दुर्ग में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 15 लाख से ज्यादा के जेवर और नकदी पार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार मी...
More Stories
*महासमुंद साइबर सेल को दी गई है आवेदन।बंसल मोबाइल का इंस्टाग्राम में की जा रही है गलत कमेंट्स। जांच कर कार्यवाही करने की मांग*!
*हमर प्रदेश न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा* पिथौरा के बंसल मोबाइल के इंस्टाग्राम में किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा बंसल मोबाइल शॉप को बदनाम करने एवं गलत कमेंट्स किया जा रहा है जिसके लिए अंकित बंसल संचालक बंसल मोबाइल के द्वारा महासमुंद साइबर सेल को आवेदन दिया गया है कि इस मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किया जाए उन्होंने किसी व्यक्ति ऊपर आरोप नहीं लगाया। बंसल मोबाइल के इंस्टाग्राम में जो कमेंट्स किया गया है उसका स्क्रीनशॉट थाना को दिया गया है इससे यह पता लग जाएगा कि उनके आईडी पर किसने गलत कमेंट किया है उन्होंने बताया कि 15 अगस्त का इंस्टाग्राम आईडी पर उनके संस्थान को बदनाम करने के लिए गलत कमेंट्स जानबूझकर किया गया है अब यह देखना होगा कि यह व्यक्ति जो गलत कमेंट कर रहा है वह कौन है और क्या कार्रवाई होती है?
पति के कथित प्रेम संबंध से परेशान नवविवाहिता ने उठाया घातक कदम, उतई में महिला की मौत
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रवीना यादव के रूप में हुई है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी दुर्ग निवासी विपुल यादव से हुई थी। 14 अगस्त को रवीना ने अपने ससुराल में कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के मामा ने आरोप लगाया है कि घटना वाले दिन विपुल की कथित प्रेमिका उसके घर पहुंची थी। इस बात को लेकर रवीना और उसके पति के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद विपुल ने रवीना को एक कमरे में बंद कर दिया और कथित प्रेमिका के साथ घर से बाहर चला गया। परिजनों के मुताबिक, रवीना ने पति से संपर्क करने के लिए करीब 16 से 17 बार फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई और उसने घातक कदम उठा लिया। परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। महिला कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा उतई पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नवविवाहिता की मौत के मामले में महिला कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की गई। पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस परिजनों को 15 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद जौनपुर से परिवार के सदस्य दुर्ग पहुंचे। 16 अगस्त को महिला चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिजन शव को जौनपुर ले गए। पुलिस अब मृतका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही पति और उसके कथित प्रेम संबंध को लेकर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। एएसपी दुर्ग मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि उतई थाना क्षेत्र में महिला ने घातक कदम उठाते हुए जान दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बेमेतरा में गुटखा थूकने से मना करना पड़ा भारी, 65 वर्षीय ससुर ने बहू पर किया धारदार हथियार से हमला
बेमेतरा में गुटखा थूकने से मना करना पड़ा भारी, 65 वर्षीय ससुर ने बहू पर किया धारदार हथियार से हमला बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में घर में गुटखा खाकर जगह-जगह थूकने से मना करने को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि 65 वर्षीय ससुर ने गुस्से में अपनी बहू पर घर में रखी धारदार वस्तु से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के पेट के पास और हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई है। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा में भर्ती कराया गया। मामला चंदनू थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी गोविंद घृतलहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गुटखा थूकने से मना करने पर हुआ विवाद पुलिस के अनुसार मुकेश घृतलहरे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि 14 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे वह खलेश्वर पाटले के साथ अपने घर के सामने जैतखाम के पास बातचीत कर रहा था। इसी दौरान गोविंद घृतलहरे के घर से विवाद और झगड़े की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर दोनों घर के अंदर पहुंचे। शिकायत के मुताबिक, ताजेश्वरी घृतलहरे अपने ससुर गोविंद घृतलहरे को घर में जगह-जगह गुटखा थूकने से मना कर रही थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गोविंद ने बहू से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखी सब्जी काटने की धारदार वस्तु से उस पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान हाथ की उंगली में भी लगी चोट हमले से बचने के लिए ताजेश्वरी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान उनके हाथ की उंगली में भी चोट लग गई। घटना के बीच परिवार की एक महिला सदस्य मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर हमले को रोकने का प्रयास किया। हमले में ताजेश्वरी के बाएं पेट के ऊपरी हिस्से में पसली के पास और दाहिने हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजन घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा लेकर पहुंचे। पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी गिरफ्तार शिकायत के आधार पर चंदनू थाना पुलिस ने आरोपी गोविंद घृतलहरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने ग्राम देवरी निवासी 65 वर्षीय गोविंद घृतलहरे को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना से जुड़ी जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कथित धारदार वस्तु सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय आरोपी घर की परछी में बैठा था। बहू पूजा उर्फ ताजेश्वरी ने उसे गुटखा खाकर जगह-जगह थूकने से मना किया था। इसी बात को लेकर आरोपी कथित रूप से आवेश में आ गया और किचन में रखी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। वारदात के बाद हथियार को घर की परछी में छिपाने का आरोप है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी गोविंद घृतलहरे को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। hamarpradeshcg.com
बस्तर में स्वास्थ्य सुविधा या लूट? 3 दिन में 83 हजार का बिल, 2D Echo हुआ ही नहीं फिर भी 1780 वसूल लिए
बस्तर में स्वास्थ्य सुविधा या लूट? 3 दिन में 83 हजार का बिल, 2D Echo हुआ ही नहीं फिर भी 1780 वसूल लिए मामला है बस्तर के *कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल* का। 73 साल के एक बुजुर्ग डायलिसिस के लिए 13 तारीख को अस्पताल पहुंचे। सांस लेने में दिक्कत थी, तो सीधे ICU में भर्ती कर दिया गया। 13 से 16 तारीख तक चले इलाज में जांचों के नाम पर करीब 30 हजार खर्च हो गए। डिस्चार्ज के समय कुल बिल आया *82,691 रुपए*। सबसे बड़ा सवाल: *16 तारीख को 2D Echo के नाम पर 1,780 रुपए लिए गए*, लेकिन परिजनों का साफ कहना है कि डिस्चार्ज तक 2D Echo हुआ ही नहीं। यानी जांच नहीं हुई, पर बिल जरूर बन गया! बस्तर का गरीब आदिवासी परिवार इलाज के लिए जमीन बेचता है, गहने गिरवी रखता है। फिर भी इलाज के नाम पर हर जांच का बोझ उसकी कमर तोड़ देता है। कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल को बस्तर में आए अभी 9 महीने ही हुए हैं, लेकिन बिलिंग और जांच को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं। *सबसे अहम बात:* NMDC बस्तरवासियों के स्वास्थ्य के नाम पर अस्पताल को करोड़ों रुपए दे रहा है। फिर उसी बस्तरवासी से इलाज के नाम पर मोटा बिल क्यों वसूला जा रहा है? जनता के नाम पर पैसा अस्पताल को, और अस्पताल पहुंचते ही जनता की जेब खाली। क्या यही है हमारा स्वास्थ्य मॉडल? स्टेट रिपर्टर मनोज भट्ट hamarpradeshcg जिला बस्तर छत्तीसगढ़
रायपुर में प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले, इलाके में मची सनसनी
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सेरीखेड़ी स्थित खदरहा भाठा में सोमवार सुबह प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव गांव के बाहर एक खिन्नी के पेड़ पर लटके मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान मेघराज साहू (32), पिता स्व. दम्मत राम साहू और नंदिनी ध्रुव (35), पति ललित ध्रुव, निवासी सेरीखेड़ी, खदरहा भाठा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नंदिनी अपने पति से अलग रह रही थी और उसका मेघराज के साथ संबंध था। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मंदिर हसौद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल की जांच भी कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
रायपुर में कुत्ते के भौंकने पर विवाद, घर के बाहर बुलाकर युवक पर चाकू से हमला
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के विजय नगर में कुत्ते के भौंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि तीन युवकों ने घर के बाहर बुलाकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित संजीव बाघ ने शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 12:50 बजे उनका पालतू कुत्ता भौंकने लगा। आवाज सुनकर संजीव घर से बाहर आए और कुत्ते को शांत कर अंदर ले जाने लगे। इसी दौरान भावेंद्र कुमार साहू उर्फ बुटी, अपने साथी उज्ज्वल और हेमंत चोले के साथ गेट के पास मौजूद था। कुत्ते के भौंकने को लेकर आरोपियों ने आपत्ति जताई और संजीव से विवाद करने लगे। इसके बाद उन्होंने संजीव को घर के बाहर बुलाया और कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में संजीव घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर खम्हारडीह पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
तिरंगे से छेड़छाड़ के आरोप में कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR, भाजपा प्रवक्ता ने जताई कड़ी आपत्ति
✍ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तिरंगा फहराने की तस्वीर से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे एडिटेड रूप में सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में कांग्रेस नेता अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के साथ कथित पोस्ट के स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी तस्वीर के साथ इस तरह की कथित छेड़छाड़ गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करने वाली सामग्री प्रसारित की जा रही है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई जरूरी है। श्रीवास ने तीखी टिप्पणी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को “दिमागी माओवादियों का इलाज शुरू” बताया। उनके इस बयान के बाद मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, उसके स्रोत और प्रसार से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वायरल तस्वीर के साथ किस स्तर पर और किस उद्देश्य से छेड़छाड़ की गई थी। मामले को लेकर पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
रायपुर में कर्मचारी ने ही रची बैंकिंग फ्रॉड की साजिश, फर्जी रिक्वेस्ट से FD तुड़वाकर 14.97 लाख उड़ाए
✍ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक शाखा में ग्राहक के खाते से करीब 14 लाख 97 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के ही उप प्रबंधक ने ग्राहक की जानकारी और सहमति के बिना फर्जी कस्टमर रिक्वेस्ट फॉर्म के जरिए मोबाइल नंबर बदलवाया और इसके बाद फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तुड़वाकर रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी। जानकारी के अनुसार, बैंक की ग्राहक सुषमा कुमार के खाते में दर्ज मोबाइल नंबर को कथित तौर पर बिना उनकी अनुमति के बदल दिया गया। आरोप है कि उप प्रबंधक कुलदीप सिंह ने 17 जुलाई को फर्जी कस्टमर रिक्वेस्ट फॉर्म का इस्तेमाल कर खाते में दर्ज मोबाइल नंबर में बदलाव किया। नया मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से जुड़ा होने की बात सामने आई है। मोबाइल नंबर बदलने के बाद खाते से जुड़ी बैंकिंग सुविधाओं और डिजिटल जानकारी तक अनधिकृत पहुंच हासिल करने का आरोप है। इसके बाद ग्राहक की फिक्स्ड डिपॉजिट को कथित तौर पर समय से पहले तुड़वाया गया और करीब 14.97 लाख रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। मामला सामने आने के बाद बैंक स्तर पर जांच की गई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फर्जी रिक्वेस्ट फॉर्म तैयार करने, मोबाइल नंबर बदलने, FD तोड़ने और रकम ट्रांसफर करने की पूरी प्रक्रिया की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित फर्जीवाड़े में बैंक कर्मचारी के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल थे। बैंकिंग व्यवस्था में अंदरूनी कर्मचारी की कथित संलिप्तता सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस डिजिटल रिकॉर्ड, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और दस्तावेजों की जांच के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।
अंबिकापुर में नवजात की मौत: मां पर पत्थरों के नीचे दबाने का आरोप, ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की
✍ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र से नवजात बच्ची की मौत का बेहद दुखद मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटते समय एक महिला बाइक से उतरकर झाड़ियों की ओर चली गई और अपनी नवजात बच्ची को पत्थरों के नीचे दबा दिया। ग्रामीणों ने बच्ची को वहां से निकालकर तत्काल बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम राता डांडपारा निवासी रामबाई पति स्वर्गीय विजय को 11 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर बरगीडीह स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। बताया गया कि बच्ची के पिता विजय की करीब पांच महीने पहले मृत्यु हो चुकी थी। 14 अगस्त को चिकित्सकों ने रामबाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। बारिश के कारण वह अस्पताल में ही रुकी रही। इसके बाद 15 अगस्त को उसके जीजा दादूराम ने भतीजे पंकज को मोटरसाइकिल लेकर बुलाया। रामबाई को नवजात बच्ची के साथ गांव राता ले जाने के दौरान रास्ते में यह घटना होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रास्ते में महिला मोटरसाइकिल से उतरकर झाड़ियों की ओर चली गई। आरोप है कि उसने नवजात बच्ची को पत्थरों के नीचे दबा दिया। कुछ समय बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने बच्ची को पत्थरों के बीच से बाहर निकाला। उस समय बच्ची जीवित थी। ग्रामीणों ने बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के पीछे आर्थिक तंगी, पारिवारिक परिस्थितियों और महिला की मानसिक स्थिति को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। हालांकि, इन कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की परिस्थितियों और महिला की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और नवजात को इस स्थिति तक पहुंचाने वाली परिस्थितियां कौन-सी थीं।
नालंदा डकैती के दो इनामी बदमाश कोरबा से गिरफ्तार, जीजा के घर छिपे थे आरोपी
✍ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश कोरबा। बिहार के नालंदा जिले में बड़ी डकैती को अंजाम देकर फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को बिहार पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कोरबा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू कुमार महतो (26) और धीरज कुमार महतो (25) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कोरबा के निहारिका क्षेत्र में धीरज के जीजा के घर छिपे हुए थे। आरोपियों की लोकेशन मिलने के बाद बिहार पुलिस की टीम कोरबा पहुंची। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर घेराबंदी की और सुभाष चौक के पास दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर रवाना हुई। हथियारबंद बदमाशों ने की थी सवा करोड़ की डकैती मामला नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय का है। बताया गया कि 3 अगस्त की रात खाद एवं बीज कारोबारी राजीव रंजन के घर करीब 12 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया था। डकैतों ने घर से करीब 45 लाख रुपये नकद, लगभग 450 ग्राम सोने के जेवर, करीब 3 किलो चांदी समेत लगभग सवा करोड़ रुपये का सामान लूट लिया था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। घटना के बाद बिहार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान दोनों आरोपियों के कोरबा में छिपे होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने यहां पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर डकैती में शामिल अन्य आरोपियों और लूटे गए सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
भिलाई शिव महापुराण से पहले चोर सक्रिय, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग
✍ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश भिलाई। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। रविवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गले से चेन झपटने की करीब चार से पांच घटनाएं सामने आई हैं। घटना के बाद कलश यात्रा में शामिल महिलाओं में नाराजगी देखने को मिली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो से तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चेन स्नैचिंग की घटनाओं की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। 11 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं शामिल भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा से एक दिन पहले रविवार को सेक्टर-5 स्थित मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच निकली इस यात्रा में 11 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा सेक्टर-5 मंदिर से शुरू होकर जयंती स्टेडियम स्थित कथा पंडाल में पहुंचकर समाप्त हुई। भारी भीड़ के बीच चोरों ने कथित तौर पर महिलाओं को निशाना बनाया। भीड़ का फायदा उठाकर कई महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने की शिकायत सामने आई है। संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, शिव महापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 राजपत्रित अधिकारियों समेत 700 से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। कलश यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने दो से तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बड़ी धार्मिक आयोजन से ठीक पहले चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब पुलिस की प्राथमिकता कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ के दौरान जेबकतरों और चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोहों पर नजर रखना है।
नशे के खिलाफ बस्तर थाना कोतवाली जगदलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*नशे के खिलाफ बस्तर थाना कोतवाली जगदलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक *श्री शलभ कुमार सिन्हा* के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री सुखनंदन राठौर* के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक *श्री सुमित कुमार* के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने इंद्रावती पुराने पुल के पास कार्रवाई की। आरोपी *मंगल सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी अमृतसर, पंजाब* के कब्जे से *285 नशीली टेबलेट* `Diphenoxylate & Atropine` और *बिना नंबर की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल* जप्त की गई। जप्त सामान की कीमत लगभग *₹50,000* है। आरोपी आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। *कार्रवाई में शामिल:* निरीक्षक *लीलाधर राठौर*, उपनिरीक्षक *अरुण मरकाम*, सउनि *भुनेश्वर पांडे, प्रमोद सिन्हा, परिमल दास, दिनेश उसेंडी* एवं टीम। स्टेट रिपोर्ट: मनोज भट्ट, जिला बस् ---