Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

डोंगरगढ़: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी कैलाश सेठी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमाà...

State Head • Oct 02, 2026

More Stories

मिर्ची की बोरियों की आड़ में गांजा तस्करी, 2.40 करोड़ रुपये की जब्ती; दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज | स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   जशपुर। नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस ने मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 440.63 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपये है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल मिनी ट्रक की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 2 करोड़ 40 लाख 31 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।   चेकिंग के दौरान पकड़ा गया मिनी ट्रक   पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे टाटा आईसर मिनी ट्रक क्रमांक UP-71-T-6592 को संदेह के आधार पर रोका गया।   वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने अपना नाम मो. वसीम (28) और मो. आसिफ (34) बताया। दोनों प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने वाहन में मिर्ची की बोरियां लोड होने और उन्हें ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की जानकारी दी।   संदेह होने पर पुलिस टीम ने वाहन में लदे सामान की बारीकी से जांच की। ऊपर मिर्ची की बोरियां मिलीं। इन्हें हटाने पर नीचे रखी बोरियों में टेप से लिपटे पैकेट दिखाई दिए। जांच करने पर पैकेटों में गांजा मिला।   गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर 14 बोरियों में 440 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 440.63 किलोग्राम पाया गया।   वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी   पुलिस ने गांजे के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने गांजा और तस्करी में इस्तेमाल मिनी ट्रक को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।   प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के बोध क्षेत्र से प्रयागराज ले जाने की बात बताई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किससे खरीदा गया था और उत्तर प्रदेश में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।   तस्करी नेटवर्क की जांच जारी   पुलिस ने मामले में एंड-टू-एंड विवेचना शुरू कर दी है। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तपकरा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।   2026 में अब तक 1906 किलो गांजा जब्त   जशपुर पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक गांजा तस्करी के 16 मामलों में करीब 8 करोड़ रुपये कीमत का 1906 किलोग्राम गांजा बरामद किया जा चुका है। इन मामलों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल 17 कार और एक पिकअप वाहन भी जब्त किए हैं।   ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई जारी डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।   इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, निरीक्षक संदीप कौशिक, एएसआई संतोष चौरसिया, आरक्षक शिवकुमार, विनोद तिर्की सहित एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Oct 02, 2026 Read

कोंडागांव सरपंच हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग के शक में डंडे-रॉड से पीट-पीटकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़  कोंडागांव सरपंच हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग के शक में डंडे-रॉड से पीट-पीटकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार कोंडागांव।जिले के मोहपाल गांव के सरपंच *मंगल सिंह मरकाम हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार* किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने आपसी रंजिश और *प्रेम प्रसंग के संदेह* के चलते पूर्व नियोजित साजिश के तहत सरपंच की हत्या की। आरोपियों ने सरपंच को घेरकर *डंडे और लोहे के रॉड से बेरहमी से पिटाई* की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया और रातभर आसपास ही छिपे रहे। कैसे हुआ घटना का खुलासायह वारदात 29-30 सितंबर की दरम्यानी रात* की है। 30 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे सीएचसी फरसगांव से थाना बड़ेडोंगर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मोहपाल के वर्तमान सरपंच मंगल सिंह मरकाम की अज्ञात लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही *एसपी पंकज चंद्रा* के निर्देश पर FSL टीम, साइबर टीम, बड़ेडोंगर थाना पुलिस और रक्षित केंद्र कोंडागांव का बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से *हत्या में प्रयुक्त डंडा और लोहे का रॉड* भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Oct 02, 2026 Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गांजा तस्करी पर बड़ा शिकंजा: 103 किलो गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, ₹89.75 लाख का माल जब्त  

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़   सारंगढ़-बिलाईगढ़। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग कार्यवाहियों में पुलिस ने कुल 103.11 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे, वाहनों और अन्य सामानों की कुल कीमत लगभग ₹89.75 लाख आंकी गई है।   कार्रवाई 1: बेलादुला (थाना सरसीवा) क्षेत्र में आयशर ट्रक से जब्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से उत्तर प्रदेश की तरफ एक आयशर वाहन (MH 04 NB 2816) में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है।   जब्ती: तलाशी लेने पर वाहन के अंदर लोहे की अलमारियों के बीच छिपाकर रखे गए 35 पैकेट में कुल 39.76 किलो गांजा बरामद हुआ।   आरोपी: मौके से यूपी निवासी अनुज कुमार गौतम और टिंकू वर्मा को गिरफ्तार किया गया।   जब्त सामान: 39.76 किलो गांजा, आयशर वाहन, 10 टन लोहे की चद्दर और मोबाइल (कुल मूल्य लगभग ₹45.20 लाख)।   कार्रवाई 2: थाना भटगांव क्षेत्र में कारों से तस्करी और पायलेटिंग का पर्दाफाश थाना भटगांव पुलिस द्वारा जांच (MCP) के दौरान सारंगढ़ की ओर से आ रही ऑल्टो और फ्रोंक्स कारों की घेराबंदी कर पकड़ा गया। ऑल्टो कार में सवार आरोपी फ्रोंक्स कार को पायलेटिंग दे रहे थे।

Oct 02, 2026 Read

दुर्ग: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद एक साल के लिए जिलाबदर, 7 जिलों में प्रवेश पर प्रतिबंध

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   दुर्ग, 1 अक्टूबर 2026। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सुपेला क्षेत्र के आदतन अपराधी हरेराम प्रसाद को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया है।   जिला दंडाधिकारी दुर्ग ने पुलिस प्रतिवेदन एवं उपलब्ध आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(क) एवं 5(ख) के तहत जिलाबदर का आदेश जारी किया है।   1999 से दर्ज हैं 18 से अधिक मामले   पुलिस के अनुसार, कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी, सुपेला निवासी हरेराम प्रसाद के खिलाफ वर्ष 1999 से मारपीट, धमकी, बलवा, चोरी, जुआ, शासकीय कार्य में बाधा और हत्या के प्रयास सहित 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।   7 जिलों में प्रवेश प्रतिबंधित   जारी आदेश के मुताबिक हरेराम प्रसाद को आदेश की तारीख से एक सप्ताह के भीतर संबंधित जिलों की सीमा से बाहर जाना होगा। साथ ही 1 अक्टूबर 2026 से एक वर्ष तक बिना सक्षम अनुमति के इन जिलों की सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।   प्रतिबंधित जिले:   - दुर्ग - रायपुर - धमतरी - बेमेतरा - बालोद - राजनांदगांव - खैरागढ़-छुईखदान-गंडई   पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

Oct 01, 2026 Read

गरियाबंद: गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित किए जाने से सतनामी समाज में आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे थाने

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में सतनामी समाज के आराध्य गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। विरोध जताने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष फिंगेश्वर थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाने पहुंचकर ग्रामीणों ने जताया विरोध   मूर्ति खंडित किए जाने की घटना से नाराज सतनामी समाज के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर फिंगेश्वर थाने में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने और घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठाई। गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन कर रहे समाज के महिला-पुरुषों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई कर गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। घटना को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। मौके पर पुलिस बल तैनात सतनामी समाज में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए फिंगेश्वर थाने के साथ घटनास्थल पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल, घटना के पीछे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Oct 01, 2026 Read

कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोपी शोएब ढेबर फरार, 4 टीमें तलाश में जुटीं

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   रायपुर। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को कथित तौर पर विश्नोई गैंग के नाम पर धमकाकर 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोपी शोएब ढेबर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में बुधवार को रायपुर शहर सहित शहर से बाहर कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के घरों पर भी छापेमारी की है।   आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार विशेष टीमें गठित की हैं। इन टीमों में एसीपी स्तर के अधिकारी, दो थाना प्रभारी (टीआई) सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।   विदेशी सिम से मांगी गई थी 25 करोड़ की फिरौती   पुलिस के अनुसार, शोएब ढेबर पर आरोप है कि उसने विदेशी सिम का इस्तेमाल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के नाम पर आनंद कुकरेजा के बेटे को मैसेज और व्हाट्सएप कॉल किए और कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।   जांच के दौरान आरोपी का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार किया था। रविवार को उसे अवकाशकालीन अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई थी।   जमानत के बाद फरार, मोबाइल बंद   पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ पूरी नहीं हो पाने के आधार पर जमानत के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील की गई। कोर्ट द्वारा अपील स्वीकार किए जाने और दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने की जानकारी सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया।   पुलिस के मुताबिक, शोएब का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है, जिसके चलते उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। आरोपी की तलाश में दो टीमें शहर से बाहर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जबकि दो टीमें रायपुर शहर में उसके घर और रिश्तेदारों के यहां तलाश कर रही हैं।   पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Oct 01, 2026 Read

धमतरी: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाए हत्या के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान काजल पाल के रूप में हुई है। वह पत्रकार गुलेश पाल की बड़ी बहन थीं। घटना के बाद परिजनों ने मृतका के पति यशवंत धनकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।   परिजनों ने जताई हत्या की आशंका   परिजनों के अनुसार, घटना से एक रात पहले काजल के साथ उनके पति द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। बताया गया कि पति ने काजल के गिरने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में परिजनों को उनकी आत्महत्या की जानकारी दी गई। यह घटना किराए के मकान में हुई।   हालांकि, परिजनों ने आत्महत्या की बात पर संदेह जताया है। उनका आरोप है कि काजल की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया। फिलहाल, हत्या से जुड़े इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।   पुलिस की कार्रवाई पर परिजनों ने उठाए सवाल   परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की सूचना दोपहर करीब 2 बजे दी गई। जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक शव को मर्च्युरी में रख दिया गया था। परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि जिस कमरे में काजल का शव मिला था, उसे तत्काल सील क्यों नहीं किया गया।   परिजनों के मुताबिक, उनकी आपत्ति के बाद रात करीब 10 बजे कमरे को सील किया गया। उन्होंने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने और सच्चाई सामने लाने की मांग की है।   पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से स्पष्ट होगी मौत की वजह   नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच महत्वपूर्ण होगी। घटना से जुड़े सभी आरोपों, परिस्थितियों और साक्ष्यों की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।   परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।   नोट: पति पर लगाए गए आरोप परिजनों के कथन पर आधारित हैं। पुलिस जांच और आधिकारिक रिपोर्ट आने तक इन्हें प्रमाणित तथ्य  नहीं माना जाना चाहिए।

Oct 01, 2026 Read

रायगढ़। जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुसौर पुलिस ने गढ़उमरिया स्थित आर.आर. एनर्जी के सामने चल रहे बड़े जुआ फड़ पर घेराबंदी कर छापा मारा और 8 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा।

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़   आर.आर. एनर्जी के सामने चल रही थी महफिल मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गढ़उमरिया स्थित आर.आर. एनर्जी प्लांट के सामने सुनसान इलाके में दबिश दी। वहां ताश के 52 पत्तों पर रुपयों की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस की अचानक घेराबंदी देखकर मौके पर हड़कंप मच गया और जुआरियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी मजबूत होने के कारण 8 आरोपी मौके पर ही पकड़े गए। नगदी व ताश की पत्तियां जब्त पुलिस ने मौके से जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

