Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

सड़क पर चाकू लहराकर राहगीरों में खौफ भरना पड़ा भारी: तोरवा पुलिस ने सिरफिरे 'गोविंदा' को दबोचा, सीधे भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर | क्राइम डेस्क लालखदान इलाके की सड़क पर खुलेआम धारदà...

State Head • Sep 17, 2026

More Stories

नशे के खिलाफ सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस की लगातार प्रहार!!

रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर    इसी क्रम में उड़ीसा से गांजा लाकर डभरा क्षेत्र में खपाने की तैयारी कर रहे आरोपी को थाना भटगांव पुलिस ने 02 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी, राजादेवरी– कसडोल– भटगांव मार्ग से गांजा ले जाते समय वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।  आरोपी के कब्जे से बरामद 02 किलोग्राम गांजा एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,20,000 की संपत्ति जब्त की गई। और, एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। नशे के खिलाफ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस की एंड टू एंड कार्रवाई जारी। आरोपी नाम और पता:  1.अशोक श्रीवास, पिता स्व. खोलबहरा श्रीवास, उम्र 34 वर्ष, निवासी आमाखोहा, थाना कसडोल, जिला बलौदाबाजार- भाटापारा (छ.ग.)

Sep 17, 2026 Read

अवैध बिजली कनेक्शन ने ली युवक की जान, डभरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर  डभरा। डभरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध बिजली कनेक्शन की वजह से हुए हादसे में एक युवक की दुखद मौत हो गई। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से रोहित कुमार बरेठ नामक युवक की मौके पर ही जान चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डभरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चंद्रशेखर चन्द्रा (उम्र 60 वर्ष) ने अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन लेकर खुले तारों में करंट दौड़ा रखा था। असावधानीपूर्वक फैलाए गए इन तारों की चपेट में आने से रोहित कुमार बरेठ बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और 60 वर्षीय आरोपी चंद्रशेखर चन्द्रा को हिरासत में ले लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Sep 17, 2026 Read

दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अवैध बिक्री के 20 मामलों में कार्रवाई

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली शराबखोरी व अड्डेबाजी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कुल 20 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।   पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को चौक-चौराहों, पार्कों, बाजारों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कुल 19 प्रकरण दर्ज किए गए।   इन मामलों में नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में 7, सुपेला में 5, भिलाई भट्ठी और अंजोरा में 3-3 तथा दुर्ग थाना क्षेत्र में 1 प्रकरण दर्ज किया गया।   अवैध शराब बिक्री के मामले में महिला गिरफ्तार   इसी अभियान के तहत 16 सितंबर 2026 को खुर्सीपार थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवार बस्ती मछली मार्केट के पास कार्रवाई की। पुलिस ने कथित रूप से अवैध रूप से शराब बेच रही 20 वर्षीय नगिता मरकाम को गिरफ्तार किया।   पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री के लिए रखे 30 पौवा देशी शराब और 200 रुपये नकद बरामद किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 3,640 रुपये बताई गई है।   पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।   इस कार्रवाई में खुर्सीपार थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट सहित पेट्रोलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।   दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी अथवा अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Sep 17, 2026 Read

भिलाई में पीडीएस चावल की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मारा छापा

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार भिलाई। गरीब परिवारों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उपलब्ध कराए जाने वाले सरकारी चावल के कथित अवैध भंडारण के मामले में खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, सुपेला और खुर्सीपार थाना क्षेत्रों में गुप्त सूचना के आधार पर कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान निजी मकानों एवं कथित अवैध भंडारण स्थलों से बड़ी मात्रा में सरकारी चावल बरामद किए जाने की बात सामने आई है। कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग की टीम ने बरामद चावल को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, यह जांच की जा रही है कि पीडीएस का चावल निर्धारित हितग्राहियों तक पहुंचने के बजाय निजी ठिकानों तक कैसे पहुंचा। जांच के दौरान संबंधित राशन दुकानों, परिवहन व्यवस्था और चावल की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस और खाद्य विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि मामले में किसी राशन दुकान संचालक, बिचौलिए या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं। अधिकारियों के अनुसार, जांच में यदि किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और कार्रवाई के बाद बरामद चावल की मात्रा तथा संबंधित आरोपियों के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Sep 17, 2026 Read

नुआखाई की रात छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सनसनी : छतरमड़ई में महिला की हत्या, गांव में हड़कंप, संदिग्ध युवक पकड़ाया

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर जगदलपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  नुआखाई की रात छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सनसनी : छतरमड़ई में महिला की हत्या, गांव में हड़कंप, संदिग्ध युवक पकड़ाया छुरा (गरियाबंद)  छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र के अंतिम गांव छतरमड़ई* में नुआखाई पर्व की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। मंगलवार देर रात एक महिला की हत्या के मामले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार देर रात महिला की हत्या की सूचना ग्रामीणों को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही गांव के कुछ लोगों ने हत्या के संदेह में एक युवक को पकड़ कर रोक लिया था और बाद में पुलिस के आने पर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतका की पहचान *रतनी सोरी (लगभग 37 वर्ष), पति गंगाराम सोरी* के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही छुरा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची, मौके का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की गई। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। वहीं ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पर्व के उत्सवी माहौल के बीच हुई इस वारदात से ग्रामीण चिंतित हैं।

Sep 17, 2026 Read

कांकेर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त - CG04 MB8468

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्टमो. नं. 7415646812 कांकेर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त - CG04 MB8468 कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर वन मंडल की उड़नदस्ता टीम ने आज अलसुबह बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर-जगदलपुर बायपास (NH-30) पर अवैध इमारती लकड़ी से भरा एक ट्रक *CG04 MB8468* जब्त किया गया है। *क्या है मामला?*जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्तर क्षेत्र से अवैध रूप से काटी गई कीमती लकड़ी को रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर उड़नदस्ता टीम ने रायपुर-जगदलपुर बायपास पर नाकेबंदी की। आज सुबह करीब 4:00 बजे एक संदिग्ध ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी भरी मिली। *जांच जारी*- ट्रक चालक के पास लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं।- वन विभाग लकड़ी की प्रजाति और उसकी कीमत का आकलन कर रहा है।- ट्रक को *कार्यालय वन काष्ठागार कांकेर* लाया गया है और वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बस्तर से रायपुर तक अवैध लकड़ी तस्करी का ये बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है

Sep 17, 2026 Read

कांकेर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप: सोशल मीडिया से हुई पहचान, जंगल ले जाने के बाद चार आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से किशोरी की एक युवक से पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक उसे बाइक पर घुमाने के बहाने कोरर क्षेत्र के जंगल में ले गया, जहां उसके अन्य साथी भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, किशोरी के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी और अनहोनी की आशंका को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। किशोरी घर से करीब 30 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। सोशल मीडिया से हुई थी पहचान प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी राहुल मंडावी की पहचान किशोरी से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि वह किशोरी से मिलने के लिए लगातार संपर्क कर रहा था। बाद में उसे बाइक पर घुमाने के बहाने कोरर क्षेत्र की ओर ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि जंगल पहुंचने के बाद आरोपी ने अपने साथियों को भी वहां बुलाया। इसके बाद किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। चार आरोपी गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली और कोरर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में राहुल मंडावी (20), संतोष मंडावी (24) और मनीष सेवता (28) शामिल हैं। सभी आरोपी खेती-किसानी और मजदूरी से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार चौथे आरोपी की उम्र को लेकर जांच की जा रही है और उसके नाबालिग होने की आशंका है। उसकी उम्र का सत्यापन दस्तावेजों के आधार पर किया जा रहा है। पुलिस ने शुरू की आगे की जांच पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजा है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए उसकी पहचान से संबंधित किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। नोट: यह मामला पुलिस के अनुसार दर्ज आरोपों और प्रारंभिक जांच पर आधारित है। आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध होना न्यायालय की अंतिम प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।

Sep 16, 2026 Read

म्यूल बैंक खातों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 खाताधारक गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती दुर्ग, 16 सितंबर 2026। साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कथित म्यूल बैंक खातों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सुपेला पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मामले में छह खाताधारकों को गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 679/2026 में धारा 318(2), 318(3) और 317(4) बीएनएस के तहत की गई है।   कमीशन के लालच में उपलब्ध कराए बैंक खाते   जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने कथित तौर पर 2 हजार से 15 हजार रुपये तक के कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगी से जुड़े लोगों को उपलब्ध कराए थे। आरोप है कि बैंक खातों के साथ पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड भी उपलब्ध कराए गए।   पुलिस जांच में इन खातों से लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन सामने आने की बात कही गई है।   गिरफ्तार किए गए आरोपी   1. दिनेश सोना (22 वर्ष) — इस्लाम नगर, सुपेला 2. हेमन्त कुमार मिश्रा (37 वर्ष) — शंकर पारा, सुपेला 3. मोहम्मद आरिफ (30 वर्ष) — टंकी मरौदा 4. वीरेन्द्र विश्वकर्मा (34 वर्ष) — हाउसिंग बोर्ड, चरौदा 5. अखिलेश गुप्ता (55 वर्ष) — अनाज लाइन, सुपेला 6. रीना देवी — शारदा पारा, छावनी   पुलिस ने जब्त किए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान   कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस द्वारा मामले में संदिग्ध बैंक खातों से हुए लेनदेन की आगे भी जांच की जा रही है।   पुलिस की लोगों से अपील   दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक या सिम कार्ड इस्तेमाल के लिए उपलब्ध न कराएं। कमीशन या आर्थिक लाभ के लालच में बैंक खाते का इस्तेमाल दूसरों के लिए करवाना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।   यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Sep 16, 2026 Read

*थाना डोंगरगढ़ एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

✍️केशव साहू जिला ब्यूरो हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    *एटीएम में घुसकर तोड़फोड़ कर करीब 01 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास।*  *घटना एटीएम कचहरी चौक डोंगरगढ़ स्थित का है मामला।*  *आरोपी द्वारा एटीएम मशीन के मॉनिटर, शटर बॉक्स एवं कैमरा में हथौड़ा एवं छेनी से तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया।*  *आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 544/2026, धारा 305(ई), 62 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।*   *गिरफ्तार आरोपी का नाम*   1. रोवाराम वर्मा पिता सियाराम वर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अण्डी सोरीटोला, वार्ड नंबर 01, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)   प्रार्थी उत्तम कुमार खां, SBI ATM मशीन के सुपरवाइजर द्वारा थाना प्रभारी के नाम से एक लिखित आवेदन पेश किया गया कि एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम-पता पूछने पर रेवाराम वर्मा पिता सियाराम वर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अण्डी सोरीटोला, वार्ड नंबर 01, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) का रहने वाला बताया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा रात्रि में कचहरी चौक के पास खैरागढ़ रोड मार्ग स्थित ATM रूम के अंदर प्रवेश कर हथौड़ा एवं छेनी से शासकीय संपत्ति को चोरी करने की नीयत से ATM मॉनिटर, शटर बॉक्स एवं कैमरा को तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास करना बताया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 544/2026 धारा 305(ई), 62 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।   पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में आरोपी के पता तलाश हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिस पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ द्वारा अपनी टीम के साथ आरोपी रेवाराम वर्मा पिता सियाराम वर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अण्डी सोरीटोला, वार्ड नंबर 01, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किए जाने पर उसे आज दिनांक 15-09-2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।   *उक्त कार्यवाही में सउनि अनिल गहिने, आरक्षक किशन चंद्रा, कमल कुमार केवट एवं रामखिलावन सिन्हा का विशेष योगदान रहा*।

Sep 16, 2026 Read

बोराई नाके पर पुलिस का बड़ा एक्शन, यात्री बस से 11.33 किलो गांजा जब्त; उड़ीसा से MP ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

✍️जयकिश साहू नगरी ... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध धमतरी पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही...उड़ीसा से बस के जरिए गांजा परिवहन का खुलासा,बोराई पुलिस ने की आरोपियों से 2.32 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त*   पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।  इसी क्रम में थाना बोराई पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद किया है...   दिनांक 15.09.2026 को थाना प्रभारी बोराई एवं थाना बोराई स्टाफ द्वारा बैरियर नाका बोराई के पास संदिग्ध वाहनों एवं यात्रियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उड़ीसा से धमतरी की ओर आ रही यात्री बस क्रमांक CG 04 EA 2476 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। त गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण *(01)* निखिल वर्मा, उम्र 26 वर्ष, पिता राजेश वर्मा, निवासी सतवास, थाना सतवास, जिला देवास (म.प्र.) *(02)* मोहित गोदरा, उम्र 28 वर्ष, पिता प्रेमनारायण, निवासी गोलागुठान, थाना सतवास, जिला देवास (म.प्र.)   जब्त सामग्री - 11.33 किलोग्राम गांजा - अनुमानित कीमत 2,20,000/-रूपये  - 02 मोबाइल फोन - अनुमानित कीमत 10,000/-रूपये  - नगदी 2,350/-रूपये  - कुल जुमला जब्ती - 2,32,350/-रूपये    आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई में अपराध क्रमांक 16/26, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है तथा गांजा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है।   धमतरी पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Sep 16, 2026 Read

 *ऑपरेशन निश्चय- पलसापाली चेक पोस्ट पर एक अंतर- राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार।*

✍️स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज    *वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन मे 13 किलो अवैध गांजा बरामद।* *गान्जा परिवहन मे प्रयुक्त वाहन सहित कुल 11 लाख 50 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।* अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट बैरियर में आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को थाना बसना पुलिस बल पलसापाली बैरियर पर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान संदेहास्पद स्थिति में आ रही एक बोलेरो वाहन (क्रमांक MH 21 V 0435) को रोककर चेक किया गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार मिला, जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गीताराम ओटे पिता बंसी ओटे (उम्र 39 वर्ष), निवासी नायगांव, थाना पैठण, जिला संभाजी नगर (महाराष्ट्र)।का रहने वाला बताया। वाहन की बारीकी से तलाशी लेने पर उसमें से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बसना में विधि सम्मत कार्यवाही की गई।   *गिरफ्तार आरोपी-* 01- गीताराम ओटे पिता बंसी ओटे (उम्र 39 वर्ष), निवासी नायगांव, थाना पैठण, जिला संभाजी नगर (महाराष्ट्र)।   *जप्त संपत्ति-* 01- 13 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती लगभग 6,50,000 रूपये)। 02- परिवहन में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन (कीमती लगभग 5,00,000 रूपये)।   *जुमला जप्त संपत्ति कीमती 11 लाख 50 हजार रूपये।*

Sep 16, 2026 Read

नारायणपुर : आर्ट स्टूडियो में चोरी का खुलासा, 12 कीमती काष्ठ मूर्तियों के साथ एक गिरफ्तार

स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्टहमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | 7415646812 नारायणपुर : आर्ट स्टूडियो में चोरी का खुलासा, 12 कीमती काष्ठ मूर्तियों के साथ एक गिरफ्तार नारायणपुर  गढ़बेंगाल स्थित आर्ट स्टूडियो में हुई चोरी के मामले में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में कोंडागांव के एक युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से चोरी गई 12 बेशकीमती लकड़ी की मूर्तियां जब्त की हैं। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पंडी राम मंडावी निवासी गढ़बेंगाल ने 28 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके स्टूडियो से 17 काष्ठ कलाकृतियां और एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है। रिपोर्ट के बाद एसपी संदीप पटेल के निर्देश पर टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नहरपारा कोंडागांव निवासी मनोज विश्वकर्मा (30 वर्ष) को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर 12 मूर्तियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, वहीं उसके दूसरे साथी अनिल चंद्राकर की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Sep 16, 2026 Read