Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

पुरानी बस्ती ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 2 शातिर आरोपी समेत विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार; 4.50 लाख का माल बरामद

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायप...

State Head • Sep 08, 2026

More Stories

गांजा तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 5 किलो से अधिक गांजा और बाइक जब्त

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.174 किलो गांजा और एक बाइक जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 3 हजार 700 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर चिचदो मोड़ की ओर से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी फारुख खान उर्फ करी अज्जू (45), निवासी खुंटापारा के कब्जे से 5.174 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की कीमत 2 लाख 58 हजार 700 रुपये आंकी है। गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही HF Deluxe बाइक क्रमांक CG 08 AS 3992, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये है, उसे भी जब्त किया गया। NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी NDPS एक्ट और आबकारी अधिनियम के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका कार्रवाई में प्रशिक्षु DSP सुमन जायसवाल, उप निरीक्षक ओम साहू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Sep 08, 2026 Read

ट्रांसपोर्ट नगर में हाइवा से केबल चोरी करने वाला पूर्व चालक गिरफ्तार: चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 30 हजार रुपये का माल बरामद

ट्रांसपोर्ट नगर में हाइवा से केबल चोरी करने वाला पूर्व चालक गिरफ्तार: चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 30 हजार रुपये का माल बरामद बिलासपुर: जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी हाइवा गाड़ी से वायर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 30 हजार रुपये मूल्य का केबल बरामद कर लिया गया है। देर रात ट्रांसपोर्ट नगर में दिया था वारदात को अंजाम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दीपक निगम (उम्र 53 वर्ष, निवासी विनोबा नगर, थाना तारबाहर, बिलासपुर) ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 08 सितंबर 2026 की रात लगभग 03:30 बजे उनकी हाइवा (क्रमांक CG 04 MK 7720) ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी थी। इसी दौरान उनके यहां पूर्व में काम कर चुके व्यक्ति सुभाष मोहले ने गाड़ी की बॉडी में लगे तारों को काटकर चोरी कर लिया। त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा गया रिपोर्ट दर्ज होते ही चकरभाठा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम रवाना की और संदेही सुभाष मोहले को हिरासत में ले लिया।  * आरोपी का विवरण:    * नाम: सुभाष मोहले    * पिता का नाम: सुखचंद मोहले    * उम्र: 30 वर्ष    * पता: सत्यानगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) पूछताछ के दौरान आरोपी ने हाइवा से केबल चोरी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा वायर (अनुमानित कीमत ₹30,000/-) बरामद कर लिया है। BNS की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज चकरभाठा पुलिस ने आरोपी सुभाष मोहले के विरुद्ध अपराध क्रमांक 525/2026, धारा 303(2) बी.एन.एस. (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। > चकरभाठा पुलिस की आम जनता से अपील: > किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी मिलने पर तुरंत डायल 112 अथवा नजदीकी थाने में सूचना देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। >      अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़   हमर प्रदेश सी जी

Sep 08, 2026 Read

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: 12.45 लाख रुपये के गांजे के साथ महिला समेत 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत सफलता

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: 12.45 लाख रुपये के गांजे के साथ महिला समेत 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत सफलता बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। RPF टास्क टीम–1 और रे.सु.ब. पोस्ट बिलासपुर की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 07/08 पर घेराबंदी कर एक महिला सहित कुल 5 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपियों के पास से लगभग ₹12.45 लाख मूल्य का 24 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। प्लेटफार्म 7-8 पर बैग लेकर घूम रहे थे संदिग्ध जानकारी के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को RPF टास्क टीम–1 के प्रधान आरक्षक आर.पी. द्विवेदी, प्रधान आरक्षक वी.सी. बंजारे एवं रे.सु.ब. पोस्ट बिलासपुर के जवानों द्वारा स्टेशन परिसर व प्लेटफार्मों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 07/08 पर संदिग्ध अवस्था में भारी बैग और थैलों के साथ घूम रहे एक महिला और चार पुरुषों पर टीम की नजर पड़ी। संदेह होने पर जब जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की और उनके बैगों की तलाशी ली, तो बैगों के भीतर भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा भरा पाया गया। मध्य प्रदेश के सीहोर और हरदा के रहने वाले हैं सभी आरोपी पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान निम्नलिखित रूप में बताई:  * जितेन्द्र पर्ते (30 वर्ष), पिता गुंठीलाल पर्ते – निवासी वार्ड नं. 15, नयापुरा शाहगंज, तहसील बुधनी, जिला सीहोर (म.प्र.)  * शिवा कुचबंधिया (23 वर्ष), पिता चंदालाल कुचबंधिया – निवासी वार्ड नं. 15, नयापुरा शाहगंज, तहसील बुधनी, जिला सीहोर (म.प्र.)  * अर्जुन इरपाचे (25 वर्ष), पिता निर्भय इरपाचे – निवासी वार्ड नं. 15, नयापुरा शाहगंज, तहसील बुधनी, जिला सीहोर (म.प्र.)  * मेगराज कुचबंधिया (40 वर्ष), पिता मूलचंद कुचबंधिया – निवासी वार्ड नं. 01, टिमरनी, जिला हरदा (म.प्र.)  * पिंकी कुचबंधिया (35 वर्ष), पति मेगराज कुचबंधिया – निवासी वार्ड नं. 01, टिमरनी, जिला हरदा (म.प्र.) GRP बिलासपुर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज RPF टीम ने विधिवत पंचनामा तैयार कर 24.900 किलोग्राम गांजा (बाजार मूल्य ₹12,45,000/-) जब्त किया। इसके बाद सभी पांचों आरोपियों को जब्त मशरूका सहित वैधानिक कार्रवाई हेतु जीआरपी थाना बिलासपुर के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी बिलासपुर द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 112/2026, धारा 20(b) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी गिरोह के नेटवर्क और माल की आपूर्ति की कड़ियों की पड़ताल कर रही है।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Sep 08, 2026 Read

रायपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की तत्परता: ट्रेन से महिला यात्री का पर्स चुराने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नगदी बरामद

रायपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की तत्परता: ट्रेन से महिला यात्री का पर्स चुराने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नगदी बरामद रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (RPF) ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रेन में यात्री का सामान चुराने (TOPB) वाले एक आदतन आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया स्मार्टफोन और नगद राशि बरामद कर उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी (GRP) रायपुर के सुपुर्द कर दिया गया है। ट्रेन में सोते समय महिला का पर्स हुआ था चोरी जानकारी के अनुसार, दिनांक 06.09.2026 को ट्रेन संख्या 15232 (गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस) के कोच संख्या S/1, बर्थ 38 पर यात्रा कर रही महिला यात्री काजल यादव का पर्स अज्ञात चोर ने पार कर दिया था। पर्स में एक OPPO कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹8,000/-), एक ब्लूटूथ डिवाइस और ₹2,000/- नगद सहित कुल लगभग ₹10,000/- का मशरूका मौजूद था। इस मामले में जीआरपी रायपुर ने अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 305(सी) बी.एन.एस. (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज किया था। स्टेशन परिसर में मोबाइल बेचने की फिराक में था आरोपी घटना की सूचना मिलते ही रे.सु.ब. पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने पीड़िता से संपर्क कर संदेही के हुलिया की जानकारी जुटाई और स्टेशन परिसर में सघन जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान दोपहर लगभग 13:30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 02 के सामने सर्कुलेटिंग एरिया में एक संदिग्ध युवक मोबाइल बेचने का प्रयास करते हुए दिखा। RPF टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में संदेही ने अपना नाम आकाश नायक (उम्र 27 वर्ष), निवासी आमानाका सामुदायिक भवन के पास, कुकुरबेड़ा (थाना सरस्वती नगर, रायपुर) बताया। उसने गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस से महिला यात्री का पर्स चोरी करने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का OPPO मोबाइल और ₹2,000/- नगद बरामद हुए। आदतन अपराधी है आरोपी रिकॉर्ड की जांच करने पर सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी जीआरपी रायपुर में आर्म्स एक्ट (अपराध क्रमांक 25/2026, धारा 25, 27 आयुध अधिनियम) के तहत मामला दर्ज है। RPF ने आरोपी और बरामद सामान को विधिवत वैधानिक कार्रवाई हेतु जीआरपी रायपुर को सौंप दिया है।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी 

Sep 08, 2026 Read

खैर लकड़ी तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई मकान में छापेमारी, ₹81 लाख की नकदी बरामद!

📰 HAMAR PRADESH CHHATTISGARH   खैर लकड़ी तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई   मकान में छापेमारी, ₹81 लाख की नकदी बरामद!   सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरसीवा क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में खैर लकड़ी तस्करी से जुड़े मामले की जांच के दौरान महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से ₹81 लाख की भारी नकदी बरामद की है।   जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा क्षेत्र में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन से जुड़े मामले में आरोपी मनीष अग्रवाल को महासमुंद पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। फर्जी एनओसी एवं दस्तावेजों के आधार पर लकड़ी परिवहन के मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम मुड़पार स्थित उसके गृह ग्राम पहुंची।   पुलिस टीम ने मकान में कई घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान 500-500 रुपये के नोटों के बंडलों में कुल ₹81 लाख नकद बरामद होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने पूरी राशि को जब्त कर लिया है।   फिलहाल पुलिस द्वारा बरामद नकदी से संबंधित दस्तावेजों एवं रकम के स्रोत की जांच की जा रही है। मामले में संपत्ति कुर्की सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।   ₹81 लाख की बरामदगी से क्षेत्र में मचा हड़कंप   ✍️ रिपोर्टर: राहुल सारथी ब्लॉक रिपोर्टर — सारंगढ़-बिलाईगढ़   📰 HAMAR PRADESH CHHATTISGARH   “आपकी आवाज़ — आपके क्षेत्र की खबर”

Sep 08, 2026 Read

DRI की बड़ी कार्रवाई: 700 किलो से अधिक गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; दो ट्रकों से मिली करोड़ों की खेप

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। गांजा तस्करी के खिलाफ डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर सीमा क्षेत्र से 700 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान दो ट्रकों को जब्त कर ट्रक ड्राइवर समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, DRI को गांजा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मुखबिर के माध्यम से मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने रायपुर सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी। इसी दौरान आंध्र प्रदेश पासिंग के दो ट्रकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान दोनों वाहनों से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद DRI ने दोनों ट्रकों को जब्त करते हुए मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया। तस्करी नेटवर्क की जांच जारी DRI की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। करीब 35 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत वाली गांजे की खेप की बरामदगी को DRI की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। एजेंसी मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Sep 08, 2026 Read

कॉलेज छात्रा ने खाया जहर, तीन दिन बाद मौत; नाबालिग पर छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की जहरीली दवा खाने के तीन दिन बाद मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही 17 वर्षीय नाबालिग पर छात्रा को कॉलेज आते-जाते रास्ते में रोककर परेशान करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि लगातार मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने यह कदम उठाया। परिजनों के मुताबिक, नाबालिग छात्रा से मिलने के लिए लगातार दबाव बनाता था। आरोप है कि वह अपने भाई और मां के नाम सुसाइड नोट लिखकर छात्रा को धमकाता था कि यदि वह उससे नहीं मिली तो वह आत्महत्या कर लेगा। परिजनों और छात्रा की ओर से समझाइश दिए जाने के बावजूद कथित तौर पर उसका व्यवहार नहीं बदला। बताया गया कि 3 सितंबर को छात्रा ने चूहामार दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाली लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार शाम उसकी मौत हो गई। पढ़ाई में होशियार थी छात्रा परिजनों के अनुसार छात्रा पढ़ाई में होशियार थी। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कॉलेज में अध्ययन कर रही थी। उसके पिता नहीं हैं और उसके दो भाई बाहर रहकर काम करते हैं। रक्षाबंधन के दौरान दोनों भाई घर आए थे और छात्रा ने उन्हें राखी भी बांधी थी। नाबालिग के खिलाफ जांच शुरू सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर जिला अस्पताल चौकी में बयान दर्ज किया गया है। मामले में 17 वर्षीय नाबालिग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही छात्रा की मौत के कारणों और नाबालिग पर लगाए गए आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Sep 08, 2026 Read

बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात: खदान के गहरे पानी में मिली 28 वर्षीय ट्रांसजेंडर की लहूलुहान लाश, मर्डर की आशंका से इलाके में भारी आक्रोश

बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात: खदान के गहरे पानी में मिली 28 वर्षीय ट्रांसजेंडर की लहूलुहान लाश, मर्डर की आशंका से इलाके में भारी आक्रोश     क्राइम डेस्क, बिलासपुर:   रविवार से लापता 28 वर्षीय ट्रांसजेंडर सागर पासी की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सकरी इलाके में सनसनी और गहरा आक्रोश फैल गया। भरनी-परसदा विद्युत सब-स्टेशन के सामने स्थित मुरुम खदान के लबालब भरे पानी में शव को उतराते देख ग्रामीणों की रूह कांप गई। मौके पर जुटी भारी भीड़ के बीच जब पुलिस ने शव को बाहर निकाला, तो सागर का चेहरा खून से लथपथ था—जिसने सीधे तौर पर एक निर्मम हत्या की ओर इशारा कर दिया है। दोस्त के साथ निकला था सागर, 48 घंटे बाद मिला खौफनाक मंजर मिली जानकारी के मुताबिक, सागर पासी (पिता स्व. शंभू पासी), जिसने साल 2019 में ट्रांसजेंडर के रूप में अपनी नई पहचान अपनाई थी, रविवार दोपहर अपने एक करीबी साथी के साथ निकला था। इसके बाद से ही उसका फोन बंद आने लगा और वह रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। परिजन और परिचित अनहोनी की आशंका में भटक ही रहे थे कि मंगलवार की सुबह खदान से यह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। हत्या कर साक्ष्य मिटाने की साजिश? शव की हालत को देखकर स्थानीय लोगों और जांच टीम का प्रारंभिक अनुमान है कि सागर की कहीं और बेरहमी से हत्या की गई और फिर वारदात पर पर्दा डालने की नीयत से लाश को मुरुम खदान के गहरे पानी में फेंक दिया गया। चेहरे पर मौजूद गहरे जख्म और रिसता हुआ खून इस बात की गवाही दे रहे हैं कि मौत से पहले उसके साथ कोई बड़ा खूनी खेल खेला गया है। आखिरी साथी पर शक की सुई, पुलिस खंगाल रही कड़ियां घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस ने दल-बल के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे तत्काल पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स अस्पताल की मर्च्युरी रवाना कर दिया है। पुलिस अब उस संदिग्ध दोस्त की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, जिसके साथ सागर को रविवार की दोपहर अंतिम बार देखा गया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) के जरिए इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़   हमर प्रदेश सी जी

Sep 08, 2026 Read

नशे के सौदागरों पर तारबाहर पुलिस का शिकंजा: 6.396 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, झारसुगुड़ा से लाकर खपाने की थी तैयारी

नशे के सौदागरों पर तारबाहर पुलिस का शिकंजा: 6.396 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, झारसुगुड़ा से लाकर खपाने की थी तैयारी     बिलासपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार और उससे पनपने वाले अपराधों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष 'चेतना अभियान' के तहत तारबाहर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर गांजा तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा, जिसके कब्जे से 6.396 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। मुखबिर की सूचना पर सेरसा मैदान के पास बिछाया जाल पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) रजनेश सिंह के कड़े निर्देशों तथा एएसपी (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं सीएसपी सिटी कोतवाली (आईपीएस) गगन कुमार के मार्गदर्शन में तारबाहर पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान टीम को पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ट्रॉली बैग में भारी मात्रा में गांजा लेकर सेरसा मैदान रोड, तारबाहर से सरकंडा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में ले लिया। ट्रॉली बैग की तलाशी में खुला राज, झारसुगुड़ा से जुड़ा नेटवर्क पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश श्रीवास (उम्र 25 वर्ष), निवासी अशोक विहार फेज-2, थाना सरकंडा (बिलासपुर) के रूप में हुई। जब उसके पास मौजूद ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 6.396 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि वह यह खेप ओडिशा के झारसुगुड़ा से लाकर बिलासपुर में खपाने की फिराक में था। एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया सलाखों के पीछे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 319/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में रही इनकी अहम भूमिका इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव सहित आरक्षक राजेश श्रीवास, रूपलाल चंद्रा, भागीरथी गेंदले, राहुल राजपूत, महेन्द्र सोनकर, नुरूल कादिर और मोहन कोर्राम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध नेटवर्क पर आगे भी इसी तरह का प्रहार जारी रहेगा।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Sep 08, 2026 Read

पर्यटन स्थल औरापानी से बाइक पार करने वाला अपचारी बालक पुलिस हिरासत में: कोटा पुलिस ने बरामद की चोरी की HF डीलक्स

पर्यटन स्थल औरापानी से बाइक पार करने वाला अपचारी बालक पुलिस हिरासत में: कोटा पुलिस ने बरामद की चोरी की HF डीलक्स     कोटा (बिलासपुर)। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औरापानी में सैर-सपाटे के दौरान बाइक चोरी करने के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल को सकुशल बरामद कर विधिवत वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। घूमने गए युवक की बाइक शाम को मौके से हुई गायब घटना 15 अगस्त 2026 की है, जब प्रार्थी अपने भाइयों के साथ अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 AJ 6854) से औरापानी पर्यटन स्थल घूमने गया हुआ था। शाम को जब वे वापस लौटे तो निर्धारित स्थान से बाइक नदारद थी। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तब प्रार्थी ने थाना कोटा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 669/2026, धारा 303(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया नाबालिग संदेही जिले में अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत एसएसपी (डीआईजी) रजनेश सिंह (आईपीएस) के कड़े निर्देशों पर पुलिस टीम सक्रिय थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर गवाहों के बयान दर्ज किए। इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस सुरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने औरापानी से मोटरसाइकिल चोरी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई बाइक बरामद कर ली और मामले में नियमानुसार बाल कल्याण से जुड़े कानूनी प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Sep 08, 2026 Read

मौत से तीन दिन पहले ही चढ़ा दिया फौती नामांतरण! सेंधरी जमीन घोटाले में पटवारी पर मेहरबानी किसकी? बिलासपुर SDM और जिला प्रशासन की चुप्पी पर सुलगते सवाल

मौत से तीन दिन पहले ही चढ़ा दिया फौती नामांतरण! सेंधरी जमीन घोटाले में पटवारी पर मेहरबानी किसकी? बिलासपुर SDM और जिला प्रशासन की चुप्पी पर सुलगते सवाल बिलासपुर। बिलासपुर के राजस्व महकमे में चमत्कार की नई परिभाषा गढ़ी जा रही है। यहां इंसान की सांसें बाद में थमती हैं, लेकिन उसके नाम की बेशकीमती जमीन का ‘फौती नामांतरण’ पहले ही फाइलों में दर्ज हो जाता है! शहर से सटे प्राइम लोकेशन सेंधरी में करीब 20 हजार वर्गफीट जमीन के कथित बंदरबांट और फर्जीवाड़े ने पूरे सिस्टम को कठघरे में खड़ा कर दिया है। तारीखों की बाजीगरी ऐसी कि मृत्यु प्रमाण पत्र 19 अक्टूबर का बनता है, और तत्कालीन पटवारी महोदय 16 अक्टूबर को ही फौती का प्रतिवेदन तैयार कर नामांतरण की बिसात बिछा देते हैं। यानी मौत बाद में, बंटवारा पहले। मगर उससे भी बड़ा अजूबा यह है कि खुलासे को एक महीना बीत जाने के बावजूद अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) बिलासपुर और जिला प्रशासन की फाइलों पर रहस्यमयी सन्नाटा पसरा हुआ है। कुर्सी बिलासपुर SDM की, और आंखें बंद? क्या यही है सुशासन का पहरा? अनुविभाग के राजस्व मुखिया होने के नाते सवाल सीधे बिलासपुर एसडीएम की कुर्सी और जिला प्रशासन की कार्यशैली से हैं:  * जांच का ढोंग या रफा-दफा करने की साजिश?    जमीन का यह फर्जीवाड़ा किसी गली-कूचे का नहीं, बल्कि लाखों-करोड़ों की 20 हजार वर्गफीट जमीन का है। एक महीने से मामला उजागर है, तारीखों की हेराफेरी शीशे की तरह साफ है, फिर भी तत्कालीन पटवारी नवीन त्रिपाठी पर अब तक कार्रवाई की तलवार क्यों नहीं चली?  * अधीनस्थ पर इतनी रहमदिली क्यों?    कलेक्टर और एसडीएम कार्यालय के ठीक नाक के नीचे यह पूरा खेल खेला गया। क्या एसडीएम साहब को यह नहीं दिखता कि पटवारी ने किस ‘अदृश्य शक्ति’ के दबाव या प्रभाव में आकर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने से तीन दिन पहले ही प्रतिवेदन पर मुहर लगा दी?  * क्या राजस्व नियमों की धज्जियां उड़ने की खुली छूट है?    फौती नामांतरण जैसे संवेदनशील कानूनी मामले में इतनी खुली जालसाजी सामने आने के बाद भी अगर जिम्मेदार कुर्सी पर बैठा अफसर मूकदर्शक बना रहे, तो क्या यह माना जाए कि संरक्षण ऊपर से मिल रहा है? 20 हजार वर्गफीट का खेल: भू-माफिया, पटवारी और कागजी बाजीगरी सेंधरी की बेशकीमती जमीन पर गिद्ध दृष्टि गड़ाए सिंडिकेट ने जिस सफाई से यह ताना-बाना बुना, उसने राजस्व विभाग के डिजिटलाइजेशन और पारदर्शिता के दावों की हवा निकाल दी है।  * 16 अक्टूबर: पटवारी नवीन त्रिपाठी द्वारा फौती नामांतरण का प्रतिवेदन तैयार कर दिया जाता है।  * 19 अक्टूबर: संबंधित व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट जारी होता है। कानूनन जिस फौती की प्रक्रिया मौत के पुख्ता प्रमाण के बिना शुरू तक नहीं हो सकती, उसमें तीन दिन पहले ही रिपोर्ट तैयार हो जाना यह साबित करने के लिए काफी है कि यह महज ‘त्रुटि’ नहीं, बल्कि सोची-समझी आपराधिक साजिश थी। अब जनता पूछ रही है सरकार और प्रशासन से सीधे सवाल:  * अगर कोई आम किसान या गरीब अपनी जायज जमीन के फौती नामांतरण के लिए तहसील और पटवारी कार्यालय के 6 महीने चक्कर काटे, तो उसे नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है; लेकिन जब भू-माफिया के लिए 20 हजार वर्गफीट जमीन हड़पनी हो, तो तारीखें भी आगे-पीछे कर दी जाती हैं?  * क्या जिला प्रशासन केवल छोटे कर्मचारियों पर गाज गिराने का साहस रखता है, या इस सिंडिकेट में शामिल बड़े चेहरों और तत्कालीन पटवारी पर एफआईआर दर्ज कराने का दम भी दिखाएगा?  * बिलासपुर एसडीएम साहब, कब टूटेगी आपकी यह रहस्यमयी चुप्पी? कागजों में हेराफेरी कर जमीन निगलने का यह खेल बिलासपुर की प्रशासनिक साख पर कालिख पोत रहा है। अगर अब भी इस मामले में निलंबन और कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह साफ संदेश जाएगा कि बिलासपुर में कानून का नहीं, बल्कि फाइलों के सौदागरों का राज चल रहा है।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Sep 08, 2026 Read

ग्राम कंडेल में युवक की गला रेतकर हत्या का खुलासा, मामूली रंजिश बनी वजह

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडेल में गौठान के पास बरगद के पेड़ के नीचे युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह पुरानी रंजिश और पूर्व विवाद सामने आई है। धारदार हथियार से किया हमला घटना 6 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे की है। मृतक पारसमणी साहू (34 वर्ष) निवासी कंडेल, पेशे से राजमिस्त्री था। बताया गया कि वह गौठान के पास मौजूद था। इसी दौरान पूर्व विवाद और रंजिश को लेकर आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और गला रेत दिया। गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पिता की रिपोर्ट पर जांच शुरू घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के पिता भारत राम साहू की रिपोर्ट पर अर्जुनी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही मर्ग क्रमांक 88/2026, धारा 194 BNSS के तहत मर्ग जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी शरद ताम्रकार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम की मदद से भी घटनास्थल की जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने संदेह के आधार पर ग्राम कंडेल निवासी यावेन्द्र कुमार ध्रुव (18 वर्ष 1 माह) पिता दिनेश कुमार ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में अर्जुनी थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्या की गुत्थी जल्द सुलझ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Sep 08, 2026 Read