बस्तर की बेटी एलिसीबा ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्à¤...
More Stories
दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने आगे आएं, उनकी प्रतिभा को मिले अवसर: लोकेश कावड़िया
दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने आगे आएं, उनकी प्रतिभा को मिले अवसर: लोकेश कावड़िया जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता-महापौर रामू रोहरा दिव्यांगों की जरूरतों को मिला मंच, निदान-03 शिविर में वृद्धजनों और दिव्यांगो को सहायक उपकरणों का किया गया वितरण धमतरी सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आज शनिवार को दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धमतरी के इंडोर स्टेडियम, आमातालाब रोड में ‘निदान-03’ विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और भगवान महावीर दिव्यांग सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कृत्रिम अंगों एवं विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए पंजीयन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया तथा अध्यक्षता महापौर रामू रोहरा ने की। मुख्य अतिथि लोकेश कावड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनमें भी अपार प्रतिभा एवं क्षमताएं हैं। जरूरत है उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने की। दिव्यांगजनों को आवश्यक प्रशिक्षण, रोजगार और शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इस दिशा में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर रामू रोहरा ने कहा कि दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक समाज के सम्मानित एवं महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनकी जरूरतों को समझते हुए उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं और सहायक उपकरणों का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण दिव्यांगजनों की दैनिक गतिविधियों को आसान बनाने के साथ उन्हें आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी या संसाधनों के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। शिविर के दौरान अतिथियों ने राजेश्वरी ध्रुव और मुकेश जाट को ट्राइसाइकिल वितरित की। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पांच दिव्यांग बच्चों को शिक्षा किट प्रदान की गई। शिविर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुसार कृत्रिम अंगों और सहायक उपकरणों के लिए पंजीयन किया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, जनपद पंचायत मगरलोड की अध्यक्ष राजेश्वरी सहित नगर पंचायत आमदी एवं भखारा के अध्यक्ष, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नगर निगम के पार्षद और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निदान-03’ शिविर में ऐसे दिव्यांगजनों, जिनके हाथ या पैर कटे हुए हैं अथवा जो पोलियोग्रस्त हैं, उनके लिए कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स उपलब्ध कराने हेतु मापन और परीक्षण किया गया । इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को मैनुअल ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए । दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की सुविधा शिविर में जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण, चिन्हांकन एवं प्रमाणीकरण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा भी उपलब्ध हैt। वहीं, समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों के विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है । निदान-3 शिविर का कल भी आयोजित होगा ।
सरपंच संतोष के शिक्षा मॉडल की दिल्ली-बेंगलुरु की टीम ने की सराहना, छोटे देवड़ा की निशुल्क कोचिंग पहल बनेगी पूरे बस्तर के लिए मिसाल
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट सरपंच संतोष के शिक्षा मॉडल की दिल्ली-बेंगलुरु की टीम ने की सराहना, छोटे देवड़ा की निशुल्क कोचिंग पहल बनेगी पूरे बस्तर के लिए मिसाल बकावंड विकासखंड में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। बस्तर जिले के बकावंड स्थित अटल समरसता भवन में शिक्षा समिति की एक विशेष और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकासखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारना और विद्यार्थियों की उपस्थिति को 100% तक ले जाना था। बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद? इस विशेष बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली दिल्ली और बेंगलुरु से आई विशेषज्ञ टीम के सदस्य शामिल हुए। इनके अलावा विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, सभी संकुल समन्वयक, संकुल शैक्षिक समन्वयक और बकावंड ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों के सरपंच मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को लेकर आ रही चुनौतियों पर खुलकर चर्चा हुई। छोटे देवड़ा के सरपंच की पहल की हुई जमकर तारीफ बैठक के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा के सरपंच संतोष कुमार कश्यप की पहल की रही। सरपंच ने बताया कि उनकी पंचायत में *15 अक्टूबर से निशुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। यह कोचिंग उन बच्चों के लिए है जो आर्थिक तंगी के कारण प्राइवेट कोचिंग नहीं ले पाते। इस पहल से सरकारी स्कूल के बच्चों को शाम के समय अतिरिक्त पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने बैठक में दो बड़े सुझाव रखे:1. पंचायत भवन को शाम के समय लाइब्रेरी (पुस्तकालय) के रूप में उपयोग किया जाए।*2. सभी जनप्रतिनिधि शिक्षकों के साथ मिलकर काम करें ताकि बकावंड शिक्षा में पूरे बस्तर में अग्रणी बन सके। क्या-क्या फैसले हुए बैठक में?1. स्कूलों में बच्चों की रोज उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।2. बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले (ड्रॉपआउट) बच्चों की संख्या कम करने पर विशेष अभियान चलेगा।3. गांव-गांव तक डिजिटल शिक्षा और स्मार्ट क्लास की सुविधा पहुंचाई जाएगी।4. पंचायत भवनों का उपयोग शाम को पढ़ाई केंद्र के रूप में करने की योजना पर विचार होगा। दिल्ली और बेंगलुरु से आई टीम ने कहा कि छोटे देवड़ा का ये मॉडल बेहद प्रेरणादायक है। इसे सिर्फ बकावंड ही नहीं, बल्कि पूरे बस्तर जिले की अन्य पंचायतों में भी लागू करने की संभावना पर जोर दिया गया। अंत में बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों, टीम के सदस्यों और सरपंचों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मिलजुल कर काम करने का संकल्प लिया। छोटे देवड़ा की यह पहल निश्चित ही दूसरी पंचायतों के लिए एक मिसाल बनेगी।
नवरात्रि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतर्क पुलिस, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर - आशीष यादव रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़ नवरात्रि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतर्क पुलिस, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी रतनपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रतनपुर स्थित मां महामाया देवी मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंदिर परिसर सहित आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। नवरात्रि के दौरान मां महामाया के दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु रतनपुर पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नवरात्रि के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें लगातार गश्त करेंगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रतनपुर में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
बस्तर में शराब दुकान के खिलाफ चार गांव एकजुट: ग्रामसभा के फैसले के समर्थन में उतरे ग्रामीण, 13 अक्टूबर से चक्काजाम की चेतावनी
हमर प्रदेश cg न्यूज़ स्टेट हेड मनोज कुमार भट्ट बस्तर में शराब दुकान के खिलाफ चार गांव एकजुट: ग्रामसभा के फैसले के समर्थन में उतरे ग्रामीण, 13 अक्टूबर से चक्काजाम की चेतावनी जगदलपुर -बस्तर जिले के बड़ेजी में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर पशुओं का गुस्सा फूट पड़ा है। एक गांव की चौपाल से ज्य आवाज अब चार गांवों का सामूहिक आंदोलन बन गई है। कौन-कौन से गांव शामिल हैं? बड़ाजी-01, बड़ाजी-02, टाकरागुड़ा और बेलर के एथलीटों ने एक साथ आकर शराब की दुकान खोलने की प्रक्रिया का विरोध शुरू कर दिया है। एथलीटों का कहना है कि ये उनके भविष्य से जुड़ा सवाल है। शराब की उपलब्धता बढ़ने से सामाजिक समस्याएं, घरेलू विवाद और नई पीढ़ी पर गलत असर पड़ेगा। पूरा मामला क्या है? एथलीटों के अनुसार, आसपास के गांवों की ग्रामसभा ने पहले ही ग्रामीणों से प्रस्ताव पारित किया था कि उनके क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खोली जाए। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा दुकान खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे एथलीटों में असंतोष है। उनका आरोप है कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में ग्रामसभा के फैसले की अवहेलना की जा रही है। आंदोलन को मिला समर्थन इस आंदोलन को इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति ने भी समर्थन दिया है। समिति के जिला अध्यक्ष पूर्ण सिंह कश्यप* ने कहा कि आदिवासी परंपराओं और ग्रामसभा के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान होना चाहिए। प्रशासन को स्वास्थ्य से संवाद करना चाहिए। समिति के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बघेल ने यह भी कहा कि प्रशासन को ग्रामसभा के प्रस्ताव पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन चक्काजाम कपड़े ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो 13 अक्टूबर से बेलर चौक के पास अनिश्चितकालीन सड़क जाम / चक्काजाम किया जाएगा। इसमें आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग शामिल होंगे। फोटो में भी दिख रहा है कि ग्रामीण टेंट के नीचे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल की मांग है कि सामाजिक हितों को प्राथमिकता दी जाए और बड़ाजी में शराब की दुकान खोलने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सरिया पुलिस ने कच्ची महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दिनांक 10.10.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी दिनेश मिरी पिता समारू मिरी,निवासी ग्राम पिहरा, थाना सरिया के कब्जे से बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर स्कूटी की डिक्की में रखी 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। इसके उपरांत पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी जप्त की जिसकी कुल कीमत 81,600 रुपये है। साथ ही,आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 253/2026, धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह: रायपुर में 287 ग्रामों के सरपंच हुए सम्मानित
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह: रायपुर में 287 ग्रामों के सरपंच हुए सम्मानित रायपुरजिला स्वास्थ्य समिति रायपुर के तत्वावधान में आयोजित टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह में स्वास्थ्य और जन-जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान रायपुर जिले के 287 टीबी मुक्त ग्रामों के सरपंचों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम के बिंदु'जोश टीम' का शुभारंभ: टीबी मुक्त भारत अभियान को तीव्र गति देने और जमीनी स्तर पर जन-जागरूकता फैलाने के लिए विशेष रूप से 'जोश टीम' की शुरुआत की गई। इस अवसर पर टीम के सदस्यों को आवश्यक किट भी प्रदान किए गए।सामूहिक संकल्प: कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना चाहिए, ताकि रायपुर समेत पूरे देश को टीबी मुक्त बनाया जा सके।गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति:सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जीविधायक श्री मोतीलाल साहू जीविधायक श्री पुरंदर मिश्रा जीजिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल जीइसके साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी परसदा में डीजे की धुन पर नाचने से इनकार करना छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक आरक्षक को भारी पड़ गया।
चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी परसदा में डीजे की धुन पर नाचने से इनकार करना छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक आरक्षक को भारी पड़ गया जन्मदिन समारोह में शामिल युवकों ने आरक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दो युवकों ने कांटेदार डंडे से हमला किया, जबकि तीसरे ने पत्थर से आरक्षक के सिर पर वार कर दिया। हमले में आरक्षक के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के दौरान बीच-बचाव कर लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, परसदा निवासी रामकुमार बांधे 29 वर्ष छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में आरक्षक हैं। गुरुवार रात करीब 10 बजे वे किराना दुकान से सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक जन्मदिन समारोह चल रहा था, जहां डीजे की धुन पर करीब 15 से 20 युवक नाच रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के छोटू रजक ने रामकुमार को भी नाचने के लिए कहा। आरक्षक ने जब नाचने से इनकार किया, तो छोटू रजक ने अपने साथी राज रजक और अल्ताफ खान के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। कांटेदार डंडे और पत्थर से किया हमला आरोप है कि विवाद बढ़ने पर छोटू रजक और राज रजक ने कांटेदार डंडे से आरक्षक की पिटाई कर दी। वहीं, अल्ताफ खान ने पास पड़े पत्थर से उनके सिर पर वार किया। हमले में रामकुमार के हाथ, दोनों पैर, घुटने, दाहिनी आंख के पास, माथे, सिर और कमर में चोटें आईं। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया। घटना के बाद आरक्षक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। तहसील रिपोर्टर - नोमेश साहू हमर प्रदेश C G news
गर्भावस्था के 11–14 सप्ताह में NT/NB स्कैन क्यों जरूरी?
गर्भावस्था के 11–14 सप्ताह में NT/NB स्कैन क्यों जरूरी? सरायपाली। गर्भावस्था के दौरान समय पर सोनोग्राफी और आवश्यक जांच कराना मां और भ्रूण के स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सरायपाली स्थित JB Hospital में एक गर्भवती महिला की 18वें सप्ताह में पहली बार सोनोग्राफी की गई। जांच के दौरान वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप वशिष्ठ ने भ्रूण की गर्दन के पास तरल पदार्थ जमा होने के संकेत पाए, जो Cystic Hygroma (सिस्टिक हाइग्रोमा) से संबंधित थे। जानकारी के अनुसार, भ्रूण के घुटने के जोड़ में भी असामान्यता सामने आई। चिकित्सकीय परामर्श के बाद गर्भावस्था समाप्त की गई। 11–14 सप्ताह में NT/NB स्कैन क्यों जरूरी? गर्भावस्था के 11 से 14 सप्ताह के बीच कराया जाने वाला NT/NB स्कैन भ्रूण की गर्दन के पीछे तरल की मोटाई और नाक की हड्डी (Nasal Bone) का आकलन करने में मदद करता है। इससे कुछ क्रोमोसोम संबंधी स्थितियों और संभावित असामान्यताओं के जोखिम का आकलन किया जा सकता है। हालांकि, यह स्कैन सभी जन्मजात समस्याओं की पहचान या पुष्टि नहीं करता। डॉ. कुलदीप वशिष्ठ ने गर्भवती महिलाओं को सलाह दी कि वे शुरुआती गर्भावस्था में ही स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें और उनकी सलाह के अनुसार निर्धारित समय पर सोनोग्राफी एवं प्रसवपूर्व जांच कराएं। समय पर जांच से संभावित असामान्यताओं की पहचान कर आगे की आवश्यक जांच और चिकित्सकीय निर्णय लेने में मदद मिल सकती है। REPORT- PRADUMMAN SHARMA (state head) hamarpradeshcg.com
मुआवजे की मांग को लेकर जगदलपुर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं किसान
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड मनोज कुमार भट्ट छत्तीसगढ़ मुआवजे की मांग को लेकर जगदलपुर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं किसान जगदलपुर, १० अक्टूबर । बस्तर में बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब तबाही की तस्वीर सामने आ रही है। इंद्रावती नदी के किनारे बसे गांवों में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कहीं धान की फसल पानी में बह गई, तो कहीं खेतों में रेत जमा होने से अगली फसल की तैयारी करना मुश्किल हो गया है। बाढ़ से प्रभावित किसान अब मुआवजे की मांग को लेकर लगातार जगदलपुर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से नुकसान का उचित आकलन कर किसानों को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने की मांग की है।भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष नील कुमार बघेल के मुताबिक, डोंगाघाट, छेपड़ागुड़ा, बकावांड, गुड़ापुड़ा, तारापुर और बजावंड सहित इंद्रावती नदी के किनारे बसे इलाकों में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण धान की फसल प्रभावित हुई है और कई खेतों में रेत भर जाने से खेती करना चुनौती बन गया है। किसान संघ ने मांग की है कि फसल नुकसान के बदले प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के समर्थन मूल्य के आधार पर 65,100 रुपये का मुआवजा दिया जाए। संघ का कहना है कि किसानों को हुए वास्तविक नुकसान को देखते हुए राहत राशि तय की जानी चाहिए, ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें और अगली फसल की तैयारी कर सकें। बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए भारतीय किसान संघ ने कई मांगें रखी हैं। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य कृषि ऋणों की माफी, क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पर्याप्त मुआवजा और बाढ़ में खराब हुए कृषि उपकरणों के नुकसान की भरपाई शामिल है। इसके अलावा, किसान संघ ने फसल बीमा की राशि सात दिनों के भीतर किसानों के खातों में जारी करने की मांग भी की है। किसानों का कहना है कि मौजूदा सहायता से उनके नुकसान की भरपाई करना मुश्किल है। फसल बर्बाद होने के बाद उनके सामने परिवार के खर्च के साथ-साथ आगामी कृषि कार्यों के लिए पूंजी जुटाने की चुनौती भी खड़ी हो गई है।एक ओर किसान जल्द राहत देने की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। अपर कलेक्टर सी.पी. बघेल के अनुसार, क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे के लिए 25 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि फसल नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। कुछ तहसीलों से संबंधित प्रकरण ट्रेजरी में भेजे जा रहे हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि एक से दो सप्ताह के भीतर किसानों को फसल क्षति की राशि मिलनी शुरू हो सकती है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित गांवों में खेती-किसानी को दोबारा पटरी पर लाना किसानों के लिए बड़ी चुनौती है। धान की फसल गंवा चुके किसानों को अब मुआवजे से उम्मीद है कि वे आर्थिक नुकसान से कुछ हद तक उबर सकेंगे। वहीं, जिन खेतों में रेत जमा हो गई है, उनके लिए अगली फसल की तैयारी भी आसान नहीं होगी।
रायपुर में गरजी भाजपा महिला मोर्चा: कांग्रेस के खिलाफ प्रदेशस्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन संपन्न
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर में गरजी भाजपा महिला मोर्चा: कांग्रेस के खिलाफ प्रदेशस्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन संपन्न रायपुर, 10 अक्टूबर 2026: राजधानी रायपुर में आज महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और राजनीतिक मुद्दों को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर रहा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा कांग्रेस के खिलाफ एक प्रदेशस्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन की कमान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने संभाली, जिनके नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार हुंकार भरी।प्रमुख नेता और वक्ता रहे मौजूदइस भव्य आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना दीपेंद्र साहू, और रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित कई दिग्गज महिला नेत्री और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रदर्शन के मुख्य बिंदु:कांग्रेस पर तीखा हमला: महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दल की दोहरी नीति को बेनकाब किया। आधी आबादी का शक्ति प्रदर्शन: राजधानी की सड़कों पर महिलाओं ने भारी जोश के साथ भाग लिया और इसे नारी शक्ति का एक बड़ा संदेश बताया। वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश की महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं और विरोध की राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सड़क पर उतर चुकी हैं।व्यापक आंदोलन की चेतावनी: भाजपा नेत्रियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और अधिक व्यापक रूप लेगा। कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्रियों ने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों और रोष का ज्ञापन भी सौंपा। इस विशाल प्रदर्शन ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।
कोलता समाज का गढ़फुलझर में होगा धार्मिक एवं सामाजिक समारोह
बसना : 24 को रामचंडी दिवस में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी सहमति हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 10/10/2026 कोलता समाज का गढ़फुलझर में होगा धार्मिक एवं सामाजिक समारोह छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़ेंगे कोलता समाज के लोग गढ़ फुलझर में आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रामचंडी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। कोलता समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बसना विधायक संपत अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार मुख्यमंत्री ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान की है। कोलता समाज के संरक्षक हरिचरण प्रधान ने बताया कि सरायपाली, बसना और पिथौड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोलता समाज के लोग निवास करते हैं। समाज की आराध्य देवी मां रामचंडी प्राचीन फुलझर राज्य के ऐतिहासिक गढ़ के शिखर पर विराजमान हैं। धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक महत्व रखने वाला यह स्थल फुलझर अंचल की सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को रामचंडी दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है । रामचंडी दिवस पर वृहद सामाजिक एवं धार्मिक समारोह आयोजित करने की परंपरा रही है। शारदीय नवरात्रि के पश्चात मां रामचंडी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ओडिशा से भी कोलता समाज के लोग शामिल होते हैं। यह आयोजन समाज की धार्मिक परंपराओं के प्रयासों के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अवसर भी प्रदान करता है। मां रामचंडी के प्रति भक्तों की आस्था केवल कोलता समाज तक सीमित नहीं है। अपनी मनोकामनाएं लेकर दूर-दूर से अन्य समाजों के लोग भी मां के दरबार में विवरण हैं और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगते हैं। इस अवसर पर महाभंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस प्रकार रामचंडी दिवस धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का संदेश भी देता है। फुलझर अंचल छत्तीसगढ़ी और ओड़िया संस्कृति के संगम के रूप में अपनी अलग पहचान रखती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने में यहां की धार्मिक परंपराओं और सामाजिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रामचंडी दिवस पर दोनों राज्यों से समाज के लोगों का जूताना इस साझा सांस्कृतिक विरासत को दिखता है। कोलता समाज के अध्यक्ष गिरधारी साहू ने बताया कि पिछले साल भी रामचंडी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण वे शामिल नहीं हो सके थे। इस वर्ष प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने की सहमति दी है। समाज को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से गढ़फुलझर के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को व्यापक पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के संभागीय अध्यक्ष गिरधारी साहू, संरक्षक हरिचरण प्रधान एवं व्यासदेव भोई, उपाध्यक्ष चित्रसेन प्रधान, सचिव मोहनलाल साहू, सदस्य सुवर्धन प्रधान, बसना आंचलिक सभा अध्यक्ष भोजराज प्रधान तथा गिधली सभापति संजय भोई शामिल थे। किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, महापर्व आयोजन की मिली अनुमति जगदलपुर, 10 अक्टूबर अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष पहचान रखने वाले बस्तर के ऐतिहासिक महापर्व बस्तर दशहरा की विभिन्न पूजा विधान हर्षोल्लास और गहरी आस्था के साथ शुरू हो गई हैं। करीब सात सदियों पुरानी इस गौरवशाली परंपरा का शुभारंभ हर साल की तरह इस बार भी परम्परागत पूजा विधान ‘काछन गादी’ के साथ संपन्न हुआ। इसके तहत पनका समाज की नाबालिग कुंवारी कन्या पीहू ने ‘मां काछनदेवी’ का स्वरूप धारण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस अनुष्ठान के दौरान कन्या के शरीर में स्वयं मां काछनदेवी का वास होता है। जब देवी रूपी बालिका को बेल के नुकीले कांटों से तैयार किए गए झूले पर लिटाया गया, तो वहां मौजूद जनसमूह अपार श्रद्धा एवं उत्साह से भर उठा। कांटों के इस नाजुक और कठिन झूले पर विराजित होकर देवी ने बस्तर राजपरिवार, बस्तर अंचल की जनता और प्रशासन को आगामी कार्यक्रमों को निर्बाध व सकुशल संपन्न कराने तथा 75 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के आयोजन की अनुमति प्रदान की। अनुष्ठान के दौरान बस्तर राजपरिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी श्री कमलचंद भंजदेव ने काछन देवी के समक्ष शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद लिया और इसके पश्चात उन्होंने गोलबाजार पहुंचकर मिरगान समुदाय की इष्ट देवी मां रैला देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका भी आशीर्वाद प्राप्त किया। जैसे ही यह ऐतिहासिक और पारंपरिक रस्म पूरी हुई। इस दौरान पूरा काछन गुड़ी और गोलबाजार इलाका पारंपरिक वाद्य-ध्वनियों मोहरी बाजा की गूंज से गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक और पावन क्षण के साक्षी बनने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और देश-विदेश से पहुंचे हजारों सैलानियों तथा समूचे बस्तर अंचल के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री महेश कश्यप, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष श्री बलराम मांझी, महापौर श्री संजय पाण्डे सहित कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री बीएन मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा तथा पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित मांझी-चालकी, नाइक-पाइक और मेंबर-मेंबरिन, पुजारी, गायता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। बस्तर दशहरा पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यहां की जीवंत आदिवासी संस्कृति और अटूट आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक है, जो बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को समर्पित एवं उनकी अगाध श्रद्धा को दर्शाता है। इस महापर्व में यहाँ के हर समुदाय की सहकार एवं सक्रिय सहभागिता जुड़ा हुआ है और इस भव्य शुरुआत के साथ ही अब विश्व प्रसिद्ध महापर्व के विविध अनुष्ठानों का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।