Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

199वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान का आयोजन

संवाददाता सचिन सिंह जिला प्रमुख बीजापुर  हमर प्रदेश CG न्यूà...

DHANIRAM- संपादक hamarpradesh • Nov 20, 2026

More Stories

महाराष्ट्र में बंधक जैसी स्थिति में फंसे छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को मिली आजादी, प्रशासन ने सकुशल घर पहुंचाया

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   सोलापुर में मजदूरी के नाम पर हो रहा था शोषण, 18 पुरुष, 13 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल; कलेक्टर के निर्देश पर तीन विभागों की संयुक्त टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान।   सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 नवंबर 2026। रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य गए छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों के लिए जिला प्रशासन की पहल राहत बनकर सामने आई है। महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक जैसी परिस्थितियों में काम करने को मजबूर श्रमिकों को प्रशासन ने मुक्त कराकर सकुशल उनके गृह ग्राम पहुंचा दिया है। इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 35, जांजगीर-चांपा के 3 और सक्ती जिले के 2 श्रमिक शामिल हैं। मुक्त कराए गए श्रमिकों में 18 पुरुष, 13 महिलाएं और 9 बच्चे हैं।   जनदर्शन में पहुंची फरियाद, कलेक्टर ने दिखाई तत्परता   इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब ग्राम पंचायत उलखर, थाना एवं तहसील सारंगढ़ निवासी एक श्रमिक ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर महाराष्ट्र के सोलापुर में अपने परिवार और गांव के अन्य लोगों के साथ हो रहे कथित शोषण की शिकायत की।   शिकायत के अनुसार, एक व्यक्ति रोजगार, रहने-खाने, बीमारी में इलाज और हर सप्ताह मजदूरी भुगतान का भरोसा दिलाकर श्रमिकों को गन्ना कटाई एवं ट्रक लोडिंग के काम के लिए महाराष्ट्र ले गया था। लेकिन वहां पहुंचने के बाद परिस्थितियां बिल्कुल बदल गईं। श्रमिकों से सुबह से रात 9 बजे तक लगातार काम कराया जा रहा था, लेकिन साप्ताहिक मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था। पर्याप्त राशन भी नहीं दिया जाता था। बीमार होने के बावजूद काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। श्रमिकों ने मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत भी की थी।   आवेदक ने अपने परिवार के 16 सदस्यों को मजदूरी भुगतान सहित सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई थी।   कलेक्टर के निर्देश पर महाराष्ट्र पहुंची संयुक्त टीम   शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने 14 नवंबर 2026 को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद श्रम, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर महाराष्ट्र के सोलापुर रवाना की गई।   संयुक्त टीम में श्रम निरीक्षक डोलमनी माही, राजस्व निरीक्षक दीपक पटेल, सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश रजक एवं आरक्षक भूपेंद्र कुमार चंद्रा शामिल थे।   टीम ने सोलापुर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मामले की जांच की। जांच के दौरान श्रमिकों से बंधक जैसी परिस्थितियों में गन्ना कटाई का काम कराए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी 40 श्रमिकों को मुक्त कराया गया और उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की गई।   तीन जिलों के श्रमिकों की हुई सकुशल वापसी   इस रेस्क्यू अभियान में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम उलखर, बैगनडीह, नौरंगपुर सहित अन्य गांवों के 35 श्रमिकों को मुक्त कराया गया। वहीं जांजगीर-चांपा जिले के 3 और सक्ती जिले के 2 श्रमिक भी इस अभियान में शामिल थे।   20 नवंबर को सभी 40 श्रमिक सकुशल अपने गृह ग्राम पहुंच गए। लंबे समय तक परेशानियों का सामना करने के बाद घर लौटे श्रमिकों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली तथा जिला प्रशासन और कलेक्टर के प्रति आभार जताया।   प्रशासन की अपील – रोजगार के नाम पर बिचौलियों के झांसे में न आएं   जिला प्रशासन ने श्रमिकों से अपील की है कि दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाने से पहले ठेकेदार, बिचौलियों और कार्यस्थल की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। श्रम विभाग में पंजीयन कराएं और किसी भी प्रकार के शोषण, मजदूरी भुगतान में अनियमितता या बंधक बनाए जाने जैसी स्थिति सामने आने पर तत्काल श्रम विभाग अथवा पुलिस को सूचना दें।   इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि रोजगार के नाम पर दूसरे राज्यों में श्रमिकों के शोषण की शिकायतों पर समय रहते प्रशासनिक हस्तक्षेप कितना महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से 40 श्रमिकों को सुरक्षित अपने परिवार के बीच लौटने का अवसर मिला है।

Nov 20, 2026 Read

गरियाबंद में जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न, 297 युवाओं ने दिखाया दम

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद  विजेता अब राज्य स्तर पर करेंगे गरियाबंद का प्रतिनिधित्व   गरियाबंद - इंडोर स्टेडियम गरियाबंद में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें जिले भर से 297 युवाओं ने हिस्सा लेकर लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता, नुक्कड़ नाटक, रील चैलेंज और पारंपरिक वेशभूषा में अपनी प्रतिभा दिखाई।   किस विधा में कितने युवा - लोक नृत्य - 61, लोक गीत - 61, विकसित भारत चैलेंज - 47, पारंपरिक वेशभूषा - 34, नुक्कड़ नाटक - 30, कविता लेखन - 29, चित्रकला - 27, रील चैलेंज - 08   पारंपरिक वेशभूषा में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली।   कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, कलेक्टर रणबीर शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सोहन धुरुव, सुरेंद्र सोनटेके, आशीष शर्मा, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।   मंच से अतिथियों ने क्या कहा    गौरीशंकर कश्यप बोले -  युवा अब समाज के रोल मॉडल बनकर उभर रहे हैं। आज युवा जातिवाद भेदभाव से ऊपर उठकर समाज में जागरूकता लाकर समाज को आगे बढ़ा रहे हैं। विकसित भारत अभियान के तहत शासन युवाओं को प्रोत्साहित करने कई योजनाएं चला रहा है।   कलेक्टर रणबीर शर्मा बोले     प्रेरक प्रसंग सुनाकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। "हम होंगे कामयाब" गीत सुनाकर कहा - यह समय खोने का नहीं है, लगातार मेहनत और परिश्रम से ही सफलता मिलती है। आज का समय युवाओं के लिए चुनौतीपूर्ण है, संसार संघर्षशील लोगों का ही सम्मान करता है।   *रिखीराम यादव बोले -* युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जीवन शैली को चरितार्थ करने की जरूरत है। समाज में एकजुटता एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए युवा शक्ति को जागरूक होकर आगे बढ़ना होगा। पढ़ाई के साथ खेलकूद, चिकित्सा, विज्ञान एवं नवाचार में भी योगदान देना होगा।   *लालिमा ठाकुर* ने समाज में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनके महत्व को बताया।   अंत में जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अब ये विजेता राज्य स्तरीय युवा उत्सव में हिस्सा लेंगे।

Nov 20, 2026 Read

आदिवासीकरण की बुलंद आवाज और सामाजिक एकजुटता के साथ ऐतिहासिक बना बूढ़ादेव महोत्सव 2026

ब्लॉक रिपोर्टर वरुण देव नेताम दुगली धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़    टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन संपन्न, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक नेतृत्वकर्ताओं ने की शिरकत   केशकाल (जिला कोंडागांव)। मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 16 एवं 17 नवंबर को देवभूमि केशकाल स्थित टाटामारी में दो दिवसीय बूढ़ादेव महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में समाज की आदिवासीकरण की मांग, सामाजिक पहचान, संवैधानिक अधिकारों एवं सांस्कृतिक अस्मिता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। दो दिनों तक चले इस आयोजन में प्रदेश से लेकर गांव स्तर तक समाज की अभूतपूर्व एकजुटता देखने को मिली।   महोत्सव के प्रथम दिवस 16 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर रियासत के महाराजा कमल चंद्र भंजदेव शामिल हुए, वहीं द्वितीय दिवस 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तानाखार विधायक श्री तुलोश्वर मरकाम, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक संतराम नेताम, पूर्व विधायक श्री मोहन मरकाम, गोंडी धर्माचार्य शेरसिंह आंचला तथा लिपि शोधकर्ता श्री गणेश मरपच्ची सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक नेतृत्वकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।   दोनों दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुलदीप ने की। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी सहभागिता निभाई।   आदिवासीकरण की मांग को लेकर बुलंद हुई आवाज   महोत्सव का मुख्य उद्देश्य मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज की आदिवासीकरण की मांग को व्यापक सामाजिक मंच प्रदान करना तथा समाज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, पारंपरिक जीवनशैली, रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर समाज के लोगों ने अपनी सामाजिक पहचान, सम्मान एवं संवैधानिक अधिकारों की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।   वक्ताओं एवं सामाजिक नेतृत्वकर्ताओं ने कहा कि आदिवासीकरण का विषय केवल वर्तमान पीढ़ी का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की पहचान और भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। इसके लिए समाज को गांव-गांव तक संगठित कर जागरूकता अभियान चलाने और सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।   संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम   दो दिवसीय बूढ़ादेव महोत्सव में पारंपरिक बाजा-गाजा, कलश यात्रा, महिलाओं की सहभागिता, देवी-देवताओं की अगवानी, पूजा-अर्चना, सेवा-अरजी एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। महोरी-गुड़ुम की गूंज के बीच पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पुरखों की विरासत और लोक संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की।   आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर एवं सामाजिक इतिहास से जोड़ने का संदेश दिया गया।   प्रदेश पदाधिकारियों के योगदान से सफल हुआ आयोजन   इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश संयोजक सुंदर दास कुलदीप, प्रदेश सचिव अशोक चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद चौहान, संगठन प्रभारी खेमराज बघेल, विधिक सलाहकार कपिल चालाकी, चरण सिंह गंधर्व, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष चित्रसेन देवदास एवं प्रदेश युवा उपाध्यक्ष दिनेश गंधर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।   इसके अलावा प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोदावरी करैत, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्जित कुलदीप एवं सांस्कृतिक विभाग से सुशील दर्रे सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों, प्रचार-प्रसार एवं व्यवस्थाओं में विशेष योगदान दिया।   प्रदेश से गांव तक दिखी सामाजिक एकजुटता   महोत्सव की सफलता में प्रदेश, संभाग, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारियों के साथ महिला एवं युवा प्रकोष्ठ की सक्रिय सहभागिता रही। समाज के वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों एवं युवाओं ने अतिथियों के स्वागत-सत्कार, सामाजिक संपर्क, आर्थिक सहयोग एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।   सामूहिक सहयोग और आपसी समन्वय ने यह साबित किया कि समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, संगठनात्मक मजबूती और प्रत्येक सदस्य की भागीदारी है।   सामाजिक अधिकारों की लड़ाई को मिलेगी नई दिशा   बूढ़ादेव महोत्सव 2026 केवल एक सांस्कृतिक आयोजन बनकर नहीं रहा, बल्कि यह सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक स्वाभिमान और संगठनात्मक एकजुटता का ऐतिहासिक मंच साबित हुआ। महोत्सव के माध्यम से आदिवासीकरण की मांग को प्रदेश स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ाने तथा समाज की ऐतिहासिक पहचान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।   आदिवासीकरण की बुलंद आवाज, सामाजिक पहचान का सम्मान और पुरखों की संस्कृति के संरक्षण के साथ समाज की एकजुटता ही बूढ़ादेव महोत्सव 2026 का सबसे बड़ा संदेश बनकर उभरी।

Nov 20, 2026 Read

कांकेर के युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे कोको पाढ़ी और नरेश ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी बनाए गए - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव 

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ नाम:- फैजल मेमन  पद: ब्लॉक रिपोर्टर सरोना / नरहरपुर  जिला: कांकेर   अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज एक बड़ा फैसला करते हुए विभिन्न राज्यों के पीसीसी प्रभारी बदल दिए हैं। कुछ को नया प्रभारी बनाया गया है जबकि कुछ लोगों को अन्य राज्यों में भेजा गया है। छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को इसमें जगह मिली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश के प्रभारी सचिवों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नए चेहरों को जगह दी है। इस बदलाव के तहत विजय जांगिड और संपत कुमार को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है, जबकि जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को प्रदेश का नया AICC सचिव बनाया गया है। वहीं जरिता लैतफलांग को भी छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटाकर नॉर्थ ईस्ट राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   इस संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं को दूसरे राज्यों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। युवा नेता कोको पाढ़ी को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का प्रभारी सचिव बनाया गया है। पाढ़ी इसके पहले युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं नरेश ठाकुर को गुजरात PCC की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   जिला के सभी ब्लॉकों में मिठाइयां बांटकर और फटाका फोड़ कर जश्न मना रहे क्षेत्रीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन।   देखिए पूरी सूची :

Nov 20, 2026 Read

भारी बारिश भी नहीं डिगा पाई श्याम भक्तों की आस्था, जयकारों के साथ निकली भव्य निशान यात्रा

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगाव जिला जशपुर    पत्थलगांव। श्री श्याम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पत्थलगांव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर दुर्गा मंदिर से श्याम मंदिर तक भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी बारिश के बावजूद श्याम भक्तों का उत्साह और श्रद्धा कम नहीं हुई। मूसलाधार बारिश के बीच भी श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए पूरे भक्तिभाव से यात्रा में शामिल हुए।   बारिश की बूंदें भी भक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकीं। पूरा वातावरण बाबा श्याम के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति ने इस निशान यात्रा को और भी खास बना दिया।  

Nov 20, 2026 Read

*मुख्य सड़क पर उड़ रही धूल, राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल*

✍️गांधी लाल साहूजिला रिपोर्टर- जांजगीर चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   *बिर्रा–बसंतपुर मार्ग पर धूल के गुबार से लोग परेशान, सांस संबंधी बीमारियों का बढ़ रहा खतरा; जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल*   बिर्रा - बम्हनीडीह विकासखंड के अंतर्गत बिर्रा से बसंतपुर तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली और धूल की समस्या से जूझ रही है। सड़क की खराब स्थिति और दिनभर वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण मार्ग पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है, वहीं आंखों में जलन, खांसी और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। सड़क से गुजरने वाले भारी एवं छोटे वाहनों के पहियों से उड़ती धूल आसपास के घरों और दुकानों तक पहुंच रही है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। धूल के गुबार के बीच वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। कई बार सामने से आने वाले वाहन तक ठीक से दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विडंबना यह है कि मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद जिम्मेदार विभाग के अधिकारी अब तक गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। सड़क की बदहाल स्थिति से आम जनता रोजाना परेशानी झेलने को मजबूर है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, नियमित पानी का छिड़काव कराने तथा धूल से राहत दिलाने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी लोगों की परेशानी को गंभीरता से लेते हैं या फिर राहगीर इसी तरह धूल के गुबार के बीच आवागमन करने को मजबूर रहेंगे। *अभियंता. ऍम. एल. धृतलहरे कॉल भी रिसीव नहीं करते*   अभियंता एम.एल. घृतलहरे ने बताया कि वर्तमान में जांजगीर में डामरीकरण का कार्य चल रहा है। वहां का काम पूरा होते ही बहुत जल्द बिर्रा–बसंतपुर मुख्य मार्ग पर भी डामरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। *घटनाओ का कारण हैं रोड पुरी तरह से छत्तीग्रस्त हो जाना ठेकेदारों की मनमानी और रोड मे डमरू की कंट्रोली नाम मात्रा का डालता हैं डामर एक महीने मे ही टूट जाता हैं सड़क*

Nov 20, 2026 Read

करका ग्रामसभा और वन विभाग के बीच बनी सहमति, खाली जमीन पर लगाए जाएंगे फलदार पौधे

✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद देर रात हुई बातचीत में निकला समाधान, आपसी समन्वय से क्षेत्र के विकास और वन संरक्षण पर बनी सहमत नगरी। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के करका क्षेत्र में वन विभाग की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर उपजे विवाद के बाद अब ग्रामसभा करका, जल-जंगल-जमीन बचाओ संघर्ष समिति और वन विभाग के बीच आपसी समन्वय से समाधान की पहल हुई है। तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद देर रात वन विभाग, अनुविभागीय अधिकारी और संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई। इसमें ग्रामसभा करका के लोगों के साथ मिलकर खाली जमीन पर फलदार वृक्ष लगाने तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को आपसी सहमति और समन्वय से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है। ग्रामसभा करका एवं जल-जंगल-जमीन बचाओ संघर्ष समिति ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनका विरोध वन संरक्षण के खिलाफ नहीं, बल्कि ग्रामसभा के वैधानिक अधिकारों और सामुदायिक वन संसाधन क्षेत्र के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर था। ग्रामसभा के प्रतिनिधियों के अनुसार, वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत ग्रामसभा को 2,208 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सामुदायिक वन संसाधन (सीएफआर) अधिकार प्राप्त हैं। अधिनियम की धारा 3(1)(i) और धारा 5 के तहत ग्रामसभा को वन, वन्यजीव और जैव विविधता के संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित अधिकार और जिम्मेदारियां प्राप्त हैं। ग्रामसभा का कहना है कि कार्रवाई से पहले वन विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत कर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया गया था। ग्रामसभा ने प्रस्ताव रखा था कि जहां वास्तविक अतिक्रमण प्रमाणित है, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाए, लेकिन सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त क्षेत्र के संरक्षण और संवर्धन के पक्ष को भी गंभीरता से सुना जाए। इसके बावजूद उनकी मांगों और दस्तावेजों पर अपेक्षित विचार नहीं किया गया। समिति ने वनभूमि में आगजनी और ग्रामीणों को उकसाने संबंधी आरोपों का भी खंडन किया है। ग्रामसभा के प्रतिनिधियों का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और वे अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रख रहे थे। बातचीत के दौरान स्थिति तनावपूर्ण होने से धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बना। ग्रामसभा ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्य सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही वर्ष 1986 में इसी वन क्षेत्र से जुड़े मामले में 11 लोगों को जेल भेजे जाने संबंधी ऐतिहासिक दस्तावेज उपलब्ध होने की बात भी कही है। ग्रामसभा ने स्पष्ट किया कि वह वन विभाग के विरुद्ध नहीं, बल्कि अपने संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों की रक्षा और जंगल के संरक्षण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के पक्ष में है। देर रात की बातचीत से निकला समन्वय का रास्ता घटनाक्रम के बाद देर रात हुई बैठक में वन विभाग, अनुविभागीय अधिकारी और जल-जंगल-जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। इसमें सहमति बनी कि ग्रामसभा करका के लोगों के सहयोग से खाली स्थानों पर फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे तथा क्षेत्र के विकास कार्य आपसी समन्वय से किए जाएंगे। साथ ही भविष्य में ग्रामसभा की सहमति और समन्वय के बिना एकतरफा कार्रवाई नहीं करने पर भी सहमति बनने की बात समिति की ओर से कही गई है। इस पहल को क्षेत्र में वन विभाग और ग्रामसभा के बीच विश्वास बहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि बनी सहमति को धरातल पर किस तरह लागू किया जाता है। दोनों पक्षों के बीच संवाद और सहयोग बना रहता है तो वन संरक्षण के साथ ग्रामीणों के अधिकारों और क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिल सकती है।

Nov 20, 2026 Read

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से रवि कुमार साहू को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

✍️गांधी लाल साहू  जिला रिपोर्टर- जांजगीर चांपा  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज            जांजगीर-चांपा, 20 नवम्बर 2026। नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सहज, सरल एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए संचालित सेवा सेतु पोर्टल आम लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रहा है। ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करने में राहत मिल रही है।      इसी कड़ी में अकलतरा तहसील के ग्राम अमोरा निवासी श्री रवि कुमार साहू ने आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु केंद्र, तहसील कार्यालय अकलतरा में आवेदन किया था। आवेदन के महज 10 दिनों के भीतर उन्हें स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। श्री साहू ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्हें प्रमाण पत्र की पीडीएफ प्रति व्हाट्सऐप के जरिए उपलब्ध कराई गई। साथ ही शीघ्र ही उन्हे प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई गई। श्री रवि कुमार साहू ने इस सुविधाजनक व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय प्रमाण पत्र प्राप्त करना अब आसान हो गया है। यह पहल शासकीय सेवाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Nov 20, 2026 Read

कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर, प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप का परिवार हुआ लाभान्वित

गांधी लाल साहू  ✍️जिला रिपोर्टर -जांजगीर चांपा  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज            जांजगीर-चांपा, 20 नवम्बर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रा.) ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध होने के साथ उनके जीवन स्तर में भी सुधार आ रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री निवासी श्री रामकुमार कश्यप का परिवार योजना के तहत निर्मित पक्के मकान में अब सुरक्षित और सुकूनभरा जीवन व्यतीत कर रहा है।       श्री रामकुमार कश्यप श्रमिक परिवार से हैं। सीमित आमदनी के कारण उनके लिए पक्का मकान बनाना आसान नहीं था। परिवार पुराने और जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था और दीवारों में सीलन के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हर मौसम में मकान की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। इसी बीच वित्तीय वर्ष 2024-25 में श्री रामकुमार कश्यप का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रा.) की स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल हुआ। योजना के तहत उन्हें पक्का मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई। यह राशि किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई, जिससे उन्होंने मकान का निर्माण कराया।       इसके साथ ही उन्हें रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत 90 मानव दिवस की मजदूरी तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की सहायता भी प्राप्त हुई। विभिन्न शासकीय योजनाओं के समन्वित लाभ से उनका पक्का मकान बनाने का सपना साकार हुआ। आज श्री रामकुमार कश्यप का परिवार मजबूत पक्के मकान में निवास कर रहा है। अब उन्हें बरसात में छत टपकने और जर्जर दीवारों की परेशानी से राहत मिली है। परिवार के जीवन में आए इस बदलाव से उन्हें बेहतर आवासीय सुविधा के साथ सुरक्षा और आत्मसम्मान का एहसास हुआ है। श्री कश्यप ने इस योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 

Nov 20, 2026 Read

चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों के लिए जरूरी सलाह जारी

✍️गांधी लाल साहू  जिला रिपोर्टर - जांजगीर चांपा  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    *कटी हुई धान की फसल को सुरक्षित रखें, फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना*         जांजगीर-चांपा, 20 नवंबर 2026/ चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से हो रही असामयिक वर्षा और तेज हवाओं को देखते हुए किसानों को अपनी खड़ी एवं कटाई के बाद खेतों तथा खलिहानों में रखी धान की फसल को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।       किसान कटाई के बाद खेतों में सुखाने के लिए रखी धान की फसल को यथासंभव ऊंचे एवं सूखे स्थान पर रखें तथा पॉलिथीन या तिरपाल से अच्छी तरह ढकें। मौसम साफ होने पर भीगी हुई फसल को धूप में फैलाकर सुखाएं, ताकि नमी कम हो और फसल में फफूंदी लगने की आशंका न रहे। खेतों में जलभराव होने पर पानी की निकासी की व्यवस्था भी करें।   *फसल नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना*        प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित फसल को चक्रवाती तूफान एवं असामयिक वर्षा से नुकसान होने पर किसान 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल के टोल फ्री नंबर 14447 अथवा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। किसान संबंधित बीमा कंपनी या कृषि विभाग को भी इसकी सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलने के बाद बीमा कंपनी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सर्वेक्षण कराया जाएगा।     किसानों से अपील की गई है कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए फसल की सुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाएं तथा नुकसान होने पर निर्धारित 72 घंटे की समय-सीमा में सूचना दर्ज कराएं, ताकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पात्र किसानों को नियमानुसार बीमा दावा राशि का लाभ मिल सके।

Nov 20, 2026 Read

देवरीकला को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली, लिया संकल्प

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   कसडोल। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत देवरीकला में जागरूकता रैली निकाली गई। कल्प समाज सेवी संस्था द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (JRC) एवं जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के तहत 19 नवंबर 2026 को इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से गांव के गली-मोहल्लों में भ्रमण कर ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से बाल विवाह रोकने और ग्राम पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच बालेश्वर वैष्णव ने कहा कि पंचायत में इस तरह की जागरूकता रैली आयोजित होने से बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं उपसरपंच अंजलि पैकरा ने भी संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इस अभियान में सभी ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की। इस जागरूकता रैली में स्व सहायता समूह की महिलाएं, मितानिन दीदियां, ग्राम पंचायत के पंचगण, कीर्तन पार्टी, स्थानीय नागरिकों एवं किशोर बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में लगभग 55 लोगों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन कल्प समाज सेवी संस्था के कोऑर्डिनेटर रूपसिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर कल्प समाज सेवी संस्था के संचालक एवं परियोजना निदेशक अभिषेक यादव ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुरीति नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित बचपन, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य में सबसे बड़ी बाधा है। जब तक गांव, परिवार, जनप्रतिनिधि और समाज एकजुट होकर आगे नहीं आएंगे, तब तक बाल विवाह मुक्त समाज का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने देवरीकला के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की जागरूकता और सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने तथा अपने गांव को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Nov 20, 2026 Read

वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण लेकर तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे नारायणपुर के किसान

वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण लेकर तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे नारायणपुर के किसान हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  50 जनजातीय किसानों को मिला उन्नत खेती का प्रशिक्षण, वैज्ञानिकों ने बताईं बेहतर उत्पादन और आय बढ़ाने की तकनीकें जगदलपुर, 20 नवंबर 2026/ खेती-किसानी में नई तकनीकों का समावेश किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी दिशा में बस्तर अंचल के जनजातीय किसानों को तिलहनी फसलों की खेती से जोड़ने और उनकी उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि विभाग एवं कृषि अनुसंधान संस्थानों द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। वैज्ञानिक खेती की जानकारी, उन्नत उत्पादन तकनीक और आवश्यक कृषि आदान सामग्री मिलने से अब किसान पारंपरिक खेती के साथ तिलहन उत्पादन को भी आय के बेहतर विकल्प के रूप में अपना सकेंगे।           इसी उद्देश्य से कृषि विज्ञान केन्द्र नारायणपुर में जनजातीय उपयोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह आदान सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के 50 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र जगदलपुर के वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी मौसम में तिलहनी फसलों की उन्नत खेती, फसल प्रबंधन और अधिक उत्पादन प्राप्त करने के वैज्ञानिक तरीके बताए।         प्रशिक्षण के दौरान परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र जगदलपुर के सह संचालक अनुसंधान डॉ. एके ठाकुर ने तिलहनी फसलों की खेती के महत्व और बस्तर क्षेत्र में इसकी व्यावसायिक संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को तिलहन उत्पादन को खेती का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने तथा उपलब्ध कृषि संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। परियोजना प्रमुख अन्वेषक एवं सस्य विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. भुजेंद्र कुमार ने रबी तिलहनी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों, बीज चयन, बोनी तथा फसल की विभिन्न अवस्थाओं में अपनाई जाने वाली अनुशंसित कृषि क्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी।          प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि खेती में केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि सही समय पर सही तकनीक अपनाना भी बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी है। फसल को आवश्यकता के अनुरूप सिंचाई, संतुलित पोषण और कीट-रोगों से समय रहते बचाव कर उत्पादन लागत कम करने के साथ उपज में वृद्धि की जा सकती है।           कृषि महाविद्यालय नारायणपुर के सहायक प्राध्यापक श्री नरेंद्र नाग ने रबी तिलहनी फसलों में सिंचाई के उचित समय एवं जल प्रबंधन की तकनीकों की जानकारी दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यानिकी डॉ. ललित वर्मा ने मिट्टी की उर्वरता और स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व को समझाया। वहीं विषय वस्तु विशेषज्ञ कीट विज्ञान डॉ. आलिया अफरोज ने तिलहनी फसलों में लगने वाले प्रमुख कीटों की पहचान और उनके प्रभावी नियंत्रण के उपाय बताए। कार्यक्रम सहायक पादप रोग विज्ञान श्री इंद्र कुमार ने फसलों में होने वाले प्रमुख रोगों तथा उनके समन्वित प्रबंधन की जानकारी देकर किसानों की शंकाओं का समाधान किया।          कार्यक्रम के अंत में किसानों को तिलहनी फसलों की खेती के लिए आवश्यक आदान सामग्री का वितरण भी किया गया। इससे किसानों को प्रशिक्षण में प्राप्त वैज्ञानिक जानकारी को अपने खेतों में अपनाने में मदद मिलेगी।          उक्त आयोजन केवल प्रशिक्षण और सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजातीय किसानों को खेती के नए अवसरों से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। तिलहनी फसलों की वैज्ञानिक खेती अपनाकर किसान अपनी पारंपरिक कृषि व्यवस्था में विविधता ला सकते हैं। इससे एक ओर कृषि भूमि का बेहतर उपयोग होगा, वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त उत्पादन और आय के नए रास्ते भी खुलेंगे।

Nov 20, 2026 Read