नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार भिला...
More Stories
कविगुरु एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में गैस सिलेंडर से चाय बना रहा था मैनेजर, RPF ने रंगे हाथों पकड़कर भेजा जेल
बिलासपुर: चलती ट्रेन में यात्रियों की जान जोखिम में डालकर अवैध रूप से गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले पैंट्रीकार मैनेजर पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शिकंजा कसा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर RPF मुख्यालय की विशेष जांच टीम ने रायपुर से बिलासपुर के बीच गाड़ी संख्या 12949 पोरबंदर-संतरागाछी कविगुरु एक्सप्रेस में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम जब ट्रेन के रसोई यान (पेंट्रीकार क्र. WR 098008) में दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देख अधिकारी दंग रह गए। पैंट्रीकार मैनेजर खुलेआम छोटे एलपीजी गैस सिलेंडर और चूल्हे का इस्तेमाल कर एल्युमिनियम की बाल्टी में चाय तैयार कर रहा था। अवैध मुनाफे के लिए सुरक्षा से खिलवाड़ RPF टीम द्वारा गैस सिलेंडर के उपयोग से जुड़े वैध अधिकार पत्र या अनुमति मांगने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह निजी मुनाफे के लिए अवैध रूप से गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहा था। रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज ट्रेन में ज्वलनशील व खतरनाक सामग्री ले जाने और यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में RPF ने आरोपी मोहम्मद फैयाज (43 वर्ष), निवासी गार्डनरीच, मटियाब्रुज (पश्चिम बंगाल) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सिलेंडर, चूल्हा व संबंधित सामान जब्त करने के बाद आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए RPF पोस्ट बिलासपुर को सौंप दिया गया। बिलासपुर पोस्ट में आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 153 (यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालना) और धारा 164 (ज्वलनशील या खतरनाक वस्तुओं का अवैध परिवहन) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
महासमुंद: शीतली नाला के पास फिर शराब दुकान, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
महासमुंद: शीतली नाला के पास फिर शराब दुकान, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल महासमुंद। शहर के शीतली नाला क्षेत्र में शराब दुकान के दोबारा संचालन को लेकर स्थानीय लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस शराब दुकान को पहले विरोध के बाद इस क्षेत्र से हटाया गया था, वह अब दोबारा इसी इलाके में संचालित हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शराब दुकान के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ने के साथ वाहनों की पार्किंग की समस्या भी सामने आ रही है। उनका कहना है कि सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से कई बार आवागमन प्रभावित होता है और यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ता है। शीतली नाला की स्वच्छता को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में नाले की सफाई और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं, ऐसे में शराब दुकान के आसपास उत्पन्न होने वाले कचरे की उचित व्यवस्था जरूरी है। लोगों का दावा है कि खाली बोतल, डिस्पोजल और अन्य कचरा यदि नाले के आसपास या नाले में पहुंचता है तो इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हालांकि कचरा सीधे शराब दुकान से जुड़े लोगों द्वारा ही फेंका जा रहा है, इसकी पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी। राहगीरों की सुविधा को लेकर भी स्थानीय लोगों ने अपनी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि इस मार्ग से महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे भी नियमित रूप से गुजरते हैं। ऐसे में दुकान के आसपास भीड़ या वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग होने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय नागरिकों का मुख्य सवाल यह है कि यदि पूर्व में शराब दुकान को इस क्षेत्र से हटाया गया था, तो अब इसे दोबारा इसी स्थान के आसपास संचालित करने का निर्णय किस आधार पर लिया गया। लोग प्रशासन और आबकारी विभाग से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने शीतली नाला की स्वच्छता और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से मौके का निरीक्षण करने की मांग की है। साथ ही शराब दुकान के संचालन से जुड़े नियमों और अनुमति की स्थिति सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई जा रही है। फिलहाल इस मामले में स्थानीय लोगों की आपत्तियां और सवाल सामने आए हैं। शराब दुकान के संचालन को लेकर आबकारी विभाग या जिला प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी। रिपोर्ट: कमलेश चंद्राकर Block Reporter | Hamar Pradesh CG News 📍 महासमुंद, छत्तीसगढ़
दुर्ग: शिवनाथ नदी रोड पर अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 28 बोतलें जब्त
