सेठिया की यह सफलता बताती है कि यदि महिलाओं को सही प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और आगे बढ़ने का अवसर मिले, तो वे सीमित संसाधनों में भी बेहतर आजीविका का सृजन कर सकती हैं। बिहान योजना से मिली प्रेरणा और सहयोग ने उनके पारंपरिक खेती के अनुभव को एक सफल उद्यम में बदलने का अवसर दिया है। आज छबीला सेठिया की मेहनत और उपलब्धि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि आत्मविश्वास, मेहनत और नई तकनीकों को अपनाकर खेती-किसानी को भी आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बनाया जा सकता है।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) अस्पताल में आवश्यक मरम्मत एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देश पेयजल सहित स्वच्छता एवं साफ़-सफाई को सुनिश्चित करने पर जोर दंतेवाड़ा, 20 नवंबर 2026। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने शुक्रवार को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता एवं साफ़-सफाई और विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल परिसर में आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन कर उनकी गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर आगे बढ़ाने तथा स्वीकृत निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल भवन के पिछले हिस्से की दीवारों सहित पूरे भवन में रंग-रोगन कराने तथा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करने को कहा। साथ ही अस्पताल परिसर में बायो मेडिकल वेस्ट क्षेत्र को व्यवस्थित रूप से विकसित करने के लिए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ड्रिंकिंग वॉटर एरिया विकसित करने, बोरवेल के लिए प्राक्कलन तैयार करने तथा वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अस्पताल के स्टोर तक सामान के सुगम आवागमन के लिए रैम्प निर्माण कराने, पीडियाट्रिक वार्ड में एयर कंडीशनर लगाने तथा सभी शौचालयों की मरम्मत एवं निर्माण से जुड़े अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। छोटे-छोटे मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति प्राप्त करने को कहा। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रियंका सक्सेना सहित अन्य चिकित्सक और लोक निर्माण विभाग तथा सीजीएमएससी के इंजीनियर्स उपस्थित थे।
सुरक्षित आहार, हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच
✍️देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ पनीर, ग्रेवी, मलाई, मावा, खीर एवं सब्जियों के लिए गए नमूने 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, गंदगी एवं प्रतिबंधित रंगों के उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 20 नवंबर 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 16 से 30 नवंबर तक 15 दिवसीय विशेष अभियान ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों एवं स्ट्रीट फूड प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जा रही है। अभियान के तहत पनीर, ग्रेवी, मलाई, मावा, खीर एवं सब्जियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।अभियान के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, बर्तनों एवं उपकरणों की स्वच्छता तथा खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता की जांच की जा रही है। विशेष रूप से मिठाई, ग्रेवी, बिरयानी, चाट, मंचूरियन एवं अन्य खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित तथा गैर-खाद्य रंगों के उपयोग पर निगरानी रखी जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने, वैध लाइसेंस एवं पंजीयन रखने तथा खाद्य सामग्री की पैकिंग एवं परोसने में अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान गंभीर गंदगी, मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ ही आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।
कलेक्टर द्वारा जिला कोषालय जगदलपुर के स्ट्रांग रूम का छःमाही निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना
कलेक्टर द्वारा जिला कोषालय जगदलपुर के स्ट्रांग रूम का छःमाही निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट जगदलपुर, 20 नवंबर 2026/ कलेक्टोरेट स्थित जिला कोषालय का शुक्रवार को कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा छःमाही निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोषालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई बहुमूल्य संपत्ति और स्टाम्प का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर श्री छिकारा ने स्ट्रांग रूम की सुव्यवस्थित व्यवस्था, बहुमूल्य संपत्ति व स्टाम्प के सुरक्षित रखरखाव तथा परिसर की साफ-सफाई की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने व्यापम एवं पीएससी से जुड़ी पुरानी और अनुपयोगी परीक्षा सामग्री के उचित निस्तारण व निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल कुमार पाठक सहित कोषालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर द्वारा जिला कोषालय जगदलपुर के स्ट्रांग रूम का छःमाही निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना
कलेक्टर द्वारा जिला कोषालय जगदलपुर के स्ट्रांग रूम का छःमाही निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट जगदलपुर, 20 नवंबर 2026/ कलेक्टोरेट स्थित जिला कोषालय का शुक्रवार को कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा छःमाही निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोषालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई बहुमूल्य संपत्ति और स्टाम्प का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर श्री छिकारा ने स्ट्रांग रूम की सुव्यवस्थित व्यवस्था, बहुमूल्य संपत्ति व स्टाम्प के सुरक्षित रखरखाव तथा परिसर की साफ-सफाई की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने व्यापम एवं पीएससी से जुड़ी पुरानी और अनुपयोगी परीक्षा सामग्री के उचित निस्तारण व निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल कुमार पाठक सहित कोषालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जगदलपुर: “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” अभियान के तहत होटलों में छापा, 5 खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे गए
जगदलपुर: “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” अभियान के तहत होटलों में छापा, 5 खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट जगदलपुर। नियंत्रक / आयुक्त खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में दिनांक 16 से 30 नवंबर तक “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 19.11.2026 को खाद्य सुरक्षा जिला बस्तर की टीम ने जगदलपुर में सघन जांच की। टीम ने होटल एम्बीशन, एन एच 30, आसना, जगदलपुर का निरीक्षण कर तीन खाद्य नमूना - ओनियन ग्रेवी, टोमेटो ग्रेवी एवं काजू मगज पेस्ट तथा होटल ग्रांड शिल्पी इंटरनेशनल, सिंधु भवन के सामने जगदलपुर से 02 खाद्य नमूना - टोमेटो सूप एवं सेजवान सॉस संकलन कर प्रयोगशाला भेजा। उक्त फर्म को खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने निर्देशित किया गया तथा अखबारी पेपर न उपयोग करने एवं स्टाफ को हेडगियर, एप्रॉन पहनने की समझाईश दी गई। उक्त कार्यवाही श्रीमती पूनम कुंजाम कांडे, अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला बस्तर के मार्गदर्शन में, श्री अंकित गुप्ता वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री पंकज कुमार नाग खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं श्री नंदकिशोर हिरवानी नमूना सहायक की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। ---
*शासकीय आईटीआई गौरेला में पांचवां दीक्षांत समारोह 21 नवंबर को*
देवान सिंह जिला रिपोर्टर हमर प्रदेश cg न्यूज़ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 20 नवंबर 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गौरेला में पांचवां दीक्षांत समारोह 21 नवंबर, शनिवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है। संस्था के प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण सत्र 2024-26 एवं 2025-26 के अंतर्गत आयोजित व्यावसायिक परीक्षाओं में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र (एनटीसी) वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक व्यवसाय के तीन मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
✍️देवान सिंह जिला रिपोर्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ कलेक्टर विजय दयाराम के. जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 44 प्रतिभागियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 20 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों के लिए आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मत का विशेष महत्व होता है। चुनाव में किसी उम्मीदवार की हार-जीत में एक-एक वोट निर्णायक साबित हो सकता है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, गांव और समाज के लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने तथा पढ़ाई के साथ अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की भी समझाइश दी। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मताधिकार के महत्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। सम्मान समारोह में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 21 तथा निबंध प्रतियोगिता के 23 सहित कुल 44 चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया एवं लोकतंत्र के प्रति अपनी समझ और जागरूकता का परिचय दिया। इस अवसर पर स्वीप के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे अपर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा अभिषेक झा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विक्रांत अंचल सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित थे।
जंगल में मिला 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, अब तक नहीं हुई पहचान; धमतरी पुलिस ने आमजन से की मदद की अपील
ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी ... थाना दुगली क्षेत्र के ग्राम भंडारवाड़ी के जंगल में मिले एक अज्ञात पुरुष के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने मृतक का हुलिया और पहनावे का विवरण जारी करते हुए लोगों से इसे अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को ग्राम भंडारवाड़ी के जंगल स्थित सागौन प्लाट में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष आंकी गई है। पुलिस द्वारा पहचान के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाई है। मृतक का हुलिया और पहनावा पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक मृतक की लंबाई लगभग 5 फीट 3 इंच है। उसका शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला है। चेहरा लंबा है तथा दांत बाहर की ओर दिखाई देते हैं। बाल अधपके बताए गए हैं। मृतक ने काला-सफेद लाइनिंग वाली शर्ट और काले रंग का चड्ढी पहन रखा था। पुलिस ने आमजन से की अपील धमतरी पुलिस ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि मृतक के फोटो, हुलिए और पहनावे की जानकारी को ध्यान से देखें और अपने परिचितों, रिश्तेदारों तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों तक यह सूचना पहुंचाएं। पुलिस का कहना है कि संभव है कि मृतक किसी परिवार का सदस्य हो और उसके परिजन लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे हों। ऐसे में किसी व्यक्ति की छोटी-सी जानकारी भी मृतक की पहचान कराने और उसके परिवार तक सूचना पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इन नंबरों पर दें सूचना यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या वह उसकी पहचान कर सकता हो, तो तत्काल दुगली पुलिस अथवा धमतरी पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की गई है। थाना प्रभारी, दुगली: 94791-91327 पुलिस कंट्रोल रूम, धमतरी: 9479192299 फोन: 07722-231344 धमतरी पुलिस ने अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा किया जाए, ताकि अज्ञात मृतक की पहचान सुनिश्चित कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को चारामा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
🇮🇳 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ नाम : शैलेन्द्र जैन ✍️ पद : जिला रिपोर्टर 📍 जिला : कांकेर 🟩जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को चारामा पुलिस ने किया गिरफ्तार। 🟩 घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने फरार चल रहा था आरोपी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। 🟩घटना का संक्षिप्त विवरण :– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री हरीश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 241/26, धारा 140(3), 64(1), 64(2)(उ), 115(2), 351(2) बीएनएस के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 🟩प्रकरण में दिनांक 10.11.2026 को पीड़िता द्वारा थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09.11.2026 को आरोपी अपने मोटरसाइकिल से मैनखेड़ा बांध की ओर आया तथा पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। 🟩रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचने फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के मिलने पर दिनांक 19.11.2026 को पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 🟩गिरफ्तार आरोपी का विवरण :– 1. रामरतन उईके उर्फ रतन उईके, पिता संताराम उईके, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसाकन्हार, थाना कोरर, जिला कांकेर (छ.ग.)। 🟩पुलिस टीम का विवरण :– 1. निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर 2. उप निरीक्षक सोनराज सूर्यवंशी 3. सहायक उप निरीक्षक माखनलाल नागवंशी 4. आरक्षक क्रमांक 664 तरुण सिन्हा 5. आरक्षक क्रमांक 873 श्याम कावड़े
समाजसेवा की मिसाल बने रामाराव बघेल, ग्रामीण विकास में दे रहे महत्वपूर्ण योगदान,मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 51 हजार और 41 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, ग्राम पंचायत नगरी को कंप्यूटर सेट किया भेंट
ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी। समाज के विकास में जनभागीदारी और सहयोग की भावनाu महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब समाज के सक्षम नागरिक अपनी सामर्थ्य का उपयोग शिक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन और ग्रामीण विकास के लिए करते हैं, तो उनकी पहल दूसरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती है। नगरी क्षेत्र के समाजसेवी श्री रामाराव बघेल इसी भावना के साथ निरंतर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनके द्वारा ग्राम पंचायत नगरी को कंप्यूटर सेट दान कर पंचायत में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। श्री बघेल के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि समाज के जागरूक एवं सामर्थ्यवान नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण विकास के प्रयासों को नई दिशा और मजबूती मिलती है। श्री रामाराव बघेल द्वारा किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण है। इससे अन्य नागरिक भी समाज और गांव के विकास में अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित होंगे। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल श्री रामाराव बघेल शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हैं। इसी सोच के अनुरूप वे क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसके तहत कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 51 हजार रुपये तथा कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 41 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हैं। उनकी इस पहल से विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलने के साथ ही शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है। सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भी सक्रिय सहभागिता शिक्षा और ग्रामीण विकास के साथ-साथ श्री बघेल धार्मिक, सांस्कृतिक एवं अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक आयोजनों में भी सहयोग प्रदान करते हैं। उनका मानना है कि समाज की प्रगति के लिए सामूहिक सहभागिता और परस्पर सहयोग आवश्यक है। इसी भावना से वे विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों में अपना योगदान देते आ रहे हैं। दानवीर पोर्टल से ग्रामीण विकास में बढ़ेगी जनभागीदारी कलेक्टर श्री मिश्रा ने ‘मेरी पंचायत’ के अंतर्गत संचालित दानवीर पोर्टल की उपयोगिता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल ग्राम पंचायतों के विकास में जनसहयोग को प्रोत्साहित करने का प्रभावी माध्यम है। इस पोर्टल के जरिए समाजसेवी, दानदाता और इच्छुक नागरिक अपनी ग्राम पंचायतों की आवश्यकताओं के अनुरूप संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग कर सकते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं के विकास के साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा। श्री रामाराव बघेल द्वारा ग्राम पंचायत नगरी को कंप्यूटर सेट प्रदान करना इसी उद्देश्य की दिशा में एक सार्थक कदम है। उनकी पहल यह संदेश देती है कि समाज के विकास में प्रत्येक सक्षम नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। शिक्षा को प्रोत्साहन देने, प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और ग्राम पंचायतों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने जैसे प्रयास सामूहिक विकास की भावना को मजबूत करते हैं।
बलौदाबाजार के ग्राम सुकली में दर्दनाक घटना: महिला और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्ट: प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता, बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | hamarpradeshcg.com बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुकली में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसके दो बच्चों के शव घर के कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गिरौदपुरी चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 20 नवंबर 2026 की सुबह करीब 4 बजे की है। मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28 वर्ष), पति संजय मानिकपुरी तथा उनके दो बच्चों चिरंजीव मानिकपुरी (10 वर्ष) और दिव्यांश मानिकपुरी (करीब 5 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों के शव उनके घर के कमरे में मिले। प्रथम दृष्टया जहर सेवन की आशंका पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में तीनों की मौत जहर सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, परिजनों और अन्य गवाहों से पूछताछ के दौरान महिला और उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वैधानिक कार्रवाई जारी है। 🌐 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबसाइट: hamarpradeshcg.com नोट: मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही होगी।