बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था, 09 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। थाना तेन्दूकोना पुलिस ने ग्राम बुंदेली में छà¤...
More Stories
सीएमडी कॉलेज के बीए छात्र ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; वजह तलाश रही पुलिस
ब्रेकिंग न्यूज़ बिलासपुर: सीएमडी कॉलेज के बीए छात्र ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; वजह तलाश रही पुलिस मोपका (बिलासपुर): शहर के मोपका स्थित रामकृष्ण कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कॉलेज छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान जितेंद्र मिश्रा के पुत्र प्रखर मिश्रा के रूप में हुई है, जो स्थानीय सीएमडी कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। * घटनाक्रम: प्रखर ने अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए। * इलाज के दौरान मौत: डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद गुरुवार शाम उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। * जांच में जुटी पुलिस: सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया। अंतिम वर्ष के होनहार छात्र द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी संभावित पहलुओं से छानबीन शुरू कर दी है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ Hamar pradesh CG
छात्रा से अश्लील फोटो मांगने वाला शिक्षक गिरफ्तार, परीक्षा में फेल करने की धमकी का आरोप
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार कांकेर। जिले में गुरु-शिष्य संबंध को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर दिखाकर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अतिरिक्त कक्षा के दौरान लिया छात्रा का मोबाइल नंबर पखांजूर एसडीओपी कुलदीप बंजारे के मुताबिक, 16 अगस्त को आरोपी शिक्षक ने स्कूल में अतिरिक्त गणित की कक्षा ली थी। इसी दौरान उसने नाबालिग छात्रा का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद कथित तौर पर आरोपी ने छात्रा से अश्लील संदेश, फोटो और वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान किया। लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा की मां ने 20 अगस्त को बांदे थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक को 21 अगस्त की शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उसे जिला जेल कांकेर भेज दिया गया। पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75, पॉक्सो एक्ट की धारा 12 और आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस द्वारा पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
दोस्त के आंसू का खौफनाक बदला: शराब दुकान के गार्ड को गोली मारकर बिहार भागा आरोपी गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के गेरवानी स्थित शराब दुकान में सुरक्षा गार्ड पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात के बाद बिहार भागे 19 वर्षीय आरोपी विवेक कुमार यादव को जमुई जिले से गिरफ्तार किया है। मामले में फरार आरोपी रोशन ठाकुर की तलाश जारी है। शराब दुकान में हुआ था विवाद पूरा मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे गेरवानी शराब दुकान में तैनात सुरक्षा गार्ड चंद्रशेखर पटेल (43) का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने गार्ड को जान से मारने की धमकी दी और पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली चंद्रशेखर पटेल के पेट में लगी। घायल गार्ड ने किसी तरह आहाते के पीछे जाकर अपनी जान बचाई और साथियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर डायल-112 की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल गार्ड की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा थाने में अपराध क्रमांक 206/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी और पूछताछ से मिली अहम जानकारी पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और क्षेत्र के विभिन्न प्लांटों में काम करने वाले लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बिहार में छिपे होने की जानकारी मिली। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन और उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार के जमुई जिले पहुंची। आरोपी के घर पर दबिश दी गई तो पुलिस की भनक लगते ही विवेक खेतों की ओर भागकर छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया और आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। 30 हजार रुपये में खरीदी थी पिस्टल पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी के अनुसार वह रायगढ़ के गेरवानी स्थित अग्रोहा स्टील प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी करता था। वहां फोरमैन प्रमोद शुक्ला से उसका विवाद चल रहा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि फोरमैन को डराने के इरादे से उसने बिहार से करीब 30 हजार रुपये में पिस्टल और एक गोली खरीदी थी। दोस्त के आंसू देखकर लिया बदला पुलिस के मुताबिक 17 अगस्त की रात विवेक अपने दोस्त रोशन ठाकुर के साथ गेरवानी की देशी शराब दुकान पहुंचा था। देर रात पहुंचने पर सुरक्षा गार्ड चंद्रशेखर पटेल ने दोनों को डांट दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों युवक वापस लेबर क्वार्टर चले गए। बताया जा रहा है कि गार्ड की डांट से रोशन ठाकुर काफी नाराज था और भावुक होकर रो रहा था। दोस्त को रोता देखकर विवेक ने कथित तौर पर गार्ड से बदला लेने का फैसला किया। इसके बाद वह पिस्टल लेकर दोबारा शराब दुकान पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए गार्ड पर फायर कर दिया। गोली लगने से गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी बिहार भाग गया था। फरार आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी रोशन ठाकुर की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि अपराध करने के बाद आरोपी चाहे किसी भी राज्य या क्षेत्र में जाकर छिपे, तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस समन्वय के जरिए उसकी पतासाजी कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम जुटी हुई है।
बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: DAV स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत; बस छोड़कर ड्राइवर-कंडक्टर फरार
बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: DAV स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत; बस छोड़कर ड्राइवर-कंडक्टर फरार बेमेतरा: खण्डसरा चौकी क्षेत्र के बंसापुर-सेमरिया गांव में शनिवार को एक तेज रफ्तार DAV स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से जुड़ी मुख्य बातें: * मौके पर मौत: बंसापुर-सेमरिया मार्ग पर DAV स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम की घटनास्थल पर ही जान चली गई। * चालक-परिचालक फरार: घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर पकड़े जाने के डर से स्कूल बस को बीच रास्ते में ही छोड़कर मौके से भाग निकले। * पुलिस जांच शुरू: सूचना मिलते ही खण्डसरा चौकी पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। * गांव में तनाव व मातम: मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों में स्कूल प्रबंधन और चालक की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर फरार ड्राइवर-कंडक्टर की तलाश में जुटी हुई है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ Hamar pradesh CG
'खाकी' पर 2 लाख की घूस का दाग: महिला की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले आदतन बदमाश को थाने से ही छोड़ दिया मुचलके पर! चाकू लहराकर दे रहा धमकी, IG तक पहुंची गुहार
अभिषेक कुमार पाण्डेय , स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 'खाकी' पर 2 लाख की घूस का दाग: महिला की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले आदतन बदमाश को थाने से ही छोड़ दिया मुचलके पर! चाकू लहराकर दे रहा धमकी, IG तक पहुंची गुहार एक तरफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरे प्रदेश में नारी सम्मान और 'महतारी गौरव' के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ न्यायधानी की सिविल लाइन पुलिस की कार्यशैली पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगे हैं। थाने के प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आदतन आरोपी से 2 लाख रुपये की मोटी घूस लेकर उसे थाने से ही 'मुचलका जमानत' का वीआईपी ट्रीटमेंट देकर चलता कर दिया। अब वह आदतन बदमाश खुलेआम चाकू लहराते हुए पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। घर में घुसकर अस्मत लूटने का प्रयास, फिर खाकी की मेहरबानी? घटना के अनुसार, लिंक रोड स्थित नटराज होटल के सामने रहने वाला कुख्यात बदमाश पंकज रेड्डी एक परिचित के घर उस वक्त जा घुसा जब पीड़िता के पति अपने मित्र की शादी में शामिल होने शहर से बाहर गए थे। अकेली महिला को पाकर आरोपी ने उसकी अस्मत पर हाथ डालने की कोशिश की। आला अधिकारियों के दखल के बाद एफआईआर तो दर्ज हुई, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने कानून के रक्षकों पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए। 'दो लाख में पुलिस खरीद ली है': खुलेआम घूमकर दे रहा धमकी पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय आरोपी को खुली छूट दे दी। इसके बाद आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह अपने साथियों के साथ पीड़िता के देवर की दुकान पर जा धमका। आरोप है कि उसने खुलेआम चाकू लहराते हुए धमकाया— "मैंने सिविल लाइन टीआई को दो लाख रुपये देकर जमानत ले ली है, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।" शिकायत वापस न लेने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी जा रही है। एक तरफ 'महतारी गौरव', दूसरी तरफ पीड़िता पर सितम प्रदेश सरकार जहां वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाकर मातृशक्ति की सुरक्षा और सम्मान का दंभ भर रही है, वहीं जमीनी हकीकत यह है कि गंभीर अपराध की शिकार महिला को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। थाने स्तर पर लीपापोती से हताश पीड़िता ने अब बिलासपुर आईजी की चौखट पर दस्तक देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि पुलिस कप्तान और रेंज आईजी इस पूरे रिश्वत और संरक्षण के गंभीर मामले पर क्या सख्त रुख अपनाते हैं और खाकी पर लगे इस बदनुमा दाग की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेजते हैं या नहीं। Hamar pradesh CG
* *अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार **
* *अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार ** (1) अपराध क्रमांक 690/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट *जप्त - कुल 34 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 6800 रुपए नाम आरोपी: - 1- मोहित बघेल पिता भगवानी बघेल उम्र 43 वर्ष निवासी लोकबंद थाना कोटा जिला बिलासपुर विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब/ गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 20.08.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोकबंद में एक व्यक्ति अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से बिक्री कर रही है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम।लोकबंद में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी मोहित बघेल पिता भगवानी बघेल उम्र 43 वर्ष साकिन ग्राम लोकबंद थाना कोटा के कब्जे से एक नग सफेद रंग के 15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बा में पूरा भरा हुआ 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, एक नग सफेद रंग के प्लास्टिक डिब्बा में भरा हुआ 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब , एक पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाल्टिक भरा हुआ 02 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक सफेद रंग की पांच लीटर क्षमता वाली स्टील के गुड़ी में भरा हुआ 04 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 34 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 6800 रुपएको जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 1040 विनोद यादव, आरक्षक 1356 संजय श्याम, आरक्षक 1092 सुनील पटेल , आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर का विशेष भूमिका रही।
*महिला झपटमारी गैंग द्वारा चोरी किए गए सोने के खरीददार कटघोरा स्थित सोनार को किया गया गिरफ्तार* *करीब 7 तोला सोना किया गया जप्त*
*महिला झपटमारी गैंग द्वारा चोरी किए गए सोने के खरीददार कटघोरा स्थित सोनार को किया गया गिरफ्तार**करीब 7 तोला सोना किया गया जप्त* रतनपुर पुलिस ने बस में महिलाओं द्वारा झपटमारी कर चोरी की गई सोने की चैन एवं मंगलसूत्र के खरीददार गौतम पिता राजेन्द्र कुमार दुबे, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोहलाईनभाठा कटघोरा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी गौतम दुबे की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी का करीब 07 तोला सोना खरीदकर गलाने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से 67 ग्राम गला हुआ सोना जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 21.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं प्र.आर. बलदेव सिंह का विशेष योगदान रहा।
*हेलीपेड रतनपुर के पास धारदार चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने धमकाने वाले आदतन बदमाश पर रतनपुर पुलिस का प्रहार।*
🔶 *हेलीपेड रतनपुर के पास धारदार चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने धमकाने वाले आदतन बदमाश पर रतनपुर पुलिस का प्रहार।*🔶 *आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।**गिरफ्तार आरोपी* –1. नवीन इंदूवा पिता मनीराम उम्र 24 साल निवासी कोरबाभावर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.। दिनांक 21.08.2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिला कि कोरबाभावर रतनपुर का हेलीपेड रतनपुर के पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वालों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, चाकू लहराने वाले बदमाश को पकड़ने टीम गठित कर हेलीपेड रतनपुर रवाना किया जहाँ घेराबंदी कर चाकू लहरा रहे आदतन निगरानी बदमाश नवीन इंदूवा को पकड़कर धारदार चाकू के साथ थाना लाये व उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्रआर दिनेश कांत. पवन ठाकुर, का विशेष योगदान रहा।
थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा प्रहार अभियान के तहत जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही
⏺️ थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा प्रहार अभियान के तहत जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही⏺️ 01 प्रकरण में 07आरोपियों के कब्जे से नगदी 12100 ₹ 52 पत्ती ताश और बोरा फट्टी को जप्त कर धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 112 BNS के के तहत गिरफ्तार कर विधिवत किया गया कार्यवाही नाम गिरफ्तार आरोपिगण :- 01.दीनू भारती पिता लखन लाल भारती उम्र 30 वर्ष पता देव नगर देहानपारा कोनी हाल मुकाम प्रगति व्यास हॉस्टल कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर 02. गोलू भोई उर्फ विवेक पिता रवि पर्फ मानू उम्र 32 वर्ष पता कतियापारा थाना कोतवाली जिला बिलासपुर 03. राज गढ़ेवाल उर्फ बिट्टू पिता स्व० रविन्द्र गडेवाल उम्र 23 वर्ष पता छोटी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर 04. मोहित अग्रवाल पिता हेमंत अग्रवाल उम्र 24 वर्ष पता आज्ञा नगर थाना सि.ला जिला बिलासपुर 05. आर्यन घृतलहरे पिता अरूण उम्र 21 वर्ष पता मॉडल आईटीआई कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर 06 रिंकू कुमार पिता राज कुमार उम्र 30 वर्ष पत्ता देवनगर उडिया मोहल्ला थाना कोनी जिला बिलासपुर 07. सचिन सूर्यवंशी पिता शिव कुमार उम्र 26 वर्ष पता ईमलीनाठा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाई, जुआ एक्ट के विरुद्ध विशेष अभियान (प्रहार) चलाकर अधिक-से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बिलासपुर श्री गगन कुमार(IPS) के मार्गदर्शन परं थाना कोनी की पुलिस टीम बनाकर थाना कोनी क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी गई, दिनाक 21/08/26 को मुखबिर सूचना मिला की एसबीआई बैंक कोनी के पीछे बिजली की रोशनी में कुछ लोग ताश पत्ती नमक जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के मुखबीर के बताये स्थान एसबीआई बैंक के पीछे छोटी कोनी पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो मौके पर जुआ खेल रहे 01. दीनू भारती पिता लखन लाल भारती उम्र 36 वर्ष पता देव नगर दैहानपारा कोनी हाल मुकाम प्रगति व्यास हॉस्टल कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर, 02. गोलू भोई उर्फ विवेक पिता रवि भोई उर्फ मानू उम्र 32 वर्ष पत्ता जूना बिलासपुर कतियापारा थाना कोतवाली जिला बिलासपुर, 03. राज गढ़ेवाल उर्फ बिट्टू पिता स्व० रविन्द्र गढ़ेवाल उम्र 23 वर्ष पता छोटी कोनी पेट्रोल पम्प के पास थाना कोनी जिला बिलासपुर, 04. मोहित अग्रवाल पिता हेमंत अग्रवाल उम्र 24 वर्ष पता आज्ञा नगर थाना सि०ला जिला बिलासपुर, 05. आर्यन घृतलहरे पिता अरूण उम्र 21 वर्ष पता मॉडल आईटीआई कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर, 06. रिंकू कुमार पिता राज कुमार उम्र 30 वर्ष पता देवनगर उडिया मोहल्ला थाना कोनी जिला बिलासपुर, 07. सचिन सूर्यवंशी पिता शिव कुमार उम्र 26 वर्ष पता ईमलीभाठा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर को पकडे जो जुवाडियान 01. दीनू भारती के फड से 1500 रू व पास से 600 रू. 02. गोलू मोई के फड से 900रू व पास से 700रू, 03. राज गोवाल के फड से 2100रू व पास से 300रू, 04. मोहित अग्रवाल के फड से 700 रू व पसस 400रू. 05. आर्यन घृतलहरे के फड से 1800रू व पास से 600रू, 06. रिंकू कुमार के फड से 1200 रू व पास से 400 रू. 07. सचिन सूर्यवंशी के फड से 600रू व पास से 300 रू कुल जुमला 12100 रू. 52 पत्ती ताश एवं एक बोरा फट्टी को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपिया के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत धारा- 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 112 BNS के तहत विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक जीतेन्द्र गुप्ता ,सउनि राजेश धार दीवान , आरक्षक भोपसिंह साहू , उदय पाटले, अजय सोनी, विजेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
ग्राम रलिया में आवारा पशुओ को लेकर हुए विवाद में ग्राम लिमतरा के 04 ग्रामीणों पर लाठी डंडे एवं मुक्के से हुए प्राणघातक हमले में 07 आरोपियों की गिरफ़्तारी, गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
ग्राम रलिया में आवारा पशुओ को लेकर हुए विवाद में ग्राम लिमतरा के 04 ग्रामीणों पर लाठी डंडे एवं मुक्के से हुए प्राणघातक हमले में 07 आरोपियों की गिरफ़्तारी, गंभीर धाराओं में मामला दर्ज ACCU एवं थाना मस्तूरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ➡️ ग्राम रलिया में हुए मारपीट व एक व्यक्ति की हत्या की घटना में शामिल 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। ➡️ ग्राम लिमतारा से फसल सुरक्षा की दृष्ठि से 18-20 मवेशिओ को लिमतारा के ही 04 व्यक्ति रलिया गांव के आगे भारतमाला सडक पर छोड़ कर आ रहे थे | ➡️ वापसी में रलिया गांव के 08 व्यक्तिओं द्वारा जान से मारने की नियत से एक साथ संगठित होकर लाठी - डंडे व मुक्के से किया प्राणघातक हमला । ➡️ आरोपियों द्वारा किये गए इस हमले में 01व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ व 03 अन्य व्यक्ति घायल हुए । गंभीर रूप से घायल जीवन की सिम्स में इलाज के दौरान हुई मौत | ➡️ घटना के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व 01 अन्य फरार हैं । ➡️ आरोपियों के कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा व अन्य सामान जप्त किए गए हैं। *गिरफ्तार आरोपी* :-1.गजानंद पटेल, पिता कलेश्वर patel, उम्र 35 वर्ष, निवासी रलिया , थाना मस्तूरी , जिला बिलासपुर। 2.अजय चंद्राकर , पिता रूपचंद चंद्राकर , उम्र 28 वर्ष, निवासी रलिया , थाना मस्तूरी , जिला बिलासपुर। 3.अश्विनी पटेल , पिता रामेश्वर प्रसाद पटेल , उम्र 22 वर्ष, निवासी रलिया , थाना मस्तूरी , जिला बिलासपुर। 4.आलोक सिदार, पिता नन्द कुमार सिदार, उम्र 18 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर | 5.कोमल चंद्राकर , पिता शिव प्रसाद चंद्राकर , उम्र 22 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर | 6.लोमस चंद्राकर , पिता शिव प्रसाद चंद्राकर , उम्र 19 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर | 7.घनश्याम चौहान उर्फ़ गोलू पिता घनप्रसाद चौहान , उम्र 29 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर | *घटना का संक्षिप्त विवरण* :-दिनांक 20 अगस्त 2026 की रात लगभग 07:00 बजे ग्राम लिमतरा निवासी अपने साथियों उमेश बरगाह, मुंडूल केंवट, जीवन मेहर और गांव के अन्य लोगों के साथ अपनी धान की फसल की रखवाली कर रहा था। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे 15-20 आवारा मवेशियों को जब वे भगाते हुए ग्राम रलिया भारतमाला रोड के किनारे छोड़कर रात लगभग 08:30 बजे वापस लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।ग्राम रलिया भारतमाला रोड पुल के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और मवेशियों को अपनी तरफ लाने का आरोप लगाते हुए अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अज्ञात आरोपियों ने डंडों, हाथ और मुक्कों से प्रार्थी और उसके साथियों पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल: उमेश बरगाह को चोटें आईं।: मुंडूल केंवट और जीवन मेहर को अधिक चोट लगने और खून बहने के कारण तत्काल सिम्स अस्पताल (CIMS), बिलासपुर ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान जीवन मेहर की मौत हो गई। *पुलिस की कार्यवाही* :-घटना के बाद से ही मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी श्री सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी पुलिस एवं ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वार घटना में शामिल कुल 07 आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया जाकर प्रकरण में गिरफ़्तारी की गई हैं व एक आरोपी फरार हैं जिसकी लगातार तलाश की जा रही हैं| गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा *296,351(3),115(2),191(2),103(2),112 BNS* के अंतर्गत कार्यवाही की गई है