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवनाथ नदी रोड स्थित बेलदार पारा के पास एक युवक को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी रोड के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 18 सितंबर को मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया। 28 नग देशी मसाला शराब बरामद पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान मनीष निषाद (38 वर्ष), निवासी बजरंग नगर, दुर्ग के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 28 नग सीलबंद देशी मसाला शराब की बोतलें बरामद की गईं। प्रत्येक बोतल में 180 एमएल शराब थी। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की कुल मात्रा 5.04 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,800 बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त ₹130 नकद भी आरोपी के पास से बरामद किया गया। इस प्रकार कुल ₹2,930 की सामग्री जब्त की गई। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शराब रखने और बिक्री के संबंध में पुलिस ने आरोपी से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी मनीष निषाद के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं अवैध शराब की बिक्री या परिवहन की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
नकली शराब के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जम्मू व्हिस्की के 3 हजार नकली लेबल-होलोग्राम बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार डोंगरगढ़/राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने नकली शराब तैयार कर उसे असली बताकर बेचने के आरोप में संचालित नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना डोंगरगढ़ और चौकी मोहारा पुलिस ने साइबर टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल ₹2,42,462 का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में तथा एएसपी कीर्तन राठौर, एसडीओपी केशरी नंदन नायक और डीएसपी साइबर सत्यप्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई। 3 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने मामले में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है— 1. तेजेश्वर साहू, पिता भागवत, उम्र 26 वर्ष, निवासी विचारपुर, ठेलकाडीह, KCG 2. देवव्रत वर्मा, पिता पुरन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोहारा, डोंगरगढ़ 3. आनंद अग्रवाल, पिता केदारमल, उम्र 47 वर्ष, निवासी जयस्तंभ चौक, डोंगरगढ़ पुलिस के मुताबिक मामले में महेंद्र वर्मा उर्फ बड़ा कट्टी और राजा भाटिया फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। 3 हजार नकली लेबल और होलोग्राम छपवाने का आरोप पुलिस की विवेचना में सामने आया कि फरार आरोपी महेंद्र वर्मा उर्फ बड़ा कट्टी के कथित निर्देश पर देवव्रत वर्मा ने डायमंड कलेक्शन प्रिंटिंग दुकान, जिसके संचालक तेजेश्वर साहू बताए गए हैं, से जम्मू व्हिस्की के लगभग 3,000 लेबल और 3,000 होलोग्राम स्टीकर छपवाए। पुलिस को इस संबंध में UPI लेन-देन के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। जांच के अनुसार मिलावटी शराब को नई बोतलों में भरकर उन पर नकली लेबल और होलोग्राम लगाकर बेचने की तैयारी अथवा बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने यह सामान किया जब्त तेजेश्वर साहू की दुकान से: लेजर प्रिंटर कंप्यूटर एवं मॉनिटर नकली लेबल होलोग्राम पेपर मोबाइल अनुमानित कीमत: ₹1.50 लाख देवव्रत वर्मा से: मोबाइल 1 लेबल 1 होलोग्राम अनुमानित कीमत: ₹20 हजार आनंद अग्रवाल से: 2,100 नग 180 ML प्लास्टिक बोतलें, जिन पर SALE FOR CHHATTISGARH ONLY अंकित है मोबाइल अनुमानित कीमत: ₹25 हजार इसके अलावा पूर्व कार्रवाई में 497 पौवा (89.46 बल्क लीटर) शराब जब्त की गई थी, जिसमें 429 पौवा उत्तराखंड निर्मित और 68 पौवा छत्तीसगढ़ निर्मित बताए गए हैं। साथ ही ढक्कन, लेबल आदि सामग्री भी बरामद की गई थी। इसकी अनुमानित कीमत ₹47,462 बताई गई है। कुल जब्ती: ₹2,42,462 FSL जांच जारी आबकारी विभाग द्वारा जब्त शराब को प्रथम दृष्टया मिलावटी एवं पुनः बॉटलिंग की हुई बताया गया है। शराब की वास्तविक प्रकृति और गुणवत्ता की पुष्टि के लिए FSL जांच जारी है। डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच मामले में पुलिस ने मोबाइल फोन, UPI लेन-देन, CDR एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जांच में शामिल किया है। पुलिस का कहना है कि इन साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 537/2026 के तहत धारा 111, 336(3), 338, 340(2) BNS एवं 34(2), 59(क), 36, 49(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
अवैध संबंध के शक में खौफनाक वारदात: किराएदार ने गला दबाकर की मकान मालिक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती आरंग। रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में चरित्र शंका और कथित अवैध संबंध के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक किराएदार ने अपने मकान मालिक की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अभिषेक कुमार झा के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम गनौद निवासी वेद राम साहू (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू (25 वर्ष), पिता नरेंद्र कुमार धीवर, ग्राम धमनी भाटापारा, वार्ड नंबर-2, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले एक-दो वर्षों से वेद राम साहू के मकान में किराए पर रहकर ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित कर रहा था। इसी दौरान मकान मालिक को अपनी पत्नी और किराएदार के बीच कथित अवैध संबंध होने का शक हुआ। इस बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद और तनाव चल रहा था। विवाद के बाद गला दबाने का आरोप पुलिस जांच के अनुसार, घटना के दिन भी दोनों के बीच इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई और मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान पुरुषोत्तम धीवर ने वेद राम साहू का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई घटना की सूचना पुलिस को सुबह करीब 11:30 बजे मिली। सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना कर रही है। पुलिस जांच एवं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि की जाएगी।
जगदलपुर में 'रॉयल सैलून' नाम को लेकर बवाल, नाई समाज और सैलून संघ पहुंचा कोतवाली
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी न्यूज जगदलपुर में 'रॉयल सैलून' नाम को लेकर बवाल, नाई समाज और सैलून संघ पहुंचा कोतवाली जगदलपुर - शहर में एक ही नाम से दो सैलून संचालित होने को लेकर विवाद गहरा गया है। 'रॉयल सैलून' नाम के इस्तेमाल को लेकर सर्च (नाई) समाज और जिला सैलून संघ ने मोर्चा खोल दिया है और कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। *क्या है पूरा मामला?* मामला लालबाग चौक कॉम्प्लेक्स का है। जानकारी के अनुसार शहर में 'रॉयल सैलून' नाम से दो दुकानें संचालित हो रही हैं। एक दुकान पिछले करीब 12 वर्षों से कुम्हारपारा में संचालित है जो एक बड़ी फ्रेंचाइजी चेन से अनुबंधित है, जिसके प्रोपराइटर सोनू खान बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरा सैलून हाल ही में लालबाग चौक कॉम्प्लेक्स में इसी नाम से खोला गया है। इसी को लेकर पुराने संचालक ने आपत्ति जताई है। गुरुवार को सैलून संघ जिला बस्तर के पदाधिकारी और सर्व सेन (नाई) समाज के सदस्य एकजुट होकर कोतवाली थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए कहा कि एक ही नाम से दो दुकानें होने से ग्राहकों में भ्रम की स्थिति बन रही है और व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। *पुलिस ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम* शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने लालबाग चौक स्थित नए सैलून संचालक को थाने बुलाकर समझाइश दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं और नए संचालक को 15 दिनों के भीतर अपनी दुकान का नाम बदलने को कहा है। सैलून संघ का कहना है कि यदि समय सीमा में नाम नहीं बदला गया तो वे आगे की कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।
कोटा पुलिस का एक्शन: खुलेआम धारदार चाकू चमका रहे अधेड़ को दबोचा, भेजा जेल
कोटा (बिलासपुर)। सार्वजनिक जगहों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अपराधियों और नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत कोटा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। डोंगरिपारा क्षेत्र में धारदार लोहे का चाकू लेकर घूम रहे 45 वर्षीय मोहम्मद जुम्मन को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी 18 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डोंगरिपारा इलाके में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए घूम रहा है, जिससे इलाके में भय का माहौल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम तैयार की। मौके से चाकू बरामद, न्यायिक रिमांड पर जेल पुलिस टीम ने डोंगरिपारा में दबिश देकर संदेही की घेराबंदी की। तलाशी लेने पर आरोपी मोहम्मद जुम्मन (पिता मोहम्मद बरकत) के पास से लोहे का खतरनाक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को फौरन जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 (अपराध क्रमांक 784/2026) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई में कोटा थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर (195), आरक्षक धर्मेंद्र साहू (192) और आरक्षक संजय श्याम (1356) की भूमिका अहम रही। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
गौठान शेड एवं डामर प्लांट से मोटर मशीन चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार।
रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर 🔹 आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से 05 नग चोरी की मोटर मशीनें बरामद। 🔹 चोरी की घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक CG 26 E 7100 जप्त। 🔹 बरामद एवं जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹5.50 लाख। 🔹 आरोपियों द्वारा चोरी की मोटर मशीनों को कबाड़ी दुकान में बेचने का प्रयास किया जा रहा था। 🔹 चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 🟦 घटना का संक्षिप्त विवरण ग्राम बेवरती स्थित गौठान शेड से मोटर मशीन चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 324/2026, धारा 303(2), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चोरी की मोटर मशीनों को कबाड़ी दुकान में बेचने के लिए आए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने माकड़ी क्षेत्र में पहुंचकर संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों द्वारा 08.09.2026 को डामर प्लांट से मोटर मशीन चोरी करने की बात स्वीकार की गई। आरोपियों की निशानदेही पर 05 नग मोटर मशीनें बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार CG 26 E 7100 जप्त की गई। प्रकरण में आरोपियों द्वारा एक राय होकर अपराध करना पाए जाने पर धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
शराब के लिए पैसे न देने पर अधेड़ पर लोहे के चापड़ से हमला, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
बिलासपुर। शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मना करने पर जानलेवा हमला करने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक व्यक्ति के सिर और हाथ पर लोहे के चापड़ से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। घटना 14 सितंबर की शाम करीब 8:30 बजे सदर बाजार स्थित करोना चौक के पास की है। शिकायतकर्ता आदित्य रजक (निवासी जूनी लाइन खपरगंज) के अनुसार, आरोपी सत्यम यादव ने उनके पिता राजेंद्र रजक से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब राजेंद्र रजक ने पैसे देने से इनकार किया, तो सत्यम गाली-गलौज करने लगा और पास में रखे लोहे के चापड़ से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र रजक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। मामले से जुड़े मुख्य बिंदु: * आरोपी: सत्यम यादव (20 वर्ष), निवासी गोंडपारा रमचंदन बाड़ा, थाना सिटी कोतवाली। * दर्ज धाराएं: पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अपराध क्रमांक 520/26 के तहत BNS की धारा 296, 119(1), 118(1) और 351(3) में मामला दर्ज किया था। * जब्ती व कार्रवाई: पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सत्यम यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद हमले में इस्तेमाल लोहे का चापड़ बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
बिलासपुर पुलिस का एक्शन: चकरभाठा में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर लगाम, 9 उपद्रवी गिरफ्तार
बिलासपुर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DIG/SSP) रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 9 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इलाके में गश्त तेज कर संदिग्धों की धरपकड़ की। यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाकर अशांति फैलाने और आम जनता को परेशान करने वालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। कार्रवाई के दायरे में आए आरोपियों की सूची: * जीत वर्मा (28 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 1, बोदरी * पप्पू उर्फ गुलशन पाण्डेय (24 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 11, विकास नगर * समीर दास मानिकपुरी (20 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 01, बोदरी * प्रियांशु वर्मा (21 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 02, बोदरी * हर्षवर्धन उर्फ मोन्टू वर्मा (18 वर्ष 07 माह), निवासी वार्ड नं. 02, बोदरी * आयुष्मान वर्मा (21 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 02, बोदरी * रमेश उर्फ पाण्डो मेरसा (22 वर्ष), निवासी ग्राम सेवांर * करन सोनवानी (23 वर्ष), निवासी ग्राम सेंवार * शत्रुहन निषाद (34 वर्ष), निवासी रामनगर, हिरीं माईन्स पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि या नशे के अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत डायल 112 या स्थानीय थाने में दें; सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
नशे के सौदागरों पर बिलासपुर पुलिस का कड़ा प्रहार: नशीले कैप्सूल व गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुर: जिले में अवैध नशीले पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाओं और गांजे की अवैध बिक्री कर रहे एक शातिर तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा। घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास एक व्यक्ति अवैध नशीले पदार्थों की खेप खपाने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पप्पू खटीक (35 वर्ष), निवासी टिकरापारा (डी.पी. कॉलेज के पीछे) बताया। तलाशी में बरामद हुआ प्रतिबंधित माल आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखी गई निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई: * 240 नग प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल (ACETAMINOPHEN PROXYCO) * 80 ग्राम अवैध गांजा NDPS एक्ट में मामला दर्ज, वित्तीय जांच भी शुरू पुलिस ने प्रतिबंधित माल को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 533/26, धारा 20(A), 21(B) और 22(B) एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए मामले में 'एंड-टू-एंड' विवेचना की जा रही है, साथ ही आरोपी की संपत्तियों व लेन-देन की वित्तीय जांच (Financial Investigation) भी कराई जाएगी। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार: सिटी कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
बिलासपुर: शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और गुंडे-बदमाशों पर नकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। इसी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। घटना का विवरण * सूचना व कार्रवाई: 18 सितंबर 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ज्वाली नाला, तेलीपारा रोड के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। * वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश: सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी (शहर) पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी व बरामदगी * आरोपी का नाम: विक्की खटीक (22 वर्ष), पिता अशोक खटीक, निवासी डी.पी. कॉलेज के पास, टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)। * जब्ती: आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू बरामद किया गया। दर्ज अपराध आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 534/26, धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और दहशतगर्दी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी