CG Crime: 77 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार, 48.95 लाख रुपये का माल जब्त
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमाà¤...
More Stories
● *नकली सोने को असली बताकर ₹20,000 रकम की ठगी करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
✍️जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस थाना भाटापारा ग्रामीण दिनांक: 18.11.2026 ● *कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर ग्रामीण युवक को बनाया गया था शिकार* ● *आरोपियों से ठगी की गई रकम में से ₹8,500 नगद तथा ठगी में प्रयुक्त नकली सोने का टुकड़ा जब्त* पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में धोखाधड़ी, ठगी और इस प्रकार के अन्य आपराधिक कृत्यों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत नकली सोने का टुकड़ा थमाकर प्रार्थी से ₹20,000 की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा है। *घटना का संक्षिप्त विवरण:*- प्रार्थी उमेश कुमार वर्मा पिता द्वारिका प्रसाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सिनोधा द्वारा दिनांक 17.11.2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी के अनुसार, दिनांक 16.11.2026 के दोपहर करीब 12:00 बजे गांव के राहुल यदु ने फोन कर बताया कि ग्राम गोरदी का पोषण गिरी गोस्वामी कच्चा सोना बेच रहा है। इसके बाद पोषण गिरी गोस्वामी ने प्रार्थी को फोन कर सोनबरसा के पास मिलने के लिए बुलाया और रात करीब 09:00 बजे तालाब के पास सोने जैसा दिखने वाला एक टुकड़ा दिखाकर उससे ₹20,000 नकद ले लिए। अगले दिन (17.11.2026 की सुबह) जब प्रार्थी ने धूप में अच्छी तरह देखा, तो पता चला कि वह टुकड़ा असली सोना नहीं है, बल्कि नकली है। जब प्रार्थी ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया और धमकाकर चलता बना। *पुलिस विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी:*- प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 729/2026, धारा 318(4),3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित सुरागकशी शुरू की और नामजद आरोपी पोषण गिरी गोस्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथी मौसम महिलांगे के साथ मिलकर इस ठगी की पूरी योजना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने ग्राम सोनबरसा से दूसरे आरोपी मौसम महिलांगे को भी धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ठगी की गई रकम में से ₹8,500 नगद तथा ठगी में प्रयुक्त नकली सोने का टुकड़ा विधिवत जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को दिनांक 18.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि इस प्रकार के प्रलोभनों और ठगी करने वाले गिरोहों से सतर्क रहें तथा किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर दें। गिरफ्तार आरोपी 1. पोषण गिरी गोस्वामी (पिता सुखित गिरी गोस्वामी, उम्र 23 वर्ष, निवासी- ग्राम गोरदी, थाना हथबंद 2. मौसम महिलांगे (पिता मनोज महिलांगे, उम्र 20 वर्ष, निवासी- मिशन परसाभदेर, थाना सिटी कोतवाली
बड़ी खबर: शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की गोपनीय सूचना लीक होने का आरोप, इंस्पेक्टर विनीत दुबे निलंबित
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शोएब ढेबर की तलाश में रायपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी पर कुल 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसी बीच गिरफ्तारी की गोपनीय जानकारी लीक होने और आरोपी को कथित तौर पर मदद पहुंचाने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षक विनीत दुबे को निलंबित कर दिया गया है। बस्तर आईजी बद्री नारायण मीणा ने निलंबन आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला की ओर से 30 अक्टूबर को भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। गिरफ्तारी की योजना लीक होने का आरोप जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 में निरीक्षक विनीत दुबे के संदिग्ध आचरण को निलंबन का आधार बनाया गया है। आरोप है कि फरार शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा तैयार की गई रणनीति और गोपनीय जानकारी लीक हो गई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने खम्हारडीह इलाके में शोएब ढेबर को पकड़ने के लिए दबिश देने की योजना बनाई थी, लेकिन कार्रवाई से पहले ही आरोपी वहां से निकल गया। इसके बाद गोपनीय सूचना लीक होने के मामले की जांच शुरू की गई। इस प्रकरण में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) के आरक्षक शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को भी पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब निरीक्षक विनीत दुबे के निलंबन से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। शोएब ढेबर पर 15 हजार रुपये का इनाम कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले सेंट्रल डीसीपी की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस तरह आरोपी की सूचना देने वाले के लिए कुल इनाम की राशि 15 हजार रुपये हो गई है। पुलिस ने अपील की है कि आरोपी के संबंध में जानकारी रखने वाला व्यक्ति पुलिस को सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले को घोषित इनाम दिया जाएगा। क्या है 25 करोड़ की रंगदारी का मामला? जानकारी के मुताबिक, 14 सितंबर को प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। संदेश भेजने वाले ने कथित तौर पर खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। साथ ही प्रार्थी, उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। शिकायत के बाद तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया गया। मामले की जांच एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने संयुक्त रूप से शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शोएब ढेबर को पकड़ा था। उसके कब्जे से घटना से संबंधित पांच आईफोन भी जब्त किए गए थे, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। बाद में पुलिस ने दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति के लिए अदालत का रुख किया, जिसे मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद से शोएब ढेबर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं गिरफ्तारी की गोपनीय जानकारी लीक होने के मामले में विभागीय कार्रवाई ने इस पूरे प्रकरण को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
करोड़ों की ठगी के आरोपी दीपक टंडन को कोर्ट से झटका, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। छत्तीसगढ़ में करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपये की कथित ठगी, ब्लैकमेलिंग और धमकी के मामलों में घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन को रायपुर पुलिस ने अदालत में पेश किया। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पेशी के दौरान दीपक टंडन हथकड़ी पहने मुस्कुराता नजर आया। इतना ही नहीं, उसने मीडिया के सामने थम्स-अप का इशारा भी किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर कमिश्नरेट पुलिस को सौंप दिया है। 56 लाख रुपये लेकर ठेका दिलाने का आरोप दीपक टंडन के खिलाफ हाल ही में दर्ज आठवीं एफआईआर में एसईसीएल कोरबा में सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती और कोल ट्रांसपोर्टिंग का ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उनसे अलग-अलग 25 लाख और 31 लाख रुपये लिए गए थे। आरोप है कि ठेका नहीं मिलने पर जब रकम वापस मांगी गई तो टालमटोल की जाने लगी। भुगतान के लिए दिए गए चेक भी बाउंस हो गए। चार जिलों में दर्ज हैं शिकायतें और एफआईआर दीपक टंडन और उसकी पत्नी के खिलाफ रायपुर, बिलासपुर, सक्ती और कोरबा में अलग-अलग मामलों में शिकायतें एवं एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ठगी, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और धमकी से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से इन मामलों में पूछताछ की जाएगी। रायपुर में दीपक और पत्नी के खिलाफ पांच एफआईआर पुलिस के मुताबिक, रायपुर के तेलीबांधा थाने में दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज हैं। इनमें ठेका दिलाने, जमीन और रेस्टोरेंट बेचने, लग्जरी कार की बिक्री तथा होटल पर कब्जा बनाए रखने जैसे आरोप शामिल हैं। एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीआईपी रोड स्थित साधना मंडप (होटल वेलकम श्री) की लीज समाप्त होने के बाद भी कब्जा नहीं छोड़ा गया। इसके अलावा नगर निगम की सील तोड़ने, जबरन प्रवेश करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। इस मामले में बरखा टंडन को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस तीन दिनों की रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर ठगी से जुड़े अन्य मामलों और लेन-देन की जानकारी जुटाएगी।
स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज सोनू महंत ब्लॉक रिपोर्टर प्राथमिक शाला के शिक्षक पर गंभीर आरोप, बच्ची की दादी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई स्कूल जाने से मना करने पर बच्ची ने बताई आपबीती, कमरे में ले जाने और छेडख़ानी की जानकारी आई सामने 16 नवंबर, रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। प्राथमिक शाला में पदस्थ एक 52 वर्षीय शिक्षक द्वारा करीब 6 वर्ष 4 माह की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार भट्ट पिता स्वर्गीय रमेश चंद्र भट्ट 52 साल निवासी ग्राम ठूसेकेला थाना खरसिया, हाल मुकाम घरघोड़ा क्षेत्र के रूप में हुई है। घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को अपराध क्रमांक 339/2026 में धारा 74, 8, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
ब्रेकिंग - महासमुंद जेल से फरार चार बंदियों में से एक गिरफ्तार! जांजगीर-चांपा निवासी पंचराम निषाद को सरायपाली से पकड़ा, तीन फरार बंदियों की तलाश जारी
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान सरायपाली 17/11/2026 *महासमुंद / सरायपाली:* महासमुंद जेल से फरार हुए चार बंदियों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार में से एक फरार बंदी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन फरार बंदियों की तलाश अभी भी जारी है। *किसे पकड़ा गया?* गिरफ्तार बंदी की पहचान *पंचराम निषाद* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंचराम निषाद *जांजगीर-चांपा जिले का निवासी* है। पुलिस ने उसे *सरायपाली* से पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरार बंदी सरायपाली इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। *कैसे फरार हुए थे चारों बंदी?* बताया जा रहा है कि नवंबर की अलसुबह महासमुंद जेल से चार बंदी फरार हो गए थे। जेल से चार बंदियों के एक साथ फरार होने की खबर से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। जेल प्रशासन और पुलिस की नींद उड़ गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें चारों की तलाश में जुटी हुई थीं। जगह-जगह नाकेबंदी की गई थी और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे थे। *एक पकड़ा गया, तीन अभी भी फरार:* पंचराम निषाद के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने थोड़ी राहत की सांस ली है, लेकिन अभी भी तीन बंदी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही बाकी तीनों को भी पकड़ लिया जाएगा। *पुलिस कर रही है पूछताछ:* गिरफ्तार बंदी पंचराम निषाद से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि - - चारों जेल से कैसे फरार हुए? - फरार होने में किसी ने उनकी मदद की थी क्या? - फरार होने के बाद वे कहां-कहां छिपे थे? - बाकी तीन बंदी अभी कहां छिपे हो सकते हैं? पुलिस को उम्मीद है कि पंचराम से पूछताछ के बाद बाकी तीनों बंदियों का भी पता चल जाएगा। *पुलिस की अपील:* पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी फरार बंदियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। *इलाके में चर्चा:* सरायपाली से एक बंदी के पकड़े जाने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई है। लोग पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि बाकी तीन बंदी भी जल्द पकड़े जाएंगे।
*बसना: *पलसापाली बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 115 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ रायपुर के दो तस्कर गिरफ्तार*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 17/11/2026 किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर बसना ,महासमुंद *ओडिशा से रायपुर ले जा रहे थे प्रतिबंधित सिरप, पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी; बाइक सहित 73,395 रुपये का सामान जब्त* बसना। महासमुंद जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बसना पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बसना पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने पलसापाली बैरियर पर नाकेबंदी के दौरान प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी करते रायपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 115 शीशी प्रतिबंधित विंसेरेक्स कफ सिरप, जिसकी कुल मात्रा 11,500 एमएल है, बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी बर्गमैन दोपहिया वाहन सहित कुल 73,395 रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को बसना पुलिस एवं एएनटीएफ की टीम पलसापाली बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से सफेद रंग के सुजुकी बर्गमैन वाहन क्रमांक सीजी-04 आरबी-1095 में सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस चेकिंग देखकर दोनों घबरा गए और वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मिर्जा एजाज (32 वर्ष), पिता मिर्जा युसूफ, निवासी संतोषी नगर, टिकरापारा, रायपुर तथा शेख अशफाक (38 वर्ष), पिता शेख इकबाल, निवासी शास्त्री मार्केट, थाना गोल बाजार, रायपुर के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने ओडिशा से अवैध नशीली कफ सिरप खरीदकर बिक्री के लिए रायपुर ले जाना बताया। तलाशी के दौरान उनके पास रखे पिट्ठू बैग से 100-100 एमएल की 115 शीशी प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 11,500 एमएल एवं कीमत 23,395 रुपये बताई गई है। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त सुजुकी बर्गमैन वाहन, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये है, भी जब्त किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 73,395 रुपये का कुल संपत्ति जब्त किया है। आरोपियों के पास प्रतिबंधित दवा रखने एवं परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना बसना में अपराध क्रमांक 650/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(2)(सी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। महासमुंद पुलिस द्वारा जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।*
5 हजार रुपये के लालच में साइबर ठगों को दे दिया बैंक खाता, दुर्ग पुलिस ने 6 म्यूल खाताधारकों को किया गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। महज 5 हजार से 15 हजार रुपये के कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम, पासबुक और सिम कार्ड साइबर ठगों को देना छह लोगों को भारी पड़ गया। दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में म्यूल खातों का इस्तेमाल करने वाले छह खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सुपेला, पद्मनाभपुर, मोहन नगर थाना और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मामूली कमीशन के बदले अपने बैंक खाते और उनसे संबंधित दस्तावेज साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे। इन खातों के माध्यम से ठगी की लाखों रुपये की रकम का लेन-देन किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: 1. आशीष साहू 2. नीतेश मसीह 3. धरम राज तिवारी 4. अमित मिश्रा 5. गिरजा सिन्हा 6. रविन्द्र दिवान पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर साइबर अपराध में म्यूल बैंक खातों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। अक्सर साइबर ठग लोगों को कुछ हजार रुपये का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक और सिम कार्ड हासिल कर लेते हैं। इसके बाद इन्हीं खातों के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन किया जाता है। पुलिस की अपील: अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक, ओटीपी या सिम कार्ड किसी अनजान व्यक्ति को न दें। थोड़े से कमीशन का लालच आपको साइबर अपराध के मामले में आरोपी बना सकता है। याद रखें, बैंक खाता आपके नाम पर है तो उसके दुरुपयोग को लेकर कानूनी जवाबदेही भी बन सकती है।
🟪साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे म्यूल बैंक खातों पर कांकेर पुलिस की कार्रवाई
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन 🟪 छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के म्यूल खाते के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का लेन-देन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। 🟪बैंक खाते के विरुद्ध विभिन्न राज्यों से कुल 12 साइबर शिकायतें दर्ज।करीब ₹1,01,64,435 की साइबर ठगी से संबंधित रकम का लेन-देन । 🟪आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, पैन कार्ड एवं 02 मोबाइल फोन जब्त। 🔳 घटना का संक्षिप्त विवरण ◽पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। ◽ इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर श्री कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर पुलिस एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। ◽भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर क्राइम पोर्टल एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में थाना पखांजूर क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के खाता क्रमांक 77112765815 का परीक्षण किया गया। जांच में उक्त खाते का उपयोग विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया जाना पाया गया। उक्त बैंक खाते के विरुद्ध अलग-अलग राज्यों से कुल 12 साइबर शिकायतें दर्ज थीं तथा खाते में साइबर ठगी से संबंधित रकम प्राप्त होने की जानकारी सामने आई। ◽जांच में उक्त बैंक खाते के धारक सिराज बैरागी, पिता कृष्णपद बैरागी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीव्ही-42 विद्यानगर, थाना पखांजूर की संलिप्तता सामने आने पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 181/2026, धारा 318(2), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ◽विवेचना के दौरान आरोपी सिराज बैरागी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी सूरज दास, पिता शंकर दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीव्ही-13 श्यामनगर, थाना पखांजूर के साथ मिलकर पीड़ित व्यक्तियों से धोखाधड़ी कर प्राप्त रकम का अपने बैंक खाते के माध्यम से लेन-देन करना स्वीकार किया। ◽पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की पासबुक, पैन कार्ड एवं 02 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। प्रकरण में आरोपियों की भूमिका एवं साइबर ठगी से संबंधित वित्तीय लेन-देन के संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है। 🔳 गिरफ्तार आरोपियों का विवरण 1. सिराज बैरागी, पिता कृष्णपद बैरागी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीव्ही-42 विद्यानगर, थाना पखांजूर, जिला कांकेर। 2. सूरज दास, पिता शंकर दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीव्ही-13 श्यामनगर, थाना पखांजूर, जिला कांकेर। 🔳 जब्त सामग्री 1. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की पासबुक। 2. एक पैन कार्ड। 3. 02 नग मोबाइल फोन। 🔳 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक श्री तेज कुमार वर्मा,सहायक उप निरीक्षक श्री निमई चन्द्र डे, श्री वेदन सलामे, प्रधान आरक्षक श्री लिहेन्द्र देवांगन, आरक्षक श्री जोसेफ बड़ा, श्री बशीर खान, श्री राकेश मण्डावी उर्फ रानी तथा साइबर सेल कांकेर के आरक्षक क्रमांक 2002 श्री छत्रेश जैन एवं आरक्षक क्रमांक 1416 श्री तिरिथ दिवाकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 📢 कांकेर पुलिस की आम नागरिकों से अपील ◽साइबर अपराधी आम नागरिकों की बैंकिंग जानकारी एवं बैंक खातों का दुरुपयोग कर ठगी की रकम का लेन-देन करते हैं। कई बार बैंक खाताधारक लालच अथवा कमीशन के झांसे में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी दूसरे व्यक्तियों को उपलब्ध करा देते हैं। ऐसे बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने एवं स्थानांतरित करने में किया जाता है।अनजाने में साइबर अपराधियों के लिए म्यूल बैंक खाताधारक न बनें। ◽ किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक अथवा इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी उपयोग करने के लिए न दें।अपना ओटीपी (OTP), एटीएम पिन, यूपीआई पिन एवं सीवीवी नंबर किसी से साझा न करें। ◽ बैंक अधिकारी, पुलिस, सीबीआई अथवा अन्य सरकारी अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्तियों के झांसे में न आएं।अनजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें तथा अनजान APK फाइल या ऐप डाउनलोड न करें। ◽किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
🟩उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की सूखा नशे के विरुद्ध कार्रवाई।
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन 🟩गांजा तस्करी में संलिप्त मरकाटोला निवासी आरोपी गिरफ्तार।आरोपी के कब्जे से 1.600 किलोग्राम गांजा बरामद। 🟩 गांजा परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन सहित ₹92,400 मशरूका जब्त। 🔳 घटना का संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु संचालित “उजियारा अभियान” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 🔳इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोरर पुलिस एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम को दिनांक 16.11.2026 को कापसी–मरकाटोला मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा गांजा मादक पदार्थ का अवैध परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। 🔳सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदेही लल्लूराम सोनवानी, पिता स्व. विशंभर सोनवानी, उम्र 55 वर्ष, निवासी मरकाटोला नाकापारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.600 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ, एक मोबाइल फोन तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AE 3013 बरामद की गई। 🔳आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 🔳 गिरफ्तार आरोपी 1. लल्लूराम सोनवानी, पिता स्व. विशंभर सोनवानी, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम मरकाटोला नाकापारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)। 🔳 जब्त सामग्री का विवरण 1. गांजा मादक पदार्थ 1.600 किलोग्राम – अनुमानित कीमत ₹22,400। 2. हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AE 3013 – अनुमानित कीमत ₹60,000। 3. एक मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹10,000। कुल जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹92,400। 🔳 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक श्री छत्रपाल सिंह साहू, सहायक उप निरीक्षक श्री उमेश वर्मा, आरक्षक श्री विनोद साहू, श्री ईश्वर कावड़े, श्री तिलक मेश्राम तथा साइबर सेल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम कत्लम एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध धान कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा! सालर में 98 कट्टा धान जब्त, चेकपोस्ट से खरीदी केंद्रों तक अधिकारियों की सघन जांच
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 🚨 बड़ी खबर | सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर कार्रवाई तेज, 21 चेकपोस्ट के जरिए अवैध परिवहन पर रखी जा रही कड़ी नजर सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2026। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में निगरानी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सालर में जांच के दौरान 98 कट्टा धान जब्त किया गया है। 🔴 साहू ट्रेडर्स से चेकपोस्ट और खरीदी केंद्र तक निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में बिलाईगढ़ एसडीएम सुश्री शिक्षा शर्मा के मार्गदर्शन में तहसीलदार भटगांव श्री प्रकाश पटेल ने साहू ट्रेडर्स, अंतरजिला चेकपोस्ट सलिहा घाट तथा सलिहा घाट धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए धान खरीदी की व्यवस्थाओं और निगरानी प्रणाली में सतर्कता बरतने को कहा, ताकि अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। 🔴 जिले में 21 चेकपोस्ट से रखी जा रही निगरानी जिले में धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा कुल 21 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इनमें 11 अंतरराज्यीय और 10 अंतरजिला चेकपोस्ट शामिल हैं। इन चेकपोस्टों के माध्यम से जिले में आने-जाने वाले धान के परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं जिले की 80 समितियों के अंतर्गत 95 धान खरीदी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों और चेकपोस्टों के माध्यम से खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है। 🔴 सालर में जांच के दौरान 98 कट्टा धान जब्त इसी अभियान के तहत सालर में एसडीएम द्वारा धान के अवैध भंडारण की जांच की गई। जांच के दौरान 98 कट्टा धान जब्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से धान का भंडारण और परिवहन करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की दो टूक—अवैध भंडारण और परिवहन पर नहीं मिलेगी छूट जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी करने, अवैध रूप से धान का भंडारण करने अथवा परिवहन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा जिलेभर में निगरानी और जांच की कार्रवाई लगातार जारी है।
निर्धारित मात्रा से अधिक धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, दो स्थानों से 120 कट्टा धान जब्त...
ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज बिरझूली में राजेंद्र साहू के पास 80 कट्टा तथा सेमरा में फुटकर व्यापारी रमेश खंडेलवाल के दुकान परिसर से 40 कट्टा धान जब्त धमतरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण और व्यापार पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं मंडी कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर दो स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 120 कट्टा धान जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरझूली में छोटे व्यापारी राजेंद्र साहू के पास निर्धारित मात्रा से अधिक धान पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 80 कट्टा धान जब्त किया गया। इसी तरह, ग्राम सेमरा में फुटकर व्यापारी रमेश खंडेलवाल के दुकान परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान परिसर में भंडारित 40 कट्टा अवैध धान पाए जाने पर टीम द्वारा उक्त धान जब्त कर मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। जब्त धान को आगे की नियमानुसार कार्रवाई के लिए दुकान संचालक रमेश खंडेलवाल की सुपुर्दगी में दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं अनियमित व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता, निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण तथा नियमों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
देवभोग में नाबालिग वाहन चालकों पर गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद स्कूलों के बाहर पकड़े गए कई नाबालिग बाइकर्स, परिजनों को थाने बुलाकर दी सख्त समझाइश गरियाबंद जिले के देवभोग में नाबालिग बच्चों द्वारा तेज रफ्तार में दोपहिया वाहन चलाने की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। आमजनों की सुरक्षा और सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से देवभोग पुलिस ने विशेष सतर्कता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों के बाहर पुलिस ने निगरानी की। अभियान में क्या हुआ स्कूलों से छुट्टी के बाद तेज रफ्तार में दोपहिया वाहन लेकर निकल रहे कई नाबालिग छात्रों को पुलिस ने रोककर उनके वाहनों सहित थाना परिसर लाया। इसके बाद सभी के परिजनों को थाने बुलाकर विस्तार से समझाइश दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम उम्र में वाहन चलाना न केवल बच्चों की जान के लिए खतरनाक है, बल्कि इससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। इस बार बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समझाइश देकर वाहन छोड़ दिया गया है। आगे होगी FIR: पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर समझाइश के बाद भी परिजन अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए देते हैं, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग को वाहन देने वाले वाहन स्वामी के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस की अपील पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में दोपहिया या अन्य मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सबसे पहले उनके परिजनों की ही है।