भिलाई से राजधानी रायपुर पहुंचे नाबालिग के अपहरण का आरोप, लूट के बाद बेरहमी से पिटाई; जबड़े में तीन जगह फ्रैक्चर
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 10-1...
More Stories
उड़ीसा से हिमाचल तक खैर तस्करी का नेटवर्क, फर्जी इनवॉयस बनाने वाले दो गिरफ्तार
उड़ीसा से हिमाचल तक खैर तस्करी का नेटवर्क, फर्जी इनवॉयस बनाने वाले दो गिरफ्तार महासमुंद पुलिस की कार्रवाई जारी, शेल कंपनियों और म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों के लेनदेन का खुलासा महासमुंद। खैर लकड़ी की अवैध तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी फर्जी कंपनियों के माध्यम से तस्करी नेटवर्क को ऐसे इनवॉयस उपलब्ध कराते थे, जिनके जरिए अवैध खैर लकड़ी के कारोबार को कागजों में वैध दिखाने का प्रयास किया जाता था। पुलिस की तकनीकी जांच में मुख्य आरोपी मनीष अग्रवाल से जुड़े सिंडीकेट की गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। जांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बड़े पैमाने पर खैर लकड़ी के परिवहन की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि पिछले करीब दो वर्षों के दौरान उड़ीसा से हिमाचल प्रदेश तक 120 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की खैर लकड़ी की तस्करी किए जाने के प्रमाण मिले हैं। फर्जी कंपनियों के जरिए तैयार होते थे इनवॉयस पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की भूमिका खैर लकड़ी के अवैध कारोबार को दस्तावेजों के जरिए वैध स्वरूप देने में सामने आई है। आरोपियों द्वारा संचालित फर्मों के माध्यम से तस्करी नेटवर्क को फर्जी इनवॉयस उपलब्ध कराए जाने की जांच में जानकारी मिली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पारितोष मिश्रा (47), संचालक पीयूष इंटरप्राइजेज, बोलांगीर तथा अखिलेश सिंघल (52), संचालक सिंघल इंटरप्राइजेज, संबलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 8 शेल कंपनियों और 10 से अधिक म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर पता चला है कि गिरोह द्वारा अवैध कारोबार को वैध दिखाने के लिए 8 शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा करोड़ों रुपये के लेनदेन, भुगतान और रकम को अलग-अलग खातों के जरिए घुमाने के लिए 10 से अधिक म्यूल बैंक खातों का उपयोग किए जाने की जानकारी सामने आई है। इन कंपनियों और बैंक खातों के जरिए तस्करी से जुड़े पैसों के लेनदेन को अलग-अलग स्तरों पर संचालित किए जाने की आशंका है। पुलिस अब इन खातों और कंपनियों के बीच हुए वित्तीय लेनदेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मुख्य आरोपी के ठिकाने से 81 लाख रुपये नकद बरामद इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी मनीष अग्रवाल के ठिकाने से 81 लाख रुपये नकद जब्त कर चुकी है। नए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां उनके कारोबारी दस्तावेजों, बैंक खातों और कथित वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही हैं। पुलिस का उद्देश्य इस पूरे नेटवर्क के वित्तीय स्रोत और पैसों के अंतिम लाभार्थियों तक पहुंचना बताया जा रहा है। अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच के दायरे में पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना अभी जारी है। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों और आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही फर्जी कंपनियों, बैंक खातों और दस्तावेजों के इस्तेमाल से जुड़े तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस, वन विभाग और संबंधित वित्तीय एजेंसियों के समन्वय से कथित तौर पर अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों की पहचान और उनके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। महासमुंद पुलिस का कहना है कि खैर लकड़ी तस्करी के इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच को आगे बढ़ाते हुए आर्थिक लेनदेन, फर्जी दस्तावेजों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट: गिरवर लाल साहूस्टेट रिपोर्टर – हमर प्रदेश CG न्यूज, छत्तीसगढ़hamarpradeshcg.com
दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 39 लोगों पर कार्रवाई
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अड्डेबाजी के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 13 सितंबर को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कुल 39 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने चौक-चौराहों, बाजारों, पार्कों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई। थाना-चौकीवार कार्रवाई - खुर्सीपार थाना – 11 प्रकरण - दुर्ग थाना – 08 प्रकरण - मोहन नगर थाना – 05 प्रकरण - जामुल थाना – 05 प्रकरण - नंदिनी नगर थाना – 03 प्रकरण - जेवरा सिरसा – 02 प्रकरण - पुलगांव थाना – 02 प्रकरण - सुपेला थाना – 02 प्रकरण - पुरानी भिलाई थाना – 01 प्रकरण कुल – 39 प्रकरण पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी जैसी गतिविधियों से सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रखी जाएगी। पुलिस की नागरिकों से अपील दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और अड्डेबाजी से दूर रहें। इसके अलावा किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस का त्वरित एक्शन: गणेश प्रतिमा खरीदने आए युवक से मारपीट कर लूट की वारदात का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जय किशन साहू ▪️ *कोतवाली पुलिस की तत्परता से लूटे गए महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं नकदी बरामद, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और स्कूटी जब्त* ▪️ *लूट की घटना के बाद तत्काल सक्रिय हुई धमतरी पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दबिश देकर किया तत्काल गिरफ्तार* ▪️थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में गणेश प्रतिमा खरीदने धमतरी आए युवक को रास्ते में रोककर मारपीट एवं लूटपाट करने के मामले में एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रार्थी के महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी जब्त की है। ▪️*घटना का विवरण:* प्रार्थी रोहित कुमार यादव, पिता रामेश्वर यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बोरिदकला, थाना पुरुर, जिला बालोद ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14 सितंबर 2026 को वह अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से गणेश प्रतिमा खरीदने कुम्हारपारा, धमतरी आ रहा था। दोपहर करीब 02:00 बजे रिसाईपारा म्युनिसिपल स्कूल के पास दो दोपहिया वाहनों में सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा प्रार्थी के पास रखा पर्स लूटकर मौके से फरार हो गए। पर्स में 10,000/- रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस तथा बैंक ऑफ बड़ौदा एवं ग्रामीण बैंक के एटीएम कार्ड रखे थे। *कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही:* घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए, घटनास्थल एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। इसी क्रम में रिसाईपारा क्षेत्र से 02 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर दोनों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दस्तावेज, नकदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त दोनों दोपहिया वाहनों को विधिवत जब्त किया गया है। ▪️*गिरफ्तार आरोपीगण का नाम:* *(01)*. राजवीर सिंह उर्फ गिन्नी मेहरा, पिता सुखबीर सिंह मेहरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी रिसाईपारा, जमात खाना के पास,धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी। *(02)* राहुल उर्फ रोहित सोना, पिता संजय सोना, उम्र 26 वर्ष, निवासी जालमपुर वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी। *आरोपियों से बरामदगी एवं जब्ती:* ▪️ आरोपी राजवीर सिंह उर्फ गिन्नी मेहरा के कब्जे से - ▪️ 1,000/- रुपये नगद ▪️ प्रार्थी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी एवं ड्राइविंग लाइसेंस ▪️ 02 एटीएम कार्ड ▪️ घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AP 8201 ▪️आरोपी राहुल उर्फ रोहित सोना के कब्जे से- ▪️ 1,000/- रुपये नगद ▪️ घटना में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस स्कूटी क्रमांक CG 05 AV 0124 थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 221/2026, धारा 296, 306(5), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उक्त घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी पतासाजी की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप, बेमेतरा CMHO निलंबित
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती बेमेतरा। महिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल के मामले में बेमेतरा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, डॉ. रोहलेडर पर महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ अशोभनीय टिप्पणी करने, आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने तथा अनुचित व्यवहार एवं स्पर्श के आरोप लगाए गए थे। शिकायत के बाद मामले की विभागीय जांच कराई गई। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर माना गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान डॉ. अमृतलाल रोहलेडर का मुख्यालय बस्तर, जगदलपुर संभाग निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से जुड़े इस मामले में विभागीय कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, मामले में आगे की विभागीय प्रक्रिया के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर भी नजर बनी हुई है।
भूमि सौदे में 10 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, जमीन दलाल गिरफ्तार; दो आरोपी फरार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ कलावती दुर्ग। जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर करीब 10.01 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मोहन नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जमीन दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी लोकेश खुल्लर उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मामले में शामिल बताए जा रहे अजय साहू और अमित साहू की तलाश जारी है। सस्ते दाम पर जमीन दिलाने का दिया झांसा पुलिस के अनुसार, शांति नगर निवासी विजय सिंह चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में अजय साहू, लोकेश खुल्लर और अमित साहू ने उरला क्षेत्र में करीब 10 हजार वर्गफीट जमीन सस्ते दाम पर दिलाने और भविष्य में अच्छा मुनाफा होने का झांसा दिया था। जमीन का सौदा 1,250 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से तय हुआ। इसके बाद 7 अक्टूबर 2024 को इकरारनामा किया गया। शिकायत के मुताबिक, प्रार्थी ने 3 अक्टूबर को अमित साहू को 51 हजार रुपये नगद तथा 7 अक्टूबर को जमीन मालिकों के नाम 5 लाख और 4.50 लाख रुपये के चेक दिए। सीमांकन और बिजली खंभे के नाम पर करते रहे टालमटोल शिकायत के अनुसार, रकम लेने के बाद आरोपियों ने जमीन का सीमांकन कराने और बिजली का खंभा हटवाने की बात कही, लेकिन लगातार मामले को टालते रहे। बाद में प्रार्थी को कथित तौर पर पता चला कि संबंधित जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेचकर उसकी रजिस्ट्री भी कर दी गई है। रकम वापस मांगने पर भी पैसे वापस नहीं किए गए, जिसके बाद प्रार्थी ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी शिकायत के आधार पर मोहन नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 15 सितंबर को लोकेश खुल्लर उर्फ लक्की (38 वर्ष), निवासी मैत्री नगर रिसाली को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में नामजद अजय साहू और अमित साहू की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जमीन खरीदने या बेचने से पहले जमीन के स्वामित्व, दस्तावेज, रजिस्ट्री रिकॉर्ड और अन्य कानूनी जानकारी का विधिवत सत्यापन जरूर करें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके। नोट: आरोपियों के संबंध में लगाए गए आरोप शिकायत और पुलिस कार्रवाई पर आधारित हैं। मामले की अंतिम पुष्टि न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद होगी।
व्यापारियों में हड़कंप: जीएसटी की टीम ने 6 ठिकानों पर की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की पेनाल्टी वसूली
स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मोबा- नं-741564 6812 व्यापारियों में हड़कंप: जीएसटी की टीम ने 6 ठिकानों पर की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की पेनाल्टी वसूली *बिलासपुर / मुंगेली।* छत्तीसगढ़ में जीएसटी चोरी के खिलाफ स्टेट जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। टीम ने बिलासपुर के व्यापार विहार और मुंगेली में कुल 6 व्यापारियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। *कहां-कहां पड़ा छापा?*प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई दो जिलों में की गई है। *1. बिलासपुर - व्यापार विहार:* यहां 3 बड़े व्यापारियों पर कार्रवाई अंतिम दौर में है। इनमें एक गुटखा व्यापारी, एक ड्राई फ्रूट्स व्यापारी और एक तेल व्यापारी शामिल हैं। विभाग इनके स्टॉक और बिलों की जांच कर रहा है। *2. मुंगेली:* यहां 3 होटल / प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है। *सबसे बड़ी कार्रवाई बावा होटल पर*मुंगेली के पड़ाव चौक स्थित वैष्णव मिष्ठान भंडार (बावा होटल) पर विभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच में कच्चे बिल पर लेन-देन और टैक्स चोरी का मामला सामने आने पर विभाग ने होटल पर *60 लाख रुपये का जुर्माना और टैक्स* लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक टैक्स चोरी सिद्ध होने पर पूरी जुर्माना राशि की वसूली कर उसे सरकारी खजाने में जमा भी करवा दिया गया है। इसके अलावा बलानी चौक स्थित मोनिका ज्वेलर्स, पड़ाव चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स और धरमपुरा मेन रोड स्थित नुक्कड़ ढाबे में भी जांच की गई। नुक्कड़ ढाबे पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग का कहना है कि संबंधित फर्म ने कच्चे बिल काटने की बात स्वीकार की है। *बोगस बिलिंग सिंडिकेट पर भी शिकंजा*जीएसटी विभाग सिर्फ होटल-व्यापारियों तक ही सीमित नहीं है। विभाग हेवी ट्रांसपोर्ट कंपनियों और फर्जी बिलिंग करने वाले सिंडिकेट पर भी कड़ा एक्शन ले रहा है। विभाग ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों के रिटर्न की जांच कर *115 से अधिक बोगस डीलरों और फर्जी शेल कंपनियों* को चिन्हित किया है। ये कंपनियां कागजों पर करोड़ों रुपये का फर्जी Input Tax Credit (ITC) ट्रांसफर कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रही थीं। इनके ठिकानों पर भी दबिश देकर स्टॉक, कंप्यूटर डेटा, खरीद-बिक्री के बिल और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री जब्त की जा रही है। बिना वैध ई-वे बिल और फर्जी इनवॉइस के जरिए माल परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर भी विभाग के निशाने पर हैं। *क्या बोले अधिकारी?*इस पूरे मामले पर जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर महेंद्र कुमार धनेलिया ने बताया कि धारा 70 (1) के तहत मुंगेली और अन्य जगहों की कुछ फर्मों पर कार्रवाई की गई है। बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी लगाई गई है, जबकि बाकी जगहों पर दस्तावेजों की जांच जारी है। अधिकारियों ने साफ किया है कि पूरे प्रदेश में स्टेट और सेंट्रल जीएसटी की टीमों द्वारा टैक्स चोरी, बोगस बिलिंग और ई-वे बिल में गड़बड़ी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
धनसीर में दिन-दहाड़े दो घरों के टूटे ताले, लाखों के जेवर-नकदी पार!
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर राहुल सारथी | सारंगढ़-बिलाईगढ़ घर सूने क्या हुए, चोरों ने ताले को ही अपना रास्ता बना लिया” — दो मकानों से करीब ₹3.66 लाख का माल गायब सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम धनसीर में दिन-दहाड़े दो सूने मकानों को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। एक ही दिन में हुई चोरी की इन दो घटनाओं ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। कहावत है “चोर की दाढ़ी में तिनका”, लेकिन यहां तो चोर दिन के उजाले में ही वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती छोड़ गए। पहला मामला — परिवार खेत में गया, चोरों ने घर का ताला तोड़ा ग्राम धनसीर निवासी गंगा प्रसाद साहू के अनुसार, 11 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी सुरजा बाई साहू और बेटे चंद्रशेखर साहू के साथ खेत में काम करने गया था। घर में उसके माता-पिता मौजूद थे। करीब 11 बजे माता-पिता पुराने घर चले गए और मकान में ताला लगा दिया गया। दोपहर करीब 1 बजे जब परिवार खेत से वापस लौटा तो घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। जांच करने पर सोने की माला, झुमका, लॉकेट, चांदी के आभूषण और करीब ₹5 हजार नगद गायब मिले। शिकायत के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब ₹1,85,500 बताई गई है। दूसरा मामला — हेडमास्टर के घर भी चोरों का धावा इसी गांव में दूसरी वारदात अमर सिंह जगत, जो ग्राम परसापाली प्राथमिक स्कूल में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ हैं, के घर हुई। अमर सिंह जगत के अनुसार, 11 सितंबर को वह रिश्तेदार के यहां दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने गया था, जबकि उसकी पत्नी कुंती देवी जगत स्कूल ड्यूटी के लिए गई थी। घर में ताला लगा हुआ था। दोपहर करीब 1 बजे पत्नी घर लौटी तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर आलमारी का लॉकर टूटा हुआ दिखाई दिया। आलमारी में रखी सोने की माला, झुमके, लॉकेट, चांदी के आभूषण और करीब ₹5 हजार नगद गायब थे। इस मामले में चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ₹1,81,000 बताई गई है। एक ही दिन, दो घर और लाखों का माल पार दोनों घटनाओं को मिलाकर शिकायत के मुताबिक करीब ₹3,66,500 के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी होने की बात सामने आई है। गांव में दिन-दहाड़े लगातार दो मकानों के ताले टूटने से लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों के बीच अब यही चर्चा है कि “जब दिन के उजाले में घर सुरक्षित नहीं, तो रात की रखवाली कौन करेगा?” सलिहा पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना की शिकायत के बाद सलिहा पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। अब पुलिस के सामने अज्ञात चोरों तक पहुंचने और चोरी गए सामान की बरामदगी की चुनौती है। अब देखना होगा कि दिन-दहाड़े चोरी की इस गुत्थी में पुलिस के हाथ कब तक सुराग लगता है और धनसीर के घरों को निशाना बनाने वाले चोर कानून के शिकंजे में कब आते हैं।
भिलाई के सूर्या टीआई मॉल के स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, 7-8 युवतियां मिलीं; बाउंड ओवर की कार्रवाई
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार भिलाई, 14 सितंबर 2026। नेहरू नगर स्थित सूर्या टीआई मॉल की दूसरी मंजिल पर संचालित Sensation Thai Spa में पुलिस ने शिकायत के आधार पर औचक जांच और कार्रवाई की। कार्रवाई दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान मौके पर करीब 7 से 8 युवतियां और अन्य लोग मौजूद मिले। बिजली-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मौजूदगी पर सवाल कार्रवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि मॉल प्रबंधन द्वारा संबंधित हिस्से की बिजली और पानी की सप्लाई बंद किए जाने की जानकारी थी। इसके बावजूद स्पा सेंटर के अंदर लोगों की मौजूदगी मिली। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और परिसर की जांच की। हालांकि, इस कार्रवाई के संबंध में उपलब्ध जानकारी के अनुसार पुलिस को मौके पर देह व्यापार या किसी अन्य अनैतिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए सोशल मीडिया पर यदि पुलिस द्वारा किसी बड़े देह व्यापार गिरोह के पकड़े जाने अथवा आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने का दावा किया जा रहा है, तो पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बिना ऐसे दावों को तथ्य नहीं माना जाना चाहिए। संचालक और युवतियों के खिलाफ बाउंड ओवर कार्रवाई पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर के संचालक और मौके पर मिली युवतियों के खिलाफ बाउंड ओवर यानी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में यदि किसी अवैध गतिविधि की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बार-बार शिकायतों पर उठे सवाल कार्रवाई के बाद अब स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि किसी स्पा सेंटर के संबंध में लगातार शिकायतें मिलती हैं, तो उसकी गतिविधियों की नियमित निगरानी किस स्तर पर की जाती है। जनता की ओर से यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि स्पा सेंटर के संचालन के लिए आवश्यक अनुमति और लाइसेंस मौजूद हैं या नहीं तथा पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा पूर्व में प्राप्त शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई थी। हालांकि, बिना ठोस प्रमाण किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी पर रिश्वत लेने अथवा अवैध संरक्षण देने का आरोप लगाना उचित नहीं होगा। यदि किसी व्यक्ति के पास ऐसे आरोपों से संबंधित ठोस साक्ष्य हैं, तो उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर निष्पक्ष जांच की मांग की जा सकती है। पुलिस के सामने ये सवाल महत्वपूर्ण 1. इस स्पा सेंटर के खिलाफ पूर्व में कितनी शिकायतें प्राप्त हुई थीं और उन पर क्या कार्रवाई हुई? 2. आज की जांच में पुलिस ने कौन-कौन से दस्तावेज और रिकॉर्ड जांचे? 3. स्पा सेंटर के संचालन की वैध अनुमति और लाइसेंस की स्थिति क्या है? 