Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

वन्यजीव बंगाल मॉनिटर लिजार्ड को पकाकर खाने वाले तीन युवक - पकड़ाए

वन्यजीव बंगाल मॉनिटर लिजार्ड को पकाकर खाने वाले तीन युवक - पकà...

MANOJ@HAMARPRADESHCG • Aug 29, 2026

More Stories

अरहर की फसल की आड़ में गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

*अरहर की फसल की आड़ में गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार* *कांकेर।* जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के तरहुल गांव में पुलिस ने अवैध गांजा खेती का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भरसा तरहुल में एक ग्रामीण अपने खेत में अरहर की फसल के बीच गांजा उगा रहा है। सूचना पर गुरुवार को पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी। जांच के दौरान अरहर के पौधों के बीच बड़ी संख्या में गांजे के पौधे लगे मिले। बताया गया कि आरोपी दोनों पौधों में समानता का फायदा उठाकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मौके से पौधों को जब्त कर लिया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी कब से यह खेती कर रहा था और इसमें किसी और की भूमिका तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। *स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट*---

Aug 29, 2026 Read

बिलासपुर में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद जमकर पथराव; कई घायल

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात, एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का बताया जा रहा है।   जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के युवक द्वारा दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।   विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।   स्थिति को देखते हुए पुलिस बल बढ़ाया गया है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। संवेदनशील इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि दोबारा विवाद की स्थिति न बने।   फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह, घायलों की संख्या और घटना में शामिल लोगों के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Aug 29, 2026 Read

फसल चरने के मामूली विवाद में रूह कंपा देने वाली क्रूरता: अधेड़ को घेरकर जबरन पिलाया कीटनाशक, तड़प-तड़पकर मौत; 4 दरिंदे गिरफ्तार

फसल चरने के मामूली विवाद में रूह कंपा देने वाली क्रूरता: अधेड़ को घेरकर जबरन पिलाया कीटनाशक, तड़प-तड़पकर मौत; 4 दरिंदे गिरफ्तार हिर्री पुलिस का बड़ा एक्शन: झाड़ियों से बरामद हुआ जहर का डिब्बा, हत्या में शामिल नाबालिग समेत सभी आरोपी भेजे गए जेल बिलासपुर। इंसानियत को तार-तार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात में खेत की फसल चरने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम मुरू-खरकेना मार्ग पर 58 वर्षीय अधेड़ राजू निर्मलकर को दबंगों ने बेरहमी से घेर लिया और मुंह दबाकर जबरन जहरीला कीटनाशक पिला दिया। जहर के असर से तड़पते हुए बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए हिर्री पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 4 हत्यारों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। खौफनाक वारदात: फसल चरने की बात पर रच डाली मौत की साजिश 27 अगस्त की सुबह करीब 7:45 बजे ग्राम पथराली निवासी राजू निर्मलकर (58 वर्ष) मुरू-खरकेना मार्ग पर थे। इसी दौरान खेत की फसल मवेशियों द्वारा चरने की बात को लेकर आरोपियों के साथ उनका विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं:  * दबोचकर जबरन पिलाया जहर: आरोपियों ने राजू निर्मलकर को चारों तरफ से जकड़ लिया और हत्या करने की नीयत से जबरदस्ती उनके मुंह में कीटनाशक (जहरीली दवा) उड़ेल दी।  * झाड़ियों में छिपाया सुबूत: अधेड़ को तड़पते छोड़ आरोपी मौके से फरार हो गए और जहर के खाली डिब्बे को पास की झाड़ियों में छिपा दिया।  * पत्नी के बयान से खुला राज: मृतक की पत्नी शीला निर्मलकर के बयान, घटनास्थल के निरीक्षण और मर्ग जांच के बाद जब हत्या की पुष्टि हुई, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: मेमोरेंडम में कबूला जुर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और सीएसपी चकरभाठा राजेश जोशी के निर्देशन में हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी गोलू उर्फ जगजीवन पठारी टूट गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अधेड़ को कीटनाशक पिलाकर मारने का जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कीटनाशक का डिब्बा भी बरामद कर लिया गया है। सलाखों के पीछे पहुंचे ये आरोपी  * गोलू उर्फ जगजीवन पठारी (31 वर्ष), निवासी ग्राम मुरू  * मनमोहन पठारी (30 वर्ष), निवासी ग्राम मुरू  * संदीप यादव (21 वर्ष), निवासी पथराली  * राकेश निर्मलकर (26 वर्ष), निवासी अमसेना    (साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया) पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Aug 28, 2026 Read

