स्व सहायता समूह में निवेश का झांसा, महिलाओं के नाम पर 15 लाख का लोन निकलवाकर रकम हड़पने वाली महिला गिरफ्तार
दुर्ग। स्व सहायता समूह में निवेश कर लाभ कमाने का झांसा देकर मà...
More Stories
पुरई में अवैध मवेशी परिवहन पर उतई पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार; 2 अपचारी बालक भी अभिरक्षा में
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। जिले में अवैध मवेशी परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उतई पुलिस ने ग्राम पुरई में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अपचारी बालकों को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने मौके से तीन भैंस के साथ परिवहन में इस्तेमाल पिकअप, स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम पुरई स्थित नर्सरी के पास अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। जांच के दौरान मैक्सिमा पिकअप क्रमांक CG 04 PF 6904 में तीन भैंसें मिलीं। मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज या अनुमति आरोपियों द्वारा प्रस्तुत नहीं की जा सकी। मौके पर स्कॉर्पियो क्रमांक CG 04 HD 1564 और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LB 1123 भी बरामद की गई। छह आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने कमल गिरी गोस्वामी, जीमू गोस्वामी उर्फ संजू गोस्वामी, कमलेश गिरी गोस्वामी, करन गिरी गोस्वामी, टोमन यादव और जागेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो अपचारी बालकों को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया है। बरामद भैंसों का पशु चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई की गई। इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला उतई पुलिस ने अपराध क्रमांक 428/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 और 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब जब्त मवेशियों के स्रोत, गंतव्य और अवैध परिवहन में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।
*मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार ** धारा 20(बी) एन डी पी एस एक्ट *कुल जप्त - मादक पदार्थ गांजा
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ * *मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार ** धारा 20(बी) एन डी पी एस एक्ट *कुल जप्त - मादक पदार्थ गांजा कुल 01 किलोग्राम कुल कीमती 50000 रुपए । नाम आरोपी : - 1- हीरो मेट पिता स्व जंगलिया नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व चेतना अभियान के तहत समस्त प्रकार के नशा पर त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 19.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा कोटा में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री कर रहा है कि सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा कोटा में रेड कार्यवाही कर आरोपी हीरो नेताम पिता स्व जंगलिया नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा कोटा थाना कोटा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 01 किलोग्राम कुल कीमत 50000 रुपए को गवाहों के समक्ष बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव , आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 656 अनिल साहू, आरक्षक 1199 शैलेन्द्र साहू का विशेष भूमिका रही। रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ Hamar pradesh CG
बिलासपुर में गैस एजेंसियों पर सवाल, बालाजी के बाद विनोद एजेंसी में फर्जी बुकिंग का आरोप
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार बिलासपुर। शहर में घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी व्यवस्था में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। मगरपारा की बालाजी गैस एजेंसी के बाद अब तारबाहर स्थित विनोद गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ता के नाम पर फर्जी बुकिंग और सिलिंडर की डिलीवरी दर्ज करने का आरोप लगा है। मामला तब सामने आया जब अधिवक्ता और उपभोक्ता मनीष मिश्रा ने अपने गैस कनेक्शन से संबंधित ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच की। उनके मुताबिक, उन्होंने अब तक एजेंसी से केवल तीन घरेलू गैस सिलिंडर ही लिए हैं, लेकिन ऑनलाइन रिकॉर्ड में उनके नाम पर 10 सिलिंडर की डिलीवरी दर्ज मिली। तीन सिलिंडर लिए, रिकॉर्ड में 10 की डिलीवरी उपभोक्ता का आरोप है कि उनके द्वारा प्राप्त किए गए वास्तविक सिलिंडरों और ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज डिलीवरी की संख्या में बड़ा अंतर है। उनका कहना है कि यदि रिकॉर्ड में दर्ज अतिरिक्त सिलिंडर वास्तव में उन्हें दिए ही नहीं गए, तो उनके नाम और उपभोक्ता खाते का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया, इसकी जांच जरूरी है। इस मामले ने गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं के नाम पर कथित तौर पर फर्जी बुकिंग और सिलिंडर की कालाबाजारी किए जाने के आरोपों को फिर से चर्चा में ला दिया है। जांच से सामने आ सकता है पूरा खेल अब सवाल यह है कि उपभोक्ता के नाम पर दर्ज अतिरिक्त सिलिंडरों की बुकिंग और डिलीवरी किस स्तर पर हुई। संबंधित रिकॉर्ड, बुकिंग विवरण, डिलीवरी की जानकारी और उपभोक्ता की सहमति की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बालाजी गैस एजेंसी के बाद विनोद गैस एजेंसी से जुड़ा मामला सामने आने के बाद उपभोक्ताओं ने भी गैस बुकिंग और डिलीवरी रिकॉर्ड की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं। मामले में संबंधित विभाग की जांच और कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज अतिरिक्त सिलिंडरों के पीछे वास्तविक कारण क्या है।
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 10 लाख की खेप के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार बिलासपुर। रेलवे के जरिए गांजा तस्करी के खिलाफ बिलासपुर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलो गांजा के साथ एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी दो ट्रॉली बैग में गांजा भरकर ले जा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 पर हावड़ा छोर ओवरब्रिज के नीचे एक महिला और पुरुष मादक पदार्थ के साथ मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से पहुंचे थे पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के जरिए गांजा लेकर बिलासपुर पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संगीता मिश्रा और सुशील मिश्रा के रूप में हुई है। रायपुर रेल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 21 किलो गांजा बरामद हुआ है। ट्रेनों में लगातार चेकिंग अभियान रेलवे के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर रेल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और रेल उप पुलिस अधीक्षक तोबियस खाखा के निर्देश पर जीआरपी की टीम संदिग्ध यात्रियों और सामान की लगातार जांच कर रही है। NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी), एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बरामद गांजे की मात्रा के आधार पर मामला गंभीर माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था।
दुर्ग में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार; लाखों के लेनदेन का खुलासा
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। साइबर ठगी के खिलाफ दुर्ग पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 म्यूल अकाउंट होल्डरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों से लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम किन लोगों तक पहुंचती थी और इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन है। कमीशन के लालच में साइबर अपराधियों को देते थे खाते सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक, आरोपी थोड़े से कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम, चेकबुक और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को छिपाने और एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। पुलिस के अनुसार म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले लोगों को इसके बदले करीब 2 हजार से 15 हजार रुपये तक कमीशन दिया जाता था। सुपेला और भिलाई भट्टी क्षेत्र से गिरफ्तारियां पुलिस ने सुपेला थाना क्षेत्र से अमन कुमार राय और डोमेन्द्र कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है। वहीं भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र से दिनेश देशमुख, नितिश सिंह, विक्रम देशलहरे, भीष्म ध्रुव, के. सुनीता राव, स्मीता मसीह और गुनगुन देवांगन को पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम, पासबुक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस इन दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। क्या होता है म्यूल अकाउंट? साइबर अपराधी सीधे अपने बैंक खातों में ठगी की रकम जमा करने से बचते हैं। इसके लिए वे दूसरे लोगों के बैंक खातों, डिजिटल वॉलेट या अन्य वित्तीय माध्यमों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे खातों को म्यूल अकाउंट कहा जाता है। कई मामलों में खाताधारक कमीशन के लालच में अपना खाता या बैंकिंग साधन दूसरे लोगों को उपलब्ध करा देते हैं। साइबर अपराधी इन खातों के जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर उसे खपाने की कोशिश करते हैं। पुलिस ने किया आम लोगों को अलर्ट सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम, पासबुक, चेकबुक या सिम कार्ड इस्तेमाल के लिए न दें। कमीशन के लालच में ऐसा करना भारी पड़ सकता है और साइबर अपराध से जुड़े लेनदेन में खाता इस्तेमाल होने पर खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
पूर्व रंजिश में मारपीट कर मृत्यु कारित करने वाले फरार आरोपी को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभिषेक कुमार पाण्डेय रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ थाना – तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमांक – 280/2026 धारा – 105, 3(5) बीएनएस पूर्व रंजिश में मारपीट कर मृत्यु कारित करने वाले फरार आरोपी को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार फरार आरोपी पेशे से अधिवक्ता, कोलकाता सहित अन्य राज्यों में छिपकर कर रहा था फरारी गिरफ्तार आरोपी संतोष पासवान, पिता – ओमप्रकाश पासवान, उम्र 35 वर्ष, निवासी देवरीडीह, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 29.05.2026 को आरोपी संतोष पासवान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व रंजिश के चलते परिचित ईश्वर गोड के साथ मारपीट की थी। मारपीट में आई गंभीर चोटों के कारण ईश्वर गोड की मृत्यु हो गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना तोरवा पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण में संलिप्त आरोपी मनोज वाडेकर एवं प्रत्युन साह को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। घटना के बाद आरोपी संतोष पासवान फरार होकर कोलकाता एवं अन्य राज्यों में छिपकर रह रहा था। पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी अपने परिवार से मिलने के लिए घर आने वाला है। सूचना पर थाना तोरवा पुलिस टीम द्वारा तत्काल योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी गई और दिनांक 20.08.2026 को आरोपी संतोष पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है।
थाना सिरगिटटी क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजी, नशाखोरी पर की गई कड़ी कार्यवाही
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.) ---------------------------------------------------------- ’’ थाना सिरगिटटी क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजी, नशाखोरी पर की गई कड़ी कार्यवाही ’’ थाना सिरगिटटी द्वारा पुलिस 09 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। ’’ आरोपियो के नाम:- 1. चन्द्रभान सिंह पिता दयाल सिंह उम्र 26 साल निवासी रहंगीमल जिला डिण्डौरी हाल मुकाम तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग. 2. मनोज कुमार पिता सनिकलाल उम्र 28 साल विासी रहंगीमल जिला डिण्डौरी हाल मुकाम तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग. 3. लव विश्वकर्मा पिता राजू विश्वकर्मा उम्र 28 साल निवासी पुराना पोस्ट आफिस बुधवारी बाजार थाना तोरबा जिला बिलासपुर छ.ग. 4. सुरेश सुजल पिता मारकण्डे उम्र 40 साल निवासी पुराना पोस्ट आफिस बुधवारी बाजार थाना तोरबा जिला बिलासपुर छ.ग. 5. उत्तरा गेंदले पिता स्व सिरिस गंेदले उम्र 36 साल निवासी बाजार चौक तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग. 6. दीपक जोगी पिता शंकर जोगी उम्र 36 साल निवासी तिफरा बाजार चौक थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग. 7. तरुण कश्यप पिता उमाशंकर कश्यप उम्र 40 साल निवासी यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग. 8. विवेक कश्यप पिता विजय कश्यप उम्र 31 साल निवासी युदनंदन नगर तिफरा 9. उत्तम कुमार धू्रव पिता लालू प्रकाश उम्र 20 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने, अशांति फैलाने वालों तथा अड्डेबाजों , नशाखोरी पर कार्यवाही करने हेतु श्रीमान उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर सिरगिटटी पुलिस व बीट आरक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र व चिन्हाकिंत अड्डेबाजी स्थान सतत चेकिंग के दौरान 09 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र मंे शांति व्यवस्था बनाये रखने हिदायत देकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर सभी आरोपियों को विधि अनुसार कार्यवाही हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कानून व्यवस्था भंग करने नशाखोरी एवं सार्वजनिक स्थान मंे बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियो की सूचना तत्काल पुलिस को दे ऐसे असामाजिक त़त्वो के विरुद्ध आगे भी प्रभारी एवं कठोर कार्यवाही सिरगिटटी पुलिस की निरंतर जारी रहेगी।
सेंदरी-मोपका एवं बैमा-नगोई बाईपास मार्ग में 4 अलग-अलग राहगीरों से चाकू व बेल्ट से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का सरकंडा पुलिस ने किया पर्दाफाश**
रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय जिला संवाददाता बिलासपुर छत्तीसगढ़ 📌**सेंदरी-मोपका एवं बैमा-नगोई बाईपास मार्ग में 4 अलग-अलग राहगीरों से चाकू व बेल्ट से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का सरकंडा पुलिस ने किया पर्दाफाश** 📌 **01 अपचारी बालक सहित 07 शातिर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार* 📌 ** लूटे गए 47 नग मोबाइल, 03 नग मोटरसाइकिल , 03 नग चाकू, बेल्ट एवं नगदी रकम किया गया जप्त** 📌 **आरोपी अनिश सूर्यवंशी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराये जोड़ी गई** 📌 **आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत** 📌 *पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य एवं मोपका चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व में थाना सरकंडा पुलिस को मोपका-सेंदरी बाईपास रोड पर लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 📌 **घटना का संक्षिप्त विवरण:** 1. **प्रथम वारदात:** प्रार्थी टिकेश्वर मिश्रा निवासी नगोई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.08.2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे बैमा-नगोई बाईपास रोड पर लाल-काले रंग की बिना नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल में सवार 4 अज्ञात युवकों ने बेल्ट से मारपीट कर सैमसंग 5G मोबाइल, बैग (एटीएम, पासबुक, रेनकोट आदि सहित कुल कीमती ₹20,500/-) लूट लिया। 2. **द्वितीय एवं तृतीय वारदात:** उसी शाम/रात आरोपियों ने सेंदरी-मोपका बाईपास पर अभिनव शास्त्री व नितेश यादव को चाकू दिखाकर उनके मोबाइल फोन एवं कागजात (कीमती क्रमशः ₹11,000/- एवं ₹40,000/-) लूट लिए थे। 3 *. चतुर्थ वारदात-* दिनॉक 11-08-26 को प्रार्थी हिमांशु सिंह पता उस्लापुर का नगोई मंदिर के लिये निकला था, कि 03 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उसे रोककर उसके 02 मोबाईल, नगदी व अन्य सामान को लूट लियेा 📌 ### **गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:** 01- एक विधि से संघर्षरत बालक एवं 02- चन्द्रभान साहू उर्फ नानू पिता पुष्पराज साहू, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 03- अनिश सूर्यवंशी उर्फ जादू पिता बाबू लाल सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 04- अजय कुमार लोहार उर्फ जय उर्फ महेश विश्वकर्मा पिता स्व. संजय विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 05- करन सारथी पिता कलेश्वर सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बहतराई भूकंप अटल आवास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 06- जानवीर सूर्यवंशी उर्फ जानी पिता राजू सूर्यवंशी, उम्र 18 साल 08 माह, निवासी बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 07- लक्की विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा, उम्र 18 साल 08 माह, निवासी बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 08- आदिल अहमद पिता रहिस अहमद, उम्र 29 साल, निवासी डबरी पारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 📌 **बरामदगी एवं जप्ती:** * **मोबाइल एवं सामान:** 47 नग एंड्रॉइड/स्मार्ट मोबाइल फोन, कॉलेज बैग, पासबुक, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज। * **हथियार एवं वाहन:** घटना में प्रयुक्त 03 नग धारदार चाकू, मारपीट में इस्तेमाल बेल्ट एवं 03 नग मोटरसाइकिल। पकड़े गये अपचारी बालक सहित सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर बाल संप्रेक्षण गृह एवं केन्द्रीय जेल बिलासपुर दाखिल किया गया। 📌 *सराहनिय भूमिका -* उपरोक्त्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, उनि ओमप्रकाश कुर्रे, सउनि मानिक लाल लहरे, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, मोहन मुरली राठौर, रविन्द्र मिश्रा, आरक्षक संजीव जांगड़े, विवेक राय की विशेष भूमिका रही है।
*वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम ने बिलासपुर स्टेशन पर बिछड़े दृष्टिबाधित यात्री को सुरक्षित परिजनों से मिलाया |*
*वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम ने बिलासपुर स्टेशन पर बिछड़े दृष्टिबाधित यात्री को सुरक्षित परिजनों से मिलाया |* बिलासपुर – 20 अगस्त 2026 बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की ‘स्पेशल सेल’ ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए परिवार से बिछड़े एक दृष्टिबाधित (नेत्र दिव्यांग) यात्री को सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों से मिलाया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर एक परिवार बिलासपुर से नागपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा था। स्टेशन परिसर में यात्रियों की आवाजाही के दौरान परिवार का एक दृष्टिबाधित सदस्य अचानक अपने परिजनों से अलग हो गया। यात्री के लापता होने से चिंतित परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना ऑन-ड्यूटी ‘स्पेशल सेल’ को दी। सूचना मिलते ही स्पेशल सेल की टीम ने बिना समय गंवाए स्टेशन परिसर में खोजबीन शुरू की। टीम ने स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में सघन तलाश करते हुए कुछ ही समय में यात्री को सुरक्षित खोज निकाला और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया। अपने परिजन को सकुशल पाकर परिवार ने राहत की सांस ली। परिजनों ने स्पेशल सेल की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और सहयोग के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात पूरा परिवार सुरक्षित रूप से नागपुर के लिए रवाना हुआ। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया वाणिज्य विभाग की स्पेशल सेल द्वारा की गई यह त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई, यात्रियों, विशेषकर दिव्यांग एवं जरूरतमंद यात्रियों की सहायता के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अभिषेक कुमार पाण्डेय संवाददाता बिलासपुर छत्तीसगढ़ Hamar pradesh CG
गोकुल नगर में अवैध रेत-गिट्टी का खेल! रहवासियों का फूटा गुस्सा, खनिज विभाग ने मारा छापा छह महीने से कॉलोनी में दौड़ रहे भारी वाहन, सड़कें धंसीं तो बच्चों की पढ़ाई से लेकर एंबुलेंस तक प्रभावित; दोबारा भंडारण पर पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर गोकुल नगर में अवैध रेत-गिट्टी का खेल! रहवासियों का फूटा गुस्सा, खनिज विभाग ने मारा छापा छह महीने से कॉलोनी में दौड़ रहे भारी वाहन, सड़कें धंसीं तो बच्चों की पढ़ाई से लेकर एंबुलेंस तक प्रभावित; दोबारा भंडारण पर पुलिस ने दी सख्त चेतावनी बिलासपुर। रहवासी कॉलोनी के बीचों-बीच रेत और गिट्टी का कारोबार चले और लोगों की नींद हराम न हो—ऐसा भला कैसे हो सकता है? गोकुल नगर घुरू, वार्ड क्रमांक 04 में पिछले करीब छह महीनों से कथित अवैध रेत-गिट्टी भंडारण को लेकर रहवासियों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर आ गया। शिकायतों का सिलसिला बढ़ा तो खनिज विभाग को भी मौके पर उतरना पड़ा। टीम ने पहुंचकर जांच की, भंडारित सामग्री की जब्ती की और आगे की कार्रवाई तक उसे सुपुर्दगी में दे दिया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। कार्रवाई के बाद दोबारा भंडारण की कोशिश ने मामला फिर गरमा दिया और देखते ही देखते कॉलोनी में विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और संबंधित पक्ष को विभागीय आदेशों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। छह महीने से कॉलोनी में भारी वाहनों की धमाचौकड़ी रहवासियों के मुताबिक, गोकुल नगर में रेत और गिट्टी के भंडारण के चलते ट्रक, ट्रैक्टर, हाइवा, डंपर, छोटा हाथी और जेसीबी जैसे भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। सुबह से लेकर देर रात तक वाहनों की आवाजाही ने रहवासी इलाके की शांति और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से कॉलोनी की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई जगह सड़क धंस चुकी है और बारिश ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी है। सड़क खराब हुई तो बच्चों की पढ़ाई भी अटक गई मामला सिर्फ सड़क खराब होने तक सीमित नहीं है। रहवासियों के अनुसार सड़क की हालत इतनी खराब हो गई कि स्कूल जाने वाले बच्चों को लाने-ले जाने वाले ऑटो और वैन चालकों ने कॉलोनी के भीतर आना तक बंद कर दिया। यानी जिस सड़क से बच्चों को स्कूल जाना था, वही सड़क भारी वाहनों के बोझ तले ऐसी बदहाल हुई कि अब छोटे बच्चों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई। एंबुलेंस और कचरा गाड़ियों के सामने भी संकट रहवासियों का आरोप है कि सड़क और भारी वाहनों की समस्या के कारण आपात स्थिति में एंबुलेंस के पहुंचने में भी परेशानी हो सकती है। नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित होने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों ने देर रात वाहन चालकों द्वारा शराब का सेवन किए जाने का आरोप लगाते हुए कॉलोनी में असुरक्षा का माहौल बनने की शिकायत भी की है। शिकायतों के बाद खनिज विभाग की एंट्री लगातार शिकायतों के बाद खनिज निरीक्षक विकास सिंह राजपूत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थल का निरीक्षण और जांच करने के बाद भंडारित सामग्री के संबंध में जब्ती की कार्रवाई की गई। जब्ती पत्र तैयार कर सामग्री को आगामी आदेश तक कॉलोनी निवासी अनिल शुक्ला की सुपुर्दगी में दिया गया। विभाग की कार्रवाई से रहवासियों को उम्मीद जगी कि अब कॉलोनी के बीच चल रहे इस कथित अवैध भंडारण पर पूरी तरह ब्रेक लगेगा। कार्रवाई के बाद फिर शुरू हुआ भंडारण तो भड़के लोग रहवासियों का आरोप है कि विभागीय कार्रवाई के बावजूद मनीष जांगड़े और उसके साथियों द्वारा दोबारा रेत-गिट्टी का भंडारण शुरू करने का प्रयास किया गया। इसके बाद कॉलोनीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने इसका विरोध किया। विरोध के दौरान विवाद की स्थिति बनने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस, दी दो टूक हिदायत विवाद की सूचना मिलते ही सकरी थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने संबंधित पक्ष को खनिज विभाग की कार्रवाई और आदेशों का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही दस्तावेजों के साथ थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए। रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा उन्हें धमकाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में पुलिस को जानकारी दिए जाने की बात सामने आई है। अब दोबारा भंडारण हुआ तो बढ़ सकती है मुश्किल खनिज विभाग के नियमानुसार रहवासी इलाके में खनिज सामग्री का अवैध भंडारण पाए जाने पर जब्ती और नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। जुर्माना और अन्य वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने तक सामग्री सुपुर्दगी में रखी जा सकती है, लेकिन उसी स्थान पर दोबारा भंडारण करना नियमों के खिलाफ है। यदि विभागीय कार्रवाई के बाद भी अवैध भंडारण दोबारा किया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई और जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई भी हो सकती है। रहवासियों का सवाल—आखिर कॉलोनी में कब लौटेगा सुकून? गोकुल नगर के रहवासियों की मांग अब साफ है—कॉलोनी को रेत-गिट्टी के अवैध भंडारण और भारी वाहनों के दबाव से मुक्त कराया जाए। लोगों का कहना है कि रहवासी इलाके में कारोबार के नाम पर यदि सड़कें टूटें, बच्चों की आवाजाही प्रभावित हो, कचरा गाड़ियां और एंबुलेंस तक परेशान हों और ऊपर से विरोध करने पर धमकियों का सामना करना पड़े, तो आखिर प्रशासन कब तक सिर्फ कार्रवाई और शिकायतों के बीच घूमता रहेगा? अब निगाहें खनिज विभाग और पुलिस की अगली कार्रवाई पर हैं। क्योंकि सवाल सिर्फ रेत और गिट्टी के ढेर का नहीं, बल्कि पूरी कॉलोनी के सुकून और सुरक्षा का है। रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 20/08/26 Hamar pradesh CG
नशे के सौदागरों पर बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई का त्वरित परिणाम NDPS प्रकरण में तीन आरोपियों को 15-15 वर्ष का कठोर कारावास और अर्थदंड
नशे के सौदागरों पर बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई का त्वरित परिणाम NDPS प्रकरण में तीन आरोपियों को 15-15 वर्ष का कठोर कारावास और अर्थदंड बिलासपुर। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई का त्वरित परिणाम सामने आया है। थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 488/2025, धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में माननीय विशेष एनडीपीएस न्यायालय, बिलासपुर ने तीनों आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया है। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 1.50 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। खास बात यह है कि इस प्रकरण का विचारण करीब 07 माह में पूरा हुआ। पुलिस की प्रभावी और साक्ष्य-आधारित विवेचना के बाद न्यायालय में प्रस्तुत अभियोग पत्र के आधार पर आरोपियों को दोषसिद्ध किया गया। 114 नशीले इंजेक्शन बरामद प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 114 नग ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन, प्रत्येक 2 एमएल, यानी कुल 228 एमएल नशीली दवा बरामद की थी। इसके अलावा नशीले पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीएन 2344, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है, को भी जब्त किया गया था। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई दिनांक 08 सितंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वाली नाला के पास दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से 62 नग ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद किए गए। इसके बाद 09 सितंबर 2025 को आरोपी दुर्गा वर्मा के कब्जे से 52 नग ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद किए गए। इस तरह दोनों कार्रवाइयों में कुल 114 नग यानी 228 एमएल नशीली दवा जब्त की गई। ये तीन आरोपी हुए दोषसिद्ध 1. निकेत वस्त्रकार, पिता रामावतार वस्त्रकार, उम्र 23 वर्ष, निवासी घुटकू नयापारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर। 2. जयंत वस्त्रकार, पिता शिव कुमार वस्त्रकार, उम्र 22 वर्ष, निवासी घुटकू नयापारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर। 3. दुर्गा वर्मा, पति अश्वनी वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी घुटकू गोदाम मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर। पुलिस की विवेचना और न्यायालय में प्रभावी पैरवी बिलासपुर पुलिस ने प्रकरण में साक्ष्यों को संकलित करते हुए प्रभावी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना की और आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले में लगभग सात माह में विचारण पूर्ण हुआ और विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक को 15 वर्ष के कठोर कारावास तथा 1.50 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। नशे के कारोबारियों के लिए कड़ा संदेश बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशीली दवाओं की बिक्री, परिवहन और आपूर्ति में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध गिरफ्तारी के साथ-साथ संपत्ति एवं वित्तीय पहलुओं की भी जांच की जाएगी। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐसे अपराधों में कानून की कार्रवाई से बचना आसान नहीं होगा। नशे का कारोबार छोड़ दें—क्योंकि पुलिस की कार्रवाई और न्याय व्यवस्था, दोनों ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्ती से काम कर रहे हैं। बिलासपुर पुलिस — नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस। रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 20/08/26 Hamar pradesh CG
घर में घुसकर मापीट करने वाले निगरानी बदमाश एवं इसकी पत्नी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।* ♦️ *शराब के नशे में आरोपी एवं उसकी पत्नी द्वारा पडोसी को किया गया मारपीट।*
*थाना - तारबाहर, जिला - बिलासपुर (छ.ग.)* *अप.क्र. 288/2026, धारा - 296 351(3) 115(2) 118(1) 333 226 329(4) 3(5) बीएनएस।* ---------------------------------------------------- ♦️ *घर में घुसकर मापीट करने वाले निगरानी बदमाश एवं इसकी पत्नी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।* ♦️ *शराब के नशे में आरोपी एवं उसकी पत्नी द्वारा पडोसी को किया गया मारपीट।* ♦️ *तारबाहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपीगणो को किया गया गिरफ्तार।* ---------------------------------------------------- *नाम आरोपी- 1. किशन आडिल पति स्व. दिलीप आडिल उम्र 28 साल सा. गुरूुघासीदास मंदिर के पास तारबाहर बिलासपुर* *2. रानी आडिल पति किशन आडिल उम्र 21 साल सा. गुरूुघासीदास मंदिर के पास तारबाहर बिलासपुर* ---------------------------------------------------- ऐंकर- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.08.2026 को दोपहार करीबन 02.30 बजे मै घर में अकेली थी इसका पति काम पर गांधी चैक गये थे उसी समय पडोसी किशन शराब के नशे में इसके घर आकर अश्लील गाली गलौच कर गला को हाथ से दबा दिया और एक को मोड दिया था तब यह घर से बाहर निकल कर घटना के संबध में अपने पति को फोन कर बतायी तो कुछ देर बाद मेरे पति घर आये और किशन आडिल को हमारे घर आकर क्यो गाली गलौज कर रहे हो बोलकर मना किया तो किशन आडिल मेरा क्या कर लेगा कहकर मेरे पति को मॉ बहर की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा मै बीच बचाव करने गई तो उसकी पत्नि रानी भी आ गई और मुझे भी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी. रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था कि विवेचना के दौरान तत्काल घटना स्थल के पास पहुच कर उक्त आरोपीगणो को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, आर नुरूल कादिर, आर राजेश श्रीवास, आर. रूपलाल चंद्रा, आर भागीरथी गेदले का सराहनीय योगदान रहा। रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय जिला संवाददाता बिलासपुर छत्तीसगढ़ Hamar pradesh CG