Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

रायपुर में बैंक खाते का मोबाइल नंबर बदलकर ₹14.97 लाख की धोखाधड़ी, एक्सिस बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार  रा...

State Head • Aug 18, 2026

More Stories

रायपुर में जुए के पैसों को लेकर युवक की हत्या, शव रेलवे पटरी पर फेंका; पांच गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोगांव में उधारी और जुए के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 19 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है। आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया गया और आरोपी ओडिशा के टीटलागढ़ भाग गए थे।   रेलवे पटरी पर मिला था शव   घटना के बाद सोमवार 17 अगस्त की सुबह गोगांव अंडरब्रिज के पास पुरानी रेलवे लाइन पर एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना पुलिस को मिली। गुढ़ियारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान छोटा अशोक नगर निवासी प्रीतम साहू (19) के रूप में की।   शुरुआत में मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का लग रहा था, लेकिन पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस को मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका पर जांच शुरू की।   पांच हजार रुपये की उधारी और जुए के पैसों को लेकर विवाद   पुलिस जांच में सामने आया कि निखिल ध्रुव (20) ने प्रीतम साहू से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। रकम वापस नहीं करने पर प्रीतम लगातार निखिल से पैसे मांग रहा था। इसके अलावा जुए के पैसों के लेनदेन को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था।   पुलिस के अनुसार, रविवार 16 अगस्त की रात इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रीतम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या के बाद शव रेलवे पटरी पर फेंका   हत्या के बाद आरोपितों ने कथित तौर पर साक्ष्य छिपाने के लिए प्रीतम के शव को रेलवे पटरी पर छोड़ दिया, ताकि मामला ट्रेन हादसा लगे। इसके बाद वे ओडिशा के टीटलागढ़ भाग गए थे।   मामले की जांच के दौरान पुलिस ने निखिल ध्रुव (20), दीपक साहू (22) और नितिन प्रधान उर्फ सोमू (21) को गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी पुलिस ने पकड़ा है।   पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में हत्या की पूरी परिस्थितियों और घटना में शामिल अन्य भूमिकाओं की जांच जारी है।

Aug 18, 2026 Read

कांकेर जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में शव के पैर का पंजा गायब, परिजनों ने उठाए सवाल

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार  कांकेर। कांकेर जिला अस्पताल की मर्च्यूरी से एक शव के पैर का पंजा गायब मिलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए शव लेने पहुंचे परिजनों ने जब शव के एक पैर का पंजा गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन को इसकी लिखित शिकायत दी।   रात में मर्च्यूरी में रखा गया था शव   जानकारी के मुताबिक, रौशन कौशिक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात अधिक होने के कारण परिजनों ने शव को अस्पताल की मर्च्यूरी में सुरक्षित रखवा दिया था। अगले दिन सुबह जब वे शव लेने पहुंचे, तो एक पैर का पंजा गायब मिला।   घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा और मर्च्यूरी में शव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अस्पताल की निगरानी में रखे शव के साथ ऐसी घटना कैसे हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।   जांच कमेटी गठित, तीन दिन में रिपोर्ट   मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल प्रबंधक डॉ. अमित पांडेय ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मर्च्यूरी का निरीक्षण किया गया है और घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।   जांच कमेटी को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जांच में जो भी व्यक्ति घटना के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   फिलहाल शव के पैर का पंजा किस परिस्थिति में गायब हुआ, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में शवों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Aug 18, 2026 Read

दुर्ग में चॉकलेट का लालच देकर नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत, बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार  दुर्ग/भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग बच्चियों के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए एक बुजुर्ग दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह बच्चियों को चॉकलेट और नड्डा का लालच देकर अपनी दुकान पर बुलाता था और उनके साथ गलत हरकत करता था।   बच्चियों ने परिजनों को बताई घटना   जानकारी के अनुसार, करीब 8 से 9 वर्ष की तीन बच्चियों ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद परिजनों ने छावनी थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।   आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल   पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।   पुलिस ने तीनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया है और उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट, बच्चियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।   छावनी CSP प्रशांत पैकरा ने बताया कि तीन बच्चियों ने थाने पहुंचकर एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा लगातार उनके साथ गलत हरकत किए जाने की शिकायत की थी। परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।   घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। नाबालिग बच्चियों से जुड़ा यह मामला एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और उनके प्रति जागरूकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस मामले में उपलब्ध सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Aug 18, 2026 Read

नंदिनी नगर में महिला पर बैटरी का पानी फेंका, दो बच्चे भी झुलसे; आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    भिलाई। नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम महिला पर रासायनिक पदार्थ फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 35 वर्षीय महिला पर एक युवक ने बैटरी का पानी फेंक दिया। घटना में महिला के साथ मौजूद दो बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   बताया जा रहा है कि आरोपी युवक और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं। करीब छह महीने पहले दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। पिछले कुछ समय से महिला ने युवक से बातचीत करना बंद कर दिया था, जिससे वह नाराज चल रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बातचीत बंद होना ही हमले की मुख्य वजह सामने आ रही है।   घटना के समय महिला दुर्ग से धमधा की ओर जल चढ़ाने जा रही थी। इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर उस पर रासायनिक पदार्थ फेंक दिया। छींटे पड़ने से दो बच्चे भी घायल हो गए।   घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात पूर्व नियोजित थी या गुस्से में अचानक हमला किया गया।   हमले में इस्तेमाल किए गए रासायनिक पदार्थ की प्रकृति और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।   एएसपी मणि शंकर चंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Aug 18, 2026 Read

अंतर्राज्यीय रेलवे टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़*   *बैकुंठपुर से बनारस तक फैले टिकट दलाली नेटवर्क का RPF बिलासपुर ने किया खुलासा* 

अभिषेक कुमार पाण्डेय ,स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़   *अंतर्राज्यीय रेलवे टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़*     *बैकुंठपुर से बनारस तक फैले टिकट दलाली नेटवर्क का RPF बिलासपुर ने किया खुलासा*    बिलासपुर – 18 अगस्त 2026        दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री सौरव कुमार के नेतृत्व में रेलवे आरक्षित टिकटों की अनधिकृत खरीद-बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत RPF ने एक अंतर्राज्यीय टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़ किया है।        RPF निरीक्षक अंबिकापुर सुनीता मिंज की जांच में बैकुंठपुर के सिटी PRS से बनारस/भदोही (उत्तर प्रदेश) तक फैले टिकट दलाली नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में PRS से जुड़े संविदा कर्मचारी द्वारा टिकट तैयार कर बनारस भेजने, वहां दलाल द्वारा ग्राहकों को अधिक कीमत पर टिकट उपलब्ध कराने तथा बस चालक के माध्यम से टिकट पहुंचाने की जानकारी सामने आई।        जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल से WhatsApp चैट के माध्यम से 60 रेलवे आरक्षित टिकटों से संबंधित सामग्री बरामद हुई, जिनकी कुल टिकट कीमत लगभग ₹3.68 लाख है। इनमें 14 टिकटों पर PNR एवं अन्य विवरण हस्तलिखित पाए गए। गिरोह द्वारा टिकटों पर अवैध रूप से कमीशन एवं अतिरिक्त राशि अर्जित की जा रही थी। टिकटों को बैकुंठपुर से बनारस पहुंचाने के लिए बस सेवा का उपयोग किया जाता था।        मामले में रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत तीन आरोपियों—अविनाश कुमार (35), कोरिया; संजय विश्वकर्मा (48), भदोही, उत्तर प्रदेश तथा रवि शंकर (38), सूरजपुर को गिरफ्तार कर प्रकरण में संबद्ध किया गया है। अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।        RPF की कार्रवाई से टिकट तैयार करने से लेकर एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने और ग्राहकों को बेचने तक की पूरी अवैध श्रृंखला का खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई रेलवे की टिकट दलाली एवं कालाबाजारी के विरुद्ध “Zero Tolerance” नीति को दर्शाती है | साथ ही यात्रियों को निष्पक्ष एवं सुगम आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।    Hamar pradesh CG

Aug 18, 2026 Read

सरकारी नल-जल योजना के 6 लाख के पाइप चोरी का मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर  सरकारी नल-जल योजना के 6 लाख के पाइप चोरी का मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल   मुंगेली। शासकीय नल-जल योजना के निर्माण कार्य के लिए रखे गए करीब 6 लाख रुपये कीमत के लोहे के डीआई पाइप चोरी के मामले में लोरमी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मामले के मुख्य आरोपी अमित सिंह ठाकुर को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।   यह कार्रवाई मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई। जिले में फरार आरोपियों और संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं एसडीओपी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में लोरमी पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी।   निर्माण स्थल से 24 डीआई पाइप हो गए थे गायब   मामला थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम गोड़खाम्ही नहर रोड, गाड़ाटोला मोड़ का है। यहां शासकीय नल-जल योजना के निर्माण कार्य के लिए कुल 30 नग लोहे के डीआई पाइप रखे गए थे। इनमें से 24 पाइप चोरी हो गए। चोरी गए पाइपों की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई।   मामले में प्रार्थी बालगा भास्कर राव, निवासी खरजाड़ा, थाना श्रीकाकुलम, आंध्रप्रदेश, हाल मुकाम मुंगेली ने 26 जून 2026 को लोरमी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 272/2026 दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू की।   कबाड़ी दुकान तक पहुंची पुलिस की जांच   जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी किए गए पाइप मध्यप्रदेश के अनूपपुर-शहडोल मार्ग स्थित कुदौली क्षेत्र की एक कबाड़ी दुकान में बेचे गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर कबाड़ी दुकान संचालक अनुज कुमार नामदेव को हिरासत में लिया।   पूछताछ में सामने आया कि चोरी के पाइप ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमजी 3817 से लाए गए थे। कबाड़ी संचालक ने पुलिस को मुख्य आरोपी अमित सिंह ठाकुर और ट्रक चालक से पाइप खरीदने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी दुकान से चोरी किए गए पाइप बरामद कर लिए।   कबाड़ी संचालक अनुज कुमार नामदेव, पिता कृष्ण कुमार नामदेव, उम्र 20 वर्ष, निवासी पोड़ी, थाना एवं जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी न्यायालय के आदेश पर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था।   रायपुर में छिपा था मुख्य आरोपी   चोरी की वारदात के बाद से मुख्य आरोपी अमित सिंह ठाकुर लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपी के रायपुर में छिपे होने की जानकारी मिली।   इसके बाद लोरमी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 16 अगस्त 2026 को संतोषीनगर, रायपुर से अमित सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 29 वर्ष है और वह मूल रूप से छोटे अतरगुड़ा, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ का निवासी बताया गया है।   पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया और 17 अगस्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।   सरकारी योजना की सामग्री पर थी नजर   इस पूरे मामले में खास बात यह है कि चोरी की गई सामग्री किसी निजी निर्माण स्थल की नहीं, बल्कि शासकीय नल-जल योजना के निर्माण कार्य के लिए रखी गई थी। यानी चोरों ने सरकारी योजना में इस्तेमाल होने वाली लाखों रुपये की सामग्री को ही निशाना बनाया।   पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।   इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव सहित प्रधान आरक्षक दयाल गवास्कर, आरक्षक राजू साहू, देवी नवरंग, दिलेश्वर साहू, रेखराम नेताम, कवि टोप्पो और ईश्वर मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Aug 18, 2026 Read

बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाही

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर    थाना-बिल्हा जिला-बिलासपुर अप.क्र. 413/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट ------------------------------------------------------ ◾आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता।  ◾अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार। ◾बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाही। ◾बीट भ्रमण व जनसम्पर्क पर मिल रही अवैध कार्य की सूचना।  ◾ शराब कोचियों मे बिल्हा पुलिस की दहशत। ◾ अपचारी बालक भारी मात्रा मे देशी शराब परिवहन कर रहा था। ◾देशी मदीरा प्लेन 40 नग की बरामदगी। ◾अपचारी बालको से 7.2 लीटर शराब कीमती 3600 रूपये जप्ती। ◾ परिवहन मे प्रयुक्त वाहन स्कूटी क्रमांक सीजी10बीएस 1029 की जप्ती। ◾ अपचारी बालक पर की गयी विधि सम्मत कार्यवाही।  ◾नाम आरोपी - 1. अपचारी बालक। 2. अपचारी बालक।                                              ’’’’’’’’’         मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 17.08.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा मे शराब खरीद कर स्कूटी क्रमांक सीजी10बीएस 1029 मे दो व्यक्ति बैठकर जिसमे पीछे बैठा व्यक्ति सफेद रंग के झोला रखा हुआ है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर उडगन रेल्वे फाटक के पास घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक सीजी10बीएस 1029 को रूकवाकर पूछताछ किया जो चालक अपचारी बालक व पीछे बैठा व्यक्ति अपचारी बालक जो सफेद रंग के प्लास्टिक झोला मे 20 नग देशी प्लेन व स्कूटी के डिक्की अंदर देशी प्लेन 20 नग कुल शराब मात्रा 7.200 लीटर कीमती 3600 रूपये रखा मिला जिसे जप्त कर अपचारी बालको पर विधि सम्मत कार्रवाई कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।                    उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, करण राज बघेल, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, 1210 सुमन चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

Aug 18, 2026 Read

बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा फिर कठघरे में, 17 साल के किशोर की मौत से मचा हड़कंप चौकीदार हत्याकांड और नाबालिगों के फरार होने के बाद अब परिसर में किशोर की मौत; 50 दिनों में सेंट्रल जेल के पांच बंदियों की मौत भी बनी चिंता

रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़     बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा फिर कठघरे में, 17 साल के किशोर की मौत से मचा हड़कंप चौकीदार हत्याकांड और नाबालिगों के फरार होने के बाद अब परिसर में किशोर की मौत; 50 दिनों में सेंट्रल जेल के पांच बंदियों की मौत भी बनी चिंता   बिलासपुर। शहर के बाल संप्रेक्षण गृह में एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है, जिसने यहां की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध 17 वर्षीय किशोर मंगलवार को परिसर के वाशरूम में मृत मिला। किशोर के मौत के कारणों की जांच सरकंडा पुलिस कर रही है।   बताया जा रहा है कि किशोर को 15 अगस्त को रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से बिलासपुर लाया गया था। मंगलवार को वह वाशरूम में चौखट पर गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही बाल संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया। सूचना पर सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।   पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले किशोर की गतिविधियां कैसी थीं, उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी और आखिर किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।   पहले चौकीदार की हत्या, फिर फरारी... अब किशोर की मौत   बाल संप्रेक्षण गृह में पिछले करीब एक महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले यहां तैनात एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मामले से जुड़े नाबालिगों के फरार होने की बात भी सामने आई थी। उस समय भी बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर कई सवाल उठे थे।   अब उसी परिसर में एक 17 वर्षीय किशोर की मौत ने पुराने सवालों को फिर सामने ला दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर परिसर में मौजूद नाबालिगों की निगरानी किस स्तर पर की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था में ऐसी कौन सी खामी रह गई, जिससे इतनी गंभीर घटना सामने आई।   सेंट्रल जेल की घटनाओं ने भी बढ़ाई चिंता   बिलासपुर सेंट्रल जेल में भी पिछले करीब 50 दिनों में पांच बंदियों की मौत हो चुकी है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बीच बाल संप्रेक्षण गृह की घटना ने जेल एवं सुधार गृहों की निगरानी व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।   एक ओर सेंट्रल जेल में लगातार मौतें, दूसरी ओर बाल संप्रेक्षण गृह में पहले चौकीदार की हत्या और फरारी तथा अब किशोर की मौत—इन घटनाओं की कड़ी ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।   हालांकि किशोर की मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। सरकंडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इस घटना ने इतना जरूर सामने ला दिया है कि बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा किए जाने की जरूरत है।

Aug 18, 2026 Read

महासमुंद पुलिस का अवैध शराब कोचियों के विरूद्ध ताबडतोड छापामारी कार्यवाही।*

स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी *04 अलग- अलग स्थानो मे पुलिस की दबिश, 04 व्यक्ति गिरफतार आबकारी एक्ट के तहत भेजे गये जेल।*   *04 प्रकरणों में आरोपीगण के कब्जे से जुमला 21.780 लीटर शराब(अंग्रेजी/देशी प्लेन/मसाला प्लेन) किमती 12,340 रू. जप्त।*    *04 प्रकरण में 03 मो.सा., 01 स्कूटी सहित जुमला किमती 1,22,340 रूपये की संपत्ति हुई जप्त।*   जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत-  *प्रकरण-01* दिनांक 14.08.2026 को महासमुन्द पुलिस को मुखबीर से सूचना पर ग्राम घोड़ारी बिरकोनी रोड़ किनारे मो.सा. चालक को घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर मो.सा. चालक भोलाराम दुबे पिता रमा कांत दुबे उम्र 36 साल, निवासी कांपा थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द के कब्जे से मो.सा. में रखे देसी मसाला एवं अंग्रेजी शराब जुमला 5.760 लीटर (किमती 3440 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. किमती 20,000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 463/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।  *प्रकरण-02* दिनांक 14.08.2026 को महानदी ढाबा के पास मेन रोड़ बिरकोनी के पास जाकर मुखबीर के बताये अनुसार स्कूटी चालक को घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर स्कूटी चालक रविशंकर बघेल पिता भुलउ बघेल उम्र 38 साल, निवासी तेन्दूवाही, थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द के कब्जे से स्कूटी में रखे देसी मसाला शराब जुमला 5.400 लीटर (किमती 3000 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी किमती 15000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 464/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।  *प्रकरण-03*  दिनांक 14.08.2026 को हायर सेकेण्डरी स्कूल के सामने तुमाडबरी महासमुन्द के पास जाकर मुखबीर के बताये अनुसार मो.सा.चालक को घेराबंदी कर रोक कर पूछताछ करने पर मो.सा. चालक संजय साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 साल, निवासी अखरापारा बेलसोण्डा, थाना व जिला महासमुन्द के कब्जे से मो0सॉ0 में देसी मसाला शराब जुमला 5.220 लीटर(किमती 2900 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. पल्सर किमती 50,000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 465/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है। *प्रकरण-04*     दिनांक 14.08.2026 को बरबसपुर चौक ग्राम बिरकोनी के पास जाकर मुखबीर के बताये अनुसार मो.सा. चालक को घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर मोसा0 चालक तारेन निषाद पिता लखन निषाद उम्र 41 साल, निवासी वार्ड नं. 05 नहरपारा बड़गांव, थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द के कब्जे से मो.सा. में देसी मसाला शराब जुमला 5.400 लीटर (किमती 3000 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. किमती 25,000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 466/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही थाना महासमुन्द पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।      *गिरफ्तार आरोपीगण-*  प्रकरण- 01- भोलाराम दुबे पिता रमा कांत दुबे उम्र 36 साल, निवासी कांपा थाना तुमगांव जिला महासमुन्द प्रकरण- 02- रविशंकर बघेल पिता भुलउ बघेल उम्र 38 साल, निवासी तेन्दूवाही, थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द प्रकरण- 03- संजय साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 साल, निवासी अखरापारा बेलसोण्डा, थाना व जिला महासमुन्द प्रकरण- 04- तारेन निषाद पिता लखन निषाद उम्र 41 साल, निवासी वार्ड नं. 05 नहरपारा बड़गांव, थाना तुमगांव,    *संपत्ति जप्त-* 01- 04 प्रकरणों में जुमला 21.780 लीटर शराब(अंग्रेजी/देशी प्लेन/मसाला प्लेन) किमती 12,340 रूपये। 02- 04 प्रकरण में 03 मो.सा., 01 स्कूटी किमती 01 लाख 10 हजार रूपये।   *कुल 04 प्रकरण में जुमला जप्त संपत्ति किमती 1,22,340 रूपये।*

Aug 18, 2026 Read

महासमुंद पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने अवैध शराब के कोचियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग चार स्थानों पर दबिश देकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 21.780 लीटर शराब, जिसकी कीमत करीब 12,340 रुपये है, बरामद की गई। इसके साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही 3 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी भी जब्त की गई है।   पुलिस के अनुसार, चारों मामलों में जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1,22,340 रुपये है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है।   चार अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई   प्रकरण-01: 14 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम घोड़ारी-बिरकोनी रोड किनारे घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल चालक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान भोलाराम दुबे (36 वर्ष), निवासी कांपा, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देशी मसाला एवं अंग्रेजी शराब कुल 5.760 लीटर, कीमत 3,440 रुपये, बरामद हुई। शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है। मामले में अपराध क्रमांक 463/26 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।   प्रकरण-02: इसी दिन पुलिस ने महानदी ढाबा के पास मेन रोड बिरकोनी में मुखबिर की सूचना पर स्कूटी चालक को रोका। आरोपी की पहचान रविशंकर बघेल (38 वर्ष), निवासी तेन्दूवाही, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद के रूप में हुई। उसके कब्जे से 5.400 लीटर देशी मसाला शराब, कीमत 3,000 रुपये, बरामद की गई। शराब परिवहन में प्रयुक्त करीब 15 हजार रुपये कीमत की स्कूटी भी जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 464/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई।   प्रकरण-03: पुलिस ने तुमाडबरी महासमुंद स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने भी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल चालक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी की पहचान संजय साहू (26 वर्ष), निवासी अखरापारा बेलसोंडा, थाना व जिला महासमुंद के रूप में हुई। उसके कब्जे से 5.220 लीटर देशी मसाला शराब, कीमत 2,900 रुपये, बरामद हुई। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है, को भी जब्त किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 465/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई।   प्रकरण-04: बरबसपुर चौक, ग्राम बिरकोनी के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक को पकड़ा। आरोपी की पहचान तारेन निषाद (41 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 05 नहरपारा बड़गांव, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.400 लीटर देशी मसाला शराब, कीमत 3,000 रुपये, बरामद हुई। शराब परिवहन में प्रयुक्त करीब 25 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 466/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई।   कुल जब्ती   चारों प्रकरणों में पुलिस ने कुल 21.780 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब जब्त की, जिसकी कीमत 12,340 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब परिवहन में इस्तेमाल 3 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी, कुल कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये, जब्त की गई।   इस तरह चारों मामलों में पुलिस ने कुल 1,22,340 रुपये की संपत्ति जब्त की है।   संयुक्त टीम ने की कार्रवाई   पुलिस के मुताबिक, संपूर्ण कार्रवाई थाना महासमुंद पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।   स्टेट रिपोर्टर: संतन दास मानिकपुरी दिनांक: 18 अगस्त 2026   hamarpradeshcg.com — छत्तीसगढ़ का तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क

Aug 18, 2026 Read

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति के कथित प्रेम संबंध पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    दुर्ग। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रवीना यादव के रूप में हुई है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी विपुल यादव से हुई थी। मायके पक्ष ने रवीना की मौत के पीछे पति के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को वजह बताया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।   परिजनों के मुताबिक, 14 अगस्त की रात रवीना और उसका पति घर पर थे। इसी दौरान कथित रूप से पति की प्रेमिका के घर पहुंचने की बात सामने आई, जिसके बाद रवीना का पति से विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद रवीना को कमरे में बंद कर पति कथित प्रेमिका के साथ बाहर चला गया।   पति को करीब 17 बार किया फोन   रवीना के मामा साहब लाल यादव का दावा है कि कमरे में बंद होने के बाद रवीना ने पति से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं। रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच उसने पति को लगभग 17 बार फोन किया, लेकिन कथित तौर पर किसी कॉल का जवाब नहीं मिला। इससे पहले रात करीब 8:30 बजे रवीना की कथित प्रेमिका से करीब 15 मिनट तक फोन पर बातचीत भी हुई थी। परिजनों का कहना है कि उस दौरान रवीना काफी तनाव में थी और उसने खुद या पति को कुछ कर लेने जैसी बातें कही थीं।   दुपट्टे से लगाया फंदा   इसके बाद रवीना ने कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नवविवाहिता की मौत के चलते पंचनामा महिला कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया।   उतई पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है। 15 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद जौनपुर से परिजन दुर्ग पहुंचे। 16 अगस्त को महिला चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद पिता लल्लन यादव समेत मायके के परिजन शव लेकर जौनपुर रवाना हो गए।   मोबाइल और कॉल डिटेल की जांच   फिलहाल पुलिस मृतका के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, पति-पत्नी के बीच विवाद, कथित प्रेम संबंध और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही रवीना की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Aug 18, 2026 Read

रायपुर में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे पटरी पर मिला शव; हत्या की आशंका से जांच तेज

रायपुर में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे पटरी पर मिला शव; हत्या की आशंका से जांच तेज   रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोगांव में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह गोगांव अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे पटरी पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।   मृतक की पहचान छोटा अशोक नगर निवासी प्रीतम साहू (19 वर्ष), पिता शिव कुमार साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव मिलने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है।   चाकू से हमला किए जाने की आशंका   मामले में प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी सामने आ रही है कि युवक की चाकू मारकर हत्या की गई हो सकती है। इसके अलावा जुए में हार-जीत के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है। हालांकि इन दोनों बिंदुओं की पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।   पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले प्रीतम किन लोगों के संपर्क में था और क्या उसका किसी व्यक्ति से पैसों अथवा किसी अन्य विवाद को लेकर विवाद हुआ था।   शव रेलवे पटरी पर मिलने से कई सवाल   युवक का शव रेलवे पटरी के पास मिलने के कारण पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वारदात इसी स्थान पर हुई थी या फिर किसी अन्य जगह घटना को अंजाम देने के बाद शव को यहां लाकर छोड़ा गया।   पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर सकती है। घटनास्थल से संभावित साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।   वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा   घटना की सूचना मिलने के बाद डीसीपी क्राइम समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की जानकारी ली। अधिकारियों के निर्देशन में गुढ़ियारी पुलिस मृतक की गतिविधियों, उसके संपर्क में रहे लोगों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।   फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रीतम की मौत हत्या के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।   HamarPradeshCG.com — छत्तीसगढ़ का तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क

Aug 18, 2026 Read