उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ शैलेन्द्र जैन जिला रिपोर्ट...
More Stories
धमतरी पुलिस का जुआरियों पर कड़ा प्रहार: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्यवाही,जुआ खेलते 20 आरोपी गिरफ्तार।*
✒️ जयकिशन साहू ब्लॉक रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज भखारा, सिहावा, कोतवाली एवं अर्जुनी पुलिस की अलग-अलग स्थानों पर दबिश, 9,400/- रुपये नकद एवं 52 पत्ती ताश जब्त* सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट-पत्ती जुआ खेल रहे आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं पर भखारा, सिहावा, कोतवाली एवं अर्जुनी पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सार्वजनिक स्थानों पर काट-पत्ती जुआ खेल रहे कुल 20 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल *9,400 रुपये नकद एवं 52 पत्ती ताश* जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। *थानावार कार्यवाही का विवरण -* *थाना भखारा:* ग्राम जोरातराई थूहा रोड के पास जुआ खेलते मनोहर निषाद (45 वर्ष), भोजराज साहू (21 वर्ष), मुकेश निषाद (19 वर्ष) एवं पेमन निषाद (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर 1,210/- रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई। वहीं ग्राम पचपेड़ी बाजार चौक में अंकित शर्मा (37 वर्ष), पुरुषोत्तम साहू (25 वर्ष), योगेश्वर निषाद (24 वर्ष) एवं सूरज पाण्डे (37 वर्ष) को गिरफ्तार कर 2,240/- रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई। *थाना सिहावा:* ग्राम छिंदापुर में चौपाल के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते राकेश ध्रुव, हरीश कुमार पाण्डेय एवं देवेन्द्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर 1,130/- रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई। *थाना कोतवाली:* टिकरापारा खपरी तालाब होलिका चौक के पास जुआ खेलते पवन उर्फ पप्पू (19 वर्ष), ऋषभ योधवानी (35 वर्ष) एवं नितेश ठक्कर (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर 1,720 रुपये जब्त किए गए। वहीं सिहावा चौक रेलवे स्टेशन के पास टिकेश्वर उर्फ टीकू यादव (23 वर्ष) एवं चित्रसेन साहू (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर 2,400 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई। *थाना अर्जुनी:* ग्राम तरसियों गौठान के पास जुआ खेलते गजेन्द्र साहू (25 वर्ष), मोहन हिरवानी (22 वर्ष), महेश यादव (24 वर्ष) एवं मुकेश यादव (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर 700/- रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई। धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।
जशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: शिक्षक ने डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या की, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगपुर गांव में हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षक एवं प्रभारी हॉस्टल अधीक्षक पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में आरोपी शिक्षक कोलोराम ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी और डंडे से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं बगीचा थाने पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों, घटनाक्रम और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और आधिकारिक जानकारी के बाद मामले में विस्तृत खुलासा होने की उम्मीद है।
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से आ रहे 192 कट्टा अवैध धान के साथ 3 पिकअप जप्त
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद *192 कट्टा धान जप्त! गरियाबंद में 3 पिकअप पकड़ी, ओडिशा से ला रहे थे* गरियाबंद (छत्तीसगढ़) - गरियाबंद पुलिस, जिला गरियाबंद, थाना देवभोग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 पिकअप वाहन को 192 कट्टा धान के साथ जप्त किया है। थाना देवभोग पुलिस को दिनांक 06.11.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे सूचना मिली कि ओडिशा राज्य से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध रूप से धान लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में ग्राम भरवामुड़ा के पास नाकेबंदी कर कार्रवाई की। जांच के दौरान तीन महिंद्रा पिकअप वाहनों में धान भरा मिला - 1. *वाहन क्रमांक CG04HQ8391 में - 70 कट्टा धान* 2. *वाहन क्रमांक CG10AS4954 में - 62 कट्टा धान* 3. *वाहन क्रमांक CG07BV7673 में - 60 कट्टा धान* कुल 192 कट्टा धानका परिवहन किया जा रहा था। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से धान परिवहन और स्वामित्व के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए। धारा 94 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत नोटिस दिया गया, लेकिन चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया। इस पर पुलिस ने तीनों पिकअप वाहनों को धान सहित जप्त कर थाना देवभोग में सुरक्षित रखा है और अग्रिम कार्रवाई के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवभोग को प्रतिवेदन भेजा गया है।
रेड्डी अन्ना 108 ऑनलाइन सट्टा एप पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार; 17 मोबाइल और 2 लैपटॉप जब्त
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग, 7 नवंबर 2026। ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘रेड्डी अन्ना 108’ ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए सट्टा संचालित करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुर्सीपार पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कमरे में छापेमारी कर 2 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 15 एटीएम कार्ड और 90 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टाटा सर्विस सेंटर के पास गुरुदयाल सिंह के यार्ड में कुछ युवक लैपटॉप और मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। आरोपी विभिन्न लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर सट्टे से जुड़े लेन-देन कर रहे थे। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एटीएम कार्ड और नगदी बरामद की गई। दूसरों के बैंक खातों का करते थे इस्तेमाल पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टे के लेन-देन के लिए अन्य लोगों के बैंक खातों और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते थे। इसके बदले खाताधारकों को कमीशन दिया जाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बैंक खातों और संभावित आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। इन चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी 1. अमित तिवारी (21 वर्ष), सेक्टर-11, खुर्सीपार। 2. विकास कुमार साहू (24 वर्ष), जोन-02, खुर्सीपार। 3. शुभम कुमार पाल (21 वर्ष), सेक्टर-11, खुर्सीपार। 4. यशमीत सिंह (19 वर्ष), जोन-03, खुर्सीपार। इन धाराओं के तहत मामला दर्ज इस मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 510/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा एप के लालच में न आएं। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता दूसरों को उपलब्ध कराना कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है। पुलिस की इस कार्रवाई से ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बड़ी खबर | कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोस्ट: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन 🚨 बड़ी खबर | कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले गांजा तस्करों में एक आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल फॉरच्यूनर गाड़ी क्रमांक HR 70F 9170 जब्त छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए कांकेर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार, गांजा तस्करी के मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपियों में से एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस तस्करी में इस्तेमाल की गई फॉरच्यूनर गाड़ी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HR 70F 9170 है, उसे भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ओडिशाके मलकानगिरी से गांजा लेकर हरियाणा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की कार्रवाई में लगभग 4.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था, जिसकी कीमत करीब 450 किलो बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने पहले कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल आरोपियों को पकड़ा था, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपी आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी कड़ी में कांकेर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जीती हुई है। साथ ही गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है। कांकेर पुलिस की इस कार्रवाई को गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर एक महत्वपूर्ण प्रहार माना जा रहा है। अगर मामले में आगे की जांच जारी है
धमतरी पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, अर्जुनी क्षेत्र में 4 जगह दबिश; 11 आरोपी गिरफ्तार...
धमतरी पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, अर्जुनी क्षेत्र में 4 जगह दबिश; 11 आरोपी गिरफ्तार... ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज लिमतरा, परेवाडीह और कुरमातराई में काट-पत्ती जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी, ₹5,520 नकद और ताश की 4 गड्डियां जब्त धमतरी। जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में अर्जुनी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के लिमतरा, परेवाडीह और कुरमातराई में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर काट-पत्ती जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अर्जुनी पुलिस टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 5,520 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश की गड्डियां जब्त की गईं। चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई ग्राम लिमतरा में कला मंच के पास की गई, जहां प्रकाश साहू, संजय साहू और शिवानंद निर्मलकर को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके कब्जे से 1,750 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई भी लिमतरा के कला मंच के पास हुई। यहां भूषण लाल बघा, टकेश्वर साहू, संदीप कुमार साहू और परमेश्वर साहू को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1,560 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने ग्राम परेवाडीह में बडरा तालाब के सामने मेन रोड पर दबिश दी। यहां दुलेश्वर साहू और गंधर्व साहू को काट-पत्ती जुआ खेलते पकड़ा गया। मौके से 950 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। वहीं ग्राम कुरमातराई में रंगमंच शेड के नीचे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धनेन्द्र कुमार साहू और नागेश्वर साहू को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1,260 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। 11 आरोपियों पर कार्रवाई अर्जुनी पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 4 प्रकरण दर्ज, 11 आरोपी गिरफ्तार और 5,520 रुपये नगद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने प्रत्येक प्रकरण में ताश की 52 पत्ती जब्त करने की जानकारी दी है। जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान जारी धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा समेत अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से जुआ खेलने या खिलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि उनके आसपास यदि किसी तरह की अवैध गतिविधि संचालित हो रही है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
नशे के अवैध कारोबार पर बस्तर पुलिस का बड़ा प्रहार, 476 किलो गांजा जब्त, कीमत 2 करोड़ 38 लाख रुपये
नशे के अवैध कारोबार पर बस्तर पुलिस का बड़ा प्रहार, 476 किलो गांजा जब्त, कीमत 2 करोड़ 38 लाख रुपये हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 7 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल टाटा लोडिंग पिकअप और बाइक भी जब्त जगदलपुर / छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार और गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 476 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 38 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टाटा लोडिंग पिकअप और एक बाइक को भी जब्त किया गया है। ओडिशा से उत्तरप्रदेश तक फैला था तस्करी का रास्ता प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गांजा तस्करी में शामिल आरोपी ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप लेकर उत्तरप्रदेश की ओर जा रहे थे। तस्करों द्वारा भारी मात्रा में गांजे का परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान बस्तर पुलिस को तस्करी की जानकारी मिली और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे की खेप को पकड़ लिया। दो करोड़ से अधिक का माल जब्त पुलिस द्वारा जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 38 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी के लिए उपयोग किए जा रहे टाटा लोडिंग पिकअप वाहन और एक बाइक को भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में सात आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। तस्करी नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने में जुटी पुलिस सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनसे विस्तृत पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य केवल गांजे की खेप पकड़ना ही नहीं, बल्कि इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना है। इसके लिए पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। यानी गांजा कहां से खरीदा गया, इसकी आपूर्ति कौन कर रहा था, परिवहन की व्यवस्था किसने की और उत्तरप्रदेश में इसकी डिलीवरी किन लोगों तक होनी थी, इन सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। नशे के कारोबार पर कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप बस्तर क्षेत्र लंबे समय से ओडिशा की सीमा से लगे होने के कारण गांजा तस्करी के लिहाज से संवेदनशील माना जाता रहा है। ऐसे में पुलिस द्वारा इतनी बड़ी खेप पकड़ना नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई का महत्वपूर्ण हिस्सा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आने वाले समय में जांच के दौरान तस्करी से जुड़े अन्य नामों और नेटवर्क के संबंध में और खुलासे होने की संभावना है। --
बसना में सरकारी राशन दुकान में बड़ी चोरी, 15 क्विंटल चावल और शक्कर पार*
बसना में सरकारी राशन दुकान में बड़ी चोरी, 15 क्विंटल चावल और शक्कर पार* हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान *महासमुंद / बसना:* चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़गांव स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान को निशाना बनाकर हजारों रुपये का राशन पार कर दिया। *कैसे हुई चोरी?* अज्ञात चोरों ने दुकान का चैनल गेट और अंदर रखे कमरे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। *क्या-क्या हुआ चोरी?* चोर दुकान से *30 कट्टा चावल (15 क्विंटल)* और *50 किलो शक्कर* चोरी कर ले गए। चोरी गए राशन की कुल कीमत *62,500 रुपये* बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ACB के जाल में फंसा वर्दी वाला, 20 हजार की रिश्वत लेते धराया
ACB के जाल में फंसा वर्दी वाला, 20 हजार की रिश्वत लेते धराया हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ राजनांदगांव / रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या होगा? ऐसा ही एक मामला बसंतपुर थाने से सामने आया है। यहां पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि 18 लाख रुपये के लोन विवाद में समझौता कराने के नाम पर प्रधान आरक्षक ने शिकायतकर्ता गौरव अग्रवाल से 5 लाख रुपये की डिमांड रख दी थी। लगातार दबाव से तंग आकर गौरव ने ACB में शिकायत कर दी। ACB ने ऐसे बिछाया जाल शिकायत के बाद ACB ने पहले डिमांड का सत्यापन किया। फिर बुधवार का दिन तय हुआ। तय प्लान के मुताबिक गौरव 20 हजार रुपये की पहली किस्त लेकर पहुंचा। जैसे ही नोट प्रधान आरक्षक के हाथ में आए, पहले से घात लगाए ACB की टीम ने उसे दबोच लिया। केमिकल लगे नोटों के साथ पकड़े जाने के बाद प्रधान आरक्षक के पास कोई जवाब नहीं था। विभाग में मचा हड़कंप इस कार्रवाई की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। ACB अब ये भी जांच कर रही है कि क्या इससे पहले भी आरोपी ने इस तरह की वसूली की थी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
कचना तालाब के पास चाकू लेकर घूम रहा था तिल्दा का युवक! खम्हारडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर कचना तालाब के पास चाकू लेकर घूम रहा था तिल्दा का युवक! खम्हारडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना तालाब के पास चाकू लेकर घूम रहे एक युवक के खिलाफ खम्हारडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कचना तालाब के पास एक युवक चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूषण साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिल्दा, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
रायपुर में 3.7 किलो गांजा के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर रायपुर में 3.7 किलो गांजा के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार रायपुर, 04 नवंबर। राजधानी में ओडिशा से गांजा लाकर खपाने की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के एक अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के पास से 3 किलो 710 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपी का नाम शिवम मिश्रा पिता छैल बिहारी मिश्रा (26), निवासी उमरिया गंज, सिद्धार्थ नगर (उत्तर प्रदेश) बताया गया है। पुलिस के अनुसार 3 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नहरपारा रोड स्थित आत्मानंद स्कूल के पास एक युवक बैग में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी में बैग से गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने गांजा ओडिशा से लाना स्वीकार किया। गंज थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 323/26 धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गांजे के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
केशकाल में पुलिस का बड़ा धमाका, राजस्थान से आया गांजा तस्कर धराया
केशकाल में पुलिस का बड़ा धमाका, राजस्थान से आया गांजा तस्कर धराया हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार केशकाल / ओडिशा से राजस्थान तक गांजा पहुंचाने वाले बड़े रैकेट पर केशकाल पुलिस ने करारा प्रहार किया है। चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से इतना गांजा निकला कि पुलिस भी हैरान रह गई। मंगलवार को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी लगाई थी। जैसे ही ओडी नंबर की सिल्वर XUV-500 आई, पुलिस ने उसे रोक लिया। पहले तो चालक सामान्य दिखने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब गाड़ी की गहन तलाशी हुई तो खेल खुल गया। गाड़ी में छिपा था 2 करोड़ का माल कार की पिछली सीट और डिक्की में भूरे टेप से लिपटे 78 बंडल ठूंस-ठूंस कर भरे थे। जब वजन हुआ तो 407 किलो से ज्यादा गांजा निकला। बाजार में इसकी कीमत 2 करोड़ से ऊपर बताई जा रही है। गाड़ी समेत कुल जब्ती 2 करोड़ 18 लाख से ज्यादा की हुई। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि गाड़ी में राजस्थान नंबर की एक फर्जी नंबर प्लेट भी रखी थी। आरोपी दो नंबर प्लेट बदल-बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। किसके निर्देश पर हुई कार्रवाई ये पूरी कार्रवाई एसपी पंकज चंद्रा के आदेश पर हुई। एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा और एसडीओपी अरुण कुमार नेताम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। मैदान में थाना प्रभारी रितेश मिश्रा की टीम ने घेराबंदी की। टीम में कुंवल सिंह शोरी, भगत सिंह नेताम, सुरेश मरकाम, ईश्वर नेताम और संजय बिसेन शामिल थे। अब जेल भेजा गया आरोपी पकड़े गए आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) में केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब ये पता लगा रही है कि ये माल किसे पहुंचाया जाना था और इसके पीछे और कितने लोग जुड़े हैं। पुलिस का कहना है - केशकाल रूट से तस्करी करने वालों की अब खैर नहीं, चेकिंग और तेज होगी।