बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और मासूम बेटे की मौत, चालक फरार*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा *बगà...
More Stories
गरियाबंद) छूरा* शासन द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लाखों
हमर प्रदेश सीजी न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद *(गरियाबंद) छूरा* शासन द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लाखों रुपये खर्च कर आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन छुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत सेमरा में यह योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। ग्राम पंचायत सेमरा में 11 लाख 69 हजार रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव के माध्यम से हो रहा है। शुरुआत में निर्माण कार्य में तेजी दिखी, लेकिन आधा काम होने के बाद पिछले 2 साल से काम बंद पड़ा है। आज स्थिति यह है कि मौके पर लगे सूचना बोर्ड के अक्षर तक मिट चुके हैं, लेकिन भवन आज भी अधूरा है। मजबूरी में गांव के छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के निजी मकान में संचालित केंद्र में जाना पड़ रहा है, जिससे बच्चों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *जिम्मेदार एक-दूसरे को ठहरा रहे जिम्मेदार* इस मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। जानकारी के अनुसार लगभग 2 माह पूर्व परियोजना अधिकारी छुरा चंदू साहू ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सरपंच और सचिव ने एक-दूसरे पर काम न कराने का आरोप लगाया और 2 से 3 माह में निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 2 माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। *हर मंगलवार TL बैठक में समीक्षा, फिर भी नजर से कैसे छूका?* शासन के निर्देश पर गरियाबंद कलेक्टर कार्यालय में हर मंगलवार को TL बैठक में सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाती है और समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए जाते हैं। इसके बावजूद 11.69 लाख का यह भवन दो साल से अधूरा पड़ा है। इससे प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए और अधूरे आंगनबाड़ी भवन का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए ताकि गांव के नौनिहालों को अपना भवन मिल सके
बगीचा में गौरवपथ निर्माण की तैयारी तेज, प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से हटवाया अतिक्रमण*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा *बगीचा में गौरवपथ निर्माण की तैयारी तेज, प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से हटवाया अतिक्रमण* *बगीचा, जशपुर |* बगीचा नगर के विकास को नई दिशा देने वाले बहुप्रतीक्षित *गौरवपथ निर्माण* की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन ने गौरवपथ निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को आज शांतिपूर्ण तरीके से हटवाने की कार्रवाई की। सुबह से ही *एसडीएम, तहसीलदार, नगर पंचायत सीएमओ और पुलिस प्रशासन* की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। जेसीबी की मदद से सड़क के दोनों किनारे हुए अस्थायी अतिक्रमण, ठेले-गुमटियों और अवैध निर्माण को हटाया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार का विरोध नहीं देखा गया, स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन को सहयोग दिया। प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। तय समय सीमा के बाद आज शांतिपूर्ण ढंग से यह कार्रवाई पूरी की गई। *गौरवपथ बनने से क्या होगा फायदा?* नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार, गौरवपथ बनने से बगीचा का मुख्य मार्ग चौड़ा, सुंदर और व्यवस्थित होगा। जाम की समस्या से निजात मिलेगी, नाली और फुटपाथ निर्माण से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। यह बगीचा के लिए एक बड़ी सौगात होगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और मांग की है कि गौरवपथ का निर्माण कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई किसी के विरोध में नहीं, बल्कि शहर के विकास और आम नागरिकों की सुविधा के लिए की गई है। अतिक्रमण हटाने के बाद जल्द ही गौरवपथ के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
दुर्ग पुलिस में AI की एंट्री: थानों के रीडर्स को दिया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ दुर्ग पुलिस में AI की एंट्री: थानों के रीडर्स को दिया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रैक्टिकल प्रशिक्षणभिलाई, 11 अक्टूबर। दुर्ग पुलिस अब आधुनिक पुलिसिंग की ओर कदम बढ़ा रही है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के विजन और मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों और कार्यालयों में पदस्थ रीडर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 भिलाई में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को AI के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि कैसे AI की मदद से शासकीय पत्र, प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिवेदन, बैठक की कार्यवाही और लंबे दस्तावेजों का सारांश कम समय में तैयार किया जा सकता है।तकनीक के साथ गोपनीयता पर जोरप्रशिक्षण में बताया गया कि AI से बेहतर परिणाम के लिए स्पष्ट और सटीक निर्देश देना जरूरी है। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया के लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और वीडियो बाइट रिकॉर्ड करने से पहले तथ्यों और कैप्शन की जांच कैसे करें, इस पर भी जानकारी दी गई।पुलिस ने AI के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षण में स्पष्ट कहा गया कि केस डायरी, विवेचना से जुड़े गोपनीय विवरण, पीड़ितों और मुखबिरों की पहचान जैसी संवेदनशील जानकारी को कभी भी सार्वजनिक AI टूल पर साझा नहीं करना है। AI से तैयार किसी भी दस्तावेज का उपयोग करने से पहले तथ्यों, कानूनी प्रावधानों का सत्यापन करना और विभागीय प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा।दुर्ग पुलिस का कहना है कि AI का उद्देश्य पुलिस के दैनिक कार्यों को अधिक सरल, व्यवस्थित और समयबद्ध बनाना है, लेकिन अंतिम दस्तावेज की तथ्यात्मक शुद्धता और गोपनीयता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की ही रहेगी।
रतनपुर में सजेगी ‘डिस्को डांडिया नाइट 2026’ की महफिल, छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री आस्था शर्मा पहली बार बनेंगी सेलिब्रिटी गेस्ट
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर | बिलासपुर | छत्तीसगढ़ रतनपुर में सजेगी ‘डिस्को डांडिया नाइट 2026’ की महफिल, छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री आस्था शर्मा पहली बार बनेंगी सेलिब्रिटी गेस्ट 13 अक्टूबर को डांडिया-गरबा की धूम के बीच सजेगी मनोरंजन की शाम, नवयुग डांडिया ग्रुप समिति के आयोजन को लेकर युवाओं में उत्साह रतनपुर। धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में शारदीय नवरात्रि का उत्साह अब सांस्कृतिक रंगों में भी खिलने लगा है। मां महामाया की पावन धरा पर इस बार डांडिया और गरबा की थाप के साथ मनोरंजन का खास तड़का लगने जा रहा है। नवयुग डांडिया ग्रुप समिति द्वारा आयोजित ‘डिस्को डांडिया नाइट 2026’ में छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत की अभिनेत्री आस्था शर्मा पहली बार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगी। 13 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन को लेकर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं और डांडिया प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री आस्था शर्मा की मौजूदगी बढ़ाएगी कार्यक्रम की रौनक इस वर्ष का डांडिया उत्सव प्रतिभागियों के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा की अभिनेत्री आस्था शर्मा की मौजूदगी कार्यक्रम में ग्लैमर और मनोरंजन का नया रंग जोड़ेगी। उनके आगमन को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता है। पारंपरिक डांडिया, गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों और संगीत की धुनों के बीच आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। भक्ति के साथ संस्कृति और मनोरंजन का संगम रतनपुर में नवरात्रि का पर्व मां महामाया की आराधना और श्रद्धा के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी धार्मिक माहौल के बीच डांडिया-गरबा जैसे सांस्कृतिक आयोजन उत्सव की खुशियों को और बढ़ाते हैं। नवयुग डांडिया ग्रुप समिति का यह आयोजन परंपरा और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाने की पहल है, जहां युवा अपनी ऊर्जा और उत्साह के साथ नवरात्रि के रंग में रंग सकेंगे। युवाओं और परिवारों में आयोजन को लेकर उत्सुकता 13 अक्टूबर को प्रस्तावित डिस्को डांडिया नाइट को लेकर नगर में उत्सव जैसा माहौल बनने लगा है। युवाओं के साथ महिलाओं और परिवारों में भी कार्यक्रम को लेकर दिलचस्पी देखी जा रही है। सेलिब्रिटी गेस्ट की मौजूदगी इस आयोजन को और आकर्षक बनाने वाली है। समिति का प्रयास है कि नगरवासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को नवरात्रि के दौरान मनोरंजन एवं सांस्कृतिक सहभागिता का अवसर मिले। समिति की नगरवासियों से अपील नवयुग डांडिया ग्रुप समिति ने रतनपुर सहित आसपास के क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और डांडिया प्रेमियों से 13 अक्टूबर को आयोजित ‘डिस्को डांडिया नाइट 2026’ में शामिल होकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाने की अपील की है। साथ ही, उत्सव में पारिवारिक गरिमा बनाए रखते हुए आपसी सहयोग और अनुशासन के साथ आयोजन का आनंद लेने का संदेश दिया गया है। कुल मिलाकर, मां महामाया की नगरी रतनपुर में इस नवरात्रि भक्ति के साथ संगीत, डांडिया और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। अभिनेत्री आस्था शर्मा की मौजूदगी के बीच 13 अक्टूबर की शाम नगर के उत्सव में खास रंग भरने वाली है। रिपोर्ट: आशीष यादवब्लॉक रिपोर्टर, रतनपुरहमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | बिलासपुर, छत्तीसगढ़
जैजयपुर ब्लॉक के माल्दा गांव में नवरात्रि के पावन पर्व पर एक अनोखी और कठिन साधना देखने को मिली
रिपोर्टर अमित कुमार<extra_id_1> हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ समाचार जैजयपुर ब्लॉक के माल्दा गांव में नवरात्रि के पावन पर्व पर एक अनोखी और कठिन साधना देखने को मिली यहां के निवासी रामकीर्तन कश्यप ने अपनी अपूर्ण आस्था का परिचय देते हुए माता ठाकुराइन दाई की नौ दिवसीय विशेष उपासना का संकल्प लिया है। साधना की मुख्य विशेषताएं: जवारे धारण करना: रामकीर्तन अपने शरीर पर जवारे धारण कर पूरी निष्ठा के साथ शक्ति की आराधना में लीन हैं। एक ही आसन पर लेते रहना: इस कठोर साधना के तहत उन्होंने नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक बिना उठने, एक ही आसन पर छोड़कर माता की उपासना करने का संकल्प लिया है। भक्तों का तांता: भक्त की इस कठिन तपस्या और अपूर्ण भक्ति को देखने के लिए दूर-दूर से ग्रामीण और श्रद्धालु माल्दा पहुंच रहे हैं और माता के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
नवरात्रि के प्रथम दिवस रतनपुर मां महामाया मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार ज्योति कलश से जगमगाया दरबार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ब्लॉक रिपोर्टर – आशीष यादवरतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ नवरात्रि के प्रथम दिवस रतनपुर मां महामाया मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार ज्योति कलश से जगमगाया दरबार रतनपुर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर धर्मनगरी रतनपुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया देवी मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। माता रानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर में 30 हजार ज्योति कलश प्रज्वलित होने से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां महामाया के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने मां महामाया देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। प्रज्वलित ज्योति कलशों की आभा ने मंदिर परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से भर दिया। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ माता रानी की आराधना में लीन नजर आए। रतनपुर की धार्मिक पहचान मां महामाया देवी मंदिर से जुड़ी हुई है। नवरात्रि के दौरान यहां दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन विशेष महत्व रखता है। प्रथम दिवस पर उमड़ी भीड़ ने माता रानी के प्रति भक्तों की गहरी आस्था को दर्शाया। श्रद्धालुओं से विशेष अपील मां महामाया देवी के दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे धैर्य बनाए रखें, कतारबद्ध होकर दर्शन करें तथा पुलिस और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। भीड़ में धक्का-मुक्की न करें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें। जय मां महामाया! जय माता दी! 🚩
धुड़मारास में राफ्टिंग-कयाकिंग के लिए नए नियम लागू: ग्राम सभा ने पर्यटन को सुरक्षित और प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया निर्णय
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट धुड़मारास में राफ्टिंग-कयाकिंग के लिए नए नियम लागू: ग्राम सभा ने पर्यटन को सुरक्षित और प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया निर्णय जगदलपुर। बस्तर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धुड़मारास, जो अपनी राफ्टिंग और कयाकिंग के लिए देशभर में मशहूर है, अब और अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होने जा रहा है। यहां की ग्राम सभा ने पर्यटन गतिविधियों को लेकर बड़े और कड़े नियम लागू करने का फैसला लिया है। ग्राम सभा में लिया गया बड़ा निर्णय:हाल ही में हुई ग्राम सभा की बैठक में स्थानीय लोगों ने पर्यटन स्थल की स्थिति और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना था कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ गंदगी, प्लास्टिक कचरा और सुरक्षा की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इसी को देखते हुए ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि अब से धुड़मारास में आने वाले सभी पर्यटकों को तय नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। क्या हैं नए नियम? 1. प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित: पर्यटन क्षेत्र में अब प्लास्टिक की बोतल, पॉलीथिन और डिस्पोजल ले जाना पूरी तरह बंद होगा। 2. सुरक्षा मानकों का पालन: राफ्टिंग और कयाकिंग के दौरान लाइफ जैकेट और गाइड की मौजूदगी अनिवार्य होगी। बिना गाइड के कोई भी पर्यटक पानी में नहीं उतर सकेगा। 3. पर्यावरण संरक्षण: पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय प्रकृति और ग्रामीण जीवन को कोई नुकसान न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। 4. श्रमदान से विद्या: इस पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। गाइड, सुरक्षा कर्मी और प्रबंधन का काम स्थानीय लोग ही करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि धुड़मारास सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति और प्राकृतिक विरासत का हिस्सा है। इसलिए इसकी सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
मतदाता सूची में 31 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नए नाम, कलेक्टर ने ली BLO और अधिकारियों की बैठक
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट मतदाता सूची में 31 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नए नाम, कलेक्टर ने ली BLO और अधिकारियों की बैठक *नारायणपुर।* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नारायणपुर जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। जिले में 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। इसको लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। *130 मतदान केंद्रों पर चलेगा अभियान:*जिले के सभी 130 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। जिन लोगों का नाम सूची में नहीं है, उन्हें फॉर्म-6 भरवाकर नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। युवाओं पर विशेष फोकस:इस बार सबसे ज्यादा ध्यान युवा मतदाताओं पर दिया जा रहा है। जो युवक-युवतियां 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। जरूरी दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है। जिले में इतने मतदाता:नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 84 के 275 मतदान केंद्रों में कुल 1,86,078 मतदाता दर्ज हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी नागरिकों से अपील की है कि 31 अक्टूबर तक अभियान में भाग लेकर अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। अपील: 29 सितंबर 2026 की स्थिति में जिले के 130 मतदान केंद्रों पर 85,718 मतदाता पंजीकृत हैं। -
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं स्वास्थ्य मंत्री जी की उपस्थिति में ओमेगा मेडिसाइन हॉस्पिटल का भूमिपूजन संपन्न
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ माननीय मुख्यमंत्री जी एवं स्वास्थ्य मंत्री जी की उपस्थिति में ओमेगा मेडिसाइन हॉस्पिटल का भूमिपूजन संपन्न रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर में स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी के साथ ओमेगा मेडिसाइन हॉस्पिटल के भूमिपूजन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री मोतीलाल साहू जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।बेहतर चिकित्सा सेवाएं: इस नए अस्पताल के निर्माण से प्रदेशवासियों को उच्च कोटि की और चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।आधुनिक तकनीक: ओमेगा मेडिसाइन हॉस्पिटल अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों और सुविधाओं से लैस होगा, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।क्षेत्रीय विकास: न्यू राजेंद्र नगर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को अब विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
NH-130B रायपुर - बलौदाबाजार - सारंगढ़ फोरलेन परियोजना: भूमि सत्यापन और मार्किंग का कार्य तेज, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ NH-130B रायपुर - बलौदाबाजार - सारंगढ़ फोरलेन परियोजना: भूमि सत्यापन और मार्किंग का कार्य तेज, विकास को मिलेगी नई रफ्ताररायपुर / बलौदाबाजार:छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल NH-130B (रायपुर - बलौदाबाजार - सारंगढ़) फोरलेन सड़क निर्माण प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। परियोजना से प्रभावित विभिन्न गांवों में खसरा वेरिफिकेशन (भूमि सत्यापन) और मार्किंग (सीमांकन) का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।परियोजना से जुड़ी प्रमुख बातें:मार्ग एवं विस्तार: यह फोरलेन सड़क राजधानी रायपुर से शुरू होकर बलौदाबाजार होते हुए सारंगढ़ तक जाएगी, जिससे मध्य और पूर्वी छत्तीसगढ़ के बीच संपर्क मजबूत होगा।सत्यापन और सीमांकन: राजस्व और एनएचएआई (NHAI) की टीमों द्वारा प्रभावित जमीनों के खसरा नंबरों का मिलान, रकबा सत्यापन और भौतिक सीमांकन (मार्किंग) किया जा रहा है ताकि मुआवजा वितरण में पारदर्शिता बनी रहे।समय सीमा और मुआवजा: खसरा सत्यापन के बाद प्रभावित भू-स्वामियों के लिए मुआवजा राशि का निर्धारण कर शीघ्र वितरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके पश्चात सड़क निर्माण का वास्तविक काम तेजी से शुरू होगा।
बस्तर में CRPF जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल: जलते वाहन से 7 लोगों की बचाई जान, बीमार छात्रा को भी पहुंचाया घर
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट बस्तर में CRPF जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल: जलते वाहन से 7 लोगों की बचाई जान, बीमार छात्रा को भी पहुंचाया घर बीजापुर। नक्सल प्रभावित बस्तर में जहां CRPF के जवान दिन-रात सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं, वहीं संकट की घड़ी में वो जनसेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर रहे हैं। ऐसी ही मानवता की दो मिसाल E/199 बटालियन के जवानों ने 9 अक्टूबर को पेश की। पहली घटना - जलते वाहन से 7 लोगों को बचाया: जानकारी के मुताबिक भैरमगढ़ के शुक्रवार बाजार से खरीदारी कर एक महिंद्रा वाहन से 6 महिलाएं और चालक राजूराम ताती जूनवानी की ओर लौट रहे थे। जूनवानी के पास अचानक वाहन में आग लग गई। गाड़ी में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर पास में ही सड़क सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात E/199 बटालियन के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए पहले आग बुझाई और फिर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जवानों की तत्परता से चालक समेत सातों लोग सुरक्षित बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरी घटना - बीमार स्कूली छात्रा की मदद: इसी दिन पुशनार क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान जवानों को सड़क किनारे एक स्कूली छात्रा अस्वस्थ हालत में मिली। छात्रा तेज बुखार और कमजोरी के कारण खड़ी भी नहीं हो पा रही थी, उसकी मां परेशान खड़ी थी। जवानों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। हालत में थोड़ा सुधार होने पर जवानों ने एक वाहन रुकवाकर छात्रा और उसकी मां को सुरक्षित उनके गांव भिजवाने की व्यवस्था की। इस पूरे कार्य में E/199 बटालियन के जवानों के जज्बे की स्थानीय ग्रामीणों ने भी सराहना की है।
भूस्खलन से रेल यातायात पर बड़ा असर, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट बदले और फेरे किए रद्द
हमर प्रदेश सीजी न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट भूस्खलन से रेल यातायात पर बड़ा असर, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट बदले और फेरे किए रद्द ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगड़ा रेल मंडल अंतर्गत एमवीजी और सीटीएस स्टेशनों के मध्य हुए अचानक भूस्खलन के कारण रेल सेवाओं पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। संरक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त करने के साथ-साथ उनके गंतव्य में कटौती करने का निर्णय लिया है। इस प्राकृतिक व्यवधान के चलते 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक विशाखापट्टनम और किरंदुल के बीच चलने वाली दोनों दिशाओं की एक्सप्रेस ट्रेनें (गाड़ी संख्या 18515 और 18516) पूरी तरह रद्द रहेंगी। इसी क्रम में राउरकेला–जगदलपुर एक्सप्रेस (18107) 13 से 20 अक्टूबर तक तथा वापसी में जगदलपुर–राउरकेला एक्सप्रेस (18108) 14 से 21 अक्टूबर तक पूर्णतः निरस्त रहेंगी। पूरी तरह रद्द ट्रेनों के अतिरिक्त लंबी दूरी की कई गाड़ियों को गंतव्य से पहले समाप्त और बीच रास्ते से ही प्रारंभ करने की व्यवस्था की गई है, जिसके चलते केआरपीयू और जगदलपुर स्टेशन के बीच रेल सेवा ठप रहेगी। इसके तहत हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस (18005) 13 से 20 अक्टूबर तक केआरपीयू स्टेशन पर ही समाप्त होगी, जबकि जगदलपुर–हावड़ा एक्सप्रेस (18006) 15 से 22 अक्टूबर तक जगदलपुर के बजाय केआरपीयू स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। इसी प्रकार भुवनेश्वर–जगदलपुर एक्सप्रेस (18447) 13 से 20 अक्टूबर तक केवल केआरपीयू तक जाएगी और वापसी में गाड़ी संख्या 18448 जगदलपुर के स्थान पर केआरपीयू से 14 से 21 अक्टूबर के दौरान रवाना होगी। स्थानीय यात्रियों के लिए विशाखापट्टनम–किरंदुल पैसेंजर (58501 और 58502) को भी 13 से 20 अक्टूबर तक केआरपीयू स्टेशन तक ही सीमित रखा गया है। ⏩रेलवे प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस फेरबदल की व्यापक जानकारी स्टेशन नोटिस बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, एसएमएस और मीडिया माध्यमों से तुरंत उपलब्ध कराई जाए। रेल प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की नवीनतम स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।