Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

ऑपरेशन निश्चय: सिहावा पुलिस ने 10 लाख के गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार धमतर...

State Head • Sep 10, 2026

More Stories

*ऑपरेशन निश्चय- महासमुंद पुलिस को मामले की इंड टू डंड विवेचना में मिली सफलता।*

👍स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश CG न्यूज  *गान्जा उपलब्ध कराने वाला (मुख्य सोर्स) आरोपी जिला कालाहाण्डी(ओडीसा) से गिरफ्तार।*  *थाना कोमाखान अप.क्र. 129/2026 धारा 20(B)(II)(B), एनडीपीएस एक्ट का है मामला।*   *रेलवे स्टेशन पर पुलिस की दबिश पर पकड़े गये थे गांजे के साथ दो युवक और एक बालक, बैग में मिला था 11.420 किलो (किमती 05 लाख 71 हजार,रूपये) का गांजा।* *ट्रेन से गांजा ले जाने की फिराक में थे तीनो आरोपी, कोमाखान पुलिस ने दबोचा था।*  *तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस की मदद से दुसरे राज्य में बैठे आरोपी तक पहुंची महासमुंद पुलिस।* एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। निर्देश पर कार्यवाही तेज करते हुए कोमाखान थाना पुलिस ने थाने में दर्ज अप.क्र. 129/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी एवम जप्त मोबाइल डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर मामले में गिरफ्तार आरोपियों को गांजा उपलब्ध कराने वाला (मुख्य सोर्स) तक पहुंच कर आरोपी नबधन कुमार पिता साजरा कुमार को जिला कालाहान्डी (ओडिसा) से गिरफतार कर लिया।  मामला इस प्रकार से है, दिनांक 23/08/2026 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना हाथ लगी थी कि कोमाखान रेल्वे स्टेशन के पास 03 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार करते खड़े है। सूचना पर घेराबंदी कर कोमाखान रेल्वे स्टेशन में 03 संदेही ब्यक्ति को पकड़ा गया व उनका नाम पता व गंतव्य के बारे में जानकारी ली गई, जिन्होने अपना अपना नाम राहुल साहू पिता भोलाराम उम्र 25 साल निवासी पौंसरी थाना पथरिया जिला मुंगेली, आयुष यादव पिता दूर्गा यादव उम्र 20 साल निवासी पथरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली एवं तीसरा विधि से संघर्षरत बालक होना बताया। संदिग्धों के पास रखे दो पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर एक बैग में 06.560 किलो व दूसरे बैग में 04.860 किलो, कुल 11.420 किलो अवैध मादक गान्जा जप्त हुआ था। आरोपियों ने उक्त गांजा को रामपुर (उड़िसा) से क्रय कर पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) में खपाने की योजना थी जिसे पुलिस ने नाकाम किया था। तत्समय गिरफ्तार आरोपीयों के विरूद्ध थाना कोमाखान में अप.क्र. 129/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले में पुलिस द्वारा इंड टू इंड विवेचना करते हुए प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी एवम जप्त मोबाइल के डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर गान्जा उपलब्धकर्ता (मुख्य सोर्स पॉइंट) आरोपी नबघन कुमार पिता साजरा कुमार उम्र 25 साल, को उसके निवास पता ग्राम गस्का थाना एम रामपुर जिला कालाहान्डी (ओडिसा) से दिनांक 08-09-2026 को विधिवत गिरफ्तार कर जिला महासमुंद लाया गया, जिसे न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।  *गिरफ्तार आरोपी-* *गान्जा उपलब्ध कराने वाला(मुख्य सोर्स)* 01- नबघन कुमार पिता साजरा कुमार उम्र 25 साल, निवासी गस्का थाना एम रामपुर जिला कालाहान्डी (ओडिसा)।     *पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी-* दिनांक 23/08/2026 *(गान्जा परिवहनकर्ता)*  01- राहुल साहू पिता भोलाराम उम्र 25 साल निवासी पौंसरी थाना पथरिया जिला मुंगेली।   02- आयुष यादव पिता दूर्गा यादव उम्र 20 साल निवासी पथरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली एवं 03- 01 विधि से संघर्षरत बालक।    *पूर्व मे जप्त सम्पत्ती-* (01) 11.420 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (किमती 5,71,000 रू.)  (02) 02 नग मोबाईल (कीमती 60,000रू.)।      *मामले मे कुल जप्त संपत्ति 06 लाख 31 हजार रूपये।*

Sep 10, 2026 Read

पड़ोसी का गुल्लक तोड़कर खरीदे नए मोबाइल, चंद घंटों में रतनपुर पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

पड़ोसी का गुल्लक तोड़कर खरीदे नए मोबाइल, चंद घंटों में रतनपुर पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे रतनपुर (बिलासपुर): पड़ोस की सूनी हवेली और उसमें रखी बचत की गुल्लक ने दो युवकों के मन में लालच जगा दिया। चोरी के पैसों से नए स्मार्टफोन का शौक तो पूरा हो गया, लेकिन यह शौक चंद घंटों में ही उन्हें सीधे हवालात तक ले गया। रतनपुर पुलिस ने सूने मकान से गुल्लक चुराने वाले एक बालिग आरोपी सहित उसके नाबालिग साथी को धर दबोचा है। ग्राम मदनपुर निवासी नीलम श्यामले जब अपने घर लौटीं, तो कमरे का दरवाजा खुला और अंदर रखी गुल्लक गायब मिली। गुल्लक में लगभग 33 हजार रुपये जमा थे। प्रार्थिया की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पड़ोसियों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र के जरिए पुलिस का शक घर के पास रहने वाले 19 वर्षीय गौरव श्यामले पर गया। सख्ती से पूछताछ करने पर गौरव टूट गया और उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की बात कबूल कर ली। दोनों ने बताया कि सूना घर देखकर धक्का देकर दरवाजा खोला, गुल्लक चुराकर तोड़ी और पैसे आपस में बांट लिए। इसके बाद दोनों ने तुरंत नया मोबाइल फोन खरीद लिया और बाकी पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के रुपयों से खरीदे गए दोनों मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। बालिग आरोपी गौरव श्यामले को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। इस त्वरित खुलासे में रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल साहू, सउनि पवन सिंह तथा आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर और धनराज कुम्भकार की मुख्य भूमिका रही।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Sep 10, 2026 Read

कोरबा में पत्नी की हत्या से सनसनी: नए घर को लेकर पति-पत्नी में विवाद, सीमेंट के डम्बल से सिर पर वार का आरोप

कोरबा में पत्नी की हत्या से सनसनी: नए घर को लेकर पति-पत्नी में विवाद, सीमेंट के डम्बल से सिर पर वार का आरोप   कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच नए घर में रहने को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में पति ने अपनी पत्नी के सिर पर सीमेंट के डम्बल से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।   पत्नी के घर में रहता था आरोपी   मामला पाली थाना क्षेत्र के शांति बस्ती वार्ड नंबर-9 का है। यहां रमेश डोंगरे (40) अपनी पत्नी बंधन कुंवर (39) के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक दोनों की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद रमेश पत्नी के घर में ही रह रहा था। दंपती की कोई संतान नहीं थी और दोनों अकेले रहते थे।   नए घर को लेकर शुरू हुआ विवाद   बताया जा रहा है कि रमेश नया घर बनाकर वहां रहने की बात कह रहा था, लेकिन बंधन कुंवर इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद होता था।   बुधवार तड़के करीब 4 से 5 बजे एक बार फिर दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान रमेश ने घर में रखे सीमेंट के डम्बल से पत्नी के सिर पर जोरदार हमला कर दिया।   मौके पर ही हुई मौत   हमले में बंधन कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गई। चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।   सूचना मिलने पर पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए।   आरोपी पति गिरफ्तार   पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। प्रारंभिक जांच में दोनों की दूसरी शादी होने की जानकारी सामने आई है।   पुलिस ने मामले में आरोपी पति रमेश डोंगरे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।   फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।   hamarpradeshcg.com

Sep 09, 2026 Read

सिम्स गेट के पास शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर पेचकस से हमला, आदतन बदमाश आशीष यादव गिरफ्तार

सिम्स गेट के पास शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर पेचकस से हमला, आदतन बदमाश आशीष यादव गिरफ्तार बिलासपुर: सिम्स अस्पताल के मेन गेट पर युवक से शराब के लिए अड़ीबाजी करने और पैसे देने से मना करने पर नुकीले पेचकस से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी आशीष यादव को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा है। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी को मुखबिर की सटीक सूचना पर गोंडपारा से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। क्या है पूरा मामला? कोनी निवासी 21 वर्षीय राहुल श्रीवास 28 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे सिम्स अस्पताल के गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान गोंडपारा आदर्श चौक निवासी आशीष यादव (30 वर्ष) वहां पहुंचा और राहुल से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। जब राहुल ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी भड़क गया और उसने गंदी-गंदी गालियां देते हुए अपने पास रखे लोहे के नुकीले पेचकस से राहुल की हथेली पर हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान राहुल का इलाज सिम्स में कराया गया, जिसके बाद उसने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 486/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 119(1), 118(1), 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद से ही आरोपी ठिकाने बदल-बदल कर फरार चल रहा था। 9 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गोंडपारा क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद हमले में इस्तेमाल किया गया लोहे का पेचकस जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Sep 09, 2026 Read

🚨 भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार गटर जाम होने की शिकायत पर शुरू हुई थी सफाई, मौके पर पहुंची भट्ठी थाना पुलिस और FSL टीम दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सेक्टर-2 में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क नंबर 11 और 12 के बीच स्थित गटर की सफाई के दौरान एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नवजात करीब 2-3 दिन का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।   गटर जाम होने की शिकायत के बाद शुरू हुई थी सफाई   बताया गया कि गटर जाम होने के कारण क्षेत्र में पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद बीएसपी प्रबंधन की ओर से गटर की सफाई कराई जा रही थी। सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर गटर के अंदर पड़े नवजात पर पड़ी।   इसके बाद तत्काल इसकी सूचना संबंधित लोगों और पार्षद को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही भट्ठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।   👮 पुलिस ने शुरू की जांच   घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। नवजात को गटर से बाहर निकालने की कार्रवाई पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में की गई।   पार्षद हरीश सिंह के मुताबिक, बीएसपी कर्मचारी जैन ने फोन कर नवजात का शव मिलने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्र में ऐसी महिला की जानकारी जुटा रही है, जिसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया हो।   🔍 CCTV और आसपास की गतिविधियों की होगी जांच   मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को गटर में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है।   CSP भिलाई नगर निशांत पाठक ने बताया कि मामले में FSL टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।   🧪 FSL टीम जुटाएगी साक्ष्य   पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मिलने वाले प्रत्येक साक्ष्य को जांच में शामिल किया जाएगा। आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई संदिग्ध गतिविधियों और लोगों की आवाजाही के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।   “FSL की टीम को भी बुलाया गया है। जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।” — निशांत पाठक, CSP भिलाई नगर   ❓ बड़ा सवाल—नवजात को गटर में किसने छोड़ा?   इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतने छोटे नवजात को गटर में किसने छोड़ा और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं? फिलहाल भट्ठी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच, CCTV फुटेज और FSL रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदार व्यक्ति के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Sep 09, 2026 Read

बिलासपुर के जूडियो स्टोर में सेंधमारी की इनसाइड स्टोरी, सिविल लाइन पुलिस ने 24 घंटे में ऐसे कसा शिकंजा

क्राइम फाइल: बिलासपुर के जूडियो स्टोर में सेंधमारी की इनसाइड स्टोरी, सिविल लाइन पुलिस ने 24 घंटे में ऐसे कसा शिकंजा बिलासपुर। बिलासपुर के लोकप्रिय शॉपिंग हब 'जूडियो स्टोर' को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर अब सलाखों के पीछे हैं। शिकायत मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डालने के बजाय तत्काल एक्शन मोड अपनाया और महज कुछ ही घंटों के भीतर न सिर्फ वारदात की गुत्थी सुलझा ली, बल्कि आरोपियों से 4.83 लाख रुपये का माल-मशरूका भी बरामद कर लिया। वारदात से खुलासे तक: 3 स्टेप में पुलिस का शिकंजा 1. स्पॉट इंस्पेक्शन और डिजिटल ट्रेल चोरी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी किशोर केवट खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्टोर के अंदर व बाहर बारीकी से पड़ताल की गई। आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन जैसे तकनीकी इनपुट को जोड़कर संदिग्धों का रूट मैप तैयार किया गया। 2. मुखबिर तंत्र और सटीक घेराबंदी तकनीकी विश्लेषण के दौरान पुलिस को पुख्ता सुराग हाथ लगे, जिसके बाद दो संदिग्धों को रडार पर लेकर उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी गई। समय रहते सटीक घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया गया। पुलिसिया पूछताछ में दोनों ज्यादा देर टिक नहीं सके और स्टोर में सेंधमारी की पूरी कहानी उगल दी। 3. शत-प्रतिशत बरामदगी वारदात में शामिल आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से ले जाया गया माल और अपराध में प्रयुक्त साधन जब्त कर लिए:  * नकदी व मशरूका: कुल 4 लाख 83 हजार रुपये  * वाहन: वारदात में इस्तेमाल की गई 1 बाइक  * गैजेट्स: 2 मोबाइल फोन  * हथियार/औजार: ताले और शटर तोड़ने में इस्तेमाल लोहे के औजार त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों में बढ़ा भरोसा व्यावसायिक क्षेत्रों में इस तरह की बड़ी चोरियों से अक्सर व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बनता है। थाना प्रभारी किशोर केवट के नेतृत्व में सिविल लाइन पुलिस की इस बिजली जैसी फुर्तीली कार्रवाई ने शहर में अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की औपचारिकता पूरी की जा रही है।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Sep 09, 2026 Read

बिलासपुर बवाल: खपरगंज उपद्रव पर 'ऑपरेशन शिफ्टिंग': नेटवर्क ध्वस्त करने का एक्शन प्लान, रायपुर जेल भेजे गए शोहेल-रमजान; बाकी आरोपियों की भी उल्टी गिनती शुरू!

खपरगंज उपद्रव पर 'ऑपरेशन शिफ्टिंग': नेटवर्क ध्वस्त करने का एक्शन प्लान, रायपुर जेल भेजे गए शोहेल-रमजान; बाकी आरोपियों की भी उल्टी गिनती शुरू! बिलासपुर: शहर की कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले खपरगंज विवाद के आरोपियों पर पुलिस और जेल प्रशासन का हंटर चलना शुरू हो गया है। स्थानीय प्रभाव, जेल के भीतर संभावित गुटबाजी और शहर के अमन-चैन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आरोपियों का तिलिस्म तोड़ने के लिए 'ऑपरेशन शिफ्टिंग' का रास्ता चुना है। इसी कड़ी में बिलासपुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध मुख्य आरोपी शोहेल और रमजान को कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच सीधे रायपुर केंद्रीय जेल दाखिल करा दिया गया है। अचानक हुए इस एक्शन से जेल से लेकर शहर के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):  * नेटवर्क तोड़ने की रणनीति: खपरगंज उपद्रव के मुख्य चेहरे शोहेल और रमजान को बिलासपुर से हटाकर रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया।  * ट्रेन से गोपनीय रवानगी: सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच साउथ की ओर जाने वाली ट्रेन से दोनों को रायपुर भेजा गया।  * बिलासपुर में नहीं टिकेंगे उपद्रवी: जेल के भीतर तनाव और टकराव की आशंका को खत्म करने के लिए बाकी आरोपियों को भी अलग-अलग जेलों में बांटने की तैयारी।  * सख्त संदेश: शहर की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर नकेल कसने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जीरो टॉलरेंस। चप्पे-चप्पे पर पहरा, ट्रेन से रायपुर रवाना मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिफ्टिंग की पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा गया। दोनों आरोपियों को जेल से निकालकर जब स्टेशन पहुंचाया गया, तो सुरक्षाकर्मियों का ऐसा घेरा था कि परिंदा भी पर न मार सके। साउथ की ओर जाने वाली ट्रेन में विशेष निगरानी दल के साथ शोहेल और रमजान को बिठाया गया और सुरक्षित रूप से रायपुर जेल प्रशासन के हवाले कर दिया गया। जेल बदलने के पीछे की इनसाइड स्टोरी प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह केवल सामान्य जेल ट्रांसफर नहीं है, बल्कि इसके पीछे तीन अहम रणनीतियां हैं:  * लोकल कॉन्टैक्ट्स पर वार: बिलासपुर में रहते हुए आरोपियों के स्थानीय संपर्कों और समर्थकों के सक्रिय रहने का अंदेशा था, जिसे तोड़ना जरूरी था।  * जेल के अंदर शांति: संवेदनशील विवाद से जुड़े बंदी जब एक ही जेल में रहते हैं, तो बैरकों के भीतर गुटबाजी और नए विवाद की आशंका बनी रहती है।  * मनोवैज्ञानिक दबाव: आरोपियों को उनके गृह जिले से दूर राजधानी की हाई-सिक्योरिटी जेल में रखकर यह संदेश दिया गया है कि कानून के शिकंजे से बचना नामुमकिन है। अगली फेहरिस्त तैयार, अन्य उपद्रवी भी होंगे रवाना यह कार्रवाई यहीं थमने वाली नहीं है। बिलासपुर जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने खपरगंज विवाद में शामिल अन्य आरोपियों की सूची भी तैयार कर ली है। बहुत जल्द इस मामले से जुड़े अन्य बंदियों को भी प्रदेश की अलग-अलग संवेदनशील और दूरस्थ जेलों में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि बिलासपुर शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद बनी रहे।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Sep 09, 2026 Read

धमतरी में कीटनाशक दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, दो लाइसेंस निलंबित और एक लाइसेंस निरस्त

*धमतरी।* खरीफ सीजन के दौरान धान की फसल में कीट और बीमारियों के प्रकोप को देखते हुए जिले में कीटनाशकों की मांग और बिक्री बढ़ गई है। किसानों को सही दाम पर गुणवत्तायुक्त कीटनाशक मिले, इसके लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है।   संचालक कृषि एवं कृषि विभाग के निर्देश पर जिले के विभिन्न कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी धमतरी एवं कीटनाशी निरीक्षक द्वारा भटगांव स्थित *मेसर्स गौरव कृषि केंद्र एवं मेसर्स प्रगति एग्रीकल्चर सेंटर के कीटनाशी लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निलंबित* कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान दुकानों में आवश्यक दस्तावेजों का संधारण नहीं पाया गया, मूल्य सूची उपलब्ध नहीं थी और स्टॉक का प्रदर्शन नहीं किया गया था।   इसी तरह भटगांव स्थित *मेसर्स गायत्री कृषि केंद्र के खिलाफ भी कार्रवाई* की गई है। संबंधित थोक विक्रेता द्वारा बेचे गए कीटनाशकों में अनियमितता पाए जाने पर *फुटकर लाइसेंस निरस्त* कर दिया गया है। लाइसेंस निरस्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठान द्वारा कीटनाशक का व्यवसाय नहीं किया जा सकेगा।   जिले में निरीक्षण अभियान के तहत 10 अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। इनमें मेसर्स आदर्श कृषि केंद्र धमतरी, राधा ट्रेडर्स धमतरी, शिव धारा कृषि केंद्र धमतरी, सदगुरू कृषि केंद्र देमार, दिवाकर कृषि केंद्र देमार, धारणा कृषि केंद्र भटगांव, गगन कृषि केंद्र खम्हरिया, तेजल कृषि केंद्र दानीटोला, साहू कृषि केंद्र कलारतराई और प्रियांशु कृषि केंद्र सेमरा बी शामिल हैं।   निरीक्षण के दौरान मेसर्स बंसल ट्रेडर्स, धमतरी में भी अनियमितता पाई गई, जिसके कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग के अनुसार नोटिस का जवाब प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।   कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए कीटनाशकों की बिक्री और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बिना लाइसेंस, निर्धारित दस्तावेज, मूल्य सूची और स्टॉक प्रदर्शन के व्यवसाय संचालन की जांच की जा रही है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेता से ही कीटनाशक खरीदें और खरीद के समय बिल अवश्य लें।   ✍️*स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट* *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*

Sep 09, 2026 Read

फर्जी UPI पेमेंट की रिसीविंग दिखाकर करता था ठगी, कबीरधाम पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार कवर्धा। कबीरधाम जिले में फर्जी डिजिटल पेमेंट की रिसीविंग दिखाकर दुकानदारों और आम लोगों से नकद रकम ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन फर्जी UPI पेमेंट और रिसीविंग तैयार करने का तरीका सीखकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। मामले में पिपरिया, सासपुर लोहारा और दशरंगपुर चौकी क्षेत्र में कुल चार शिकायतें सामने आई थीं।   PhonePe की फर्जी रिसीविंग दिखाकर लिए 5 हजार रुपये   ग्राम परसवारा निवासी सूरज पटेल ने 7 सितंबर 2026 को पिपरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल से आया एक व्यक्ति अपना नाम जेम्स बताते हुए PhonePe के जरिए रकम ट्रांसफर करने के बदले नकद राशि देने की बात कही। आरोपी ने PhonePe स्कैनर स्कैन करने के बाद भुगतान की रिसीविंग दिखाई। इसे वास्तविक मानकर सूरज पटेल ने आरोपी को 5 हजार रुपये नकद दे दिए।   बाद में बैंक खाता चेक करने पर पता चला कि उनके खाते में कोई राशि जमा ही नहीं हुई थी। इसी तरह की शिकायतें अन्य थाना क्षेत्रों से भी पुलिस को प्राप्त हुईं।   तीन थाना क्षेत्रों में सामने आए मामले   डीएसपी अखिलेश कौशिक के अनुसार, आरोपी अलग-अलग दुकानदारों के पास पहुंचकर उन्हें PhonePe का फर्जी भुगतान दिखाता था और यह विश्वास दिलाता था कि रकम उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। इसके बाद वह दुकानदारों से नकद राशि लेकर फरार हो जाता था।   पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में साइबर थाना और पिपरिया पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।   सिग्नल चौक के पास आरोपी गिरफ्तार   पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जेम्स हलदार, निवासी दाढ़ी, जिला बेमेतरा को कवर्धा के सिग्नल चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में उसके खिलाफ पिपरिया, सासपुर लोहारा और दशरंगपुर चौकी क्षेत्र में कुल चार मामले दर्ज होना सामने आया है।   इन मामलों में 5 हजार, 8 हजार, 20 हजार और 7 हजार रुपये की ठगी की गई थी।   मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित सामान जब्त   पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 हजार रुपये नकद, एक Vivo मोबाइल, एक iPhone और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।   पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ऑनलाइन फर्जी डिजिटल पेमेंट और फर्जी रिसीविंग दिखाकर ठगी करने का तरीका सीखा था।   कबीरधाम पुलिस की लोगों से अपील   कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि केवल PhonePe, Google Pay या किसी अन्य UPI की रिसीविंग देखकर यह न मानें कि भुगतान प्राप्त हो गया है।   सामान देने या किसी व्यक्ति को नकद राशि सौंपने से पहले अपने मोबाइल में बैंक खाते का वास्तविक ट्रांजैक्शन और बैलेंस जरूर चेक करें। फर्जी स्क्रीनशॉट या रिसीविंग के झांसे में आने से बचें।

Sep 09, 2026 Read

जगदलपुर में फिर लौटा नकली नोट का डर, बाजार में घूम रहा ₹500 का संदिग्ध नोट, बैंक ने लगाया सील-ठप्पा

जगदलपुर में फिर लौटा नकली नोट का डर, बाजार में घूम रहा ₹500 का संदिग्ध नोट, बैंक ने लगाया सील-ठप्पा *जगदलपुर।* नोटबंदी के बाद माना जा रहा था कि नकली नोटों के कारोबार पर काफी हद तक लगाम लग गई है, लेकिन अब जगदलपुर के बाजार में एक बार फिर ₹500 के संदिग्ध नकली नोट की मौजूदगी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ग्राहक के हाथ लगा ₹500 का नोट जब बैंक में जांच के लिए पहुंचा तो बैंक ने उसे स्वीकार करने के बजाय उस पर सील-ठप्पा लगाकर रिजेक्ट कर दिया। करीब दस साल बाद जगदलपुर के बाजार में 500 के संदिग्ध नकली नोट के सामने आने से एक बार फिर नकली करेंसी को लेकर चिंता बढ़ गई है। सामने आए नोट पर बैंक की जांच के बाद सील-ठप्पा लगा हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे स्पष्ट है कि बैंक स्तर पर इसे सामान्य चलन वाले नोट के रूप में स्वीकार नहीं किया गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह नोट बाजार में कहां से आया और कितने समय से लोगों के बीच घूम रहा था? ग्राहक को भी इसकी जानकारी उस समय हुई जब वह नोट बैंक लेकर पहुंचा। यदि ऐसा नोट बाजार में अन्य लोगों तक भी पहुंचा है तो संभव है कि दूसरे ग्राहक भी अनजाने में इसे असली मानकर लेन-देन कर रहे हों। इस घटना ने बाजार में नकली नोटों की जांच और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर दुकानदारों और आम नागरिकों के लिए यह जरूरी हो गया है कि 500 जैसे बड़े मूल्यवर्ग के नोट लेते समय उनकी सुरक्षा विशेषताओं की जांच करें। नोटबंदी के बाद नकली नोटों का खेल खत्म होने की उम्मीद थी, लेकिन जगदलपुर में सामने आया यह मामला संकेत दे रहा है कि नकली करेंसी का जाल अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्टहमर प्रदेश छत्तीसगढ़जिला - बस्तर

Sep 09, 2026 Read

सेंट्रल जोन में चाकूबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में चाकूबाजी और धारदार हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के तहत पुलिस ने महज 24 घंटे में 5 आरोपियों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है। गोलबाजार, गंज और मौदहापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई DCP तारकेश्वर पटेल और अतिरिक्त DCP विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षु DSP अमित कोसमा के नेतृत्व में थाना गोलबाजार, गंज और मौदहापारा पुलिस टीमों द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर संदिग्धों की जांच और निगरानी करते हुए धारदार हथियार रखने वाले आरोपियों को पकड़ा। ये आरोपी हुए गिरफ्तार थाना गंज क्षेत्र से: - नितेश सोनी (19) - अशोक भाण्डेकर (40) थाना मौदहापारा क्षेत्र से: - धन्नू साहू (20) - रविन्द्र साठे (40) - मनोज यादव (34) पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आदतन बदमाशों की ली गई परेड विशेष अभियान के दौरान थाना गोलबाजार क्षेत्र में आदतन बदमाशों की परेड भी कराई गई। पुलिस ने क्षेत्र में विजिबल पुलिसिंग बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में चाकूबाजी और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sep 08, 2026 Read

साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 6 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में ठगों को दिए थे बैंक खाते

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। साइबर ठगी की रकम को अपने बैंक खातों के जरिए खपाने के आरोप में दुर्ग पुलिस ने 6 म्यूल बैंक अकाउंट धारकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुपेला, भिलाई भट्ठी, भिलाई नगर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने की। कमीशन के लालच में उपलब्ध कराए बैंक खाते पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने कथित तौर पर 2 हजार से 15 हजार रुपये तक के कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे। जांच के दौरान इन बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक संबंधी दस्तावेज, मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी 1. मोहन राम (50) — जामुल 2. गजेन्द्र साहू (23) — रिसाली 3. भीष्म लाल भारती (27) — कुम्हारी 4. ओम प्रकाश यादव (28) — चिखली 5. देवरतन टंडन (39) — खुर्सीपार 6. लोकनाथ वर्मा (29) — सुपेला पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(2), 318(3) और 317(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब इन खातों में हुए संदिग्ध लेन-देन और साइबर ठगी के मुख्य आरोपियों से इनके संबंधों की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से की अपील दुर्ग पुलिस ने आम लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक या सिम कार्ड इस्तेमाल करने के लिए न दें। थोड़े से कमीशन के लालच में बैंक खाता उपलब्ध कराना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है और व्यक्ति साइबर अपराध की जांच में आरोपी बन सकता है। पुलिस ने लोगों से साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Sep 08, 2026 Read