पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार: सरकंडा पुलिस ने लोहे का पाइप किया जब्त, भेजा जेल
बिलासपुर: शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रंजिश क...
More Stories
कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमले का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार: गिरफ्तारी से बचने नेपाल भागा था आरोपी दीपक तिवारी, बिलासपुर साइबर व तारबाहर पुलिस ने दबोचा
बिलासपुर: कांग्रेसी नेता पर सुबह की सैर के दौरान हुए प्राणघातक हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य साजिशकर्ता को तारबाहर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पड़ोसी देश नेपाल भाग गया था, जिसे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रेस कर दबोच लिया गया। मॉर्निंग वॉक के दौरान किया गया था हमला प्रार्थी शिशिर कश्यप द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6:45 बजे उनके पिता रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। उसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए डंडे व नुकीले हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तारबाहर थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज विवेचना के दौरान पुलिस व साइबर टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हमलावरों की पहचान संभव हो सकी। मामले में पूर्व में ही चार आरोपियों (नितिन टेकाम, आंचल साहिल, नवीन पटेल और एक अपचारी बालक) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी फरार था। गिरफ्तार मुख्य आरोपी * नाम: दीपक तिवारी (29 वर्ष) * पिता: सुनील तिवारी * पता: वार्ड नंबर 01, पटेराटोला, थाना गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छ.ग.) नेपाल भाग गया था आरोपी, मोबाइल फोन जब्त हमले की पूरी साजिश रचने वाला दीपक तिवारी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए देश छोड़कर नेपाल भाग गया था। साइबर सेल और थाना तारबाहर की टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। जैसे ही आरोपी की लोकेशन ट्रैक हुई, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल 01 मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 221/2026 में धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 61(2), 109 एवं 55 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
सूने मकान में नकबजनी करने वाला शातिर चोर व माल खरीदने वाले 3 खरीददार गिरफ्तार: सकरी पुलिस ने बरामद किया चोरी का मशरूका बिलासपुर:
बिलासपुर: थाना सकरी पुलिस ने अमेरी स्थित एक सूने मकान में हुई नकबजनी का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत चोरी का माल खरीदने वाले तीन खरीदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका भी बरामद कर लिया है। छत के रास्ते घर में घुसकर की थी चोरी प्रार्थी अक्षय कुमार टाण्डे (भृत्य, शिक्षा विभाग मुंगेली) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परिवार सहित तिफरा स्थित मकान में रहते हैं और सत्यानगर अमेरी स्थित पुराने मकान में आना-जाना करते हैं। 29 अगस्त 2026 को वे मकान में ताला लगाकर गए थे। 16 सितंबर 2026 को लौटने पर देखा कि छत के रास्ते अज्ञात चोर भीतर दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर 12,000 रुपये नकद, चांदी व कांसे के बर्तन, कंप्यूटर सेट और 1.5 टन वोल्टास एसी (कुल कीमत लगभग 42,000 रुपये) पार कर ले गए हैं। मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया मुख्य चोर रिपोर्ट दर्ज होते ही वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में थाना सकरी पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सटीक सूचना पर संदेही अविनाश खांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार की और माल को अलग-अलग लोगों को बेचना बताया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर माल खरीदने वाले तीनों खरीदारों को भी धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण * मुख्य आरोपी (चोर): अविनाश खांडे (24 वर्ष), पिता विशाल खांडे, निवासी सत्यानगर अमेरी, थाना सकरी, बिलासपुर। * खरीददार: * सौरभ बंजारे (26 वर्ष), पिता रामायण बंजारे, निवासी एरमसाही, थाना मस्तूरी। * दीपेश गुप्ता (35 वर्ष), पिता राम कुमार गुप्ता, निवासी बजरंग होटल के सामने, बिलासपुर। * रितेशधर शर्मा, पिता कृष्णा धर शर्मा, निवासी नूतन चौक सरकंडा, थाना सरकंडा। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू, प्रधान आरक्षक रवि लहरे, आरक्षक मनोज बघेल, रूपेश कौशिक, सुनील सूर्यवंशी और पवन बंजारे की मुख्य भूमिका रही। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
सोशल मीडिया पर चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार: रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी भेजा गया जेल
