वाहन चोर शेख शोएब गिरफ्तार!
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपु...
More Stories
फार्म हाउस में चोरी का खुलासा, नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुलेट सीसीटीवी कैमरा किया बरामद।
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर फार्म हाउस में चोरी का खुलासा, नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुलेट सीसीटीवी कैमरा किया बरामद। देशी फार्म हाउस का दरवाजा तोड़कर मुर्गियां एवं सीसीटीवी कैमरा चोरी किए जाने की शिकायत पर नवागढ़ पुलिस ने विवेचना शुरू की। कार्यवाही एवं सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर आरोपी थानेदार सारथी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के बयान के आधार पर चोरी गया ₹4,000 कीमत का बुलेट सीसीटीवी कैमरा बरामद कर जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय सहित पुलिस टीम का पिंक योगदान रहा।
स्कूल में चाकू दिखाकर महिला प्रधान पाठिका से लूट, 5 महीने बाद खुलासा; ज्वेलर्स संचालक समेत 7 गिरफ्तार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर [11/21, 8:03 PM] बसना/ भंवरपुर। जिले के बसना ब्लॉक के ग्राम बड़े साजापाली स्थित प्राथमिक स्कूल में महिला प्रधान पाठिका से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। करीब पांच महीने पहले स्कूल के भीतर घुसकर चाकू की नोक पर सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल लूटने वाले आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य लुटेरों सहित लूटे गए सोने की खरीद-बिक्री में शामिल लोगों को मिलाकर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक ज्वेलर्स संचालक और एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, घटना 30 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे की है। ग्राम बेलटिकरी निवासी नानबाई चौधरी बड़े साजापाली प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठिका के पद पर पदस्थ थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति स्कूल के अंदर पहुंचा और चाकू दिखाकर उनके गले में पहना सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। आरोपी ने विरोध करने पर स्कूल में मौजूद बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। इस दौरान चाकू से बचाव करने की कोशिश में शिक्षिका के बाएं हाथ की उंगली में चोट आई थी। आरोपी उनका मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में लूटे गए सोने के सामान की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से लूटे गए मंगलसूत्र के 10 गेहूं दाने, सोने का एक पदक, करीब 1.5 ग्राम पिघला हुआ सोना और वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि घटना में लूटी गई संपत्ति का शत-प्रतिशत हिस्सा बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल 1. विशाल सिदार (19 वर्ष), निवासी पलसापाली। 2. रूपानंद सिदार (31 वर्ष), निवासी पलसापाली। 3. मुकेश चौहान (38 वर्ष), निवासी पलसापाली। 4. गोकुल चौहान (36 वर्ष), निवासी अरेकल। 5. भावेश पटेल (20 वर्ष), निवासी बरपेलाडीह। 6. कौस्तुभ गुप्ता, संचालक सूरज ज्वेलर्स, सरायपाली। 7. एक नाबालिग। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह पूरी कार्रवाई चौकी भंवरपुर एवं थाना बसना पुलिस द्वारा की गई।
बसना पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 3 जगह छापेमारी, 37.760 लीटर अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 21/11/2026 रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान *बसना / महासमुंद:* बसना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक साथ *3 जगह छापेमारी* कर *37.760 लीटर अवैध शराब जब्त* की है। इस दौरान पुलिस ने *3 आरोपियों को गिरफ्तार* किया है। कार्रवाई के बाद से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। *कैसे हुई कार्रवाई?* बताया जा रहा है कि बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में 3 अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तुरंत एक्शन लिया और तीनों जगहों पर एक साथ छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। मौके पर ही 3 आरोपियों को धर दबोचा गया। *क्या-क्या जब्त हुआ?* - *37.760 लीटर अवैध महुआ / देशी शराब* - शराब बनाने और बेचने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री सभी जब्त शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने लाया। *आरोपियों पर मामला दर्ज:* गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह शराब कहां से बनाई जा रही थी और कहां-कहां सप्लाई हो रही थी। *पुलिस की सख्त चेतावनी:* बसना पुलिस ने साफ कहा है कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध शराब बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। *इलाके में चर्चा:* एक साथ 3 जगह छापेमारी और 37 लीटर से ज्यादा शराब जब्त होने की खबर फैलते ही पूरे बसना इलाके में चर्चा शुरू हो गई है। लोग बसना पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार*
सोनू महंत । ब्लॉक रिपोर्टर *रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे चार युवक और एक अपचारी बालक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा* *दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त* जब्त संपत्ति की कुल कीमत 5 लाख 82 हजार रुपये, पुणे (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं सभी आरोपी* *संबलपुर से गांजा लेकर पुणे जा रहे थे आरोपी, रास्ते के खर्च के लिए रायगढ़ में गांजा बेचने की थी तैयारी, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई* *21 नवंबर, रायगढ़*। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गांजा तस्करी में संलिप्त 4 युवकों एवं एक अपचारी बालक सहित कुल 5 लोगों को पकड़ा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के बनाये गये हैं, दोनों कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 25.175 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 92 हजार रुपये है, तथा तीन मोबाइल फोन कीमत करीब 90 हजार रुपये, इस प्रकार कुल 5 लाख 82 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे ओडिशा के संबलपुर से गांजा खरीदकर ट्रेन के माध्यम से रायगढ़ पहुंचे थे और यहां से पुणे (महाराष्ट्र) जाने की तैयारी में थे। रास्ते के खर्च की व्यवस्था करने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर ही गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। *पहली कार्रवाई में 20.434 किलो गांजा बरामद* दिनांक 20 नवंबर 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग के पास शिव मंदिर के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर तीन व्यक्ति बैग एवं ट्रॉली बैग में गांजा रखकर बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम (1) अमोल बबन धोत्रे (29 वर्ष), निवासी वरवंड गोपीनाथ नगर, जिला पुणे, (2) सागर लक्ष्मण गायकवाड़ (18 वर्ष), निवासी सिंहमड रोड, किरकटवाड़ी, जिला पुणे तथा (3) शुभम नंदू गुंजाल (23 वर्ष), निवासी जुनादत्तावाड़ी रोड, जिला पुणे (महाराष्ट्र) बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 20 पैकेट में रखा 20.434 किलोग्राम गांजा, कीमत करीब 4 लाख रुपये तथा तीन मोबाइल फोन 80 हजार रूपये (आईफोन, रेडमी एवं ओप्पो) बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संबलपुर से गांजा लेकर ट्रेन से रायगढ़ पहुंचे थे और पुणे वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहक तलाश रहे थे। *दूसरी कार्रवाई में 4.741 किलो गांजा के साथ दो पकड़े गए* इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के मोटरसाइकिल स्टैंड के पास दो व्यक्ति बैग में गांजा रखकर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में एक ने अपना नाम इम्तियाज रफिक ईनामदार (21 वर्ष), निवासी चाकन मानिक चौक, जिला पुणे (महाराष्ट्र) बताया, जबकि दूसरा 16 वर्ष 2 माह का अपचारी बालक निकला। तलाशी के दौरान इम्तियाज के बैग से पांच पैकेट में रखा 4.741 किलोग्राम गांजा, कीमत करीब 92 हजार रुपये तथा एक इनफिनिक्स मोबाइल फोन, कीमत करीब 10 हजार रुपये बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ ओडिशा से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए पुणे ले जा रहे थे। संबलपुर से ट्रेन द्वारा रायगढ़ पहुंचने के बाद पुणे जाने के लिए अन्य साधन की व्यवस्था करने हेतु स्टेशन के बाहर इंतजार कर रहे थे। गांजे के क्रय-विक्रय के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस ने कुल चार वयस्क आरोपियों एवं एक अपचारी बालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध क्रमांक 582/2026 एवं 583/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। प्रकरणों में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, विजय एक्का, दिलसिंह कंवर, जगदेव मरकाम, सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत, आरक्षक जितेन्द्र दुबे, गणेश राम राठिया, अमित खलखो, नितेश लकड़ा एवं प्रेमसाय उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में आरपीएफ रायगढ़ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
सरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 🟥 बड़ी खबर | सारंगढ़-बिलाईगढ़ दो अलग-अलग मामलों में शराब तस्करी और अवैध बिक्री का खुलासा, 7 हजार रुपये की महुआ शराब बरामद; 15 हजार रुपये की HF डिलक्स मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त। सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सरसींवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन करने वाले दो आरोपियों और शराब बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 35 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 7 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की गई है। वहीं शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की HF डिलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पहली कार्रवाई: बाइक से हो रहा था अवैध शराब का परिवहन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को सरसींवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बिना नंबर की HF डिलक्स मोटरसाइकिल में हरे रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर भारी मात्रा में महुआ शराब लेकर गाडापाली से तेंदुभाठा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान संजय रात्रे और बृज कुर्रे को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 100 प्लास्टिक पाउच में भरी लगभग 18 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 3,600 रुपये आंकी गई। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पुरानी बिना नंबर की HF डिलक्स मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है, को भी जब्त किया। इस मामले में कुल 18,600 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई: घर की बाड़ी में छिपाकर रखी थी महुआ शराब 20 नवंबर 2026 को पुलिस को एक अन्य मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घरजरा में राधाबाई साहू अपने घर की बाड़ी में अवैध बिक्री के लिए भारी मात्रा में महुआ शराब रखे हुए है। सूचना पर सरसींवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी और तलाशी की कार्रवाई की। इस दौरान राधाबाई साहू के कब्जे से सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 85 पाउच बरामद किए गए। प्रत्येक पाउच में लगभग 200 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी। कुल 17 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 3,400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. संजय रात्रे पिता समारू रात्रे, उम्र 33 वर्ष, निवासी तेंदुभाठा, थाना सरसींवा। 2. बृज कुर्रे पिता मनीराम कुर्रे, उम्र 33 वर्ष, निवासी तेंदुभाठा, थाना सरसींवा। 3. राधाबाई साहू पति चैतराम साहू, उम्र 51 वर्ष, निवासी घरजरा, थाना सरसींवा। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दीपिका मिंज के निर्देशन और मार्गदर्शन में की गई। सरसींवा पुलिस की इस कार्रवाई में अवैध शराब परिवहन और बिक्री के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।
यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा! दो दिनों में 85 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹43 हजार का जुर्माना वसूला
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ तीन सवारी, बिना हेलमेट, नो पार्किंग और मोबाइल पर बात करते वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई; यातायात पुलिस ने चलाया दो दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान। सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 नवंबर 2026। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पिछले दो दिनों के दौरान जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 85 प्रकरणों में 43 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल के निर्देशन और मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर नियंत्रण लगाने के साथ आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। दो दिनों में 85 चालान, 43 हजार रुपये का जुर्माना यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 55 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 29,200 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। वहीं 18 नवंबर 2026 को 30 प्रकरणों में 13,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार महज दो दिनों में कुल 85 प्रकरणों के माध्यम से 43,000 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। तीन सवारी और बिना हेलमेट वालों पर विशेष नजर कार्रवाई के दौरान तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 13 वाहन चालकों, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले 9 वाहन चालकों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 7 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की गई। सड़क हादसों और जाम पर नियंत्रण अभियान का उद्देश्य यातायात पुलिस का यह विशेष अभियान केवल चालान तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने, गलत पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम को कम करना भी अभियान की प्राथमिकताओं में शामिल है। यातायात प्रभारी जितेंद्र कुमार चंद्रा की वाहन चालकों से अपील यातायात पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार चंद्रा ने जिले के वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने या संदेश देखने से बचें, क्योंकि इससे चालक का ध्यान भटकता है और गंभीर सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा नहीं करने की सलाह दी है। पुलिस की अपील – नियमों का पालन करें, सुरक्षित घर पहुंचें यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही न केवल वाहन चालक बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डाल सकती है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखें।
वनकर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले 10 आरोपियों की जमानत निरस्त, सभी पहुंचे जेल