4. बिजली-पानी की सप्लाई बंद होने के बावजूद अंदर लोगों की मौजूदगी कैसे हुई? 5. मौके पर मिली 7-8 युवतियों से पूछताछ में क्या जानकारी सामने आई? 6. भविष्य में दोबारा शिकायत मिलने पर क्या कार्रवाई केवल बाउंड ओवर तक सीमित रहेगी या अपराध पाए जाने पर FIR और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी? निष्कर्ष सूर्या टीआई मॉल स्थित Sensation Thai Spa में हुई पुलिस की कार्रवाई ने एक बार फिर स्पा सेंटरों की निगरानी और उनकी गतिविधियों को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में देह व्यापार की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि संचालक और मौके पर मौजूद युवतियों के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई है। अब महत्वपूर्ण यह होगा कि संबंधित विभाग स्पा सेंटर के लाइसेंस और संचालन से जुड़े नियमों की जांच करता है या नहीं और भविष्य में यदि कोई अवैध गतिविधि सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाती है या नहीं। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर जवाबदेही और पारदर्शिता के सवाल सामने रखना है। स्पा सेंटर संचालित हों, लेकिन कानून और निर्धारित नियमों के दायरे में।
कबीरधाम और दुर्ग में सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, दो अलग-अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार कबीरधाम/दुर्ग। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। कबीरधाम जिले के पंडरिया में असिस्टेंट पोस्टमास्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 2.74 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया, जबकि दुर्ग में संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर दो लोगों से कुल 5 लाख रुपये लेने का आरोप है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंडरिया में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 2.74 लाख की ठगी कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में असिस्टेंट पोस्टमास्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 74 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगी करने वाले व्यक्ति ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपकर नौकरी लगने का भरोसा दिलाया। बाद में पीड़ित ने नियुक्ति पत्र की जांच कराई तो उसके फर्जी होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद उसने पंडरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सक्ती जिले से आरोपी को पकड़ा पुलिस जांच के दौरान आरोपी की पहचान पंकज टंडन, निवासी मल्दा कला, थाना हसौद, जिला सक्ती के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पीड़ित नंदलाल चन्द्राकर से पहले से जान-पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर उसने जनवरी 2024 में पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगाने का झांसा दिया और अलग-अलग डिजिटल माध्यमों से 2 लाख 74 हजार रुपये लिए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर पीड़ित को सौंपा था और ग्राम सैनगुड़ा, थाना चिल्फी में नौकरी ज्वाइन करने का भरोसा दिलाया था। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर ठगी की रकम निजी खर्च में इस्तेमाल करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ठगी में इस्तेमाल किए गए लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल और सिम को नष्ट कर फेंक दिया था। पुलिस ने बची हुई 2,000 रुपये की राशि जब्त की है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना मालखरौदा, जिला सक्ती में पूर्व से अपराध दर्ज है। बयान — भूपत सिंह, अनुविभागीय अधिकारी, पंडरिया। दुर्ग में सरकारी नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी नौकरी के नाम पर ठगी का दूसरा मामला दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2018 में संभाग आयुक्त कार्यालय दुर्ग में चपरासी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से कुल 5 लाख रुपये लिए गए थे। शिकायतकर्ता डी. सत्य साईं ने पुरानी भिलाई थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी शमीम खान ने शिकायतकर्ता और उसके परिचित सीएच बैकुंठ राव को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी की बातों में आकर दोनों ने उसे कुल 5 लाख रुपये दे दिए। बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेजों से जांच आगे बढ़ी पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान यूनियन बैंक का बैंक स्टेटमेंट, पैसों के लेनदेन से संबंधित वीडियो और लोन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। इन दस्तावेजों और पूछताछ से सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की कथित संलिप्तता की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने रकम लेने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बयान — मणिशंकर चंद्रा, एएसपी, दुर्ग। पुलिस की लोगों से अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे देने से पहले संबंधित विभाग और नियुक्ति प्रक्रिया की पूरी तरह पुष्टि करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई न गंवाएं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी लगाने के नाम पर पैसे मांगता है या फर्जी नियुक्ति पत्र देता है, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोप पुलिस जांच और न्यायालयीन प्रक्रिया के अधीन हैं।
NSUI नेता गिरफ्तार: छात्रा आत्महत्या मामले में छात्र नेता ज्ञान प्रकाश तिवारी जेल भेजा गया, कांग्रेस ने किया निलंबित
स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ NSUI नेता गिरफ्तार: छात्रा आत्महत्या मामले में छात्र नेता ज्ञान प्रकाश तिवारी जेल भेजा गया, कांग्रेस ने किया निलंबित *अंबिकापुर/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर:* चिरमिरी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में BA प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी छात्र नेता *ज्ञान प्रकाश तिवारी* को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में NSUI प्रभाग का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने उसे पद और पार्टी से निलंबित कर दिया है। *क्या है मामला -मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के चिरमिरी गोदरीपारा निवासी 19 वर्षीय छात्रा अंबिकापुर के राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में BA प्रथम वर्ष की छात्रा थी और पटपरिया में अपनी दीदी-जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। 11 सितंबर को कॉलेज से लौटने के बाद अगले दिन सुबह उसका शव घर में मिला। परिजनों के अनुसार छात्रा की सहेलियों ने बताया था कि मुक्तिपारा निवासी आरोपी के पास छात्रा की निजी चैट और वीडियो थे, जिन्हें परिजनों को दिखाने की धमकी देकर वह लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा के जीजा की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर छात्रा का मोबाइल जब्त किया है। थाने के सामने प्रदर्शन 12 सितंबर की रात आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं और परिजनों ने गांधीनगर थाने के सामने NSUI का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया था और पुलिस पर राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने 14 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छीनी-हथौड़ी लेकर ATM में घुसा चोर, कैश निकालने से पहले पहुंच गई पुलिस
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार CCTV कैमरा तोड़ने के बाद ATM मशीन को बनाया निशाना, स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार डोंगरगढ़। शहर के बीचों-बीच स्थित बस स्टैंड के SBI ATM बूथ में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। आरोपी ATM से रकम निकाल पाता, उससे पहले ही स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की पेट्रोलिंग के चलते उसे पकड़ लिया गया। पहले CCTV कैमरा तोड़ा, फिर ATM पर किए वार जानकारी के मुताबिक आरोपी पूरी तैयारी के साथ ATM बूथ में दाखिल हुआ था। उसने सबसे पहले वहां लगे CCTV कैमरे को नुकसान पहुंचाया, ताकि उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद हथौड़ी और छीनी की मदद से ATM मशीन के कवर और दरवाजे वाले हिस्से को तोड़ने की कोशिश की। लगातार वार किए जाने से ATM मशीन का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों को बूथ के अंदर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। रेलवे स्टेशन से लौट रहे SBI कर्मचारी की भी पड़ी नजर स्थानीय निवासी एवं SBI कर्मचारी अंजल निगम भी रात में अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बस स्टैंड स्थित ATM बूथ की ओर गई। अंजल के अनुसार, वहां कुछ स्थानीय लोग पहले से मौजूद थे और उन्होंने एक संदिग्ध युवक को पकड़ रखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। SDOP ने दी मामले की जानकारी डोंगरगढ़ SDOP केसरी नंदन नायक ने बताया कि रात में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान ATM के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जांच के दौरान उसके पास छीनी और हथौड़ी मिली। आरोपी ने ATM के कवर वाले हिस्से को तोड़ दिया था। पुलिस टीम ने उसे मौके से पकड़कर थाने लाया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सेवाराम वर्मा, निवासी अंडी के रूप में हुई है। SDOP के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में था और उस समय ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा था। मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। रकम चोरी होने से पहले पकड़ा गया आरोपी गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस पेट्रोलिंग के चलते आरोपी ATM से रकम निकालने में सफल नहीं हो सका। हालांकि शहर के व्यस्त इलाके में आधी रात हथौड़ी और छीनी लेकर ATM में घुसने तथा CCTV कैमरे को नुकसान पहुंचाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेले वारदात को अंजाम देने पहुंचा था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। मामले की जांच जारी है।
बेल्ट-कड़े से IPS के बेटे की पिटाई का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार अंबिकापुर। IPS अधिकारी के बेटे से कथित मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हथकड़ी पहनाकर थाने से न्यायालय तक पैदल ले जाया। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। तालाब के पास हुआ था विवाद घटना 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, IPS रवि कुर्रे का 24 वर्षीय बेटा लेखांश कांत कुर्रे अपने दो दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ कार से अपने दोस्त प्रिंस गुप्ता के बौरीपारा स्थित घर जा रहा था। प्रिंस के घर से कुछ दूरी पहले बौरीपारा तालाब के पास उसने कार रोक दी। बताया गया कि वहां पहले से बौरीपारा निवासी गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता सहित अन्य युवक मौजूद थे। लेखांश कार से उतरकर प्रिंस से मोबाइल पर बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान गोलू गणेश का नाम आने के बाद विवाद शुरू हो गया। ‘गोलू गणेश नहीं, बाप बोल’ कहने पर बढ़ा विवाद शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने लेखांश से कथित तौर पर कहा कि ‘गोलू गणेश नहीं, बाप बोल।’ इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गोलू गणेश ने लेखांश का हाथ पकड़ लिया, जबकि रतन गुप्ता, कोया डॉन और आशुतोष गुप्ता ने उसके साथ हाथ-मुक्कों, बेल्ट और कड़े से मारपीट की। मारपीट में लेखांश की कनपटी, सिर और चेहरे पर चोटें आने की बात सामने आई है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान उसका गला दबाने की कोशिश की गई। दोस्तों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से छुड़ाया। ‘तेरा बाप पुलिस वाला है तो क्या कर लेगा?’ धमकी देने का आरोप लेखांश के मुताबिक, मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि ‘तेरा बाप पुलिस ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?’ इसके बाद उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता सहित अन्य के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को हथकड़ी पहनाकर कोतवाली थाने से न्यायालय तक ले जाया गया। पुलिस ने शहर में आरोपियों का जुलूस भी निकाला। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का जुलूस निकालने का उद्देश्य लोगों के मन से अपराधियों का खौफ कम करना और कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना बताया गया है। सिक्योरिटी एजेंसी संचालित करता है IPS का बेटा लेखांश कांत कुर्रे नमनाकला खटिकपारा क्षेत्र में रहता है और सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करता है। उसने पुलिस को दी गई शिकायत में घटना की पूरी जानकारी दी है। वहीं, IPS रवि कुर्रे वर्तमान में रायपुर में पदस्थ बताए जा रहे हैं। इससे पहले वे कोरिया जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर भी रह चुके हैं।नोट: खबर में लगाए गए आरोपों को शिकायत/पुलिस के हवाले से लिखा गया है,