Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

15 मिनट में लौटा रहा हूं' कहकर बाइक ले उड़ा शातिर: 7 महीने बाद चकरभाठा पुलिस के हत्थे चढ़ा, 2 गाड़ियां बरामद

'15 मिनट में लौटा रहा हूं' कहकर बाइक ले उड़ा शातिर: 7 महीने बाद चकà¤...

State Head • Aug 24, 2026

More Stories

कोपरा डैम छेड़छाड़ कांड: 20 दिन की लुकाछिपी के बाद मोबाइल टावर लोकेशन से दबोचा गया आरोपी, भेजा गया जेल

कोपरा डैम छेड़छाड़ कांड: 20 दिन की लुकाछिपी के बाद मोबाइल टावर लोकेशन से दबोचा गया आरोपी, भेजा गया जेल   बिलासपुर। कोपरा डैम के पास युवती से छेड़छाड़ और धमकाने के बाद पिछले 20 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है। हिर्री पुलिस ने सायबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर आरोपी आशीष पात्रे (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।   सकरी से हिर्री तक ट्रांसफर हुआ था मामला घटना 3 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 2:00 बजे की है, जब पीड़िता के साथ कोपरा डैम के समीप यह वारदात हुई थी। * पीड़िता ने पहले सकरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जहां जीरो एफआईआर दर्ज हुई।  * केस डायरी हिर्री थाने ट्रांसफर होने के बाद पुलिस ने धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला/बल प्रयोग) और धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 223/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। टावर लोकेशन ने खोला ठिकाना वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह, ग्रामीण एएसपी मधुलिका सिंह और सीएसपी चकरभाठा राजेश जोशी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।  * हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा की अगुवाई में टीम ने तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया।  * मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को तखतपुर थाना क्षेत्र के पचबहरा (छिरहापारा) से 23 अगस्त की शाम 7:45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभिषेक कुमार पाण्डेय संवाददाता बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

Aug 24, 2026 Read

छत्तीसगढ़ में 58 लाख से ज्यादा कीमत का 116 किलो गांजा जब्त, 13 तस्कर पुलिस के शिकंजे में

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार महासमुंद/कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महासमुंद और कोंडागांव पुलिस ने पांच अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 116.390 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 58 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई में 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है।   महासमुंद में 60.920 किलो गांजा बरामद   महासमुंद पुलिस ने 23 अगस्त को तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 60.920 किलो गांजा जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख 46 हजार रुपये है। पुलिस ने इन मामलों में छह आरोपियों को पकड़ा है। गांजे के साथ वाहन और मोबाइल समेत करीब 28 लाख 22 हजार रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई।   पहली कार्रवाई सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारीपाली के पास एनएच-53 पर हुई। पुलिस ने यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल से ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे कलीम शेख (33) और राजेश धुनधरे (24) को पकड़ा। इनके कब्जे से 15.720 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 7.86 लाख रुपये है।   दूसरी कार्रवाई रेहटीखोल एनएच-53 पर वाहन जांच के दौरान हुई। पुलिस ने टोयटा कार की तलाशी लेकर 33.780 किलो गांजा बरामद किया। मामले में कर्नाटक निवासी महेश रेड्डी (36) को गिरफ्तार किया गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 16.89 लाख रुपये बताई गई है।   वहीं, कोमाखान थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए राहुल साहू (25), आयुष यादव (20) और एक नाबालिग को पकड़ा। इनके पास से 11.420 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 5.71 लाख रुपये है।   पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ में गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।   कोंडागांव में 55.470 किलो गांजा जब्त   इधर, कोंडागांव पुलिस ने भी दो अलग-अलग वाहनों से 55.470 किलो गांजा बरामद किया है। कार्रवाई सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बायपास रोड, नया बस स्टैंड के पीछे चिखलपुटी और दुधगांव एनएच-30 मार्ग पर नाकाबंदी कर की।   पुलिस ने महिंद्रा थार और एक अन्य कार को रोककर तलाशी ली। दोनों वाहनों की डिक्की से कुल आठ पैकेट में 55.470 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख 74 हजार 500 रुपये है।   पुलिस ने गांजे के अलावा दोनों वाहन और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए। पूरी जब्ती की अनुमानित कीमत करीब 59 लाख 34 हजार 500 रुपये बताई गई है।   इस मामले में मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाले आक्तर खान (22), लक्ष्मण खटीक (32), भावेश केंवट (20), देव सेन (19), अरूण सैन (20), संजय पाल (19) और वीकेश यादव (20) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 16 वर्षीय एक बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।   एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई   दोनों जिलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।   पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांजा तस्करी के सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट और आर्थिक नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Aug 24, 2026 Read

चिकन बंटवारे को लेकर विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टंगिया से किया हमला; भाभी भी घायल

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चिकन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर लोहे की टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल टंगिया जब्त कर ली है।   चिकन के कम हिस्से को लेकर शुरू हुआ विवाद   मामला पुलिस सहायता केंद्र राहौद और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के बुंदेला डेरा का है। पीड़ित बुधराम (40 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब 5 बजे घर में चिकन बनाया जा रहा था। इसी दौरान छोटे भाई बजरंग गोंड (20 वर्ष) ने चिकन का कम हिस्सा मिलने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया।   विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में रखी लोहे की टंगिया उठाई और बुधराम की पीठ पर वार कर दिया। हमले में वह घायल हो गया।   बीच-बचाव करने आई भाभी पर भी हमला   बड़े भाई पर हमला होते देख उनकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी टंगिया से वार कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गईं।   आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा   घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी बजरंग गोंड को गिरफ्तार कर लिया।   पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे की टंगिया जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Aug 23, 2026 Read

ईश्वर गोंड हत्याकांड: 3 महीने से फरार अंतिम आरोपी अनिल शर्मा गिरफ्तार, तोरवा पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

ईश्वर गोंड हत्याकांड: 3 महीने से फरार अंतिम आरोपी अनिल शर्मा गिरफ्तार, तोरवा पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे     बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित ईश्वर गोंड हत्याकांड के मामले में पुलिस को अंतिम फरार आरोपी को दबोचने में सफलता मिली है। लगभग तीन महीने से पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी अनिल शर्मा को तोरवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही मामले के सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है।     पुरानी रंजिश में की थी जानलेवा पिटाई     घटना 29 मई 2026 की है, जब पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने ईश्वर गोंड के साथ गैर इरादतन हत्या की नीयत से बेरहमी से मारपीट की थी। गंभीर चोटों के कारण पीड़ित ईश्वर गोंड की मौत हो गई। घटना के बाद तोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 280/2026, धारा 105 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले में अब तक की गई कार्रवाई:  * पहले पकड़े गए आरोपी: घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज वाडेकर और प्रत्युन साह को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा था।  * 20 अगस्त 2026: तीसरे फरार आरोपी संतोष पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।  * 23 अगस्त 2026 (ताजा गिरफ्तारी): लंबे समय से फरार अंतिम आरोपी अनिल शर्मा (24 वर्ष, पिता मन्नु शर्मा, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा) को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी अनिल शर्मा को न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल दाखिल करा दिया गया है।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    Hamar pradesh CG

Aug 23, 2026 Read

असामाजिक तत्वों पर तोरवा पुलिस का शिकंजा: 3 आदतन बदमाश भेजे गए जेल, एक अन्य पर प्रतिबंधात्मक इस्तगासा दायर

असामाजिक तत्वों पर तोरवा पुलिस का शिकंजा: 3 आदतन बदमाश भेजे गए जेल, एक अन्य पर प्रतिबंधात्मक इस्तगासा दायर बिलासपुर। शहर में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तोरवा पुलिस ने आदतन बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। रविवार दोपहर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं एक अन्य के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की है। तोरवा थाना क्षेत्र में शांति भंग करने और लगातार संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय रहने की सूचना पर पुलिस टीम ने देवरीखुर्द और देवरीडीह क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आदतन तीन बदमाशों को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर तीनों को सीधे जेल दाखिल करा दिया गया। जेल भेजे गए आरोपियों का विवरण:  * दीपक निर्मलकर (32 वर्ष), पिता सुरेश निर्मलकर, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा  * ईशरू ध्रुव (24 वर्ष), पिता रामरतन ध्रुव, निवासी सोनू पान ठेला के पास, देवरीडीह, तोरवा  * आकाश तांबे (23 वर्ष), पिता राजू तांबे, निवासी सोनू पान ठेला के पास, देवरीडीह, तोरवा एक अन्य पर इस्तगासा पेश इसी अभियान के तहत क्षेत्र के एक अन्य निगरानी बदमाश समीर वर्मन के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामला (इस्तगासा) न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 23, 2026 Read

कचरा फैक्ट्री के पास अवैध शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी: कोनी पुलिस ने 32 पाव देसी शराब के साथ दबोचा, भेजा जेल

कचरा फैक्ट्री के पास अवैध शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी: कोनी पुलिस ने 32 पाव देसी शराब के साथ दबोचा, भेजा जेल बिलासपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम कछार स्थित कचरा फैक्ट्री के पास घेराबंदी कर एक युवक को अवैध शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम कछार स्थित कचरा फैक्ट्री के समीप एक व्यक्ति प्लास्टिक के थैले में शराब लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदेही को हिरासत में लिया। जब्त सामग्री व कार्रवाई:  * आरोपी का नाम: ओम प्रकाश पटेल (43 वर्ष), पिता इतवारी पटेल, निवासी ग्राम कछार, थाना कोनी  * बरामदगी: 32 पाव देसी प्लेन शराब (कुल मात्रा 5.760 लीटर, अनुमानित कीमत ₹2,560)  * दर्ज धारा: अपराध क्रमांक 476/26, आबकारी एक्ट की धारा 34(2) पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़   हमर प्रदेश सी जी

Aug 23, 2026 Read

रायपुर में दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार; 9 वाहन बरामद

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। राजधानी रायपुर में घूम-घूमकर बाइक और स्कूटर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 9 दोपहिया वाहन, जिनकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किए गए हैं।   पुलिस के मुताबिक, आरोपी रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करते थे और बाद में उन्हें ओडिशा ले जाकर बेच देते थे। चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने के लिए कुछ गाड़ियों पर ओडिशा पासिंग की फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई जाती थी।   ऑटो डील दुकान पर एक्टिवा बेचने पहुंचा, पुलिस ने दबोचा   पुलिस को 20 अगस्त को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीबाग स्थित एक ऑटो डील दुकान पर एक व्यक्ति बिना दस्तावेज के एक्टिवा बेचने पहुंचा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की।   संदिग्ध की पहचान टोपेश्वर साहू उर्फ संजू साहू के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर एक्टिवा को कोतवाली क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार कर लिया।   9 दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूली   पुलिस पूछताछ में टोपेश्वर ने रायपुर के आजाद चौक, न्यू राजेंद्र नगर, कोतवाली, सिविल लाइन, तेलीबांधा और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों से कुल 9 दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की।   उसने बताया कि चोरी के वाहनों को वह ओडिशा निवासी अपने दो साथियों को देता था। इसके बाद तीनों मिलकर चोरी की गाड़ियों को ओडिशा में बेचते थे।   जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ओडिशा पहुंची और भालूमुंडा में दबिश देकर सूजल मेहेर उर्फ करण और एक नाबालिग को पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सभी 9 दोपहिया वाहन बरामद किए गए।   6 वाहनों के संबंध में पहले से दर्ज थे मामले   पुलिस के अनुसार, बरामद 9 वाहनों में से 6 वाहनों के संबंध में रायपुर के कोतवाली, आजाद चौक, न्यू राजेंद्र नगर और खम्हारडीह थानों में पहले से अपराध दर्ज हैं। इन मामलों में धारा 303(2), 305 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई थी। जांच के दौरान धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।   फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी के वाहन   पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह चोरी की गाड़ियों की पहचान बदलने के लिए कुछ वाहनों पर ओडिशा पासिंग की फर्जी नंबर प्लेट लगाता था। इसके बाद इन वाहनों को दूसरे राज्य में बेचने की कोशिश की जाती थी।   पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है टोपेश्वर   पुलिस के मुताबिक, टोपेश्वर साहू पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। वर्ष 2023 में रायपुर के अलग-अलग इलाकों से 10 दोपहिया वाहन चोरी करने के मामले में थाना न्यू राजेंद्र नगर से उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।   होटल में वेटर की नौकरी के दौरान हुई थी मुलाकात   पुलिस जांच के अनुसार, टोपेश्वर की मुलाकात सूजल मेहेर उर्फ करण और नाबालिग से रायपुर के एक होटल में हुई थी। तीनों वहां वेटर का काम करते थे। कुछ समय बाद तीनों ने होटल की नौकरी छोड़ दी और आपस में मिलकर दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें बेचने का काम शुरू कर दिया।   9 दोपहिया वाहन बरामद   पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 एक्टिवा, 1 स्प्लेंडर और 1 एसएस बजाज समेत कुल 9 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।   पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही चोरी के अन्य वाहनों और गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों के संबंध में भी पूछताछ एवं जांच की जा रही है।

Aug 23, 2026 Read

बिलासपुर प्रेस क्लब विवाद: डिजिटल साक्ष्यों पर पुलिस की ढिलाई, जुबानी शिकायत पर पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज

बिलासपुर प्रेस क्लब विवाद: डिजिटल साक्ष्यों पर पुलिस की ढिलाई, जुबानी शिकायत पर पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज   आईटी एक्ट की अनदेखी और काउंटर केस में दिखाई गई असाधारण तेजी पर उठे सवाल; सिविल लाइन पुलिस की कार्यप्रणाली कटघरे में     बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के बीच छिड़ा विवाद अब सिविल लाइन पुलिस की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि पुलिस ने स्पष्ट तकनीकी व डिजिटल साक्ष्यों वाली शिकायत पर आईटी एक्ट की धाराओं को दरकिनार कर दिया, वहीं दूसरी ओर महज जुबानी बयानों के आधार पर बिना किसी प्राथमिक जांच के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ तत्काल काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली। विवाद की जड़: व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्र टिप्पणी पूरे मामले की शुरुआत बिलासपुर प्रेस क्लब के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में हुई। प्राप्त विवरण के अनुसार:  * कार्यकारिणी सदस्य पर आरोप: प्रेस क्लब कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव पर आरोप है कि उन्होंने ग्रुप में पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली के विरुद्ध सार्वजनिक रूप से अमर्यादित, अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकियां दीं।  * ठोस डिजिटल साक्ष्य: पूर्व अध्यक्ष ने चैट के स्क्रीनशॉट और डिजिटल सबूतों के साथ सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।  * आईटी एक्ट की अनदेखी: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र टिप्पणी के मामलों में साइबर व आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग के बावजूद पुलिस ने केवल सामान्य व कमजोर धाराओं में मामला दर्ज कर इतिश्री कर ली।   काउंटर शिकायत और पुलिस का दोहरा रवैया मामले ने तब तूल पकड़ा जब कैलाश यादव ने 15 अगस्त को कथित तौर पर मिली धमकी के आधार पर इरशाद अली के खिलाफ जवाबी शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि इस शिकायत में केवल कार्यकारिणी के कुछ चुनिंदा साथियों की गवाही शामिल थी और कोई ठोस तकनीकी साक्ष्य नहीं था। इसके बावजूद, पुलिस ने बिना किसी स्वतंत्र या विस्तृत प्रारंभिक जांच के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली पर एफआईआर दर्ज कर दी। जांच प्रक्रिया पर खड़े होते प्रमुख सवाल  * साक्ष्यों की अनदेखी क्यों?: जब स्क्रीनशॉट और चैट रिकॉर्ड मौजूद थे, तब कठोर आईटी एक्ट की धाराएं क्यों नहीं लगाई गईं?  * बिना जांच काउंटर एफआईआर: सामान्य नागरिकों की शिकायतों पर हफ्तों जांच का हवाला देने वाली पुलिस ने इस मामले में काउंटर केस दर्ज करने में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई?  * दबाव की राजनीति: क्या पुलिस किसी राजनीतिक या संगठनात्मक दबाव में काम कर रही थी? डिजिटल साक्ष्यों पर नरमी और बिना पड़ताल के काउंटर केस दर्ज करने के इस पूरे घटनाक्रम ने सिविल लाइन पुलिस के दोहरे मापदंड और न्याय प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर  बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 23, 2026 Read

ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 पाव देशी शराब और बाइक समेत 2 तस्कर गिरफ्तार उडगन रेलवे फाटक के पास सिविल टीम ने की घेराबंदी, आरोपियों को भेजा गया जेल

ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 पाव देशी शराब और बाइक समेत 2 तस्कर गिरफ्तार उडगन रेलवे फाटक के पास सिविल टीम ने की घेराबंदी, आरोपियों को भेजा गया जेल     बिलासपुर (बिल्हा)। जिले में अवैध नशीले पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब का अवैध परिवहन कर रहे दो कोचियों को रंगे हाथों दबोच लिया। ऐसे चला पुलिस का शिकंजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश तथा एएसपी मधुलिका सिंह एवं सीएसपी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी कड़ी में बीट भ्रमण के दौरान मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि दो व्यक्ति दगौरी शराब भट्ठी से भारी तादाद में शराब खरीदकर बाइक से बिल्हा की ओर निकल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में सिविल टीम ने उडगन रेलवे फाटक के पास रणनीतिक घेराबंदी की और संदिग्ध बाइक को रुकवाया। जब्ती और कार्रवाई का विवरण  * गिरफ्तार आरोपी: देवकुमार निर्मलकर (38 वर्ष) एवं शनि पटेल (32 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मंगला, थाना बिल्हा।  * बरामदगी: बाइक की डिक्की से 20 नग और प्लास्टिक की बोरी से 30 नग, कुल 50 पाव (09 लीटर) देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग ₹4,200)।  * जब्त वाहन: परिवहन में प्रयुक्त हीरो/मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 AD 5263।  * धाराएं: आरोपियों के खिलाफ थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 433/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सराहनीय भूमिका इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप-निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े (क्र. 1431) एवं आरक्षक सुमन चंद्रवंशी (क्र. 1210) की विशेष भूमिका रही। बिल्हा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशा कारोबारियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।   अभिषेक कुमार पाण्डेय  रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़   हमर प्रदेश सी जी

Aug 23, 2026 Read

व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग से एक्टिवा पार करने वाला शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का वाहन बरामद

व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग से एक्टिवा पार करने वाला शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का वाहन बरामद त्रिवेणी भवन के पास घेराबंदी कर तारबाहर पुलिस ने दबोचा; रायपुर निवासी आरोपी भेजा गया जेल   बिलासपुर। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र व्यापार विहार से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को तारबाहर पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई काले रंग की एक्टिवा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दुकान के बाहर पार्किंग से गायब हुई थी एक्टिवा कृष्णा ट्रेडिंग (व्यापार विहार) के संचालक प्रार्थी श्रीचंद भाभानी 20 अगस्त को अपनी काले रंग की एक्टिवा (क्रमांक MP19 MP 2241) से दुकान पहुंचे थे। उन्होंने वाहन को सुबह 10:30 बजे व्यापार विहार स्थित बड़ी पार्किंग में खड़ा किया था। दोपहर करीब 1:00 बजे जब वे वापस लौटे, तो एक्टिवा अपने स्थान पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद प्रार्थी ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और त्वरित घेराबंदी एसएसपी रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर एएसपी सिटी पंकज पटेल और सीएसपी गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि त्रिवेणी भवन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल, रायपुर का रहने वाला है आरोपी कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने 20 अगस्त को व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग से एक्टिवा चोरी करना स्वीकार कर लिया। मेमोरेण्डम कथन दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा बरामद कर ली।  * गिरफ्तार आरोपी: सुनील कुमार श्रीवास (35 वर्ष), पिता- दुर्गा प्रसाद श्रीवास  * निवासी: वार्ड क्रमांक 04, विजय नगर (सरपंच बाड़ा के पास), भनपुरी-बीरगांव, थाना खमतराई, जिला रायपुर (छ.ग.) अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर  बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 23, 2026 Read

शराब के पैसे देने से मना किया तो युवक पर चाकू से हमला, चंद घंटों में शातिर बदमाश ‘बाला’ गिरफ्तार

शराब के पैसे देने से मना किया तो युवक पर चाकू से हमला, चंद घंटों में शातिर बदमाश ‘बाला’ गिरफ्तार तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई; आरोपी के पास से धारदार चाकू जब्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर     बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसे न देने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले शातिर बदमाश को तारबाहर पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पैसे नहीं दिए तो गाली-गलौज कर चाकू से किया वार प्रार्थी संतोष ध्रुव ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह अपने घर के बाहर मौजूद था, तभी मोहल्ले का रहने वाला अनिकेश साहू उर्फ निक्की उर्फ बाला वहां पहुंचा। आरोपी उससे शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगने लगा। जब संतोष ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी मां-बहन की अश्लील गालियां बकने लगा और अपने पास रखे धारदार चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर मारपीट शुरू कर दी।   पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर एएसपी सिटी पंकज पटेल और सीएसपी गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में तारबाहर पुलिस की टीम गठित की गई।  * भागने की कोशिश नाकाम: पुलिस टीम जब आरोपी की तलाश में पहुंची, तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।  * बरामदगी: तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 धारदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी का विवरण  * नाम: अनिकेश साहू उर्फ निक्की उर्फ बाला (24 वर्ष)  * पिता का नाम: धनीराम साहू  * पता: डीपूपारा तालाब के पास, तारबाहर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)  * दर्ज धाराएं: 119(1), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट     अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर  बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 23, 2026 Read

कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमले की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ACCU और तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमले की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ACCU और तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई   मॉर्निंग वॉक के दौरान रेलवे अस्पताल के पास हुआ था हमला; दो मोबाइल बरामद, सुपारी देने वाला भेजा गया न्यायिक रिमांड पर बिलासपुर। शहर में कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमले की सुपारी देने वाले मुख्य साजिशकर्ता को तारबाहर पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या की नीयत से हमलावरों को रकम उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ था हमला घटना 4 जुलाई की सुबह करीब 6:45 बजे की है। प्रार्थी शिशिर कश्यप के पिता श्याम कश्यप जब रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी मुंह पर कपड़ा बांधे तीन अज्ञात युवकों ने डंडे और नुकीले हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तारबाहर थाने में विभिन्न गंभीर धाराओं (धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 61(2), 109, 55 बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। एएसपी क्राइम मधुलिका सिंह, एएसपी सिटी पंकज पटेल, सीएसपी गगन कुमार (भापुसे) और डीएसपी क्राइम सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में टीम ने जांच शुरू की।  * बाइक की पहचान: सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट की मदद से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और संदिग्धों की शिनाख्त की गई।  * पूर्व में हुई गिरफ्तारियां: पुलिस ने पहले ही मामले में शामिल आरोपी नितिन टेकाम, साहिल सोनकर और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया था। पूछताछ में कबूला जुर्म: हत्या के लिए दी थी रकम जांच आगे बढ़ने पर मुख्य सूत्रधार नवीन पटेल (38 वर्ष, निवासी- मेन रोड तेलीपारा, अजीत होटल के पास, थाना सिटी कोतवाली) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर नवीन पटेल ने स्वीकार किया कि उसने श्याम कश्यप की हत्या कराने के लिए दीपक तिवारी को पैसे उपलब्ध कराए थे। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।   अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर  बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 23, 2026 Read