तेंदूकोना में ₹5.59 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा।*
स्टेट रिपोर्टर संतन दास हमर प्रदेश सीजी न्यूज ...
More Stories
गरियाबंद : बड़े अफसर का औचक दौरा, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर लगाई फटकार*
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़* *रिपोर्टर - जागेश्वर पटेल, गरियाबंद* *गरियाबंद : बड़े अफसर का औचक दौरा, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर लगाई फटकार* जिले में चल रहे विकास कार्यों की धीमी रफ्तार के बीच आज रायपुर से बड़े अफसर गरियाबंद पहुंचे और सीधे फील्ड पर उतर गए। PWD विभाग के सचिव *मुकेश कुमार बंसल* ने आज जिले में कई जगहों पर जाकर खुद निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सचिव सबसे पहले *फिंगेश्वर क्षेत्र* में पहुंचे, जहां *कोपरा-पोखरा के बीच 26 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़क* का चौड़ीकरण चल रहा है। वहां उन्होंने मटेरियल की गुणवत्ता और पुल-पुलिया के काम को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। वहां से वे सीधे *राजिम* पहुंचे। राजिम में *चौबेबांधा मेला ग्राउंड से लक्ष्मण झूला तक 3.5 KM फोरलेन सड़क* बनाई जा रही है। सचिव ने इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सचिव शहर में ही नहीं रुके, वे *बिंद्रानवागढ़ के अंदरूनी गांवों* तक भी गए। वहां उन्होंने *चचंगी नाला पर बने तैयार पुल और हलफली नाला पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल* का निरीक्षण किया। गरियाबंद लौटकर उन्होंने *न्यायालय परिसर में जजों के 2 आवास, नए RTO भवन और 40 सरकारी क्वार्टरों* के निर्माण का भी जायजा लिया। दिन के अंत में *सर्किट हाउस गरियाबंद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक* ली और कहा कि "अब दफ्तर में बैठकर रिपोर्ट नहीं चलेगी, बड़े अफसरों को खुद फील्ड में जाकर काम देखना होगा। बरसात खत्म हो गई है, अब सभी कामों में तेजी लाई जाए।" इस दौरान प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
गौ-तस्करी एवं पशु क्रूरता के विरुद्ध धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही -14 मवेशियों को मुक्त कराकर सुरक्षित गौशाला भेजा...
गौ-तस्करी एवं पशु क्रूरता के विरुद्ध धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही -14 मवेशियों को मुक्त कराकर सुरक्षित गौशाला भेजा... जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज मवेशियों को ओडिशा के कत्लखाने ले जाने का मामला उजागर,थाना बोराई पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल* *मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोतिमडीह-लिखमा मार्ग पर कार्यवाही,50 हजार रूपये कीमत के 14 मवेशी जब्त* पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में गौवंश की अवैध तस्करी, पशु क्रूरता एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बोराई पुलिस ने मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांककर ओडिशा ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 14 मवेशियों को मुक्त कराया। जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये है। ▪️मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही-: दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोतिमडीह-लिखमा मुख्य मार्ग के पास से मवेशियों को अवैध रूप से ओडिशा की ओर ले जाया जा रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल संबंधित व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। सूचना मिलने पर थाना बोराई पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को मवेशियों सहित हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी अमरचंद नेताम, उम्र 45 वर्ष, निवासी आमगांव, थाना बोराई, जिला धमतरी ने मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए नवरंगपुर, ओडिशा स्थित कत्लखाने ले जाने की बात स्वीकार की। मवेशियों के परिवहन एवं खरीदी-बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ▪️*14 मवेशी जब्त, पशु चिकित्सा परीक्षण के बाद गौसेवा समिति को सौंपे गए* पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 14 मवेशी, जिनमें 11 गाय, 02 बैल एवं 01 बछिया शामिल हैं, जब्त किए। जब्त मवेशियों की कुल अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये आंकी गई है। सभी मवेशियों का पशु चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के पश्चात उनके सुरक्षित रख-रखाव एवं देखभाल के लिए पंडरीपानी के गौशाला को सुपुर्दनामा पर सौंपा गया। ▪️*आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध, विधिवत गिरफ्तार* मामले में थाना बोराई में अपराध क्रमांक 18/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है। ▪️*गिरफ्तार आरोपी का विवरण* - नाम: अमरचंद नेताम - पिता का नाम: भोलाराम नेताम - उम्र: 45 वर्ष - निवासी: आमगांव (आमानारा), थाना बोराई, जिला धमतरी, छत्तीसगढ़। *जब्त गौवंश* - 11 गाय - 02 बैल - 01 बछिया - कुल 14 मवेशी, अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये ▪️*धमतरी पुलिस की अपील:* गौवंश की अवैध तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता एक गंभीर अपराध है। इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। धमतरी पुलिस पशुओं के संरक्षण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।
आँगन मिलन सेवा उत्सव में पोषण, स्वास्थ्य तथा बच्चों की उचित देखभाल के प्रति किया गया जागरूक
स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ आँगन मिलन सेवा उत्सव में पोषण, स्वास्थ्य तथा बच्चों की उचित देखभाल के प्रति किया गया जागरूक सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में महिलाओं और परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य तथा बच्चों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक करने आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत नांदगांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आँगन मिलन सेवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती विजयलक्ष्मी जांगड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिलाएं एवं बच्चे एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती विजयलक्ष्मी जांगड़े ने मुनगा भाजी के पोषण संबंधी महत्व तथा माँ और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुनगा भाजी में आयरन, कैल्शियम, विटामिन एवं अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। कार्यक्रम में गीतांजलि पटेल एवं उनके पुत्र अयांश पटेल मुनगा भाजी का अपने भोजन में नियमित रूप से शामिल करके कुपोषण से मुक्ति पाई। इस प्रयास से वे स्वस्थ माँ और स्वस्थ बच्चे के रूप में सम्मानित हुए। साथ ही महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को श्रीफल भंेटकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए बच्चों, माताओं एवं हितग्राहियों से संवाद किया। आँगन मिलन सेवा उत्सव के माध्यम से पौष्टिक आहार अपनाने और स्वस्थ परिवार के निर्माण का संदेश दिया गया। टीबी मुक्त भारत (JOSH टीम) का शुभारंभ 551 पंचायतों में से 305 पंचायत टीबी मुक्त के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित निक्षय मित्रों के द्वारा चिन्हांकित टीबी मरीजों को पोषण हेतु फूड बास्केट प्रदान किया गया टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा वर्चुअल माध्यम से गुरुवार को टीबी मुक्त भारत (JOSH टीम) शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला मुख्यालय महासमुंद स्थित शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री जुगनू चंद्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, जनपद सदस्य श्रीमती विजय लक्ष्मी जांगड़े एवं श्रीमती निधि चंद्राकर, पूर्व राज्य युवा आयोग सदस्य श्री प्रशांत श्रीवास्तव, श्री अमन वर्मा, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा आनंद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. कुशवाहा, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ.विकास चन्द्राकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे, एनएचएम राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मचारी व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। टीबी बीमारी की जागरूकता हेतु टीबी मुक्त भारत टीम (JOSH टीम) का शुभारंभ किया है। जिसके सदस्य एनसीसी, एनएसएस, माय भारत वालंटियर्स के माध्यम से टीबी बीमारी की जागरूकता हेतु टीम का गठन करते हुए समस्त विकासखण्डों में शुभारंभ किया गया है। वर्ष 2025 के समस्त 551 पंचायतों में कुल 305 पंचायत टीबी मुक्त करते हुए सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों को सम्मान के रूप में श्रीफल, गांधीजी का मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। निक्षय मित्रों के द्वारा चिन्हांकित टीबी मरीजों को पोषण हेतु फूड बास्केट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी निक्षय मित्र, एनसीसी, एनएसएस, माय भारत वालंटियर्स प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। वर्ष 2026 हेतु जिले के सभी पंचायतों मे टीबी बीमारी के जागरूकता के माध्यम से टीबी रोग की पहचान, उपचार, खानपान व सावधानी करते हुए अधिक से अधिक टीबी मुक्त पंचायत करने का संकल्प सभी पंचायतों से लिया गया है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2023-24 में कुल 551 ग्राम पंचायतों में से 292 टीबी मुक्त घोषित किए गए, वर्ष 2024-25 में कुल 278 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया एवं वर्ष 2025-26 में 305 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इसी क्रम में प्रधान मंत्री द्वारा टीबी मुक्त विकासखण्ड किए जाने हेतु लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत सभी विकासखण्ड में प्रथम श्रेणी अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनके निगरानी में सभी विकासखण्ड में टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सभी व्यक्तियों का स्क्रीनिंग तथा संभावित मरीजों का एक्स-रे एवं नॉट जांच किया जा रहा है। जिले में 12 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक मोबाईल कैम्प शिविर का आयोजन ग्राम रूमेकेल महासमुंद एवं गोड़बहाल पिथौरा में शिविर 12 अक्टूबर को महासमुंद 09 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण, संसोधन, ई-केवाईसी एवं योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जिले में 55 मोबाईल कैम्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी श्री डी. एन. पात्र ने बताया कि यह अभियान 12 अक्टूबर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक लगातार संचालित किया जाएगा। जिसके तहत विकासखंडवार विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक सुविधा पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 महासमुंद विकासखंड के ग्राम रूमेकेल एवं पिथौरा अंतर्गत ग्राम गोड़बहाल में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 13 अक्टूबर को अरेकेल बसना एवं परसुली बागबाहरा में, 14 अक्टूबर को ग्राम नूनपाली सरायपाली, 15 अक्टूबर को कनेकेरा महासमुंद एवं मुढ़ीपार पिथौरा, 16 अक्टूबर को ग्राम दुलारपाली बसना एवं पण्डरीपानी बागबाहरा, 19 अक्टूबर को ग्राम बोंदानवापाली सरायपाली, 21 अक्टूबर को ग्राम बम्हनी महासमुंद एवं लहरौद पिथौरा, 22 अक्टूबर को ग्राम लोहड़ीपुर बसना एवं झिटकी बागबाहरा, 23 अक्टूबर को ग्राम नवागढ़ सरायपाली, 26 अक्टूबर को ग्राम तुरंेगा महासमुंद एवं गोपालपुर पिथौरा, 27 अक्टूबर को ग्राम दुर्गापाली बसना एवं कोकड़ी बागबाहरा, 28 अक्टूबर को ग्राम जम्हारी सरायपाली एवं भोरिंग महासमुंद, 30 अक्टूबबर को ग्राम गिरना पिथौरा, 02 नवम्बर को ग्राम बिटांगीपाली बसना एवं बोइरगांव बागबाहरा, 03 नवम्बर को नगर पालिका वार्ड 01 सरायपाली एवं ग्राम रायतुम महासमुंद, 04 नवम्बर को ग्राम सुखीपाली पिथौरा एवं मोहका बसना, 05 नवम्बर को ग्राम कुसमी बागबाहरा एवं नगरपालिका वार्ड 02 सरायपाली में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 06 नवम्बर को ग्राम कछारडीह महासमुंद, मोहदा पिथौरा, 13 नवम्बर को ग्राम सिंघनपुर बसना एवं गनौद बागबाहरा, 16 नवम्बर को नगरपालिका वार्ड 03 सरायपाली एवं ग्राम तेंदुवाही महासमुंद, 17 नवम्बर को ग्राम परसापाली पिथौरा एवं कुडकेल बसना, 18 नवम्बर को ग्राम बकमा बागबाहरा एवं नगरपालिका वार्ड 05 सरायपाली, 19 नवम्बर को ग्राम बावनकेरा महासमुंद एवं कसहीबाहरा पिथौरा, 20 नवम्बर को ग्राम भंवरपुर बसना एवं गांजर बागबाहरा, 23 नवम्बर को नगरपालिका वार्ड 07 सरायपाली एवं ग्राम कांपा महासमुंद, 25 नवम्बर को ग्राम सड़करा पिथौरा एवं बिछिया स बसना, 26 नवम्बर को ग्राम बंसुलीडबरी बागबाहरा एवं नगरपालिका वार्ड 09 सरायपाली, 27 नवम्बर को ग्राम घोड़ारी महासमुंद, लाखागढ़ पिथौरा एवं नगर पंचायत वार्ड 05 बसना तथा 30 नवम्बर को ग्राम टेढ़ीनारा बागबाहरा एवं नगरपालिका वार्ड 10 सरायपाली में मोबाइल कैंप के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण किया जाएगा। इन शिविरों में श्रमिकों को पंजीयन एवं नवीनीकरण की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पंजीयन नवीनीकरण कराने वाले श्रमिकों को अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा मोबाइल लाना अनिवार्य होगा। वहीं असंगठित कर्मकार के नए पंजीयन के लिए आय प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल साथ लाना आवश्यक है। श्रम विभाग ने जिले के सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं।
*गान्जा लेकर बस/ट्रेन का इंतजार कर रहे 02 महिला सहित कुल 05 तस्कर गिरफ्तार।*
स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ *ऑपरेशन निश्चय- नशे के कारोबारियों (गांजा तस्करों) पर लगातार कार्यवाही।* *गान्जा लेकर बस/ट्रेन का इंतजार कर रहे 02 महिला सहित कुल 05 तस्कर गिरफ्तार।* *गांजा, मोबाईल व नगदी रकम सहित कुल 15 लाख 48 हजार रुपये से अधिक की सम्पति जप्त।* *बालीगुड़ा (उड़िसा) से लेकर भावनगर (गुजरात) में खपाने की थी योजना।* *सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।* *थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।* एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देष प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोमाखान रेल्वे स्टेशन में 03 पुरूष एवं दो महिला बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहें है कि सूचना तस्दीक पर घेराबंदी कर पकड़े पुछताछ में अपना अपना नाम अमीत भाई पिता गिधाभाई सोलंकी उम्र 25 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात, जितेश भाई पिता बाबू भाई सोलंकी उम्र 31 साल निवासी बोलतलाव मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात, शोभाबेन पति नानू भाई मकवाना उम्र 50 साल निवासी इन्द्रानगर देवी पुजकवास मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात, महेन्द्र सिंह पिता प्रवीण सिंह उम्र 60 साल निवासी चावड़ी गेट भावनगर चौकी चावड़ीगेट जिला भावनगर गुजरात, कांता बाई पति स्व. गिधा भाई सोलंकी उम्र 55 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात, को गान्जा सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर उक्त गांजा को बालीगुड़ा उड़िसा से भावनगर गुजरात लेकर जाना बताये आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 182/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया। *गिरफ्तार आरोपी-* 01- अमीत भाई पिता गिधाभाई सोलंकी उम्र 25 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात। 02- जितेश भाई पिता बाबू भाई सोलंकी उम्र 31 साल निवासी बोलतलाव मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात। 03- शोभाबेन पति नानू भाई मकवाना उम्र 50 साल निवासी इन्द्रानगर देवी पुजकवास मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात। 04- महेन्द्र सिंह पिता प्रवीण सिंह उम्र 60 साल निवासी चावड़ी गेट भावनगर चौकी चावड़ीगेट जिला भावनगर गुजरात। 05- कांता बाई पति स्व. गिधा भाई सोलंकी उम्र 55 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात। *जप्त संपत्ति-* (01) 30.160 किग्रा गांजा (कीमती 15,08,000 रूपये)। (02) तीन नग मोबाईल (कीमती 35000 रूपये)। (03) नगदी रकम 5190 रूपये। *जुमला जप्त सम्पति कीमती 15,48,190 रूपये।*
ऑपरेशन निश्चय- गांजा तस्करों पर लगातार कार्यवाही।*
स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ *ऑपरेशन निश्चय- गांजा तस्करों पर लगातार कार्यवाही।* *स्कुटी मे गान्जा लेकर जा रहे 02 तस्करो को खल्लारी पुलिस ने दबोचा।* *गांजा, मोबाईल व स्कुटी सहित करीब 07 लाख 20 हजार रुपये की सम्पति जप्त।* *खरीयार रोड (उड़िसा) से महासमुंद की ओर लेकर आ रहे थे गान्जा।* *सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।* *थाना खल्लारी पुलिस की कार्यवाही।* एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देष प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 11.10.2026 को थाना खल्लारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सुजुकी एक्सेस स्कूटी में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर खरियार रोड की ओर से खल्लारी की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में ग्राम आंवराडबरी के पास NH-353 रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान स्कूटी के सामने रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹6,50,000 बताई गई है। दोनों आरोपियों को दिनांक 11.10.2026 को गिरफ्तार किया गया। थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 118/2026, धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। महासमुंद पुलिस की अपील: मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित करें। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। *गिरफ्तार आरोपी-* 01- तरुण कुमार पोड़, उम्र 35 वर्ष, निवासी गोविंदपुर, थाना बांगोमुंडा, जिला बलांगीर, ओडिशा। 02- प्रमोद हंस, उम्र 25 वर्ष, निवासी पण्ड्रीपानी, थाना सिन्देकला, जिला बलांगीर, ओडिशा। *जप्त संपत्ति-* 01- 13 किग्रा गांजा कीमत ₹6,50,000। 02- सुजुकी एक्सेस स्कूटी अनुमानित कीमत ₹50,000। (03)- दो मोबाइल अनुमानित कीमत ₹20,000 *जुमला जप्त सम्पति कीमती 7,20,000 रूपये।*
छह साल से नहीं मिला मानदेय, नाराज हुए बस्तर के धड़कन मुंडा बाजा वादक; कहा - लिखित आश्वासन मिलेगा तभी बजाएंगे बाजा
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर मनोज कुमार भट्ट छह साल से नहीं मिला मानदेय, नाराज हुए बस्तर के धड़कन मुंडा बाजा वादक; कहा - लिखित आश्वासन मिलेगा तभी बजाएंगे बाजा 30 वादकों ने लिया बस्तर दशहरा से दूर रहने का बड़ा फैसला, प्रशासन की समझाइश भी रही बेअसर जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा, जो बस्तर की 700 साल पुरानी संस्कृति और आस्था की धड़कन है, इस बार एक बड़े संकट से जूझ रहा है। इस महापर्व की शान कहे जाने वाले *मुंडा बाजा वादकों* ने इस बार दशहरा में शामिल नहीं होने का ऐलान कर दिया है। पिछले 6 साल से मानदेय नहीं मिलने से नाराज करीब 30 मुंडा बाजा वादकों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि जब तक प्रशासन उन्हें लिखित में आश्वासन नहीं देगा, तब तक वे दशहरा की किसी भी रस्म में अपनी पारंपरिक जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे। क्या है पूरा मामला? वादकों के अनुसार, यह लड़ाई किसी नई मांग की नहीं, बल्कि अपने हक की है। उनका कहना है कि *साल 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह* ने मांझी, मेंबरिन और मुंडा बाजा वादकों को हर महीने 2 हजार रुपये मानदेय देने की घोषणा की थी। आरोप है कि अन्य वर्गों को तो इसका लाभ मिल रहा है, लेकिन मुंडा बाजा वादक पिछले छह वर्षों से इस सुविधा से पूरी तरह वंचित हैं। वे खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इसको लेकर करीब एक महीने पहले वादकों ने बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव, बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद महेश कश्यप, कलेक्टर और तहसीलदार को लिखित आवेदन भी सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन पहुंचा मनाने, पर वादक अड़े रहे मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम और आरआई खुद वादकों को मनाने पहुंचे। उन्होंने घंटों तक समझाइश दी कि बस्तर दशहरा बस्तर की आत्मा है और उनकी भूमिका सबसे अहम है। लेकिन वादक अपने फैसले पर अडिग रहे। उन्होंने दो टूक कहा - अब और मौखिक आश्वासन नहीं चाहिए। 6 साल बहुत हो गए। जब तक लिखित में नहीं मिलेगा, हम बाजा नहीं बजाएंगे। बस्तर दशहरा पर पड़ सकता है असर आपको बता दें, मुंडा बाजा के बिना बस्तर दशहरे की कल्पना भी अधूरी है। रथ परिक्रमा हो या मुरिया दरबार, मांझी-चालकी की अगुवानी हो, हर रस्म में मुंडा बाजा की गूंज ही इस पर्व में जान डालती है। यदि समय रहते जिला प्रशासन और दशहरा समिति ने इन वादकों को नहीं मनाया, तो इस बार दशहरे की परंपरा में एक बड़ी कमी खलेगी। अब सबकी नजर जिला प्रशासन पर टिकी है कि क्या प्रशासन समय रहते लिखित आश्वासन देकर बस्तर की इस धड़कन को वापस ला पाएगा या नहीं।
भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर निशाना
भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- इतनी घबराहट क्यों कि बंद करनी पड़ रही ट्रेनें और मेट्रो हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में शनिवार को होने वाले प्रदर्शन से पहले केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्रेनों, इंटरनेट और मेट्रो सेवाओं को बंद किए जाने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार इतनी डरी हुई है कि उसे परिवहन और संचार सेवाओं पर रोक लगाने जैसे कदम उठाने पड़ रहे हैं।बघेल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में ट्रेन, इंटरनेट और मेट्रो सेवाएं बंद करने का फैसला सरकार की घबराहट को दर्शाता है। उनके इस बयान के केंद्र में प्रदर्शन से पहले राजधानी में लागू किए जा रहे प्रतिबंध रहे। राहुल गांधी पर हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पर हुए कथित हमले का भी उल्लेख किया। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बघेल ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान इस तरह की घटना होना चिंताजनक है।दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था और सेवाओं पर प्रतिबंध को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भूपेश बघेल ने इन मुद्दों के जरिए सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर hamarpradeshcg.com
आपरेशन निश्चय- गांजा तस्करी के पुरे नेटवर्क(सोर्स/कैरियर/फाॅरवर्ड लिंक) पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा।*
स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी *आपरेशन निश्चय- गांजा तस्करी के पुरे नेटवर्क(सोर्स/कैरियर/फाॅरवर्ड लिंक) पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा।* *गान्जा उपलब्ध कराने वाला/बैकवर्ड लिंक आरोपी खिरोज नायक एम. रामपुर (उड़िसा) से गिरफ्तार।* *थाना कोमाखान के अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट का है मामला।* *अशोक लिलेण्ड ट्रक में 47.300 किलो गांजा (किमती 23 लाख 65 हजार रुपए) हुआ था बरामद/जप्त।* *दो नाबालिग सहित 04 तस्कर व इस गांजे के खेप को मंगाने वाला, हो चुके है गिरफ्तार।* *मामले में गांजा सहित कुल 59 लाख 51 हजार रूपये की, आरोपियों की संपत्ति की गई है जप्त।* *बलांगीर(उड़िसा) से मुंगली (छत्तीसगढ़) में खपाने की थी योजना।* *मामले में महासमुंद पुलिस द्वारा इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन करते हुए गांजा तस्करी नेटवर्क को किया ध्वस्त।* एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके तहत् पुलिस लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमाखान के अपराध क्रमांकअप.क्र. 52/2026 धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट के मामले में दिनांक 19.04.2026 को मुखबिर सूचना पर एक सफेद रंग की अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक सीजी 04 क्यू एस 4806 में चार लोग अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे थे, जिसे नाकाबंदी कर गवाहों के समक्ष ट्रक की तलाशी लेने के पर कुल 47.300 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ (कीमती 23,65,000 रूपये) की तस्करी करते हुए पाये जाने पर ट्रक चालक मोहम्मद मिराज पिता रहमत अली उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं.13 देवनपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर (ओडिसा), रोहित पोंड पिता निलांचल पोंड उम्र 21 साल निवासी वार्ड नं. 07 जगन्नाथपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर (ओडिसा) एवं दो विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध अप.क्र. 52/2026 धारा 20(B)(ii)(C) एनडीपीएस एक्टए पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी एवं जप्त मोबाईल फोन का तकनीकी जाॅच पश्चात संकलित डाटा की मदद से, उक्त गांजे की खेप को मंगाने वाला (डेस्टिनेशन पॉइंट्स) मुंगेली निवासी आरोपी दीपक साहू को दिनांक 19.04.2026 को गिरफ्तार किया गया। मामले की गहन विवेचना करते हुए गांजा उपलब्ध कराने वाले (बैकवर्ड लिंक) की पुरी डिटेल खंगालने के बाद, महासमुंद पुलिस द्वारा ओडीसा राज्य के एम रामपुर में दबिश देकर आरोपी खिरोज नायक पिता कामफला उम्र 23 साल निवासी केरान्डी खुटी थाना नारला जिला कालाहांडी (उड़िसा) को मोबाईल लोकेशन के आधार पर एम रामपुर (उड़िसा) में पकड़ा गया। जिसे पुलिस रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस प्रकार से थाना कोमाखान में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के इस मामले में महासमुंद पुलिस को गांजा नेटवके के पुरे चैन का ध्वस्त करने में सफलता मिली है। *गिरफ्तार आरोपी-* *(गांजा उपलब्ध कराने वाला/मुख्य सोर्स)-* 01- खिरोज नायक पिता कामफला उम्र 23 साल निवासी केरान्डी खुटी थाना नारला जिला कालाहांडी (उड़िसा)। *पूर्व में गिरफ्तार आरोपी- (दिनांक 19.04.2026)* *(गांजा परिवहनकर्ता)-* 01- मोहम्मद मिराज पिता रहमत अली उम्र 25 साल निवासी वार्ड 13 देवनपउा थाना टिटलागढ जिला बलांगीर। 02- रोहित पोंड पिता निलांचल उम्र 21 साल निवासी वार्ड 07 जगन्नाथपड़ा टिटलागढ जिला बलांगीर। 03- 02 विधि से संघर्षरत बालक। *फॉरवर्ड लिंक/गांजा मंगाने वाला (दिनांक 19.04.2026)-* 04- दीपक साहू पिता चंद्रकुमार उम्र 25 साल निवासी सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली। *पूर्व में जब्त संपत्ति-* 01- 47.300 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 23,65,000 रूपये। 02- अशोक लिलेण्ड ट्रक, कीमती 30 लाख रूपये। 03- एक डिजायर कार कीमती 05 लाख रूपये। 04- 04 नग मोबाईल किमती 41,000 रूपये। 05- नगदी रकम 45,000 रूपये। *जुमला कीमती 59,51,000 रूपये की संपत्ति जप्त।*
महेश नाग का कच्चे शेड से शुरू हुआ सफर अब पक्के मकान और सफल डेयरी व्यवसाय तक पहुंचा
सेवा संकल्प अभियान महेश नाग का कच्चे शेड से शुरू हुआ सफर अब पक्के मकान और सफल डेयरी व्यवसाय तक पहुंचा मनरेगा से बनाया पक्का पशु शेड जगदलपुर, 11 अक्टूबर बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उलनार निवासी महेश नाग की कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि यदि सरकारी योजनाओं का सही मार्गदर्शन मिले और व्यक्ति में कड़ी मेहनत का जज्बा हो, तो जीवन की दिशा पूरी तरह बदल सकती है। पूर्व में केवल खेती और मजदूरी पर प्रतिभा रहने वाले महेश के पास आजीविका के साधन के रूप में कुछ दुधारू मवेशी जरूर थे, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती पशुओं के सुरक्षित आवास की थी। पक्का शेड न होने के कारण सब्जियों को कच्चे और बेकार शेड में रखना पड़ता था, जहां अत्यधिक ठंड, तेज धूप और मूसलाधार बारिश के चलते वे लगातार बीमार पड़ जाते थे। पशुओं के अस्वस्थ रहने से दूध उत्पादन में भारी गिरावट आ गई थी, जिसके कारण महेश को पशुपालन से कोई ठोस आर्थिक संबल नहीं मिल पा रहा था। परिवार की इस गंभीर समस्या और संघर्ष को देखते हुए ग्राम पंचायत उलनार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में उनकी निजी जमीन पर दुधारू पशु शेड निर्माण की स्वीकृति दी गई। कुल एक लाख 49 हजार रुपये की स्वीकृत लागत से पंचायत के तकनीकी दिशा-निर्देशों के अनुरूप हवादार, पक्के पौधे और सर्वसुविधायुक्त शेड का निर्माण 16 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक पूरा कराया गया। अनुकूल और सुरक्षित वातावरण मिलते ही पशुओं की सेहत सुधरने लगी, जिससे दूध उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज हुआ। उत्पादन में हुई इस बढ़ोतरी ने महेश के आत्मविश्वास को नई उड़ान दी और उन्होंने इसे एक घाट व्यवसाय में बढ़ोतरी कर दिया। अब वे प्रतिदिन सुबह और शाम जगदलपुर के आसपास के ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खुद घर-घर जाकर शुद्ध व ताजा दूध का वितरण करते हैं। उनकी इस निष्ठा, समयबद्धता और गुणवत्ता के कारण ग्राहकों के बीच उनकी एक विश्वसनीय पहचान बन चुकी है। इस निरंतर आय ने उनके जीवन में एक और बड़ा बदलाव ला दिया। मनरेगा के तहत बने पशु शेड से प्राप्त आय और प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली वित्तीय सहायता के सफल संयोजन से महेश अपने परिवार के लिए एक नया और पहले से काफी बड़ा पक्का मकान बनाने में सक्षम हो पाए हैं। योजनाओं के इस प्रभावी तालमेल को अपनी सफलता का आधार बताते हुए महेश नाग कहते हैं कि मनरेगा से बना यह पशु शेड उनके परिवार के लिए क्षमा साबित हुआ है। पहले परिस्थितियों से नुकसान झेलने वाले महेश अब खुद घूम-घूमकर दूध बांटते हुए मजबूत आय अर्जित कर रहे हैं और पक्के मकान के निर्माण के साथ अपने परिवार को सुरक्षित भविष्य दे रहे हैं, जिसके लिए वे प्रशासन व दोनों जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। आज महेश नाग की यह यात्रा क्षेत्र के अन्य छोटे किसानों और पशुपालकों के लिए स्वावलंबन की सशक्त प्रेरणा बन गई है।
दुनिया से जाते-जाते दो जिंदगियों में भर गए रोशनी
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट दुनिया से जाते-जाते दो जिंदगियों में भर गए रोशनी जगदलपुर के 79 वर्षीय नानजी भाई चोपड़ा के परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मिसाल जगदलपुर, 11 अक्टूबर 2026/ आंखें जब नम थीं और दिल भारी, तब एक परिवार ने आंसुओं के बीच ऐसा हौसला दिखाया जो अब किसी और की बेरंग दुनिया में रंग भरने जा रहा है। जगदलपुर के राजीव गांधी वार्ड, दुर्गा मंदिर के पास चोपड़ा मेंशन रहने वाले 79 वर्षीय बुजुर्ग स्वर्गीय नानजी भाई दाना भाई चोपड़ा ने जब दुनिया को अलविदा कहा, तो परिजनों के सामने सिर्फ उनके जाने का गम नहीं था, बल्कि उनकी एक दिली ख्वाहिश को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी भी थी। स्वर्गीय नानजी भाई की इच्छा थी कि सांसें थमने के बाद भी उनकी आंखें किसी की बेनूर जिंदगी का सहारा बनें। शोक में डूबे परिवार ने बिना एक पल गंवाए इस अंतिम इच्छा को सिर-आंखों पर लिया। पुत्र हितेश नानजी भाई चोपड़ा और पौत्रों सुयश, जय व कनिष्ठ ने मिलकर तुरंत नेत्रदान का संकल्प लिया और स्वास्थ्य अमले को सूचना दी।सूचना मिलते ही बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग का अमला सक्रिय हो उठा। अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी सह नेत्र सर्जन डॉ. सरिता निर्मल के नेतृत्व में टीम तत्काल चोपड़ा मेंशन पहुंची। सहायक नेत्रदान अधिकारी श्री सुंकर अमृत राव, नेत्र सहायक अधिकारी द्वय कुमारी गायत्री कामडी व श्री रैयमन बघेल, मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टर्स डॉ. विनीत, डॉ. प्रियंका, डॉ. सतीश और सचिवीय सहायक श्री रोहित देवांगन ने पूरी संवेदनशीलता व तत्परता के साथ कॉर्निया सुरक्षित प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की। इस एक मानवीय फैसले से अब दो जरूरतमंद दृष्टिबाधित व्यक्तियों को नई रोशनी मिलने की राह खुल गई है। जब अपनों को खोने का दर्द इंसान को तोड़ देता है, उस घड़ी में चोपड़ा परिवार का यह कदम पूरे बस्तर अंचल के लिए एक भावुक और प्रेरक संदेश छोड़ गया है, कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं और जाते-जाते किसी की दुनिया रोशन कर जाना ही असल जिंदगी है।
रायपुर में माता दुर्गा के पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी के दौरान मची अफरा-तफरी!
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🚨रायपुर में माता दुर्गा के पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी के दौरान मची अफरा-तफरी! छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फूलचौक स्थित माता दुर्गा के पूजा पंडाल में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, पंडाल में माता के फेस रिवील कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक पंडाल में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह आतिशबाजी बताई जा रही है, हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। फिलहाल घटना में हुए नुकसान और किसी के हताहत होने को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
लोक सेवा अभियान:कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को मिला रोजगार, कलेक्टर ने सौंपे नियुक्ति पत्र....
लोक सेवा अभियान:कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को मिला रोजगार, कलेक्टर ने सौंपे नियुक्ति पत्र.... जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज विगत तीन वर्षों में रोजगारपरक प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल को मिली गति इलेक्ट्रिकल, हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी एवं प्लंबिंग ट्रेड के प्रशिक्षित युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन; हैदराबाद, पुणे, रायपुर और रायगढ़ में धमतरी लोक सवा संकल्प अभियान अंतर्गत बतादें कि युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना और आत्मनिर्भरता की राह प्रशस्त करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी दिशा में कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल सकारात्मक परिणाम दे रही है। पिछले पौने तीन वर्षों में कौशल प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयासों को गति मिली है। इसी क्रम में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के कुरूद क्लस्टर के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल, हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी एवं प्लंबिंग ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है। शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। चार शहरों में मिला रोजगार का अवसर प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का चयन हैदराबाद, पुणे, रायपुर और रायगढ़ स्थित कंपनियों में हुआ है। चयनित युवाओं को 15 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। यह उपलब्धि दर्शाती है कि व्यावहारिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण के माध्यम से युवा अपनी दक्षता विकसित कर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार हासिल कर सकते हैं। इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ अपने परिवार की आजीविका को मजबूत करने का अवसर भी मिलेगा। अनुभव और हुनर से संवारें भविष्य : कलेक्टर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने चयनित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रोजगार का यह अवसर उनके जीवन में आगे बढ़ने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। युवाओं को घर से बाहर निकलकर व्यापक दुनिया को देखने, नई चीजें सीखने तथा कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुरुआत में नए परिवेश और कार्य संस्कृति के अनुरूप स्वयं को ढालने में समय लग सकता है, लेकिन मेहनत, अनुशासन, लगन और सीखने की निरंतर इच्छा से सफलता प्राप्त की जा सकती है। कलेक्टर ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें, अपने कौशल को लगातार निखारें और प्राप्त अनुभव का सदुपयोग करें। भविष्य में अपने गांव और जिले में लौटकर स्वरोजगार अथवा स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास करें, ताकि उनके अनुभव का लाभ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में मिल सके। कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप कार्यक्षेत्र उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। प्रशिक्षण के साथ कंपनियों में चयन की प्रक्रिया युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाती है और उन्हें रोजगार की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करती है। इससे जिले में कौशल विकास, आर्थिक सशक्तीकरण और उद्यमिता की संभावनाओं को भी बल मिलता है। कार्यक्रम में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से श्री विद्यासागर चौहान, श्री संजय कुम्भकार, श्री हरेश साहू, श्री हेमराज साहू, श्री मुरारी एवं सुश्री रितिका उपस्थित रहे।