Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

खंडहर में चल रहा था हेरोइन बेचने का खेल! पुलिस पहुंची तो भागने लगे, घेराबंदी कर 3 आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायप...

State Head • Sep 13, 2026

More Stories

बड़ी कार्यवाही: 10.75 किलोग्राम गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ़्तार.

सरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कार से अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जा रहे 3 अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कार के बोनट के अंदर 10 पैकेटों में गांजा छिपाकर ओडिशा से प्रयागराज (यूपी) ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी: श्याम बाबू चौधरी (28 वर्ष), निवासी- मनाबंद, बरगढ़ (ओडिशा) विक्की सहनी (29 वर्ष), निवासी- गोविंदपाली, बरगढ़ (ओडिशा) जितेंद्र चौधरी (32 वर्ष), निवासी- मनाबंद, बरगढ़ (ओडिशा) जप्त संपत्ति (कुल कीमती ₹7,89,000/-): 10 किलो 761 ग्राम अवैध गांजा (कीमत ₹5,00,000/-) टोयोटा इटियोस लिवा कार OD 05 N 6165 (कीमत ₹2,60,000/-) 02 नग मोबाइल (कीमत ₹29,000/-) आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 218/2026, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

Sep 13, 2026 Read

जिला सक्ति :- बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार,,,,,,

जिला सक्ति,, पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.09.2026 को थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मेढ़ापाली, अम्बेडकर चौक के पास स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। मामले में प्रार्थी छत्रपाल आजाद, पिता महावीर, निवासी पलाड़ी खुर्द, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती द्वारा थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।*  प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 350/26, धारा 298, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया, प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किये गये,विवेचना में आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर थाना डभरा पुलिस द्वारा दिनांक 12.09.2026 को निम्न आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया— हेमंत यादव, पिता श्याम कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष साहिल भारद्वाज, पिता संतोष भारद्वाज, उम्र 19 वर्ष अमित बसंत, पिता कृष्ण कुमार बसंत, उम्र 20 वर्ष तीनों आरोपी साकिनान मेढ़ापाली, थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.) के निवासी हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को श्रीमान किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया प्रकरण की विवेचना जारी है *उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश पटेल, उप निरीक्षक कमल मैरिसा, सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू, आरक्षक योगेश साहू, गोविंद पटेल, जय प्रकाश उरांव, राम गोपाल यादव, रणजीत जांगड़े, महिला आरक्षक दुलेश्वरी कंवर,सायबर सेल सक्ति,चौकी फगुरम,चौकी अड़भार,थाना मालखरौदा की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में विशेष योगदान रहा* रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

Sep 13, 2026 Read

इंदिरा नगर में चाकूबाजी: 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार राजनांदगांव, 13 सितंबर। थाना बसंतपुर क्षेत्र के इंदिरा नगर में युवक पर धारदार चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब 3 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।   पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर की रात करीब 10 बजे केवल वर्मा (20 वर्ष) अपने साथियों के साथ इंदिरा नगर चौक स्थित मनोज पान ठेला के पास बैठा था। इसी दौरान टोपेन्द्र सिन्हा अपने नाबालिग साथी के साथ वहां पहुंचा। दोनों के बीच मुखबिरी करने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर टोपेन्द्र ने केवल को धक्का दिया, जबकि उसके नाबालिग साथी ने केवल के पेट पर चाकू से वार कर दिया।   घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के मौके पर मौजूद नहीं होने पर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कराया।   मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर एवं डीएसपी क्राइम सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल दबिश देकर मुख्य आरोपी टोपेन्द्र सिन्हा (26 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया।   पुलिस के अनुसार आरोपी टोपेन्द्र के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज हैं।   पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 422/2026, धारा 296, 115(2), 109, 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Sep 13, 2026 Read

ट्रैफिक संभालने उतरे पुलिस जवान, पीछे से चोरों ने पेट्रोलिंग गाड़ी से किया सामान पार, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ही निशाना बना दिया। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस जवान जैसे ही वाहन से उतरकर सड़क पर व्यवस्था संभालने लगे, उसी दौरान अज्ञात चोरों ने पेट्रोलिंग वाहन से मोबाइल फोन, नगदी समेत अन्य सामान पार कर दिया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।   आजाद चौक साई मंदिर के सामने की घटना   जानकारी के मुताबिक, घटना 10 सितंबर की रात आजाद चौक स्थित साई मंदिर के सामने की बताई जा रही है। रायपुर कमिश्नरेट पश्चिम जोन के आजाद चौक थाना क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम इलाके में यातायात व्यवस्था संभालने पहुंची थी।   बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे सड़क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने के कारण पुलिस जवान पेट्रोलिंग वाहन को सड़क किनारे छोड़कर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए उतर गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाया और पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ही निशाना बना दिया।   मोबाइल और नगदी समेत सामान चोरी   प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर पेट्रोलिंग वाहन से मोबाइल फोन, करीब 2 से 3 हजार रुपये नगद और गमछा चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।     घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।   फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

Sep 13, 2026 Read

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, हथबंद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हथबंद। पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर चाकू और बांस के डंडे से प्राणघातक हमला करने वाले दो शातिर आरोपियों को हथबंद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और बांस का डंडा भी बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर पीड़िता को गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से उसके सिर और गले पर चाकू व डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हथबंद पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत नाकेबंदी और तलाश शुरू की, जिसके बाद दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: अरुण महिलांग (उम्र 23 वर्ष), पिता: लच्छन महिलांग, निवासी: ग्राम नवापारा, थाना हथबंद राजू बघेल (उम्र 28 वर्ष), पिता: मंगलू बघेल, निवासी: ग्राम चंगोरी, थाना तिल्दा नेवरा (जिला रायपुर) पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।   रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

Sep 13, 2026 Read

बाल भवन में खिड़की से दाखिल होकर कंप्यूटर उड़ाने वाला नाबालिग डिटेन, सरकंडा पुलिस ने चंद घंटों में बरामद किया पूरा सामान

बाल भवन में खिड़की से दाखिल होकर कंप्यूटर उड़ाने वाला नाबालिग डिटेन, सरकंडा पुलिस ने चंद घंटों में बरामद किया पूरा सामान बिलासपुर (सरकंडा): बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों के केंद्र 'बाल भवन' में खिड़की के रास्ते सेंधमारी कर कंप्यूटर उपकरण पार करने का मामला सामने आया है। सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के चंद घंटों के भीतर ही मामले का पर्दाफाश कर एक नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी हुआ शत-प्रतिशत सामान भी बरामद कर लिया है। खिड़की के रास्ते घुसा, मॉनिटर और उपकरण किए पार कतियापारा (जूना बिलासपुर) निवासी स्वाति गुप्ता इमलीभाठा स्थित 'मितवा संस्था' के बाल भवन में एक्टिविटी सेंटर का संचालन करती हैं। 10 सितंबर की रात 8:00 बजे से 11 सितंबर की सुबह 9:30 बजे के बीच अज्ञात चोर ने भवन की खिड़की से भीतर प्रवेश किया और वहां रखे 2 कंप्यूटर मॉनिटर, माउस व एक्सटेंशन बोर्ड चोरी कर लिए। 12 सितंबर को जब स्वाति गुप्ता ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 1302/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। मुखबिर और तकनीकी इनपुट से खुला राज वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की अगुवाई वाली टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और इलाके में सुराग जुटाने शुरू किए। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक एक नाबालिग लड़के पर गया। संदेही नाबालिग को संरक्षण में लेकर जब मनोवैज्ञानिक व सघन पूछताछ की गई, तो उसने खिड़की के रास्ते बाल भवन में घुसकर चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। बरामद सामान (कुल कीमत ₹30,000)  * 01 नग Lenovo कंपनी का मॉनिटर  * 01 नग ACER कंपनी का मॉनिटर  * 01 नग माउस  * 01 नग एक्सटेंशन बॉक्स आगे की कार्रवाई पुलिस ने चोरी गए सभी उपकरण विधिवत जब्त कर लिए हैं। निरुद्ध किए गए विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड (JJC) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Sep 13, 2026 Read

ताला तोड़कर स्कूटी तो पार कर ली, पर 'सशक्त' से बच नहीं पाए 'कान्हा'... 70 हजारी एक्टिवा के साथ चोर सलाखों के पीछे

ताला तोड़कर स्कूटी तो पार कर ली, पर 'सशक्त' से बच नहीं पाए 'कान्हा'... 70 हजारी एक्टिवा के साथ चोर सलाखों के पीछे! बिलासपुर (सरकंडा): चोरी का फुलप्रूफ प्लान, सूने घर की रेकी, ताला तोड़कर उड़ाई गई नीले रंग की चमचमाती एक्टिवा और पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट भी गायब... मगर शातिर दिमाग यह भूल गया कि खाकी के पास अब तीसरी आंख और हाईटेक हथियार दोनों हैं। सरकंडा पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए न सिर्फ सूने मकान से चोरी गई 70 हजार रुपये की एक्टिवा बरामद कर ली, बल्कि मामले के मुख्य आरोपी को भी धर दबोचा। पुलिस की इस फुर्तीली कार्रवाई में गेमचेंजर साबित हुआ पुलिस का 'सशक्त ऐप'। पूरा माजरा: 10 दिन का मौका और सूने घर पर हाथ साफ जोरापारा चौबे कॉलोनी (अटल आवास) निवासी प्रिती यादव जब कुछ दिनों बाद अपने घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे का टूटा ताला और बरामदे से गायब एक्टिवा (CG 10 BW 9754) देखकर उनके होश उड़ गए। 28 अगस्त की रात से 7 सितंबर की सुबह के बीच किसी अज्ञात चोर ने इत्मीनान से इस वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता सीधे थाने पहुंचीं और अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी का निर्देश, सरकंडा पुलिस का जाल मामला दर्ज होते ही डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के सख्त निर्देश और आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने टीम बनाई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और इलाके में मुखबिरों का नेटवर्क एक्टिव कर दिया। मुखबिर का इनपुट और 'सशक्त' का वार जल्द ही मुखबिर से पक्की खबर मिली कि इमलीभाठा का 19 वर्षीय कान्हा पटेल एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। टीम ने बिना देर किए दबिश दी और संदेही को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ हुई तो कान्हा टूट गया। उसने कबूल किया कि यह स्कूटी उसने अपने साथी सुमित ठाकुर से ली थी और पुलिस को चकमा देने के लिए उसकी नंबर प्लेट उखाड़कर फेंक दी थी। वाहन को उसने इमलीभाठा बॉम्बे आवास के नीचे छिपाकर रखा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो नंबर प्लेट न होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने 'सशक्त ऐप' का इस्तेमाल किया और चेसिस/इंजन डिटेल्स से पलक झपकते ही पुष्टि कर ली कि यह वही चोरी की एक्टिवा है। गिरफ़्तारी का ब्योरा  * आरोपी: कान्हा पटेल (19 वर्ष), पिता रामू पटेल, निवासी इमलीभाठा बंधवापारा जोगी आवास, सरकंडा।  * बरामदगी: नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी (कीमत लगभग ₹70,000)।  * कार्रवाई: आरोपी को विभिन्न बीएनएस (BNS) धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले के सह-आरोपी सुमित ठाकुर की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी 

Sep 13, 2026 Read

हौसले की भाप से महकती जिंदगी: मोमोज का ठेला लगाकर पूरे परिवार की ढाल बनी यह जुझारू महिला

हौसले की भाप से महकती जिंदगी: मोमोज का ठेला लगाकर पूरे परिवार की ढाल बनी यह जुझारू महिला      मुश्किल हालात के आगे घुटने टेकने से किया इनकार, सड़क किनारे शुरू किया छोटा सा कारोबार; आज बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर की हर जरूरत उठा रही हैं अपने दम पर।   डेस्क रिपोर्ट, डिजिटल न्यूज नेटवर्क:   नई शुरुआत की कहानी जब जिंदगी ने कड़े इम्तिहान लेने शुरू किए, तो उन्होंने हाथ फैलाने के बजाय पसीना बहाने का फैसला किया। सामाजिक संकोच और आर्थिक तंगी को पीछे छोड़ते हुए एक महिला ने सड़क किनारे मोमोज का ठेला लगाया और साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती। आज उनका यह छोटा सा ठेला सिर्फ खाने-पीने की दुकान नहीं, बल्कि पूरे परिवार के स्वाभिमान और जीविका का मजबूत आधार बन चुका है। तड़के 5 बजे से शुरू होती है दिनचर्या उनकी दिनचर्या आम लोगों के जागने से पहले शुरू हो जाती है। घर का सारा काम निबटाने के बाद सब्जियों की कटाई, मोमोज की तैयारी और फिर दोपहर से लेकर देर शाम तक चूल्हे की तपिश के बीच ग्राहकों को गरमा-गरम मोमोज परोसना। इस थका देने वाली मेहनत के पीछे बस एक ही लक्ष्य है—बच्चों को अच्छी शिक्षा देना और परिवार को किसी के आगे झुकने न देना। प्रमुख बिंदु:  * आत्मनिर्भरता की मिसाल: किसी सरकारी मदद या कर्ज के मोहताज रहे बिना अपने दम पर खड़ा किया काम।  * परिवार का संबल: बच्चों की स्कूल फीस, घर का राशन और दवाइयों का खर्च इसी कमाई से निकलता है।  * ग्राहकों का भरोसा: स्वाद के साथ-साथ साफ-सफाई और महिला के सौम्य व्यवहार के चलते लोग दूर-दूर से आते हैं। "काम छोटा या बड़ा नहीं होता" महिला का कहना है कि शुरुआत में लोगों ने तरह-तरह की बातें बनाईं, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। उनका मानना है कि मेहनत की रोटी में जो सुकून और सम्मान है, वह किसी और चीज में नहीं। स्थानीय लोग और नियमित ग्राहक भी महिला के इस अदम्य साहस और काम के प्रति निष्ठा की खुलकर तारीफ करते हैं। वेब पोर्टल के लिए अतिरिक्त इनपुट्स:  * SEO कीवर्ड्स / टैग्स: महिला सशक्तिकरण, प्रेरक कहानी, आत्मनिर्भर महिला, लोकल न्यूज, स्ट्रगल स्टोरी  * मेटा डिस्क्रिप्शन: हालात से लड़कर सड़क किनारे मोमोज का ठेला लगाने और अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाली एक जुझारू महिला की प्रेरक कहानी। जानिए कैसे बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Sep 13, 2026 Read

रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’: 15 चेक बाउंस केस का स्थायी वारंटी ओडिशा से गिरफ्तार, चोरी का आरोपी भी पहुंचा जेल

रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’: 15 चेक बाउंस केस का स्थायी वारंटी ओडिशा से गिरफ्तार, चोरी का आरोपी भी पहुंचा जेल रायगढ़: वाहन फाइनेंस कराकर खाली खाते का चेक थमाने और अदालती पेशी से लंबे समय से फरार चल रहे शातिर वारंटी सरोज कुमार बेहरा को कोतवाली पुलिस ने ओडिशा के झारसुगुड़ा से दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ सीजेएम न्यायालय से 15 स्थायी वारंट जारी थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत पुलिस ने यह सफलता हासिल की। इसी अभियान में चोरी के दो मामलों में फरार एक अन्य वारंटी को भी धरमजयगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। खाते में पैसे नहीं, फिर भी बांटता रहा चेक; 15 मामलों में था फरार झारसुगुड़ा (ओडिशा) के सागरपाली निवासी सरोज कुमार बेहरा (पिता सुनील बेहरा) फाइनेंस कंपनियों से गाड़ियां फाइनेंस कराता था। किस्त चुकाने के नाम पर वह ऐसे बैंक खातों के चेक जारी करता जिनमें पैसे ही नहीं होते थे।   बैंक में चेक बाउंस होने के बाद पीड़ितों ने रायगढ़ न्यायालय में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (धारा 138) के तहत 15 अलग-अलग परिवाद दायर किए। अदालत द्वारा जारी समन और वारंट की अनदेखी करने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उसके खिलाफ 15 स्थायी वारंट जारी किए थे। बस स्टैंड पर घेराबंदी कर दबोचा कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया था। सटीक सूचना मिलते ही टीम झारसुगुड़ा रवाना हुई और बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर सरोज बेहरा को धर दबोचा। आरोपी को रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। धरमजयगढ़ से चोरी का स्थायी वारंटी भी गिरफ्तार इसी अभियान के तहत पुलिस ने चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी हेमंत दास महंत (निवासी जेलपारा धरमजयगढ़, वर्तमान पता छोटे अतरमुड़ा) को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दो स्थायी वारंट लंबित थे। उसे धरमजयगढ़ से हिरासत में लेकर अदालत के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया। सराहनीय भूमिका: दोनों शातिर वारंटियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक कमलेश यादव और आरक्षक प्रताप बेहरा की विशेष भूमिका रही।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Sep 13, 2026 Read

बिलासपुर में बेखौफ लुटेरों का तांडव: सीपत NTPC कर्मी को रास्ते में दो बार घेरा, लूट का विरोध करने पर पीठ में घोंप दिया चाकू

बिलासपुर में बेखौफ लुटेरों का तांडव: सीपत NTPC कर्मी को रास्ते में दो बार घेरा, लूट का विरोध करने पर पीठ में घोंप दिया चाकू बिलासपुर। न्यायधानी की सड़कों पर अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी रोंगटे खड़े कर देने वाली बानगी सीपत क्षेत्र में देखने को मिली। शुक्रवार शाम बाजार से लौट रहे एनटीपीसी सीपत के एक ठेका कर्मी पर चार लुटेरों ने जानलेवा हमला कर दिया। लूट में नाकाम होने पर बेखौफ बदमाशों ने कर्मचारी की पीठ में खंजर घोंप दिया। खून से लथपथ हालत में पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भागा, जिसे गंभीर स्थिति में सिम्स (CIMS) बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। पीछा कर सुनसान रास्ते पर दोबारा घेरामूल रूप से बिहार निवासी 40 वर्षीय इरशाद अली NTPC सीपत में वेल्डर सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वह जांजी बाजार से सब्जी व चिकन लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नहर रोड पर चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका और पूछताछ के बहाने मोबाइल व नकदी छीनने का दबाव बनाने लगे। गनीमत रही कि उसी वक्त वहां से कुछ साइकिल सवार ग्रामीण गुजर रहे थे। ग्रामीणों की मौजूदगी देख लुटेरे सहम गए और ग्रामीणों की फटकार के बाद बदमाश वहां से हट गए। ग्रामीण इरशाद को जांजी चौक तक सुरक्षित छोड़ आए, लेकिन बदमाशों की सनक खत्म नहीं हुई थी। विरोध करने पर पीठ में घोंपा चाकू जांजी चौक से जैसे ही इरशाद अपने घर की ओर जाने वाले सुनसान रास्ते पर मुड़े, घात लगाए बैठे चारों बदमाशों ने उन्हें फिर से घेर लिया। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए मोबाइल और पर्स मांगा। जब इरशाद ने इसका पुरजोर विरोध किया, तो एक बदमाश ने पीछे से जानलेवा वार करते हुए उनकी पीठ में चाकू घोंप दिया।चाकू धंसते ही इरशाद दर्द से चीख पड़े और जान बचाने के लिए खून से लथपथ हालत में पास की एक किराना दुकान की ओर दौड़े। दुकानदार ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिम्स रेफर कर दिया। इलाके में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवालइस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खुलेआम राहगीरों को घेरकर चाकूबाजी की घटना ने पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल दी है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने तथा आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Sep 12, 2026 Read

बिलासपुर स्टेशन पर आधी रात 'गालीबाज़' का हाई-वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर मां-बहन की गालियां, ऑटो संघ के चुनाव को लेकर दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल

बिलासपुर स्टेशन पर आधी रात 'गालीबाज़' का हाई-वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर मां-बहन की गालियां, ऑटो संघ के चुनाव को लेकर दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल बिलासपुर। संस्कारधानी की शांत सड़कों पर आधी रात को कानून और शालीनता की धज्जियां उड़ गईं। बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सांई मंदिर के ठीक सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खुद को ऑटो संघ का नेता बताने वाला अब्दुल रज्जाक खुलेआम गुंडागर्दी और भद्दी गाली-गलौज पर उतर आया। सड़क पर खड़े होकर चीखते-चिल्लाते और लोगों को धमकाते इस शख्स का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। "वीडियो वायरल करो पूरी दुनिया में..."— बेखौफ अंदाज में दी धमकी वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अब्दुल रज्जाक सरेराह राहगीरों और वाहन चालकों के सामने खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। वह खुद को आगामी ऑटो संघ चुनाव का भावी अध्यक्ष बताते हुए ई-रिक्शा और पेट्रोल ऑटो चालकों के बीच विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं, वह सरेआम भीड़ के सामने चिल्लाता नजर आ रहा है कि “मेरा वीडियो बनाओ और पूरी दुनिया में वायरल कर दो, मैं किसी से नहीं डरता।” महिलाओं में दहशत, तारबाहर थाने में शिकायत घटना के समय स्टेशन और मंदिर के आसपास मौजूद महिलाएं व राहगीर इस गाली-गलौज से सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुलेआम दी जा रही धमकियों और गाली-गलौज से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आक्रोशित स्थानीय महिलाओं और नागरिकों ने तुरंत तारबाहर थाने पहुंचकर टी.आई. (थाना प्रभारी) से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे तुरंत जेल भेजने की मांग की है। पुलिस और कानून को खुली चुनौती स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी खुद को कानून से ऊपर समझता है और सरेआम कहता फिरता है कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह मर्यादा तार-तार करने और राहगीरों को धमकाने के इस मामले में अब नागरिकों की नजर तारबाहर पुलिस पर टिकी है कि वह इस बेलगाम असामाजिक तत्व पर कब और क्या ठोस कार्रवाई करती है।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी 

Sep 12, 2026 Read

रतनपुर में पर्यटकों को चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 4 अन्य पर भी कार्रवाई

✍🏻 आशीष यादव ब्लॉक रिपोर्टर, हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रतनपुर, जिला बिलासपुर  रतनपुर। पर्यटन स्थल चांपी बांध चपोरा में पर्यटकों को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मदनपुर क्षेत्र में नशाखोरी व अड्डेबाजी करते पाए गए चार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है।   जानकारी के अनुसार 10 सितंबर 2026 को रतनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चपोरा स्थित बांध के पास दो युवक धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले पर्यटकों को डरा-धमका रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई।   पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए योगेश कुमार (19 वर्ष), पिता सुरेश साहू, निवासी चपोरा तथा उपेंद्र जायसवाल (18 वर्ष), पिता गोरेलाल जायसवाल, निवासी चपोरा को पकड़ा। दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।   मदनपुर चौक से 4 अन्य आरोपी भी पकड़े गए   इसी दिन पुलिस टीम ने ग्राम मदनपुर चौक में कार्रवाई करते हुए नशाखोरी और अड्डेबाजी कर रहे चार लोगों को पकड़ा। इनमें देवेंद्र कुमार दुबे (33 वर्ष), राहुल साहू (26 वर्ष), रामनारायण साहू (32 वर्ष) और शिवप्रसाद साहू (26 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर तहसील न्यायालय में पेश किया।   पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप   पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नीलेश पांडेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक निखिलेश यादव, आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।   पुलिस की इस कार्रवाई से रतनपुर थाना क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मचा है। वहीं, पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोगों में भी सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता से भरोसा बढ़ा है।

Sep 12, 2026 Read