रतनपुर पुलिस द्वारा चलती बस में झपटमारी करने वाले 07 महिलाओं सहित कुल 09 लोगों को किया गिरफ्तार
🚨 🚨 थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 🚨 🚨 🔹 रतनपुर पुलिस द्वारा à¤...
More Stories
रेलवे ट्रैक पर अवैध प्रवेश के विरुद्ध आरपीएफ की प्रभावी कार्रवाई*
*रेलवे ट्रैक पर अवैध प्रवेश के विरुद्ध आरपीएफ की प्रभावी कार्रवाई* *जनविश्वास अधिनियम लागू होने के बाद 15 अगस्त 2026 तक 2079 मामले दर्ज, ₹10.39 लाख से अधिक का जुर्माना वसूली* रेलवे परिचालन की संरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में मंडल द्वारा रेलवे ट्रैक पर अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे ट्रैक, यार्ड एवं अन्य प्रतिबंधित रेल परिसरों में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करना जानलेवा हो सकता है तथा इससे गंभीर दुर्घटना, चोट अथवा मृत्यु की आशंका रहती है साथ ही यह कानून का उल्लंघन भी है। रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत प्रवेश के मामलों में रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत कार्रवाई की जाती है। जनविश्वास अधिनियम के प्रावधान लागू होने की तिथि 19 जून 2026 से 15 अगस्त 2026 तक मंडल में धारा 147 के तहत कुल 2079 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 10 लाख 39 हजार 500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। रेल प्रशासन यात्रियों एवं आम नागरिकों से आग्रह करता है कि वे रेलवे परिसरों में अनधिकृत प्रवेश न करें तथा रेल सुरक्षा नियमों का पालन करें, साथ ही रेलवे ट्रैक एवं यार्ड से सदैव सुरक्षित दूरी बनाए रखें, रेलवे लाइन पार करने के लिए केवल निर्धारित पैदल पुल, भूमिगत मार्ग अथवा अधिकृत क्रॉसिंग का ही उपयोग करें तथा रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अनधिकृत प्रवेश दिखाई देने पर तत्काल आरपीएफ/जीआरपी को सूचित करें। स्लग *रेलवे ट्रैक पर अवैध प्रवेश के विरुद्ध आरपीएफ की प्रभावी कार्रवाई* *जनविश्वास अधिनियम लागू होने के बाद 15 अगस्त 2026 तक 2079 मामले दर्ज, ₹10.39 लाख से अधिक का जुर्माना वसूली* एंकर रेलवे परिचालन की संरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में मंडल द्वारा रेलवे ट्रैक पर अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे ट्रैक, यार्ड एवं अन्य प्रतिबंधित रेल परिसरों में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करना जानलेवा हो सकता है तथा इससे गंभीर दुर्घटना, चोट अथवा मृत्यु की आशंका रहती है साथ ही यह कानून का उल्लंघन भी है। रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत प्रवेश के मामलों में रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत कार्रवाई की जाती है। जनविश्वास अधिनियम के प्रावधान लागू होने की तिथि 19 जून 2026 से 15 अगस्त 2026 तक मंडल में धारा 147 के तहत कुल 2079 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 10 लाख 39 हजार 500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। रेल प्रशासन यात्रियों एवं आम नागरिकों से आग्रह करता है कि वे रेलवे परिसरों में अनधिकृत प्रवेश न करें तथा रेल सुरक्षा नियमों का पालन करें, साथ ही रेलवे ट्रैक एवं यार्ड से सदैव सुरक्षित दूरी बनाए रखें, रेलवे लाइन पार करने के लिए केवल निर्धारित पैदल पुल, भूमिगत मार्ग अथवा अधिकृत क्रॉसिंग का ही उपयोग करें तथा रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अनधिकृत प्रवेश दिखाई देने पर तत्काल आरपीएफ/जीआरपी को सूचित करें। रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
**सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार एक की तलाश जारी**
रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ **सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार एक की तलाश जारी** अपराध क्रमांक _878/26 धारा _ 331(3), 305(a)BNS नाम आरोपी _ मोहित ध्रुव पिता पुनीत उम्र 20 साल निवासी भाटापारा मोपका थाना सरकंडा बिलासपुर जपती _ 1000 ₹ नगद ऐंकर - मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12 जून 2026 को प्रार्थिया रिंकी सेन निवासी रामकृष्ण नगर मोपका ने चौकी मोपका में रिपोर्ट दर्ज कराई की घटना दिनांक 10 जून 2026 की दरम्यानी रात इसके सूने मकान में कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर घुसकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम जुमला कीमती ₹ 85000 को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर धारा सदर पंजीकृत कर विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही मोहित ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपने अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थिया की सुने मकान में ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया आरोपी मोहित ने बताया कि मुख्य आरोपी इसको घर के बाहर खड़ा किया हुआ था की आने जाने वालों पर नजर रखना जिसके एवज में 15000 ₹ नगद इसे दिया था जिसमें से 14000 को खर्च करना बताया,आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 18 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर भेजा गया है मामले का मुख्य आरोपी फरार है तथा चोरी के मसरूका की बरामदगी शेष है,फरार आरोपी की लगातार तलाश जारी है जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा. Hamar pradesh CG
नाबालिग को बहलाकर ले गए, शोषण के आरोप में पांच दोषियों को उम्रकैद; राजनांदगांव POCSO कोर्ट का फैसला
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार राजनांदगांव। नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, अलग-अलग स्थानों पर कई सप्ताह तक रखने और यौन शोषण के बाद देह व्यापार में धकेलने के मामले में राजनांदगांव की POCSO अदालत ने पांच दोषियों को कठोर सजा सुनाई है। अदालत ने मामले में मुख्य आरोपित साधना वैष्णव उर्फ संध्या वैष्णव और मुस्कान गोस्वामी समेत पांच दोषियों को अलग-अलग धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए जीवनकाल तक कारावास की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, उसे अलग-अलग स्थानों पर रखने और उसके साथ किए गए शोषण से जुड़े साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए। सुनवाई के बाद अदालत ने पांच आरोपितों को दोषी माना और कठोर दंड दिया। वहीं, मामले में शामिल एक अन्य आरोपित को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया गया। अदालत ने कहा—पीड़िता को लंबे समय तक झेलना पड़ता है मानसिक आघात फैसले में अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यौन हिंसा का असर पीड़ित व्यक्ति पर केवल शारीरिक स्तर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसे लंबे समय तक मानसिक आघात भी झेलना पड़ता है। ऐसे गंभीर अपराधों में दोषियों के प्रति अनावश्यक सहानुभूति या उदारता उचित नहीं है। अदालत के इस फैसले को नाबालिगों के खिलाफ होने वाले गंभीर अपराधों में कठोर न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक लाभचंद बाफना का मोबाइल हैक, संपर्कों से मांगे जा रहे पैसे
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार भिलाई। छत्तीसगढ़ के साजा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव (गृह एवं जेल) रहे लाभचंद बाफना का मोबाइल फोन हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर ने मोबाइल में सेव संपर्क नंबरों तक पहुंच बनाकर उनके परिचितों और संपर्कों से पैसे की मांग शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, बाफना के मोबाइल से जुड़े कई लोगों को अलग-अलग संदेश भेजे गए। संदेशों में आर्थिक मदद के नाम पर पैसे भेजने के लिए कहा जा रहा था। लगातार इस तरह के संदेश पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने नंदिनी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल और संपर्क नंबरों तक हैकर की पहुंच कैसे हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि बाफना के नंबर से पैसे या आर्थिक मदद मांगने वाला कोई संदेश प्राप्त हो तो बिना पुष्टि किए किसी भी खाते में राशि ट्रांसफर न करें।
चिरमिरी में युवती से दुष्कर्म का आरोप, शराब पिलाकर आग लगाने की कोशिश
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार एमसीबी। चिरमिरी इलाके में एक युवती के साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म और उसके बाद आग लगाने की कोशिश किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर चिरमिरी पुलिस ने दो पहचान के युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सुनसान जगह ले जाकर वारदात का आरोप पीड़िता के मुताबिक, वह इलाज के लिए जंगल के रास्ते अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे पहचान के दो युवक मिले। आरोप है कि दोनों युवक उसे बहलाकर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर जबरदस्ती उसके मुंह में शराब डाली और उसे आग लगाने की कोशिश की। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर वहां से भागने में सफल रही। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत घटना के बाद पीड़िता चिरमिरी थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश चिरमिरी सीएसपी रवि कुजूर के अनुसार, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की कोशिश सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। उसका बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटनास्थल की भी जांच की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की पूरी स्थिति जांच और साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट होगी।
दुर्ग में युवक से आधे घंटे तक बेरहमी से मारपीट, इलाज के दौरान मौत
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन में शराब दुकान के सामने एक युवक से करीब आधे घंटे तक बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुंडा निवासी रूपेश वर्मा के रूप में बताई जा रही है। सिर, सीने और गुप्तांग में गंभीर चोट जानकारी के मुताबिक, रूपेश वर्मा पाटन स्थित शराब दुकान के आहता में काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास चखना सेंटर संचालकों के अनुसार, एक युवक ने रूपेश के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक हुई मारपीट में रूपेश के सिर, सीने और गुप्तांग में गंभीर चोटें आईं। मारपीट करने वाले युवक की पहचान ग्राम चिचा निवासी के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और घटना के समय भी नशे में था। डायल-112 मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले युवक को पाटन थाना ले गई। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिए जाने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की वर्तमान स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। इधर, घायल रूपेश को डायल-112 की मदद से पाटन अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट की पूरी घटना, आरोपी की भूमिका और युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
BREAKING: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED की दबिश, दस्तावेजों की जांच
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार धमतरी। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक, करीब आठ सदस्यीय ईडी टीम उनके ठिकानों पर पहुंची है और दस्तावेजों की जांच कर रही है। रामगोपाल अग्रवाल के घर के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, ईडी के अधिकारी घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर भी नजर रखी जा रही है। रायपुर जेल से हुई थी गिरफ्तारी बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने बीते मंगलवार को कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को रायपुर केंद्रीय जेल से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें रायपुर की धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था। शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े मामलों की जांच जांच एजेंसी के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका कथित शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में रही है। ईडी का आरोप है कि घोटाले से जुड़े पैसों को बड़ी मात्रा में इधर-उधर किया गया। इसी सिलसिले में जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर पैसों का लेन-देन किन लोगों के माध्यम से हुआ और रकम को कहां-कहां भेजा गया। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है। विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है।
55 करोड़ की ठगी के मामले में प्रार्थी के पैसे से हवाई यात्रा का आरोप, TI समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार कोरबा। 55 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में आरोपी की तलाश के लिए दिल्ली गई कटघोरा पुलिस टीम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं। बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के हवाई यात्रा करने और यात्रा के लिए प्रार्थी से टिकट के पैसे लिए जाने के आरोपों के बाद कटघोरा थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बिलासपुर रेंज आईजी कार्यालय स्तर से जांच के बाद की गई है। पुलिस के अनुसार, मामला कटघोरा थाने में दर्ज जेसीबी कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर कथित 55 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ा है। आरोपी की तलाश में दिल्ली गई थी टीम शिकायतकर्ता गौरव मोदी ने आरोप लगाया था कि जेसीबी कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर उनसे 55 करोड़ रुपये लिए गए हैं। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कटघोरा पुलिस की टीम को दिल्ली जाना था। आरोप है कि पुलिस टीम को नियमानुसार ट्रेन से दिल्ली जाना था, लेकिन तत्काल टिकट नहीं मिलने के बाद प्रार्थी से कथित तौर पर हवाई यात्रा की टिकट बुक कराई गई। पुलिसकर्मी फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और वापस लौटने के बाद प्रार्थी को बताया गया कि आरोपी फरार है तथा उसकी तलाश जारी है। जांच के बाद हुई कार्रवाई पुलिस टीम की हवाई यात्रा की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद मामले की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में बिना अनुमति हवाई यात्रा करने और निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने की बात सामने आने के बाद कार्रवाई की गई। निलंबित पुलिसकर्मियों में कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक एमबी पटेल, सहायक उप निरीक्षक राम पाण्डेय, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, प्रधान आरक्षक गोपाल यादव, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, आरक्षक प्रदीप राठौर, आरक्षक सुशील यादव और आरक्षक प्रशांत सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एमबी पटेल समेत कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कबाड़ से जुड़े एक अन्य प्रकरण में भी दो दिन पहले कार्रवाई हो चुकी है। अब हवाई यात्रा से जुड़े मामले में भी उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसपी ने क्या कहा? कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि ठगी के प्रकरण में बिना अनुमति हवाई यात्रा करने के मामले में कटघोरा थाने के पांच और तीन अन्य पुलिसकर्मियों समेत कुल आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईजी कार्यालय से कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यशैली और सरकारी प्रक्रिया के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ऑनलाइन सट्टा एप केस में विकास गर्ग पर शिकंजा, 21 अगस्त तक ED रिमांड
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विकास गर्ग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 14 दिनों की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तीन दिन की अतिरिक्त कस्टोडियल रिमांड की मांग की। अदालत ने मांग मंजूर करते हुए विकास गर्ग को 21 अगस्त तक ED की रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम इस दौरान विकास गर्ग से ऑनलाइन बुक और स्काई एक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करेगी। 21 अगस्त को उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। 14 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी ईडी के अधिवक्ता सौरभ कुमार पांडे के अनुसार, विकास गर्ग को कथित ऑनलाइन बेटिंग एप और स्काई एक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 14 जुलाई को दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी के अनुसार, मामले में ऑनलाइन सट्टा एप से होने वाली कथित अवैध कमाई को अलग-अलग माध्यमों से निवेश किए जाने की जांच की जा रही है। विकास गर्ग को EBIX Inc. का चेयरमैन बताया गया है। 940 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का आरोप ईडी की जांच में विकास गर्ग पर ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए कथित तौर पर करीब 940 करोड़ रुपये की अवैध कमाई से जुड़े होने का आरोप है। जांच एजेंसी के मुताबिक, उनका कथित कनेक्शन हरिशंकर टिंबरेवाल से भी सामने आया है। ईडी का आरोप है कि टिंबरेवाल के माध्यम से प्राप्त रकम को अलग-अलग विदेशी कंपनियों के जरिए निवेश किया जाता था। कथित तौर पर इस रकम को शेयर बाजार, शेयर कैपिटल और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) जैसे माध्यमों से भारतीय अर्थव्यवस्था में लगाने की कोशिश की गई। स्काई एक्सचेंज की भी जांच जांच एजेंसी के मुताबिक, विकास गर्ग से स्काई एक्सचेंज नामक एप से जुड़े लेन-देन को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी से प्राप्त धन को विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफर करने के बाद उसे निवेश के रूप में दिखाया जाता था। फिलहाल ईडी की पूछताछ जारी है और मामले में वित्तीय लेन-देन, कंपनियों, निवेश तथा अन्य कथित कड़ियों की जांच की जा रही है। 21 अगस्त को विकास गर्ग को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, CMO से गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ निलेश केरकेट्टा की शिकायत पर कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ पुलिस ने गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सीएमओ निलेश केरकेट्टा ने अभनपुर थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया कि 13 अगस्त 2026 को शाम करीब 4 बजे वे नगर पालिका के उप अभियंता दुशांत चौहान के साथ शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे अपने कक्ष से बाहर आए। शिकायत के अनुसार, अध्यक्ष ने अपनी निधि से खरीदी गई कुर्सी के भुगतान को लेकर सवाल किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि उन्होंने सीएमओ के साथ अश्लील गाली-गलौज की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अध्यक्ष ने डंडा पकड़कर जान से मारने की धमकी दी। सीएमओ की शिकायत के आधार पर अभनपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2) और 221 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जाएगी। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुष्पा स्टाइल में गांजा तस्करी! ट्रक के टायरों में छिपाकर ले जा रहे थे 151.50 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिल्मी अंदाज में मेटाडोर के टायरों के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने छह टायरों से 151.50 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 75 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। चेकपोस्ट पर पकड़ा गया मेटाडोर ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत देवभोग पुलिस को 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मेटाडोर में अवैध गांजा लेकर देवभोग की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद खुटगांव अंतरराज्यीय पुलिस चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध मेटाडोर को रोककर तलाशी ली गई। सामान्य तलाशी में गांजा नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने जब वाहन के टायरों की जांच की तो अंदर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हो गया। 75.50 लाख का गांजा, 20.25 लाख का वाहन जब्त पुलिस ने मेटाडोर के छह टायरों के अंदर छिपाकर रखा 151.50 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब 75 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। मौके से मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी रोहित पांडेय और ओडिशा के कालाहांडी निवासी रमेश नायक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गांजा के अलावा करीब 20 लाख 25 हजार रुपये कीमत का मेटाडोर भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। आठ महीने में 5 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त गरियाबंद पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पिछले आठ महीनों में गांजा तस्करी के 44 प्रकरण दर्ज कर 86 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान कुल 1,080 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 17 लाख रुपये है। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 32 वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें 18 दोपहिया और 14 चारपहिया वाहन शामिल हैं। अंतरराज्यीय सीमा का फायदा उठा रहे तस्कर पुलिस के मुताबिक, गरियाबंद जिला कई राज्यों की सीमाओं से जुड़ा होने के कारण तस्कर इसे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास करते हैं। रायपुर रेंज आईजी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पुलिस टीमों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। पुलिस का कहना है कि तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्ग बस स्टैंड में आधी रात लूट और मारपीट, CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। दुर्ग बस स्टैंड में आधी रात कार सवार युवकों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और लूट का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल निषाद और पूरन निषाद के रूप में हुई है। बस की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर के मुताबिक, घटना रात करीब 3 बजे की है। अमलेश्वर निवासी सूरज साहू अपने तीन दोस्तों के साथ कार से दुर्ग बस स्टैंड पहुंचा था। चाय पीने के लिए युवकों ने कार सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान एक ट्रेवल्स बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार को टक्कर लगने के बाद युवकों ने बस में सवार लोगों से इसका कारण पूछा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बस में मौजूद चार लोगों ने सूरज साहू और उसके दोस्तों के साथ डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कार के आगे और पीछे के शीशे भी तोड़ दिए। इसके बाद युवकों से दो मोबाइल फोन छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात मारपीट, तोड़फोड़ और लूट की घटना बस स्टैंड परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज को जांच का अहम आधार बनाया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि वे शिकायत लेकर पहले पद्मनाभपुर थाने पहुंचे थे, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर से मुलाकात की। सीएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में लूट की धारा भी जोड़ी है। कार्रवाई में कमल निषाद और पूरन निषाद को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस मामले में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने को लेकर पुलिस विभाग ने भी सख्ती दिखाई है। थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है। वहीं, आधी रात बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।