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 🟥 बड़ी खबर | महासमुंद गश्ती दल पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी देने का मामला; पुलिस की अपील पर जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला महासमुंद, 20 नवंबर 2026। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तमोरा में वन विभाग की गश्ती टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में 10 आरोपियों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस द्वारा न्यायालय में जमानत निरस्तीकरण के लिए प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुंद ने सभी आरोपियों की जमानत निरस्त कर दी। न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने 20 नवंबर को सभी 10 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को वन परिक्षेत्र आमाकोनी के वन कक्ष क्रमांक 95 एवं 96, ग्राम तमोरा में वन विभाग की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान आरोप है कि ग्राम तमोरा के कुछ अतिक्रमणकारियों ने गश्ती दल पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कथित तौर पर शाम 7:30 बजे से रात 11:30 बजे तक वनकर्मियों को बंधक बनाए रखा तथा उनके साथ अश्लील गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं, शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारी नवीन वर्मा (30 वर्ष), निवासी वन परिक्षेत्र कार्यालय बागबाहरा की रिपोर्ट पर 7 अक्टूबर 2026 को थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी जारी थी कानूनी प्रक्रिया विवेचना के दौरान 9 एवं 10 अक्टूबर को पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। सभी आरोपी प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट महासमुंद के समक्ष शर्तों के अधीन अंतरिम प्रोविजनल जमानत पर थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता और विवेचना प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जमानत आदेश निरस्त कराने के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया। पुलिस ने आशंका जताई कि आरोपी बाहर रहने पर प्रकरण के साक्षियों को डरा-धमका सकते हैं और निष्पक्ष विवेचना प्रभावित कर सकते हैं। न्यायालय के आदेश के बाद सभी 10 आरोपी जेल भेजे गए पुलिस की अपील पर जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुंद ने आरोपियों की जमानत निरस्त कर दी। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी महासमुंद द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। पुलिस ने 20 नवंबर को वारंट की तामिली कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. लक्ष्मी ध्रुव, उम्र 35 वर्ष 2. टेमिन बाई, उम्र 57 वर्ष 3. कलाबाई, उम्र 56 वर्ष 4. लक्ष्मी बाई, उम्र 29 वर्ष 5. प्रदीप ध्रुव, उम्र 38 वर्ष 6. सुखराम, उम्र 45 वर्ष 7. गणेश, उम्र 39 वर्ष 8. चंदन निषाद, उम्र 36 वर्ष 9. संतकुमार, उम्र 48 वर्ष 10. लक्ष्मी, उम्र 30 वर्ष सभी आरोपी ग्राम तमोरा, थाना खल्लारी, जिला महासमुंद के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के इस मामले में न्यायालय के आदेश के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
घर में छिपाकर रखी थी 21 लीटर कच्ची महुआ शराब, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी...अवैध शराब के विरुद्ध धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी: अवैध बिक्री, परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर की जा रही है सख्त वैधानिक कार्यवाही...थाना अकला डोंगरी पुलिस की ग्राम कोहका में दबिश: आरोपी के घर से 21 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद...आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 20.11.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अकला डोंगरी पुलिस द्वारा ग्राम कोहका निवासी आरोपी भारत लाल मंडावी के घर पर विधिवत रेड कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से हाथ भट्टी द्वारा निर्मित कुल 21 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त किया गया। उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना अकला डोंगरी में अपराध क्रमांक 07/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया। ▪️*गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता*– भारत लाल मंडावी, पिता लहर सिंह मंडावी, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम कोहका, थाना अकला डोंगरी, जिला धमतरी(छ.ग.)। *धमतरी पुलिस की अपील एवं चेतावनी* - धमतरी पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। धमतरी पुलिस - अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत कार्यवाही, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का संकल्प।
उजियारा” अभियान के तहत नशा के विरुद्ध कोरर पुलिस की कार्रवाई, गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ✍️ पद : जिला रिपोर्टर 📍 जिला : कांकेर 👤 नाम : शैलेन्द्र जैन ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 🟪आरोपी के बाड़ी से गांजा मादक पदार्थ के 35 पौधे, कुल वजन 1.690 किलोग्राम बरामद। जप्त गांजा पौधों की अनुमानित कीमत लगभग 76,000 रुपये। 🟪घटना का संक्षिप्त विवरण:-- पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध संचालित “उजियारा” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की खेती, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। 🟪इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोरर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोरेटा के मावलीपारा निवासी एक व्यक्ति अपने बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधों की खेती कर रहा है। 🟪सूचना पर कोरर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी रेनू राम दर्रो पिता स्वर्गीय सनाउराम दर्रो, उम्र 66 वर्ष, निवासी कोरेटा मावलीपारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के बाड़ी की जांच की गई। इस दौरान वहां उगाए गए गांजा मादक पदार्थ के कुल 35 पौधे, जिनका कुल वजन लगभग 1.690 किलोग्राम एवं अनुमानित कीमत 76,000 रुपये है, बरामद कर जप्त किए गए। 🟪आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम की धारा 20(अ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त की गई। 🟪गिरफ्तार आरोपी रेनू राम दर्रो पिता स्वर्गीय सनाउराम दर्रो, उम्र 66 वर्ष, निवासी कोरेटा मावलीपारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)। 🟪जप्त सामग्री - गांजा मादक पदार्थ के 35 पौधे। - कुल वजन लगभग 1.690 किलोग्राम। - अनुमानित कीमत लगभग 76,000 रुपये। 🟪कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक उमेश वर्मा, प्रधान आरक्षक 656 कन्हैया पटेल, आरक्षक 161 विनोद साहू, आरक्षक 635 पंकज नेताम, आरक्षक 2345 प्रेम नेताम, महिला आरक्षक 1357 सेवती सोरी एवं महिला आरक्षक 2257 सुभद्रा जूरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सुकली (गिरौदपुरी)में दर्दनाक घटना: मां और दो पुत्रों की जहर सेवन से मौत इलाके में पसरा मातम, घटना से ग्रामीण स्तब्ध
हमर प्रदेश सीजी न्यूज महेश्वर जायसवाल ब्लाक रिपोर्टर गिरौदपुरी क्षेत्र के सुकली गांव में एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक मां और उसके दो पुत्रों की जहर सेवन करने से मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से ग्रामीण स्तब्ध हैं। घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, फिलहाल इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की जानकारी सामने आने की प्रतीक्षा है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मृतक श्रीमति युक्ति पति संजय दास मानिकपुरीउम्र 25वर्ष चिंटू पुत्र 7 वर्ष पिंटू 4 वर्ष गिरौदपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्ट माडम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया
घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी
घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 20/11/2026किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर बसना, महासमुंद बसना। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनसुला में अज्ञात चोरों ने घर के सामने खड़े आयशर ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली। मामले में शिकायत के आधार पर सांकरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अनसुला निवासी थबीर प्रधान रोज की तरह अपना आयशर ट्रैक्टर घर के सामने खड़ा किया था। 17 नवंबर की रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद वे घर के भीतर चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर में लगी बैटरी निकाल ली। सुबह जब थबीर प्रधान ट्रैक्टर के पास पहुंचे, तो उसमें लगी बैटरी गायब देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने थाना सांकरा पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2) के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
बसना: रसोड़ा हाईस्कूल के गेट पर हुई घटना, सहेलियों के सामने छात्रा से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, मां की शिकायत पर मामला दर्ज
बसना: रसोड़ा हाईस्कूल के गेट पर हुई घटना, सहेलियों के सामने छात्रा से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, मां की शिकायत पर मामला दर्ज हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान 19/11/2026 महासमुंद बसना: रसोड़ा हाईस्कूल के गेट पर हुई घटना, सहेलियों के सामने छात्रा से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, मां की शिकायत पर मामला दर्ज स्कूल जा रही छात्रा के बाल उगा पीट, बीच-बचाव करने पहुंचे शिक्षकों को भी जान से मारने की धमकी! बसना । स्कूल जाने के दौरान एक छात्रा के साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के गेट के पास पहले से मौजूद एक युवक ने छात्रा और उसकी सहेलियों को देखकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। छात्रा द्वारा विरोध करने पर युवक ने उसके बाल उगाए<extra_id_1> मार दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे शिक्षकों को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 18 नवंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे की है। छात्रा अपनी सहेलियों अंशु नायक और ज्योति नायक के साथ शासकीय हाईस्कूल रसोड़ा जा रही थी। जैसे ही वे स्कूल के गेट के पास पहुंचीं, वहां ग्राम रसोड़ा निवासी खिरसागर यादव पहले से मौजूद था। शिकायत में छात्रा की मां पद्मा नायक ने आरोप लगाया है कि खिरसागर यादव ने छात्रा और उसकी सहेलियों को स्कूल के अंदर जाते देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। छात्रा द्वारा ऐसा करने से मना करने पर आरोपी ने कथित तौर पर 'तू बहुत बोलती है' कहते हुए उसके बाल पके<extra_id_1> मारना शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रा की सहेलियां ज्योति नायक और अंशु नायक बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। इसके बाद ज्योति स्कूल के अंदर जाकर शिक्षिका वीणा प्रधान और शिक्षक रविंद्र कुमार राणा को बुलाकर लाई। दोनों शिक्षकों ने मौके पर चलकर बीच-बचाव किया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने शिक्षकों को भी जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा की मां पद्मा नायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।