मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित*
देवान सिंह * जिला रिपोर्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही हमर पà...
More Stories
शासकीय आदिवासी बालक आश्रम दुगली में विद्यार्थियों को वितरित की गई चरण पादुका
ब्लॉक रिपोर्टर- वरुण देव नेताम, नगरी, जिला - धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ *नगरी / धमतरी ।* शासकीय आदिवासी बालक आश्रम दुगली में आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को छात्रवृत्ति की बचत राशि का सदुपयोग करते हुए आश्रम में निवासरत विद्यार्थियों को चरण पादुका (जूते-चप्पल) वितरित किए गए। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्यामाचरण मंडावी के करकमलों से विद्यार्थियों को चरण पादुका प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनके हित में छात्रवृत्ति की बचत राशि का उपयोग करना रहा। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक गजेंद्र कुमार साहू, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बद्री नारायण पटेल, हुमन नेताम, पंकज सिन्हा एवं उमेश नागवंशी उपस्थित रहे।
कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात! 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, मुंह में ठूंसा कपड़ा… अंधविश्वास के शक से गांव में दहशत
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर – रविशंकर चौहान | जिला – कोरबा कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है। कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम लाद में घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने वारदात के दौरान महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि उनकी चीख बाहर न निकल सके। घटनास्थल से मिले संदिग्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में हत्या किए जाने की आशंका से भी जांच कर रही है। घर में अकेली थीं बुजुर्ग, रात में घात लगाकर पहुंचा हत्यारा जानकारी के अनुसार, ग्राम लाद निवासी पद्मनिया बाई, उम्र करीब 70 वर्ष, सड़क किनारे स्थित अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके बेटे और बहू पास ही दूसरे मकान में रहते थे। गुरुवार रात बुजुर्ग महिला खाना खाने के बाद अपने घर में सो गई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में प्रवेश कर उनके साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर नायलॉन की रस्सी से घोंटा गला शुक्रवार सुबह जब मृतका की बहू रोजाना की तरह उनके घर पहुंची, तो चारपाई पर बुजुर्ग महिला का शव देखकर उसके होश उड़ गए। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और घर में मौजूद नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या की गई थी। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया। डॉग स्क्वाड तालाब तक पहुंचा, बारिश ने मिटाए सुराग घटना की सूचना मिलते ही कोरबी चौकी पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध परिस्थितियां सामने आई हैं, जिसके चलते अंधविश्वास अथवा जादू-टोने के शक को भी जांच के दायरे में रखा गया है। डॉग स्क्वाड घटनास्थल से सुराग तलाशते हुए गांव के तालाब तक पहुंचा, लेकिन बारिश के चलते संभावित पैरों के निशान धुल जाने से आगे की खोज में कठिनाई आई। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस गांव में संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है। एक बुजुर्ग महिला की इस निर्मम हत्या ने गांव की सुरक्षा और इंसानियत दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर 70 वर्षीय महिला को किसने और क्यों मौत के घाट उतारा? इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज – खबरों पर नजर, जनता की आवाज।
रामचरण यादव बने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बार के अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर
रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज कसडोल। वरिष्ठ भाजपा नेता रामचरण यादव को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बार, विकासखंड कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से बार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के किसानों, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश कुमार गुप्ता, उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 49 (8) के अंतर्गत रामचरण यादव को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। नियुक्ति पर रामचरण यादव ने जताया आभार अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद रामचरण यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए वे संबंधित अधिकारियों एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। सहकारी समिति किसानों से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है। उनका प्रयास रहेगा कि समिति के माध्यम से किसानों को शासन की योजनाओं एवं सहकारी सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से समझकर उनके निराकरण की दिशा में काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के किसानों एवं आमजन के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा भी जताया। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने दी बधाई रामचरण यादव के अध्यक्ष बनने पर लक्ष्मी नारायण ठाकुर (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), मंडल भाजपा अध्यक्ष जीवराखन बरिहा, नाथू राम कैवर्त (बार), बेनु राम यादव (बार), खेमराज ठाकुर (सरपंच दोन्द), संजू ठाकुर (मुड़पार), संतोष ठाकुर (मुड़पार), लोकनाथ रात्रे (सईयाभाठा), एवन कुमार (पूर्व सरपंच), परसोत्तम प्रधान (गबोद), गोलू ठाकुर (पूर्व मंडी अध्यक्ष, मोहन्दा) सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों, किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि रामचरण यादव के नेतृत्व में सहकारी समिति किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए बेहतर कार्य करेगी और क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
*भुगतान न मिलने पर 23 नवंबर को आमरण अनशन पर बैठेंगी कचरा अग्रवाल, CHC पिथौरा पर 8 लाख से अधिक बकाया का आरोप*
*हमर प्रदेश न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864* पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में जननी सुरक्षा एवं सामान्य मरीजों को दिए गए भोजन के लंबित बिल का भुगतान न होने की स्थिति में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र पिथौरा की संचालिका कचरा अग्रवाल ने 23 नवंबर 2026 को आमरण अनशन की चेतावनी दी है। कचरा अग्रवाल का कहना है कि वह वर्ष 2008 से पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को भोजन वितरण का कार्य कर रही हैं। दिनांक 01/02/2023 से 10/02/2024 तक जननी सुरक्षा एवं सामान्य मरीजों को भोजन दिया गया, जिसकी बकाया राशि 8 लाख रुपये से ऊपर है। यह राशि अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा द्वारा बकाया है। इस संबंध में पूर्व विकासखंड चिकित्सा अधिकारी कोसरिया एवं वर्तमान चिकित्सा अधिकारी तारा अग्रवाल को कई बार सूचना दी जा चुकी है, परंतु अब तक भुगतान नहीं किया गया है। कचरा अग्रवाल ने कहा है कि जब तक भुगतान नहीं होगा, तब तक वह अनशन नहीं तोड़ेंगी। उन्होंने इस आमरण अनशन की सूचना कलेक्टर महासमुंद, जिला चिकित्सा अधिकारी, बसना विधायक, एसडीएम पिथौरा, थाना पिथौरा एवं पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र को दे दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अनशन के दौरान यदि उन्हें कुछ होता है या कोई क्षति पहुंचती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन की होगी। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर समय रहते भुगतान करता है या 23 नवंबर को पिथौरा में आमरण अनशन की नौबत आती है।
एकादशी उद्यापन एवं तुलसी विवाह के बाद गौदान और ब्राह्मण भोज का आयोजन, 27 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगाव जिला जशपुर पत्थलगांव नगर में 20 नवंबर को श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ एकादशी उद्यापन एवं तुलसी विवाह का धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके दूसरे दिन 21 नवंबर को गौदान एवं ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में 15 जोड़ों ने शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में पत्थलगांव सहित लुड़ेग, राधापुर, हाटी, जिलगा, अंबिकापुर एवं सुखरापारा क्षेत्र से यजमान परिवार शामिल हुए। आयोजन के दौरान 27 ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार एक वर्ष में 12 कृष्ण पक्ष और 12 शुक्ल पक्ष होते हैं। अधिकमास में दो पक्ष और जुड़ने से कुल 26 पक्ष होते हैं। इन 26 पक्षों के प्रतीक स्वरूप 26 ब्राह्मणों के साथ धर्मराज के निमित्त एक ब्राह्मण को भोजन कराया जाता है। इस प्रकार कुल 27 ब्राह्मणों को भोजन कराने की परंपरा निभाई जाती है। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक परंपराओं का विशेष महत्व देखने को मिला। एकादशी उद्यापन, तुलसी विवाह, गौदान एवं ब्राह्मण भोज के माध्यम से यजमान परिवारों ने धर्म एवं पुण्य के इस आयोजन में सहभागिता निभाई।
किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, जरूरत पड़ी तो धान खरीदी की तिथि भी बढ़ाई जाएगी : शिवरतन शर्मा
ब्लॉक रिपोर्टर - वरुण देव नेताम नगरी, जिला -धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ किसानों के हित में भाजपा सरकार प्रतिबद्ध, कृषि उन्नति योजना और फसल विविधीकरण को लेकर दी विस्तृत जानकारी नगरी/धमतरी प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, कृषि को लाभकारी बनाने और खेती में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में 21 नवंबर 2026 को भाजपा जिला कार्यालय धमतरी में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने प्रदेश सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है। यदि आवश्यकता पड़ी तो धान खरीदी की निर्धारित तिथि को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के दुख-दर्द और उनकी समस्याओं को करीब से समझा है तथा किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कृषि उन्नति योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके तहत पात्र किसानों को आदान सहायता राशि 13,839 रुपये एकमुश्त उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी। वहीं धान उत्पादक किसानों को अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान की व्यवस्था की गई है। शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल धान की खेती तक सीमित न रहकर दलहन, तिलहन, मक्का, गन्ना, कोदो, कुटकी एवं रागी जैसी वैकल्पिक फसलों के उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर रही है। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, खेती की लागत एवं जोखिम कम करना और कृषि को आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने गन्ना उत्पादक किसानों के हित में किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि गन्ने का मूल्य 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इसके साथ ही दलहन एवं तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी और रागी जैसी मोटे अनाज वाली फसलों के उत्पादन एवं उपार्जन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में इन फसलों की खरीदी 15 दिसंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रस्तावित है। इससे किसानों को आय के नए अवसर मिलेंगे तथा प्रदेश में मिलेट्स उत्पादन और प्रसंस्करण को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का मूल उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करना है। सरकार किसानों के हित में योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रेसवार्ता में रहे उपस्थित इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, महेंद्र पंडित, राजेश शर्मा, चेतन हिंदूजा, रोहिताश मिश्रा, राकेश साहू, विजय मोटवानी, विजय साहू, अवनेंद्र साहू, अविनाश दुबे, नील पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अकलतरी पंचायत में ₹1.20 लाख के मरम्मत कार्य का मामला गरमाया! जांच में सरपंच पति ने माना—अब तक नहीं हुआ काम, शिकायतकर्ता ने उठाए जांच की निष्पक्षता पर सवाल
आशीष यादव जिला संवाददाता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़ बिल्हा/अकलतरी। ग्राम पंचायत अकलतरी में भवन मरम्मत एवं रंग-रोगन के नाम पर ₹1 लाख 20 हजार की सरकारी राशि आहरित किए जाने का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में है। शिकायतकर्ता धन्नजय धीवर द्वारा इस संबंध में शिकायत किए जाने के बाद 21 नवंबर 2026 को पंचायत इंस्पेक्टर एवं एडीओ की उपस्थिति में जांच की गई। लेकिन जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और शिकायतकर्ता द्वारा अधिकारियों के समक्ष दिए गए लिखित बयान ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। बिल जमा होने के बाद राशि आहरित, लेकिन मौके पर नहीं मिला मरम्मत कार्य शिकायतकर्ता धन्नजय धीवर, पिता चमाराम धीवर, निवासी ग्राम अकलतरी, जनपद पंचायत बिल्हा के अनुसार ग्राम पंचायत अकलतरी में भवन मरम्मत एवं रंग-रोगन कार्य के नाम पर ₹1,20,000 की राशि निकाली गई है। इस मामले में प्रस्तुत बिल की तारीख 24 सितंबर 2026 बताई गई है, जबकि राशि का आहरण 8 अक्टूबर 2026 को किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राशि आहरित होने के बावजूद 21 नवंबर 2026 तक संबंधित भवन में मरम्मत एवं रंग-रोगन का कोई कार्य नहीं कराया गया था। इसी को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सरपंच पति का बयान बना चर्चा का विषय शिकायत के आधार पर 21 नवंबर 2026 को पंचायत इंस्पेक्टर एवं एडीओ ग्राम पंचायत अकलतरी पहुंचे और मामले की जांच की। शिकायतकर्ता के अनुसार जांच के दौरान सरपंच पति ने अधिकारियों के सामने स्वयं कहा कि अभी तक संबंधित कार्य नहीं कराया गया है और आगे कार्य कराया जाएगा। इस दौरान सरपंच भी मौके पर मौजूद थीं, लेकिन शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्होंने अपनी ओर से कोई जवाब नहीं दिया। पूरे मामले में अधिकारियों के सामने सरपंच पति द्वारा ही जवाब दिया गया। निजी घर में रखी सीमेंट की चार बोरियां और टाइल्स दिखाई गईं शिकायतकर्ता द्वारा अधिकारियों को दिए गए लिखित बयान में उल्लेख किया गया है कि जांच के दौरान सरपंच पति ने अपने निजी घर में रखी सीमेंट की चार बोरियां एवं टाइल्स दिखाते हुए बताया कि यह सामग्री संबंधित कार्य के लिए खरीदी गई है। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त सामग्री निजी उपयोग के लिए खरीदकर घर में रखी गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सामग्री की खरीदी के बिल, भुगतान और उसके पंचायत के कार्य से संबंधित होने की जांच की गई? पुरानी लोहे की रेलिंग को लेकर भी उठे सवाल शिकायतकर्ता ने अपने बयान में आंगनबाड़ी केंद्र के सामने पुराने लोहे के पाइप से बनी रेलिंग का भी उल्लेख किया है। उनका सवाल है कि जब भवन मरम्मत एवं रंग-रोगन का कार्य जांच की तारीख तक पूरा नहीं हुआ था, तो पुरानी रेलिंग और निजी घर में रखी निर्माण सामग्री को संबंधित कार्य के प्रमाण के रूप में किस आधार पर प्रस्तुत किया गया? शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत हस्तलिखित बयान में जांच की तारीख 21 नवंबर 2026, बिल की तारीख 24 सितंबर 2026 तथा राशि आहरण की तारीख 8 अक्टूबर 2026 का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। बयान के अंत में उन्होंने मौके पर दिखाई गई सामग्री एवं अन्य कार्यों को लेकर अपनी आपत्तियां भी दर्ज कराई हैं। अब जांच की पारदर्शिता पर उठ रहे सवाल इस पूरे मामले में कई महत्वपूर्ण सवाल सामने आ रहे हैं— 1. जब 8 अक्टूबर 2026 को ₹1.20 लाख की राशि आहरित की गई, तो 21 नवंबर तक संबंधित मरम्मत एवं रंग-रोगन कार्य क्यों नहीं कराया गया?2. क्या पंचायत द्वारा प्रस्तुत बिल के आधार पर वास्तविक कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया था?3. निजी घर में रखी सीमेंट एवं टाइल्स को पंचायत के कार्य से जोड़ने के लिए कौन से दस्तावेज प्रस्तुत किए गए?4. क्या जांच अधिकारियों ने मौके पर पुराने निर्माण कार्य और नए कार्य के बीच अंतर का सत्यापन किया?5. यदि कार्य पूरा नहीं हुआ था, तो आहरित सरकारी राशि के उपयोग की जवाबदेही किसकी होगी? शिकायतकर्ता ने जताई असंतुष्टि, निष्पक्ष जांच की मांग शिकायतकर्ता धन्नजय धीवर ने जांच प्रक्रिया पर असंतुष्टि जताते हुए मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही प्रस्तुत बिल, भुगतान संबंधी दस्तावेज, निर्माण सामग्री की खरीदी और मौके पर हुए वास्तविक कार्यों का मिलान कराया जाए, ताकि सरकारी राशि के उपयोग की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। अब देखना यह होगा कि जनपद पंचायत एवं संबंधित विभाग इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं। क्या ₹1.20 लाख के कथित मरम्मत कार्य की वास्तविकता सामने आएगी या जांच केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित रह जाएगी? यह आने वाला समय बताएगा। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़जनहित के मुद्दों पर हमारी नजर, जवाबदेही तय होने तक उठाते रहेंगे सवाल।
श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ बिर्रा संध्याकालीन आरती में जुटती है भीड़
गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर- जांजगीर चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ बिर्रा संध्याकालीन आरती में जुटती है भीड़ बिर्रा - यज्ञ समिति एवं समस्त ग्रामवासी बिर्रा द्वारा आयोजित अखंड राम नाम जप सप्ताह महायज्ञ में यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी एवं वरणीय पंडितों की उपस्थिति में संध्याकालीन महाआरती में श्री राम दरबार में दिखती है श्रद्धालुओं की उपस्थिति 7 मिनट तक चलने वाली महाआरती में राजपरिवार के सदस्यों सहित सभी ग्रामवासियों की उपस्थिति रहती है। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथ में थाल दीपक लिए बड़े भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं। श्रीराम नाम सप्ताह महायज्ञ का यह शानदार 156 वें वर्ष का आयोजन क्षेत्र में सीताराम सीताराम राधेश्याम राधेश्याम की धूम मची हुई है।हर दिन बड़ी संख्या में किर्तन मंडलियां पारंपरिक वेशभूषा झांझ-मंजीरा-मृदंग की धून में किर्तन भजन करते हुए नज़र आ रहे हैं।इस भब्य महायज्ञ का समापन 25 नवंबर को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा स्नान के साथ होगा। आयोजन को लेकर यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी सप्त वरणीय पंडित भागवत प्रसाद पांडेय गुलाबचंद तिवारी नरोत्तम पांडेय राघवेन्द्र पांडेय विजय तिवारी भूपेंद्र पांडेय ताराचंद वैष्णव पूजेरी एवं संरक्षक श्री लाल बाबा विजय बहादुर सिंह दीपेश सिंह राहूल बाबा छोटू बाबा चेतन बाबा सोमू बाबा सुबू बाबा सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू मणीलाल कश्यप रोहनलाल कश्यप श्रवण कुमार कश्यप अमरनाथ कश्यप बिसाहूराम देवांगन खदा कहार सुरेशचंद कर्ष राजकमल कर्ष निलांबर सिंह उमेश कुमार कश्यप पंचराम कश्यप लक्ष्यनाथ देवांगन विजय थवाईत कुलकीत साहू प्रकाश देवांगन चमरूराम साहू बैगा साहू सौखीलाल पटेल नरेन्द्र यादव रमेश कुमार साहू कैलाश महापात्र रामलाल पटेल जागेश्वर कहरा रामकुमार धीवर सुभाष यादव फिरत सिंह रामेश्वर साहू मोहन साहू योगेश साहू लखनलाल देवांगन देवचंद यादव संतोष साहू तिलकराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं। राम नाम सप्ताह महायज्ञ में महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू गगन जयपुरिया जी मोहन कुमारी साहू सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
रायपुर में महिला सुरक्षा और अधिकारों को लेकर आज विशेष लाइव संवाद,
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर रायपुर में महिला सुरक्षा और अधिकारों को लेकर आज विशेष लाइव संवाद, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू देंगी कानूनी सहायता की जानकारी रायपुर | 22 नवंबर 2026महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, सुरक्षा व्यवस्था और निशुल्क कानूनी सहायता (लीगल ऐड) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज 22 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे एक विशेष लाइव संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के विशेष जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू मुख्य रूप से शामिल होंगी। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु: महिला सुरक्षा एवं पुलिस सहायता: आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की त्वरित कार्यप्रणाली और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी।महिला आयोग की कार्यप्रणाली: घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और अन्य शिकायतों के निराकरण हेतु आयोग में आवेदन करने की प्रक्रिया।निशुल्क लीगल ऐड (कानूनी सहायता): आर्थिक रूप से कमजोर या जरूरतमंद महिलाओं को मिलने वाली निशुल्क विधिक सहायता और कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे इस जन-जागरूकता अभियान का मुख्य लक्ष्य समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें न्यायिक प्रक्रियाओं की सीधी जानकारी उपलब्ध कराना है। आम नागरिक और महिलाएं दोपहर 12 बजे इस लाइव प्रसारण से जुड़कर अपने अधिकारों और सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
रायपुर में 11वें अखिल भारतीय तेलुगु सम्मेलन-2026 का भव्य आयोजन,
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर रायपुर में 11वें अखिल भारतीय तेलुगु सम्मेलन-2026 का भव्य आयोजन, आंध्रा एसोसिएशन की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की हुई सराहना रायपुर। छत्तीसगढ़ और तेलुगु समाज के बीच आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गतिविधियों की एक समृद्ध परंपरा रही है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में 11वें अखिल भारतीय तेलुगु सम्मेलन-2026 का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमें तेलुगु समाज के पदाधिकारी और नागरिकों से आत्मीय मुलाकात हुई। कार्यक्रम के दौरान आंध्रा एसोसिएशन की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की विशेष रूप से सराहना की गई। इस अवसर पर उद्भव ने कहा कि तेलुगु समाज ने अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखते हुए छत्तीसगढ़ को अपनी कर्मभूमि बनाया है। प्रदेश के विकास, व्यापार, शिक्षा और सामाजिक समरसता में तेलुगु समाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। समारोह में इस बात पर जोर दिया गया कि विभिन्न संस्कृतियों का यह अपनापन और विविधता में एकता ही छत्तीसगढ़ की असली खूबसूरती है। इस सम्मेलन में देशभर से आए तेलुगु समाज के परिवेश और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में शिकायत,
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में शिकायत, सिविल लाइन थाने में एफआईआर की मांग रायपुर। सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक, अमर्यादित और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किए जाने के मामले में शिकायत दर्ज कराने का शिलान्यास जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने सिविल लाइन थाना, रायपुर पहुंचकर एक और शिकायत दर्ज कराई है और संबंधित मामले में दस्तयाब (एफआईआर) दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन के अधिकारी का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदेश की अस्मिता और छत्तीसगढ़िया समाज को प्रभावित करते हुए आपत्तिजनक व प्रभावशाली दावों की जा रही हैं, जिससे समाज में सहमति है। शिकायत के माध्यम से मांग की गई है कि पुलिस मामले की संदिग्ध से जांच करे, जिम्मेदार लोगों की पहचान करे और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।
कोहरे से छा गया पूरा जगदलपुर, सुबह-सुबह ठंड ने दी दस्तक
कोहरे से छा गया पूरा जगदलपुर, सुबह-सुबह ठंड ने दी दस्तक हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर - मनोज कुमार भट्ट जगदलपुर। रविवार सुबह पूरा जगदलपुर शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। सुबह करीब 6 बजे से ही शहर के मुख्य चौक, मेन रोड, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धरमपुरा, दलपत सागर, संजय मार्केट, शहीद पार्क और इंद्रावती नदी के आसपास के इलाकों में कोहरा इतना घना था कि 10-15 मीटर दूर से आ रही गाड़ियां तक साफ नहीं दिख रही थीं। रविवार अवकाश होने के कारण सुबह टहलने निकले लोग, मॉर्निंग वॉक करने वाले, योग करने वाले और ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों को ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अलाव का सहारा लिया तो कई लोगों ने गर्म कपड़े, शॉल, स्वेटर और टोपी निकाल लिए हैं। चाय की दुकानों पर भी सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंड आज सुबह जगदलपुर का तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और रात में न्यूनतम 17 डिग्री तक जाने की संभावना है। सुबह के समय हवा में नमी 95% तक पहुंच गई, इसी वजह से कोहरा और घना हो गया। हवा की रफ्तार मात्र 2 किमी प्रति घंटा रही, जिससे कोहरा देर तक जमा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा और ठंड और बढ़ सकती है। सड़कों पर दिखा असर, धीमी हुई रफ्तार कोहरे के कारण जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे, जगदलपुर-बीजापुर मार्ग, जगदलपुर-दंतेवाड़ा मार्ग और शहर के अंदरूनी सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहन चालकों ने हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सफर किया। कई जगहों पर लोग गाड़ियां रोककर कोहरा छंटने का इंतजार करते नजर आए। किसानों और आम लोगों को मिली राहत की खबर किसानों के लिए यह कोहरा और ठंड रबी फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। वहीं सुबह-सुबह काम पर जाने वाले मजदूरों और ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों से अपील सुबह जल्दी सफर करने वाले लोग हेडलाइट जलाकर चलें, तेज रफ्तार से बचें, बुजुर्ग और बच्चे ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और कोहरे में बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें।