दवा खिड़की से लेकर डॉक्टरों के केबिन तक दहशत: सिम्स में युवक ने खुलेआम दी घसीटने की धमकी, सुरक्षा गार्ड नदारद, पुलिस की चुप्पी पर बवाल!
दवा खिड़की से लेकर डॉक्टरों के केबिन तक दहशत: सिम्स में युवक न...
More Stories
फर्जीवाड़े पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर के अज्ञेय नगर में अनंत रियल्टी के मल्टी-स्टोरी प्रोजेक्ट की विकास अनुज्ञा रद्द, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की बड़ी कार्रवाई से बिल्डरों में हड़कंप
फर्जीवाड़े पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर के अज्ञेय नगर में अनंत रियल्टी के मल्टी-स्टोरी प्रोजेक्ट की विकास अनुज्ञा रद्द, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की बड़ी कार्रवाई से बिल्डरों में हड़कंप आवासीय प्लॉट को बना दिया रास्ता, 4 मंजिल दिखाकर बना रहे थे 6; आयुक्त अवनीश शरण के निर्देश पर जांच कमेटी ने खोली 'कागजी खेल' की पोल बिलासपुर नक्शे में हेरफेर और अहम तथ्यों को छिपाकर बहुमंजिला इमारतें खड़ी करने वाले बिल्डरों के खिलाफ नगर तथा ग्राम निवेश (T&CP) संचालनालय ने कड़ा रुख अपनाया है। बिलासपुर के पॉश इलाके अज्ञेय नगर में मेसर्स अनंत रियल्टी द्वारा बनाए जा रहे बहुमंजिला आवासीय प्रोजेक्ट की विकास अनुज्ञा (Development Permission) को छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 के नियम 25 के तहत तत्काल प्रभाव से प्रतिसंहृत (रिवोक) कर दिया गया है। संचालक अवनीश शरण के निर्देश पर हुई इस सख्त कार्रवाई के बाद से शहर के रियल एस्टेट जगत में हड़कंप मच गया है। शिकायत के बाद गठित चार सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति (विनीत नायर, रोहित गुप्ता, प्रतीक दीक्षित और आलोक त्रिपाठी) ने पड़ताल में पाया कि 25 जून 2025 को क्षेत्रीय कार्यालय से जारी इस अनुमति में नियमों की धज्जियां उड़ाई गई थीं। जांच में सामने आए 3 बड़े फर्जीवाड़े * आवासीय प्लॉट को 'रास्ता' बनाकर जोड़ ली जमीन: खसरा नंबर 15/1, 157/26 और 158/30 की 0.62 एकड़ भूमि पर यह प्रोजेक्ट लाया जा रहा था। नियमों के मुताबिक आवासीय प्लॉट का अन्य भूमि में विलय पूरी तरह प्रतिबंधित है। बिल्डर ने पुराने लेआउट के एक आवासीय प्लॉट को मनमाने तरीके से मार्ग (रास्ता) घोषित कर नए लेआउट में मिला लिया, जबकि 1989 के मूल अभिन्यास में इसके लिए कोई वैध संशोधन ही नहीं कराया गया था। * मंजिलों का खेल—दिखाया 4 तल, नक्शे में मिले 6 तल: स्वीकृत अनुज्ञा में 15 ब्लॉकों में 4-4 तलों के हिसाब से कुल 60 फ्लैट दिखाए गए थे, लेकिन लेआउट के कई हिस्सों में 6 मंजिलों का निर्माण दर्ज था। मंजिलों की संख्या छिपाने का सीधा असर गरीबों के लिए आरक्षित होने वाले ईडब्ल्यूएस (EWS) और एलआईजी (LIG) फ्लैटों की गणना पर पड़ रहा था। * 'सलाहकार की गलती' का बहाना खारिज: सुनवाई के दौरान कंपनी प्रबंधन ने इसे तकनीकी सलाहकार की 'टाइपिंग/नंबरिंग मिस्टेक' बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। जांच कमेटी ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि लेआउट पर बिल्डर के दस्तखत होते हैं, लिहाजा गंभीर विसंगतियों और तथ्य छिपाने की सीधी जिम्मेदारी डेवलपर की है। अनुमति शून्य, अब निर्माण पूरी तरह अवैध कंपनी को दिए गए नोटिस और 7 अगस्त 2026 की व्यक्तिगत सुनवाई के बाद जांच समिति ने जवाब को पूरी तरह असंतोषजनक पाया। क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर की अनुशंसा और शर्त क्रमांक 29 व 31 के स्पष्ट उल्लंघन पर आयुक्त ने 25 जून 2025 की विकास अनुज्ञा (क्रमांक 1456) को निरस्त कर दिया है। इस आदेश के साथ ही अज्ञेय नगर स्थित इस प्रोजेक्ट की तमाम वैधानिक अनुमतियां समाप्त हो गई हैं और वहां किया जा रहा निर्माण पूरी तरह अवैध की श्रेणी में आ गया है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
90 वर्षीय बुजुर्ग की एक्टिवा चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार: नंबर प्लेट खुरचकर घूम रहा था आरोपी, 'सशक्त' ऐप ने खोली पोल; सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
90 वर्षीय बुजुर्ग की एक्टिवा चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार: नंबर प्लेट खुरचकर घूम रहा था आरोपी, 'सशक्त' ऐप ने खोली पोल; सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई बिलासपुर। सदर बाजार इलाके में 90 वर्षीय बुजुर्ग के घर के बाहर से एक्टिवा पार करने वाले शातिर वाहन चोर को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी चोरी की स्कूटी की नंबर प्लेट खुरचकर बेखौफ घूम रहा था, लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस के 'सशक्त' (Sashakt) ऐप ने उसकी चालाकी पकड़ ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घर के बाहर खड़ी थी एक्टिवा, सुबह गायब मिली मामला सदर बाजार का है, जहां 90 वर्षीय प्रार्थी विनोद कुमार मिश्रा (पिता स्व. द्वारिका प्रसाद मिश्रा) ने 9 सितंबर 2026 की रात अपनी एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 10 Y 6884) घर के सामने लॉक करके खड़ी की थी। अगली सुबह करीब 9:30 बजे जब उन्होंने देखा, तो गाड़ी वहां से नदारद थी। बुजुर्ग की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 513/2026 पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी पुलिस, चेकिंग में फंसा शातिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS), एएसपी (शहर) पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार (IPS) के निर्देश पर कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही थी। इसी बीच शनिचरी रपटा पुल के पास सघन वाहन चेकिंग लगाई गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध एक्टिवा सवार युवक को रोका, जिसकी गाड़ी की नंबर प्लेट खुरची हुई थी। 'सशक्त ऐप' से हुआ पर्दाफाश संदेह होने पर जब पुलिस ने इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर 'सशक्त' ऐप में वाहन का रिकॉर्ड खंगाला, तो सामने आया कि यह वही एक्टिवा है जो सदर बाजार से चोरी हुई थी। पुलिस ने फौरन वाहन चालक रितिक यादव (उम्र 24 वर्ष, निवासी रामायण चौक, चांटीडीह, सरकंडा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने 9 सितंबर की रात सदर बाजार से स्कूटी चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी रितिक यादव के कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
*ऑपरेशन निश्चय- गांजा तस्करी पर सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे की खेप समेत ₹70.08 लाख की संपत्ति जब्त।*
स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश CG न्यूज *कंटेनर में बड़ी मात्रा में ड्रग्स(गांजा) की तस्करी, चालक / परिचालक गिरफ्तार।* *120.060 किलो गांजा, कीमत 60,03,000 रुपये जप्त।* *अवैध मादक पदार्थ गांजा, 02 नग मोबाईल एवं एक कंटेनर वाहन सहित जुमला 70,08,500 रूपये की सम्पत्ती जप्त।* *ओडिशा से गुजरात जा रहा था गांजे का बड़ा खेप, एनएच-53 पर कंटेनर रोककर पुलिस ने दबोचा।* एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान मुखबीर से सूचना मिली की एक कंटेनर वाहन में गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है, सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल में कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार एक हरा पीला कलर का कंटेनर वाहन क्रमांक CG06 AV 4815 आया जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, कंटेनर वाहन को रोककर संदेही का नाम पता पूछने पर कंटेनर चालक ने अपना नाम वसीम शाह पिता सबीर शाह उम्र 38 साल साकिन अमिरपुरा नडियाद थाना नडियाद जिला खेडा (गुजरात) तथा बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम अय्युब खान पिता मेहताब खान उम्र 56 साल साकिन बोरसद सकरिया मोहल्ला थाना बोरसद जिला आनंद(गुजरात) का निवासी होना बताया। संदेही से लगातार पूछताछ करने पर वाहन के डाला अंदर में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताया। उक्त गांजा को संबलपुर (उडिसा) से गुजरात ले जाना बताया। आरोपीगण के कब्जे के कंटेनर का तलाशी लेने पर वाहन के पीछे डाला में चार प्लास्टिक बोरीयो में 120.060 किलोग्राम गांजा (किमती 60,03,000 रुपये) को बरामद कर जप्त किया गया, साथ ही आरोपियों के 02 नग मोबाईल (किमती 5500 रूपये) एवं एक कंटेनर वाहन क्रमांक CG06 AV 4815 (किमती 10,00,000 रूपये) सहित जुमला किमती 70,08,500 रूपये की सम्पत्ती को जप्त किया गया। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20(B)ii(C), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी गणो को विधिवत गिरफतार किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। *गिरफतार आरोपी-* 01- वसीम शाह पिता सबीर शाह उम्र 38 साल साकिन अमिरपुरा नडियाद थाना नडियाद जिला खेडा (गुजरात)। 02- अय्युब खान पिता मेहताब खान उम्र 56 साल साकिन बोरसद सकरिया मोहल्ला थाना बोरसद जिला आनंद (गुजरात)। *जप्त सम्पत्ती-* 01- 120.060 किलो किमती 60,03,000 रुपये। 02- 02 नग मोबाईल किमती 5,500 रूपये। 03- एक कंटेनर वाहन किमती 10,00,000 रूपये। *जुमला जप्त सम्पत्ती किमती 70,08,500 /- रूपये।*
बिलासपुर में शराब के लिए अड़ीबाजी: पैसे देने से मना किया तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला; तोरवा पुलिस ने आरोपी 'कृष' को दबोचा
बिलासपुर में शराब के लिए अड़ीबाजी: पैसे देने से मना किया तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला; तोरवा पुलिस ने आरोपी 'कृष' को दबोचा बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर धारदार चाकू से हमला करने वाले आदतन बदमाश को तोरवा पुलिस ने चंद घंटों के भीतर धर दबोचा है। आरोपी फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल छोटा चाकू भी बरामद कर लिया है। शराब के पैसे को लेकर हुआ विवाद, जेब से निकाला चाकू घटना 11 सितंबर 2026 की रात करीब 8:00 बजे की है। पंप हाउस तोरवा निवासी दुर्गेश यादव पुराना पंप हाउस के पास मौजूद था। इसी दौरान सूर्यवंशी मोहल्ला निवासी कृष्णा सूर्यवंशी उर्फ कृष (उम्र 18 वर्ष 6 माह) वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। जब दुर्गेश ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो कृष्णा गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। बात यहीं खत्म नहीं हुई; गुस्से में आकर उसने अपनी जेब से छोटा धारदार चाकू निकाला और दुर्गेश पर ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस, घेराबंदी कर दबोचा घटना के बाद घायल दुर्गेश ने तुरंत तोरवा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 119(1) और 118(1) के तहत अपराध क्रमांक 499/2026 दर्ज किया। आरोपी शहर छोड़कर भागने की योजना बना रहा था, लेकिन तोरवा पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए 12 सितंबर 2026 को घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त धारदार चाकूनुमा हथियार जब्त कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
बिलासपुर के सरकंडा में सनसनीखेज वारदात: छत के रास्ते घर में घुसा नाबालिग, अलमारी तोड़कर पार किए 70 हजार के जेवर और नकदी; पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा
बिलासपुर के सरकंडा में सनसनीखेज वारदात: छत के रास्ते घर में घुसा नाबालिग, अलमारी तोड़कर पार किए 70 हजार के जेवर और नकदी; पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा बिलासपुर। जब पूरा परिवार पहली मंजिल पर गहरी नींद में था, तब एक नाबालिग छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया। देवनंदन नगर फेज-2 में हुई इस चौंकाने वाली वारदात को सरकंडा पुलिस ने महज़ कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए अपचारी बालक को हिरासत में ले लिया है। उसके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया गया है। पहली मंजिल पर सोता रहा परिवार, नीचे खाली हो गई अलमारी घटना 9 सितंबर की दरम्यानी रात की है। प्रार्थी श्याम बिहारी गुप्ता (51 वर्ष) के मुताबिक, रात करीब 1 बजे पूरा परिवार मकान के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित कमरे में सोने चला गया था। सुबह करीब 8:30 बजे जब नींद खुली, तो नीचे का नजारा देखकर होश उड़ गए। छत के रास्ते आने वाले दरवाजे, कमरे और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात और ₹6,000 नकद (कुल मशरूका लगभग ₹70,000) गायब थे। बीएनएस की नई धाराओं में जुर्म दर्ज, एक्शन में आई पुलिस पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) और 305(a) के तहत अपराध क्रमांक 1285/2026 दर्ज किया गया। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सीएसपी तिलेश्वर यादव और थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की अगुवाई में फौरन एक विशेष टीम एक्टिव की गई। संदेही पर टिकी नज़र और खुल गया राज मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस की नजर एक स्थानीय नाबालिग पर पड़ी। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने अपचारी बालक की निशानदेही पर ₹70,000 मूल्य के सारे जेवर और नकदी बरामद कर लिए हैं। टीम का सराहनीय कार्य वारदात का त्वरित खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, महिला प्रधान आरक्षक भूनेश्वरी मरावी, आरक्षक संजीव जांगड़े, आफाक खान और विवेक राय शामिल रहे। अपचारी बालक के खिलाफ बाल न्यायालय (JJ Act) के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
*चाकू लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा*
✍️जिला राजनांदगांव (छ.ग.) केशव साहू जिला ब्यूरो हमर प्रदेश CG न्यूज सिटी कोतवाली पुलिस ने आगामी गणेश पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रकाश गणवीर (29 वर्ष) स्टेट स्कूल के पास फ्लाईओवर के नीचे चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 534/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, उप निरीक्षक रतन सिंह नेताम, आरक्षक अश्वनी ठाकुर, राजेश साहू एवं पूरन लाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
*🔳 आम जगह में चाकू लहराकर गुंडागर्दी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
✍️स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ बस्तर *जगदलपुर, दिनांक - 10.09.2026 -* बस्तर पुलिस ने आम जगह में चाकू दिखाकर दहशत फैलाने और गुंडागर्दी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बोधघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। *नाम आरोपी :-* *रोनित बघेल उर्फ खरगोश पिता लखीराम बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी कुम्हार पारा गुरु घासीदास वार्ड जगदलपुर* *घटना का विवरण -* थाना बोधघाट में प्रार्थी कुरसो सोना निवासी कुम्हार पारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 10.09.26 की सुबह उसके ऑटो के पीछे कुम्हार पारा निवासी रोनित उर्फ खरगोश नशा कर रहा था। प्रार्थी द्वारा नशा करने से मना करने पर आरोपी आवेश में आ गया और मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने बांस के डंडे से मारकर प्रार्थी को चोट पहुंचाई और अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराते हुए बोला "तू मुझे नशा करने से मना करने वाला कौन होता है" कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध किया गया। *पुलिस की त्वरित कार्रवाई -* मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री डी. धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित पतासाजी कर आरोपी रोनित बघेल उर्फ खरगोश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और बांस का डंडा जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। *कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका -* निरीक्षक - टामेश्वर चौहान उ.नि. - लोकेश्वर नाग स.उ.नि - दिनेश उसेंडी प्र.आर. - मयाराम कश्यप आरक्षक - होरी लाल आर्मो बस्तर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह के असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
दीपका में मालगाड़ी चालक पर पत्थर से हमला, इंजन का शीशा तोड़कर चालक हुआ घायल
दीपका में मालगाड़ी चालक पर पत्थर से हमला, इंजन का शीशा तोड़कर चालक हुआ घायल दीपका। कोरबा जिले के दीपका में रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी के चालक पर पत्थर फेंके जाने की गंभीर घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दीपका कोयला साइडिंग में कोयला लोड करने के लिए जा रही मालगाड़ी के इंजन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंका। पत्थर तेज रफ्तार से इंजन के शीशे से टकराया, जिससे शीशा टूट गया और चालक को भी चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद रेलवे क्षेत्र में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी दीपका कोयला साइडिंग की ओर जा रही थी। इसी दौरान दीपका चौक रेलवे क्रॉसिंग के पास यह घटना हुई। पत्थर किस व्यक्ति ने फेंका और वह मौके पर क्यों मौजूद था, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा से जुड़े लोगों के बीच भी चिंता बढ़ गई है। चलती मालगाड़ी के इंजन पर पत्थर फेंके जाने से चालक के साथ-साथ रेल संचालन की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग और आसपास के रेलवे ट्रैक के नजदीक रात के समय कई लोगों की मौजूदगी रहती है। कुछ लोगों द्वारा वहां बैठकर शराब पीने की बात भी स्थानीय स्तर पर कही जा रही है। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में रेलवे ट्रैक और क्रॉसिंग के आसपास असामाजिक गतिविधियों तथा अनधिकृत रूप से लोगों की मौजूदगी पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल मालगाड़ी चालक पर पत्थर फेंकने वाला व्यक्ति कौन था और घटना के पीछे उसकी मंशा क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में संबंधित एजेंसियों द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
खिसकती व्यवस्था, खामोश खाकी: सीपत नहर की छाती पर दौड़ रहे भारी वाहन, जल संसाधन विभाग की शिकायत भी मस्तूरी पुलिस ने दबाई?
खिसकती व्यवस्था, खामोश खाकी: सीपत नहर की छाती पर दौड़ रहे भारी वाहन, जल संसाधन विभाग की शिकायत भी मस्तूरी पुलिस ने दबाई? मस्तूरी (बिलासपुर)। कानून की अनदेखी जब रसूख के पहियों तले दबने लगे, तो सरकारी व्यवस्था की लाचारी खुलकर सामने आ जाती है। मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीपत नहर मार्ग इन दिनों इसी प्रशासनिक बेबसी का गवाह बना हुआ है। जहाँ नियमों को ताक पर रखकर भारी भरकम वाहनों का काफिला सरकारी संपत्ति को रौंदते हुए बेधड़क दौड़ रहा है, और रोकने की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिस रहस्यमयी चुप्पी साधे बैठी है। बैरिकेड तोड़े, आदेश कुचले: उद्योगपतियों की खुली मनमानी खारंग जलाशय (जल संसाधन विभाग) ने नहर की संरचना और आम जनजीवन की सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह प्रतिबंधित कर रखा था। इसके लिए बाकायदा सीमांकन, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। हैरानी की बात यह है कि उद्योगपतियों और ट्रांसपोर्टरों ने नियमों का पालन करने के बजाय उन सरकारी बोर्ड और बैरिकेड्स को ही तोड़ डाला। अब दिन-रात क्षमता से अधिक भारी वाहन इस संकरे नहर मार्ग पर सरपट दौड़ रहे हैं, जिससे न केवल मार्ग जर्जर हो रहा है बल्कि हर पल बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। विभाग ने दी लिखित शिकायत, पर पुलिस के हाथ बंधे क्यों? मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू पुलिस की कार्यप्रणाली है: आधिकारिक रिपोर्ट: खारंग जलाशय प्रबंधन ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध परिवहन के खिलाफ मस्तूरी थाने में बाकायदा लिखित शिकायत दर्ज कराई। शून्य कार्रवाई: शिकायत के बावजूद थाने से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया; न तो गाड़ियाँ जब्त हुईं और न ही मनमानी करने वालों पर कोई शिकंजा कसा। सवालों से किनारा: मामले की हकीकत और कार्रवाई न होने की वजह जानने जब मस्तूरी थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने बात करना मुनासिब नहीं समझा। सिस्टम पर बड़ा सवाल जब एक सरकारी विभाग अपनी ही संपत्ति और सार्वजनिक मार्ग की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाकर लाचार साबित हो रहा हो, तो आम नागरिक की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? क्या पुलिस का यह मौन किसी रसूखदार दबाव का परिणाम है, या फिर उद्योगपतियों की मनमानी के आगे खाकी वाकई बेबस हो चुकी है? अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
डी पी विप्र लॉ कॉलेज में कानून तार-तार: प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर को पीटा, वायरल वीडियो के बाद सरकंडा पुलिस ने दर्ज की FIR
डी पी विप्र लॉ कॉलेज में कानून तार-तार: प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर को पीटा, वायरल वीडियो के बाद सरकंडा पुलिस ने दर्ज की FIR बिलासपुर। जिस संस्थान में छात्र कानून और संविधान की रक्षा का पाठ पढ़ने आते हैं, वहीं कानून को हाथ में लेने की शर्मनाक घटना सामने आई है। न्यायधानी के डीपी विप्र लॉ कॉलेज में सीनियर छात्रों द्वारा फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ मारपीट और कथित रैगिंग का मामला तूल पकड़ चुका है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। विवाद की वजह: जबरन आंदोलन में खींचने की कोशिश जानकारी के अनुसार, कॉलेज में छात्र किसी मुद्दे को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि कुछ सीनियर छात्र फर्स्ट ईयर के एक जूनियर पर आंदोलन में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे थे। जब जूनियर छात्र ने विरोध में शामिल होने से इनकार कर दिया, तो बात बढ़ गई और उसके साथ जमकर गाली-गलौज व मारपीट की गई। पूर्व छात्रों पर भी दबंगई का आरोप, वीडियो हुआ वायरल मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक जूनियर छात्र को पीटते नजर आ रहे हैं। शिकायत में महेश साहू, अखिलेश सहित करीब एक दर्जन युवकों पर आरोप लगाए गए हैं। यह भी सामने आया है कि मारपीट करने वालों में कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर बाहर निकल चुके कुछ पूर्व छात्र (पासआउट) भी शामिल थे। पुलिस और कॉलेज प्रबंधन का एक्शन: पुलिसिया कार्रवाई: पीड़ित की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर सरकंडा थाना पुलिस ने महेश साहू व अन्य के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कैंपस में पाबंदी: मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रबंधन ने पूर्व छात्रों के कैंपस प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। साथ ही घटना की रिपोर्ट बार काउंसिल को भी भेजी जा रही है। कानून की पढ़ाई कराने वाले प्रतिष्ठित कॉलेज में इस तरह की घटना सामने आने के बाद अब कैंपस में छात्रों की सुरक्षा, अनुशासन और एंटी-रैगिंग नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
बिलासपुर: खनिज माफिया पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, 5 दिनों की कार्रवाई में 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्त
बिलासपुर: खनिज माफिया पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, 5 दिनों की कार्रवाई में 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्त बिलासपुर। जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज अमले ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक (खनिज प्रशासन) के मार्गदर्शन में 5 से 10 सितंबर के बीच चले विशेष अभियान के तहत 11 वाहनों सहित एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया। खनिज विभाग की टीम ने लोखंडी, तुरकाडीह, कछार, निरतू, सेंदरी, सिरगिट्टी, भरनी, परसदा, गनियारी और नेवरा क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के मुख्य बिंदु: * भरनी-परसदा क्षेत्र: सीआरपीएफ कैंप के पास मुरुम के अवैध उत्खनन में लगी 1 चैन माउंटेन मशीन को मौके पर सील किया गया और 7 हाईवा वाहन जब्त कर थाना सकरी की अभिरक्षा में रखे गए। * लावर क्षेत्र: चूना पत्थर का अवैध परिवहन करता 1 हाईवा और रेत परिवहन करता 1 हाईवा जब्त कर खनिज जांच चौकी लावर को सौंपा गया। * सिरगिट्टी क्षेत्र: मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते 1 माजदा वाहन पर कार्रवाई। * लोखण्डी क्षेत्र: अवैध रेत परिवहन में लिप्त 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना कोनी की अभिरक्षा में भेजा गया। खनिज अमले ने सभी जब्त वाहनों व मशीनरी पर खनिज नियमों के तहत विधिवत कार्रवाई की है। विभाग ने साफ किया है कि राजस्व और पुलिस विभाग के समन्वय से अवैध उत्खनन व परिवहन पर यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
कड़ार के सरकारी स्कूल से बोरवेल केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई
कड़ार के सरकारी स्कूल से बोरवेल केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने ग्राम कड़ार स्थित शासकीय स्कूल के बोरवेल से केबल तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 30 मीटर केबल तार बरामद कर लिया है। घटना और कार्रवाई का विवरण: 10 सितंबर 2026 को शासकीय स्कूल कड़ार के प्रधान पाठक श्री पन्नालाल कौशिक ने स्कूल परिसर से बोरवेल का केबल तार चोरी होने की रिपोर्ट थाना चकरभाठा में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का केबल जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम (सभी निवासी ग्राम कड़ार): दीपक साहू (22 वर्ष) रामनारायण साहू (19 वर्ष) आनंद खरे (22 वर्ष) पुरुषोत्तम वर्मा (24 वर्ष) पुलिस की अपील: चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत स्थानीय थाने में दें या आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी