Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

सड़क विकास में सागरपाली के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?

दो तरफ टेंडर,बीच में सागरपाली गायब!आखिर किसकी अनदेखी का शिकाà¤...

State Head • Nov 21, 2026

More Stories

बेमौसम वर्षा व चक्रवात से फसल नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दें सूचना*

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज* *रिपोर्टर - गौतम रंगारी* *ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)*     *बेमौसम वर्षा व चक्रवात से फसल नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दें सूचना*   *कटाई के बाद खेत में रखी फसल (करपा) के नुकसान पर भी 14 दिन तक मान्य होगा दावा*   दंतेवाड़ा, 21 नवंबर 2026। जिले में हो रही बेमौसम वर्षा, चक्रवात और अतिवर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि फसल नुकसान होने पर इसकी सूचना तुरंत दें। फसल बीमा का लाभ लेने के लिए नुकसान के 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना देना अनिवार्य है।   उप संचालक कृषि ने मैदानी अमले को निर्देश दिए हैं कि यह जानकारी किसानों तक तत्काल पहुँचाई जाए। साथ ही प्रभावित किसानों को सूचना दर्ज कराने में सहयोग किया जाए।   किसान भाइयों के लिए ज़रूरी बातें: • कटाई के बाद खेत में रखी फसल (करपा) को बेमौसम वर्षा या चक्रवात से नुकसान होने पर कटाई से 14 दिन तक दावा मान्य है। • अतिवर्षा से खेत में जलभराव होकर फसल खराब होने पर भी सूचना दें। • सूचना देते समय ये जानकारियाँ तैयार रखें: नाम, मोबाइल नंबर, ग्राम, खसरा नंबर, बीमित फसल, पॉलिसी नंबर, नुकसान का कारण एवं दिनांक। • सूचना के बाद 48 घंटे में सर्वेयर की नियुक्ति, 10 दिन में सर्वे और 15 दिन में दावा राशि सीधे बैंक खाते में आएगी। • टोल फ्री नंबर के अलावा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप या pmfby.gov.in पर भी सूचना दी जा सकती है।   मैदानी अमले को निर्देश: • यह संदेश कृषक समूहों, ग्राम पंचायत समूहों एवं सहकारी समितियों में प्रसारित कराएँ। • प्रभावित कृषकों को सूचना दर्ज कराने में सहयोग करें तथा जिले की जानकारी संचालनालय को भेजें।   "किसान भाई मन, नुकसान होय त तुरते 14447 म सूचना देवव।"   अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी या उप संचालक कृषि कार्यालय, दंतेवाड़ा से संपर्क कर सकते हैं।

Nov 21, 2026 Read

माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की पहुंच, पील्लूर में नए थाने का शुभारंभ

माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की पहुंच, पील्लूर में नए थाने का शुभारंभ हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  बीजापुर। माओवाद के प्रभाव से मुक्त हो रहे दुर्गम नेशनल पार्क क्षेत्र में अब शासन और प्रशासन की पहुंच लगातार बढ़ रही है। इसी दिशा में ग्राम पील्लूर में नवीन पुलिस थाने का शुभारंभ किया गया। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बद्रीनारायण मीणा ने विधिवत नए थाने का उद्घाटन किया। यह थाना बीजापुर जिले का 24वां थाना है।   15 गांवों को मिलेगी पुलिस सुविधा नवीन थाना पील्लूर के अंतर्गत कुल 15 गांवों को शामिल किया गया है। अब इन गांवों के ग्रामीणों को शिकायत दर्ज कराने, पुलिस सहायता और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए दूरस्थ थानों तक नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर पुलिस की मौजूदगी से समय पर सहायता मिलने की उम्मीद है। हनीफ खान को मिली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी नवीन थाना पील्लूर में उप निरीक्षक हनीफ खान को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में थाने का संचालन शुरू होगा। शुभारंभ कार्यक्रम में ये रहे मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य कविता कुड़ेम, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता कोरसा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गणपत नीलम, जनपद सदस्य दिनेश मड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस उपमहानिरीक्षक केरिपु बी.एस. नेगी, बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता, 214वीं वाहिनी केरिपु के कमांडेंट मनीश शर्मा, 22वीं वाहिनी के कमांडेंट रणदीप सिंह, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उप संचालक सुदेश सुरवाड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार मीणा, एसडीओपी भोपालपटनम सिद्धार्थ चौहान, एसडीओपी फरसेगढ़ अमन लखीसरानी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।  

Nov 21, 2026 Read

खेत में फसल खड़ी, फिर भी धान बेचने का आरोप,0.48 हेक्टेयर जमीन पर फर्जीवाड़े की शिकायत, प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग..!

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    धमतरी/नगरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच नगरी क्षेत्र से धान बिक्री में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्राम सांकरा निवासी प्रेमनारायण सिन्हा ने कलेक्टर धमतरी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि ग्राम हिंछापुर निवासी तरुण सिन्हा, पिता मोहनलाल सिन्हा के नाम दर्ज खसरा नंबर 124 की 0.48 हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसल खड़ी होने के बावजूद 15 नवंबर 2026 को टोकन कटवाकर सांकरा उपार्जन केंद्र में धान बेच दिया गया।   शिकायतकर्ता के अनुसार, जिस खेत की फसल अभी काटी ही नहीं गई थी, उसी जमीन के नाम पर धान की बिक्री दर्ज की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि खेत में धान खड़ा होने के बावजूद चोरी से धान लाकर उपार्जन केंद्र में बेचा गया। इस मामले में शिकायतकर्ता ने फर्जीवाड़े के तहत अपराध दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।   19 नवंबर को हुआ मौके का निरीक्षण   मामले में 19 नवंबर 2026 को संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने का उल्लेख भी दस्तावेज में है। निरीक्षण से जुड़े हस्तलिखित पंचनामा/रिपोर्ट में ग्राम हिंछापुर स्थित संबंधित कृषि भूमि का मौके पर निरीक्षण किए जाने की बात दर्ज है। दस्तावेजों में खसरा नंबर 124 और करीब 0.48 हेक्टेयर भूमि का उल्लेख है।   शिकायत के साथ किसान की डीएस पोर्टल संबंधी जानकारी और खेत में खड़ी फसल की जियो-टैगिंग वाली तस्वीरें भी संलग्न किए जाने की बात पत्र में दर्ज है।   अब जांच की रिपोर्ट पर टिकी नजर   मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि शिकायत में खेत में फसल की स्थिति और उसी भूमि के नाम पर धान बिक्री के बीच विरोधाभास का सवाल उठाया गया है। यदि जांच में शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो धान खरीदी प्रक्रिया में फर्जी पंजीयन अथवा गलत तरीके से धान खपाने की आशंका की जांच जरूरी होगी।   शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत और मौके पर किए गए निरीक्षण के आधार पर क्या कार्रवाई करता है और धान बिक्री की पूरी प्रक्रिया की जांच में वास्तविकता क्या सामने आती है।

Nov 21, 2026 Read

कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने धान उपार्जन केंद्र मसूरा का किया निरीक्षण

कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने धान उपार्जन केंद्र मसूरा का किया निरीक्षण हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  किसानों को धान विक्रय हेतु सभी सहूलियतें प्रदान करें-श्री डोमन सिंह जगदलपुर, नवंबर 2026/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को कोण्डागांव जिले के धान उपार्जन केंद्र मसूरा का निरीक्षण कर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित धान क्रय कार्य एवं व्यवस्थाओं का प्रबंध लिया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र में धान की गुणवत्ता, आर्द्रता और वजन की जांच की तथा धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों से संवाद कर क्रय व्यवस्था एवं उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।         कमिश्नर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीद का कार्य पूरी तरह से विस्थापन एवं शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीद प्रक्रिया को उद्देश्य रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।           कमिश्नर ने इस दौरान धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही किसानों को शासन की कृषक विकास योजना के तहत प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि एवं योजना के लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान एसडीएम श्री अश्वन पुसाम, जिला खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव, सहकारिता विभाग के अधिकारी श्री उदय ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी श्री लोकेश देवांगन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Nov 21, 2026 Read

पीएम जनमन योजना से कमर परिवारों के घर हुए रोशन, 80 परिवारों को मिला सोलर होमलाइट का लाभ

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़   जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद  पीएम जनमन योजना से कमर परिवारों के घर हुए रोशन, 80 परिवारों को मिला सोलर होमलाइट का लाभ दूरस्थ एवं पहुंचविहीन बसाहटों में क्रेडा ने किया सौर विद्युतीकरण, बच्चों की पढ़ाई और आजीविका के कार्यों में मिल रही सुविधा गरियाबंद, जिले के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन ग्रामों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमर परिवारों के जीवन में पीएम जनमन योजना से उजियारा आया है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा जिले की 12 अविद्युतीकृत बसाहटों के 80 कमर परिवारों के घरों में सोलर होमलाइट प्लांट स्थापित कर सौर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया गया है। पूर्व में इन बसाहटों में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था नहीं होने के कारण एथलीटों को रात के समय अंधेरे में जीवनयापन करना पड़ता था। सौर ऊर्जा से घरों में रोशनी की सुविधा मिलने से परिवारों को रात के समय आजीविका संबंधी कार्य करने में सहूलियत हो रही है। साथ ही बच्चों को शाम के समय पढ़ाई-लिखाई के लिए भी बेहतर सुविधा मिल रही है। सोलर होमलाइट सिस्टम में मोबाइल पासवर्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। योजना के तहत कमरभौंरी, आमामोरा कमरपारा, कुकरार कमरपारा, हथौडाडीह, अमलोर, नगरार, नारीपानी, कवरआमा, जुगाड़ पुरानीबस्ती, भालूडिगी, ताराझर, दुमाधार, राताखालपारा एवं कांटासेम्हलपारा की बसाहटों में कुल 80 परिवारों को सोलर होमलाइट की सुविधा प्रदान की गई है।

Nov 21, 2026 Read

पाली में घटिया राशन चावल मामला: प्रशासन सख्त, क्वालिटी इंस्पेक्टर को फटकार और जांच के आदेश

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान  जिला - कोरबा पाली  • ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा का आरोप— गरीबों की थाली से 5-6 माह से चना और इस माह शक्कर गायब, ऊपर से अमानक चावल बांटकर उड़ाया जा रहा मजाक   कोरबा/पाली: पाली विकासखंड की राशन दुकानों (सोसायटियों) में कीड़े-मकोड़े, फफूंद और कंकड़ युक्त घटिया चावल की आपूर्ति के मामले को जिला प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। गुरुवार को "नवंबर माह का चावल निकला अमानक- इल्ली, फफूंद और पाखड़ से भरा...! दो-दो क्वालिटी इंस्पेक्टर के बाद भी घटिया चावल नान से कैसे पहुँचा एफएफसी गोदाम तक?" शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने संबंधित क्वालिटी इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई है और पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।   🟣जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई   सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किए हैं, जो पाली विकासखंड की सोसायटियों में भेजे गए चावल के स्टॉक की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन की इस सख्ती से दोषी राइस मिलर्स, गोदाम प्रभारियों और गुणवत्ता जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई की उम्मीद जगी है।   🟣सिस्टम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल   गौरतलब है कि पाली की सोसायटियों में बांटे गए पीडीएस (PDS) चावल की बोरियां खोलने पर उसमें इल्ली, फफूंद और दुर्गंधयुक्त सड़ा हुआ चावल निकलने की तस्वीरें सामने आई थीं। दो-दो क्वालिटी इंस्पेक्टर (अमित चंद्राकर और महेंद्र शर्मा) की तैनाती के बावजूद यह अमानक चावल राइस मिलर्स से नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) और वहां से एफएफसी (FFC) गोदाम होते हुए पीडीएस दुकानों तक कैसे पहुंचा, इसने पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।   🟣 कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी   इस मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने कड़ा विरोध जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी और प्रशासन से त्वरित जांच की मांग की थी। पैकरा का कहना है कि पिछले 5-6 महीनों से गरीबों की थाली से चना गायब है और नवंबर माह के राशन में शक्कर भी नहीं मिल रही है। ऐसे में घटिया चावल बांटकर गरीबों के साथ मजाक किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। अब सबकी निगाहें प्रशासन की जांच रिपोर्ट और दोषियों पर होने वाली अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Nov 20, 2026 Read

चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल पर मंडराया खतरा! किसान धान को तिरपाल से ढककर रखें, नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर करें बीमा कंपनी को सूचित

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   किसानों के लिए जरूरी खबर   फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को मिली अहम सलाह, टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं शिकायत; पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को भी दें सूचना   छत्तीसगढ़। प्रदेश में असामयिक वर्षा एवं चक्रवात की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए किसानों की मेहनत से तैयार धान की फसल को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की गई है। मौसम में अचानक बदलाव और बेमौसम बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल के साथ-साथ कटाई के बाद खुले में रखे धान के भी भीगने और खराब होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने और अपनी उपज की सुरक्षा के लिए समय रहते आवश्यक इंतजाम करने की सलाह दी गई है।   प्रशासन की ओर से किसानों को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि जिन किसानों ने धान की कटाई कर ली है और फसल खेतों, खलिहानों अथवा खुले स्थानों में रखी हुई है, वे उसे तत्काल तिरपाल या अन्य जलरोधी सामग्री से अच्छी तरह ढककर सुरक्षित रखें। तिरपाल इस प्रकार लगाएं कि बारिश का पानी धान के ढेर के भीतर प्रवेश न कर सके। साथ ही तेज हवा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तिरपाल को चारों तरफ से मजबूती से बांधकर रखें, ताकि हवा के कारण वह उड़ने न पाए।   खेतों में जलभराव होने पर तत्काल करें निकासी   लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने की स्थिति में किसानों को जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से धान की फसल प्रभावित हो सकती है। इसलिए किसान अपने खेतों की मेड़ों और निकासी नालियों का निरीक्षण करें तथा आवश्यकता के अनुसार पानी बाहर निकालने की व्यवस्था करें। इससे फसल को संभावित नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है।   फसल खराब होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना देना अनिवार्य   प्राकृतिक आपदा, चक्रवात अथवा असामयिक वर्षा के कारण यदि किसी किसान की फसल को नुकसान पहुंचता है और वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित है, तो उसे समय सीमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फसल क्षति की जानकारी घटना के 72 घंटे के भीतर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447 पर दर्ज करानी चाहिए।   इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को भी फसल नुकसान की जानकारी तत्काल देनी चाहिए, ताकि संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके।   नुकसान के सबूत के तौर पर फोटो और वीडियो जरूर रखें   फसल बीमा के तहत नुकसान की सूचना दर्ज कराने के साथ-साथ किसानों को सलाह दी गई है कि प्रभावित खेत, खराब हुई फसल और जलभराव की स्थिति की स्पष्ट तस्वीरें एवं वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित रखें। ये तस्वीरें और वीडियो फसल क्षति के प्रमाण के रूप में उपयोगी हो सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के बाद प्राप्त शिकायत क्रमांक और अन्य जरूरी जानकारी भी सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में दावा प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।   किसानों की मेहनत और फसल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता   खेती-किसानी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। किसान पूरे साल मेहनत कर अपनी फसल तैयार करते हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की अनिश्चितता के कारण उनकी मेहनत पर संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे समय में किसानों को घबराने के बजाय सावधानी बरतने, समय पर सूचना देने और फसल बीमा से संबंधित निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की आवश्यकता है।   सुशासन सरकार किसानों की फसल और उनकी मेहनत की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों से अपील की गई है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें, अपनी उपज को सुरक्षित रखें और फसल क्षति होने की स्थिति में निर्धारित 72 घंटे की समय सीमा के भीतर सूचना दर्ज कराकर बीमा सुरक्षा का लाभ उठाने की प्रक्रिया पूरी करें।   किसानों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी   टोल फ्री नंबर: 14447    सूचना देने की समय सीमा: फसल नुकसान के 72 घंटे के भीतर   किसे सूचना दें: बीमा हेल्पलाइन, संबंधित पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी   जरूरी प्रमाण: फसल क्षति की फोटो और वीडियो   बचाव का उपाय: धान को तिरपाल से ढकें और खेतों में जल निकासी रखें।   सावधानी ही फसल सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है। अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखें और समय पर फसल नुकसान की सूचना दें।

Nov 20, 2026 Read

199वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के माध्यम से ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को दी गई सहायता  

संवाददाता सचिन सिंह जिला प्रमुख बीजापुर  हमर प्रदेश CG न्यूज़ कुप्पागुड़ा (पीडिया), जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़), 19 नवम्बर 2026          जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना को साकार करते हुए 199वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा ग्राम गायटापारा (कोप्पागुड़ा एफओबी लोकेशन), थाना गंगालूर, जिला बीजापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।         इस अवसर पर 199वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री आनंद कुमार एवं द्वितीय कमान अधिकारी (ऑप्स) श्री विनोद कुमार तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. परितेश कनिक ने कंपनी लोकेशन का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा कैंप की सुरक्षा व्यवस्था, जवानों की रहने की व्यवस्था, बैरक/लाइन, शस्त्रागार (कोत), भोजनालय (मेस) सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।         इसके उपरांत आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत स्थानीय ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को विभिन्न जनोपयोगी सुविधाएं एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्रामीणों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।          शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, पुस्तकें, पेन, पेंसिल, इरेज़र, स्केच पेन तथा अंग्रेजी वर्णमाला एवं अंक ज्ञान से संबंधित चार्ट वितरित किए गए, ताकि बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके और उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिल सके। वहीं, ग्रामीणों के कल्याण एवं दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें चप्पल, कपड़े एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई। इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों एवं बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं उत्साह देखने को मिला।       इस अवसर पर कमांडेंट श्री आनंद कुमार ने स्थानीय समुदाय के साथ बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने तथा क्षेत्र के विकास में सुरक्षा बल (केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल) की सकारात्मक भूमिका के महत्व पर बल दिया। 199वीं वाहिनी, सीआरपीएफ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल सामग्री वितरण तक सीमित न होकर स्थानीय जनता के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षा बल और आम नागरिकों के बीच विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।           199वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थानीय जनता की सुरक्षा के साथ-साथ उनके कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। जनसेवा और सुरक्षा – 199वीं वाहिनी सीआरपीएफ की प्रतिबद्धता।

Nov 20, 2026 Read

छत्तीसगढ़ की संस्कृति का दिल्ली में डंका! भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोकनृत्य और जनजातीय विरासत ने मोहा मन

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   भारत मंडपम में 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल, बेलमेटल, कोसा सिल्क और स्थानीय उत्पादों ने खींचा आकर्षण।   नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, जनजातीय परंपरा और विकास की संभावनाओं ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी खास पहचान बनाई। छत्तीसगढ़ राज्य दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और लोक संगीत की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।   इस गरिमामय आयोजन में राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समारोह की अध्यक्षता की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, जनजातीय जीवनशैली और सांस्कृतिक विविधता को देशभर के सामने प्रस्तुत किया।   बस्तर की बेलमेटल कला और चांपा के कोसा सिल्क ने खींचा आकर्षण   कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण किया और विभिन्न विभागों एवं उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान बस्तर की प्रसिद्ध बेलमेटल कला, चांपा का पारंपरिक कोसा सिल्क, जनजातीय आभूषण और विभिन्न स्थानीय उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।   इन उत्पादों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक शिल्पकारों, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों की प्रतिभा को प्रदर्शित किया। साथ ही प्रदेश की कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार एवं नई पहचान मिलने की संभावनाएं भी सामने आईं।   नक्सलवाद की पहचान से विकास और निवेश की नई संभावनाओं तक छत्तीसगढ़   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास, निवेश और रोजगार की संभावनाओं के साथ देश-दुनिया में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि कभी नक्सलवाद के कारण चर्चा में रहने वाला छत्तीसगढ़ आज अपनी कला, संस्कृति और विकास की उपलब्धियों के माध्यम से नई पहचान स्थापित कर रहा है।   राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और हुनर का प्रदर्शन   भारत मंडपम में आयोजित यह राज्य दिवस समारोह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उद्यमिता को देशभर के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर बना। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से लेकर पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी तक, हर पहलू में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान देखने को मिली।   इस आयोजन ने प्रदेश की लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने के साथ छत्तीसगढ़ के लिए पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की संभावनाओं को भी रेखांकित किया।

Nov 20, 2026 Read

 *पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री बद्रीनारायण मीणा ने किया जिला बीजापुर का वार्षिक निरीक्षण।*

संवाददाता सचिन सिंह जिला प्रमुख बीजापुर हमर प्रदेश CG न्यूज़   🔳 *पुलिस दरबार में जवानों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएँ सुनीं ।* 🔳 *पुनर्वास केन्द्र में पुनर्वासित माओवादियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की गई ।* 🔳 पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर श्री बद्रीनारायण मीणा ने दिनांक 19.11.2026 एवं 20.11.2026 को जिला बीजापुर का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विभिन्न शाखाओं, पुलिस परेड, वाहन शाखा एवं डॉग स्क्वाड का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस दरबार लेकर जवानों की समस्याएँ सुनीं । 🔳 *पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण* निरीक्षण के प्रथम दिवस पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बीजापुर का निरीक्षण किया और जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में स्वीकृत एवं उपलब्ध बल तथा रिक्त पदों की स्थिति, पंजीबद्ध अपराधों और लंबित अपराधों की प्रगति, तथा लंबित मर्ग प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। 🔳 बैठक में सीसीटीएनएस (CCTNS) डैशबोर्ड, समय पर डाटा एंट्री, सायबर अपराधों से जुड़े पोर्टल CEIR (गुम/चोरी मोबाइल की ट्रैकिंग) एवं MRM पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की गई। आम नागरिकों से जुड़े इन ऑनलाइन पोर्टलों पर प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए।   🔳 पुलिस महानिरीक्षक ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के संधारण एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। माओवाद के खात्मे के बाद क्षेत्र में डिमाइनिंग (IED निष्क्रियकरण) और माओवादियों द्वारा छिपाए गए डम्प की रिकव्हरी पर भी विशेष चर्चा हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीणों एवं सुरक्षा बलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाने हेतु डिमाइनिंग अभियान योजनाबद्ध तरीके से चलाया जाए।   🔳 पुनर्वास केन्द्र में पुनर्वासित माओवादियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की गई तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में जुड़कर शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने और बेहतर समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान शासन की पुनर्वास नीति एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने तथा सम्मानपूर्वक जीवनयापन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।   🔳 *परेड निरीक्षण एवं पुलिस दरबार* निरीक्षण के द्वितीय दिवस पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने जवानों की वेशभूषा, परेड, वाहन शाखा के वाहनों और डॉग स्क्वाड का निरीक्षण किया। इसके पश्चात आयोजित पुलिस दरबार में पुलिस महानिरीक्षक जवानों से सीधे रूबरू हुए। उन्होंने जवानों से चर्चा कर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएँ सुनीं, और प्राप्त प्रतिवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।   🔳 पुलिस महानिरीक्षक ने जिला पुलिस बीजापुर के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को जनता से बेहतर समन्वय रखते हुए क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास के लिए निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए।

Nov 20, 2026 Read

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर, कृषि महाविद्यालय कुरूद में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    नाबार्ड के राष्ट्रव्यापी ग्राम युवा शक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को कृषि आधारित उद्यम, बैंकिंग सुविधाओं, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी   धमतरी। ग्रामीण युवाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में आज नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी ग्राम युवा शक्ति अभियान (Nationwide Gram Yuva Shakti Campaign–NGYSC) के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को कृषि आधारित उद्यमिता, स्वरोजगार, वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। नाबार्ड एवं कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा के सामूहिक प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, बैंकिंग संस्थानों एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. अमीनुद्दीन कुरैशी, प्राध्यापक, सुश्री भूमिका हत्गिया, डॉ. दीपक ठाकुर, डॉ. युवराज सिंह ध्रुव, श्री विनोद मरकाम, डॉ. नम्रता कुर्रे, श्री प्रशांत चंद्राकर, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री इंदर कुमार तड़वानी, श्री सुरजीत सरदार, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि, आरसेटी (RSETI) के प्रतिनिधि, जिला युवा अधिकारी सुश्री सृष्टि डोंसरे तथा नाबार्ड से श्री दिलीप कुमार दामानी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।   कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र एवं सतत विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मक सोच, तकनीकी ज्ञान और नवाचार की क्षमता का सकारात्मक उपयोग कर गांवों में सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव लाया जा सकता है। युवा केवल रोजगार प्राप्त करने वाले ही नहीं, बल्कि रोजगार के नए अवसर सृजित करने वाले उद्यमी और ग्रामीण विकास के सक्रिय सहभागी भी बन सकते हैं। इस दौरान नाबार्ड की भूमिका एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उसके योगदान की जानकारी देते हुए युवाओं को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों, स्वरोजगार, उद्यम स्थापना, वित्तीय सहायता तथा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्हें कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, विपणन तथा स्थानीय संसाधनों पर आधारित छोटे एवं लघु उद्यम विकसित करने की संभावनाओं से भी परिचित कराया गया। बताया गया कि उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर युवा गांवों में ही रोजगार एवं व्यवसाय के नए अवसर विकसित कर सकते हैं।   लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री इंदर कुमार तड़वानी एवं बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय साक्षरता, बैंक ऋण तथा स्वरोजगार के लिए उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने, नियमित बचत की आदत विकसित करने, वित्तीय लेन-देन में जागरूकता बरतने तथा अपनी व्यावसायिक योजनाओं के अनुरूप बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।   वहीं, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) के प्रतिनिधियों ने कौशल आधारित प्रशिक्षण की उपयोगिता बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवा विभिन्न व्यवसायों में दक्षता हासिल कर स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी सुश्री सृष्टि डोंसरे ने युवाओं की सामाजिक भागीदारी, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यशाला में इस बात पर भी जोर दिया गया कि ग्रामीण विकास केवल शासन-प्रशासन अथवा किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग और विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। युवा अपने ज्ञान, कौशल और नवाचार के माध्यम से किसानों की समस्याओं के समाधान, आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने, ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।   कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस आयोजन से उन्हें नाबार्ड, बैंकिंग संस्थानों, आरसेटी एवं युवा विकास से जुड़ी गतिविधियों तथा उपलब्ध अवसरों की व्यावहारिक जानकारी मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनमें उद्यमशील सोच, आत्मविश्वास और ग्रामीण विकास के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।

Nov 20, 2026 Read

माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में नवीन थाना पील्लूर का शुभारंभ

संवाददाता सचिन सिंह जिला प्रमुख बीजापुर        🔳 पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री बद्रीनारायण मीणा के हाथों जिले के 24वें थाने की शुरुआत।     🔳 माओवाद के खात्मे के बाद अब तक दुर्गम रहे नेशनल पार्क क्षेत्र में शासन-प्रशासन की पहुँच बढ़ाने और ग्रामीणों को सुरक्षा व सुगम न्याय उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पील्लूर में स्वीकृत नवीन थाना का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर श्री बद्रीनारायण मीणा के हाथों किया गया।   🔳 थाना पील्लूर जिला बीजापुर का 24वाँ थाना है। इस थाना क्षेत्र में कुल 15 ग्राम शामिल होंगे। उप निरीक्षक श्री हनीफ खान को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।   🔳 नवीन थाने के खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।   🔳 शुभारंभ कार्यक्रम में ये जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य तिमेड़ श्रीमती कविता कुड़ेम, जनपद पंचायत अध्यक्ष भोपालपटनम् श्रीमती सरिता कोरसा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भोपालपटनम् श्री गणपत नीलम, जनपद सदस्य श्री दिनेश मड़े, सरपंच बड़े काकलेर, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर श्री बद्रीनारायण मीणा, उप महानिरीक्षक केरिपु श्री बी.एस. नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता, कमांडेंट 214 वाहिनी केरिपु श्री मनीश शर्मा, कमांडेंट 22 वाहिनी केरिपु श्री रणदीप सिंह, डिप्टी डायरेक्टर इन्द्रावती टाइगर रिजर्व श्री सुदेश सुरवाड़े, अति. पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र कुमार मीणा, एसडीओपी भोपालपटनम् श्री सिद्धार्थ चौहान, एसडीओपी फरसेगढ़ श्री अमन लखीसरानी। इनके साथ अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

Nov 20, 2026 Read