*दुर्ग POCSO केस में बड़ा फैसला: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के आरोपी सोमेश यादव को मृत्युदंड, कोर्ट ने माना ‘विरलतम से विरलतम’*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट *दुर्ग, 10 सि...
More Stories
1.77 करोड़ के KCC ऋण फर्जीवाड़े में FIR दर्ज, आरोपियों के नाम और गिरफ्तारी पर पुलिस ने साधी चुप्पी
✍️ हेतराम साहू स्टेट-रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ तोरेसिंहा बैंक और केना सेवा सहकारी समिति से जुड़ा मामला, पूर्व जांच में सामने आए थे छह नाम सरायपाली/महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के तोरेसिंहा बैंक एवं केना सेवा सहकारी समिति से जुड़े करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपये के कथित KCC ऋण फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मामले में अपराध क्रमांक 0289/26 दर्ज करते हुए धारा 120-B, 409, 420, 467, 468 एवं 471 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। FIR दर्ज होने के साथ ही मामले की आपराधिक जांच शुरू हो गई है। FIR के बाद सबसे बड़ा सवाल—कौन हैं आरोपी? FIR दर्ज होने के बाद अब सबसे अहम सवाल यह है कि मामले में किन-किन लोगों को आरोपी बनाया गया है और क्या किसी की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, सरायपाली पुलिस की ओर से फिलहाल नामजद आरोपियों के नाम अथवा गिरफ्तारी की स्थिति सार्वजनिक नहीं की गई है। सरायपाली थाना प्रभारी रितेश यादव ने मामले को संवेदनशील बताते हुए फिलहाल आरोपियों के नाम और गिरफ्तारी के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में पूर्व जांच में सामने आए नामों को वर्तमान FIR के आरोपी के रूप में बताना उचित नहीं होगा। पूर्व जांच में सामने आए थे छह नाम गौरतलब है कि मामले की पूर्व जांच के दौरान केना सेवा सहकारी समिति के तत्कालीन समिति प्रभारी भीष्मदेव पटेल, तोरेसिंहा बैंक के तत्कालीन सुपरवाइजर श्याम सुंदर पटेल, वर्तमान सुपरवाइजर राज कुमार प्रधान, बैंक मैनेजर युवराज नायक, कनिष्ठ लिपिक हीरा सिंह ध्रुव और प्रभारी लेखापाल खिलेश्वर साहू के नाम सामने आने की बात कही गई थी। हालांकि, इन छह लोगों में से कौन-कौन वर्तमान FIR में आरोपी बनाया गया है, इसकी पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए पूर्व जांच में सामने आए नामों को सीधे वर्तमान FIR का आरोपी बताना उचित नहीं होगा। मृत किसानों के नाम पर KCC ऋण सहित कई गंभीर बिंदु पूर्व जांच में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े कई गंभीर बिंदु सामने आने की बात कही गई थी। इनमें मृत किसानों के नाम पर KCC ऋण जारी होना, केना सेवा सहकारी समिति के कार्यक्षेत्र से बाहर के किसानों के नाम पर ऋण स्वीकृत होना तथा कुछ किसानों द्वारा अपने नाम पर ऋण जारी होने की जानकारी नहीं होने जैसे मामले शामिल हैं। करीब 1.77 करोड़ रुपये के KCC ऋण से जुड़े इस मामले में बैंक स्तर पर जांच के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन सहित विभागीय कार्रवाई किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। 6 अगस्त को FIR के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपेक्षा व्यास द्वारा 6 अगस्त 2026 को महासमुंद के नोडल अधिकारी को जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश में FIR दर्ज कराने के साथ उसकी छायाप्रति मुख्य कार्यालय भेजने को भी कहा गया था। इसके बाद सरायपाली थाने में अपराध क्रमांक 0289/26 दर्ज किया गया। पुलिस जांच में खुलेंगे फर्जीवाड़े से जुड़े कई राज FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि मृत किसानों के नाम पर KCC ऋण किस प्रक्रिया के तहत स्वीकृत किए गए, किसानों के दस्तावेजों का इस्तेमाल किस स्तर पर हुआ, ऋण की राशि किस माध्यम से निकाली गई और बैंक एवं समिति स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन किस प्रकार किया गया। जांच का एक अहम पहलू यह भी रहेगा कि पूर्व जांच में सामने आए छह नामों में से किन लोगों की भूमिका आपराधिक जांच में सामने आती है और वर्तमान FIR में वास्तव में किन व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। FIR दर्ज, अब जांच के नतीजों पर नजर फिलहाल मामले में FIR संख्या और धाराओं की जानकारी सामने आ चुकी है, जबकि आरोपियों के नाम और गिरफ्तारी की स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। अब पुलिस जांच के दौरान सामने आने वाले दस्तावेजों, साक्ष्यों और बयानों के आधार पर ही स्पष्ट होगा कि 1.77 करोड़ रुपये के इस कथित KCC ऋण फर्जीवाड़े में वास्तविक रूप से किन-किन लोगों की भूमिका रही और उनके विरुद्ध आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: राइफल साफ करते वक्त हुआ हादसा, 2 गोली चली और चली गई जवान की जान*
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़* *स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट, जगदलपुर* *छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: राइफल साफ करते वक्त हुआ हादसा, 2 गोली चली और चली गई जवान की जान* *दंतेवाड़ा, 10 सितंबर 2026/* जिले के बचेली स्थित CISF कैंप में आज एक खौफनाक हादसा हो गया। सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर हो गए। गोली लगने से CISF के प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक प्रधान आरक्षक दत्तात्राया (50 वर्ष) बचेली CISF कैंप के 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-3 में तैनात थे। वे अपनी AK-47 राइफल, बट नंबर-405 की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक राइफल से दो राउंड फायर हो गए। एक गोली सीने में लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल, NMDC बचेली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है और कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक जवान महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राइफल से अचानक फायर होने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। FSL टीम की घटनास्थल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
तिफरा में चाकू चमकाकर राहगीरों में खौफ भर रहा था बदमाश, सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर भेजा जेल
तिफरा में चाकू चमकाकर राहगीरों में खौफ भर रहा था बदमाश, सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर भेजा जेल बिलासपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में गुंडे-बदमाशों और चाकूबाजों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। यदुनंदन नगर, तिफरा के पास सरेराह हाथ में धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आदतन उत्पाती युवक को सिरगिट्टी पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर सीधे जेल दाखिल कराया गया है। राहगीरों पर जमा रहा था धौंस, मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (डीआईजी) रजनेश सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने, अड्डेबाजी और नशेड़ियों पर नकेल कसने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीएसपी सिविल लाइन और थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के नेतृत्व में सिरगिट्टी पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर थी। उसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कुंदरापारा-तिफरा के पास एक युवक हाथ में खुला धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है। घेराबंदी कर दबोचा, धारदार चाकू जब्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की और संदेही को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे का खतरनाक धारदार चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी: करन साहू (23 वर्ष), पिता संतराम साहू, निवासी कुंदरापारा, तिफरा (थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर)। कार्रवाई: आरोपी के खिलाफ थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 661/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, गुंडागर्दी या अशांति फैलाने वाले असमाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि त्योहारों में खलल डालने वालों और हथियार चमकाने वालों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
बीमारी बांटने वाला ‘केयर’? खुले मैदान में फेंकी एक्सपायरी दवाएं और जहरीला मेडिकल वेस्ट, श्रीराम केयर हॉस्पिटल पर नगर निगम का डंडा
बीमारी बांटने वाला ‘केयर’? खुले मैदान में फेंकी एक्सपायरी दवाएं और जहरीला मेडिकल वेस्ट, श्रीराम केयर हॉस्पिटल पर नगर निगम का डंडा बिलासपुर (मंगला / छपराभाठा): मरीजों को सेहतमंद करने का दावा करने वाले निजी अस्पताल खुद शहर में महामारी और संक्रमण का बीज बो रहे हैं। न्यायधानी बिलासपुर के मंगला स्थित छपराभाठा क्षेत्र में खुलेआम बायोमेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाओं को कचरे की तरह डंप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस गंभीर लापरवाही के सीधे तार शहर के नामी श्रीराम केयर हॉस्पिटल से जुड़े मिले हैं। मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर पालिक निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन पर 30 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया है। खुले मैदान में फैला था 'जहरीला कचरा': औचक निरीक्षण में खुली पोल नगर निगम की टीम जब मंगला-छपराभाठा क्षेत्र में निरीक्षण पर निकली, तो सार्वजनिक जगह पर भारी मात्रा में लावारिस फेंका गया मेडिकल कचरा, इस्तेमाल की गई सामग्री और एक्सपायरी दवाएं बिखरी मिलीं। सीधी लापरवाही उजागर: जब मौके पर मिले दस्तावेजों और मेडिकल कचरे के रैपर्स की जांच की गई, तो साबित हुआ कि यह जानलेवा कचरा श्रीराम केयर हॉस्पिटल का है। नियमों की धज्जियां: बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के तहत अस्पतालों का कचरा विशेष बैगों में सील कर अधिकृत एजेंसी (इंसीनेटर) को सौंपा जाना अनिवार्य है, लेकिन अस्पताल ने पैसे और झंझट बचाने के फेर में इसे सार्वजनिक जगह पर फेंकवा दिया। जनस्वास्थ्य से खुला खिलवाड़, 30 हजार का जुर्माना और आखिरी चेतावनी खुले में पड़ा मेडिकल वेस्ट न केवल भूजल और मिट्टी को दूषित करता है, बल्कि आवारा मवेशियों, कूड़ा बीनने वाले बच्चों और स्थानीय रहवासियों के लिए गंभीर संक्रामक बीमारियों (हेपेटाइटिस, एचआईवी और सेप्सिस) का खुला न्योता है। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए अस्पताल पर 30,000 रुपये का अर्थदंड लगाया और दो-टूक चेतावनी जारी की: "शहर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में श्रीराम केयर हॉस्पिटल या किसी भी अन्य स्वास्थ्य संस्थान द्वारा दोबारा ऐसी हरकत पाई गई, तो केवल चालान नहीं काटा जाएगा, बल्कि अस्पताल का लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन रद्द करने के साथ सीधे एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी।" बड़ा सवाल: क्या 30 हजार का जुर्माना काफी है? निगम की इस कार्रवाई के बाद बिलासपुर के निजी अस्पतालों में हड़कंप जरूर मचा है, लेकिन आम नागरिकों के बीच यह सवाल सुलग रहा है कि करोड़ों का मुनाफा कमाने वाले बड़े कॉर्पोरेट अस्पतालों के लिए 30 हजार का जुर्माना क्या केवल 'ऊंट के मुंह में जीरा' नहीं है? जब तक जनस्वास्थ्य से खेलने वाले ऐसे अस्पतालों पर ताला लगाने जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक बायो-वेस्ट का यह खतरनाक खेल रुकना नामुमकिन है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
🚨 भिलाई में पुलिस टीम से भिड़ी महिला, आत्मदाह की कोशिश रोकने पर प्रशिक्षु SI की उंगली काटी
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार भिलाई। अंडा थाना क्षेत्र के एक मामले की विवेचना में सहयोग के लिए सेक्टर-8 भिलाई पहुंची पुलिस टीम के साथ एक महिला द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसे रोकने की कोशिश के दौरान उसने प्रशिक्षु उप निरीक्षक की उंगली दांत से काट दी। मामले में प्रशिक्षु उप निरीक्षक लीनिया साहू की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। पूछताछ के लिए पहुंची थी पुलिस टीम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना अंडा में दर्ज एक अपराध की विवेचना में सहयोग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक लीनिया साहू हमराह स्टाफ के साथ सेक्टर-8 भिलाई स्थित क्वार्टर नंबर 9/ए, केसीएस स्ट्रीट पहुंचीं। पुलिस टीम ने घर के बाहर महिला से प्रकरण की पीड़िता के संबंध में पूछताछ शुरू की। इसी दौरान स्थिति बिगड़ने की बात सामने आई। आत्मदाह की कोशिश का पुलिस का दावा पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान महिला ने कथित तौर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान महिला ने प्रशिक्षु SI लीनिया साहू की उंगली पर दांत से काट लिया। घटना के बाद प्रशिक्षु उप निरीक्षक ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमीशन के लालच में बेचा ईमान: बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस का बड़ा धमाका, देशव्यापी ठगी के ₹4 करोड़ खपाने वाले 'म्यूल अकाउंट' सिंडिकेट के 6 गुर्गे दबोचे
कमीशन के लालच में बेचा ईमान: बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस का बड़ा धमाका, देशव्यापी ठगी के ₹4 करोड़ खपाने वाले 'म्यूल अकाउंट' सिंडिकेट के 6 गुर्गे दबोचे बिलासपुर: कमीशनखोरी का चस्का और साइबर ठगी के काले साम्राज्य का गठजोड़! बिलासपुर रेंज साइबर थाने ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की रीढ़ पर कड़ा प्रहार करते हुए 'म्यूल बैंक अकाउंट' (फर्जी/किराए के बैंक खाते) मुहैया कराने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिलासपुर, मुंगेली, सक्ती, कोरबा और रायपुर तक फैले इस नेटवर्क के 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात के पीछे पहुंचा दिया है। जांच में हुए खुलासों ने सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े कर दिए हैं। इस सिंडिकेट के खातों के तार देश के 10 से ज्यादा राज्यों में दर्ज 50 साइबर अपराधों और करीब ₹4 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़े पाए गए हैं। 25 दिन में ₹2.20 करोड़ का ट्रांजेक्शन, यहीं से उलझती गई डोर इस पूरे गोरखधंधे की शुरुआत छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक (मंगला शाखा) के एक खाते से हुई। पुलिस ने जब 'अजय फार्म हाउस' के नाम पर चल रहे बैंक खाते की पड़ताल की, तो होश उड़ाने वाले आंकड़े सामने आए: 18 मई 2026 से 12 जून 2026 के बीच—महज 25 दिनों के भीतर—इस खाते में ₹2,20,68,443/- की संदिग्ध रकम का धुआंधार लेन-देन हुआ। केवाईसी (KYC), मोबाइल नंबर और नेट बैंकिंग के डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगालने पर पता चला कि यह खाता साइबर ठगी की रकम को डंप करने और आगे रूट करने के लिए 'म्यूल अकाउंट' के रूप में इस्तेमाल हो रहा था। 2.8% कमीशन का लालच और साइबर चेन का गंदा खेल साइबर अपराधियों का यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था: नरेन्द्र कुर्रे (मास्टरमाइंड की कड़ी): वह खाताधारकों को उनके खाते से होने वाले कुल ट्रांजेक्शन पर करीब 2.8% कमीशन का लालच देकर जोड़ता था। अजय सोनी और अभिलाष डेनियल (चिंटू): ₹20,000 की दलाली और कमीशन के लिए इन्होंने खुद के साथ-साथ परिचितों के खाते खुलवाए और उनकी नेट बैंकिंग किट साइबर फ्रॉडस्टर्स को थमा दी। देवेश कुमार दास (रोबिन) व आशीष तिवारी: रोबिन खातों को एक्टिवेट करने के लिए पीड़ितों के फोन में फर्जी एप्लिकेशन इंस्टॉल करता था, जबकि आशीष तिवारी जैसे लोग ₹25,000 के लालच में टेलीग्राम और व्हाट्सऐप पर पूरे सिंडिकेट का हिस्सा बने हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका 1. आरोपी अजय कुमार सोनी आरोपी अजय कुमार सोनी द्वारा अजय फार्म हाउस के नाम से बैंक खाता खुलवाया गया तथा उसमें नेट बैंकिंग के लिए मोबाइल नंबर लिंक कराया गया। विवेचना में सामने आया कि अभिलाष कुमार डेनियल उर्फ चिंटू के माध्यम से आरोपी का संपर्क बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों से हुआ। आरोपी द्वारा अपना बैंक खाता एवं खाते से संबंधित जानकारी/सामग्री अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराई गई तथा इसके बदले कमीशन प्राप्त किया गया। आरोपी के बैंक खाते में दिनांक 18.05.2026 से 12.06.2026 के मध्य ₹2.20 करोड़ से अधिक की संदिग्ध राशि का लेन-देन पाया गया। आरोपी के बताए अनुसार मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। 03-26 press.pdf 2. आरोपी अभिलाष कुमार डेनियल उर्फ चिंटू आरोपी अभिलाष कुमार डेनियल उर्फ चिंटू द्वारा नरेन्द्र कुर्रे के माध्यम से बैंक खाते उपलब्ध कराने के बदले ₹20,000/- कमीशन प्राप्त होने की बात सामने आई। आरोपी ने अपने परिचित अजय कुमार सोनी को बैंक खाता खुलवाने के लिए तैयार किया। इसके बाद बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कराया गया। विवेचना में आरोपी द्वारा बैंक खाता उपलब्ध कराने तथा उसके बदले कमीशन प्राप्त करने की भूमिका सामने आई है। आरोपी के मोबाइल फोन एवं अन्य बैंकिंग सामग्री को भी विवेचना में जब्त किया गया है। 03-26 press.pdf 3. आरोपी भास्कर कश्यप आरोपी भास्कर कश्यप ने अजय कुमार सोनी के कहने पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में अपना बैंक खाता खुलवाया। उसे बताया गया था कि उक्त बैंक खाते का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से संबंधित लेन-देन के लिए किया जाएगा तथा इसके बदले ₹20,000/- कमीशन प्राप्त होगा। आरोपी द्वारा अपना बैंक खाता अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराया गया। जांच में उसके बैंक खाते के विरुद्ध विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में साइबर अपराध संबंधी शिकायतें दर्ज होना पाया गया। 03-26 press.pdf 4. आरोपी नरेन्द्र कुर्रे विवेचना में आरोपी नरेन्द्र कुर्रे की भूमिका बैंक खातों की व्यवस्था करने एवं खाताधारकों से संपर्क स्थापित करने वाले व्यक्ति के रूप में सामने आई है। आरोपी द्वारा बैंक खाते की आवश्यकता रखने वाले व्यक्तियों से संपर्क किया जाता था तथा खाताधारकों को उनके बैंक खाते से होने वाले लेन-देन के आधार पर लगभग 2.8 प्रतिशत कमीशन देने की बात कही जाती थी। आरोपी द्वारा स्वयं के बैंक खाते तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों को ऑनलाइन फ्रॉड में उपयोग किए जाने हेतु उपलब्ध कराने की भूमिका सामने आई है। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर मोबाइल फोन एवं अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई है। 03-26 press.pdf 5. आरोपी आशीष तिवारी आरोपी आशीष तिवारी द्वारा नरेन्द्र कुर्रे के कहने पर बैंक खाता खुलवाया गया तथा उसे ऑनलाइन फ्रॉड में उपयोग हेतु उपलब्ध कराया गया। विवेचना में सामने आया कि आरोपी देवेश कुमार दास उर्फ रोबिन द्वारा उसके मोबाइल फोन में आवश्यक एप्लीकेशन डाउनलोड कर कुछ समय तक कार्य किया गया। बैंक खाता उपलब्ध कराने के बदले आरोपी आशीष तिवारी को ₹25,000/- कमीशन प्राप्त होने की जानकारी सामने आई है। आरोपी द्वारा वीपीन, रोबिन एवं नरेन्द्र के साथ मोबाइल, टेलीग्राम एवं व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क में रहने के तथ्य भी विवेचना में सामने आए हैं। 03-26 press.pdf 6. आरोपी देवेश कुमार दास उर्फ रोबिन आरोपी देवेश कुमार दास उर्फ रोबिन नरेन्द्र कुर्रे एवं अन्य आरोपियों के संपर्क में था। पूरे देश में बिछा था जाल: 50 शिकायतें, ₹4 करोड़ का गबन पुलिस की तकनीकी जांच में सामने आया कि इन 6 आरोपियों द्वारा बेचे गए खातों का उपयोग पूरे भारत में लोगों को चूना लगाने के लिए किया जा रहा था: भास्कर कश्यप के खाते पर 24 शिकायतें: महाराष्ट्र, म.प्र., राजस्थान, उप्र, प. बंगाल, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, बिहार समेत कई राज्यों से। अजय सोनी के खाते पर 21 शिकायतें: पंजाब, चंडीगढ़, कर्नाटक, असम, ओडिशा, तमिलनाडु आदि से। नरेन्द्र व आशीष के खातों पर 5 शिकायतें: कर्नाटक, म.प्र., उप्र, हिमाचल और प. बंगाल से। पुलिस अफसरों का कड़ा रुख आईजी बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग (भापुसे) एवं एसपी बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में रेंज साइबर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, कामिल हक और उनकी टीम ने इस अंतरराज्यीय गिरोह की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि चंद रुपयों के कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम या सिम किसी दूसरे को सौंपना भारी अपराध है। ऐसे 'म्यूल अकाउंट होल्डर्स' को भी साइबर अपराधियों के बराबर ही कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
नाती अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहा है...' झूठी हमदर्दी की आड़ में ममता का सौदा, शातिर ठगों ने बुजुर्ग महिला से ठगे साढ़े 3 तोले के सोने के जेवर!
नाती अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहा है...' झूठी हमदर्दी की आड़ में ममता का सौदा, शातिर ठगों ने बुजुर्ग महिला से ठगे साढ़े 3 तोले के सोने के जेवर! क्राइम डेस्क: रिश्तों और ममता की संवेदनशील नस को पकड़कर बुजुर्गों को शिकार बनाने वाले शातिर ठगों ने एक बार फिर खौफनाक जाल बुना है। एक बुजुर्ग नानी/दादी की भावना और फिक्र का ऐसा घिनौना फायदा उठाया गया कि सुनकर रूह कांप जाए। 'नाती की अचानक तबीयत बिगड़ने और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने' का फर्जी वाकया सुनाकर शातिरों ने वृद्धा को सम्मोहित और भावुक किया और उनकी उम्र भर की जमा-पूंजी—करीब साढ़े तीन तोला सोने के जेवर लेकर चंपत हो गए। ममता को बनाया हथियार, ऐसे रचा ठगी का मायाजाल ठगी की इस सनसनीखेज वारदात को बेहद सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया: सहानुभूति और पहचान का नाटक: ठगों ने बुजुर्ग महिला को रास्ते में या घर के समीप यह कहकर रोका कि वे उनके परिवार और नाती के करीबी परिचित हैं। इमोशनल ब्लैकमेलिंग का खेल: बदमाशों ने बदहवास होने का दिखावा करते हुए वृद्धा से कहा—"आपके नाती की हालत बहुत गंभीर है, वह अस्पताल में भर्ती है और तुरंत इलाज के लिए रुपयों की दरकार है।" घबराहट में जेवर उतरवाए: नाती की सलामती की चिंता में घबराई बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही ठगों ने इलाज के खर्च का बहाना बनाकर उनके शरीर पर मौजूद सोने के जेवर (साढ़े तीन तोले) उतरवा लिए। झांसा देकर रफूचक्कर: जेवर हाथ में आते ही आरोपी बुजुर्ग को कागजी पोटली या जल्द लौटने का झांसा देकर पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए। होश उड़ गए जब सामने आया सच जब बुजुर्ग महिला ने बदहवास होकर अपने परिवार और परिजनों से संपर्क किया, तब जाकर पता चला कि नाती पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। इसके बाद वृद्धा के पैरों तले जमीन खिसक गई और समझ आया कि वे शातिर ठग गिरोह के इमोशनल ट्रैप का शिकार हो चुकी हैं। साढ़े तीन तोला सोना (जिसकी मौजूदा बाजार कीमत लाखों रुपये है) लुट जाने से पीड़िता गहरे सदमे में है। पुलिसिया जांच शुरू, बुजुर्गों को सतर्क रहने की चेतावनी मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता, विशेषकर बुजुर्गों को आगाह किया है कि: किसी भी अजनबी द्वारा अचानक परिवार के किसी सदस्य के एक्सीडेंट या बीमारी की खबर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। घबराने के बजाय सबसे पहले अपने परिजनों को सीधे फोन लगाकर तस्दीक करें। संकट का हवाला देकर किसी के भी हाथ में अपने जेवरात या नकदी कभी न सौंपें। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
कागजों पर 8 मंजिल, जमीन पर 9वीं पर भी ठोक दिए 14 फ्लैट: बिल्डर का खेल या नगर निगम की 'आंखमिचौनी'?
कागजों पर 8 मंजिल, जमीन पर 9वीं पर भी ठोक दिए 14 फ्लैट: बिल्डर का खेल या नगर निगम की 'आंखमिचौनी'? विशेष पड़ताल: शहर के रियल एस्टेट कारोबार में नियमों को ताक पर रखकर मुनाफे की बहुमंजिला इमारतें खड़ी करने का खेल कोई नया नहीं है, लेकिन इस नए मामले ने नगर निगम और टाउन प्लानिंग के पूरे सिस्टम की कलई खोलकर रख दी है। कागजों पर परमिशन सिर्फ 8 फ्लोर की और धरातल पर बिल्डर ने धड़ल्ले से नौवीं मंजिल तानते हुए 14 अतिरिक्त फ्लैट्स का अवैध साम्राज्य खड़ा कर दिया। नियमों की 'छत' फाड़कर बनाई नौवीं मंजिलटाउन एंड कंट्री प्लानिंग (T&CP) और नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा के नियमों के मुताबिक किसी भी प्रोजेक्ट में फ्लोर एरिया रेश्यो (FAR) और ऊंचाई के कड़े मापदंड तय होते हैं।कागजी मंजूरी: प्रोजेक्ट को ग्राउंड समेत कुल 8 मंजिलों तक के निर्माण की ही वैधानिक अनुमति मिली थी।जमीनी हकीकत: बिल्डर ने तय सीमा से ऊपर जाकर सीधे नौवीं मंजिल का ढांचा खड़ा किया और उस पर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 14 फ्लैट्स बना डाले।करोड़ों का अवैध मुनाफा: शहर के प्राइम लोकेशन पर एक-एक फ्लैट की कीमत लाखों-करोड़ों में होती है। बिना परमिशन 14 फ्लैट्स बनाकर सीधे-सीधे करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की बिसात बिछाई गई।निगम के इंजीनियर सो रहे थे या 'हिस्सेदारी' तय थी?सवाल उठता है कि जब 8 मंजिल के ऊपर ईंट, गिट्टी, सरिया और कंक्रीट चढ़ाया जा रहा था, तब इलाके के बिल्डिंग इंस्पेक्टर, जोन कमिश्नर और सब-इंजीनियरों का दस्ता कहां था?क्या शहर के बीचों-बीच खड़ी हो रही इतनी विशाल बहुमंजिला इमारत अफसरों की नजरों से ओझल थी? क्या बिना ऊपरी 'मौन सहमति' के कोई बिल्डर खुलेआम 14 अवैध फ्लैट खड़े करने की हिम्मत जुटा सकता है?बार-बार मौका मुआयना करने का दावा करने वाले निगम के उड़नदस्ते क्या सिर्फ कागजी खानापूर्ति तक सीमित हैं?सबसे बड़ा धोखा खरीदारों के साथइस पूरे अवैध खेल में सबसे बड़ा खतरा उन मासूम खरीदारों के सिर पर मंडरा रहा है, जो अपनी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई लगाकर घर का सपना देखते हैं। बिल्डर आकर्षक विज्ञापनों और झूठे वादों के दम पर इन अवैध 14 फ्लैटों को भी बेचकर निकल जाएगा। कल को जब अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा या सीलिंग की कार्रवाई होगी, तो रोना उस आम खरीदार को पड़ेगा जिसे न तो बैंक लोन मिलेगा और न ही मालिकाना हक की रजिस्ट्री।अब कार्रवाई होगी या फिर 'कंपाउंडिंग' के नाम पर लीपापोती?नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इस प्रोजेक्ट पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं। क्या प्रशासन इस अवैध नौवीं मंजिल को जमींदोज करने का साहस दिखाएगा, या फिर फाइलों में जुर्माना और कंपाउंडिंग का चोर-रास्ता निकालकर बिल्डर को क्लीन चिट दे दी जाएगी? यह मामला सिर्फ एक इमारत का नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक सिस्टम की साख का लिटमस टेस्ट बन चुका है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
कलियुगी चाचा की रूह कंपा देने वाली हैवानियत: देवर-भाभी के अवैध रिश्ते और कलह की आग में 2 साल की मासूम को चूल्हे में झोंका, तड़प-तड़पकर मौत
कलियुगी चाचा की रूह कंपा देने वाली हैवानियत: देवर-भाभी के अवैध रिश्ते और कलह की आग में 2 साल की मासूम को चूल्हे में झोंका, तड़प-तड़पकर मौत बिलासपुर (घुटकू): रिश्तों की मर्यादा तार-तार होने और अंधाधुंध गुस्से के चलते बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीभत्स मामला सामने आया है। देवर और भाभी के बीच उपजे अवैध प्रेम प्रसंग और पारिवारिक झगड़े की खौफनाक कीमत एक 2 साल की अबोध बच्ची को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। जिस चाचा की गोद में बच्ची को महफूज महसूस होना चाहिए था, उसी जल्लाद चाचा ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए मासूम को धधकते चूल्हे में फेंक दिया। गुमशुदगी से शुरू होकर हत्या के मुहाने तक पहुंची कहानी पूरा घटनाक्रम कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम घुटकू का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक: अवैध रिश्ते की शुरुआत: सुधीर लोनिया की पत्नी अंकिता का अपने ही देवर नितिन कुमार लोनिया से प्रेम संबंध था। बच्ची संग फरार: 26 अगस्त को अंकिता अपनी 2 साल की मासूम बेटी परमेश्वरी को साथ लेकर देवर नितिन के साथ घर छोड़कर भाग गई थी। पुलिस में रिपोर्ट: काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो बच्ची के नाना ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की घेराबंदी और दबाव के बाद 7 सितंबर को नितिन, अंकिता और बच्ची गांव लौटे। गुस्से का वहशीपन: धधकते चूल्हे में बिठा दी 2 साल की फूल सी जान गांव लौटने के बाद मंगलवार को घर में भारी बवाल मच गया। नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से खूनी विवाद शुरू हुआ, जिसमें अंकिता भी कूद पड़ी। चीख-पुकार और मारपीट के दौरान हैवान बने चाचा नितिन ने अपने गुस्से का सारा जहर 2 साल की मासूम परमेश्वरी पर उगल दिया। नितिन ने बेरहमी से बच्ची को उठाकर चूल्हे में दहक रही जलती लकड़ियों पर बिठा दिया। मासूम की चीखों से पूरा इलाका दहल उठा। मारपीट की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बच्ची बुरी तरह झुलस चुकी थी। अस्पताल में तोड़ा दम, सलाखों के पीछे पहुंचा कातिल पुलिस ने तत्काल लहूलुहान और बुरी तरह झुलसी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन आग के गंभीर घावों के चलते देर रात मासूम परमेश्वरी ने दम तोड़ दिया। जो मामला महज गुमशुदगी और घरेलू कलह दिख रहा था, वह मासूम की मौत के बाद सीधे हत्या (मर्डर) के संगीन केस में तब्दील हो गया है। कोनी थाना पुलिस ने हत्यारे चाचा नितिन कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है और मामले की गहन तफ्तीश जारी है। रिश्तों के कत्ल और एक मासूम की निर्मम बलि ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
बस्तर जिले में जुआड़ियों पर बड़ी कार्रवाई, 08 आरोपी गिरफ्तार
स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ बस्तर जिले में जुआड़ियों पर बड़ी कार्रवाई, 08 आरोपी गिरफ्तार *जगदलपुर / बस्तर, 10 सितंबर 2026 -* पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बोधघाट पुलिस और ब्लैक पैंथर की टीम को जुआरियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को दिनांक 09.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरगीपाल, नीलगिरि प्लॉट के पास कुछ लोग ताश के 52 पत्तों पर रूपये-पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देशन में तत्काल रेड कार्रवाई की गई। मौके पर 08 व्यक्ति जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम - 1. पदलाम बघेल पिता घासी राम बघेल 2. सुकराम नाग पिता विश्वनाथ नाग 3. सामसेन बघेल पिता महादेव बघेल 4. लछीन नाग पिता रघुनाथ नाग 5. सुंदर बघेल पिता रामेश्वर बघेल 6. सहदेव बघेल पिता सामो बघेल 7. लोकनाथ कश्यप पिता रूपसिंह कश्यप (सभी निवासी ग्राम सरगीपाल) 8. परमेश्वर जोशी पिता सुमोनू जोशी निवासी ग्राम बिलोरी बताया। आरोपियों के कब्जे से *ताश के 52 पत्ते, नगदी रकम 2760 रुपये, 07 नग पुराना टच स्क्रीन मोबाइल और 02 नग मोटर सायकल कुल कीमती 1,84,760 रुपये* जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना बोधघाट में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 09.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और उप पुलिस अधीक्षक चंद्रहास सिन्हा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में की गई। *महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी -* निरीक्षक - टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक - लोकेश्वर नाग, स.उ.नि. - दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक - अहिलेश नाग, सुनील मनहर, आरक्षक - बामन सेन, दीपक मिंज एवं ब्लैक पैंथर की टीम।
🚨 हॉर्न बजाने पर विवाद, युवक पर चाकू-रॉड से हमला, 3 गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर, 09 सितंबर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हॉर्न बजाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 08 सितंबर की रात करीब 10 बजे प्रार्थी रिषभ शर्मा से कुमार उर्फ राजू बंछोर और उसके साथियों ने हॉर्न बजाने की बात को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने युवक पर चाकू से वार किया और सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। मामले में थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी 1. कुमार बंछोर उर्फ राजू (30 वर्ष) — निवासी BSUP कॉलोनी, भाठागांव 2. केवल बघेल (20 वर्ष) — निवासी बैरन बाजार 3. अमन नायक (21 वर्ष) — निवासी BSUP कॉलोनी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू जब्त किया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
🚨 BREAKING NEWS | राजनांदगांव में महाराष्ट्र निर्मित शराब की 18 पेटियां जब्त
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र निर्मित शराब की 18 पेटियां जब्त की हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब को अवैध रूप से खपाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शराब को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी, इसे कहां खपाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। 🔴 महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ तक कैसे पहुंच रही शराब? दूसरे राज्य से शराब के अवैध परिवहन का मामला सामने आने के बाद सीमा क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की जांच में यदि सप्लाई चेन और अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है, तो मामले में आगे और कार्रवाई हो सकती है। 📢 बड़ा सवाल क्या महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ में अवैध शराब पहुंचाने के पीछे केवल एक व्यक्ति की भूमिका है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। राजनांदगांव में महाराष्ट्र निर्मित शराब की 18 पेटियां पकड़े जाने की कार्रवाई ने अवैध शराब के परिवहन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें पुलिस की आगे की जांच और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।