Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

रायगढ़ के खरसिया में रॉक गार्डन घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट; 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपु...

State Head • Nov 17, 2026

More Stories

गाली-गलौज करने से मना करने पर गंभीर रूप से हमला करने वाले विधि से संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार*

जिला संवाददाता  प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस थाना लवन दिनांक: 16.11.2026   ● *गाली-गलौज करने से मना करने पर गंभीर रूप से हमला करने वाले विधि से संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार* ● *ग्राम बनगबौद में आरोपियों द्वारा गंभीर रूप से मारपीट की घटना को दिया गया अंजाम* ● *हाथ में पहने चूड़े से सिर पर गंभीर वार कर मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना लवन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज*   पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों के साथ मारपीट, हुड़दंग व हिंसा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बेहद कड़ाई से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत गाली-गलौज करने से मना करने पर प्रार्थी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धरदबोचा है।     *घटना का संक्षिप्त विवरण:*प्रार्थी प्रकाश बघेल उम्र 40 वर्ष, निवासी- ग्राम बनगबौद, द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 09.11.2026 की रात्रि करीब 19:45 बजे आरोपियों द्वारा गली में गंदी-गंदी गालियां दी जा रही थीं। जब प्रार्थी ने उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी अजय गिरी, संजु गिरी एवं अन्य साथियों ने एक राय होकर प्रार्थी को माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों द्वारा अपने हाथ में पहने हुए कड़े/चूड़े से प्रार्थी के सिर पर जोरदार वार किया गया, जिससे प्रार्थी के सिर में गंभीर चोटें आईं।     *पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:* प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्र. 398/2026, धारा 296, 115(2),351(2),118(1),191(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लवन पुलिस ने त्वरित सुरागकशी करते हुए संलिप्त आरोपियों की पतासाजी की तथा आज दिनांक 16.11.2026 को दबिश देकर विधि से संघर्षरत एक बालक सहित 04 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की घटना करना स्वीकार किया गया। सभी आरोपियों को दिनांक 16.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।   गिरफ्तार आरोपी 1. अजय गिरी (पिता सुखउ गिरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी- ग्राम बनगबौद, थाना लवन, 2. अक्षय कुमार (पिता मंगलु गिरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी- ग्राम बनगबौद, थाना लवन 3. संजु गिरी (पिता मंगलु गिरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी- ग्राम बनगबौद, थाना लवन 4. विधि से संघर्षरत एक बालक 5.

Nov 16, 2026 Read

दृष्टि हेल्पलाइन" में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

जिला संवाददाता  प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस*  थाना भाटापारा शहर दिनांक 16.11.2026   ● *"दृष्टि हेल्पलाइन" नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी*  ● *आरोपी को महासती वार्ड भाटापारा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार*  ● *आरोपी से ₹15,600 कीमत मूल्य का देसी मसाला/अंग्रेजी/बीयर शराब किया गया जप्त* ● *किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान*   *पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना "दृष्टि हेल्पलाइन" प्रारंभ* किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की *जानकारी "दृष्टि हेल्पलाइन" नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती* है। "दृष्टि हेल्पलाइन" के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।    इसी तारतम्य में *आज दिनांक 15.11.2026 को "दृष्टि हेल्पलाइन" में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा महासती वार्ड भाटापारा में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने वाली 01 आरोपी* को गिरफ्तार किया है। आरोपी से कुल ₹15,600 कीमत मूल्य का देसी मसाला/अंग्रेजी/बीयर शराब, जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।   आरोपी- सरजान उर्फ छोटू गेण्डरे उम्र 28 साल निवासी महासती वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Nov 16, 2026 Read

स्टॉक पंजी प्रस्तुत नहीं करने पर ए.के. राइस इंडस्ट्रीज की दोनों इकाइयों से 32,878 क्विंटल धान और 1,425 क्विंटल चावल जब्त...

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने भोयना स्थित दोनों राइस मिलों का किया निरीक्षण, कस्टम मिलिंग आदेश के तहत हुई कार्रवाई   धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक किया जा रहा है। इस दौरान धान के अवैध भंडारण एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण और जांच की जा रही है।   इसी क्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज 16 नवंबर को राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने ग्राम भोयना स्थित ए.के. राइस इंडस्ट्रीज एवं ए.के. राइस इंडस्ट्रीज यूनिट-2 का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों इकाइयों में भंडारित खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया गया।     अनुविभागीय अधिकारी डॉ. कल्पना ध्रुव ने बताया कि जांच के दौरान फर्म के संचालक श्री अकील अहमद खान मौके पर अनुपस्थित पाए गए। वहीं, उपस्थित मुंशी श्री सोहेल रजा द्वारा फर्म में भंडारित धान एवं चावल से संबंधित स्टॉक पंजी जांच दल के समक्ष प्रस्तुत नहीं की गई। स्टॉक पंजी उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण दोनों राइस मिलों में भंडारित खाद्यान्न का नियमानुसार सत्यापन किया गया। इस दौरान कुल 32,878 क्विंटल धान( 80,000 कट्टा ) एवं 1,425 क्विंटल चावल पाया गया। जांच दल ने उक्त संपूर्ण खाद्यान्न को जब्त कर मौके पर उपस्थित मुंशी श्री सोहेल रजा की सुपुर्दगी में दिया।   उल्लेखनीय है कि वर्तमान में उक्त दोनों फर्मों द्वारा कस्टम मिलिंग के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 का चावल जमा करने का कार्य किया जा रहा है। जांच के दौरान स्टॉक पंजी प्रस्तुत नहीं किए जाने को गंभीरता से लेते हुए कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।   जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा भंडारण एवं कस्टम मिलिंग से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की जांच और कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Nov 16, 2026 Read

चोरी की मोटर मशीनों को खरीदने वाला कबाड़ी संचालक आरोपी गिरफ्तार।

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर  जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन   🟩 *फरार आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार। 🟩 आरोपी के कब्जे से 04 नग मोटर मशीन, अनुमानित कीमत ₹20,000 बरामद। * 🟩पूर्व में प्रकरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर ।   🔳घटना का संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कांकेर श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया।   🔳प्रार्थी विष्णु राम नेताम की रिपोर्ट पर ग्राम बेवरती स्थित गौठान शेड से 04 नग मोटर मशीन चोरी होने के संबंध में थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 324/2026, धारा 303(2), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।   🔳विवेचना के दौरान चोरी की मोटर मशीनों को कबाड़ी दुकान में बेचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ एवं विवेचना में चोरी की मोटर मशीनें अन्नपूर्णापारा कांकेर स्थित कबाड़ी दुकान संचालक भविष्य सोनी द्वारा खरीदना सामने आया।   🔳पुलिस द्वारा आरोपी भविष्य सोनी पिता चेतन सोनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी अन्नपूर्णापारा कांकेर को तलब कर पूछताछ की गई। आरोपी के कब्जे से चोरी की 04 नग मोटर मशीन, अनुमानित कीमत ₹20,000 बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।   🔳 गिरफ्तार आरोपी 1. भविष्य सोनी, पिता चेतन सोनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी अन्नपूर्णापारा कांकेर।   🔳जप्त सामग्री * 04 नग मोटर मशीन। * अनुमानित कीमत ₹20,000।   🔳 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम  निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी प्रधान आरक्षक कौशल साहू (824)

Nov 16, 2026 Read

महासमुंद में दो गोदामों पर संयुक्त टीम की दबिश, 975 कट्टा अवैध धान जब्त

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   🚨 बड़ी कार्रवाई: अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा!   कोमाखान के ग्राम भलेसर में राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की कार्रवाई; दो गोदामों में मिला अवैध धान का भंडारण   महासमुंद। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के संग्रहण और कारोबार पर जिला प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड बागबाहरा के तहसील कोमाखान अंतर्गत ग्राम भलेसर में दो गोदामों से कुल 975 कट्टा धान जब्त किया है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त जांच दल ने ग्राम भलेसर निवासी श्री विकास चंद्राकर के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम में 175 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। टीम ने मौके पर धान जब्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए मंडी विभाग को सौंप दिया।   वहीं, दूसरी कार्रवाई में श्री धनराज चंद्राकर के गोदाम का निरीक्षण किया गया। यहां जांच के दौरान लगभग 800 कट्टा अवैध धान (रबी फसल) का संग्रहण पाया गया। संयुक्त टीम ने तत्काल धान जब्त कर मंडी विभाग के सुपुर्द किया।   इस प्रकार दोनों गोदामों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 975 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।   अवैध भंडारण और बिचौलियों पर प्रशासन की पैनी नजर   जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अवैध धान संग्रहण, परिवहन, भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें लगातार क्षेत्र में निरीक्षण कर रही हैं।   प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से धान संग्रहण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Nov 16, 2026 Read

स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था 6 किलो गांजा, कोमाखान पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के युवक को दबोचा

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   बड़ी खबर | ऑपरेशन निश्चय   ओडिशा से दुर्ग-भिलाई तक गांजा पहुंचाने की थी तैयारी, ANTF और कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3.10 लाख का गांजा बरामद, स्कूटी और मोबाइल सहित 4.15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।   महासमुंद, 15 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने खरियार रोड से बागबाहरा मार्ग पर गांजा तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए जम्मू-कश्मीर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी की डिक्की में गांजा छिपाकर ले जा रहा था, लेकिन पुलिस की चेकिंग के दौरान उसकी तस्करी का खुलासा हो गया।   6.210 किलो गांजा बरामद, कीमत 3 लाख 10 हजार 500 रुपये   पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से कुल 6.210 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 10 हजार 500 रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 4 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।   ओडिशा से दुर्ग-भिलाई तक पहुंचानी थी गांजे की खेप   प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग-भिलाई की ओर जा रहा था। वह स्कूटी की डिक्की में गांजा छिपाकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग की और आरोपी को गांजे की खेप के साथ पकड़ लिया।   स्कूटी की डिक्की से मिला अतिरिक्त नंबर प्लेट   कार्रवाई के दौरान पुलिस को आरोपी की स्कूटी की डिक्की से एक अतिरिक्त नंबर प्लेट भी मिली है। पुलिस ने गांजा, स्कूटी, मोबाइल और अन्य जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त नंबर प्लेट मिलने से मामले में तस्करी के तरीके को लेकर भी जांच की जा रही है।   ANTF और कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई   इस पूरी कार्रवाई में एएनटीएफ (ANTF) और थाना कोमाखान पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सटीक सूचना, त्वरित कार्रवाई और आपसी समन्वय के चलते पुलिस को गांजा तस्करी की खेप पकड़ने में सफलता मिली। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।   पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है।

Nov 16, 2026 Read

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की सनसनीखेज अंधे कत्ल की वारदात पर त्वरित कार्रवाई*

जिला रिपोर्टर  प्रकाश कुमार साहू  बलौदा बाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़    *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस* थाना गिधौरी टुण्ड्रा दिनांक: 15.11.2026   ● *घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के शव के अंधे कत्ल की गुत्थी महज कुछ घंटों में सुलझी* ● *थाना गिधौरी, एफएसएल एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार* ● *लोहे के फावड़े से सिर-माथे पर वार कर निर्मम हत्या करने वाला आरोपी किशन साहू गिरफ्तार* ● *विस्तृत पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता* ● *अपमान और बहन पर बुरी नीयत के शक से उपजे तीव्र मानसिक तनाव व आवेश (उत्तेजना) में आकर आरोपी ने हत्या की घटना को दिया अंजाम* ● *आरोपी से घटना में प्रयुक्त लोहे का फावड़ा एवं मृतक का मोबाईल किया गया जब्त*   पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में गंभीर अपराधों और हत्या जैसी वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गिधौरी क्षेत्र अंतर्गत घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी को थाना गिधौरी एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, विस्तृत पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सफलतापूर्वक सुलझाते हुए हत्यारे को धर दबोचा है।     *घटना का संक्षिप्त विवरण:*- दिनांक 14.11.2026 को प्रातः 10:45 बजे सूचना मिली थी कि थाना गिधौरी क्षेत्र अंतर्गत गिधौरी और घटमड़वा के बीच बहने वाले घटमड़वा नाला बांधा में ग्राम गिधौरी निवासी आदित्य टंडन (पिता संतोष टंडन, उम्र 19 वर्ष) का शव पानी में डूबा हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पानी से बाहर निकाला। शव के सिर-माथे पर गंभीर चोट के निशान मिले थे, जिससे प्रथम दृष्टया किसी धारदार/घातक वस्तु से वार कर हत्या किया जाना प्रतीत हुआ। मामले में थाना गिधौरी में मर्ग क्र. 60/26, धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की गई तथा एफएसएल एवं पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।     *पुलिस विवेचना एवं अंधे कत्ल का पर्दाफाश:*- विवेचना के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया तथा घटनास्थल एवं गिधौरी घटमडवा के आसपास रहने वाले कई लोगों से भी विस्तृत पूछताछ की। इस दौरान यह जानकारी सामने आई कि घटना दिनांक 13/11/2026 के दोपहर को मृतक आदित्य टंडन को आरोपी किशन साहू के साथ बांधा तालाब घटमड़वा एनीकट की तरफ जाते हुए देखा गया था, और किशन साहू के हाथ में फावड़े जैसा औजार था। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशन साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने लोहे के फावड़े से सिर, माथा और आंख के पास वार कर आदित्य टंडन की हत्या की थी तथा शव को पानी में फेंक दिया था। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का फावड़ा एवं आरोपी से मृतक का मोबाईल विधिवत जब्त किया गया है।     *घटना का कारण एवं पुलिस कार्यवाही*- मृतक आदित्य टंडन द्वारा आरोपी की बहन पर गलत नीयत रखने के संदेह और आरोपी को उसकी शारीरिक बनावट को लेकर 'काला व कुरूप' कहकर अपमानित किए जाने के कारण उपजे तीव्र आवेश (उत्तेजना) में आकर, आरोपी ने आवेश में आकर इस घटना को अंजाम दिया और आदित्य टंडन की हत्या कर दी।" प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी किशन साहू के विरुद्ध थाना गिधौरी टुण्ड्रा में अपराध क्र. 239/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर दिनांक 15.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।     आरोपी- किशन साहू पिता ईतवारी साहू उम्र: 19 वर्ष निवासी: ग्राम गिधौरी थाना गिधौरी

Nov 15, 2026 Read

घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के शव के अंधे कत्ल की गुत्थी महज कुछ घंटों में सुलझी*

  ● *थाना गिधौरी, एफएसएल एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार* ● *लोहे के फावड़े से सिर-माथे पर वार कर निर्मम हत्या करने वाला आरोपी किशन साहू गिरफ्तार* ● *विस्तृत पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता* ● *अपमान और बहन पर बुरी नीयत के शक से उपजे तीव्र मानसिक तनाव व आवेश (उत्तेजना) में आकर आरोपी ने हत्या की घटना को दिया अंजाम* ● *आरोपी से घटना में प्रयुक्त लोहे का फावड़ा एवं मृतक का मोबाईल किया गया जब्त*   पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में गंभीर अपराधों और हत्या जैसी वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गिधौरी क्षेत्र अंतर्गत घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी को थाना गिधौरी एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, विस्तृत पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सफलतापूर्वक सुलझाते हुए हत्यारे को धर दबोचा है।     *घटना का संक्षिप्त विवरण:*- दिनांक 14.11.2026 को प्रातः 10:45 बजे सूचना मिली थी कि थाना गिधौरी क्षेत्र अंतर्गत गिधौरी और घटमड़वा के बीच बहने वाले घटमड़वा नाला बांधा में ग्राम गिधौरी निवासी आदित्य टंडन (पिता संतोष टंडन, उम्र 19 वर्ष) का शव पानी में डूबा हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पानी से बाहर निकाला। शव के सिर-माथे पर गंभीर चोट के निशान मिले थे, जिससे प्रथम दृष्टया किसी धारदार/घातक वस्तु से वार कर हत्या किया जाना प्रतीत हुआ। मामले में थाना गिधौरी में मर्ग क्र. 60/26, धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की गई तथा एफएसएल एवं पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।     *पुलिस विवेचना एवं अंधे कत्ल का पर्दाफाश:*- विवेचना के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया तथा घटनास्थल एवं गिधौरी घटमडवा के आसपास रहने वाले कई लोगों से भी विस्तृत पूछताछ की। इस दौरान यह जानकारी सामने आई कि घटना दिनांक 13/11/2026 के दोपहर को मृतक आदित्य टंडन को आरोपी किशन साहू के साथ बांधा तालाब घटमड़वा एनीकट की तरफ जाते हुए देखा गया था, और किशन साहू के हाथ में फावड़े जैसा औजार था। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशन साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने लोहे के फावड़े से सिर, माथा और आंख के पास वार कर आदित्य टंडन की हत्या की थी तथा शव को पानी में फेंक दिया था। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का फावड़ा एवं आरोपी से मृतक का मोबाईल विधिवत जब्त किया गया है।     *घटना का कारण एवं पुलिस कार्यवाही*- मृतक आदित्य टंडन द्वारा आरोपी की बहन पर गलत नीयत रखने के संदेह और आरोपी को उसकी शारीरिक बनावट को लेकर 'काला व कुरूप' कहकर अपमानित किए जाने के कारण उपजे तीव्र आवेश (उत्तेजना) में आकर, आरोपी ने आवेश में आकर इस घटना को अंजाम दिया और आदित्य टंडन की हत्या कर दी।" प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी किशन साहू के विरुद्ध थाना गिधौरी टुण्ड्रा में अपराध क्र. 239/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर दिनांक 15.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।     आरोपी- किशन साहू पिता ईतवारी साहू उम्र: 19 वर्ष निवासी: ग्राम गिधौरी थाना गिधौरी  करने की प्रक्रिया की जा रही है।     आरोपी- किशन साहू पिता ईतवारी साहू उम्र: 19 वर्ष निवासी: ग्राम गिधौरी थाना गिधौरी हमर प्रदेश सीजी न्यूज महेश्वर जायसवाल ब्लाक रिपोर्टर गिरौदपुरी बलौदाबाजार

Nov 15, 2026 Read

अवैध धान के भंडारण और खपाने की कोशिश पर प्रशासन की सख्ती, घुटकेल में 147 और उमरगांव में 310 कट्टा धान जब्त

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    ड्राइवर के घर छिपाकर रखा गया था धान, राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई   धमतरी, 15 नवंबर 2026। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के भंडारण, परिवहन और उपार्जन केंद्रों में खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वास्तविक किसानों को धान खरीदी का लाभ सुनिश्चित करने और खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए ग्राम घुटकेल से 147 बोरा तथा ग्राम उमरगांव से 310 कट्टा धान जब्त किया। इस तरह दोनों कार्रवाई में कुल 457 बोरा-कट्टा धान जब्त किया गया है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री मनोज मरकाम के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने ग्राम घुटकेल में जांच के दौरान दबिश दी। यहां संतोष खंडेलवाल द्वारा अपने ड्राइवर के घर में धान रखवाए जाने की जानकारी सामने आई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि आगामी धान खरीदी के दौरान इस धान को उपार्जन केंद्र में खपाने के उद्देश्य से संग्रहित किया गया था। मौके पर धान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने 147 बोरा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।   इसी क्रम में ग्राम उमरगांव में तोषण कुमार साहू के गोदाम की जांच की गई। यहां भी धान के भंडारण से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद प्रशासनिक टीम ने 310 कट्टा धान जब्त किया। दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई से अवैध रूप से धान का संग्रहण कर उसे समर्थन मूल्य पर बेचने की कोशिश करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।   वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा के लिए सतत निगरानी   जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए उपार्जन केंद्रों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों, गोदामों और संदिग्ध भंडारण स्थलों पर भी नजर रखी जा रही है। अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व, खाद्य, सहकारिता और मंडी विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।   प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण किसान हितैषी व्यवस्था है। इसका लाभ केवल पात्र एवं वास्तविक किसानों तक पहुंचे, इसके लिए बाहरी अथवा अवैध धान को उपार्जन केंद्रों में खपाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता की आशंका होने पर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील भी की है।

Nov 15, 2026 Read

ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था 130 किलो गांजा, धमतरी पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा, दो कारें जब्त

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   धमतरी। छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारों को भी पुलिस ने जब्त किया है।   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पांचों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और दो कारों में गांजा भरकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी जिले की अर्जुनी थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तस्करी का पर्दाफाश किया।   संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों कारों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कारों से करीब 130 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।   फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी, इसकी डिलीवरी कहां होनी थी और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।   गिरफ्तार आरोपियों के नाम   1. कुंदन उर्फ सचिन ईगेड़े (27 वर्ष), पिता कैलाश ईगेड़े, निवासी ग्राम मलकापुर वागुढ़, जिला बुलढाणा, महाराष्ट्र। 2. रामेश्वर दांडगे (31 वर्ष), पिता सालिक राम, निवासी संभाजी नगर हाईवे, जलगांव, महाराष्ट्र। 3. राबिनसंन लारेंस (32 वर्ष), पिता फर्नाडींस लारेंस, निवासी वेललाड़े, जलगांव, महाराष्ट्र। 4. लखन बेलदार (34 वर्ष), पिता गुलाब बेलदार, निवासी वेललाड़े, जलगांव, महाराष्ट्र। 5. गणेश पाटिल (29 वर्ष), पिता विजय पाटिल, निवासी वेललाड़े, जलगांव, महाराष्ट्र।   धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Nov 15, 2026 Read

पिथौरा में चाकू की नोक पर लूट! ढाबा के पास युवक से छीना मोबाइल, दो अज्ञात आरोपी फरार

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर  देवराम चौहान 14/11/2026  महासमुंद / पिथौरा:   पिथौरा में चाकू दिखाकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिवाली मनाकर रायपुर काम पर लौट रहे एक युवक को पिथौरा के काठी ढाबा के पास दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट लिया।   *क्या है पूरा मामला?* मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिछिया निवासी *निमेश कुमार राठौर (21 वर्ष)* रायपुर स्थित सोनाली रोटो कंपनी में काम करता है। वह दिवाली का त्योहार मनाने अपने गांव आया हुआ था। दिवाली के बाद वह वापस रायपुर काम पर लौट रहा था।   इसी दौरान पिथौरा के काठी ढाबा के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने पहले युवक से पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर डराया और उसका मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए।   *दहशत में युवक:* अचानक हुई इस घटना से युवक काफी डर गया। उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।   *पुलिस कर रही है जांच:* घटना की जानकारी मिलते ही पिथौरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।   *इलाके में दहशत:* ढाबा के पास हुई इस लूट की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और ढाबा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Nov 14, 2026 Read

महासमुंद में अवैध सूदखोरी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश! 160 ब्लैंक चेक, 48 स्टांप और जमीन के दस्तावेज बरामद

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    महासमुंद/रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध सूदखोरी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सूदखोर कुलदीप सिंह छाबड़ा के ठिकाने पर दबिश दी। रायपुर के मोवा स्थित डॉल्फिन प्लाजा के फ्लैट की तलाशी में पुलिस को ऐसे दस्तावेजों का बड़ा जखीरा मिला है, जिसने अवैध ब्याज वसूली के नेटवर्क की आशंका को उजागर किया है।   42 हजार रुपये उधार लेकर 65 हजार चुकाए, फिर भी नहीं मिली राहत   मामले की शुरुआत बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बंसुलाडीपा निवासी विनोद चौहान की शिकायत से हुई। शिकायत के अनुसार, उन्होंने वाहन की मरम्मत के लिए कुलदीप सिंह छाबड़ा से 42 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि आरोपी ने औपचारिकता के नाम पर विनोद और उनके भाई के ब्लैंक चेक, बैंक पासबुक और आधार कार्ड अपने पास रख लिए।   पीड़ित का आरोप है कि बाद में फोन-पे के माध्यम से 40 हजार रुपये और बर्तन-जेवर बिकवाकर 25 हजार रुपये नकद वसूल किए गए। इस तरह कुल 65 हजार रुपये चुकाने के बावजूद आरोपी ने उनके चेक वापस नहीं किए। इतना ही नहीं, कैंसर पीड़ित मां के सामने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।   रायपुर में पुलिस की दबिश, मिला दस्तावेजों का जखीरा   शिकायत के आधार पर बसना थाना पुलिस ने 13 नवंबर को रायपुर के मोवा स्थित आरोपी के निवास पर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में बैंकिंग और जमीन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए।   पुलिस द्वारा जब्त सामग्री:   - 160 ब्लैंक चेक - 48 ब्लैंक स्टांप - 9 ऋण पुस्तिका एवं जमीन से संबंधित दस्तावेज - 27 एटीएम कार्ड - 24 बैंक पासबुक - हिसाब-किताब की 2 डायरियां - 2 नोट कॉपियां - 1 लाख 20 हजार रुपये नकद - 1 मोबाइल फोन   आरोपी गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज   पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह छाबड़ा (53 वर्ष), निवासी डॉल्फिन प्लाजा, मोवा, रायपुर के खिलाफ थाना बसना में अपराध क्रमांक 636/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 296, 351(2) तथा छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।   160 ब्लैंक चेक और बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेजों की बरामदगी के बाद अब इस पूरे मामले में पुलिस की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जांच से यह पता चल सकेगा कि कथित सूदखोरी के इस नेटवर्क से और कितने लोग प्रभावित हुए हैं।

Nov 14, 2026 Read