हथखोज हत्याकांड: दो साल से फरार आरोपी हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्...
More Stories
बस स्टैंड के पास गांजा बेच रहा था महाराष्ट्र का आरोपी, 2.5 किलो गांजा जब्त
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पदमनाभपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास गांजा बेच रहे महाराष्ट्र निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.520 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पदमनाभपुर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसंत श्याम राव ओमकारे (32 वर्ष) निवासी अंतुले नगर, येवलेबाड़ी, थाना कोंढवा, पुणे, महाराष्ट्र बताया। आरोपी के पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर उसमें 2.520 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा ₹540 नगद बिक्री रकम और करीब ₹1,000 कीमत का मोबाइल फोन भी जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹1,26,540 बताई गई है। मामले में पदमनाभपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 529/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख), 27(क) NDPS Act के तहत कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी दूसरे राज्य से गांजा लेकर दुर्ग पहुंचा था और सार्वजनिक स्थान पर ग्राहकों की तलाश कर गांजे की बिक्री कर रहा था। पुलिस मामले में गांजा कहां से लाया गया और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच कर रही है।
*कांकेर में 70 करोड़ रुपये का विशाल निवेश घोटाला, डेढ़ साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 500 लोगों को- ठगा*
कांकेर -- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी में निवेश के नाम पर करीब 500 लोगों से लगभग 70 करोड़ रुपये की ठगी की गई।आरोपियों ने कंपनी में पैसा निवेश करने पर 5 प्रतिशत ब्याज (कमीशन) देने और डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया था। मामले में अंतागढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के संचालकों ने लोगों को निवेश पर 5 प्रतिशत ब्याज (कमीशन) देने और डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। इसके बाद कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बीजापुर समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों से कंपनी में निवेश कराया गया। आरोप है कि पीड़ितों में सरकारी कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हैं। उन्हें अलग-अलग बैंकों से लोन लेने के लिए प्रेरित किया गया और लोन से प्राप्त पूरी राशि कंपनी में निवेश कराई गई।शुरुआत में आरोपियों ने कुछ किश्तों का भुगतान किया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने भुगतान करना बंद कर दिया और लोगों की जमा राशि लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर आकाश श्री श्रीमाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ आशीष बंछोर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी संतोष सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस ने जांच शुरू की। अंतागढ़ पुलिस और साइबर सेल कांकेर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी दयाशंकर साहू को ग्राम ढेलका, साजा, जिला बेमेतरा से और नितिन निर्मलकर को रायपुर से पकड़ा गया। पूछताछ और विवेचना के आधार पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में अंतागढ़ थाना में अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत धारा 420, 120(बी), 112 और 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस मामले में धोखाधड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। *गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी-* दयाशंकर साहू(45 वर्ष) निवासी बंदरचुआ, थाना ढोकड़ा, जिला जशपुर। वर्तमान पता—भिलाई सेक्टर-9, हुडको, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग। नितिन निर्मलकर (26 वर्ष) निवासी गधियापारा, सिरसाकला, पोस्ट सिरसाकला, थाना भिलाई, जिला दुर्ग। वर्तमान पता—मटपारा, बजरंग चौक, रायपुर, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट जिला बस्तर छत्तीसगढ़ हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़
शहीद स्मारक के पास तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर, 5 सितंबर। राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मौदहापारा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को सूचना मिली थी कि शहीद स्मारक के पास एक युवक धारदार तलवार लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित नेताम (19 वर्ष), पिता अमित नेताम, निवासी गोधपारा छेरीखेड़ी, थाना मंदिर हसौद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से लोहे की धारदार तलवार बरामद की है। मामले में मौदहापारा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 143/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पूर्व में तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
बिलासपुर बवाल: सिरगिट्टी पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 और उपद्रवी दबोचे गए; मुख्य सूत्रधार सोहेल का निकला जुलूस, अब तक कुल 25 सलाखों के पीछे
हमर प्रदेश CG रिपोर्ट: अभिषेक कुमार पाण्डेय, स्टेट हेड रिपोर्टर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) बिलासपुर बवाल: सिरगिट्टी पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 और उपद्रवी दबोचे गए; मुख्य सूत्रधार सोहेल का निकला जुलूस, अब तक कुल 25 सलाखों के पीछे बिलासपुर। शहर के खपरगंज और तिफरा-सिरगिट्टी क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन भड़के हिंसक उपद्रव, पथराव और खुलेआम फायरिंग के मामले में पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मुख्य आरोपी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ सोहेल खान की गिरफ्तारी और पैदल जुलूस के बाद अब सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से 5 अन्य फरार आरोपियों को भी धर दबोचा गया है। इसके साथ ही इस पूरे बवाल में गिरफ्तार उपद्रवियों की कुल संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है। दहशतगर्दों पर दोतरफा प्रहार: मुख्य आरोपी की हेकड़ी निकली, नए 5 साथी भी अंदर शहर की शांति भंग करने वाले आदतन बदमाश सोहेल खान को पुलिस ने जब गोल बाजार और सदर बाजार की सड़कों से पैदल कोर्ट तक ले जाकर पेश किया, तो दहशत फैलाने वालों का खौफ जनता के सामने काफूर हो गया। एक तरफ जहां मुख्य आरोपी खुद को बेकसूर बता रहा था, वहीं सीसीटीवी और वीडियो फुटेज में वह गोलियां दागते साफ नजर आया। इसी क्रम में जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने कुंदरापारा और तिफरा क्षेत्र में दबिश देकर घटना से जुड़े 5 और युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। ताजा कार्रवाई: सिरगिट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार नए 5 आरोपी * सन्नी ध्रुव (उम्र 18 वर्ष 12 दिन), पिता: शिवनारायण ध्रुव, साकिन: कुंदरापारा भगत सिंह आजाद नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी * दुर्गेश पुरी गोस्वामी उर्फ गोगा (उम्र 19 वर्ष), पिता: मनहरण पुरी गोस्वामी, साकिन: कुंदरापारा वार्ड–5 तिफरा, थाना सिरगिट्टी * अभिजीत नेताम उर्फ निखिल नेताम (उम्र 19 वर्ष), पिता: सुरेश नेताम, साकिन: कुंदरापारा (दुर्गा मंदिर के पास) वार्ड–5 तिफरा, थाना सिरगिट्टी * करण कश्यप उर्फ बडू (उम्र 23 वर्ष), पिता: गिरधारी लाल कश्यप, साकिन: कुंदरापारा (दुर्गा मंदिर के पास) वार्ड–5 तिफरा, थाना सिरगिट्टी * कन्हैया मरावी उर्फ मोटू (उम्र 19 वर्ष), पिता: शिव मरावी, साकिन: कुंदरापारा (दुर्गा मंदिर के पास) वार्ड–5 तिफरा, थाना सिरगिट्टी अब तक 25 आरोपी सलाखों के पीछे: दर्ज अपराधों का पूरा ब्यौरा पुलिस द्वारा दर्ज अलग-अलग मामलों में अब तक कुल 25 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है: * अपराध क्रमांक 488/2026 (17 आरोपी): मौला बक्स उर्फ जूब्बू, शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शकीर उर्फ सोनू, मोहम्मद लाईक, रेहान अली उर्फ ईरानी, मो. जुनैद, शेर खान उर्फ नईम खान, मो. अजहर कुरैशी, विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू, अब्दुल रज्जाक, अरबाज खान, सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन, नुमान अली, शेख सुलतान उर्फ भूरू एवं मोहम्मद मुस्तकीन उर्फ नफीस खान। * अपराध क्रमांक 489/2026 एवं सिरगिट्टी क्षेत्र (पूर्व में 3 + नए 5 = 8 आरोपी): राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव उर्फ रिंकु, छत्रपाल साहू सहित नए गिरफ्तार सन्नी ध्रुव, दुर्गेश पुरी गोस्वामी, अभिजीत नेताम, करण कश्यप और कन्हैया मरावी। त्योहारों से पहले जिला बदर की मांग तेज, पुलिस ने निकाला था शांति मार्च आगामी गणेशोत्सव और पर्वों को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने दो टूक मांग की है कि माहौल बिगाड़ने वाले सोहेल खान समेत तमाम आदतन अपराधियों को तत्काल प्रभाव से जिला बदर किया जाए। उधर, आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए पुलिस प्रशासन 3 तारीख को शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च व शांति मार्च निकाल चुकी है।
दुर्ग में नकली ब्रांडेड घड़ियों के कारोबार पर एक्शन, दुकानदार गिरफ्तार; 280 घड़ियां और 275 नकली टैग बरामद
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार टाइटन और फास्ट्रैक के ट्रेडमार्क का कथित दुरुपयोग कर बेची जा रही थीं नकली घड़ियां, कॉपीराइट अधिनियम के तहत कार्रवाई दुर्ग। शहर में नामी कंपनियों के ब्रांड और ट्रेडमार्क का कथित दुरुपयोग कर नकली घड़ियां बेचने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने इंदिरा मार्केट स्थित कबीर वॉच के संचालक कमलेश निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की दुकान से बड़ी संख्या में नकली घड़ियां और ब्रांडेड कंपनियों के नाम वाले नकली टैग बरामद किए गए हैं। कंपनी की ओर से मिली थी शिकायत पुलिस के मुताबिक टाइटन कंपनी की ओर से ब्रांडेड घड़ियों की असली-नकली जांच और कार्रवाई के लिए अधिकृत गौरव तिवारी ने दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इंदिरा मार्केट स्थित कबीर वॉच का संचालक लंबे समय से टाइटन और फास्ट्रैक के नाम एवं ट्रेडमार्क का कथित रूप से दुरुपयोग कर नकली घड़ियां बेच रहा है। 280 नकली घड़ियां और 275 टैग बरामद पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुकान में तलाशी की कार्रवाई की। एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार तलाशी के दौरान टाइटन और फास्ट्रैक ब्रांड के नाम वाली 280 नकली घड़ियां बरामद की गईं। इसके अलावा फास्ट्रैक के 275 नकली टैग भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कथित तौर पर नकली घड़ियों को ब्रांडेड कंपनी का उत्पाद बताकर ग्राहकों को बेचता था और इससे अवैध मुनाफा कमाता था। कॉपीराइट अधिनियम के तहत मामला दर्ज पुलिस ने मामले में कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 तथा बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम लोगों और व्यापारियों से अपील की है कि ब्रांडेड सामान खरीदते समय उसकी प्रामाणिकता और बिल जरूर जांचें। यदि किसी दुकान पर नकली ब्रांडेड सामान की बिक्री की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिरगिट्टी पुलिस ने भेजा जेल
सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिरगिट्टी पुलिस ने भेजा जेल बिलासपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से सिरगिट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सतत निगरानी रख रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि यदुनंदन नगर, तिफरा के पास एक व्यक्ति खुलेआम धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी का विवरण: * नाम: विनोद साहू (उम्र 23 वर्ष) * पिता का नाम: स्व. हरप्रसाद साहू * निवासी: कुंदरापारा तालाब के सामने, बजरंग बली मंदिर के पास, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 656/2026, धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले, नशाखोरी में लिप्त या सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
इंस्टाग्राम पर रील बना रहे थे 'गैंगस्टर', चंद घंटों में सकरी पुलिस ने उतारा खुमार; धारदार चाकू लहराने वाले 'बुटटी' और 'बिट्टू' सलाखों के पीछे
इंस्टाग्राम पर रील बना रहे थे 'गैंगस्टर', चंद घंटों में सकरी पुलिस ने उतारा खुमार; धारदार चाकू लहराने वाले 'बुटटी' और 'बिट्टू' सलाखों के पीछे बिलासपुर। सोशल मीडिया पर 'भौकाल' जमाने और लाइक-कमेंट्स बटोरने के चक्कर में कानून को चुनौती देने वाले सिरफिरों पर सकरी पुलिस का डंडा चला है। इंस्टाग्राम पर खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए डांस करने वाले दो युवकों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। रील में खौफ का नाटक करने वाले आरोपियों की पहचान 'बुटटी' और 'बिट्टू' के रूप में हुई है, जिनकी सारी रंगबाजी अब हवालात में गुम हो चुकी है। वायरल वीडियो पर एसएसपी का तत्काल एक्शन रविवार को इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म ('यूथ टाइम्स डिजिटल मीडिया') पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो नवयुवक हाथ में चमकते धारदार चाकू लहराते हुए बेखौफ अंदाज में डांस करते दिखे। मामला संज्ञान में आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए खुली चुनौती माना और तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। एएसपी पंकज कुमार पटेल और सीएसपी परमेश्वर तिलकवार के नेतृत्व में सकरी पुलिस की टीम ने बिना देर किए दोनों हुड़दंगियों की तलाश शुरू कर दी। घेराबंदी कर दबोचा, 2 धारदार चाकू बरामद पुलिस ने मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से बंधवापारा इलाके में घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में सुनील पाल उर्फ बुटटी (20 वर्ष, निवासी बजरंग मोहल्ला) और ओम प्रकाश साकर उर्फ बिट्टू (20 वर्ष, निवासी बंधवापारा) शामिल हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने वीडियो में चाकू लहराने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वीडियो में दिख रहे 2 नग धारदार चाकू जब्त कर लिए हैं। आर्म्स एक्ट के तहत जेल रवाना सार्वजनिक शांति भंग करने और अवैध हथियार का प्रदर्शन करने पर सकरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 822/2026, धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का भौकाल दिखाने वालों का अगला ठिकाना जेल ही होगा। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
काले पॉलीथिन में नशे का जहर: बिलासपुर के चोरभट्ठी में गांजा बेचती महिला तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंची 'उम्मद बी
काले पॉलीथिन में नशे का जहर: बिलासपुर के चोरभट्ठी में गांजा बेचती महिला तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंची 'उम्मद बी' बिलासपुर। शहर में नशा कारोबारियों के खिलाफ चल रहे ताबड़तोड़ एक्शन के बीच सकरी पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। गांव की गलियों में छिपकर नशे का काला कारोबार चलाने वाली 40 वर्षीय महिला तस्कर उम्मद बी को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी महिला बिजली ऑफिस मोड़ के पास खड़े होकर नशाड़ियों को गांजा बेच रही थी। पुलिस ने उसके पास से 15 हजार रुपये का 310 ग्राम गांजा और बिक्री के नकद 270 रुपये जब्त किए हैं। मुखबिर के सटीक जाल में फंसी महिला तस्कर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के नशा-विरोधी सख्त निर्देशों के तहत सकरी पुलिस नशे के सौदागरों पर लगातार नजर रख रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चोरभट्ठी में उम्मद बी नाम की महिला काले रंग की थैली में गांजा छिपाकर ग्राहक तलाश रही है। सीएसपी परमेश्वर तिलकवार और एएसपी पंकज पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस की टीम ने बिना वक्त गंवाए बिजली ऑफिस मोड़ पर दबिश दी और महिला को घेराबंदी कर पकड़ लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसे तुरंत सीज कर लिया गया। सकरी पुलिस ने आरोपी उम्मद बी (पति आसमी खान, उम्र 40 वर्ष) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(A) और 29 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे सीधे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है—नशे के धंधे में शामिल कोई भी चेहरा अब कानून की नजर से बच नहीं पाएगा। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आदतन चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत सामान बरामद
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आदतन चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत सामान बरामद बिलासपुर (सरकंडा): त्यौहार के दौरान सूने मकान को निशाना बनाकर घरेलू सामान चोरी करने वाले 24 वर्षीय युवक को सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का संपूर्ण मशरूका (कीमत लगभग ₹20,000) बरामद कर लिया गया है। मुख्य बिंदु गिरफ्तार आरोपी: शनी राव (24 वर्ष), पिता संतोष राव, निवासी इमलीभाठा, बंधवापारा, सरकंडा, बिलासपुर। अपराध विवरण: अपराध क्रमांक 1270/2026, धारा 331(3), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS)। जब्त सामग्री: 01 नग क्राउन टीवी 02 नग लांगलाइफ मिक्सी 03 नग यूनीकास्ट डीवीडी 04 नग जेडडब्ल्यू छोटे बफर स्पीकर 05 नग इनटेक्स बड़े बफर स्पीकर 02 नग पीतल की थाली और 01 नग पौना (कुल कीमत लगभग ₹20,000/-) घटना एवं गिरफ्तारी का घटनाक्रम चोरी की वारदात: प्रार्थी शिवशंकर जगत (निवासी इमलीभाठा) 28 अगस्त 2026 को परिवार सहित राखी मनाने तखतपुर गए थे। 29 अगस्त की शाम लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित पीतल के बर्तन गायब थे। प्रार्थी की शिकायत पर सरकंडा थाने में मामला दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना: बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इमलीभाठा निवासी शनी राव चोरी का सामान खपाने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। स्वीकारोक्ति व जब्ती: हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने नशे की लत के चलते 28 अगस्त की देर रात (2:00 से 2:30 बजे के बीच) सूने मकान में चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पास झाड़ियों में छिपाई गई बोरी से पूरा सामान बरामद कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट वाले तार से युवक की मौत, एक घायल*
*जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट वाले तार से युवक की मौत, एक घायल* *दंतेवाड़ा / दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के हितामेटा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जंगली सूअर के शिकार के लिए अवैध रूप से बिछाए गए जीआई तार में करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही बारसूर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। गांव में अवैध शिकार के लिए बिजली का तार बिछाना आम बात हो गई है, जिससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट
CG News: हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर – किशोर कुमार दुर्ग/भिलाई। हाईटेक अस्पताल में करीब 32 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। अस्पताल में कैशियर के पद पर कार्यरत कर्मचारी पर आरोप है कि उसने बैंक में जमा की जाने वाली अस्पताल की रकम अपने पास रख ली और प्रबंधन को गुमराह करने के लिए फर्जी ई-मेल भेजता रहा। शिकायत के बाद स्मृति नगर पुलिस ने आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है। छह साल से अस्पताल में कैशियर के पद पर था कार्यरत मिली जानकारी के अनुसार, हाईटेक अस्पताल भिलाई के संचालक मनोज अग्रवाल ने स्मृति नगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि रुआबांधा निवासी जसविंदर सिंह पिछले करीब छह वर्षों से अस्पताल में कैशियर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि कैशियर द्वारा अस्पताल से प्राप्त होने वाली राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रखी जा रही थी। साथ ही, अस्पताल प्रबंधन को राशि जमा किए जाने का विश्वास दिलाने के लिए फर्जी ई-मेल भेजकर गुमराह किया जाता रहा। जांच में सामने आया 32 लाख रुपये का गबन शिकायत मिलने के बाद स्मृति नगर पुलिस ने अस्पताल से संबंधित दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अन्य तथ्यों की जांच की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी ने कैशियर के पद का दुरुपयोग करते हुए संस्थान की करीब 32 लाख रुपये की राशि का गबन किया। पुलिस ने मामले में आरोपी जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गबन की रकम से खरीदा महंगा मोबाइल जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गबन की राशि से खरीदा गया Samsung कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और गबन की रकम से खरीदी गई अन्य संपत्तियों अथवा सामान के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
ऑपरेशन प्रहार: स्कूटी में शराब की चलती-फिरती दुकान चला रहे दो तस्कर दबोचे गए, सिटी कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
ऑपरेशन प्रहार: स्कूटी में शराब की चलती-फिरती दुकान चला रहे दो तस्कर दबोचे गए, सिटी कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल बिलासपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। अरपा बैराज पचरी घाट के पास स्कूटी में रखकर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे दो सगे चचेरे/इलाकाई तस्करों—समीर यादव और राज कुमार यादव को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर दोनों को आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। स्कूटी की डिक्की से हो रही थी शराब की पैडलिंग पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशा-निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस लगातार निगरानी रख रही थी। इसी बीच 5 सितंबर को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि अरपा बैराज पचरी घाट के पास दो संदिग्ध युवक स्कूटी (क्रमांक CG 10 BV 1079) पर भारी मात्रा में देशी शराब रखकर ग्राहकों की तलाश में घूम रहे हैं और अवैध बिक्री कर रहे हैं। पचरी घाट पर घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने तत्काल विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी सवार दोनों युवकों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय समीर यादव और 26 वर्षीय राज कुमार यादव (दोनों निवासी तिफरा, राम मंदिर के पीछे वाली गली, सिरगिट्टी) के रूप में हुई। 36 पाव देशी शराब बरामद, आबकारी एक्ट में कार्रवाई गवाहों के समक्ष स्कूटी की तलाशी लेने पर 36 पाव देशी प्लेन मदिरा (कुल 6.480 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹3,100) बरामद की गई। शराब के वैध दस्तावेज या परमिट न होने पर पुलिस ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी को जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) और 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानती अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है। पुलिस का दो-टूक कहना है कि सार्वजनिक स्थानों या गलियों में नशे का अवैध कारोबार करने वालों की हर गतिविधि पर नजर है और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी