Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

*: बागबाहरा - इस स्कूल में पढ़ना था सपना, अब वहां जाने से डरने लगे बच्चे! महासमुंद स्कूल मामला: जांच पूरी, कार्रवाई कब?*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  देवराम चौहान  रिपोर्टर सरायपाली ...

State Head • Nov 19, 2026

More Stories

● *बीच-बचाव करने गए व्यक्ति पर बांस के डंडे और हाथ-मुक्कों से हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*

✍️जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू  बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस* थाना लवन दिनांक: 19.11.2026   ● *ग्राम बगबुडा में आरोपियों द्वारा मारपीट करते हुए, पहुंचाया गया गंभीर चोंट* ● *गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहे आरोपियों को ग्राम बगबुड़ा से दबोचा गया* ● *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त लंबा बांस का डंडा जब्त*   पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मारपीट, हुड़दंग और हिंसा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत घर के सामने विवाद छुड़ाने गए व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है।     *घटना का संक्षिप्त विवरण:*- दिनांक 10.11.2026 की रात्रि करीब 08:00 बजे प्रार्थी अपने घर के अंदर था। घर के सामने झगड़ा-लड़ाई की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकला, तो देखा कि आरोपी गाली-गलौज कर उसके भाई बिट्टू वर्मा से विवाद कर रहे थे।   जब प्रार्थी अपने भाई को छुड़ाने गया, तो आरोपियों ने एक राय होकर उसे माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-थप्पड़ से चेहरे और शरीर पर मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी द्वारा लंबे बांस के डंडे से प्रार्थी के सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई गई।    *पुलिस कार्रवाई एवं साक्ष्य संकलन:*- प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्र. 400/2026, धारा 296, 115(2),351(2),118(1),3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल ग्राम बगबुड़ा कुआं चौक का बारीकी से निरीक्षण किया तथा प्रार्थी, आहत एवं गवाहों के कथन लेखबद्ध किए। आरोपियों के गिरफ्तारी से बचने के लिए बाहर भागने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम बगबुड़ा से तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त एक लंबा बांस का डंडा विधिवत जब्त किया गया। सभी आरोपियों को दिनांक 19.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।     गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: 1. मालिकराम वर्मा उर्फ पटेल वर्मा (पिता सुरीतराम वर्मा, उम्र 51 वर्ष, निवासी- ग्राम बगबुड़ा, थाना लवन 2. विवेक वर्मा उर्फ मोनू वर्मा (पिता पंचूराम वर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी- ग्राम बगबुड़ा, थाना लवन, 3. लीलेश वर्मा उर्फ नीलमणि वर्मा (पिता कृष्ण कुमार वर्मा उर्फ बल्लू वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी- ग्राम बगबुड़ा, थाना लवन,  4.

Nov 19, 2026 Read

अवैध शराब के कारोबार पर धमतरी पुलिस का करारा प्रहार: कुरूद एवं केरेगांव में दबिश देकर दो शराब कोचियों को रंगे हाथों पकड़ा

✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    *देशी शराब और कच्ची महुआ शराब की अवैध बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 1,810/- रुपये का सामान जप्त*   एसपी श्रीमती भावना पांडेय के सख्त निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही,अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को दी जा रही कड़ी चेतावनी*    धमतरी जिले में अवैध शराब के कारोबार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री तथा अवैध रूप से शराब का भंडारण एवं परिवहन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।  एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में थाना कुरूद एवं थाना केरेगांव पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से देशी शराब, कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री की नगद रकम जप्त की है। दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।   *कार्यवाही का विस्तृत विवरण* *(01) थाना कुरूद* - नया बस स्टैंड के पास अवैध देशी शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार   थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नया बस स्टैंड कुरूद स्थित शौचालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और शराब बिक्री करते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।   *गिरफ्तार आरोपी*  की पहचान ठाकुर राम यादव (पिता स्व. लालजी यादव), उम्र 23 वर्ष, निवासी संजय नगर कुरूद के रूप में हुई।   ▪️पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से: - 12 पौवा देशी शराब - कीमत 960/- रुपये। - शराब बिक्री की नगद रकम - 300/- रुपये।   इस प्रकार कुल 1,260/- रुपये का सामान जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।   ▪️*(02)- थाना केरेगांव*-  ग्राम फुटहामुड़ा में कच्ची महुआ शराब बेचते आरोपी पकड़ाया   इसी प्रकार थाना केरेगांव पुलिस को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर ग्राम फुटहामुड़ा में दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर के सामने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।   ▪️*गिरफ्तार आरोपी* की पहचान रमलू नेताम (पिता स्व. रामसिंह नेताम), उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम फुटहामुड़ा के रूप में हुई।   ▪️पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से: - 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब - कीमत 350/- रुपये। - शराब बिक्री की नगद रकम - 200/- रुपये।   इस प्रकार कुल 550/- रुपये का सामान जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।   *धमतरी पुलिस की सख्त चेतावनी* धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध लगातार दबिश एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।   धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री अथवा अन्य किसी भी अवैधानिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।   अवैध कारोबार पर प्रहार, सुरक्षित समाज का संकल्प - धमतरी पुलिस।

Nov 19, 2026 Read

कोरर बस स्टैंड पर वाहन चालक को चाकू घोंपकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कोरर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  पोस्ट: जिला रिपोर्टर  जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन   कोरर बस स्टैंड पर वाहन चालक को चाकू घोंपकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कोरर पुलिस ने किया गिरफ्तार। 🟪घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार चाकू अनुकरण के व्यवसायों से बरामद। 🔳घटना का संक्षिप्त विवरण ◽दिनांक 18.11.2026 को प्रार्थी चमन लाल साहू, पिता उदय लाल साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी कांकेर द्वारा थाना कोरर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उत्तरदायी खेमन नेताम द्वारा उसके सीने पर चाकू लगाकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। प्रार्थी द्वारा उत्तरदायी को रोकने एवं हटाने का प्रयास करने पर उत्तरदायी ने अपने हाथ में रखे चाकू से प्रार्थी के बाएं हाथ के अंगूठे पर वार कर चोट पहुंचाई। ◽प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोरर में अपराध क्रमांक 144/2026, धारा 296, 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔳पुलिस की कार्रवाई ◽घटना की ज़िम्मेदार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोरर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। ◽थाना प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी खेमन नेताम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 भी जोड़ी गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के स्पष्टीकरण पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त की गई। 🔳गिरफ्तार आरोपी का विवरण खेमन नेताम, पिता स्व. नीलम नेताम, उम्र 25 वर्ष, निवासी राडवाही, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)। 🔳जप्त सामग्री - घटना में प्रयुक्त एक स्टील का धारदार चाकू। 🔳पुलिस टीम का विवरण निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा (थाना प्रभारी कोरर), सहायक उप निरीक्षक वीर सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक कन्हैया पटेल एवं प्रधान आरक्षक लकेश कुमार रावते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nov 19, 2026 Read

नरहरपुर क्षेत्र से 40 गौवंश चोरी के मामले का कांकेर पुलिस ने किया खुलासा, ओडिशा के रायघर एवं पापड़ाहांडी क्षेत्र के 02 गौ-तस्करों को किया गया गिरफ्तार।

 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़    फैजल मेमन   ब्लॉक रिपोर्टर सरोना / नरहरपुर  जिला: कांकेर 🟩प्रेस ब्रीफिंग🟩जिला–उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)🟩थाना नरहरपुर🟩दिनांक : 19.11.2026 🟪नरहरपुर क्षेत्र से 40 गौवंश चोरी के मामले का कांकेर पुलिस ने किया खुलासा, ओडिशा के रायघर एवं पापड़ाहांडी क्षेत्र के 02 गौ-तस्करों को किया गया गिरफ्तार। 🟪गौशाला ले जाने का झांसा देकर लगभग 40 गौवंश चोरी कर बेचने के मामले में नरहरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।🟪 प्रकरण में अब तक कुल 15 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार। 🔳घटना का संक्षिप्त विवरण◽प्रार्थी रविकांत ठाकुर, पिता स्व. लक्ष्मीनारायण ठाकुर, उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08 नरहरपुर द्वारा थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.09.2026 की रात्रि से नरहरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों के गाय एवं बछड़े लापता हैं। ◽प्रार्थी के अनुसार, दिनांक 30.09.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे हिमांशु तिवारी, गौरव शोरी, मनीष बघेल एवं विश्वनाथ कौशिक द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि गौवंशों को गौशाला पंडरीपानी, सिहावा ले जाया जा रहा है। इसके बाद लगभग 40 गौवंशों को 06 पिकअप वाहनों में भरकर ले जाया गया। ग्रामीणों द्वारा गौशाला पंडरीपानी, सिहावा पहुंचकर जानकारी लेने पर वहां के कर्मचारियों ने गौवंशों को लाए जाने से इनकार किया। ◽पूछताछ में जानकारी मिली कि 06 पिकअप वाहनों में ले जाए गए गौवंशों में से कुछ ग्रामीणों में बांट दिए गए तथा शेष को बेच दिया गया। इस प्रकार लगभग 40 गौवंश, जिनकी अनुमानित कीमत ₹2,80,000 थी, चोरी कर बेचे जाने की जानकारी सामने आई। ◽प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔳पुलिस की कार्रवाई:-----◽मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश कुमार पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक श्री शिवेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। ◽विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर चोरी किए गए गौवंशों को ओडिशा के रायघर एवं पापड़ाहांडी क्षेत्र में बेचे जाने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि 06 पिकअप वाहनों में ले जाए गए गौवंशों में से 10 गौवंश ग्रामीणों में बांटे गए, जबकि शेष गौवंशों को अलग-अलग व्यक्तियों के माध्यम से ओडिशा के ग्रामीणों को बेचा गया। ◽प्राप्त जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर पुलिस टीम ओडिशा रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी लछिंदर उर्फ लच्छू सतनामी के निवास ग्राम झोड़ापारा, रायघर तथा आरोपी सूरी नाग के निवास ग्राम सानकुमड़ी, पापड़ाहांडी में दबिश दी गई। दोनों आरोपी वहां नहीं मिले। बाद में उनके जामगांव क्षेत्र में छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों को अभिरक्षा में लिया गया। ◽पूछताछ  के आधार पर आरोपियों द्वारा विजय साहू एवं प्रियेश साहू से गौवंश खरीदकर रायघर एवं कोटागांव बाजार में ग्रामीणों को बेचे जाने की जानकारी सामने आई। प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 🔳गिरफ्तार आरोपियों का विवरण1. लछिंदर उर्फ लच्छू सतनामी, पिता स्व. दनर सतनामी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ढोड्रापारा, रायघर, थाना रायघर, जिला नवरंगपुर, ओडिशा।2. सूरी नाग, पिता हीराधर नाग, उम्र 41 वर्ष, निवासी सानकुमड़ी, थाना पापड़ाहांडी, जिला नवरंगपुर, ओडिशा। 🔳पुलिस टीम का विवरण निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत (थाना प्रभारी नरहरपुर), उप निरीक्षक बुधारू राम मरकाम, प्रधान आरक्षक विमल भास्कर, आरक्षक गुलशन मंडावी एवं आरक्षक पवन मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 📢कांकेर पुलिस की अपीलपशुधन की खरीदी-बिक्री एवं परिवहन के दौरान आवश्यक दस्तावेजों तथा वैधानिक प्रक्रिया का पालन करें। किसी भी प्रकार की पशुधन चोरी, अवैध परिवहन अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस  हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Nov 19, 2026 Read

उजियारा अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से देशी महुआ शराब का परिवहन करते एक आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर जिला: कांकेरशैलेन्द्र जैन उजियारा अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से देशी महुआ शराब का परिवहन करते एक आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG 19 BJ 6636 में कर रहा था अवैध शराब का परिवहन।🟪आरोपी के कब्जे से 20 लीटर देशी महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त जुपीटर स्कूटी सहित कुल ₹32,000 की संपत्ति जप्त। 🔳 घटना का संक्षिप्त विवरणपुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में जिले में संचालित **“उजियारा अभियान”** के तहत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 🔳इसी क्रम में दिनांक 19.11.2026 को थाना सिटी कोतवाली कांकेर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मनकेसरी की ओर से एक व्यक्ति जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG 19 BJ 6636 में अवैध रूप से हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब का परिवहन करते हुए कांकेर की ओर आ रहा है। 🔳सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर भण्डारीपारा जाने वाली सड़क पर महादेव वार्ड स्थित आटा चक्की के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम **दिलीप कुमार एट्टी, उम्र 40 वर्ष, निवासी एम.जी. वार्ड, कांकेर** बताया। 🔳वाहन एवं आरोपी की तलाशी लेने पर चार नग 5-5 लीटर की जरकीन में कुल 20 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,000 है, तथा परिवहन में प्रयुक्त जुपीटर स्कूटी, कीमत ₹30,000, बरामद की गई। 🔳आरोपी दिलीप कुमार एट्टी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 418/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई। 🔳 आरोपी का विवरण1. दिलीप कुमार एट्टी पिता परेन्द्र एट्टी, उम्र 40 वर्ष, निवासी एम.जी. वार्ड, कांकेर। 🔳 जप्त मशरूका1. देशी महुआ शराब – 20 लीटर, कीमत ₹2,000।2. जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG 19 BJ 6636 – कीमत ₹30,000। **कुल जप्त मशरूका – ₹32,000।** 🔳कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमनिरीक्षक जितेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक दीनेश कुलदीप, कौशल साहू, आरक्षक रोशन राठौर, संतोष मरकाम, चंद्रशेखर वट्टी, अनिल मरकाम एवं रोमेश दीवान।

Nov 19, 2026 Read

धमतरी पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान तेज: सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही..!

धमतरी पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान तेज: सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही..! ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    धमतरी पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान तेज: सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही, कोटपा एक्ट के तहत 67 प्रकरण दर्ज,एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिलेभर में चला विशेष चेकिंग अभियान: नियमों का उल्लंघन करने वालों से 13,400/- रुपये का जुर्माना वसूला गया,सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान एवं तंबाकू नियंत्रण नियमों की अनदेखी करने वालों को धमतरी पुलिस की सख्त चेतावनी, भविष्य में भी जारी रहेगी वैधानिक कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के कुशल निर्देशन में जिले में नशामुक्त वातावरण के निर्माण,आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मादक पदार्थों एवं नशे से संबंधित सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादों के नियम विरुद्ध उपयोग और विक्रय के विरुद्ध भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।इसी तारतम्य में दिनांक 18 नवंबर 2026 को जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों तथा कोटपा (COTPA) एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन जांच एवं चालानी कार्यवाही की गई। धमतरी पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा बाजार, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित किया गया तथा उनके विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। इस विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में कुल 67 प्रकरण दर्ज कर 13,400/- रुपये का जुर्माना वसूला गया। ▪️*थानावार की गई कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है:*▪️ थाना कोतवाली: 10 प्रकरण (2,000/-रूपये जुर्माना) ▪️ थाना नगरी: 10 प्रकरण(2000/-रूपये जुर्माना) ▪️ थाना भखारा: 08 प्रकरण (1,600/-रूपये जुर्माना) ▪️ थाना अर्जुनी: 07 प्रकरण (1,400/-रूपये जुर्माना) ▪️ थाना मगरलोड: 07 प्रकरण (1,400/- जुर्माना) ▪️ चौकी बिरेझर: 07 प्रकरण (1400 जुर्माना) ▪️ थाना रुद्री: 06 प्रकरण (1,200/-रूपये जुर्माना) ▪️थाना कुरुद: 04 प्रकरण (800/-रूपये जुर्माना) ▪️थाना सिहावा: 04 प्रकरण(800/-रूपये जुर्माना) ▪️ थाना केरेगांव: 03 प्रकरण (600/-रूपये जुर्माना) ▪️थाना बोराई: 01 प्रकरण(200/-रूपये जुर्माना) सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक अनुशासन को लेकर धमतरी पुलिस प्रतिबद्धधमतरी पुलिस का उद्देश्य केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही करना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों को तंबाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं सुरक्षित सामाजिक वातावरण तैयार करना भी है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान से वहां मौजूद अन्य नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध संबंधी नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। धमतरी पुलिस की आम नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील धमतरी पुलिस द्वारा आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की जाती है कि -: सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करें तथा धूम्रपान निषेध संबंधी नियमों का पालन करें। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पादों का विक्रय न करें।नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करें तथा निर्धारित वैधानिक प्रावधानों का पालन करें।सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता, अनुशासन एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें। धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सघन चेकिंग एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। धमतरी पुलिस - कानून का पालन, जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और नशामुक्त समाज का संकल्प।

Nov 19, 2026 Read

अवैध शराब के खिलाफ दुर्ग आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 109 बल्क लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    दुर्ग। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए अवैध महुआ शराब, महुआ लाहन और देशी मदिरा जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान कुल 109 बल्क लीटर शराब जब्त की गई।   आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम घोरारी में कार्रवाई करते हुए 100 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 300 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। वहीं, ग्राम घटिया खुर्द (नंदनी नगर) में 50 पाव देशी मदिरा मसाला, जिसकी मात्रा 9 बल्क लीटर बताई गई है, जब्त की गई। इस मामले में आरोपी रिनु पवार को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।   जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।   अवैध शराब के विरुद्ध प्रशासन का अभियान लगातार जारी है।

Nov 19, 2026 Read

रायपुर में नवजात की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन महिलाएं गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    इलाज और मुफ्त प्रसव का झांसा देकर ओडिशा से गर्भवती महिला को बुलाया, डिलीवरी के बाद नवजात समेत बनाया बंधक रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने निःशुल्क प्रसव और उपचार कराने का झांसा देकर ओडिशा की एक गर्भवती महिला को रायपुर बुलाया। प्रसव के बाद नवजात बच्चे को बेचने की कोशिश की गई। महिला द्वारा इसका विरोध करने पर उसे बच्चे समेत बंधक बनाकर डराया-धमकाया गया। मामले में आजाद चौक थाना पुलिस ने तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   मुफ्त इलाज का झांसा देकर बुलाया रायपुर   पुलिस के अनुसार, पीड़िता का गर्भावस्था के दौरान रायपुर निवासी कृतिका साहू से संपर्क हुआ था। कृतिका ने उसे निःशुल्क प्रसव और उपचार कराने का भरोसा दिलाया और रायपुर बुला लिया। यहां पहुंचने पर उसकी मुलाकात गीतिका और अहिल्या से कराई गई। इसके बाद महिला को गोगांव स्थित अहिल्या के घर में ठहराया गया।   आरोप है कि तीनों महिलाओं ने पीड़िता की आर्थिक स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की। उन्होंने नवजात शिशु को किसी निःसंतान दंपत्ति को बेचने के बदले मोटी रकम दिलाने का लालच दिया। जब महिला ने अपने बच्चे को बेचने से साफ इनकार कर दिया तो उसे डराया-धमकाया जाने लगा।   प्रसव के बाद मां-बच्चे को बनाया बंधक   पीड़िता के मुताबिक, 4 नवंबर 2026 को प्रसव के बाद आरोपियों ने उसे नवजात बच्चे समेत दोबारा अहिल्या के घर ले जाकर बंधक बना लिया। आरोपियों ने धमकी दी कि प्रसव में हुए खर्च की भरपाई उसके बच्चे को बेचकर की जाएगी। महिला की सहमति के बिना नवजात को बेचने का प्रयास भी किया जा रहा था।   तीनों महिला आरोपी गिरफ्तार   पीड़िता की शिकायत पर आजाद चौक थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3), 143(4), 318(4) और 61 के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।   अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के भी संकेत   पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों की अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त में संलिप्तता के संकेत मिले हैं। इसके बाद पुलिस संभावित नेटवर्क की जांच में जुट गई है। आरोपियों से पूछताछ कर अन्य संलिप्त व्यक्तियों और पूर्व में हुई घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।   गिरफ्तार महिला आरोपियों के नाम:   1. कृतिका साहू (34 वर्ष), निवासी आमापारा रामकुंड, थाना आजाद चौक, रायपुर। 2. अहिल्या नामदेव (40 वर्ष), निवासी सीतानगर गोगांव, थाना गुढ़ियारी, रायपुर। 3. गीतिका नाग (36 वर्ष), निवासी स्टोर पारा पुरैना, भिलाई-3, जिला दुर्ग।   पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Nov 18, 2026 Read

साथ में खींचे गये फोटो को गलत इस्तेमाल कर सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर पैसा उगाही करने वाली आरोपिया को किया गया गिरफ्तार।

✍️ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला    विडियो वायरल नहीं करने के नाम पर आरोपिया द्वारा 2,00000 रू का उगाही किया गया है। नाम आरोपी :- 01.- प्राची कश्यप पिता अशोक कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी गौठान के पास लोफंदी थाना कोनी जिला बिलासपुर छ.ग.।   विवरणः मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सूर्या सोनी पिता स्व. सुरेन्द्र कुमार सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी खपरगंज कल्लू बाडा थाना सिटी जिला बिलासपुर के द्वारा दिनांक 18.11.26 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपिया वर्ष 2025 में दुकान में काम करने के लिए आयी थी एवं 03 वर्ष तक दुकान में काम कर चली गयी थी। जिसका राशि भुगतान कर दिया गया था, उसी दौरान आरोपिया एवं प्रार्थी से जान पहचान होने पर फोन के माध्यम से चैटिंग कर बात चीत करते एवं एक दुसरे के परिचय पश्चात साथ में खिंचे गये फोटो को अन्य को वायरल कर सामाजिक रूप से अपमानित करने के एवज में रकम मांग कर ब्लैकमेलिंग एवं झुठे केश में फसा देने की धमकी देने पर प्रार्थी के द्वारा लोक लाज के भय से आरोपिया को 2,00000 रु आनलाईन एवं नगदी के रूप में दिया है। आरोपिया द्वारा बार-बार फोन कर विडीयो वायरल करने की धमकी देकर पैसा की मांग करना एवं नहीं देने पर आत्महत्या करने धमकी देना, कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध कमांक-692/26 धारा 308(2),296,351 (3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के संबंध में श्रीमान-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराकर आरोपिया को त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर आरोपिया को आज दिनांक 18.11.26 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

Nov 18, 2026 Read

रायगढ़ में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 66.80 क्विंटल धान जब्त

सोनू महंत। ब्लॉक रिपोर्टर    लैलूंगा से रायगढ़ तक अलग-अलग स्थानों पर जांच, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज; 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी   रायगढ़, 18 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध धान की खरीदी-बिक्री, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में अलग-अलग स्थानों पर जांच के दौरान कुल 66.80 क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया। संबंधित मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।   मुकड़ेगा में 14 क्विंटल धान जब्त   एसडीएम लैलूंगा की टीम ने ग्राम मुकड़ेगा में सुदूराम चौहान के पास रखे 34 कट्टा धान की जांच की। करीब 14 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर उसे जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।   रायगढ़ में मकान और किराना दुकानों की जांच   मंडी टीम ने रायगढ़ के काशीराम चौक स्थित विनोद जांगड़े के मकान की जांच के दौरान 70 कट्टा यानी 28 क्विंटल धान पाया। इस मामले में मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।   वहीं, मंडी, राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने श्री अनिल किराना के यहां 30 कट्टा तथा सीता किराना, शरद अग्रवाल के यहां 32 कट्टा धान पाया। दोनों स्थानों से कुल 62 कट्टा यानी 24.80 क्विंटल धान मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।   20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी   अवैध धान की खरीदी-बिक्री और परिवहन रोकने के लिए जिले में 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन पर तीन पालियों में 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले वाहनों और धान की जांच के लिए राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।   10 तहसीलों में गठित किए गए उड़नदस्ता दल   जिले में निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। इसके अलावा सभी 10 तहसीलों में उड़नदस्ता दल बनाए गए हैं। इन दलों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध धान की खरीदी, परिवहन और भंडारण पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निगरानी कर नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है

Nov 18, 2026 Read

अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग ने थाना सारंगढ़ को किया सुपुर्द

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा; तीन रेत घाटों को संचालन की अनुमति, पीएम आवास हितग्राहियों को मिलेगी मुफ्त रेत परिवहन की सुविधा   सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 नवंबर 2026। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने ग्राम जसपुर और बड़े गुंतली में औचक निरीक्षण कर अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा। विभाग ने तीनों वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना सारंगढ़ के सुपुर्द कर दिया।   बिना ई-टीपी रेत परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई   खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध इलेक्ट्रॉनिक परिवहन अनुज्ञा (ई-टीपी) के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति एवं वाहन के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 सहित प्रचलित खनिज नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।   तीन रेत घाटों के संचालन को मिली अनुमति   जिले में रेत की वैध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खनिज विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत प्रतिलोम नीलामी के माध्यम से सात नवीन रेत घाटों की निविदा प्रक्रिया पूरी की है। इनमें ग्राम दहिदा एवं जसपुर (तहसील सारंगढ़) तथा ग्राम बरगांव (तहसील सरिया) के तीन रेत घाटों के संचालन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अनुमति प्रदान कर दी गई है। इन स्वीकृत घाटों से शासन के खनिज वेब पोर्टल के माध्यम से ई-टीपी जारी की जाएगी।   पीएम आवास हितग्राहियों को मिलेगी निःशुल्क रेत परिवहन सुविधा   इस पूरी व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों के लिए भी राहत भरी खबर है। शासन ने आवास निर्माण में रेत की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘ई-रेत संगवारी’ मोबाइल ऐप के माध्यम से रेत परिवहन में छूट की सुविधा दी है। पात्र हितग्राही ऐप के माध्यम से प्रमाण पत्र प्राप्त कर रेत का निःशुल्क परिवहन करा सकेंगे।   अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क   योजना एवं निःशुल्क रेत परिवहन सुविधा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत में पदस्थ सहायक नोडल अधिकारी श्री दिलीप साहू के मोबाइल नंबर 7000032637 पर संपर्क किया जा सकता है।   जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि रेत एवं अन्य खनिजों का परिवहन केवल वैध ई-टीपी के माध्यम से ही करें। अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़...

Nov 18, 2026 Read

अवैध रेत-चूनापत्थर परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, फिंगेश्वर-पाण्डुका में 2 हाइवा जब्त

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद    गरियाबंद 18 नवंबर 2026 जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।   पहला मामला - सरकड़ा पैरी नदी क्षेत्र:   खनिज विभाग को 16 नवंबर 2026 को तहसील छुरा अंतर्गत ग्राम सरकड़ा के पैरी नदी क्षेत्र में रात के समय रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त हुई थी। विभागीय टीम ने ग्रामवासियों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके पर अवैध उत्खनन बंद पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि खदान प्रारंभ हेतु भूमिपूजन हुआ है, पर कार्य शुरू नहीं हुआ है।   दूसरा मामला - फिंगेश्वर में अवैध परिवहन करते हाइवा जब्त:   इसी तरह विकासखंड फिंगेश्वर क्षेत्र में रात के समय रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर 17 नवंबर 2026 को नगर पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत स्वीकृत रेत खदान गदहीडीह (गणेशपुर), सुखा नदी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया।   निरीक्षण के दौरान खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक हाईवा वाहन जब्त कर सुरक्षार्थ थाना फिंगेश्वर की अभिरक्षा में रखा गया।   इसके अलावा खनिज चूनापत्थर (निम्न श्रेणी) का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक अन्य हाईवा वाहन जब्त कर थाना पाण्डुका की अभिरक्षा में रखा गया है।   कड़ी कार्रवाई के निर्देश:   प्रभारी खनि अधिकारी गरियाबंद ने बताया कि खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।   विभाग ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Nov 18, 2026 Read