रायपुर में ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर लाखों की चोरी का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर लाखों की चोरी का परà¥...
More Stories
चाकूबाजों और नशे के कारोबारियों पर बिलासपुर पुलिस का शिकंजा, 50 से अधिक ठिकानों पर रेड
रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय ,स्टेट रिपोर्टर चाकूबाजों और नशे के कारोबारियों पर बिलासपुर पुलिस का शिकंजा, 50 से अधिक ठिकानों पर रेड हथियार लेकर घूमने वालों और नशे के अवैध कारोबारियों के संबंध में हुई सघन पूछताछ, आदतन अपराधियों को दी सख्त चेतावनी बिलासपुर। जिले में बढ़ती चाकूबाजी और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने बिलासपुर पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक आदतन चाकूबाजों, नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों और अन्य आदतन अपराधियों के संभावित ठिकानों पर विशेष रेड एवं चेकिंग की। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने वाले लोगों और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की जानकारी जुटाना रहा। 50 से अधिक ठिकानों पर पहुंची पुलिस टीम विशेष अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने चिह्नित अपराधियों के निवास एवं संभावित ठिकानों पर पहुंचकर सघन चेकिंग की। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों से उनके क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने वाले संदिग्ध लोगों, नशे का अवैध कारोबार करने वालों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस ने पूछताछ के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां भी जुटाईं और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए। अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत चेकिंग के दौरान आदतन अपराधियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक या असामाजिक गतिविधि में शामिल न हों। पुलिस ने उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। वहीं, संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के प्रावधानों के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। चाकूबाजों और नशे के कारोबारियों पर रहेगी नजर बिलासपुर पुलिस द्वारा चाकूबाजी में संलिप्त अपराधियों तथा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सघन चेकिंग और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से की अपील बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति हथियार लेकर संदिग्ध तरीके से घूमता है, नशे का अवैध कारोबार करता है या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अपराध और नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सिरगिट्टी में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की सख्ती, 7 आरोपी गिरफ्तार
स्टेट रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट सिरगिट्टी में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की सख्ती, 7 आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर सभी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष किया गया पेश बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अड्डेबाजी, नशाखोरी और अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 7 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर विधि अनुसार कार्रवाई के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी एवं नशाखोरी की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम और बीट आरक्षकों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए थे। थाना क्षेत्र के चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग की गई। इसी दौरान पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों ने क्षेत्र में सतत निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर अशांति नहीं फैलाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। इसके बाद सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इन 7 आरोपियों पर हुई कार्रवाई 1. उज्जवल कश्यप, पिता संतोष कश्यप, उम्र 20 वर्ष, निवासी राम मंदिर चौक, तिफरा, थाना सिरगिट्टी। 2. आशीष प्रमाणित उर्फ आशु, पिता दिलीप प्रमाणित, उम्र 22 वर्ष, निवासी शिव विहार कॉलोनी रोड, नयापारा काला रोड, थाना सिरगिट्टी। 3. रिजवान खान, पिता स्व. इलियास खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी गणेश नगर, चुचुहियापारा, सामुदायिक भवन के पास, थाना सिरगिट्टी। 4. मोह. सिकन्दर उर्फ आदिल, पिता मोह. मोबिन, उम्र 24 वर्ष, निवासी गणेश नगर, चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी। 5. अभिषेक साहू, पिता स्व. मिलापराम साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी शांति नगर, तिफरा, थाना सिरगिट्टी। 6. प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू, पिता शिवकुमार पाण्डेय, उम्र 34 वर्ष, निवासी जरौधा, थाना तखतपुर। 7. नीलकमल केंवट उर्फ नीलू, पिता भेषजलाल केंवट, उम्र 24 वर्ष, निवासी जरौधा, थाना तखतपुर। असामाजिक तत्वों पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई सिरगिट्टी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने, नशाखोरी करने या सार्वजनिक शांति में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी प्रभावी और कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और अड्डेबाजी, नशाखोरी तथा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
वर्दी दिखाकर जमाता था धाक, नौकरी का झांसा देकर 8.95 लाख की ठगी; हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
जगदलपुर। फॉरेस्ट और होमगार्ड विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद की विभाग में अच्छी पहचान होने का दावा करता था और पीड़ितों का भरोसा जीतने के लिए उन्हें वर्दी तक दिखाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव (38), निवासी आड़ावाल ने फॉरेस्ट और होमगार्ड विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थी नीरबत्ती कश्यप समेत अन्य लोगों से फोन-पे और नकद के जरिए रकम ली। पुलिस ने अब तक सामने आई शिकायतों के आधार पर कुल 8.95 लाख रुपये की ठगी का उल्लेख किया है। रकम लेने के बाद मोबाइल बंद कर हुआ फरार आरोप है कि नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर रकम लेने के बाद कृष्ण कुमार ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत के बाद कोतवाली थाने में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना के आधार पर पुलिस ने आड़ावाल स्थित उसके घर पर दबिश देकर कृष्ण कुमार वैष्णव को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने नौकरी लगाने के नाम पर और कितने लोगों से रकम ली है तथा इस ठगी में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं। ✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश
1.76 करोड़ के कमीशन का मामला: EOW ने अदालत में पेश किया 1500 पन्नों का चालान, मुख्य अभियंता की बढ़ी मुश्किलें
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने अदालत में चालान पेश कर दिया है। EOW ने करीब 1500 पन्नों का चालान तैयार किया था, जिसे गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। मामले में भागीरथ वर्मा पर 1 करोड़ 76 लाख 29 हजार रुपये की कथित हेराफेरी और कमीशन लेने के आरोप हैं। निविदा और बिल भुगतान के बदले कमीशन का आरोप जांच के दौरान EOW ने आरोप लगाया कि तत्कालीन मुख्य अभियंता ने नगरीय निकायों में निविदा कार्य दिलाने और संबंधित बिलों का भुगतान कराने के एवज में कथित तौर पर कमीशन के रूप में रकम प्राप्त की। मामले की शिकायत राघवेन्द्र तिवारी ने EOW से की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि भागीरथ वर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निविदा कार्य आवंटित कराने के बदले कमीशन की मांग की। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में आठ ठिकानों पर छापेमारी शिकायत के बाद EOW ने मामले की जांच शुरू की और छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश के आठ अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, सरकारी रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की थी। अब जांच पूरी करने के बाद EOW ने अदालत में 1500 पन्नों का चालान पेश किया है। आगे की न्यायिक प्रक्रिया में आरोपों और जांच एजेंसी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों पर सुनवाई होगी। ✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश
रायपुर के होटल में प्रेमिका की चाकू से हत्या, युवक ने खुद का गला रेता; हालत गंभीर
रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक होटल के कमरे में प्रेमी युगल के बीच विवाद के बाद युवती की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद युवक ने भी खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना झूलेलाल चौक के पास स्थित होटल बंसल पैराडाइज के तीसरे तल पर बने कमरा नंबर 401 में हुई। 14 अगस्त को कृष्ण कुमार भारद्वाज और रिमन मंडावी होटल में ठहरे थे। दोनों ने होटल प्रबंधन को पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत कर नियमानुसार चेक-इन किया था। बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने कथित तौर पर रिमन मंडावी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती की मौत हो गई। इसके बाद युवक ने कथित रूप से अपने गले पर चाकू से वार कर आत्महत्या की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार भारद्वाज वाराणसी जिले के मोहावन, दशनंतपुर गोसाई का निवासी बताया गया है, जबकि रिमन मंडावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। ✍ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश
नशे की लत ने ली एक की जान, दोस्त ने भी खाया जहर; दो घंटे में दो घटनाओं से हिला रामानुजगंज
अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवीगंज में नशे की लत से जुड़ी दो घटनाओं ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। वहीं, दोस्त की मौत की खबर से सदमे में आए 19 वर्षीय युवक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसका उपचार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, ग्राम देवीगंज निवासी सूरज सिंह पिता बुधाई सिंह (20) वाहन चलाने का काम करता था और शराब का आदी बताया गया है। घटना के दिन शराब पीने के बाद उसने परिवार से दोबारा शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। परिजनों ने समझाइश देते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि इससे नाराज होकर सूरज ने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। इसी बीच, सूरज की मौत की खबर उसके 19 वर्षीय दोस्त पवन सिंह को मिली। दोस्त की मौत से वह कथित तौर पर सदमे में आ गया और करीब एक घंटे बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कम समय में हुई दो घटनाओं से देवीगंज गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटनाओं के पीछे अन्य कोई कारण तो नहीं था। ✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश
अवैध शराब के खिलाफ सरायपाली पुलिस की कार्यवाही
🚨 सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाईखपरीडीह खैरमाल मोड़ के पास अवैध शराब पर छापेमारीसरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खपरीडीह खैरमाल मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई 11.280 लीटर शराब जब्त की।🔹 महुआ शराब: 03 लीटर🔹 अंग्रेजी गोवा: 4.320 लीटर🔹 देशी प्लेन शराब: 3.960 लीटर🔹 कुल कीमत: ₹5,240पुलिस ने मामले में बैजनाथ नायक (48 वर्ष), निवासी खपरीडीह को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 266/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।📍 स्थान: ग्राम खपरीडीह, खैरमाल मोड़, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद👮 कार्रवाई: थाना सरायपाली पुलिस
नौकरी से निकाला तो बना लिया ब्लैकमेलिंग का प्लान! कारोबारी की पत्नी का PRIVATE VIDEO वायरल, 3 आरोपी जेल में
नौकरी से निकाला तो बना लिया ब्लैकमेलिंग का प्लान! कारोबारी की पत्नी का PRIVATE VIDEO वायरल, 3 आरोपी जेल में बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग और निजी वीडियो वायरल करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के यहां काम करने वाले युवकों पर आरोप है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद उन्होंने कारोबारी परिवार को निशाना बनाया। आरोपियों ने कथित तौर पर कारोबारी की पत्नी और उसके चचेरे भाई के निजी पलों का वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की। मामले में शिकायत मिलते ही मस्तूरी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। हिसाब-किताब में गड़बड़ी पड़ी भारी पुलिस के अनुसार कारोबारी ट्रांसपोर्ट का काम करता है। कारोबार संभालने के लिए उसने पीतांबर सिंह और अजय चौधरी को काम पर रखा था। कुछ समय बाद हिसाब-किताब में गड़बड़ी सामने आने पर दोनों को नौकरी से हटा दिया गया। नौकरी जाने के बाद दोनों कथित तौर पर कारोबारी से नाराज हो गए। इसके बाद विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और परिवार को ब्लैकमेल करने की कोशिश शुरू हो गई। रात में धमकी, फिर सामने आया VIDEO शिकायत के मुताबिक 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी पीड़ित के भाई के पास पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपियों ने कारोबारी की पत्नी और उसके चचेरे भाई के निजी पलों का कथित वीडियो दिखाया। आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की गई। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद महिला को सामाजिक अपमान और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। FIR दर्ज होते ही पुलिस ने कसा शिकंजा शिकायत के बाद मस्तूरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस ने BNS की धारा 77, 79, 296, 351(3), IT Act की धारा 66E, 67, 67B और SC-ST Act की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। FIR के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी और अजय चौधरी (23), नरेश पटेल (24) और पीतांबर सिंह (38) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी खपरी लिमतरा के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में VIDEO वायरल करने की बात पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा वीडियो वायरल करने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने और ब्लैकमेलिंग से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। नौकरी से निकाले जाने की नाराजगी में शुरू हुआ विवाद आखिरकार प्राइवेट वीडियो, ब्लैकमेलिंग और गिरफ्तारी तक पहुंच गया। मस्तूरी पुलिस की कार्रवाई के बाद अब पूरे मामले की जांच आगे बढ़ रही है।
रायपुर में पत्नी की हत्या के दोषी 75 वर्षीय पति को उम्रकैद, संबंध बनाने से इनकार पर फावड़े से किया था हमला
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पत्नी की हत्या के मामले में अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या करने वाले 75 वर्षीय पति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश बृजेश राय की अदालत ने अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सातपारा निवासी खोरबाहरा बंजारे को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास और 500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन के अनुसार घटना 28 और 29 मई 2024 की दरमियानी रात की है। खोरबाहरा ने अपनी पत्नी रेवती बाई से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। पत्नी ने उम्र का हवाला देते हुए इसका विरोध किया और पति को डांटने के साथ थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज आरोपी ने घर में रखे फावड़े से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। ✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश
भिलाई-चरोदा में महापौर की सरकारी कार पर पथराव, शीशा तोड़ा; गांव का युवक हिरासत में
भिलाई। भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे के सरकारी वाहन पर पथराव कर शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे महापौर के ग्राम गनियारी स्थित निवास के बाहर हुई। मामले में भिलाई-3 पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांव के ही निखिल टंडन को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार महापौर का सरकारी वाहन क्रमांक CG 07 CU 9918 उनके गनियारी स्थित निवास के बाहर खड़ा था। सुबह अचानक तेज आवाज सुनाई देने पर महापौर और उनके परिजन घर से बाहर निकले। जांच करने पर वाहन की पिछली सीट का शीशा टूटा हुआ मिला। इसके बाद निवास के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक युवक वाहन पर पत्थर मारते हुए दिखाई दिया, जिसका हुलिया गनियारी निवासी निखिल टंडन से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। घटना की सूचना महापौर के पीएसओ और वाहन चालक ने तत्काल भिलाई-3 थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए निखिल टंडन को हिरासत में लिया। फिलहाल वाहन पर पथराव करने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। ✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश
सरकारी राशि गबन मामले में सरपंच, पंचायत सचिव और पंच के पति के खिलाफ चालान पेश
कोरिया। जनपद पंचायत बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत टेंगनी में शेड निर्माण के नाम पर शासकीय राशि के कथित गबन के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने सरपंच, पंचायत सचिव और पंच के पति के खिलाफ विशेष न्यायालय, बैकुंठपुर में अभियोग-पत्र यानी चालान पेश किया है। मामला ग्राम पंचायत टेंगनी के मूलभूत मद की 1.50 लाख रुपये की शासकीय राशि से जुड़ा है। आरोप है कि शेड निर्माण के लिए सामग्री आपूर्ति के नाम पर यह राशि पंच कसीदन बीबी के पति मो. इसराइल खान के निजी बैंक खाते में चेक के माध्यम से अंतरित की गई। शिकायत के बाद शुरू हुई जांच ग्राम पंचायत टेंगनी के उपसरपंच खेलसिंह ने सरपंच इन्द्रासो सिंह, मो. इसराइल खान सहित अन्य के खिलाफ EOW में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पंचायत की मूलभूत मद की राशि का निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत निजी खाते में भुगतान किया गया। मामले में न्यायालय के निर्देश के बाद जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान सामने आया कि मो. इसराइल खान के नाम पर न तो कोई पंजीकृत फर्म थी और न ही GST पंजीयन। इसके बावजूद उसे सामग्री आपूर्तिकर्ता दर्शाकर 1.50 लाख रुपये का भुगतान किया गया। एक ही व्यक्ति को मजदूर और सप्लायर बताया गया जांच में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया। मो. इसराइल खान इसी शेड निर्माण कार्य में अकुशल श्रमिक के रूप में काम कर चुका था और उसे मस्टर रोल के जरिए मजदूरी का भुगतान भी किया गया था। इसके बावजूद उसी निर्माण कार्य में उसे सामग्री आपूर्तिकर्ता दर्शाकर अलग से 1.50 लाख रुपये का भुगतान किया गया। EOW के अनुसार, एक ही व्यक्ति को एक ही निर्माण कार्य में श्रमिक और सामग्री आपूर्तिकर्ता के रूप में दर्शाना निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत पाया गया। सरपंच और सचिव ने किए संयुक्त हस्ताक्षर जांच के मुताबिक सरपंच इन्द्रासो सिंह और पंचायत सचिव विजेन्द्र प्रसाद साहू ने भुगतान को स्वीकृति देते हुए चेक पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए। आरोप है कि दोनों लोकसेवकों ने अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए शासकीय राशि मो. इसराइल खान के निजी बैंक खाते में अंतरित कराई। विवेचना में तीनों आरोपियों पर आपसी मिलीभगत और आपराधिक षड्यंत्र के जरिए निर्धारित क्रय एवं भुगतान प्रक्रिया का पालन किए बिना शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप सामने आया। इन धाराओं के तहत कार्रवाई विवेचना पूरी होने के बाद EOW ने इन्द्रासो सिंह, विजेन्द्र प्रसाद साहू और मो. इसराइल खान के खिलाफ विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया में चालान पेश किया है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 12 एवं 13(1)(क), सहपठित धारा 13(2) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 409 और 120-बी के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में अब आगे की न्यायिक कार्रवाई जारी है। नोट: आरोप न्यायालय में विचाराधीन हैं और आरोप सिद्ध होना अभी बाकी है। ✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश
रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई : 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार* *बरामद विदेशी सोने की अनुमानित कीमत लगभग 1.96 करोड़ रुपये*
CG ब्रेकिंग न्यूज स्टेट रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय hamarpradeshcg NEWS *रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई : 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार* *बरामद विदेशी सोने की अनुमानित कीमत लगभग 1.96 करोड़ रुपये* दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल की क्राइम ब्रांच रायपुर एवं नागपुर की टीम ने राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई), नागपुर की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी के मामले का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को लगभग 1.242 किलोग्राम विदेशी सोने, जिसमें 7 सोने के बिस्किट एवं 1 सोने की छड़ शामिल है, के साथ पकड़ा। बरामद सोने की अनुमानित कीमत लगभग 1.96 करोड़ रुपये है। रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को विश्वसनीय सूत्र से सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त ट्रेन में दो व्यक्ति विदेशी सोना लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच नागपुर द्वारा तत्काल रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच रायपुर को सूचित किया गया तथा डीआरआई, नागपुर की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई गई। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा रायपुर से नागपुर तक ट्रेन में सघन जांच एवं निगरानी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान भंडारा एवं नागपुर के बीच B-12 कोच में दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से लगभग 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद हुआ। बरामद सोने में 7 बिस्किट एवं 1 सोने की छड़ शामिल थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.96 करोड़ रुपये आंकी गई है। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत दोनों व्यक्तियों को बरामद सोने सहित डीआरआई, नागपुर को सुपुर्द कर दिया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध Customs Act, 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच डीआरआई, नागपुर, महाराष्ट्र द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच नागपुर एवं रायपुर की टीम की सतर्कता, त्वरित सूचना-साझाकरण एवं प्रभावी समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल परिसरों एवं ट्रेनों के माध्यम से अवैध एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सतर्कता एवं जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।