त्योहार देखकर लौट रहे परिवार के सामने खूनी ड्रामा: उधार के पैसे मांगने पर युवक को बेल्ट और डंडों से पीटा, 2 गिरफ्तार

त्योहार देखकर लौट रहे परिवार के सामने खूनी ड्रामा: उधार के पैसे मांगने पर युवक को बेल्ट और डंडों से पीटा, 2 गिरफ्तार गणेश अस्पताल के पास सरेराह गुंडागर्दी; सरकंडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे बिलासपुर। त्योहार की खुशियां मनाकर पत्नी और बच्चों के साथ घर लौट रहे एक परिवार के सामने उस वक्त खौफनाक मंजर खड़ा हो गया, जब उधारी की रकम लौटाने के बहाने बुलाकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बीच सड़क पर बेल्ट, डंडे और लात-घूंसों से हुई इस बेरहम पिटाई के मामले में सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। क्या है पूरा मामला? इमलीभाठा (जोगी आवास) निवासी शनि कुमार बंजारे 26 अगस्त को अपने परिवार के साथ गोल बाजार में त्योहार का माहौल देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान विनीत श्रीवास—जिसने घरेलू काम के नाम पर शनि से पैसे उधार ले रखे थे—ने रकम वापस करने के लिए उसे गणेश अस्पताल के पास बुलाया, जहां वह गार्ड की नौकरी करता है। मौके पर पहुंचते ही हिसाब-किताब की बात पर विनीत भड़क गया और विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया:  * सरेआम बेल्ट और डंडों से हमला: विनीत श्रीवास ने अपने साथी किशन ध्रुव के साथ मिलकर शनि को भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं।  * परिवार के सामने बर्बरता: पत्नी और बच्चों के सामने ही दोनों आरोपियों ने डंडे, बेल्ट और घूंसों से शनि की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गया। पुलिस का एक्शन: दोनों आरोपी सलाखों के पीछे घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल सरकंडा थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और दोनों हमलावरों को धर दबोचा।  * गिरफ्तार आरोपी:    * विनीत कुमार श्रीवास (26 वर्ष), निवासी गोखले नाला के पास, डबरीपारा (उस्लापुर, थाना सकरी)    * किशन ध्रुव (29 वर्ष), निवासी गोखले नाला के पास, डबरीपारा (उस्लापुर, थाना सकरी)  * दर्ज धाराएं: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 1210/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 28, 2026 Read

रायपुर में महिला की बेरहमी से हत्या: सिर और चेहरे पर सीमेंट पोल से वार, खून से सना टुकड़ा बरामद

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर — किशोर कुमार रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जुगेसर के उपरखार में 28 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह महिला का शव घटनास्थल पर पड़ा मिला। उसके सिर, चेहरे, आंख और नाक पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। घटनास्थल के पास टूटे हुए सीमेंट पोल का एक टुकड़ा मिला, जिस पर खून के निशान थे। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि इसी सीमेंट पोल के टुकड़े से महिला के सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की गई है। मामले में मंदिर हसौद थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की हुई पहचान पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान बसंती निषाद (28), पति सागर निषाद, निवासी ग्राम जुगेसर, थाना मंदिर हसौद के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह गांव के कोटवार विचार दास मानिकपुरी को किसन ढीढी ने जुगेसर उपरखार में महिला का शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोटवार घटनास्थल पर पहुंचा और शव की पहचान बसंती निषाद के रूप में की। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान घटनास्थल पर महिला के सिर, चेहरे, आंख और नाक पर गंभीर चोट के निशान मिले। शव के आसपास खून फैला हुआ था। पास ही सीमेंट का पोल टूटा पड़ा था। उसके बड़े टुकड़े पर भी खून के निशान पाए गए। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है। सुबह सात बजे से पहले वारदात की आशंका पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह करीब सात बजे से पहले होने की आशंका है। सूचना मिलने के बाद मंदिर हसौद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग जांच शुरू की। जांच के दौरान चोट के कारण मौत होने की बात सामने आने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की हत्या किस वजह से की गई और वारदात के पीछे कौन व्यक्ति या लोग शामिल हैं।

Aug 28, 2026 Read

साइनाइड मर्डर केस में बड़ा फैसला: तांत्रिक क्रिया के नाम पर हत्या के आरोपी को उम्रकैद

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर — किशोर कुमार धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बहुचर्चित साइनाइड मर्डर केस में सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब दो साल पहले गंगरेल के जंगल में सड़ी-गली अवस्था में मिले वीरेंद्र देवांगन के शव के मामले में अदालत ने आरोपी खुशवंत उर्फ खुब्बू को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।   तांत्रिक क्रिया के नाम पर कर्ज उतारने का झांसा   मामला करीब दो साल पुराना है। गंगरेल क्षेत्र के जंगल में वीरेंद्र देवांगन का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि वीरेंद्र आर्थिक परेशानियों और कर्ज के बोझ से जूझ रहा था।   इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी खुशवंत उर्फ खुब्बू से हुई। आरोप है कि आरोपी ने तांत्रिक क्रिया के जरिए कर्ज खत्म करने का झांसा दिया और इसी बहाने मृतक से लाखों रुपये की ठगी की।   गंगाजल में मिलाया गया था कथित जहरीला पदार्थ   पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर तांत्रिक क्रिया के बहाने वीरेंद्र को गंगरेल के जंगल में बुलाया। आरोप है कि वहां गंगाजल में साइनाइड जैसा घातक जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।   इसके बाद आरोपी ने शव को जंगल में छोड़ दिया। कुछ समय बाद जंगल में वीरेंद्र का सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।   राज खुलने के डर से हत्या की साजिश का आरोप   पुलिस जांच के अनुसार, जब मृतक को आरोपी की कथित गतिविधियों और ठगी के बारे में जानकारी होने लगी तथा मामला सामने आने का डर पैदा हुआ, तब आरोपी द्वारा उसे रास्ते से हटाने की साजिश रचने का आरोप सामने आया।   जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामला न्यायालय में पेश किया।   अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा   सत्र न्यायालय में चली सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मामले से जुड़े साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी खुशवंत उर्फ खुब्बू को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।   धमतरी के इस चर्चित हत्याकांड में अदालत के फैसले के बाद इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। कर्ज से परेशान व्यक्ति को तांत्रिक क्रिया के नाम पर कथित रूप से झांसा देने, ठगी करने और जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के मामले में आया यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Aug 28, 2026 Read

भीड़ का फायदा उठाकर हाथ साफ करने वाली शातिर 'लेडी चोर' गिरफ्तार: बिलासपुर GRP ने दबोचा, बंगाल से जुड़े अंतर्राज्यीय गिरोह के तार

भीड़ का फायदा उठाकर हाथ साफ करने वाली शातिर 'लेडी चोर' गिरफ्तार: बिलासपुर GRP ने दबोचा, बंगाल से जुड़े अंतर्राज्यीय गिरोह के तार बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर कीमती सामान पार करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का जीआरपी (GRP) ने पर्दाफाश किया है। लोकल ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री का पर्स उड़ाने वाली पश्चिम बंगाल की शातिर महिला चोर को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर धर दबोचा। आरोपी के पास से चोरी किए गए जेवरात और नकदी सहित पूरा मशरूका बरामद कर लिया गया है। वारदात का तरीका: धक्का-मुक्की और पलक झपकते पर्स पार लिंगियाडीह निवासी छाया यादव 26 अगस्त को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर कोरबा लोकल ट्रेन पकड़ने पहुंची थीं। ट्रेन के रुकते ही जैसे ही यात्रियों की आपाधापी शुरू हुई, भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने उनका लेडीज पर्स गायब कर दिया। पर्स में ₹3,000 नकद, चांदी की एक जोड़ी पायल और बिछिया रखे हुए थे। प्लेटफॉर्म-1 पर घेराबंदी, संदिग्ध महिला से खुला राज यात्री की शिकायत पर जीआरपी ने तत्काल मामला दर्ज कर स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। मुखबिर और गश्त टीम की मुस्तैदी से प्लेटफॉर्म नंबर-1 के हावड़ा छोर पर संदिग्ध अवस्था में घूम रही एक महिला को हिरासत में लिया गया।  * आरोपी की पहचान: सकिना वेद (निवासी: पुरुलिया जिला, पश्चिम बंगाल)।  * जब्ती: ₹3,000 नगद, चांदी के जेवरात (कुल कीमत लगभग ₹17,400)।  * कार्रवाई: आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अंतर्राज्यीय गिरोह के नेटवर्क की जांच तेज पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला अकेले नहीं, बल्कि एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह का हिस्सा है, जो बड़े स्टेशनों पर भीड़भाड़ के वक्त यात्रियों को निशाना बनाता है। जीआरपी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और स्टेशन पर इनके पिछले रिकॉर्ड की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 27, 2026 Read

36 सिटी मॉल स्पा सेंटर विवाद: देह व्यापार के दबाव और मारपीट का आरोप, दिल्ली की युवती ने संचालक पर दर्ज कराई शिकायत

36 सिटी मॉल स्पा सेंटर विवाद: देह व्यापार के दबाव और मारपीट का आरोप, दिल्ली की युवती ने संचालक पर दर्ज कराई शिकायत बिलासपुर: शहर के पॉश इलाके में स्थित '36 सिटी मॉल' के एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम करने वाली दिल्ली की 22 वर्षीय युवती ने संचालक अमन सेन और उसके भाई पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम और प्रमुख आरोप:  * अनैतिक कार्य का दबाव और सैलरी रोकने का आरोप:    पीड़िता के अनुसार, पिछले तीन माह से काम के दौरान उस पर ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक गतिविधियों और देह व्यापार में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने और नौकरी छोड़ने की बात कहने पर उसका वेतन रोक दिया गया।  * बकाया राशि मांगने पर बदसलूकी और मारपीट:    22 और 25 अगस्त को जब युवती अपना बकाया वेतन लेने स्पा पहुंची, तो संचालक और उसके भाई ने उसके साथ गाली-गलौज, छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि हाथापाई में उसका हाथ मरोड़ा गया, जिससे उसके कंधे और हाथ में चोट आई है।  * सबूत मिटाने और जान से मारने की धमकी:    घटना का वीडियो बनाने पर युवती का मोबाइल छीन लिया गया। साथ ही स्पा सेंटर के सीसीटीवी फुटेज को डिलीट या प्रभावित करने की आशंका जताई गई है। युवती का आरोप है कि पुलिस में जाने पर संचालक ने रसूख का हवाला देते हुए फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी। जांच का दायरा: सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डेटा, सीसीटीवी बैकअप और दोनों पक्षों के बयानों की बारीकी से जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी 

Aug 27, 2026 Read

दुर्ग के पाटन में सड़क पर खड़े पिकअप और ट्रक को लेकर बड़ा हंगामा, दो चालकों पर केस

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार पाटन। दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने और विवाद की स्थिति पैदा करने के मामले में पुलिस ने दो वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। घटना ग्राम फुण्डा पेट्रोल पंप के पास की है, जहां मुख्य सड़क पर पिकअप और आईचर ट्रक खड़े होने से आवागमन प्रभावित हुआ और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।   पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 की रात करीब 2 बजे पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 CP 1340 और आईचर ट्रक क्रमांक CG 07 CZ 7732 को सड़क पर खड़ा किया गया था। इसी दौरान दोनों वाहन चालकों के बीच बहस और विवाद शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस और एसीसीयू टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया।   समझाइश के बावजूद विवाद शांत नहीं होने पर पुलिस ने धारा 285 बीएनएस के तहत दोनों वाहन चालकों भूपेश कुमार बघेल, निवासी खोपली उतई, और राजू कुमार धुर्वे, निवासी कुण्डा कवर्धा, के खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज किया।   इसके अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों चालकों और उनके सहयोगियों भागवत वर्मा, मोहन सोरी और मानस चंदेल समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।   पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई गई है, जिसमें पिकअप की कीमत लगभग 7 लाख और आईचर ट्रक की कीमत करीब 12 लाख रुपये है।   दुर्ग पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों पर इस तरह वाहन खड़ा न करें, जिससे यातायात बाधित हो या आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था बाधित करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी त्वरित वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Aug 27, 2026 Read

महिला से सोने की चेन लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का शिकंजा, ओडिशा से 2 आरोपी गिरफ्तार

महिला से सोने की चेन लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का शिकंजा, ओडिशा से 2 आरोपी गिरफ्तार     घर के बाहर फूल तोड़ रही महिला के साथ मारपीट कर सोने की चेन लूटने के मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वारदात के बाद फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर आरोपियों को पुलिस टीम ने ओडिशा के राउरकेला से धर दबोचा है। वारदात का घटनाक्रम 19 जून 2026 की सुबह करीब 8:15 बजे प्रार्थिया अपने घर के पास फूल तोड़ रही थीं। उसी दौरान एक स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करते हुए उनके गले से लगभग एक तोला वजनी सोने की चेन (लॉकेट सहित, अनुमानित कीमत ₹80,000) लूटकर फरार हो गए। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DIG/SSP) रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) और प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई।  * पूर्व में गिरफ्तारी: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के तुरंत बाद दो स्थानीय आरोपियों—नवीन साहू और प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  * ओडिशा में दबिश: अन्य फरार आरोपियों की लोकेशन ओडिशा में मिलने पर विधिवत अनुमति लेकर पुलिस टीम ने राउरकेला के सुंदरगढ़ जिले में रेड मारी और दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण  * सोनू सोनकर उर्फ टेनी (29 वर्ष) — निवासी: न्यू बस स्टैंड, मछली मार्केट, थाना प्लांट साइड, राउरकेला (ओडिशा)।  * मोहम्मद इरफान अंसारी उर्फ झूले (19 वर्ष) — निवासी: मालगोदाम मदरसा, थाना उदित नगर, राउरकेला (ओडिशा)। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बिलासपुर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित व अंतरराज्यीय कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 27, 2026 Read

सरकारी राशन दुकान से करीब 16 लाख का राशन गायब, संचालक गिरफ्तार; 778 बोरी चावल की कमी का खुलासा

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सरकारी राशन दुकान से बड़े पैमाने पर राशन गबन का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की जांच और भौतिक सत्यापन में चावल के स्टॉक में भारी कमी पाए जाने के बाद पुलिस ने राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है। जांच के मुताबिक, इस गड़बड़ी से शासन को करीब 15.91 लाख रुपये की वित्तीय हानि होने का अनुमान है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जोरा वार्ड क्रमांक 51 स्थित सरकारी राशन दुकान का है। संबंधित दुकान का आईडी क्रमांक 442001026 बताया गया है। खाद्य विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। हितग्राहियों ने की थी राशन नहीं मिलने की शिकायत रायपुर मध्य जोन के डीसीपी तारकेश्वर पटेल के मुताबिक, खाद्य विभाग ने 29 अक्टूबर 2025 को राशन दुकान का निरीक्षण किया था। इस दौरान हितग्राहियों ने शिकायत की कि उन्हें अक्टूबर महीने का पीडीएस चावल और शक्कर नहीं मिला है। जांच के दौरान दुकान में करीब 265 राशन कार्ड पाए गए। आरोप है कि दुकान संचालक ने हितग्राहियों से राशन कार्ड जमा कराने के साथ ई-पॉस मशीन के जरिए उनका बायोमेट्रिक सत्यापन कराया, लेकिन इसके बाद न तो राशन कार्ड वापस किए गए और न ही हितग्राहियों को राशन दिया गया। स्टॉक और रिकॉर्ड में मिला बड़ा अंतर खाद्य विभाग की जांच में ई-पॉस रिकॉर्ड और दुकान के वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। प्रारंभिक जांच में करीब 333.97 क्विंटल चावल की कमी सामने आई थी। विभागीय जांच में करीब 81.07 क्विंटल चावल के गबन की बात भी सामने आई थी। रिकॉर्ड के अनुसार 12 से 15 अक्टूबर 2025 के बीच राशन दुकान में करीब 232.90 क्विंटल चावल पहुंचा था, लेकिन उसकी विधिवत पावती नहीं ली गई थी। जांच के दौरान दुकान में स्टॉक रजिस्टर और आवश्यक सूचना बोर्ड भी नहीं मिले। नोटिस के बाद किया गया था निलंबित राशन दुकान में अनियमितता पाए जाने के बाद संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, उसके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर 4 नवंबर 2025 को राशन दुकान संचालक को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद दुकान को दूसरी संस्था से जोड़ दिया गया। 7 नवंबर 2025 को दुकान हस्तांतरण के लिए दोबारा भौतिक सत्यापन कराया गया। इस दौरान चावल की कमी बढ़कर 389.24 क्विंटल यानी 778.48 बोरी पाई गई। पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल खाद्य विभाग की जांच में सरकारी राशन के गबन और धोखाधड़ी से शासन को करीब 15.91 लाख रुपये की वित्तीय हानि होने का अनुमान सामने आया। इसके बाद खाद्य अधिकारी ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

Aug 27, 2026 Read

धमतरी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 373 पौवा शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

  ✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार धमतरी। जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिलों से परिवहन की जा रही 373 पौवा देशी शराब जब्त की है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलों समेत कुल 1 लाख 33 हजार 600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।   पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग दो मोटरसाइकिलों में बोरी भरकर अवैध शराब लेकर हटकेशर शराब भट्ठी की ओर से रत्नाबांधा की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने रत्नाबांधा-हटकेशर शराब भट्ठी रोड के पास घेराबंदी कर दोनों मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली।   तलाशी के दौरान भानुप्रताप ध्रुव के कब्जे से 100 पौवा देशी प्लेन और 85 पौवा देशी मसाला शराब, कुल 33.84 बल्क लीटर, कीमत करीब 16,500 रुपये, बरामद की गई। वहीं हेमन्त ग्वाल के कब्जे से 85 पौवा देशी प्लेन और 103 पौवा देशी मसाला शराब, कुल 33.30 बल्क लीटर, कीमत करीब 17,100 रुपये, जब्त की गई।   पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल Honda Shine मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AC 4065 और CG 05 AE 7918 को भी जब्त किया है। दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 50-50 हजार रुपये बताई गई है।   मामले में पुलिस ने महेश लछवानी (35), भानुप्रताप ध्रुव (20), मनीष जोशी (48) और हेमन्त ग्वाल (34) को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 205/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।   धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।    

Aug 27, 2026 Read