बिलासपुर: झारसुगुड़ा से लाकर नशीली कफ सिरप बेच रहा था शातिर, तारबाहर पुलिस और ACCU ने रंगे हाथ दबोचा
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर: झारसुगà...
More Stories
आपरेशन प्रहार’: बिल्हा में अवैध शराब बेचते पकड़ाया नाबालिग, 60 पाव शराब और नकदी जब्त
‘अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ आपरेशन प्रहार’: बिल्हा में अवैध शराब बेचते पकड़ाया नाबालिग, 60 पाव शराब और नकदी जब्त बिलासपुर (बिल्हा): अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बिल्हा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वार्ड क्रमांक 09 में दबिश देकर घर में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध देसी शराब जब्त की और एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया। जब्त सामग्री का विवरण * शराब: 60 पाव (30 देसी प्लेन + 30 देसी मसाला), कुल मात्रा 10.800 लीटर * अनुमानित कीमत: ₹5,400 * नकदी: शराब बिक्री की ₹500 नकद रकम मुखबिर की सूचना पर सिविल टीम ने दी दबिश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही थी। 24 अगस्त को सूचना मिली कि वार्ड नंबर 09 में मनोज गेंदले का नाबालिग बेटा घर में भारी मात्रा में शराब रखकर बेच रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए तत्काल सिविल टीम भेजी गई। मौके पर तलाशी लेने पर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी से शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में शामिल टीम इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक अनिल बंजारे (786), आरक्षक संतोष मरकाम (1390) एवं अर्जुन जांगड़े (1431) की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
जुनागढ़ से मंडला जा रही 8.290 किलो गांजे की खेप कोमाखान में पकड़ी, 27 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार
स्टेट रिपोर्टर – संतन दास मानिकपुरी | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोमाखान पुलिस ने एनएच-353 स्थित कोमाखान चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.290 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 14 हजार 500 रुपये है, बरामद किया गया। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने कुल 4 लाख 24 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को एनएच-353 स्थित कोमाखान चौराहे पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टेमरी में काली मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर बस का इंतजार कर रहा है और उसके पास अवैध गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां बताए गए हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम शिबु मुण्ड पिता सुमंत कुमार मुण्ड, उम्र 27 वर्ष, निवासी बनीजरा, थाना जुनागढ़, जिला कालाहांडी, ओडिशा बताया। पुलिस ने नियमानुसार संदिग्ध व्यक्ति के पास रखे बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 8.290 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 4,14,500 रुपये बताई गई है। आरोपी के कब्जे से 10,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा जुनागढ़, ओडिशा से खरीदकर मंडला, मध्यप्रदेश ले जा रहा था। पुलिस ने गांजा और मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 131/2026, धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी शिबु मुण्ड, पिता सुमंत कुमार मुण्ड, उम्र 27 वर्ष, निवासी बनीजरा, थाना जुनागढ़, जिला कालाहांडी, ओडिशा। जब्त संपत्ति - 8.290 किलो गांजा – कीमत 4,14,500 रुपये - 01 मोबाइल फोन – कीमत 10,000 रुपये - कुल जब्त संपत्ति – 4,24,500 रुपये हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | hamarpradeshcg.com
CG में डबल मर्डर: घर में मिले पति-पत्नी के शव, बाहर से लगा था ताला 3-4 दिन पुरानी बताई जा रही लाश, फॉरेंसिक और साइबर सेल की टीम जांच में जुटी
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव करीब 3 से 4 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। घटना लोरमी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव की है। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना जानकारी के मुताबिक, मकान से तेज दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना लोरमी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़कर मकान के भीतर प्रवेश किया, जहां पति-पत्नी के शव मिले। मृतकों की पहचान नंद कुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरी कश्यप के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका घर के बाहर ताला लगा होने और शवों की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर जांच शुरू की है। हालांकि हत्या के कारण और घटना के पीछे किसका हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। फॉरेंसिक और साइबर सेल भी जांच में जुटी मामले की गंभीरता को देखते हुए लोरमी पुलिस के साथ फॉरेंसिक और साइबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं साइबर सेल की मदद से पुलिस मृतकों के संपर्क, मोबाइल गतिविधियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस हत्या के पीछे संभावित वजह और संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फॉरेंसिक जांच के बाद घटना को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
दुर्ग में कार के नंबर का फर्जी इस्तेमाल, चालान और टोल शुल्क कटने के बाद वाहन मालिक को चला पता
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर के वाहन मालिक की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने दर्ज किया अपराध, दूसरी कार पर नंबर प्लेट लगाने का आरोप दुर्ग। शहर में एक कार के नंबर का कथित रूप से फर्जी तरीके से इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। रायपुर निवासी वाहन मालिक मोनिश सोनी ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक उनकी टोयोटा वेलफायर कार क्रमांक CG 07 BZ 5226 के समान नंबर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूसरी कार में इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 336(3), 340(2), 345(3) और 347(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालान और टोल शुल्क कटने के बाद हुआ खुलासा पुलिस को दिए आवेदन में मोनिश सोनी ने बताया कि उनकी कार उनके नाम से आरटीओ दुर्ग में पंजीकृत है। पिछले करीब एक साल से उन्हें इस बात की जानकारी मिल रही थी कि उनके वाहन का नंबर कोई अन्य व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा है। मोनिश के मुताबिक, उनके वाहन नंबर पर ट्रैफिक चालान और टोल शुल्क कटने की जानकारी सामने आने के बाद उन्हें पूरे मामले का पता चला। शिकायतकर्ता का दावा है कि उनके नाम से करीब 2 हजार रुपये का ट्रैफिक चालान और 7 से 8 हजार रुपये का टोल शुल्क कट चुका है। कार ओडिशा नहीं ले गए, फिर भी वहां कटे चालान शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी टोयोटा वेलफायर कार को कभी ओडिशा नहीं ले गए। इसके बावजूद उनके वाहन के नंबर से ओडिशा में संबंधित गतिविधियों और चालान की जानकारी सामने आई। इससे उन्हें आशंका हुई कि उनके वाहन का नंबर किसी दूसरी कार पर फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। हरिनगर क्षेत्र में दिखी इसी नंबर की प्लेट वाली कार शिकायत के अनुसार, इसी नंबर की प्लेट लगी एक अन्य कार को रजत होम्स के पास, हरिनगर दुर्ग क्षेत्र में इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली है। वाहन मालिक ने पुलिस से फर्जी नंबर का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी मोहन नगर पुलिस अब संबंधित वाहन, नंबर प्लेट, ट्रैफिक चालान और टोल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वास्तविक वाहन के नंबर का इस्तेमाल दूसरी कार में किसने और किस उद्देश्य से किया। मामले की जांच के बाद ही फर्जी नंबर प्लेट इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या: पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकी मिली लाश
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार सूरजपुर के कोटबहरा जंगल में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। लटोरी चौकी क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े के शव जंगल में पेड़ से लटके मिले। दोनों एक ही दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटके हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में पेड़ से लटके मिले शव जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक-युवती एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मंगलवार सुबह दोनों के शव कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में एक पेड़ से लटके हुए मिले। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल दोनों के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे ने की है। उन्होंने पुलिस से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इंस्टाग्राम कमेंट को लेकर शिकायत शिकायत के अनुसार, इंस्टाग्राम पर ‘सागर निर्मलकर’ नामक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। आरोप है कि उक्त वीडियो के कमेंट बॉक्स में @quail.3131469 नामक अकाउंट से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार और जनप्रतिनिधियों की आलोचना करने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को है, लेकिन अभद्र भाषा, अश्लील गालियां और आपत्तिजनक टिप्पणियां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में नहीं आतीं। पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग वीरेंद्र दुबे ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों की पहचान करने तथा कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
खरीदारी करने बाजार जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान: 12 लाख के जेवर के साथ दो महिला चोर गिरफ्तार, भीड़ का फायदा उठाकर देती थीं वारदात को अंजाम
रायपुर। त्योहारी सीजन में अगर आप खरीदारी के लिए बाजार जा रहे हैं तो सावधान रहें। भीड़भाड़ वाले बाजारों में चोर गिरोह सक्रिय हैं और मौका मिलते ही महिलाओं व बच्चों को निशाना बना रहे हैं। रायपुर पुलिस ने मालवीय रोड पर कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने महिलाओं और छोटे बच्चों के गले से सोने की चेन, लॉकेट व अन्य आभूषण चोरी करने की 7 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 9,700 रुपये नगद, एक एक्टिवा और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। बच्चे के गले से लॉकेट चोरी की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस रक्षाबंधन की खरीदारी के दौरान रविवार को मालवीय रोड पर भारी भीड़ थी। इसी दौरान पुलिस को एक छोटे बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ACCU और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं महिलाओं और बच्चों के आसपास घूमती नजर आईं। दोनों मौका मिलते ही उनके गले के आसपास हाथ लगाती दिखाई दीं। CCTV फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। पूछताछ में 7 चोरी की वारदातों का खुलासा गिरफ्तार महिलाओं की पहचान नंदनी राजपूत और सानिया मरकाम, निवासी गुढियारी रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में दोनों ने गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदातें स्वीकार कर लीं। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिलाएं भीड़भाड़ वाले बाजारों और मेला स्थलों में महिलाओं तथा छोटे बच्चों को निशाना बनाती थीं। वे मौका पाकर गले से सोने के लॉकेट, चेन और अन्य आभूषण पार कर देती थीं। पूछताछ में दोनों ने गोलबाजार, महादेव घाट, इतवारी बाजार सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और मेला स्थलों में चोरी की कुल 7 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। 12 लाख का सामान बरामद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 9,700 रुपये नगद, वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। पूछताछ और जांच में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। आरोपी नंदनी का पति हिस्ट्रीशीटर पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नंदनी राजपूत का पति मोहन राजपूत नोपाली थाना गुढियारी का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के अनुसार वह नारकोटिक एक्ट के मामले में दोषसिद्ध होकर वर्तमान में केंद्रीय जेल रायपुर में सजा काट रहा है। गिरफ्तार आरोपी 1. नंदनी राजपूत, पति मोहन राजपूत नोपाली, उम्र 32 वर्ष, निवासी रामनगर कर्मा चौक, थाना गुढियारी, रायपुर। 2. सानिया मरकाम, पिता कोमल मरकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर, पुराना पुलिस चौकी के पास, थाना गुढियारी, रायपुर। त्योहारी भीड़ पर पुलिस की पैनी नजर रक्षाबंधन के दौरान मालवीय रोड, गोलबाजार सहित शहर के प्रमुख बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए रायपुर पुलिस ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग, CCTV निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था बढ़ाई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मालवीय रोड पर हुई कार्रवाई इसी सतर्कता का परिणाम है। आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग और निगरानी आगे भी जारी रहेगी। ✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर — किशोर कुमार
पति जेल में, पत्नी ने बच्चों को बनाया ढाल, पड़ोसन को बनाया सहयोगी; मालवीय रोड से उड़ाई चेन, दोनों गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर राजधानी रायपुर के बाजारों में इन दिनों भारी भीड़ और रौनक है। लोग त्योहार की खरीदारी में जुटे हैं, वहीं इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। रायपुर पुलिस ने ऐसे ही एक महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मालवीय रोड पर रविवार को पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग के दौरान एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसीसीयू और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय हुई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं बाजार में खरीदारी करने वाली महिलाओं और बच्चों के आसपास घूमती हुई दिखाई दीं। दोनों महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर बेहद शातिर तरीके से सोने की चेन और लॉकेट पर हाथ साफ करती थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध महिलाओं के हुलिए के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि एक महिला का पति जेल में है और वह अपने बच्चों को चोरी की वारदात के दौरान ढाल की तरह इस्तेमाल करती थी। वहीं, उसने अपनी पड़ोसन को भी इस अपराध में सहयोगी बना रखा था। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाती थीं। मौका मिलते ही गले से सोने की चेन या लॉकेट चोरी कर वहां से निकल जाती थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने इससे पहले ऐसी कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और चोरी किए गए आभूषण कहां खपाए गए। त्योहारी सीजन में पुलिस ने लोगों से बाजारों में खरीदारी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और बच्चों व कीमती आभूषणों का ध्यान रखने की अपील की है।
तखतपुर में अवैध शराब और जुए के आरोपों ने उठाए बड़े सवाल एसडीओपी की कार्रवाई के बाद थाना स्तर की निगरानी पर उठी उंगली
तखतपुर में अवैध शराब और जुए के आरोपों ने उठाए बड़े सवाल एसडीओपी की कार्रवाई के बाद थाना स्तर की निगरानी पर उठी उंगली बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब और जुए को लेकर सामने आ रही शिकायतों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाराही गांव में कथित तौर पर बड़े स्तर पर जुए की महफिल और लाखों रुपये के दांव लगाए जाने की चर्चा के साथ ही अवैध शराब के कारोबार को लेकर भी कई आरोप सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर सामने आई शिकायतों में दावा किया गया है कि बाराही गांव में जुए का खेल लंबे समय से चल रहा था। इतना ही नहीं, कुछ सूत्रों ने थाने में कथित रूप से हर महीने पैसे दिए जाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इनकी सच्चाई निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जब एसडीओपी को खुद उतरना पड़ा मैदान में... मामला तब और गंभीर हो गया, जब 21 अगस्त को एसडीओपी नूपुर उपाध्याय की कार्रवाई में कच्ची शराब पकड़े जाने की जानकारी सामने आई। कार्रवाई के दौरान एक महिला को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कार्रवाई के दौरान महिला आरोपी ने पुलिसकर्मियों के सामने थाने में ही कच्ची शराब बेचने के एवज में पुलिसकर्मियों को हर महीने पैसे दिए जाने का आरोप लगाया। यह आरोप बेहद गंभीर है। आरोप सही हैं या निराधार—इसका फैसला जांच से ही होगा। लेकिन यदि किसी आरोपी द्वारा पुलिसकर्मियों पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय होना जरूरी है। तखतपुर में कथित शराब नेटवर्क, पुलिस को भनक क्यों नहीं? शिकायतों में यह भी आरोप है कि मोबाइल के माध्यम से अंग्रेजी शराब महंगे दाम पर ग्राहकों तक पहुंचाने की व्यवस्था चल रही थी। क्षेत्र के कुछ ढाबों और होटलों में कथित रूप से अवैध तरीके से शराब परोसे जाने की बात भी सामने आई है। अगर ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही है— क्या यह सब स्थानीय पुलिस की नजर से बचकर चल रहा था, या फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था ही कमजोर थी? जुए की महफिल और लाखों के दांव... फिर भी पुलिस बेखबर? बाराही गांव में कथित रूप से बड़े स्तर पर जुए की महफिल सजने और रोज लाखों रुपये के दांव लगाए जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में सवाल सीधा है— अगर क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर जुआ चलने की चर्चा थी, तो तखतपुर पुलिस की निगरानी आखिर किस स्तर पर थी? त्योहारों और आयोजनों के दौरान अगर खुलेआम शराब परोसी जा रही थी, तो पुलिस की निगरानी टीम कहां थी? एसएसपी की सख्ती के बावजूद तखतपुर में सवाल क्यों? जिले के एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब, जुआ और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद तखतपुर क्षेत्र से इस तरह की शिकायतें सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है। मुद्दा किसी एक व्यक्ति को दोषी ठहराने का नहीं, बल्कि पूरे मामले की तह तक जाने का है। कौन शराब पहुंचा रहा था? कौन जुए का संचालन कर रहा था? किसे इसकी जानकारी थी? और अगर जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अब जवाब जरूरी है... तखतपुर में उठ रहे सवालों का जवाब जांच से ही सामने आएगा। लेकिन अब जरूरत केवल एक-दो कार्रवाई की नहीं, बल्कि अवैध शराब, जुए और कथित संरक्षण के पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच की है। क्योंकि सबसे बड़ा सवाल यही है— जब एसडीओपी को खुद मैदान में उतरकर कार्रवाई करनी पड़े, तो थाना स्तर की निगरानी आखिर किस स्तर पर हो रही थी? आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। लेकिन यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदारी तय होना और कार्रवाई होना दोनों जरूरी हैं। तखतपुर में कानून का राज चाहिए—किसी भी अवैध कारोबार का कथित संरक्षण नहीं। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
*भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF के हत्थे चढ़े |* *निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलोग्राम गांजा जब्त, कीमत करीब 7.77 लाख रुपये |*
*भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF के हत्थे चढ़े |* *निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलोग्राम गांजा जब्त, कीमत करीब 7.77 लाख रुपये |* बिलासपुर - 24 अगस्त 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री सौरव कुमार के नेतृत्व में गठित टास्क टीम ने निगौरा रेलवे स्टेशन पर भेष बदल कर गांजे की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से कुल 15.540 किलोग्राम गांजा (जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.77 लाख रुपये है) बरामद किया गया। दिनांक 24 अगस्त 2026 की रात करीब 1:15 बजे सहायक उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में RPF टास्क टीम द्वारा निगौरा रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामान की जांच की जा रही थी। इसी दौरान भेष बदले हुए दो व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई। उनके पास रखी कपड़ों की पोटलियों की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हंसा नाथ (40 वर्ष), निवासी जिला संगरूर, पंजाब तथा मनता नाथ उर्फ लंबू (39 वर्ष), निवासी जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई। तलाशी के दौरान हंसा नाथ के कब्जे से 7.280 किलोग्राम तथा मनता नाथ के कब्जे से 8.260 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। RPF द्वारा दोनों आरोपियों को बरामद गांजे सहित पुलिस थाना जैतहरी के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 285/2026, धारा 8/20(ख) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। *वर्ष 2026 में 550 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त* नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बिलासपुर मंडल RPF द्वारा वर्ष 2026 में लगातार सघन एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अब तक की कार्रवाई में कुल लगभग 550 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक है। RPF की सतर्कता, लगातार निगरानी और विशेष अभियानों के माध्यम से रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास निरंतर जारी है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ Hamar pradesh CG
म्यूल अकाउंट से 21 राज्यों तक फैले साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा, 113 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन; एक गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में एक म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर अपराध के नेटवर्क के 21 राज्यों तक फैले होने की जानकारी सामने आई है। इस नेटवर्क से जुड़े करीब 150 बैंक खातों में 113 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। मामले की जानकारी I4C (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र) के ज्वाइंट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन पोर्टल के माध्यम से सूरजपुर पुलिस तक पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित बैंक खातों और उनसे जुड़े लोगों की जांच शुरू की। एजुकेशन संस्था से जुड़े खाते की जांच में खुला राज जांच के दौरान साइबर फ्रॉड से जुड़ी कुछ रकम सूरजपुर के एक म्यूल अकाउंट में पहुंचने की जानकारी सामने आई। यह खाता D.N. चक्रधारी एजुकेशन डेवलपमेंट एसोसिएशन नाम की संस्था से जुड़ा बताया गया है। पुलिस के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक की सूरजपुर शाखा में संस्था के नाम से संचालित खाते को देवनारायण चक्रधारी और महेश कुमार चक्रधारी से जोड़ा गया। खाते की गतिविधियों की जांच के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज की। पहले भी साइबर फ्रॉड मामले में जेल जा चुका है आरोपी पुलिस ने संस्था से जुड़े आरोपी महेश कुमार चक्रधारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में भी एक साइबर फ्रॉड के मामले में जेल में निरुद्ध रह चुका है। हालांकि गिरफ्तार आरोपी के खाते में अब तक साइबर ठगी की कितनी रकम पहुंची और उसका कितने बैंक खातों से सीधा कनेक्शन रहा है, इसकी जांच अभी जारी है। देवनारायण चक्रधारी फरार, तलाश जारी मामले में देवनारायण चक्रधारी फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। साथ ही संस्था और संबंधित बैंक खाते से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 21 राज्यों तक फैला नेटवर्क, कई और गिरफ्तारी की संभावना पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। जांच आगे बढ़ने पर साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरफ्तार आरोपी के खाते में साइबर अपराध से जुड़ी कितनी रकम पहुंची, रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई और इस पूरे नेटवर्क में उसकी वास्तविक भूमिका क्या थी। फिलहाल 21 राज्यों, करीब 150 बैंक खातों और 113 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन से जुड़ा यह मामला सूरजपुर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। पुलिस की जांच अब इस नेटवर्क की अगली कड़ियों तक पहुंचने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने पर केंद्रित है।
ऑपरेशन निश्चय: गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ के गांजे के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का 400 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र और ओडिशा से जुड़े 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध आयशर वाहन की जांच की गई। जांच में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान गांजा के क्रय-विक्रय में इस्तेमाल की जा रही नकदी, वाहन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 400 किलो गांजा, आयशर मेटाडोर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144, ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक OD 08 W 5814, 3 टच स्क्रीन मोबाइल फोन और कुल 6.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार आरोपी 1. संतोष अनंता मोहिते, उम्र 49 वर्ष, रायगढ़, महाराष्ट्र। 2. सुमित सुभाष थोड़वे, उम्र 35 वर्ष, पुणे, महाराष्ट्र। 3. पंकज अनंता मोहिते, उम्र 47 वर्ष, रायगढ़, महाराष्ट्र। 4. जलंधर खम्हारी, उम्र 43 वर्ष, कालाहांडी, ओडिशा। 5. विनोद दिसारी, उम्र 40 वर्ष, कालाहांडी, ओडिशा। जब्त सामग्री - 400 किलो अवैध गांजा — अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये। - आयशर वाहन MH 06 BW 4144 — अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये। - ग्लैमर मोटरसाइकिल OD 08 W 5814 — अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये। - 3 टच स्क्रीन मोबाइल फोन — अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये। - 1.50 लाख रुपये नकद। - आरोपी विनोद दिसारी से गांजा के क्रय-विक्रय में प्रयुक्त 5 लाख रुपये नकद। गरियाबंद पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से जिले के रास्ते संचालित हो रहे अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।