Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

बस्तर दशहरा पर्व के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने बस्तर पुलिस की आम जनता से अपील

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्à¤...

State Head • Oct 12, 2026

More Stories

मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मल्हार – शारदीय क्वांर नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मल्हार स्थित मां डिडनेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां जगत जननी के दिव्य दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पहले दिन 5 हजार से अधिक भक्तों ने मां डिडनेश्वरी देवी के शैलपुत्री स्वरूप का दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगा।मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रथम दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व विधायक डॉ. केएम बांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल और सरगांव तहसीलदार अतुल वैष्णव सहित बड़ी संख्या में अतिथियों ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।*वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुए नवरात्र अनुष्ठान*मंदिर के पुजारी कमल अवस्थी ने सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। दोपहर में अभिजीत मुहूर्त के दौरान प्रथम ज्योति प्रज्वलित की गई। इस वर्ष भक्तों ने 4 हजार 1 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित कर माता के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की है। आचार्य पंडित नरेश पांडेय ने वेदी पूजन के साथ नवरात्र के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके साथ ही ललिता सहस्रनाम और दुर्गा सप्तशती का पाठ भी शुरू हुआ। आगामी दिनों में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होंगे।देवी भागवत कथा का संगीतमय शुभारंभ मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत ज्ञान कथा का शुभारंभ व्यास आचार्य संतोष दास वैष्णव के श्रीमुख से संगीतमय वातावरण में हुआ। नवरात्र के पहले दिन रविवार होने के कारण श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ी। भक्तों ने ज्योति दर्शन के साथ मंदिर की परिक्रमा कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। शाम को आयोजित भव्य मंगल आरती में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। दीपों की रोशनी, भक्ति संगीत और माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।तहसील रिपोर्टर - नोमेश साहूहमर प्रदेश सीजी

Oct 12, 2026 Read

गरियाबंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा! ₹9 लाख का गांजा जब्त, ईको कार से महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

🚨 गरियाबंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा! ₹9 लाख का गांजा जब्त, ईको कार से महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार   स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी | हमर प्रदेश CG न्यूज   गरियाबंद/देवभोग। छत्तीसगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9 लाख बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही ईको कार को भी जब्त कर एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   🔴 NH-130C चेकपोस्ट पर पकड़ी गई ईको कार   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:10 बजे उप निरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम खूंटगांव चेकपोस्ट पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा के धरमगढ़ की ओर से छत्तीसगढ़ के देवभोग आ रही सफेद रंग की ईको कार क्रमांक CG 25 N 8089 को रोककर तलाशी ली गई।   कार की डिक्की में रखी सफेद प्लास्टिक की बोरी की जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कार में सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।   👮 महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार   पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:   1. डिंडेश्वर पाण्डेय (25 वर्ष), निवासी कालमीटांट, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर। 2. सीता पाण्डेय (46 वर्ष), निवासी कालमीटांट, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर।   दोनों आरोपियों को गांजे के कथित अवैध परिवहन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।   💰 ₹12.05 लाख का सामान जब्त   देवभोग पुलिस की इस कार्रवाई में कुल लगभग ₹12 लाख 5 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।   - गांजा: 18 किलो 100 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹9,00,000। - ईको कार: अनुमानित कीमत ₹3,00,000। - ओप्पो मोबाइल फोन: अनुमानित कीमत ₹5,000।   कुल जब्ती मूल्य: ₹12,05,000।   ⚖️ ऑपरेशन निश्चय के तहत कार्रवाई   पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।   इसी अभियान के तहत देवभोग पुलिस ने अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की। मामले में थाना देवभोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।   🚨 नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती   इस कार्रवाई को जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस की सख्त निगरानी और चेकिंग से अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।   हमर प्रदेश CG न्यूज — अपराध, कार्रवाई और जनहित की हर बड़ी खबर आप तक।   🌐 hamarpradeshcg.com  

Oct 11, 2026 Read

गरियाबंद पुलिस द्वारा 06 लाख के अवैध गांजे के साथ उडीसा के आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*

