Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

महासमुंद में 1.23 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमाà...

State Head • Sep 22, 2026

More Stories

किसानों से 21.37 लाख की धोखाधड़ी, धान खरीदकर नहीं किया भुगतान; आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   बालोद। जिले के सनौद थाना क्षेत्र में किसानों से धान खरीदी के नाम पर 21 लाख 37 हजार 745 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने किसानों को बाजार भाव से अधिक कीमत देने का लालच देकर धान खरीदा, लेकिन बाद में रकम का भुगतान नहीं किया। मामले में पुलिस ने आरोपी मयंक जैन उर्फ दीपक अग्रवाल (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 19 किसानों से खरीदा धान पुलिस के अनुसार आरोपी ने ग्राम बोहारा, डोटोपार और अरकार क्षेत्र के करीब 19 किसानों से संपर्क किया। उसने रबी/गर्मी फसल का धान बाजार भाव से अधिक कीमत पर खरीदने और 1-2 दिन के भीतर भुगतान करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि किसानों से धान लेने के बाद आरोपी ने उनकी उपज की कुल ₹21,37,745 की रकम का भुगतान नहीं किया। किसानों की शिकायत के आधार पर सनौद थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। धोखाधड़ी के बाद घुमका में चला रहा था कपड़े की दुकान जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी मूल रूप से ग्राम नांहदा, थाना देवरी, जिला बालोद का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद वह अपना ठिकाना बदलकर राजनांदगांव जिले के घुमका में किराये के मकान में रहने लगा था। आरोपी वहां ‘महालक्ष्मी वस्त्रालय’ नाम से कपड़े की दुकान चला रहा था। पुलिस के अनुसार वह करीब दो महीने से घुमका में रह रहा था और कथित तौर पर पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग नाम और पते का इस्तेमाल कर रहा था। साइबर सेल और मुखबिर की मदद से गिरफ्तारी आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने साइबर सेल बालोद से तकनीकी सहायता ली और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। आरोपी के घुमका में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और सनौद थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने किसानों से धान खरीदने और रकम का भुगतान नहीं करने की बात स्वीकार की। सनौद थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 80/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया था। आरोपी मयंक जैन उर्फ दीपक अग्रवाल, पिता सुशील जैन, निवासी नांहदा, थाना देवरी, जिला बालोद को 21 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर बालोद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना और एसडीओपी गुरूर माया शर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सोनसिंह सोरी के नेतृत्व में की गई।

Sep 21, 2026 Read

रिश्ते का खौफनाक अंत: पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल पहुंचाया

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम अगर में पति द्वारा पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर मुक्कों से हमला किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी को बीमार बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महज 24 घंटे के भीतर कथित हत्या का खुलासा कर आरोपी पति त्रिलोक खांडे (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद के बाद की हत्या पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच त्रिलोक खांडे और उसकी पत्नी अन्नू खांडे के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद बढ़ने के बाद त्रिलोक ने खाट पर बैठी अन्नू के सिर पर लगातार मुक्के मारे और बाद में गला दबाकर उसकी जान ले ली। पोस्टमार्टम में सामने आए चोट के निशान एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने वारदात को छिपाने के लिए पत्नी की मौत को बीमारी का रूप देने की कोशिश की। वह अन्नू को पुरानी बीमारी होने की बात कहते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। नवविवाहिता की मौत की सूचना एसडीएम को दी गई और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की गई। पंचनामा के दौरान सिर पर चोट के निशान मिले। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को हत्याजनित (Homicidal) बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच तेज कर दी। पहले से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, 21 फरवरी 2026 को दोनों तलाक के लिए धमधा न्यायालय भी पहुंचे थे। वहीं, अन्नू को मायके छोड़ने के दौरान उसके पिता के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत भी जामुल थाने में दर्ज होने की जानकारी सामने आई। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति त्रिलोक खांडे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Sep 21, 2026 Read

जगदलपुर में पिता ने तोड़ा बेटी से नाता, जीवित बेटी का किया पिंडदान

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सीजी  जगदलपुर में पिता ने तोड़ा बेटी से नाता, जीवित बेटी का किया पिंडदान बस्तर मुख्यालय जगदलपुर से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही बेटी से सारे रिश्ते खत्म कर दिए। मामला धरमपुरा क्षेत्र का है। यहाँ की रहने वाली एक युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया। परिवार का आरोप है कि युवती ने शादी के बाद अपना धर्म भी बदल लिया है। बेटी के इस कदम से परिवार बेहद आहत था। परिजनों ने बताया कि उन्होंने कई बार बेटी को समझाया, बिरादरी के लोगों ने भी बात की, लेकिन युवती नहीं मानी। अंत में दुखी होकर पिता सुजान दत्ता ने सामाजिक तौर पर बेटी से संबंध विच्छेद का फैसला लिया। उन्होंने पंडित को बुलाकर अपनी जीवित बेटी का पिंडदान कराया। पिता का कहना है कि अब समाज में उनकी बेटी से उनका कोई वास्ता नहीं है। इस घटना के बाद पूरे वार्ड में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Sep 21, 2026 Read

दुर्ग में एजेंसी के सिलेंडर से भरा पिकअप चोरी, मुख्य आरोपी समेत 8 गिरफ्तार; चोरी के सिलेंडर खरीदने वालों पर भी कार्रवाई

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   दुर्ग। छावनी थाना क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी का पिकअप वाहन तथा 36 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। 18 सितंबर को एजेंसी से चोरी हुआ था पिकअप पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को छावनी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक के पास स्थित ऋतुराज एजेंसी का एलपीजी सिलेंडर से भरा पिकअप वाहन अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि जामुल थाना क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडरों से भरा एक पिकअप वाहन झाड़ियों के बीच लावारिस हालत में मिला है। पुलिस ने वाहन और सिलेंडरों को कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ाई। मुख्य आरोपी ने 20 सिलेंडर बेच दिए पुलिस जांच में मुख्य आरोपी के रूप में प्रमोद देवांगन का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सिलेंडरों से भरा पिकअप वाहन चोरी करने के बाद जामुल क्षेत्र में जय अंबे शोरूम के पीछे 16 भरे हुए सिलेंडर झाड़ियों में छिपा दिए थे। इसके अलावा आरोपी ने कथित तौर पर 20 भरे हुए सिलेंडर अलग-अलग 20 लोगों को करीब 2-2 हजार रुपये में बेच दिए। CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी प्रमोद देवांगन तक पहुंची और उसे चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छिपाए गए सिलेंडरों को बरामद किया तथा चोरी के सिलेंडर खरीदने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। खरीददारों पर भी कार्रवाई पुलिस के अनुसार, चोरी के सिलेंडर खरीदने के मामले में 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। इस तरह मुख्य आरोपी समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 16 सिलेंडर लावारिस हालत में, जबकि आरोपी की निशानदेही पर जामुल क्षेत्र से अन्य सिलेंडर बरामद किए। कुल 36 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर और चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है। छावनी पुलिस ने मामले में आगे की जांच जारी रखते हुए चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

Sep 21, 2026 Read

इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना; सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए इंजीनियरिंग के छात्र-छात्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते हैं और पैसों की जरूरत के चलते कथित तौर पर चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने लगे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुबह के समय स्कूटी से क्षेत्र में घूमते थे और पैदल टहलने वाली बुजुर्ग महिलाओं की रेकी कर उन्हें निशाना बनाते थे। वारदात के दौरान एक आरोपी स्कूटी चलाता था, जबकि दूसरा मौका मिलते ही महिला के गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो जाता था। 31 जुलाई को हुई पहली वारदात पुलिस के मुताबिक, 31 जुलाई को प्रियदर्शनी परिसर में 62 वर्षीय गीता देवी सुबह करीब 6:32 बजे घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार दो आरोपी वहां पहुंचे। आरोप है कि पीछे बैठे आरोपी ने मौका पाकर गीता देवी के गले से सोने की चैन झपट ली और दोनों स्कूटी से फरार हो गए। इसके बाद 20 सितंबर को नेहरू नगर ईस्ट स्थित विद्या विहार कॉलोनी में भी गीता देवी को दोबारा निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस लगातार सामने आई चैन स्नैचिंग की घटनाओं के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान करते हुए विक्की नायक और तरूणा सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने दोनों वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, आरोपी सुबह के समय स्कूटी से घूमकर बुजुर्ग महिलाओं की रेकी करते थे। पहचान छिपाने के लिए हेलमेट और कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चैन का हिस्सा और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। सुपेला पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

Sep 21, 2026 Read

जांजगीर-चांपा: जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख रुपये जब्त

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने ग्राम बनारी मेन रोड के अंदर स्थित एक मकान में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4 लाख 28 हजार 420 रुपये नकद, ताश की पत्तियां एवं अन्य जुआ सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार, एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पर पुलिस टीम ने गोरिल्ला वार तकनीक से मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेलते हुए 9 लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी 1. भैरव मिश्रा उर्फ मोगली (44), बी. महंत उपनगर 2. अखिलेश राठौर (36), पुरानी बस्ती 3. रामनारायण राठौर (55), भगत चौक 4. धीरज पाठक (42), न्यू चंदनीयापारा 5. राहुल बजाज (37), केरा रोड 6. तालिब खान (40), नैला 7. अविनाश राठौर (39), पुरानी बस्ती 8. मुकेश बजाज (45), केरा रोड 9. कृष्ण कुमार चंद्र (38), न्यू चंदनीयापारा   पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, जिस मकान में जुआ फड़ संचालित किया जा रहा था, उसके मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैंडन यॉर्क एवं सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।

Sep 21, 2026 Read

अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खंडहर मकान से 614 पाव शराब जब्त

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार डोंगरगढ़। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मुरमुदा स्थित एक खंडहर मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से कुल 614 पाव अवैध शराब जब्त की है।   पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मुरमुदा में एक खंडहर मकान का इस्तेमाल अवैध शराब रखने और बिक्री के लिए किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी कार्रवाई की। तलाशी के दौरान मकान से 614 पाव शराब बरामद हुई।   पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब को खंडहर मकान में रखने वाले व्यक्ति की भूमिका और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।   डोंगरगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी नागरिकों से की गई है।   पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Sep 21, 2026 Read

नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा    बगीचा। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरुजी महाविद्यालय, बगीचा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बगीचा के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की समन्वयक ने विद्यार्थियों को “नशा जीवन के लिए हानिकारक है” विषय पर सारगर्भित एवं प्रेरणादायी संबोधन दिया। उन्होंने नशे के कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा, आर्थिक स्थिति तथा सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है और युवाओं को नशे से बचाकर ही स्वस्थ, सशक्त एवं संस्कारवान समाज का निर्माण किया जा सकता है। जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं NSS स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से नशे से दूर रहने, दूसरों को भी नशे के प्रति जागरूक करने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शरद कुमार नेताम ने अपने संबोधन में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के सामाजिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशामुक्ति केवल व्यक्तिगत प्रयास का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महाविद्यालय परिसर को नशामुक्त बनाए रखने तथा विद्यार्थियों में स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. राजीव रंजन तिग्गा, NSS कार्यक्रम अधिकारी, ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति का संदेश तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक युवा स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण, NSS स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकता उत्पन्न कर उन्हें स्वस्थ, जिम्मेदार एवं सकारात्मक जीवन की दिशा में प्रेरित करना रहा।

Sep 21, 2026 Read

बिलासपुर में ओवरब्रिज के पास चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बिलासपुर: चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आदतन बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में 21 सितंबर को चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली कि ओवरब्रिज के समीप दो युवक खुलेआम बटनदार चाकू लहरा रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शनि ध्रुव (23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, विकास नगर) और शुभम वर्मा (30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, वर्मा मोहल्ला) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार बटनदार चाकू बरामद कर जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बिल्हा न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चकरभाठा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, नशेबाजी या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत डायल 112 या स्थानीय थाने में सूचित करें। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़हमर प्रदेश सी जी

Sep 21, 2026 Read

अस्पताल में पिता का डायलिसिस करा रही थी बेटी, बाहर से एक्टिवा उड़ा ले गया नाबालिग; तारबाहर पुलिस ने पकड़ा

बिलासपुर: जिला अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह भी अब वाहन चोरों की नजर से सुरक्षित नहीं है। एक बेटी जब अस्पताल के भीतर अपने बीमार पिता का डायलिसिस कराने में जुटी थी, ठीक उसी वक्त बाहर पार्किंग से उसकी स्कूटी गायब कर दी गई। हालांकि, तारबाहर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मामले को सुलझा लिया है और चोरी गई एक्टिवा को एक नाबालिग के कब्जे से बरामद कर लिया है। इलाज के बीच हुई वारदात घटना 29 अगस्त की है। सृकृति कुडुक अपने पिता के नियमित डायलिसिस के लिए जिला अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने अपनी एक्टिवा (क्रमांक CG 10 AE 4962) को अस्पताल परिसर की पार्किंग में खड़ा किया और अंदर चली गईं। इलाज पूरा होने के बाद जब वह बाहर लौटीं, तो पार्किंग स्थल से उनकी गाड़ी नदारद थी। काफी खोजबीन के बाद पीड़िता ने तारबाहर थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नए कानून के तहत धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर के इनपुट पर कार्रवाई अस्पताल परिसर में हुई चोरी को गंभीरता से लेते हुए तारबाहर पुलिस ने मुखबिरों का नेटवर्क सक्रिय किया। जल्द ही सूचना मिली कि चोरी की गई एक्टिवा के साथ एक नाबालिग को देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर 'विधि से संघर्षरत बालक' (नाबालिग) को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी सही-सलामत बरामद कर ली गई। आरोपी के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने वैधानिक नियमों का पालन करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 21, 2026 Read

बिलासपुर में सनक: दोस्त ने फोन पर देर तक की बात तो 'दुर्लभ कश्यप' बनने की चाहत में युवक ने घोंपा चाकू, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

बिलासपुर (सिटी कोतवाली): मोबाइल पर चंद मिनट ज्यादा बात करना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ लगानी पड़ी। टिकरापारा के यादव मोहल्ले में मोबाइल पर ज्यादा देर बात करने से नाराज एक सिरफिरे युवक ने अपने ही परिचित पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। खुद को चर्चित गैंगस्टर के नाम पर 'दुर्लभ कश्यप' कहलवाने वाले इस आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा है और सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। क्या है पूरा विवाद? घटना 19 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे की है। यादव मोहल्ला निवासी हिमांशु कश्यप (22 वर्ष) ने अपने ही मोहल्ले के दीप कश्यप (21 वर्ष) से किसी काम के लिए मोबाइल मांगा। हिमांशु फोन पर बात करने लगा, लेकिन बातचीत थोड़ी लंबी खिंच गई। इसी बात पर दीप का पारा चढ़ गया। वह फोन छीनते हुए मां-बहन की गंदी गालियां बकने लगा और हिमांशु से मारपीट शुरू कर दी। चाकू लहराते हुए सड़क पर दौड़ाया विवाद इतना बढ़ गया कि दीप कश्यप ने अपनी जेब से धारदार चाकू निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए हिमांशु के पीछे दौड़ पड़ा। हिमांशु जान बचाने के लिए भागा, लेकिन टिकरापारा स्थित 'संतोष पान ठेला' के पास आरोपी ने उसे घेर लिया। दीप ने 'तुझे जान से मार दूंगा' कहते हुए हिमांशु पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में हिमांशु के बाएं हाथ पर गंभीर चोट आई। किसी तरह बचकर पीड़ित सीधे थाने पहुंचा और आपबीती बताई। दबिश देकर आरोपी को दबोचा, हथियार बरामद शिकायत मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने आरोपी दीप कश्यप उर्फ दुर्लभ कश्यप के खिलाफ नए कानून BNS की धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1) और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस टीम ने देर रात ही आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू जब्त किया गया। वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 21, 2026 Read

बिलासपुर में 'चेतना अभियान' का असर: सीपत के मटियारी गांव में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 52 लीटर महुआ शराब समेत महिला सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

सीपत (बिलासपुर): नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए बिलासपुर पुलिस का डंडा लगातार चल रहा है। 'चेतना विरुद्ध नशा अभियान' के तहत सीपत पुलिस ने रविवार को ग्राम मटियारी में योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर अवैध शराब की बिक्री में लिप्त एक सिंडिकेट को बेनकाब किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला सहित तीन तस्करों को रंगे हाथों पकड़कर 52 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब ₹15,000 आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के सख्त निर्देशों के बाद सीपत थाना क्षेत्र में नशा माफियाओं की निगरानी तेज कर दी गई थी। 20 सितंबर को पुलिस को पुख्ता खबर मिली कि ग्राम मटियारी में बड़े पैमाने पर हाथभट्ठी से बनी कच्ची शराब जमा कर खपाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापा मारा, जिससे शराब कारोबारियों में भगदड़ मच गई। घर-आंगन से निकली शराब की खेप तलाशी के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद की:  * कमल प्रकाश शिकारी (33 वर्ष): इसके ठिकाने से सर्वाधिक 25 लीटर शराब बरामद हुई।  * नेतराम शिकारी (40 वर्ष): इसके पास से 17 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई।  * निर्मला शिकारी (58 वर्ष): अवैध कारोबार में शामिल इस बुजुर्ग महिला के कब्जे से 10 लीटर शराब पकड़ी गई। जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे तीनों आरोपी सीपत पुलिस ने कुल 52 लीटर अवैध शराब को जब्त कर सील कर दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। कागजी कार्रवाई और डॉक्टरी मुलाहिजे के बाद तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें रिमांड पर सीधे जेल भेज दिया।   ✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 21, 2026 Read