रतनपुर में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: घर से शराब बेच रही महिला कोचिया गिरफ्तार, 32 पाव देसी शराब जब्त
रतनपुर में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक...
More Stories
सील गोदाम, ‘सिखाई गई स्क्रिप्ट’ और 21 दिन में ‘साहब’ की मेहरबानी—सूरजपुर के द्वारिकापुर खाद कांड का पूरा सच
विशेष पड़ताल: सील गोदाम, ‘सिखाई गई स्क्रिप्ट’ और 21 दिन में ‘साहब’ की मेहरबानी—सूरजपुर के द्वारिकापुर खाद कांड का पूरा सच सूरजपुर। 3 जुलाई को जब प्रशासनिक अमले ने ग्राम द्वारिकापुर में दबिश देकर 756 बोरी खाद (676 बोरी यूरिया और 80 बोरी डीएपी) का जखीरा बरामद किया था, तब लगा था कि कालाबाजारी के खिलाफ नजीर पेश होगी। गोदाम सील हुआ, वाहवाही लूटी गई। लेकिन महज 21 दिन के भीतर वही सील तोड़ दी गई, दुकान के शटर उठ गए और जांच की फाइलें ठंडे बस्ते में दबा दी गईं। अब सवाल सिर्फ दुकान खुलने का नहीं है, बल्कि उस ‘सफेदपोश संरक्षण’ का है जिसने एक संगीन मामले को लीपापोती की भेंट चढ़ा दिया। 1. ‘जांच’ हुई या दुकानदार को ‘बयान’ रटाया गया? विभागीय सूत्रों से छनकर आ रही खबरें कृषि महकमे की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल खड़े कर रही हैं। चर्चा है कि जब्ती में शामिल 80 बोरी कथित गैर-सरकारी खाद को ठिकाने लगाने और कानूनी पचड़े से बचने के लिए विभागीय दफ्तर में बकायदा एक ‘स्क्रिप्ट’ तैयार कराई गई। सूत्रों का दावा है कि दुकानदार को यह सिखाया गया कि पूछताछ में वह कहे: “यह खाद दुकान की नहीं, बल्कि परिवार के विभिन्न सदस्यों के निजी उपयोग के लिए समिति से लाई गई थी और सबने मिलकर इसे यहां रख दिया था।” यदि यह दावा सही है, तो यह सीधा सवाल खड़ा करता है कि कृषि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जांच अधिकारी की भूमिका में थे या बचाव पक्ष के रणनीतिकार की? 2. वो 5 तीखे सवाल, जिनका जवाब दस्तावेजों में गायब है * व्यावसायिक परिसर में ‘घरेलू’ खाद क्यों? यदि 80 बोरी खाद वाकई घर के उपयोग के लिए थी, तो उर्वरक के व्यावसायिक परिसर और बिक्री केंद्र में उसे क्यों रखा गया? * समिति का रिकॉर्ड कहां है? यह खाद किस सहकारी समिति से निकली? किसके नाम पर पर्ची कटी? क्या समिति के वितरण रजिस्टर में इतनी बड़ी मात्रा का एकमुश्त इंद्राज है? * दुकान खोलने का गुप्त आदेश किसका? 21 दिन की सीलिंग के बाद किस नियम के तहत गोदाम को दोबारा खोला गया? क्या कोई लिखित आदेश जारी हुआ? यदि हां, तो वह आदेश सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा? * जयनगर में एफआईआर, तो द्वारिकापुर में खामोशी क्यों? जिले के ही जयनगर मामले में खाद की हेराफेरी पर तत्कालीन प्रबंधक पर तत्काल एफआईआर दर्ज होती है, लेकिन 756 बोरी की इतनी बड़ी जब्ती पर केवल ‘समझाइश’ और ‘राहत’? यह दोहरा मापदंड किसके इशारे पर तय हुआ? * अंतिम जांच रिपोर्ट का क्या हुआ? दुकान सील करने से लेकर खोलने तक की प्रक्रिया में कृषि विभाग ने क्या पाया? क्या जब्ती की सामग्री का स्टॉक रजिस्टर से मिलान हुआ? 3. उप संचालक साहिबा की चुप्पी: जवाब की जगह सिर्फ ‘नो रिस्पॉन्स’ पूरे मामले में कृषि विभाग का पक्ष जानने के लिए उप संचालक सुश्री संपदा पैकरा से लगातार फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद 756 बोरी जब्ती, सीलिंग हटाने की अनुमति और 80 बोरी गैर-सरकारी खाद से जुड़े विशिष्ट सवालों को वाट्सऐप पर भी भेजा गया। खबर लिखे जाने तक उप संचालक की ओर से कोई उत्तर नहीं आया। इतने संवेदनशील मामले पर विभागीय प्रमुख की यह चुप्पी संदेह के घेरे को और बड़ा कर रही है। अब मांग: ब्लॉक स्तर से बाहर हो स्वतंत्र जांच स्थानीय लोगों और किसानों के बीच अब यह मांग जोर पकड़ रही है कि मामले की जांच केवल उसी ब्लॉक या उन अधिकारियों के भरोसे न छोड़ी जाए जिनकी भूमिका खुद सवालों में है। जब तक जब्ती का पंचनामा, समिति के बिलिंग रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और दुकान खोलने का लिखित आदेश सामने नहीं आता, तब तक यह साफ नहीं होगा कि 756 बोरी खाद के मामले में कानून लागू हुआ था या केवल ‘साहब’ की रजामंदी। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
बिलासपुर में अड्डेबाजों और नशेडि़यों पर पुलिस का डंडा: सिरगिट्टी क्षेत्र से 5 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, भेजा गया कोर्ट
बिलासपुर में अड्डेबाजों और नशेडि़यों पर पुलिस का डंडा: सिरगिट्टी क्षेत्र से 5 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, भेजा गया कोर्ट बिलासपुर। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, नशाखोरी और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सिरगिट्टी पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। क्षेत्र की शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले 5 युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह द्वारा असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजी और खुले में नशा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) और सिरगिट्टी थाना प्रभारी (प्रशिक्षु डीएसपी) आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में बीट आरक्षकों ने नयापारा, गणेश नगर और तिफरा के संवेदनशील व चिन्हित अड्डों पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची: * देवेन्द्र पाटले (22 वर्ष), निवासी नयापारा गणेश नगर, सिरगिट्टी * शेख महबूब (20 वर्ष), निवासी नयापारा गणेश नगर, सिरगिट्टी * कपूर नवरंग (29 वर्ष), निवासी नयापारा गणेश नगर, सिरगिट्टी * आनंद राजपूत (24 वर्ष), निवासी नयापारा गणेश नगर, सिरगिट्टी * सिद्धार्थ वर्मा उर्फ बांदुल (20 वर्ष), निवासी विष्णु चौक, तिफरा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शांति भंग करने की नीयत से घूम रहे इन पांचों युवकों को मौके से पकड़ा और भविष्य में उपद्रव न करने की सख्त चेतावनी देते हुए वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी खुले में नशाखोरी, अड्डेबाजी या कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाली गतिविधियां नजर आएं, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और माहौल खराब करने वालों पर यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप; आरोपी गिरफ्तार
✍️ हरि साहू | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | जिला न्यूज रिपोर्टर सक्ती चंद्रपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा सक्ती। चंद्रपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को पीड़िता के परिजन ने थाना चंद्रपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्ष 11 माह की नाबालिग बेटी 19 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने आसपास, रिश्तेदारों और उसके दोस्तों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुमित गुप्ता को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने नाबालिग की तलाश तेज कर दी। रायगढ़ से नाबालिग को किया दस्तयाब जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को टिकरापारा, रायगढ़ निवासी आरोपी के कब्जे से दस्तयाब किया। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का कथन दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की बात सामने आई। आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा पुलिस जांच में आरोपी की पहचान जीत डुंगरी, पिता सुरेंद्र डुंगरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी टिकरापारा, रायगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को 1 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। चंद्रपुर थाना पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना जारी है। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | हरि साहू | जिला न्यूज रिपोर्टर सक्ती
मोटर साइकिल चोरी के फरार आरोपी सोहेल खान उर्फ राजा उर्फ छोटू निवासी मनियावाला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) गिरफ्तार - थाना डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
✍️ हरि साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ जिला न्यूज रिपोर्टर सक्ती जिला सक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना डभरा पुलिस द्वारा फरार आरोपी *सोहेल खान उर्फ राजा उर्फ छोटू पिता शमशेर खान निवासी मनियावाला थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर (उ.प्र.) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में आरोपी की पता तलाश हेतु दिनांक 29/08/2026 को टीम सराईपाली रवाना हुई थी, जहां पता चला कि आरोपी जिला जेल महासमुंद में निरुद्ध है। दिनांक 31/08/2026 को जे.एम.एफ.सी. न्यायालय सरायपाली के दा.प्र.क्र. 156/16 में दोषमुक्त होने पर रिहाई आदेश जारी होने की सूचना प्राप्त होने पर स.उ.नि. पाण्डेय के साथ टीम जिला जेल महासमुंद रवाना हुई। जेल प्रहरी द्वारा रात्रि में लॉकअप बंद होने के कारण रिहा न करने पर टीम ने रात्रि मुकाम महासमुंद में किया।आरोपी के जेल से बाहर निकलते ही पूछताछ पर उसने अपना नाम सोहेल खान बताया तथा घटना के संबंध में अपना अपराध स्वीकार किया।जिला जेल महासमुंद के गेट के बाहर गवाहों के समक्ष 11:50 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी की पत्नी रिजवाना बेगम को दिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय डभरा में पेश कर न्यायिक रिमांड लिया गया।
बिलासपुर में उपद्रव फैलाने वाले आदतन बदमाश सोहेल खान का निकला पैदल जुलूस: पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, सभी शामिल उपद्रवियों के जिला बदर की उठी मांग
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ बिलासपुर में उपद्रव फैलाने वाले आदतन बदमाश सोहेल खान का निकला पैदल जुलूस: पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, सभी शामिल उपद्रवियों के जिला बदर की उठी मांग बिलासपुर: रक्षाबंधन की रात शहर में हुए बवाल के मुख्य सूत्रधार और खपरगंज के आदतन अपराधी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ सोहेल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया। शहर में बदमाशों का खौफ खत्म करने के लिए पुलिस ने सोहेल खान और उसके साथियों को गोल बाजार और सदर बाजार की सड़कों से पैदल घुमाते हुए कोर्ट तक पहुंचाया। इस दौरान सड़कों पर खड़े आम नागरिकों ने दहशत फैलाने वाले आरोपी की हेकड़ी निकलते देखी। हालांकि, तकनीकी रूप से पुलिस का कहना रहा कि वाहन खराब होने के चलते आरोपियों को पैदल ले जाना पड़ा। खुद को बताता रहा ‘मासूम’, वीडियो में गोलियां दागता दिखा बदमाश दर्जनभर से ज्यादा गंभीर अपराधों (मारपीट, लूट, चाकूबाजी और आत्महत्या के लिए उकसाने) में नामजद सोहेल खान गिरफ्तारी के बाद खुद को बेकसूर साबित करने की कोशिश करता रहा। उसने दावा किया कि घटना की रात वह घर पर ही था, जबकि पुलिस की फुटेज में वह खुलेआम असलहा लहराते और फायरिंग करते साफ नजर आ रहा है। जांच के अनुसार, खपरगंज में रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने आए अक्षत और उसके साथी पर सबसे पहले सोहेल ने ही हमला किया था। इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया, जिसमें जमकर पथराव और गोलीबारी की गई। पुलिस को चकमा देकर वह कोनी थाने में सरेंडर की फिराक में था, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला बदर की मांग आने वाले दिनों में गणेशोत्सव और अन्य प्रमुख पर्व हैं। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की मौजूदगी से इलाके में कभी भी शांति भंग हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सोहेल खान को तत्काल प्रभाव से जिला बदर किया जाए ताकि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे। इधर, शहर में विश्वास और शांति बहाली के लिए पुलिस प्रशासन 3 तारीख को शांति मार्च निकालने की तैयारी में है। दर्ज मामलों में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की सूची पुलिस ने उपद्रव से जुड़े दो अलग-अलग अपराध दर्ज कर अब तक कुल 20 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है: अपराध क्रमांक 488/2026 में गिरफ्तार 17 आरोपी: * मौला बक्स उर्फ जूब्बू (37 वर्ष), निवासी खपरगंज * शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू (25 वर्ष), निवासी तैबा चौक, तालापारा * मोहम्मद जाहिद खान (45 वर्ष), निवासी खपरगंज * सफीक अहमद उर्फ राजा खान (31 वर्ष), निवासी खपरगंज * शकीर उर्फ सोनू (24 वर्ष), निवासी जूनी लाइन * मोहम्मद लाईक (37 वर्ष), निवासी खपरगंज * रेहान अली उर्फ ईरानी (19 वर्ष), निवासी जबड़ापारा, सरकंडा * मो. जुनैद (21 वर्ष), निवासी खपरगंज मेन चौक * शेर खान उर्फ नईम खान (48 वर्ष), निवासी खपरगंज * मो. अजहर कुरैशी (30 वर्ष), निवासी खपरगंज * विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू (32 वर्ष), निवासी सिद्धीविनायक कालोनी, तिफरा * अब्दुल रज्जाक (26 वर्ष), निवासी इमाम बाड़ा, खपरगंज * अरबाज खान (29 वर्ष), निवासी ताजिया चौक, खपरगंज * सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन (27 वर्ष), निवासी खपरगंज * नुमान अली (22 वर्ष), निवासी यदुनंदन नगर, तिफरा * शेख सुलतान उर्फ भूरू (30 वर्ष), निवासी खपरगंज * मोहम्मद मुस्तकीन उर्फ नफीस खान (29 वर्ष), निवासी भारतीय नगर, सिविल लाइन अपराध क्रमांक 489/2026 में गिरफ्तार 3 आरोपी: * राजू यादव उर्फ नान (30 वर्ष), निवासी कुंदरापारा, सिरगिट्टी * राकेश यादव उर्फ रिंकु (24 वर्ष), निवासी कुंदरापारा, सिरगिट्टी * छत्रपाल साहू (25 वर्ष), निवासी डबरीपारा, सरकंडा हमर प्रदेश सी जी
दुर्ग अफीम खेती मामले में पूर्व भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को हाईकोर्ट से जमानत
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार FIR और आरोप पत्र रद्द कराने की याचिका खारिज, जांच में सहयोग और दुर्ग जिला नहीं छोड़ने की शर्त दुर्ग। दुर्ग जिले में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की कथित अवैध खेती से जुड़े मामले में पूर्व भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को हाईकोर्ट से राहत मिली है। मंगलवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें निर्धारित शर्तों के साथ जमानत देने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस तथ्य पर गौर किया कि कार्रवाई के समय विनायक ताम्रकार मौके पर मौजूद नहीं थे और उनके कब्जे से किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ था। इन परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत देने का निर्णय लिया। दुर्ग जिला छोड़ने पर रोक जमानत देते हुए हाईकोर्ट ने विनायक ताम्रकार को जांच में सहयोग करने तथा मामले से जुड़े गवाहों को प्रभावित नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें दुर्ग जिला नहीं छोड़ने की शर्त भी लगाई गई है। कोर्ट ने यह भी ध्यान में रखा कि मामले में पुलिस की जांच पूरी हो चुकी है और 29 जुलाई को आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया जा चुका है। सह आरोपियों को पहले ही मिल चुकी है जमानत इसी मामले में सह आरोपी सुखराम विश्नोई और मदरूपा राम विश्नोई को भी इससे पहले 31 जुलाई को जमानत मिल चुकी है। जांच पूरी होने, आरोप पत्र दाखिल होने और मामले की अन्य परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट ने विनायक ताम्रकार को भी जमानत प्रदान की। FIR और आरोप पत्र रद्द करने की मांग खारिज हालांकि, विनायक ताम्रकार को दूसरी याचिका में राहत नहीं मिली। उन्होंने अफीम की कथित खेती से जुड़े मामले में दर्ज FIR और दाखिल आरोप पत्र को रद्द करने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इस स्तर पर मामले में उपलब्ध साक्ष्यों की विस्तृत जांच कर अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। ऐसा करना मामले की सुनवाई शुरू होने से पहले ही पूरे प्रकरण की जांच करने जैसा होगा। इस प्रकार हाईकोर्ट ने विनायक ताम्रकार को जमानत देकर राहत दी है, लेकिन FIR और आरोप पत्र रद्द करने की मांग को स्वीकार नहीं किया।
थाना बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, भेजा गया जेल*
*थाना बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, भेजा गया जेल* बस्तर थाना पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। *क्या है पूरा मामला:*दिनांक 01.09.2026 को पीड़िता ने थाना बस्तर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी से जान-पहचान के बाद मोबाइल पर बातचीत होती थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर अलग-अलग तारीखों पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर थाना बस्तर में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस की कार्रवाई:*वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए -- *पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा*- *अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर* के निर्देशन- *नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे* के पर्यवेक्षण- *थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह* के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 01.09.2026 को ही आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। *गिरफ्तार आरोपी:**बुधमन मौर्य पिता स्व. ढेलू मौर्य, उम्र 24 वर्ष, निवासी बागबहार डोंगरीपारा, नगर पंचायत बस्तर* *टीम का सराहनीय योगदान:*इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक अरुण कुमार सिन्हा, स.उ.नि. चतुर राम बघेल, स.उ.नि. सुजाता नायडू, प्र.आर. 391 उमेश चंदेल, आरक्षक 99 अमर कश्यप, डीएसएफ आरक्षक 4051 निरंजन वैद्य एवं महिला आरक्षक 3044 सरदई सेठिया का विशेष योगदान रहा। स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट
🚨 डबल मर्डर का खुलासा: सगे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या जमीन विवाद बना दोहरे हत्याकांड की वजह, आरोपी गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर — किशोर कुमार लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, सगे भाई ने ही अपने भाई और भाभी की हत्या की थी। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में एसएसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व और लोरमी पुलिस की फील्ड पुलिसिंग की अहम भूमिका रही। 🟥 बंद मकान से मिली थी पति-पत्नी की लाश मामला ग्राम नवलपुर का है। यहां एक बंद मकान से दुर्गंध आने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर 50 वर्षीय नंदकुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरीबाई कश्यप के क्षत-विक्षत शव बिस्तर पर मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मामले की जांच के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन में लोरमी थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव के नेतृत्व में साइबर सेल और पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। 🔎 फॉरेंसिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच से खुली गुत्थी पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही पारंपरिक पुलिसिंग और तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक के सगे भाई नंदु कश्यप पर पुलिस का संदेह गहराया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ⚠️ पैतृक जमीन के विवाद में की हत्या पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पैतृक जमीन के 50 डिसमिल हिस्से को लेकर चल रहे विवाद और रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि 19 अगस्त की दरम्यानी रात उसने कुदरी से हमला कर अपने भाई नंदकुमार कश्यप और भाभी गौरीबाई कश्यप की हत्या कर दी थी। 🔨 हत्या में इस्तेमाल कुदरी बरामद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुदरी बरामद कर ली है। आरोपी नंदु कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मुंगेली पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अनसुलझे दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस की जांच और कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
🚨 2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में बना रखा था गुप्त चेंबर, 4.47 क्विंटल गांजा बरामद; पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार चिल्फी बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर ट्रक से 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। चिल्फी बॉर्डर पर पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर से 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये बताई गई है। गुप्त चेंबर बनाकर छिपाया था गांजा जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त को थाना चिल्फी के सामने एनएच-30 पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बोडला की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक को पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान ड्राइवर सीट के ऊपर बनाए गए गुप्त चेंबर का पता चला। चेंबर खोलने पर उसके अंदर गांजे के पैकेट मिले। तस्करों ने गांजे को खाकी टेप से लपेटकर पैकेटों में छिपाया था, ताकि सामान्य जांच में इसका पता न चल सके। पुलिस ने कुल 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त कर लिया। पंजाब का आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने बलजीत सिंह, निवासी अमृतसर, पंजाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा करीब 27 लाख रुपये कीमत का कंटेनर ट्रक और 5 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित गांजा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एएनटीएफ टीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। पुलिस टीम को मिला 25 हजार रुपये का इनाम गांजा तस्करी के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई पर आईजी राजनांदगांव रेंज अजय यादव ने पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कबीरधाम पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
🚨 रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का बड़ा एक्शन: दो आदतन अपराधी जिलाबदर, 6 जिलों की सीमाओं से निष्कासित
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार विकास उर्फ भीम पर 9 और ओम दुबे पर 11 आपराधिक मामले दर्ज, 3 और 4 माह के लिए जिलाबदर रायपुर। आदतन एवं कुख्यात अपराधियों के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। गंभीर एवं लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आदतन अपराधियों विकास उर्फ भीम उर्फ रावण मधुकर और ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे को जिलाबदर किया गया है। दोनों को रायपुर समेत कुल छह जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(क)(ख) के तहत जिलाबदर की कार्रवाई की गई। विकास उर्फ भीम पर दर्ज हैं 9 मामले विकास उर्फ भीम उर्फ रावण मधुकर, पिता रामसेवा मधुकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, शुक्रवारी बाजार, बीरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर वर्ष 2018 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ थाना उरला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, अश्लील गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अवैध हथियार रखने और जुआ खेलने सहित गंभीर अपराधों के कुल 9 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित हो रहा था तथा लोक शांति और जनसुरक्षा प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई। 3 माह के लिए छह जिलों से निष्कासन जारी आदेश के अनुसार, विकास उर्फ भीम उर्फ रावण मधुकर को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार और गरियाबंद की राजस्व सीमाओं से 3 माह के लिए निष्कासित किया गया है। इस अवधि में वह सक्षम न्यायालय की अनुमति के बिना इन जिलों की सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा। ओम दुबे के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दूसरा आरोपी ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे, पिता राजीव दुबे, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोतीलाल नगर, सरस्वती नगर, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर वर्ष 2017 से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ थाना डी.डी. नगर में हत्या के प्रयास, मारपीट, अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, आपराधिक अभित्रास, अवैध हथियार रखने और अवैध गांजा बिक्री सहित गंभीर अपराधों के कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद आरोपी के आचरण में सुधार नहीं हुआ और उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों से आमजन में भय का वातावरण निर्मित हो रहा था। इसी को देखते हुए उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई। 4 माह के लिए छह जिलों से निष्कासित आदेश के अनुसार, ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार और गरियाबंद की राजस्व सीमाओं से 4 माह के लिए निष्कासित किया गया है। जिलाबदर अवधि के दौरान वह सक्षम न्यायालय की अनुमति के बिना उक्त जिलों की सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा। पुलिस कमिश्नर ने साक्ष्यों और आपराधिक रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद लिया फैसला पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने संबंधित पुलिस उपायुक्तों के प्रतिवेदन, दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास, उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के कथनों का परीक्षण करने के बाद जिलाबदर के आदेश जारी किए। पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि लोक शांति एवं जनसुरक्षा को प्रभावित करने वाले आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बच्चों का निवाला चुराने वाला नाबालिग कोटा पुलिस के हत्थे चढ़ा: स्कूल से राशन-बर्तन और बाइक चोरी का खुलासा
बच्चों का निवाला चुराने वाला नाबालिग कोटा पुलिस के हत्थे चढ़ा: स्कूल से राशन-बर्तन और बाइक चोरी का खुलासा बिलासपुर (कोटा)। शासकीय प्राथमिक शाला कुवारीमुड़ा में बच्चों के मध्याह्न भोजन के राशन और बर्तनों पर हाथ साफ करने वाले नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) को कोटा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्कूल में चोरी के अलावा एक अन्य मामले में मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। स्कूल के कमरे से 1 क्विंटल राशन और बर्तन हुए थे पार प्राथमिक शाला कुवारीमुड़ा की शिक्षिका आराधना पटेल ने 27 अगस्त को कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने स्कूल कार्यालय में रखी पेटी से मध्याह्न भोजन के लिए रखा 2 बोरी चावल (करीब 1 क्विंटल) और भोजन पकाने के बर्तन (थाली, डेचकी, गंजा आदि—कुल कीमत लगभग ₹8,000) चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) व 305(ए) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर रेड, बाइक चोरी का भी हुआ खुलासा जिले में चलाए जा रहे ‘प्रहार’ और नशा विरोधी अभियान के तहत एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। घटनास्थल के निरीक्षण और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुवारीमुड़ा में दबिश दी। संदेह के आधार पर एक नाबालिग को पुलिस सुरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्कूल में चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने एक अन्य स्थान से मोटरसाइकिल चोरी करने का भी खुलासा किया। बाल संप्रेषण गृह भेजा गया मामला गैर-जमानती होने के कारण विधि से संघर्षरत बालक को विधिक प्रक्रिया पूरी कर बाल संप्रेषण गृह, बिलासपुर भेज दिया गया है। इस त्वरित खुलासे में उपनिरीक्षक टीकाराम निषाद, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर (195) और थाना कोटा स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
पूर्व DEO सुभाष गंजीर को 4 साल की सश्रम कारावास की सजा
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ आय से अधिक संपत्ति मामले में दंतेवाड़ा न्यायालय का फैसला, जुर्माना भी लगाया दंतेवाड़ा, 31 अगस्त 2026। भ्रष्टाचार से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में दंतेवाड़ा न्यायालय ने पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को दोषी करार देते हुए 4 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने सजा के साथ आरोपी पर जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पूर्व DEO सुभाष गंजीर के ठिकानों पर कार्रवाई कर उनकी ज्ञात वैध आय की तुलना में अधिक संपत्ति से संबंधित दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की थी। जांच के दौरान बैंक खातों, जमीन-जायदाद और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज सामने आए थे। मामले की लंबी सुनवाई के बाद विशेष न्यायालय ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सुभाष गंजीर को दोषी ठहराते हुए चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही न्यायालय ने उन पर आर्थिक दंड भी लगाया है। न्यायालय के इस फैसले के बाद शिक्षा विभाग में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व DEO को सजा सुनाए जाने को भ्रष्टाचार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।