वन तस्करी के सिंडिकेट का भंडाफोड़: तीन आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से हरियाणा तक फैला था अवैध कारोबार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार खैर-à...
More Stories
खुर्सीपार में फर्जी दस्तावेजों से किराये की कार बेचने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार किराये की कार को खुद की बताकर बेचने का कर रहा था सौदा, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार भिलाई। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के सहारे किराये की कार को अपना वाहन बताकर बेचने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी हिमांशु वैष्णव ने खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि नागपुर, महाराष्ट्र निवासी शुभम अनिल रामटेके (30 वर्ष) ने कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कूटरचित पहचान दस्तावेजों के आधार पर कार क्रमांक CG 10 BE 6250 किराये पर ली थी। आरोप है कि किराये पर लेने के बाद आरोपी ने उसी वाहन को अपना निजी वाहन बताकर एक अन्य व्यक्ति के सामने बेचने का सौदा करने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार खुर्सीपार पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 388/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 319(2), 336(3), 337, 338 एवं 340(2) के तहत अपराध कायम किया। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित विवेचना के आधार पर आरोपी शुभम अनिल रामटेके को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वाहन खरीदने से पहले दस्तावेजों की करें जांच कार्रवाई के बाद दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पुराना या नया वाहन खरीदते अथवा बेचते समय वाहन के स्वामित्व और मूल दस्तावेजों का अच्छी तरह सत्यापन करें। केवल पहचान पत्र या कागजात दिखाए जाने के आधार पर वाहन का सौदा न करें। पुलिस ने लोगों से यह भी कहा है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, फर्जी दस्तावेज या धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे मामलों में समय रहते कानूनी कार्रवाई की जा सके।
RAIPUR POLICE : महापौर मीनल चौबे को कथित गाली देने के मामले में FIR दर्ज, वायरल वीडियो के बाद जांच तेज
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे को सोशल मीडिया वीडियो के माध्यम से कथित तौर पर गाली देने और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह महापौर के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा पार्षद दल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वायरल वीडियो की जांच करते हुए उसमें नजर आ रहे युवक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही वीडियो की सत्यता, उसके स्रोत और वीडियो से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। मामले के सामने आने के बाद रायपुर के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आरोपी की पहचान तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस की जांच पर टिकी नजरें वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन मामले में अदालत का आया फैसला।*
स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश CG न्यूज़ *अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन मामले में अदालत का आया फैसला।* *आरोपियो को 1-1 लाख रूपये जुर्माने के साथ 12-12 साल का कारवास।* *पुलिस ने जुटाए आरोपियों के विरुद्ध पुख्ता दस्तावेजी, वैज्ञानिक एवम तकनीकी साक्ष्य से अदालत मे साबित हुई दोषसिद्धी।* *थाना सिंघोडा मे वर्ष 2022 मे दर्ज एनडीपीएस का है मामला।* एनएच 53 रोड, रियाज ढाबा के सामने गनियारीपाली में पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान गान्जा तस्करी के मामले मे पुलिस कार्रवाई मे कल दिनांक 02.09.2026 को माननीय विशेष न्यायालय (NDPS) सरायपालीने फैसला सुनाया। पुलिस द्वारा मौके से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने, साक्ष्य जुटाने और समय पर चालान पेश करने के बाद माननीय न्यायालय ने आरोपी 01-विकास मलिक पिता कुशाध्वज मलिक उम्र 27 साल साकिन खम्हार थाना मनोमुंडा जिला बौध्द उडिसा व 02- निर्मल विश्वाल पिता हेमंत विश्वाल उम्र 26 साल साकिन कुरूमुण्डा थाना मनोमुंडा जिला बौध्द (उडिसा) को 12-12 वर्ष के कारावास और 1-1 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।मामला 04 जनवरी 2022 का है। एनएच 53 रोड रियाज ढाबा के सामने गनियारीपाली में थाना सिघोडा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान उडिसा के ओर से टाटा जेस्ट कार क्रमांक OD 31 E 4099 मे 24 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ था।पुलिस ने आरोपियो को टाटा जेस्ट कार से अवैध मादक पदार्थ गांजा (किमती 48,000 रूपये) को परिवहन करते पकडे जाने पर गवाहन के समक्ष बरामद कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। नियमानुसार जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा को एफएसएल रायपुर से परीक्षण कराया गया और मामले की तफ्तीश पर आरोपियों के विरुद्ध पुख्ता दस्तावेजी, वैज्ञानिक एवम तकनीकी साक्ष्य संकलन कर निर्धारित समयावधि में चालान माननीय विशेष न्यायालय (NDPS) सरायपाली में प्रस्तुत किया गया था। माननीय न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा संकलित पुख्ता दस्तावेजी, वैज्ञानिक एवम तकनीकी साक्ष्यों पर अभियोजन द्वारा प्रभावी न्यायालय प्रस्तुतिकरण के आधार पर आरोपीगण विकास मलिक, निर्मल विश्वाल को दोषी ठहराया गया। मान. न्यायालय ने उक्त मामले मे दोनो आरोपियों को 12-12 वर्ष की सजा एवं 1-1 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले की विवेचना थाना सिघोडा के तात्कालीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रकात साहू के द्वारा की गई थी। नारकोटिक्स एक्ट मामलों में आरोपीगण के पक्ष में गवाहों के मुकर जाने से अभियोजन को झटका लगता था और इसका लाभ प्रतिवादी को दोषसिद्धि से बचने में मिल जाता था। साक्ष्य के संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग से ऐसे मामलों में अभियोजन पक्ष मजबूत हुआ है। तकनीकी साक्ष्य आरोपी के विरुद्ध ठोस प्रमाण प्रस्तुत करने और उसे सजा दिलाने में महत्वपूर्ण सहायक साबित हो रहे हैं।
बिहार के सुपरवाइजर की बिलासपुर में नृशंस हत्या, जानिए क्यों पानी का छींटा पड़ने पर नाबालिग ने लिया खौफनाक इंतकाम**
*🇮🇳 *हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज* 🇮🇳🎤 *ब्लॉक रिपोर्टर🎤 *संजय कुमार शुक्ला *बिलासपुर छत्तीसगढ* *मो.नं. 9399884734* बिहार के सुपरवाइजर की बिलासपुर में नृशंस हत्या, जानिए क्यों पानी का छींटा पड़ने पर नाबालिग ने लिया खौफनाक इंतकाम* बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन साइट पर पानी का छींटा पड़ने के मामूली विवाद में एक नाबालिग ने सो रहे सुपरवाइजर नरेश गुप्ता (निवासी बिहार) के सिर पर लोहे के एंगल से वार कर हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन साइट पर गुरुवार सुबह सुपरवाइजर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें एक नाबालिग की स्पष्ट तस्वीर मिली। फुटेज में सुपरवाइजर की चीखें भी सुनाई दे रही थीं। इसके आधार पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि एक दिन पहले पानी के छींटे पड़ने पर सुपरवाइजर ने उसकी पिटाई की थी। इसी से नाराज नाबालिग ने हथौड़े से सुपरवाइजर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।कोतवाली सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि बिहार के आरा जिला अंतर्गत सोनभठा निवासी नरेश गुप्ता रेलवे ठेकेदार के पास सुपरवाइजर का काम करते थे। वे कंस्ट्रक्शन साइट पर ही सोते थे। गुरुवार की सुबह कंस्ट्रक्शन साइट पर ही उनकी खून से सनी लाश मिली। इसकी सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस के साथ ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। इधर तोरवा पुलिस ने फोरेंसिंक एक्सपर्ट और डाग सक्वायड को बुलाया। साथ ही सीसीटीवी का फुटेज लिए गए। फुटेज में सुपरवाइजर की चीखें भी सुनाई दे रही थी।सीसीटीवी फुटेज में एक नाबालिग की स्पष्ट तस्वीर मिली। इसके आधार पर पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान नाबालिग अपने ठिकाने से फरार था। पुलिस ने आरोपित नाबालिग की तलाश शुरू की। इसी बीच पता चला कि आरोपित बाहर भागने की फिराक में है। इससे पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बुधवार को वह साइकिल से रेलवे स्टेशन की ओर आया था। इसी दौरान पानी का छींटा साइकिल से सुरवाइजर को लग गया। इसी बात को लेकर सुपरवाइजर ने नाबालिग को गालियां दी। साथ ही तीन चार तमाचे भी जड़ दिए। नाबालिग इसका बदला लेने की फिराक में था।रात को वह कंस्ट्रक्शन साइट पर आया। उसने साइट से ही एक लोहे का एंगल उठाया। इसी से उसने साइट पर सो रहे सुपरवाइजर के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। इस हमले में सुपरवाइजर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपित नाबालिग भाग निकला। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। *एक दिन पहले ही मालिक को दिखाई बच्चों की तस्वीर* सुपरवाइजर नरेश गुप्ता मूलत: बिहार का रहने वाला था। उसकी पत्नी और दो बच्चे बिहार में ही रह रहे थे। एक दिन पहले ही उसने बजरंग कंस्ट्रक्शन के मालिक सुनील सिंह को अपने बच्चों की तस्वीर दिखाकर जल्दी ही घर जाने की बात कही थी। गुरुवार की सुबह उसका शव मिलने से कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक भी सकते में आ गए। *ताबड़तोड़ किया वार, बचने का मौका भी नहीं मिला* पुलिस को कंस्ट्रक्शन साइट से सीसीटीवी का फुटेज भी मिला है। इसमें महज 20 सेकेंड के भीतर ही आरोपित नाबालिग ने सुपरवाइजर के सिर पर कई वार किए हैं। करीब 20 सेकेंड तक सुपरवाइजर की चीख सुनाई देती रही। इसके बाद आरोपित भागते हुए दिखाई दिया। आशंका है कि सो रहे सुपरवाइजर को इस हमले में बचने या प्रतिरोध करने का मौका तक नहीं मिला। आरोपित ने उसे सिर पर लोहे के एंगल से वार कर मौत की नींद सुला दी।
रतनपुर में राहगीरों को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
रतनपुर में राहगीरों को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई रतनपुर में राहगीरों को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई बिलासपुर: रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महामाया चौक पर राहगीरों को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले दो आदतन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। घटना का विवरण 2 सितंबर 2026 को रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि महामाया चौक के पास दो युवक धारदार चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को धमका रहे हैं और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया और तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर भेजी। पुलिस टीम ने महामाया चौक की घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को मौके पर ही धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से धारदार चाकू बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण * अभय सारथी (19 वर्ष), पिता मोहन सारथी, निवासी महामाया चौक, रतनपुर * करन सारथी (28 वर्ष), पिता बड़कू सारथी, निवासी महामाया चौक, रतनपुर दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही टीम इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अंजली वर्मा, अनिल साहू, आरक्षक धीरज कश्यप एवं आकाश डोंगरे की प्रमुख भूमिका रही। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
तोरवा पुलिस का गुंडे-बदमाशों पर बड़ा एक्शन: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, 2 साल से फरार लूट का वारंटी भी चढ़ा हत्थे
तोरवा पुलिस का गुंडे-बदमाशों पर बड़ा एक्शन: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, 2 साल से फरार लूट का वारंटी भी चढ़ा हत्थे बिलासपुर (तोरवा): आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए तोरवा पुलिस ने असामाजिक तत्वों और गुंडों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में धारदार हथियार लहराकर आम जनता में दहशत फैला रहे तीन बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके अलावा शांति भंग करने की नीयत से घूम रहे 2 युवकों पर प्रतिबंधक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि लूट और चोरी के मामलों में वर्ष 2024 से फरार चल रहे एक शातिर स्थायी वारंटी को भी धर दबोचा गया है। इलाके में लहरा रहे थे चाकू, पुलिस ने दबोचा त्योहारी माहौल में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तोरवा पुलिस की टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग कर रही हैं। 2 सितंबर की शाम गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर कुछ असामाजिक तत्व धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा रहे हैं और शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को मौके से हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। हथियार लहराने वाले तीन आरोपियों पर आर्म्स एक्ट पुलिस ने मौके से 3 नग लोहे के धारदार चाकू जब्त किए और तीनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक अपराध दर्ज किए: * हेमंत करवा (35 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द) * दिनेश यादव (22 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द) * निर्मलदास उर्फ लुलु मानिकपुरी (25 वर्ष, निवासी बॉम्बे आवास, तोरवा) इन तीनों के विरुद्ध थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 479/2026, 481/2026 और 482/2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत विधिवत कार्रवाई की गई और न्यायालय में पेश किया गया। लूट-चोरी का स्थायी वारंटी 'कांचो' भी गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान तोरवा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता तब मिली, जब लूट एवं चोरी के 2 गंभीर मामलों में 2024 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मोहित उर्फ कांचो मलिक (19 वर्ष, निवासी बापू नगर, तोरवा) को भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पुलिस लंबे समय से इस शातिर की तलाश कर रही थी। शांति भंग करने वालों पर प्रतिबंधक शिकंजा वहीं सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और माहौल बिगाड़ने की फिराक में घूम रहे दो अन्य युवकों के खिलाफ धारावाहिक प्रतिबंधक कार्रवाई की गई: * गोविंद यादव (30 वर्ष, निवासी चांटीडीह, सरकंडा) * राजा यादव उर्फ राहुल यादव (21 वर्ष, निवासी यादव मोहल्ला, तोरवा) इन दोनों को प्रतिबंधक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया। तोरवा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में गुंडागर्दी, अवैध हथियार प्रदर्शन या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब के तस्करों पर कड़ा प्रहार: बिना नंबर की स्प्लेंडर में 40 पाव शराब खपाने जा रहा युवक गिरफ्तार, 73 हजार से अधिक का मशरूका जब्त
चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब के तस्करों पर कड़ा प्रहार: बिना नंबर की स्प्लेंडर में 40 पाव शराब खपाने जा रहा युवक गिरफ्तार, 73 हजार से अधिक का मशरूका जब्त बिलासपुर (चकरभाठा): जिले में अवैध नशे और अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत चकरभाठा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की बाइक में अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर रहे अचानकपुर निवासी युवक को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। 'ड्राई डे' का फायदा उठाकर खपाने की थी तैयारी उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DIG/SSP) श्री रजनेश सिंह (भा.पु.स.) के कड़े निर्देशों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच 3 सितंबर को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि अचानकपुर निवासी सावन आर्मो सांवरा शराबबंदी (ड्राई डे) का लाभ उठाकर चकरभाठा मार्केट क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब खपाने की फिराक में निकला है। आरोपी स्लेटी-काले रंग की बिना नंबर वाली हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सफेद प्लास्टिक के थैले में शराब लेकर जा रहा था। घेराबंदी कर दबोचा, 73,200 रुपये का सामान जब्त सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित नाकाबंदी की। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी सावन आर्मो सांवरा (उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 05, अचानकपुर, थाना चकरभाठा) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक में लटके थैले से 180 एमएल क्षमता वाली कुल 40 नग देशी प्लेन शराब के पाव (कुल 7200 मिलीलीटर) बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके से 40 पाव शराब और परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर वाली हीरो स्प्लेंडर बाइक (कुल अनुमानित कीमत 73,200 रुपये) को विधिवत जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। सजग नागरिक बनें, डायल 112 पर दें सूचना: पुलिस की अपील सफलतापूर्वक कार्रवाई को अंजाम देने के बाद चकरभाठा पुलिस ने आम जनता से भी अपील जारी की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। यदि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, परिवहन अथवा अन्य कोई संदिग्ध आपराधिक गतिविधि नजर आए, तो उसकी तत्काल जानकारी स्थानीय थाने को दें या 'डायल 112' पर संपर्क करें; सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
त्यौहारों से पहले सिविल लाइन पुलिस का कड़ा प्रहार: जरहाभाठा मिनीबस्ती में अशांति फैलाने वाले 12 उपद्रवियों पर शिकंजा, चाकूबाज गिरफ्तार तो 11 पर प्रतिबंधात्मक एक्शन
त्यौहारों से पहले सिविल लाइन पुलिस का कड़ा प्रहार: जरहाभाठा मिनीबस्ती में अशांति फैलाने वाले 12 उपद्रवियों पर शिकंजा, चाकूबाज गिरफ्तार तो 11 पर प्रतिबंधात्मक एक्शन बिलासपुर (सिविल लाइन)। आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ा है। जरहाभाठा मिनीबस्ती इलाके में उत्पात मचाने और शांति भंग करने की कोशिश में जुटे 12 उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने एक साथ दोतरफा कार्रवाई की है। इनमें से एक शातिर चाकूबाज को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि 11 अन्य आदतन उपद्रवियों पर बीएनएसएस (BNSS) की विभिन्न प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की गई है। धारदार चाकू लहरा रहा था 19 वर्षीय युवक, पुलिस ने दबोचा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाइन पुलिस की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मिनीबस्ती जरहाभाठा में एक युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहा है और दहशत फैलाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया। * आर्म्स एक्ट (धारा 25, 27) में गिरफ्तार आरोपी: विशाल डहरिया (उम्र 19 वर्ष), पिता रामफल डहरिया, निवासी भाठिया पेट्रोल पंप के सामने, मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर। शांति भंग करने वाले 11 बदमाशों पर BNSS की धाराओं में नकेल इलाके में माहौल बिगाड़ने, अड्डेबाजी करने और शांति व्यवस्था के लिए खतरा बने 11 अन्य अनावेदकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है: * फारूख कुरैशी (44 वर्ष), पिता निजामुद्दीन कुरैशी, निवासी मुंगेलीनाका, थाना सिविल लाइन * अमित श्रीवास (24 वर्ष), पिता अशोक श्रीवास, निवासी रपटा चौक चांटीडीह, थाना सरकंडा * राजेश्वर बहेलिया (50 वर्ष), पिता स्व. गोकुल बहेलिया, निवासी बजरंग चौक तालापारा, थाना सिविल लाइन * अब्दुल आबिद (38 वर्ष), पिता अब्दुल हामिद, निवासी वार्ड क्र. 16 मंगला, थाना सिविल लाइन * बाबा खान (40 वर्ष), पिता स्व. हसन खान, निवासी मरीमाई रोड भारत चौक, थाना सिविल लाइन * सईद अहमद (40 वर्ष), पिता शमीम अहमद, निवासी भारत चौक तालापारा, थाना सिविल लाइन * मोहम्मद जहीर खान (28 वर्ष), पिता कलाम खान, निवासी आदर्श चौक मंगला, थाना सिविल लाइन * आर्यन रात्रे (19 वर्ष), पिता प्रदीप रात्रे, निवासी मिनीबस्ती शिव मंदिर के पास, थाना सिविल लाइन * देव सिदार (22 वर्ष), पिता स्व. राज सिदार, निवासी मिनीबस्ती छोटा मंदिर के पास, थाना सिविल लाइन * समद अली (21 वर्ष), पिता समीर अली, निवासी तखतपुर, थाना तखतपुर * साहिल कुमार (22 वर्ष), पिता राज कुमार बघेल, निवासी पेंडारी, थाना सकरी पुलिस की दो टूक: अशांति फैलाने वालों को सीधे जेल सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी पर्वों के दौरान शहर में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, नशाखोरी, चाकूबाजी या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग जारी है और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सीधे वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
बिलासपुर में 'सफेदपोश कफनचोरों' को किसका संरक्षण? लाशों पर सौदेबाजी, 18 घंटे में ₹4.60 लाख का बिल; CMHO के 'काले तहखाने' से लेकर मंत्रालय तक चुप्पी पर सुलगते सवाल!
बिलासपुर में 'सफेदपोश कफनचोरों' को किसका संरक्षण? लाशों पर सौदेबाजी, 18 घंटे में ₹4.60 लाख का बिल; CMHO के 'काले तहखाने' से लेकर मंत्रालय तक चुप्पी पर सुलगते सवाल! विशेष पड़ताल / बिलासपुर ग्राउंड जीरो संवेदनशील सरकार, हाईटेक स्वास्थ्य व्यवस्था और 'जीरो टॉलरेंस' के दावे... बिलासपुर आते-आते सब किसी कचरे के डिब्बे में तब्दील हो जाते हैं। न्यायधानी का स्वास्थ्य महकमा इन दिनों किसी जिम्मेदार प्रशासनिक दफ्तर जैसा नहीं, बल्कि किसी पुराने किले के उस 'तहखाने' जैसा नजर आता है, जहां चीखें, फरियादें और जांच फाइलें सिर्फ इसलिए दफन कर दी जाती हैं ताकि रसूखदार अस्पताल लॉबी की तिजोरियों पर खरोंच न आए। 18 घंटे के इलाज का साढ़े चार लाख से ज्यादा का बिल, पैसों के लिए आदिवासी महिला की लाश को बंधक बनाना, ऑपरेशन के दौरान पेट में धागा छोड़ देना और सरकारी अस्पताल में ही प्रसूता को मौत के मुहाने पर धकेल देना... यह कोई अपराध कथा नहीं, बल्कि बिलासपुर के निजी और सरकारी अस्पतालों का खौफनाक सच है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिले के प्रभारी मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, संभाग के प्रभारी सचिव, कलेक्टर और CMHO की आंखें कब खुलेंगी? क्या मंत्रालय से लेकर जिला प्रशासन तक सिर्फ लाशों की गिनती और जांच कमेटियों के बहाने गढ़े जा रहे हैं? सुलगते 5 मामले, जो तंत्र की संवेदनहीनता का चीरहरण करते हैं: 1. एलाइट हॉस्पिटल: 18 घंटे में मरीज की मौत, ₹4.60 लाख का बिल थमाया व्यापार विहार स्थित इस अस्पताल में हार्ट अटैक के मरीज की सांसें उखड़ने के साथ ही ₹4.60 लाख का बिल परिजनों के हाथ में थमा दिया गया। जब सड़कों पर बवेला मचा, तो 'सेठिया मोलभाव' की तर्ज पर बिल 50% घटा दिया गया। पूरा छत्तीसगढ़ थू-थू कर रहा है, मगर जिले की CMHO अभी भी 'लिखित शिकायत' का इंतजार कर रही हैं। क्या इतनी बड़ी खुली लूट पर संज्ञान लेने के लिए स्वास्थ्य सचिव या कलेक्टर के हाथ बंधे हैं? 2. हरिओम हॉस्पिटल: पैसे के लिए आदिवासी महिला के शव को बनाया बंधक तोरवा स्थित इस अस्पताल ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं, जब बिल चुकता न होने पर एक मृत आदिवासी महिला के शव को बंधक बना लिया गया। मामला संसद तक गूंजा, राजनीतिक दखल के बाद शव छूटा। महीनों बीत गए, लेकिन CMHO का वही रटा-रटाया जुमला—"जांच हो गई है, रिपोर्ट भेजेंगे।" यह रिपोर्ट किस अलमारी में बंद है, इसका जवाब न प्रभारी सचिव के पास है, न जिला प्रशासन के पास। 3. पेंडलवार नर्सिंग होम: पेट में धागा छोड़ा, CMHO ने पहले ही बांट दी 'क्लीन चिट' डिलीवरी के दौरान महिला के पेट में धागा छोड़ देने का सनसनीखेज आरोप लगा। मरीज की जान पर बनी, तो उसे अपोलो शिफ्ट करना पड़ा। लेकिन विभागीय 'जांच' का करिश्मा देखिए—CMHO ने डॉक्टर को पहले ही निर्दोष घोषित कर दिया और दलील दे दी कि महिला को तो यूरिन इन्फेक्शन था। न्याय की उम्मीद किससे करें? 4. जिला अस्पताल: सरकारी चौखट पर प्रसूता की बिगड़ी हालत, परिजनों पर ही मढ़ दिया दोष तखतपुर की प्रसूता ज्योति देवांगन के गलत इलाज का मामला कलेक्टर तक पहुंचा। कलेक्टर ने जांच के आदेश भी दिए। पर मजाल है कि CMHO दफ्तर में कलेक्टर के आदेश की कोई कद्र हो! जांच शुरू होना तो दूर, उल्टे CMHO ने पीड़ित परिजनों को ही ज्ञान दे डाला कि "सफाई नहीं रखी इसलिए इन्फेक्शन हुआ।" ऊपर से बहाना यह कि डॉक्टरों का टोटा है, सिम्स से डॉक्टर मांग रहे हैं। 5. नोबल हॉस्पिटल: 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई', फाइलों को दीमक खाने का इंतजार इलाज में मौत के मामले में नोबल हॉस्पिटल की फाइल इस नाम पर दबा दी गई कि सिम्स से पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है। सत्ता के गलियारों तक सीधे सवाल: * स्वास्थ्य सचिव महोदय: राजधानी के वातानुकूलित कमरों से बाहर निकलिए। क्या बिलासपुर के नर्सिंग होम एक्ट को निजी अस्पताल संचालकों की मनमर्जी के आगे गिरवी रख दिया गया है? कोरोना काल से लेकर आज तक एक भी रसूखदार अस्पताल पर नकेल क्यों नहीं कसी गई? * जिले के प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव: बिलासपुर समीक्षा बैठकों में चाय-नाश्ते के अलावा क्या कभी इस 'मेडिकल माफिया' और लाचार CMHO की कार्यशैली पर सवाल उठाने की फुर्सत मिलेगी? जनता के वोट से बनी सरकार में जनता की लाशों की सौदेबाजी कब रुकेगी? * कलेक्टर बिलासपुर: आपके जांच आदेशों को अगर स्वास्थ्य विभाग रद्दी की टोकरी में डाल रहा है, तो प्रशासनिक इकबाल कहां है? क्या दोषियों के लाइसेंस निरस्त करने का साहस जिला प्रशासन दिखा पाएगा? बिलासपुर की जनता अब जांच के नाम पर लीपापोती से तंग आ चुकी है। यदि स्वास्थ्य महकमे के इस सिंडिकेट और लापरवाह निजी अस्पतालों पर तुरंत सख्त दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो यह सुलगता आक्रोश सड़कों पर फूटेगा—और तब जिम्मेदारी सिर्फ एक CMHO की नहीं, बल्कि पूरी सरकार और प्रशासन की होगी। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
🚨 CRIME BREAKING : 20 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार, गबन का मामला दर्ज
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। राजधानी रायपुर में एक ज्वेलरी वर्कशॉप से करीब 20 लाख रुपये कीमत का 150 ग्राम सोना लेकर कारीगर के फरार होने का मामला सामने आया है। वर्कशॉप संचालक की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी कारीगर के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 🔴 आभूषण बनाने के लिए दिया गया था सोना जानकारी के मुताबिक माँ महालक्ष्मी ज्वेलरी वर्कशॉप के संचालक तापस सामंत ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी एक ज्वेलरी कारीगर को आभूषण तैयार करने के काम के लिए करीब 150 ग्राम सोना दिया गया था। आरोप है कि कारीगर ने काम पूरा करने के बाद सोना वापस करने के बजाय उसे लेकर कथित तौर पर फरार हो गया। सोने की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। 🔎 पुलिस ने दर्ज किया गबन का मामला घटना की जानकारी मिलने के बाद वर्कशॉप संचालक ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी कारीगर के खिलाफ गबन का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश के साथ-साथ वर्कशॉप में सोने के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी फिलहाल कहां है और सोना लेकर किस स्थान पर गया, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
ऑपरेशन प्रहार' के तहत बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइकिल रिक्शा में अवैध कबाड़ खपाने निकले दो शातिर दबोचे, चोरी का लोहा जब्त
'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइकिल रिक्शा में अवैध कबाड़ खपाने निकले दो शातिर दबोचे, चोरी का लोहा जब्त बिलासपुर (बिल्हा)। जिले में अवैध कबाड़ के काले कारोबार और चोरी की वारदातों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बिल्हा पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने भैंसबोड फाटक के पास घेराबंदी कर दो कबाड़ियों को रंगे हाथों पकड़ा, जो साइकिल रिक्शा में भारी मात्रा में चोरी का लोहे का कबाड़ लोड कर खपाने की फिराक में थे। भैंसबोड फाटक के पास पुलिस ने की घेराबंदी बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा जिले में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं सीएसपी चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही थी। 3 सितंबर 2026 को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि दो व्यक्ति साइकिल रिक्शा में अवैध लोहे का कबाड़ लेकर भैंसबोड फाटक के रास्ते बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदेहियों को धर दबोचा। पूछताछ में हुआ खुलासा, 310 किलो लोहा बरामद पकड़े गए आरोपियों से जब रिक्शे में लदे सामान के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से चोरी का लोहा खरीदकर अवैध रूप से बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण व जप्ती: * भानु प्रताप चतुर्वेदी (29 वर्ष), पिता लक्ष्मण प्रसाद चतुर्वेदी, निवासी मिनीबस्ती, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर (इस्तगाशा क्रमांक 02/2026) * जप्ती: लोहे की छड़ व टीना (वजन 150 किग्रा) * मुकेश दास मानिकपुरी (29 वर्ष), पिता जीवन दास मानिकपुरी, निवासी बोडसरा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर (इस्तगाशा क्रमांक 03/2026) * जप्ती: लोहे की छड़, टीना व अन्य कबाड़ (वजन 160 किग्रा) पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 310 किलोग्राम कबाड़ और परिवहन में प्रयुक्त साइकिल रिक्शा सहित सामग्री जब्त की। दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(1) (1-4) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में रही इनकी भूमिका इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई मंजुला साहू, रोशनी ध्रुव, प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा, अनिल बंजारे तथा आरक्षक अर्जुन जांगड़े व संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिल्हा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध कबाड़ का धंधा करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
पचपेड़ी में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार: बस्ती में राहगीरों को धमका रहा था रोहित पाटले, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल
पचपेड़ी में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार: बस्ती में राहगीरों को धमका रहा था रोहित पाटले, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल बिलासपुर (पचपेड़ी)। जिले में चाकूबाजों, उपद्रवियों और हथियार लहराकर आमजन में खौफ पैदा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पचपेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बस्ती में खुलेआम धारदार तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 21 वर्षीय आदतन बदमाश को रंगे हाथों धर दबोचा। बस्ती में तलवार लेकर मचा रहा था उत्पात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं एसडीओपी मस्तूरी सुदीप सरकार द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देश के तहत 2 सितंबर 2026 को पचपेड़ी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पचपेड़ी की बस्ती में एक आदतन बदमाश हाथ में धारदार तलवार लेकर घूम रहा है और आने-जाने वाले ग्रामीणों को डरा-धमका कर इलाके में दहशत फैला रहा है। घेराबंदी कर पकड़ा, तलवार जब्त सूचना पर तत्काल हरकत में आई पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। * गिरफ्तार आरोपी: रोहित पाटले (उम्र 21 वर्ष), पिता जगनू पाटले, निवासी पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार जब्त कर अपने कब्जे में ले ली। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 262/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर यह सख्ती लगातार जारी रहेगी।