बिलासपुर: सोशल मीडिया पर धारदार हथियार दिखाकर लोगों में खौफ पैदा करने और खुलेआम चाकू लहराकर धमकाने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में थाना रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम पर बटनदार चाकू का वीडियो बनाकर भय फैलाने वाले एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रमुख बिंदु: * आरोपी: निजाम अली उर्फ अश्शू (21 वर्ष), पिता रजब अली, निवासी बड़ीबाजार रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)। * घटना स्थल: नूतन चौक, बड़ीबाजार रतनपुर। * दिनांक: 18 सितंबर 2026। * बरामदगी: 01 नग अवैध बटनदार चाकू। * कार्रवाई: आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण: 18 सितंबर 2026 को रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि बड़ीबाजार क्षेत्र में निजाम अली उर्फ अश्शू नाम का युवक खुलेआम बटनदार चाकू लहराकर स्थानीय लोगों को डरा-धमका रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी चाकू दिखाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर पोस्ट कर रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया और पुलिस टीम गठित कर मौके की ओर रवाना की। पुलिस टीम ने नूतन चौक, बड़ीबाजार के पास घेराबंदी कर आरोपी निजाम अली उर्फ अश्शू को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध बटनदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। सराहनीय भूमिका: उक्त त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल साहू, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं आरक्षक धनराज कुम्भकार की सक्रिय भूमिका रही। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार: चकरभाठा पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल
बिलासपुर: थाना चकरभाठा पुलिस ने 12 वर्ष 4 माह की एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। घटना का विवरण प्रार्थी ने 15 जुलाई 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। त्वरित कार्रवाई और बच्ची की बरामदगी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए तेजी से सुराग जुटाए और सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर अपहृत बालिका को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस हिरासत में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी * नाम: राकेश जांगड़े (22 वर्ष) * पिता: बहादुर जांगड़े * निवासी: डीगोरा चरोटी, थाना पथरिया, जिला मुंगेली (छ.ग.) सख्त धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 64(2)M तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 एवं 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की अपील: चकरभाठा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध या संदिग्ध/अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत डायल 112 या स्थानीय थाने में सूचित करें। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
बिलासपुर रेलवे काउंटर पर कमीशन का खेल: यूपी के मास्टरमाइंड के लिए टिकट बुक करने वाले 4 दलाल दबोचे गए
बिलासपुर: आम यात्रियों की जेब काटने और रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने वाले नेटवर्क पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आरपीएफ (RPF) मुख्यालय टीम ने बड़ा प्रहार किया है। गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे बिलासपुर मुख्य रेलवे आरक्षण केंद्र से 4 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो कमीशन के चक्कर में लंबी दूरी की ट्रेनों के टिकट हथियाने पहुंचे थे। 250 से 300 रुपये प्रति टिकट का कमीशन पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के जंघई निवासी रविंद्र कुमार के नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे। रविंद्र के इशारे पर ये युवक सुबह-सुबह काउंटर पर लाइन लगाकर कंफर्म टिकट निकलवाते थे। इसके एवज में इन्हें प्रति टिकट 250 से 300 रुपये का सीधा कमीशन मिलता था। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण * शुभम रजक (25 वर्ष) – निवासी तारबहार, वार्ड 29, बिलासपुर * लक्की चौधरी (24 वर्ष) – निवासी खुदीराम बोस चौक, तारबहार, बिलासपुर * तरुण निर्मलकर (26 वर्ष) – निवासी खुदीराम बोस चौक, तारबहार, बिलासपुर * अविनाश राज (28 वर्ष) – निवासी खुदीराम बोस चौक, तारबहार, बिलासपुर व्हाट्सएप चैट से खुला काला खेल, टिकट व मोबाइल जब्त आरपीएफ ने जब चारों संदिग्धों के मोबाइल खंगाले, तो व्हाट्सएप चैट पर टिकटों की खरीद-फरोख्त और लेनदेन के पुख्ता सबूत मिले। * जब्ती: 4 स्मार्टफोन और एलटीटी (LTT) से मऊ व जंघई रूट के 2 काउंटर टिकट (मूल्य ₹8,460, PNR: 835-3780944 और 883-4531436)। कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को जब्त सामग्री के साथ आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर को सौंप दिया गया है। आरपीएफ ने आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत अपराध क्रमांक 3525/26 दर्ज कर लिया है। अब टीम इस गिरोह के मुख्य सरगना रविंद्र कुमार की तलाश में जुट गई है। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
पार्किंग और शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो फूंक दी थार और बाइक: बिलासपुर में आदतन बदमाश गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी धराया
बिलासपुर (सिटी कोतवाली)। दयालबंद इलाके में शराब और अवैध पार्किंग वसूली के नाम पर रंगदारी दिखाने वाले बदमाशों ने बेरहमी से एक महिंद्रा थार और पैशन बाइक को आग के हवाले कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके नाबालिग साथी को बाल न्यायालय में पेश किया गया है। 'यहां गाड़ी खड़ी करने का पैसा लगता है': नशे में दी थी धमकी किलावार्ड जूना बिलासपुर निवासी प्रार्थी मुकेश कुमार देवांगन (45 वर्ष) ने अपनी महिंद्रा थार (क्रमांक CG 10 BP 7770) दयालबंद स्थित अपने मित्र के दफ्तर के बाहर पार्क की थी। रात करीब 8:00 बजे नशे में धुत प्रियांशु पानीकर वहां पहुंचा और दादागिरी दिखाते हुए बोला— "मुझे जानते नहीं हो, यहां गाड़ी पार्किंग करने का पैसा लगता है।" जब प्रार्थी ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपी अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी फूंकने का अल्टीमेटम देकर चला गया। रात के अंधेरे में वाहनों में तोड़फोड़ कर लगाई आग धमकी देने के बाद आरोपी प्रियांशु पानीकर ने अपने 17 वर्षीय नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर साजिश को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर थार कार और पास खड़ी पैशन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 MB 7981) में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया। सुबह जब वाहनों के जलने की खबर मिली, तब प्रार्थी ने सीधे सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 526/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की धारा 296, 119(1), 351(3), 326(च), 324(4) और 3(5) के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया। * प्रियांशु पानीकर (21 वर्ष, पिता: अजय उर्फ नान पानीकर) — निवासी दयालबंद (गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल) * अपचारी बालक (उम्र 17 वर्ष) — विधिवत अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली पुलिस का स्पष्ट कहना है कि शहर में नशाखोरी और जबरन उगाही करने वाले असमाजिक तत्वों पर लगातार सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
साइबर ठगी के काले धन को खपाने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़: बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने दबोचे MP के 2 शातिर, 'म्यूल अकाउंट' का खेल बेनकाब
बिलासपुर। साइबर अपराधियों के वित्तीय नेटवर्क पर बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए कमीशन पर 'म्यूल बैंक खाते' (Mule Accounts) उपलब्ध कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 'सावरिया इंटरप्राइजेस' के खाते में 12 लाख की संदिग्ध एंट्री से खुला राज पूरे नेटवर्क का सुराग छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मंगला शाखा से लगा। यहाँ ‘सावरिया इंटरप्राइजेस’ के नाम से संचालित एक बैंक खाते में कुछ ही दिनों के भीतर 12 लाख रुपये से अधिक का असामान्य और संदिग्ध लेन-देन दर्ज हुआ। शक गहराने पर साइबर पुलिस ने अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, केवाईसी दस्तावेज और बैंक स्टेटमेंट का तकनीकी विश्लेषण शुरू किया, जिसके तार सीधे साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क से जुड़े मिले। गिरफ्तार आरोपी * अमृत लाल जाट * राहुल जाट (35 वर्ष, पिता: अम्बाराम जी जाट) — निवासी ग्राम घोसला, तहसील महिदपुर, थाना राघवी, जिला उज्जैन (मध्य प्रदेश) कमीशन का लालच देकर कराते थे खातों की खरीद-फरोख्त पुलिस पड़ताल में सामने आया कि गिरोह आम लोगों को कमीशन का प्रलोभन देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था। इसके बाद पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और लिंक मोबाइल नंबर सीधे साइबर ठगों को सौंप दिए जाते थे। ठगी का शिकार बने लोगों से लूटी गई रकम इन्हीं 'म्यूल खातों' में मंगाई जाती थी और फिर तुरंत अलग-अलग लेयर्स में ट्रांसफर कर निकाल ली जाती थी। दोनों आरोपी इस रैकेट में खाते उपलब्ध कराने और कमीशन वसूलने की मुख्य कड़ी बने हुए थे। अन्य संदिग्धों पर भी पैनी नजर आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी रजनेश सिंह और नोडल अधिकारी गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, कामिल हक और साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कामयाबी हासिल की। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल और बैंक खातों के डिजिटल ट्रेल की पड़ताल कर रही है, जिससे गिरोह से जुड़े अन्य साइबर ठगों की गिरफ्तारी की संभावना है। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी: युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, सरकंडा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा
बिलासपुर (सरकंडा)। सरकंडा क्षेत्र के बहतराई में पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आक्रोशित आरोपी ने युवक के पेट में बटनदार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गाली देने से मना करने पर खूनी रंजिश घटना 16 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। प्रार्थी अरुण कुमार यादव के अनुसार, उनका 36 वर्षीय बेटा महेंद्र उर्फ गोलू यादव घूमने निकला था। बहतराई नया तालाब के पास आरोपी राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक रूप से झगड़ा और अश्लील गाली-गलौज कर रहा था। महेंद्र ने जब खुलेआम गाली-गलौज करने पर आपत्ति जताई, तो राहुल उस वक्त पत्नी को लेकर चला गया। कुछ ही देर बाद वह बटनदार चाकू लेकर लौटा और "हमारे मामले में क्यों पड़ रहे हो" कहते हुए सीधे महेंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया। अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया केस लहूलुहान हालत में साथियों ने महेंद्र को तत्काल प्रथम अस्पताल सरकंडा में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1330/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1) BNS और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया गया। फरार होने की फिराक में था आरोपी, खून लगा चाकू बरामद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर भागने की फिराक में लगे आरोपी राहुल यादव (28 वर्ष, मूल निवासी खमतराई, हाल मुकाम बहतराई) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त खून लगा बटनदार चाकू जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सूने मकान का ताला तोड़कर बर्तन चुराने वाला 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, आरी-हथौड़ा बरामद
बिलासपुर (कोटा)। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में सूने मकान को निशाना बनाने वाले शातिर चोर को पुलिस ने धर दबोचा है। महज़ 20 साल के इस युवक ने घर का ताला तोड़कर तांबे और काँसे के बर्तनों पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सारा सामान और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार जब्त कर उसे जेल भेज दिया है। ताला तोड़कर पार किए थे पूजा के बर्तन मामला 13 सितंबर 2026 का है, जब ग्राम गनियारी निवासी प्रार्थी मनोज राज (40 वर्ष) के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर में घुसा और कीमती बर्तन चुरा ले गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धाराओं 331(3) और 305(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर घेराबंदी, खुलासे के बाद जब्ती मौका मुआयना और स्थानीय पूछताछ के दौरान बाजारपारा गनियारी निवासी 20 वर्षीय आदित्य मिश्रा पर पुलिस का शक गहराया। हिरासत में लेकर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामदगी की: * चोरी का सामान: 07 नग तांबे के कलश/लोटा एवं 01 नग काँसे का लोटा * वारदात के औजार: ताला व कुंडी काटने में इस्तेमाल लोहे की आरी और हथौड़ा आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोटा पुलिस ने आरोपी आदित्य मिश्रा को 17 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक दीप सिंह कंवर, संजय श्याम, ज्वाला सिंह और धर्मेंद्र साहू की अहम भूमिका रही। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
तखतपुर में एनीकट डेम किनारे सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारा छापा; 4 जुआरी गिरफ्तार
बिलासपुर (तखतपुर)। तखतपुर क्षेत्र में नदी-नालों और बांधों के किनारे छिपकर जुआ खेलने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। नगोई एनीकट डेम के पास ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 4 जुआरियों को पुलिस टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा। मौके से 2,700 रुपये नकद और ताश की गड्डियां जब्त की गई हैं। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तखतपुर पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि नगोई एनीकट डेम के पास जुआरियों का जमावड़ा लगा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी देखते ही कई जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन घेराबंदी कर 4 आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण * ओमप्रकाश जायसवाल (पिता: चंदकुमार) — निवासी साकेत, मुंगेली * धरम ध्रुव (पिता: कुमार ध्रुव) — निवासी जरेली, तखतपुर * रोहित यादव (पिता: रामचंद यादव) — निवासी नगोई, तखतपुर * रोहित कौशिक (पिता: श्रवण कौशिक) — निवासी नगोई, तखतपुर जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज पुलिस ने आरोपियों के पास और फड़ से कुल 2,700 रुपये जब्त किए। सभी के खिलाफ थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक 568/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामायण राजपूत, आरक्षक हरीश यादव, राजकुमार, नरेश निराला और त्रिलोक सिंह की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुआ और सट्टे के अड्डों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
बीएसपी लोहा चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील के दो डायरेक्टर गिरफ्तार
✒️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर — कलावती करीब 250 टन लौह स्क्रैप चोरी मामले में अब तक 21 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से करीब 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अकलोरडीह के गोदाम से बरामद हुआ था स्क्रैप थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के अकलोरडीह खदान पारा स्थित एके ट्रेडर्स के गोदाम से 26 मई को पुलिस ने भारी मात्रा में लौह स्क्रैप बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, यह स्क्रैप भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किया गया था। जांच में सामने आया कि ट्रांसपोर्टर संजय सिंह द्वारा बीएसपी से चोरी किए गए लौह स्क्रैप को अकलोरडीह स्थित गोदाम में डंप किया जाता था। इसके बाद इस स्क्रैप को रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील कंपनी में खपाए जाने की जानकारी सामने आई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस को मिले। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 18 सितंबर को मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग (60) और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह (39) को गिरफ्तार किया। विनोद कुमार गर्ग रायपुर के भाठागांव स्थित वालफोर्ट सिटी के निवासी बताए गए हैं, जबकि संदीप कुमार सिंह भिलाई के जुनवानी रोड, स्मृति नगर स्थित एसबीआई कॉलोनी के निवासी हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना अभी जारी है। अब तक 21 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक इस प्रकरण में अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में मुख्य आरोपी संजय सिंह, उसके बेटे अभय सिंह, भाजपा नेता भास्कर मुदलियार, व्यवसायी हिमांशु खंडेलवाल तथा बीएसपी के जीएम हिमांशु भूषण मलिक सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में न्यायालय के समक्ष चालान भी पेश किया जा चुका है। बीएसपी के तीन अधिकारियों-कर्मचारियों पर निलंबन लोहा चोरी प्रकरण के संबंध में बीएसपी के तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। इनमें जीएम हिमांशु भूषण मलिक, नॉन-एग्जीक्यूटिव धनंजय वर्मा और मनोज कुमार देवांगन शामिल हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन: 22 मामलों वाले आदतन बदमाश 1 साल का जिला बदर, 6 जिलों में भी एंट्री बैन
✍️जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी। अपराधियों पर धमतरी पुलिस की सख्ती का एक और बड़ा असर देखने को मिला है। 22 आपराधिक मामलों में नाम दर्ज आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर को अब एक साल के लिए जिला बदर कर दिया गया है। एसपी भावना पांडेय की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए महेश निर्मलकर को 7 सितंबर 2026 से एक वर्ष के लिए धमतरी समेत 6 सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया है। 7 जिलों की सीमा में नहीं कर सकेगा प्रवेश... जिला बदर की अवधि में महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर धमतरी, रायपुर, दुर्ग, बालोद, कांकेर, कोंडागांव और गरियाबंद की राजस्व सीमाओं में सक्षम न्यायालय की अनुमति के बिना प्रवेश नहीं कर सकेगा। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307, आर्म्स एक्ट, मारपीट और आबकारी अधिनियम सहित कुल 22 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आदेश तोड़ा तो होगी कार्रवाई... जिला दंडाधिकारी के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में बिना अनुमति संबंधित जिलों में प्रवेश करने पर उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों पर लगातार शिकंजा धमतरी पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिला बदर के लिए 5 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें 2 मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। वहीं वर्ष 2025 में 11 बदमाशों को जिला बदर किया गया था। पुलिस का कहना है कि जिले में सक्रिय गुंडे, बदमाश और आदतन अपराधियों के रिकॉर्ड की लगातार समीक्षा की जा रही है। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।