अपराध
अपराध हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ ब्लाक रिपर्टर -सोनू म...
More Stories
जशपुर में बैलों के धान चरने को लेकर खूनी विवाद! किसान की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर लैलूंगा सोनू महंत की रिर्पोट जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बैलों के खेत में धान चरने की बात को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गुस्से में आए एक व्यक्ति ने 52 वर्षीय किसान पर बांस और लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को ग्राम गुटरी निवासी दीपक बघेल (33 वर्ष) ने सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शाम करीब 5:15 बजे उनकी सास ने फोन कर सूचना दी कि उनके ससुर एतवा राम अपने बैलों को चराने के लिए घर के नीचे टंगरागढ़ा खेत की ओर गए थे। इसी दौरान गांव के फिटू राम उर्फ धनक राम (52 वर्ष), निवासी बसलंघना, बढ़ाईखाना, थाना सिटी कोतवाली जशपुर ने अपने खेत में बैलों द्वारा धान चरने की बात को लेकर एतवा राम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने पहले बांस के डंडे और फिर लकड़ी के मोटे डंडे से मृतक की पीठ, जांघ और हाथों पर कई वार किए। इतना ही नहीं, उसने लातों से भी मारपीट की। हमले में एतवा राम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर प्रार्थी अपने दोस्त की स्कॉर्पियो से घटनास्थल पहुंचा और घायल एतवा राम को जिला अस्पताल जशपुर ले गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने 11 नवंबर को मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 374/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया और संदेही फिटू राम उर्फ धनक राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मृतक के बैलों को अपने खेत में धान चरते देखा था। इसी बात पर वह नाराज हो गया। मृतक करंज के पेड़ के नीचे जमीन पर लेटे हुए थे। आवाज देने पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिलने से आरोपी आक्रोशित हो गया और पहले बांस के डंडे से हमला किया। इसके बाद पास में पड़े मोटे लकड़ी के डंडे से लगातार वार किए। मृतक ने हाथों से वार रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनके हाथों पर भी कई बार हमला किया। आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की और घटना में इस्तेमाल किए गए बांस एवं लकड़ी के डंडों को घटनास्थल के पास झाड़ियों में फेंक दिया। झाड़ियों से बरामद हुए हमले में इस्तेमाल डंडे आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल के पास झाड़ियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो डंडे बरामद कर विधिवत जब्त किए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, प्रशिक्षु उप निरीक्षक संतोष चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक एसन पॉल, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता तथा आरक्षक शोभनाथ सिंह, रवि कुमार, देवानंद और देविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छोटी-सी बात पर किसी की जान लेना बेहद गंभीर अपराध है। खेत में फसल और मवेशियों को लेकर होने वाले विवादों का समाधान कानून और आपसी बातचीत से होना चाहिए, न कि हिंसा से।
खुर्सीपार में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़! 12.06 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.97 लाख की सामग्री जब्त
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार भिलाई। दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार क्षेत्र से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन सहित मोबाइल फोन, नकदी और स्कूटी समेत कुल 3 लाख 97 हजार 400 रुपये की सामग्री जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट रोड स्थित नहर किनारे शिव मंदिर के पास कुछ लोग हेरोइन बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू (27 वर्ष), मोंटी अरोरा (32 वर्ष) और मोहम्मद आफताब (24 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत 2 लाख 41 हजार 300 रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन (कीमत 90 हजार रुपये), 16 हजार 100 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 07 BG 2789 (कीमत 50 हजार रुपये) जब्त की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 521/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(ख), 27(क) एवं 29 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की नजर दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आसपास मादक पदार्थों की बिक्री या नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
सुपेला में फरार वारंटियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में 10 वारंटी गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती भिलाई। अपराधियों एवं लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ सुपेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सुपेला पुलिस ने लंबित वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई में 6 गिरफ्तारी वारंटी और 4 स्थायी वारंटी शामिल हैं। लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं होने वाले इन वारंटियों की तलाश कर पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए 6 गिरफ्तारी वारंटी: 1. आशराम परमार (41 वर्ष) – चंद्रा मौर्या टॉकीज। 2. राजीव साव (22 वर्ष) – मिनीमाता चौक। 3. विक्की साव (18 वर्ष) – मिनीमाता चौक। 4. आकाश साव (19 वर्ष) – मिनीमाता चौक। 5. विक्की गायकवाड़ (28 वर्ष) – कृष्णा नगर। 6. अभय गजभिये (23 वर्ष) – सुपेला। 4 स्थायी वारंटी भी गिरफ्तार: पुलिस ने स्थायी वारंट के मामलों में नंदकिशोर चौहान, भोला गायकवाड़, भूपेन्द्र देवांगन सहित एक नाबालिग को भी पकड़ा है। फरार वारंटियों पर पुलिस की नजर सुपेला पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित वारंटों की तामिली को गति मिली है। पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की तलाश एवं न्यायालयीन आदेशों के पालन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहना आसान नहीं है। पुलिस की ऐसी कार्रवाई से न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
लाखेनगर चौक हत्याकांड का खुलासा: आपसी विवाद में लोहे की वस्तु से हमला कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
✍️जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर रायपुर | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखेनगर चौक में हुए हत्याकांड के मामले में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने त्वरित और सख्त कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के चलते आरोपी शेख नाजिर ने मोहम्मद यूनुस पर लोहे की किसी भारी वस्तु से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण मोहम्मद यूनुस की मौत हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने तत्काल जांच शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी शेख नाजिर को धर दबोचा। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध हत्या की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
रायपुर। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कमल विहार इलाके में हुए निरंजन पाल हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
✍️जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना वाले दिन आरोपियों ने पहले मृतक निरंजन पाल को अपने साथ बिठाकर शराब पिलाई और जब वह नशे की हालत में हो गया, तो मौका पाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों की सूचना के आधार पर दोनों संदिग्धों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी; 2.97 लाख रुपये का माल बरामद
✍️जिला रिपोर्टर: अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला: रायपुर रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी की वारदात को गुढ़ियारी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने महज एक घंटे से भी कम समय में सुलझा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित कुल 2 लाख 97 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। मामला रायपुर के थाना गुढ़ियारी क्षेत्र अंतर्गत नया मंगल बाजार का है। जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर प्रार्थिया ने लक्ष्मी पूजन के लिए अपने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रकम पूजा घर में रखी थी। पूजा के दौरान आस्था के चलते पूजा घर का दरवाजा खुला रखा गया था। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने घर में प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी रकम चोरी कर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट मिलते ही गुढ़ियारी पुलिस और एसीसीयू की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के एक घंटे से भी कम समय में दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 47 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इस प्रकार पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली। बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 2.97 लाख रुपये बताई गई है। पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं आरोपी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नयन राजपूत (24 वर्ष), निवासी कुंदरापारा, थाना गुढ़ियारी तथा आर्यन चौहान (19 वर्ष), निवासी कलिंग नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। दीपावली जैसे पावन पर्व पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया। पुलिस की इस तत्परता और चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
जांजगीर चांपा सतनाम मंदिर का प्राचीन गुंबज कलश चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कलश बरामद...
✍️जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर कलश बरामद...आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया... अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही.. जांजगीर-चांपा पुलिस ने थाना अकलतरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पचरी स्थित सतनाम मंदिर से चोरी हुए प्राचीन गुंबज कलश के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया कलश बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।।।। ग्राम पचरी स्थित सतनाम मंदिर भारत का पांचवा सतनाम तीर्थ स्थल है, जो सतनाम समाज के आस्था का प्रमुख केन्द्र है। मंदिर में लगा गुंबज कलश लगभग वर्ष 1945 में स्थापित किया गया था, जो समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रतीक था। दिनांक 17-18.10.2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा उक्त कलश को चोरी कर लिया गया था। पूर्व में भी उक्त मंदिर के विभिन्न संसाधनों को असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी एवं क्षति कारित किया जा चुका है। कलश चोरी की घटना से समाज में आक्रोश व्याप्त था। विवेचना के दौरान ग्राम में सीसीटीवी कैमरा का अभाव होने के कारण पुलिस द्वारा लगातार स्थानीय सूत्रों से संपर्क स्थापित कर पतासाजी की गई। पतासाजी के आधार पर प्रकरण के आरोपी शुभम शर्मा पिता हरिशंकर शर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम पचरी, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।।।। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह शराब पीने का आदी है। घटना दिनांक को शराब पीने के लिए पैसा नहीं होने पर पैसों के जुगाड़ के लिए उसने गांव के तालाब के पास स्थित मंदिरों के कलश को चोरी करने की योजना बनाई। शिव मंदिर का कलश ऊंचाई पर होने के कारण उसने बगल में स्थित गुरूघासीदास बाबा जी के मंदिर का गुंबज कलश, जिसकी ऊंचाई कम थी, चढ़कर निकाल लिया। रात अधिक होने के कारण वह कलश को बेच नहीं पाया और घर भी नहीं ले जा सका, जिसे उसने कटनई प्रहरी जंगल में छिपा कर रख दिया था।।।। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए कलश को गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक के अनुसार जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।।।।
थाना कोरर पुलिस की त्वरित कार्यवाही मामूली विवाद पहुंचा था हत्या के अंजाम तक भाई ने भाई का किया था हत्या घटना पश्चात चंद घंटे में पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार। आरोपी से जप्त हुआ अपराध घटना में प्रयुक्त हथियार फावड़ा
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन घटना का विवरण : जिला उत्तर बस्तर कांकेर के पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में कोरर पुलिस द्वारा दिनांक 09.11.2026 को देर रात ग्राम उच्च पानी में मृतक शामलाल उइके उम्र करीबन 50 वर्ष की हत्या उसके भाई शामसाय उइके के द्वारा मारपीट करने से आई चोट से होना जानकारी प्राप्त होने पर मौके पर पहुँच कर भारतीय न्याय संहिता की हत्या की धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आरोपी गिरफ्तारी हेतु तुरंत टीम गठित कर आरोपी की पताशाजी हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में आज दिनांक 10.11.2026 को आरोपी शाम साय उइके पिता स्वर्गीय लल्लीराम उइके उम्र 41 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी-- 1. शाम साय उइके पिता स्वर्गीय लल्लीराम उइके उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम ऊंचपानी थाना कोरर जिला उत्तर बस्तर कांकेर जप्ती का विवरण --- अपराध घटना में प्रयुक्त फावड़ा पुलिस टीम का विवरण --- थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक 656 कन्हैयालाल पटेल, आरक्षक चेतन कवाची, राजिश कावड़े, ईश्वर कावड़े, सैनिक रामचंद उइके, आरक्षक भारत दुग्गा, सैनिक जोहन नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही
दुर्ग में खूनी वारदात! पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 10 आरोपी गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद 10 लोगों ने एकजुट होकर चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। निरीक्षक नवीन राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: 1. पंकज ठाकुर 2. निखिल ठाकुर 3. खूबलाल ठाकुर उर्फ छोटी 4. संदीप ठाकुर 5. सत्या साहू 6. संगीता ठाकुर 7. पुष्पा ठाकुर 8. योगिता ठाकुर 9. दो नाबालिग आरोपी पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी राजीव नगर वार्ड क्रमांक 4 के निवासी हैं। मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 61(2), 191(1), 191(2) एवं 331(8) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुरानी रंजिश ने उजाड़ दिया परिवार एक पुरानी रंजिश और आपसी विवाद का अंजाम इतना भयावह हुआ कि एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया। यह घटना समाज के लिए गंभीर चेतावनी है कि आपसी विवाद और गुस्से में उठाया गया हिंसक कदम कितनी बड़ी त्रासदी बन सकता है। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
दीपावली पर्व के दौरान जुआ खेलने वालों के विरुद्ध अंतागढ़ पुलिस की दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई।
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन ग्राम नवागांव एवं कलगांव में जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, मौके से कुछ व्यक्ति फरार। दोनों कार्रवाई में कुल ₹3,300 नगद एवं ताश के 104 पत्ते जब्त। मामले का संक्षिप्त विवरण : दीपावली पर्व के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछोर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री संतोष सिंह जैन के पर्यवेक्षण में थाना अंतागढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी अंतागढ़ श्री कोमल भूषण पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर संदिग्ध स्थानों पर पेट्रोलिंग एवं रेड कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दबिश दी गई। प्रथम कार्रवाई – ग्राम कलगांव : रात्रि ग्राम कलगांव स्थित आवासपारा स्कूल के पीछे कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर थाना अंतागढ़ पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹1,800 नगद तथा ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 69/2026, धारा 3(2) जुआ अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी : 1. पुनीतराम आचला 2. सुकालू राम पटेल 3. रतीराम गावड़े 4. नरेंद्र गावड़े सभी निवासी ग्राम कलगांव, थाना अंतागढ़, जिला कांकेर। द्वितीय कार्रवाई – ग्राम नवागांव : दिनांक 09.11.2026 की रात्रि ग्राम नवागांव में जंगल किनारे कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना अंतागढ़ पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया। कार्रवाई में कुल ₹1,500 नगद एवं ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 70/2026, धारा 3(2) जुआ अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी : 1. मानोराम पटेल 2. लखमाराम पोटाई 3. कमलेश राम पटेल 4. किशोर पटेल सभी निवासी ग्राम नवागांव, थाना अंतागढ़, जिला कांकेर। पुलिस टीम का विवरण : थाना प्रभारी श्री कोमल भूषण पटेल, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नकुलचंद पैकरा, प्रधान आरक्षक टिकेश्वर यादव, आरक्षक रणजीत ठाकुर, शंभू उसेंडी, हरिशंकर, पुष्कर कश्यप, संजय लोहले, संतु उसेंडी, डीएसएफ आरक्षक टीकेश्वर डोगरे एवं लखनलाल हिड़को, थाना अंतागढ़, जिला कांकेर।
चारामा पुलिस की बड़ी कार्यवाही – जुआ खेलते 16 आरोपी गिरफ्तार।
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर कांकेर शैलेन्द्र जैन मुर्गा बाजार ग्राम पुरी में जुआ खेलते 16 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम ₹54,500/- सहित कुल ₹31,53,000/- की संपत्ति जप्त। 03 चारपहिया वाहन, 06 मोटरसाइकिल एवं 06 मोबाइल फोन जप्त। घटना का संक्षिप्त विवरण:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री हरीश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 08.11.2026 को थाना चारामा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पुरी स्थित मुर्गा बाजार में कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना चारामा, थाना कोरर एवं चौकी हल्बा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने मौके से जुआ खेलते हुए कुल 16 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस कार्यवाही एवं जप्ती:- मौके से पकड़े गए सभी 16 आरोपियों के विरुद्ध थाना चारामा में अपराध क्रमांक 236/26, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त नगदी रकम ₹54,500/-, 03 नग चारपहिया वाहन, 06 नग मोटरसाइकिल एवं 06 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए। जप्तशुदा संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹31,53,000/- है। 🔳जप्त सामग्री का विवरण:- 1. नगदी रकम – ₹54,500/- 2. चारपहिया वाहन – 03 नग 3. मोटरसाइकिल – 06 नग 4. मोबाइल फोन – 06 नग कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत – ₹31,53,000/- गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:- 1. प्रमेश यादव पिता बाबूलाल यादव, उम्र 42 वर्ष, निवासी मराठापारा धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)। 2. खुमान गोटा पिता दुखुराम गोटा, उम्र 33 वर्ष, निवासी पुरी साहूपारा, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)। 3. वेदप्रकाश गोटा पिता वासुदेव गोटा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)। 4. आशीष दीक्षित पिता गणेश, उम्र 34 वर्ष, निवासी अलबेलापारा कांकेर, थाना कांकेर, जिला कांकेर (छ.ग.)। 5. सहदेव साहू पिता उदराज साहू, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)। 6. अनित जुरी पिता रामचन्द्र जुर्री, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम अमलीपारा नरहरपुर, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर (छ.ग.)। 7. देव चन्द कोमर्रा पिता कंवल सिंह कुमर्रा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पुरी बाजारपारा, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)। 8. लक्ष्मण जुर्री पिता स्व. झंगल जुरी, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम नरहरपुर, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर (छ.ग.)। 9. पुष्कर साहू पिता हीरामन साहू, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम सरोना बाजारपारा, थाना सरोना, जिला कांकेर (छ.ग.)। 10. पप्पू उर्फ जागेश्वर कुंजाम पिता ईश्वर कुंजाम, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम खैरखेड़ा, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)। 11. विकास साहू पिता राकेश साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिलासपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)। 12. ललित कुमार नाग पिता मंगलाराम नाग, उम्र 41 वर्ष, निवासी हाटकोंगरा, थाना कांकेर, जिला कांकेर (छ.ग.)। 13. उमेंद्र मंडावी पिता धिराज मंडावी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम लिलर सतनामीपारा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)। 14. तिलक कुमार सार्फे पिता अशोक सार्फे, उम्र 37 वर्ष, निवासी खैरखेड़ा, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)। 15. समरथ नुरेटी पिता स्व. जेपसिंग नुरेटी, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)। 16. पूनाराम मंडावी पिता बिसनाथ मंडावी, उम्र 26 वर्ष, निवासी नरहरपुर, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर (छ.ग.)। सराहनीय पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में थाना चारामा, थाना कोरर एवं चौकी हल्बा की संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ◽थाना चारामा से: निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, प्र.आर. लोकेन्द्र सोनवानी, आर. तरुण सिन्हा, आर. चेतन यादव, आर. अनिल जैन, आर. डोमेन्द्र बघेल, आर. सत्यानारायण सलाम एवं आर. बलराम सिन्हा। ◽थाना कोरर से: थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, प्र.आर. कन्हैया पटेल, टिकेश्वर मरकाम, आर. राजेश कावड़े, आर. भारत दुग्गा एवं सैनिक जोहन नेताम। ◽चौकी हल्बा से: चौकी प्रभारी पीएसआई पीयूष यादव, प्र.आर. संतराम नेताम, संजय कोमरे, आर. राजू बघेल एवं आर. सौरभ सलाम
अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच खुद पहुंचे जेल, अधिकारियों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। छत्तीसगढ़ के चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा कर सुर्खियों में आए सरपंच अरुण गौतम अब खुद कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों के खिलाफ व्हाट्सएप स्टेटस पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में किए गए बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन भी इस कार्रवाई की प्रमुख वजह बना है। शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, समोदा निवासी जितेंद्र देशमुख की शिकायत और एसडीएम दुर्ग के ज्ञापन के आधार पर पुलगांव थाना पुलिस ने सरपंच अरुण गौतम के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 एवं आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने उनका मोबाइल फोन भी जब्त किया है। अफीम कांड का खुलासा कर आए थे चर्चा में गौरतलब है कि मार्च 2026 में दुर्ग जिले के समोदा गांव में लाखों अफीम के पौधों की अवैध खेती का मामला सामने आया था। इस मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और अवैध खेती का खुलासा कराने में सरपंच अरुण गौतम की अहम भूमिका बताई गई थी। इस चर्चित मामले में पुलिस ने जांच के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी पेश की थी। बाउंड ओवर की शर्तों के उल्लंघन का आरोप बताया जा रहा है कि पुराने विवादों के चलते सरपंच अरुण गौतम को पहले ही बाउंड ओवर किया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद उन्होंने प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों के खिलाफ दोबारा विवादित टिप्पणी की। इसके बाद एसडीएम न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और पुलिस कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच की गिरफ्तारी अब जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पूरे मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और न्यायालय का निर्णय महत्वपूर्ण होगा।