Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

महामाया मंदिर गेट पर भाजपा के दो गुटों में खूनी टकराव: चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल, कपड़े फाड़े; क्रॉस FIR दर्ज

अभिषेक कुमार पाण्डेय रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़      à¤...

State Head • Aug 24, 2026

More Stories

हाई-प्रोफाइल मामलों के वकील विजय अग्रवाल लंदन में गिरफ्तार: महादेव सट्टा ऐप और मेहुल चोकसी का कानूनी बचाव करने वाले एडवोकेट पर यौन उत्पीड़न के 4 गंभीर आरोप

हाई-प्रोफाइल मामलों के वकील विजय अग्रवाल लंदन में गिरफ्तार: महादेव सट्टा ऐप और मेहुल चोकसी का कानूनी बचाव करने वाले एडवोकेट पर यौन उत्पीड़न के 4 गंभीर आरोप     भारत के सबसे चर्चित और बड़े आर्थिक अपराधों के आरोपियों का कानूनी बचाव कर सुर्खियों में रहने वाले नामी वकील विजय अग्रवाल अब खुद कानून के शिकंजे में फंस गए हैं। लंदन के पॉश इलाके मेफेयर से मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने उन्हें दो महिलाओं से जुड़े यौन उत्पीड़न के चार गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। अदालत में पेशी के बाद मामले को आगे की सुनवाई के लिए दक्षिणवार्क (Southwark) की उच्च अदालत भेज दिया गया है। उनके साथ उनकी निजी सहायक मनप्रीत कौर को भी इन घटनाओं में मदद करने और बढ़ावा देने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। लंदन में गिरफ्तारी का पूरा घटनाक्रम  * तारीख और लोकेशन: लंदन पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को मेफेयर स्थित एक संपत्ति से विजय अग्रवाल को अरेस्ट किया गया।    * गंभीर आरोप: उन पर दो महिलाओं से जुड़े चार यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) के मामले दर्ज किए गए हैं।  * निजी सहायक पर भी शिकंजा: उनकी पीए मनप्रीत कौर पर इन कृत्यों में जानबूझकर सहयोग और बढ़ावा देने के दो आरोप लगाए गए हैं।  * अदालती कार्रवाई: 13 अगस्त को दोनों को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आगे की विस्तृत सुनवाई के लिए दक्षिणवार्क उच्च न्यायालय (Crown Court) ट्रांसफर कर दिया गया। देश के सबसे बड़े आर्थिक घोटालों से जुड़ा रहा है नाम विजय अग्रवाल देश के कई हाई-प्रोफाइल और अरबों रुपये के घोटालों के प्रमुख आरोपियों की अदालतों में पैरवी करने के लिए जाने जाते हैं: | बड़ा केस / घोटाला | आरोपी, जिनका किया कानूनी बचाव | भूमिका / स्थिति | |---|---|---| | महादेव सट्टा ऐप सिंडिकेट | सूरज चोखानी (मनी लॉन्ड्रिंग का प्रमुख आरोपी) | सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर जुलाई 2025 में चोखानी को दिलाई थी जमानत। | | PNB महाघोटाला | भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी | प्रत्यर्पण (Extradition) और अन्य कानूनी मामलों में चोकसी का पक्ष रखा।    महादेव ऐप केस में कनेक्शन हजारों करोड़ के चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी, हरिशंकर टिबरेवाल और गिरीश तलरेजा के साथ-साथ सूरज चोखानी का नाम प्रमुखता से शामिल रहा है। उच्चतम न्यायालय के 2 अप्रैल 2025 के आदेशों के अनुसार, चोखानी की ओर से पेश अधिवक्ताओं के पैनल में विजय अग्रवाल का नाम दर्ज था।   (नोट: कानूनी दृष्टि से किसी आरोपी का वकील होना अपराध में संलिप्तता का प्रमाण नहीं होता। लंदन में दर्ज मामले भी फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन हैं और उन पर आरोप सिद्ध होना बाकी है।)   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड  रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़   हमर प्रदेश सी जी

Aug 24, 2026 Read

नशे के सौदागरों पर चकरभाठा पुलिस का शिकंजा: 60 लीटर महुआ शराब के साथ 'पोडो' गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नशे के सौदागरों पर चकरभाठा पुलिस का शिकंजा: 60 लीटर महुआ शराब के साथ 'पोडो' गिरफ्तार, भेजा गया जेल   बिलासपुर: जिले में अवैध नशे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिरैया गांव में दबिश देकर पुलिस ने भारी मात्रा में हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब के साथ एक युवक को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के पास से 60 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹12,000 आंकी गई है। सटीक इनपुट पर दबिश, 4 डिब्बों में भरा मिला नशे का जखीरा उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DIG/SSP) रजनेश सिंह के कड़े निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और सीएसपी राजेश कुमार जोशी के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम अवैध शराब तस्करों पर लगातार नजर रख रही थी।  * रेड और जब्ती: 23 अगस्त को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर चकरभाठा थाना पुलिस ने ग्राम पिरैया में मिडिल स्कूल के पास घेराबंदी की।  * बरामदगी: मौके पर 21 वर्षीय गौरी शंकर बघेल उर्फ पोडो को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता वाले 4 पीले प्लास्टिक डिब्बे मिले, जिनमें कुल 60 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब भरी हुई थी। कार्रवाई का ब्योरा | विवरण | जानकारी | |---|---| | गिरफ्तार आरोपी | गौरी शंकर बघेल उर्फ पोडो (उम्र 21 वर्ष), निवासी पिरैया, थाना चकरभाठा | | जब्त सामग्री | 60 लीटर कच्ची महुआ शराब (4 बड़े प्लास्टिक डिब्बे) | | अनुमानित कीमत | लगभग ₹12,000 | | दर्ज धारा | धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम | पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त करते हुए गैर-जमानती धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर सीधे जेल दाखिल करा दिया। > चकरभाठा पुलिस की आम जनता से अपील: > "समाज में नशा और अवैध कारोबार फैलाने वाले अपराधियों की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।"   अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 24, 2026 Read

अवैध देशी मदिरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 96 पाव शराब और नगदी जब्त

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सुपेला पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से देशी शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 96 पाव देशी शराब और बिक्री की नगदी बरामद की है। फरीद नगर में झाड़ियों के पास बेच रहा था शराब पुलिस के अनुसार सुपेला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरीद नगर स्थित लाल मैदान की झाड़ियों के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर आरोपी ने कथित तौर पर छिपने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रमेश ध्रुव (34 वर्ष), निवासी डेरा बस्ती, फरीद नगर, सुपेला के रूप में हुई है। 96 पाव देशी मसाला शराब बरामद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। उसके पास रखी सफेद रंग की बोरी से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक जब्त सामग्री में शामिल हैं— - देशी मसाला मदिरा: 96 पाव - प्रत्येक पाव: 180 एमएल - कुल मात्रा: 17.280 बल्क लीटर - अनुमानित शराब की कीमत: ₹9,600 - बिक्री की नगदी: ₹480 - कुल जब्त सामग्री: ₹10,080 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1215/2026 दर्ज करते हुए धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अजय शंकर अविनासी, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह तथा आरक्षक गंभीर जाट और सुरेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास यदि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Aug 24, 2026 Read

हरेली रैली देखने पहुंचे लोगों से मारपीट, धारदार हथियार लहराकर धमकाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र में हरेली रैली देखने पहुंचे लोगों के साथ मारपीट और धारदार हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक धारदार लोहे का हथियार और लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है।   रैली देखने पहुंचे युवकों से हुआ विवाद   पुलिस के अनुसार घटना 22 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे की है। साहिल साहू अपने दोस्तों शुभम पाठक, वासु निषाद और तनु निषाद के साथ शंकर नगर के पास छावनी में हरेली रैली देखने पहुंचा था।   इसी दौरान श्रमिक नगर निवासी रितेश कश्यप, राहुल, समीर और अन्य लोगों का शुभम के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।   बीच-बचाव करने पर साहिल से भी मारपीट   शुभम के साथ मारपीट होते देख साहिल साहू ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने साहिल के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। साहिल की मां और बहन ने भी विवाद शांत कराने की कोशिश की।   इसी दौरान आरोपी रितेश कश्यप द्वारा कथित तौर पर धारदार हथियार निकालकर लहराया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट में साहिल को चोटें आईं। इसके बाद उसने जामुल थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।   पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा   प्रार्थी की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 599/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।   घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रितेश कश्यप, समीर खान और राहुल बेहरा को गिरफ्तार कर लिया।   पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार लोहे का हथियार और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया। तीनों आरोपियों को 23 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।   पुलिस की लोगों से अपील   दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक आयोजनों और रैलियों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी विवाद, मारपीट या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए।   पुलिस के मुताबिक कानून हाथ में लेने, धारदार हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन करने या किसी व्यक्ति को भयभीत करने वाले कृत्यों में शामिल लोगों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Aug 24, 2026 Read

समोसा ठंडा होने को लेकर विवाद, युवक पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला; 2 आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी मार्केट के पास समोसा ठंडा होने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। मामले में सुपेला पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।   घटना 22 अगस्त 2026 की रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया अर्चना नेवारे के पुत्र हिमांशु का आरोपी योगेश्वर वर्मा उर्फ बिच्छु और मनीष नोनहारे उर्फ पीला भाउ से विवाद हुआ था। शराब पीने के दौरान समोसा ठंडा होने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।   आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों आरोपियों ने हिमांशु के साथ मारपीट की और फिर धारदार हथियार से उसके सिर, गर्दन, पेट, पीठ और कमर पर लगातार वार किए। हमले में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।   घटना के बाद घायल को उपचार के लिए पहले सुपेला और दुर्ग के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर एम्स रेफर कर दिया।   पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा   घटना की शिकायत मिलने के बाद सुपेला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए कृष्णा नगर क्षेत्र से योगेश्वर वर्मा और मनीष नोनहारे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।   पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) और 3(5) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।   पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और घटना में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।   दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मामूली विवाद को हिंसक रूप न दें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Aug 24, 2026 Read

ऑपरेशन 'प्रहार': ओडिशा से रायगढ़ आ रहा 16 लाख का अवैध कबाड़ ज़ब्त, 12 चक्का ट्रक समेत ड्राइवर गिरफ्तार

  ऑपरेशन 'प्रहार': ओडिशा से रायगढ़ आ रहा 16 लाख का अवैध कबाड़ ज़ब्त, 12 चक्का ट्रक समेत ड्राइवर गिरफ्तार     रायगढ़: चोरी की संपत्ति और अवैध कबाड़ के सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत चक्रधरनगर थाना पुलिस ने ओडिशा से आ रहे 12 चक्का ट्रक को घेरकर 15.75 टन चोरी का संदिग्ध लोहा जब्त किया है। कार्रवाई में ट्रक और स्क्रैप समेत करीब 16.70 लाख रुपये की संपत्ति सीज की गई है। विजयपुर चौक पर घेराबंदी, धराया ओडिशा का तस्कर मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विजयपुर चौक मेन रोड पर जाल बिछाया। ओडिशा की तरफ से आ रहे 12 चक्का ट्रक (OD 16 E 5001) को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में लोहे के टुकड़े और स्क्रैप लदा मिला।  * आरोपी चालक: जोगेंद्र साहू (उम्र 47 वर्ष), निवासी गंजाम, ओडिशा।  * दस्तावेज़ नदारद: पूछताछ और नोटिस के बाद भी चालक कबाड़ से जुड़ा कोई वैध बिल या परिवहन दस्तावेज पेश नहीं कर सका। ज़ब्ती का लेखा-जोखा | सामग्री / वाहन | विवरण / वजन | अनुमानित कीमत | |---|---|---| | 12 चक्का ट्रक | क्रमांक OD 16 E 5001 | ₹12,00,000 | | स्क्रैप लोहा | 15.75 टन (लोहे के टुकड़े) | ₹4,70,000 | | कुल जब्ती | ट्रक + 15.75 टन अवैध लोहा | ₹16,70,000 | पुलिस ने ट्रक, स्क्रैप, आरसी बुक और ड्राइविंग लाइसेंस को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं BNSS की धारा 35(क)(ड) के तहत इस्तगासा क्रमांक 04/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। > "चोरी की संपत्ति और अवैध कबाड़ के धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 'ऑपरेशन प्रहार' के जरिए ऐसे सिंडिकेट पर सीधी कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिक भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।" > — शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़ >  इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में एएसआई आशिक रात्रे और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।   अभिषेक कुमार पाण्डेय  स्टेट हेड रिपोर्टर  छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 24, 2026 Read

धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नेवई पुलिस ने हथियार किया जब्त

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। नेवई थाना क्षेत्र के देवारपारा स्टेशन मरोदा में गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला से मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।   गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला   पुलिस के अनुसार 22 अगस्त की रात करीब 7 बजे शशि देवारिन (30) चौपाटी से चाय पीकर अपने पिता के घर जा रही थीं। देवारपारा स्टेशन मरोदा के पास उनकी मां और बहन के साथ संतू तेलासी, पोखलू देवार और दादू देवार कथित रूप से गाली-गलौज कर रहे थे।   शशि ने गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर विवाद करते हुए शशि और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी।   इसी दौरान संतू राम तेलासी पर धारदार हथियार से शशि पर हमला कर घायल करने का आरोप है।   पुलिस ने दर्ज किया मामला   घटना की शिकायत के बाद नेवई पुलिस ने अपराध क्रमांक 568/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 296, 351(3), 115(2) और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान धारदार हथियार से चोट पहुंचाने की बात सामने आने पर धारा 118(1) बीएनएस भी जोड़ी गई।   पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान मुख्य आरोपी संतू राम तेलासी अपने घर पर मिला। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद कर लिया।   आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा   पुलिस ने 23 अगस्त को दोपहर 3:10 बजे संतू राम तेलासी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।   गिरफ्तार आरोपी: संतू राम तेलासी (40 वर्ष) निवासी बजरंग पारा, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।   पुलिस के मुताबिक मामले के अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।   पुलिस टीम की रही अहम भूमिका   कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयप्रकाश खांडेकर, सउनि निगम पात्रे, प्रधान आरक्षक महावीर साहू तथा आरक्षक रवि बिसाई, विजय कुर्रे और शहबाज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।   दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि विवाद या मारपीट की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Aug 24, 2026 Read

दुर्ग में ट्रेन यात्रियों के एटीएम कार्ड और पर्स चुराने वाला अंतरराज्यीय शातिर आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। भिलाई-3 जीआरपी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ट्रेन यात्रियों के पर्स और एटीएम कार्ड चोरी कर ठगी करने वाले एक कथित अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 12 एटीएम कार्ड, 4 सिम कार्ड और 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।   पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार दुबे के रूप में हुई है। जीआरपी टीम ने घेराबंदी कर उसे पावर हाउस रेलवे स्टेशन से पकड़ा।   एटीएम कार्ड से उड़ाए 97,500 रुपये   मामले की शुरुआत सेक्टर-6 निवासी कन्हैया भगत की शिकायत के बाद हुई। शिकायत के मुताबिक ट्रेन में सफर के दौरान उनका पर्स चोरी हो गया था। पर्स में रखे एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर आरोपी ने कथित तौर पर 97,500 रुपये निकाल लिए थे।   शिकायत मिलने के बाद जीआरपी और साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।   एटीएम से खरीदे सोने के झुमके   पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा कथित तौर पर वारदात का तरीका भी सामने आया। पुलिस के मुताबिक वह चोरी किए गए एटीएम कार्ड से सीधे बड़ी रकम निकालने के बजाय पहले करीब 75 हजार रुपये के सोने के झुमके खरीदता था। इसके बाद इन झुमकों को कथित तौर पर ग्वालियर में बेचकर नकदी हासिल करता था।   पुलिस को आशंका है कि आरोपी इस तरीके का इस्तेमाल इसलिए करता था, ताकि सीधे बड़े कैश ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड सामने न आए।   छह राज्यों में वारदात का खुलासा   जांच के दौरान पुलिस के सामने यह भी जानकारी आई है कि आरोपी ने कथित तौर पर छत्तीसगढ़ समेत देश के छह अलग-अलग राज्यों में ट्रेन यात्रियों के पर्स, एटीएम कार्ड चोरी और उनसे जुड़ी ठगी की कई वारदातों को अंजाम दिया है।   फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके पुराने मामलों, संभावित साथियों और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि बरामद किए गए एटीएम कार्ड किन-किन मामलों से जुड़े हैं।   जीआरपी और साइबर सेल की इस कार्रवाई से ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

Aug 24, 2026 Read

भिलाई के हमर क्लीनिक में नर्स का शव फंदे पर मिला, इलाके में फैली सनसनी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार भिलाई। घासीदास नगर स्थित ‘हमर क्लीनिक’ में 32 वर्षीय नर्स का शव फंदे पर लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नेहा बंजारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नेहा पिछले करीब पांच वर्षों से इसी क्लीनिक में नर्स के रूप में सेवाएं दे रही थीं।   मिली जानकारी के अनुसार नेहा क्लीनिक परिसर में बने एक कमरे में अपने पति के साथ रहती थीं। उनकी शादी को अभी करीब एक वर्ष ही हुआ था। रविवार शाम लगभग 6 बजे उनके पति काम से वापस कमरे पर पहुंचे। कमरे के अंदर नेहा का शव फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए।   पति ने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।   पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।   पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।   पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

Aug 24, 2026 Read

रायपुर में खूनी वारदात: विवाद और रंजिश में चाकूबाजी से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

रायपुर में खूनी वारदात: विवाद और रंजिश में चाकूबाजी से दो युवकों की मौत, एक गंभीर   ✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार देर रात डीडी नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो अलग-अलग वारदातों ने सनसनी फैला दी। दोनों घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।   रायपुरा चौक पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष   पहली घटना रायपुरा चौक स्थित सुमीत बाजार के सामने आधी रात के करीब हुई। यहां किसी बात को लेकर टिकेंद्र देवांगन और कैलाश निषाद के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर टिकेंद्र ने कैलाश पर चाकू से हमला कर दिया।   बताया जा रहा है कि इसके बाद कैलाश ने टिकेंद्र से चाकू छीन लिया और उसी हथियार से उस पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल टिकेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।   चंगोराभाठा में दूसरी वारदात   इसी थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके में भी रविवार देर रात चाकूबाजी की दूसरी घटना सामने आई। यहां रंजिश के चलते हुए विवाद में भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। हमले में गंभीर रूप से घायल भोला की मौत हो गई, जबकि घटना में एक अन्य युवक के घायल होने की सूचना है।   पुलिस ने शुरू की जांच   एक ही थाना क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की दो घटनाओं में दो युवकों की मौत के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों मामलों में घटनास्थल की जांच करने के साथ आरोपियों और घटनाओं के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।   पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।   डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक ही रात हुई दो खूनी वारदातों ने राजधानी में कानून-व्यवस्था और बढ़ते चाकूबाजी के मामलों पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Aug 24, 2026 Read

बिलासपुर में मृत व्यक्ति की संपत्ति हड़पने का खेल, फर्जी प्रमाण पत्र से नामांतरण कर 12 टुकड़ों में बेच दी बेशकीमती जमीन

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार बिलासपुर। शहर के चांटीडीह क्षेत्र में बेशकीमती जमीन को हड़पने के लिए कथित तौर पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर नामांतरण कराने का गंभीर मामला सामने आया है। राजस्व विभाग की जांच में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में पूर्व नामांतरण आदेश को निरस्त करने की तैयारी की जा रही है।   पुराने राजस्व रिकॉर्ड से सामने आया मामला   मौजा चांटीडीह, पटवारी हल्का नंबर 33 स्थित खसरा नंबर 489 का कुल रकबा 0.121 हेक्टेयर है। इसमें से 0.008 हेक्टेयर जमीन की बिक्री के बाद नामांतरण के लिए आवेदन किया गया था।   जानकारी के अनुसार यह जमीन राजकुमार केंवट के खाते से मुख्तियार आम किशन कश्यप द्वारा कोरबा निवासी मोहम्मद शाहजाद अली को बेची गई थी। इसके बाद जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई।   मृत बताया, लेकिन रिकॉर्ड में कुछ और निकला   मामले की जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। जिस व्यक्ति को मृत बताकर उसकी जमीन का नामांतरण कराया गया, नगर निगम के मूल रजिस्टर में उसका नाम लावारिस के रूप में दर्ज बताया जा रहा है। ऐसे में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर तैयार किए गए दस्तावेजों और नामांतरण प्रक्रिया की वैधता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।   जमीन को कई हिस्सों में बेचने का आरोप   आरोप है कि नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बेशकीमती जमीन को 12 अलग-अलग टुकड़ों में बेच दिया गया। इससे पूरे मामले में संगठित तरीके से जमीन हड़पने और दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।   राजस्व विभाग अब पुराने रिकॉर्ड, नामांतरण आदेश और जमीन की बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर पूर्व नामांतरण आदेश को निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।   जांच के बाद खुलेगा पूरा राज   फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र किसने तैयार कराया, उसके आधार पर नामांतरण कैसे हुआ और जमीन को अलग-अलग टुकड़ों में बेचने की प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल रहे—इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।   मामला सामने आने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर दस्तावेजों की जांच के बावजूद कथित फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नामांतरण कैसे हो गया।   अब निगाह इस बात पर है कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में किन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करता है और जमीन का वास्तविक मालिकाना हक किसके पक्ष में तय होता है।

Aug 24, 2026 Read

रायपुर में त्योहारों की भीड़ में ‘लेडी गैंग’ एक्टिव, ई-रिक्शा में सहायक संचालक के गले से सोने की चेन पार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। राजधानी रायपुर में त्योहारी सीजन के बीच महिला चोर गिरोह की सक्रियता ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस ने ऐसे गिरोहों पर नजर रखने के साथ ही प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।   ताजा मामला 18 अगस्त का है। बारिश के दौरान ई-रिक्शा से सफर कर रहीं समग्र शिक्षा की सहायक संचालक मंजु लता साहू के गले से करीब एक तोला वजनी सोने की चेन चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि उनके साथ ई-रिक्शा में करीब छह अन्य महिलाएं भी सवार हुई थीं। इसी दौरान भीड़ और धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर चेन चोरी किए जाने की आशंका है।   घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि त्योहारों के दौरान सक्रिय होने वाला महिला चोर गिरोह भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बना रहा है।   पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाजार, ई-रिक्शा, बस और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफर करते समय अपने गहनों और कीमती सामान को लेकर विशेष सावधानी बरतें। भीड़ में अनजान लोगों से धक्का-मुक्की या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत सतर्क हो जाएं और किसी भी घटना की जानकारी पुलिस को दें।   त्योहारी भीड़ में सावधानी ही सुरक्षा है।

Aug 24, 2026 Read