स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी hamarpradeshcg.com     *गरियाबंद पुलिस द्वारा 06 लाख के अवैध गांजे के साथ उडीसा के आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*     *आरोपी के कब्जे से 12. किलो 60 ग्राम का अवैध गांजा मादर्थ को किया गया जप्त।*     *थाना मैनपुर पुलिस टीम की कार्यवाही।*       - विवरण - *ऑपरेशन निश्चय* अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदवद सिरमौर के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांव के परिवहन एवं बिक्री में रोक लगाने एवं प्रभारी कार्यवाही के निर्देष दिये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में एम.सी.पी. एवं मुखबीर सक्रिय किये थे। दिनांक 10.10.2026 को सूचना मिला की ग्राम झरियाबाहरा तिराह मुख्य मार्ग एनएच 130 सी के पास एक ब्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बेचने के लिये ग्राहक का इतजार कर रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी मैनपुर के द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर ग्राम झरियाबाहरा तिराहा मुख्य मार्ग एनएच 130 सी के पास जाकर घेरा नाकाबंदी लगाकर मुखबीर के बताये अनुसार एक ब्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेश कोक पिता स्व गंडाराम कोक उम्र 37 वर्ष साकिन बागडोर थाना बेलपाडा जिला बंलागिर उडीसा का रहने वाले बताये जिनके कब्जे से कब्जे मे रखे एक काला पिंक नीला चैखना बैग जिसमे अंग्रेजी मे पुमा लिखा जिसके अंदर 05 पैकेट हरा झिल्ली खाखी कलर के टेप से चिपका हुआ वजन 12.60 किलो ग्राम किमती 6,00000/रु के साथ मोबाइल फोन मोटोरोला कम्पनी किमती 10000/रु कुल जुमला किमती 6,10000/- रू का होना पाया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से अपराध क्रमांक 125/26 धारा 20 (ठ) छक्च्ै एक्ट कायम कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।                      उक्त कार्यवाही में थाना मैनपुर पुलिस टीम की विषेष भूमिका रही।   गिरफ्तार आरोपी - सुरेश कोक पिता स्व गंडाराम कोक उम्र 37 वर्ष साकिन बागडोर थाना बेलपाडा जिला बंलागिर उडीसा,   जप्त समाग्री - 12.60 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती किलोग्राम किमती 600000/रु         मोबा. 01 नग किमती 10000/रु कुल जुमलाः- 6,10000/-

Oct 11, 2026 Read

सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर महासमुंद पुलिस का स्वच्छता संकल्प।*

स्टेट रिपोर्टर संतन दास hamarpradeshcg.com     *सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर महासमुंद पुलिस का स्वच्छता संकल्प।*    *पुलिस लाईन स्थित शहीद पुलिस स्मारक स्थल व बीटीआई रोड मे वीरांगना दुर्गावती स्मारक स्थल की साफ-सफाई*    लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, जिला पुलिस बल महासमुंद द्वारा आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस लाईन परसदा स्थित शहीद पुलिस स्मारक स्थल व बीटीआई रोड स्थित वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल में विशेष साफ-सफाई की गई। इस दौरान जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं जवानों ने श्रमदान कर परिसर में फैले कचरे, झाड़ियों एवं अनावश्यक घास-फूस की सफाई की तथा स्मारक स्थल को स्वच्छ और सुंदर बनाया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनकी जयंती पर स्वच्छता का यह कार्य न केवल उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि प्रधानमंत्री जी के 'स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत' के संकल्प को भी सार्थक करता है।

Oct 11, 2026 Read

नवरात्रि के प्रथम दिवस आज शुभ मुहूर्त पर देवनगरी मल्हार की प्राचीन #मां_डिडिनेश्वरी मंदिर में ज्योति प्रज्वलित

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला      नवरात्रि के प्रथम दिवस आज शुभ मुहूर्त पर देवनगरी मल्हार की प्राचीन #मां_डिडिनेश्वरी मंदिर में ज्योति प्रज्वलित करने हेतु माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री #तोखन_साहू जी का आगमन हुआ मल्हार गेट पर समस्त कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने भारी उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की             *इस अवसर पर माननीय विधायक श्री #पुन्नुलाल_मोहले जी जिला पंचायत के सम्माननीय अध्यक्ष श्री #राजेश_सूर्यवंशी जी पूर्व विधायक #डॉ_कृष्णमूर्ति_बांधी जी जिलाध्यक्ष श्री #मोहित_जायसवाल जी नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती #धनेश्वरी_कैवर्त जिला मंत्री #राजकुमार_साहू सहित मल्हार मंडल के समस्त पदाधिकारी, प्रतिनिधि तथा भारी संख्या में नागरिकगण सम्मिलित हुए*                  

Oct 11, 2026 Read

BREAKING NEWS | छोटे लुआआ में बाइक सवार पेड़ से टकराया,

BREAKING NEWS   छोटे लुआआ में बाइक सवार पेड़ से टकराया, शिवपुर निवासी बताया जा रहा युवक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, छत्तीसगढ़। जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के छोटे लुआआ क्षेत्र में आज 11 अक्टूबर 2026 को बाइक सवार के पेड़ से टकराने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार व्यक्ति शिवपुर का निवासी बताया जा रहा है।   घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बाइक सवार को चोटें आई हैं या नहीं, इस संबंध में भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।   घटना से जुड़ी अन्य जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा। Reporter- bhagwaan singh हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🌐 hamarpradeshcg.com   नोट: यह समाचार उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।

Oct 11, 2026 Read

नवरात्रि पर सिहावा के शीतला शक्ति पीठ में श्रद्धा का संगम, 251 घी और 2173 तेल की ज्योतियां प्रज्वलित

नवरात्रि पर सिहावा के शीतला शक्ति पीठ में श्रद्धा का संगम, 251 घी और 2173 तेल की ज्योतियां प्रज्वलित   जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज      धमतरी सिहावा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर धमतरी जिले के सिहावा स्थित ऐतिहासिक शीतला शक्ति पीठ में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही स्वयंभू माता शीतला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर में प्रज्वलित हजारों मनोकामना ज्योतियां माता के प्रति भक्तों की अटूट आस्था और विश्वास को दर्शा रही हैं।   2424 मनोकामना ज्योतियों से रोशन हुआ माता का दरबार   शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन विधि-विधान और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ घट स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने माता शीतला की पूजा-अर्चना की। शुभ मुहूर्त में दोपहर 3 बजे से मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित की गईं। इस अवसर पर सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम ने भी ज्योति प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।   इस वर्ष शीतला शक्ति पीठ में कुल 2424 मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित की गई हैं। इनमें 251 घी की और 2173 तेल की ज्योतियां शामिल हैं। मंदिर परिसर में एक साथ जलती ज्योतियों का मनोरम दृश्य श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। माता के जयकारों और पूजा-अर्चना से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।   रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा मंदिर परिसर   नवरात्रि पर्व को भव्यता के साथ मनाने के लिए शीतला शक्ति पीठ समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजा माता का दरबार रात के समय विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहा है।   दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आयोजन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए समिति के सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।   समिति के पदाधिकारी और सदस्य निभा रहे जिम्मेदारी   नवरात्रि आयोजन को सफल बनाने में शीतला शक्ति पीठ समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नाग, उपाध्यक्ष बलदेव निषाद एवं रामलाल नेताम, कोषाध्यक्ष गेंद लाल यादव, संरक्षक नेम सिंह बिशेन एवं मंशा गौर, सचिव नारद निषाद, सहसचिव बुधेश्वर साहू एवं लालेस्वर साहू सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।   इसके अलावा सलाहकार गगन नाहटा एवं भरत निर्मलकर, ग्राम पटेल राजेश यदु, आचार्य नारायण पाठक, सांस्कृतिक प्रभारी तुकाराम साहू, सहप्रभारी महेंद्र कौशल, निर्माण समिति प्रभारी सचिन भंसाली तथा पुजारी ज्ञान सागर पटेल एवं परमेश्वर नेताम सहित अन्य सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।   आस्था और भक्ति से सराबोर सिहावा   शारदीय नवरात्रि के दौरान सिहावा का शीतला शक्ति पीठ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। 2424 मनोकामना ज्योतियों की जगमगाहट, सुसज्जित मंदिर परिसर और माता के जयकारों के बीच भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु माता शीतला के दर्शन कर अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं।   नवरात्रि के इस पावन अवसर पर शीतला शक्ति पीठ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रज्वलित मनोकामना ज्योतियां क्षेत्र की धार्मिक आस्था और परंपरा की जीवंत तस्वीर पेश कर रही हैं।

Oct 11, 2026 Read

दंतेवाड़ा और गिरोला जाने वाले पदयात्रियों के लिए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 25 से अधिक केंद्रों पर 24 घंटे उपचार की छांव

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  आस्था के पथ पर सेवा की ढाल दंतेवाड़ा और गिरोला जाने वाले पदयात्रियों के लिए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 25 से अधिक केंद्रों पर 24 घंटे उपचार की छांव जगदलपुर, 11 अक्टूबर 2026/ शारदीय नवरात्र और बस्तर दशहरा के पावन अवसर पर जब कदम मां दंतेश्वरी के दर्शन की अटूट आस्था लेकर दंतेवाड़ा और गिरोला की राह पकड़ते हैं, तब भक्तों के इसी जज्बे को संबल देने स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सेवा की मजबूत ढाल बिछा दी है। मीलों लंबे इस कठिन सफर में श्रद्धालुओं के थके पैरों और जख्मों पर मरहम लगाने के लिए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बस्तर सहित विभिन्न मार्गों पर 25 से अधिक स्थानों पर पदयात्री स्वास्थ्य सेवा केंद्र सक्रिय किए गए हैं।             पदयात्रियों के लिए इस विशेष व्यवस्था के तहत 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक दिन-रात यानी 24 घंटे अनवरत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को बीच राह असहनीय पीड़ा से न जूझना पड़े। पदयात्रा की निरंतर थकान, पैरों में उभरने वाले छाले और मांसपेशियों के खिंचाव को देखते हुए इन शिविरों में दर्द निवारक स्प्रे, विशेष मलहम, पेन किलर और त्वरित प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की पूरी किट तैनात रखी गई है। श्रद्धालुओं के प्रवाह को देखते हुए आसना नाका, जियाडेरा, बालाजी कोल्ड स्टोर, पण्डरीपानी, आड़ावाल नाका, सिरहासार चौक, बिजली गार्डन ढाबा और बस्तर परिवहन संघ जैसे मुख्य पड़ावों पर स्वास्थ्य अमले को तीन पालियों में मुस्तैद किया गया है। यहां एएनएम, आरएचओ, मितानिन व सीएचओ की टीमें चौबीसों घंटे तैनात रहकर हर गुजरते पदयात्री को राहत पहुंचा रही हैं, जबकि आपातकालीन स्थितियों के लिए जीवनरक्षक एम्बुलेंस और त्वरित दवा वितरण दल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। नोडल अधिकारी डॉ. टीएस नाग के नेतृत्व में जारी इस अभियान ने साफ संदेश दिया है कि मां के दरबार की ओर बढ़ते आस्था के इन कदमों को न थकान रोक सकेगी और न ही कोई दर्द, क्योंकि हर मोड़ पर सेवा का संकल्प पूरी सक्रियता के साथ दे रहा है।

Oct 11, 2026 Read

:- जबलपुर से पेंड्रा के लिए रवाना हुईं माँ मन्नत वाली महाकाली की दिव्य प्रतिमा, 13 अक्टूबर को होगा भव्य आगमन* 

*स्लग:- जबलपुर से पेंड्रा के लिए रवाना हुईं माँ मन्नत वाली महाकाली की दिव्य प्रतिमा, 13 अक्टूबर को होगा भव्य आगमन*    *अवास कैवर्त/गौरेला पेंड्रा मरवाही*   *एंकर:-* GPM जिले के इतिहास में पहली बार जबलपुर के गाढ़ाफाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार ने तैयार की माँ महाकाली की भव्य प्रतिमा, आगमन यात्रा में देश के विभिन्न शहरों के कलाकार देंगे आकर्षक प्रस्तुतियाँ   पेंड्रा- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में माँ मन्नत वाली महाकाली की भव्य आगमन यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। जबलपुर में तैयार की गई माँ महाकाली की दिव्य प्रतिमा पेंड्रा के लिए रवाना हो चुकी है। आगामी 13 अक्टूबर, मंगलवार को माँ मन्नत वाली महाकाली, जिन्हें श्रद्धालु प्रेमपूर्वक पेंड्रा की महारानी के नाम से पुकारते हैं, का भव्य आगमन होगा। जिले के धार्मिक एवं सांस्कृतिक इतिहास में इस आयोजन को विशेष महत्व दिया जा रहा है। माँ के प्रथम दर्शन को लेकर भक्तों में भारी उत्सुकता बनी हुई है।  *जबलपुर गाढ़ाफाटक महाकाली समिति के अध्यक्ष ने की सराहना*    माँ महाकाली की प्रतिमा लेने जबलपुर पहुँचे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों की पहल की जबलपुर की प्रसिद्ध बड़ी महाकाली गाढ़ाफाटक से जुड़े वृहत महाकाली महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशिकांत गुप्ता (मुन्ना भैया) ने सराहना की। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि भक्त माँ के दरबार में स्वयं नहीं आते, बल्कि मैया उन्हें अपने दरबार में बुलाती हैं। छत्तीसगढ़ से इतनी दूर जबलपुर आकर माँ की महिमा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना और उनकी सेवा के लिए प्रतिमा लेकर जाना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान जबलपुर के गाढ़ाफाटक स्थित माँ काली के दर्शन करने नहीं पहुँच पाते, वे अब पेंड्रा में माँ के दर्शन कर सकेंगे। यह भक्तों के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य की बात है।   प्रसिद्ध मूर्तिकार मनोज बीपी पटेल ने तैयार की प्रतिमा   इस वर्ष माँ मन्नत वाली महाकाली की भव्य प्रतिमा का निर्माण जबलपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार मनोज बीपी पटेल द्वारा किया गया है। प्रतिमा निर्माण को लेकर उन्होंने भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य इतनी दूर से आकर माँ की सेवा में जुटे हैं, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। माँ के प्रति श्रद्धा और सेवा भावना ही ऐसे धार्मिक आयोजनों की सबसे बड़ी ताकत है।   13 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे गौरेला से निकलेगी आगमन यात्रा   जगत जननी महाकाली सेवा समिति, कम्पनी गार्डन, स्टेट बैंक के बगल से, पेंड्रा के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।   समिति के अनुसार, 13 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे गौरेला से माँ की आगमन यात्रा प्रारंभ होगी। इसके बाद यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए पेंड्रा नगर पहुँचेगी। मार्ग में विभिन्न चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं द्वारा माँ का स्वागत किया जाएगा। धार्मिक उल्लास, भक्ति और जयकारों के बीच निकलने वाली यह यात्रा नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।   नटराज धुमाल पार्टी दुर्ग सहित देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति   माँ के आगमन को यादगार बनाने के लिए इस बार भव्य शोभायात्रा में विशेष आकर्षणों की व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध नटराज धुमाल पार्टी, दुर्ग अपनी शानदार प्रस्तुति देगी। वहीं दिल्ली, प्रयागराज और बनारस से आने वाले कलाकार माँ महाकाली के नौ दिव्य स्वरूपों की जीवंत झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को दर्शन कराएँगे।   शोभायात्रा में महाकाल अघोरी तांडव, शिव-पार्वती विवाह, बाहुबली हनुमान की झांकी तथा गोरिल्ला, भालू और भूतों की टोली जैसी आकर्षक प्रस्तुतियाँ भी शामिल रहेंगी। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी, एलईडी वॉल, फायर शो और माँ महाकाली का विशेष फेस रिवील कार्यक्रम आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे।   समिति का उद्देश्य इस आगमन यात्रा को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक वैभव और भव्य प्रस्तुतियों का यादगार संगम बनाना है।   रात्रि 8 बजे जैन मोहल्ला तिराहे पर होगा विशेष आयोजन   आगमन यात्रा के दौरान पेंड्रा नगर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। कार्यक्रम के तहत रात्रि 8 बजे जैन मोहल्ला तिराहे पर गंगा आरती सहित विशेष आयोजन प्रस्तावित हैं। माँ के दिव्य स्वरूप के दर्शन और भव्य प्रस्तुतियों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।   समिति ने श्रद्धालुओं से की अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील   मन्नत वाली महाकाली की भव्य आगमन यात्रा मार्ग  दिनांक: 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार दोपहर 2:00 बजे — खेरमाई चौक, गौरेला दोपहर 3:00 बजे — संजय चौक, गौरेला शाम 4:00 बजे — न्यू बस स्टैंड, पेंड्रा शाम 5:00 बजे — टॉकीज रोड, पेंड्रा शाम 7:00 बजे — बजरंग चौक, पेंड्रा रात्रि 8:00 बजे — जैन मोहल्ला तिराहा, पेंड्रा (विशेष आयोजन एवं गंगा आरती)   जगत जननी महाकाली सेवा समिति के सदस्यों ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से 13 अक्टूबर को आयोजित माँ मन्नत वाली महाकाली की भव्य आगमन यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।   समिति के सदस्यों का कहना है कि माँ के आगमन को ऐतिहासिक, भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। श्रद्धालुओं को माँ के स्वागत, पूजन-अर्चन और दिव्य दर्शन का अवसर मिलेगा। माँ मन्नत वाली महाकाली की जयकारों से पेंड्रा नगर को भक्तिमय बनाने की तैयारियाँ अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं।

Oct 11, 2026 Read

लाखों की नाली या भ्रष्टाचार का खेल? देवपुर में PWD निर्माण पर गंभीर आरोप, सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल!..

लाखों की नाली या भ्रष्टाचार का खेल? देवपुर में PWD निर्माण पर गंभीर आरोप, सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल!...   जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    *फोन पर शिकायत के बाद भी SDO-EE नहीं पहुंचे मौके पर, ठेकेदार नदारद, मुंशी बोला - "जैसा बताया वैसा कर रहे हैं", ग्रामीणों ने दी कलेक्टर तक जाने की चेतावनी* *नगरी:-* लोक निर्माण विभाग (PWD) धमतरी, उपसंभाग नगरी के अंतर्गत *ग्राम पंचायत देवपुर* में चल रहे लाखों रुपए के नाली निर्माण कार्य ने विभागीय भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। नियम-कायदों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है, और विभागीय अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं। *एस्टीमेट में 20 MM, मौके पर जीरो गिट्टी और डस्ट* विभागीय एस्टीमेट के अनुसार नाली की ढलाई 20 MM गिट्टी से होनी अनिवार्य है। लेकिन मौके पर ठेकेदार द्वारा 20 MM की जगह सस्ती जीरो साइज गिट्टी और डस्ट से ही पूरी ढलाई की जा रही है। डस्ट और जीरो से बनी नाली पहली तेज बरसात में ही दरक कर बह जाएगी। *बेस भी सिर्फ आधा इंच का* नाली का बेस भी बेहद हल्के मसाले से महज आधा इंच (1/2 इंच) ही डाला जा रहा है। बिना मजबूत बुनियाद के नाली कितने दिन टिकेगी, यह किसी से छुपा नहीं है। *सरिया में भी हेराफेरी, 12 MM की जगह 8 MM* जहां 10 से 12 MM का सरिया लगना चाहिए, वहां 8 MM का पतला सरिया उपयोग किया जा रहा है, वह भी लंबाई में करीब 10 इंच तक कम डालकर। *ठेकेदार गायब, साइड मुंशी के भरोसे* लाखों के काम का ठेकेदार खुद साइड पर नहीं आता। पूरा निर्माण मुंशी के भरोसे चल रहा है। पूछने पर मुंशी बोला - "ठेकेदार ने जैसा बताया है, हम उसी हिसाब से काम कर रहे हैं।" *फोन पर SDO-EE को सूचना, न निरीक्षण, न निर्देश* ग्रामीणों ने गुणवत्ताहीन कार्य की सूचना फोन पर PWD उपसंभाग नगरी के SDO और जिला धमतरी के EE को दी थी। लेकिन न तो SDO मौके पर जांच करने आए, न ही ठेकेदार को सुधार का निर्देश दिया गया। *ग्रामीणों में आक्रोश, कलेक्टर तक जाने की चेतावनी* ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग तत्काल ठेकेदार को नोटिस जारी कर मानक सामग्री से पुनः निर्माण करवाए। सुधार नहीं हुआ तो कलेक्टर धमतरी से लिखित शिकायत की जाएगी।

Oct 11, 2026 Read

मां विंध्यवासिनी, मां अंगारमोती और छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु, सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कर रहे प्रार्थना

शारदीय नवरात्रि पर धमतरी के तीन प्रमुख शक्तिस्थलों में उमड़ा आस्था का सैलाब...   जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    मां विंध्यवासिनी, मां अंगारमोती और छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु, सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कर रहे प्रार्थना धमतरी। शक्ति की आराधना और भक्ति के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होते ही धमतरी जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बन गया है। जिला मुख्यालय स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर (बिलाई माता मंदिर), गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर और कुरूद स्थित छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। भक्तजन माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं।   धमतरी जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े ये तीनों शक्तिस्थल आस्था, लोकपरंपरा और जनविश्वास के विशिष्ट केंद्र हैं। नवरात्रि के दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना, ज्योति प्रज्वलन और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित होता है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।   मां विंध्यवासिनी मंदिर : धमतरी की आराध्य देवी, सदियों से अटूट आस्था   धमतरी शहर के हृदयस्थल में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर को बिलाई माता मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर जिले के प्राचीन और प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में शामिल है। जनश्रुति के अनुसार, यहां माता की प्रतिमा स्वयंभू रूप में प्रकट हुई थी। मंदिर के नाम से जुड़ी लोककथा में बिल्लियों का उल्लेख मिलता है, जिसके कारण माता को बिलाई माता कहा जाने लगा। ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, वर्ष 1825 में चंद्रभागा पंवार द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था।   मां विंध्यवासिनी को नगर की आराध्य देवी के रूप में विशेष श्रद्धा प्राप्त है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि में मंदिर में ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाते हैं। इन दिनों मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्त माता से परिवार की मंगलकामना, सुख-शांति और जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। मंदिर परिसर की ऐतिहासिक बावली भी इसकी प्राचीन धार्मिक परंपरा और विरासत से जुड़ी विशेष पहचान है।   मां अंगारमोती मंदिर, गंगरेल : 52 गांवों की आस्था का प्रमुख केंद्र   गंगरेल बांध के समीप प्राकृतिक परिवेश में स्थित मां अंगारमोती मंदिर धमतरी जिले के प्रसिद्ध शक्तिस्थलों में से एक है। स्थानीय जनश्रुतियों में माता को ऋषि अंगिरा की पुत्री तथा 52 गांवों की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। क्षेत्र के ग्रामीणों की माता के प्रति गहरी आस्था है। विवाह, नए कार्यों की शुरुआत और अन्य शुभ अवसरों पर भी श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लेते हैं।   मंदिर का इतिहास गंगरेल बांध के निर्माण और डूबान क्षेत्र में आए गांवों की स्मृतियों से भी जुड़ा है। स्थानीय परंपरा के अनुसार, बांध निर्माण के बाद पुराने मंदिर क्षेत्र के प्रभावित होने पर माता की स्थापना वर्तमान स्थल पर की गई। इस तरह मंदिर विस्थापित गांवों की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक बन गया।   मां अंगारमोती मंदिर में चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करने की परंपरा है। दीपावली के बाद आयोजित होने वाली प्रसिद्ध देव मड़ई में भी 52 गांवों के देवी-देवताओं की सहभागिता की परंपरा निभाई जाती है। नवरात्रि के दौरान यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु माता से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और जीवन की बाधाओं से मुक्ति की कामना करते हैं।   छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर, कुरूद : मातृभूमि के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक   कुरूद स्थित छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर प्रदेश की अस्मिता, मातृभूमि के प्रति सम्मान और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के गौरव का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ महतारी को प्रदेश की धरती, लोकजीवन, कृषि परंपरा, प्रकृति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीकात्मक स्वरूप में सम्मान दिया जाता है। इस मंदिर में श्रद्धालु देवी के प्रति आस्था व्यक्त करने के साथ अपनी जन्मभूमि और प्रदेश की उन्नति, खुशहाली तथा समृद्धि की कामना करते हैं।   छत्तीसगढ़ महतारी की अवधारणा प्रदेश के लोगों को अपनी भाषा, लोकसंस्कृति, परंपराओं और माटी से जोड़ती है। नवरात्रि के अवसर पर यहां पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं के लिए यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक गौरव की अनुभूति का केंद्र भी है।     मां शीतला माता मंदिर, नगरी : श्रद्धा और लोकआस्था का प्रमुख केंद्र   धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में स्थित मां शीतला माता मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर यहां भक्तजन माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालु मां शीतला से परिवार की सुख-शांति, आरोग्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। लोकपरंपरा में मां शीतला को आरोग्य एवं जनकल्याण की देवी के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहता है और क्षेत्र के लोग पारंपरिक श्रद्धा के साथ माता की आराधना करते हैं।   नगरी क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में इस मंदिर का विशेष स्थान है। नवरात्रि जैसे पर्व स्थानीय समुदाय को आस्था, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन सजग   शारदीय नवरात्रि के दौरान तीनों प्रमुख शक्तिस्थलों में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दर्शनार्थियों की सुविधा, भीड़ का सुव्यवस्थित प्रबंधन, आवागमन और सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक ढंग से माता के दर्शन कर सकें।   नवरात्रि का यह पर्व धमतरी जिले की धार्मिक आस्था, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को एक सूत्र में पिरोता है। मां विंध्यवासिनी की प्राचीन आराधना परंपरा, मां अंगारमोती से जुड़ी 52 गांवों की सामूहिक आस्था और छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति सम्मान—तीनों मिलकर जिले की विशिष्ट आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाते हैं।

Oct 11, 2026 Read

घर मे बिक्री हेतु रखे अवैध गांजा के साथ 03 लोकल सेलर गिरफ्तार।* 

स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी  hamarpradeshcg.com   *एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना पटेवा पुलिस की कार्यवाही।*    *घर मे बिक्री हेतु रखे अवैध गांजा के साथ 03 लोकल सेलर गिरफ्तार।*     *3.960 किलो गांजा जप्त, कीमत 1,98,000 रुपये।*     *गान्जा, 02 नग मोबाईल, नगदी रकम, तौल के सामान सहित जुमला कीमती 4,86,500/- रूपये की सम्पति जप्त।*     *सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।*      *थाना पटेवा पुलिस की कार्यवाही।*   एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम झलप के टिकरापारा झलप के परसराम के घर में अवैध मादक पदार्थ रखने की सूचना पर मुखबिर के बताए पते पर पुलिस टीम द्वारा के गवाहों के साथ दबिश देने पर आरोपी परसराम यादव पिता डहरु उम्र- 66 वर्ष, हीराबाई यादव पति परसराम यादव उम्र- 62 वर्ष, बसंत यादव पिता परसराम यादव उम्र- 23 वर्ष साकिनान टीकरापारा झलप थाना पटेवा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा को गवाहों व तौलकर्ता के समक्ष 3.960 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला कीमती 1,98,000/रु- रूपये, घटनास्थल पर स्टील पेटी जिसमें के अंदर 2,81,000/रुपये नगदी रकम एवं 02 नग मोबाईल कीमति- 6000/रुपये एवं एक स्टील का तराजू व एक पीतल का 20 ग्राम वाली बाट कीमती 1500/रूपये कुल जुमला कीमती 4,86,500/- रूपये आरोपीगण से समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया गिरफ्तार आरोपीयों के विरूद्ध थाना पटेवा में अप.क्र. 198/2026 धारा 20(b)( II)(b) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।   *गिरफ्तार आरोपी-* (1) परसराम यादव पिता डहरु उम्र- 66 वर्ष,  (2) हीराबाई यादव पति परसराम उम्र- 62 वर्ष एवं (03) बसंत यादव पिता परसराम यादव उम्र- 23 वर्ष साकिनान टीकरापारा झलप थाना पटेवा।    *जप्त सम्पति-* 01- 3.960 किलो गांजा कीमती 1,98,000 रूपये,  02- 2,81,000 रुपये नगदी रकम एवं  03- 02 नग मोबाईल कीमती 6000 रुपये एवं  04- एक तराजू व एक 20 ग्राम बट कीमती 1500 रूपये।   *जुमला जप्त सम्पति कीमती 4,86,500/- रूपये।*

Oct 11, 2026 Read