Oct 01, 2026 Read

जांजगीर-चांपा जिले की बलौदा पुलिस ने अवैध डीजल तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,000 लीटर अवैध डीजल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़   जांजगीर-चांपा / बलौदा: आरोपी पिकअप वाहन के भीतर लोहे का विशेष टैंकर बनाकर अवैध रूप से डीजल का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने पिकअप वाहन, अवैध डीजल और एस्कॉर्ट कर रही एक अर्टिका कार को जब्त कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की घेराबंदी बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में संदिग्ध रूप से भारी मात्रा में डीजल ले जाया जा रहा है, जिसकी निगरानी आगे चल रही एक अर्टिका कार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर वाहनों को रोककर तलाशी ली। लोहे के टैंकर से हुआ खुलासा तलाशी के दौरान पुलिस को पिकअप वाहन में बॉडी के अंदर छुपाकर रखा गया एक लोहे का बड़ा टैंकर मिला। टैंकर जांचने पर उसमें लगभग 1,000 लीटर अवैध डीजल भरा होना पाया गया। डीजल के परिवहन एवं बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। वाहनों सहित माल जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मौके से अवैध 1,000 लीटर डीजल, लोहे के टैंकर से लैस पिकअप वाहन और आगे चल रही अर्टिका कार को जब्त कर लिया है। मामले में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बलौदा पुलिस की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से इलाके में अवैध ईंधन का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Oct 01, 2026 Read

CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा देने का मामला: जेल प्रहरी निलंबित, दो अन्य पर कार्रवाई की तैयारी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में बंद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को कथित तौर पर VIP सुविधा दिए जाने का वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। मामले में निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे तीन जेल प्रहरियों में से एक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित जेल अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है।   बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में टामन सोनवानी अस्पताल में अपने परिजनों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर जेल में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं।   एक जेल प्रहरी निलंबित, दो पर कार्रवाई के लिए पत्र   जानकारी के अनुसार, टामन सोनवानी की निगरानी के लिए जेल प्रहरी संदीप कुमार माहेश्वरी, नागेंद्र कुमार महतो और पवन कुमार लहरे की ड्यूटी लगाई गई थी।   वीडियो सामने आने के बाद रायपुर केंद्रीय जेल के अधीक्षक ने संदीप कुमार माहेश्वरी को निलंबित कर दिया। बताया गया है कि वह मूल रूप से बलौदाबाजार जिला जेल में पदस्थ था। वहीं, अन्य दो प्रहरियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उनके मूल पदस्थापना वाले जेल अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है।   जेल के बाहर मंगोड़ी सेंटर पर छापेमारी, नकदी और नशीला सामान जब्त   इसी बीच केंद्रीय जेल रायपुर के बाहर स्थित एक मंगोड़ी सेंटर पर जेल प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी भी सामने आई है। बताया गया है कि छापेमारी के दौरान 72 हजार रुपये नकद, करीब 400 पैकेट सितार गुटखा, गांजा, तंबाकू, नशीली गोलियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।   यह कार्रवाई सेंटर संचालक राजेश वर्मा के खिलाफ की गई है, जिसके बारे में बताया गया है कि वह जेल प्रहरी के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि सेंटर से नशीले पदार्थों की जेल के भीतर आपूर्ति की जाती थी। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि जांच और संबंधित आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही की जानी चाहिए।   जेल प्रहरी के पास से भी तंबाकू मिलने की जानकारी   मामले में मन्नत पुरैना नामक जेल प्रहरी के पास से 15 पैकेट तंबाकू मिलने की बात भी सामने आई है। यह भी आरोप लगाया गया है कि नशीले सामान से जुड़े लेनदेन का ऑनलाइन भुगतान प्रहरी अपनी बेटी के बैंक खाते में प्राप्त करता था।   फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जेल प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। मंगोड़ी सेंटर पिछले तीन दिनों से बंद बताया जा रहा है। संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई और आरोपों की पुष्टि के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।   जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल   एक ओर पूर्व CGPSC अध्यक्ष को कथित VIP सुविधा दिए जाने का मामला सामने आया है, वहीं दूसरी ओर जेल के बाहर संचालित सेंटर से नशीले पदार्थों की बरामदगी की जानकारी ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए हैं।   अब यह देखना होगा कि जेल प्रशासन की जांच में इन मामलों में किन कर्मचारियों की भूमिका सामने आती है और आगे क्या विभागीय या कानूनी कार्रवाई की जाती है।

Sep 30, 2026 Read

आरंग में सराफा कारोबारी से लूट की कोशिश का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; बिजली बंद कर दिया था वारदात को अंजाम

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   आरंग, रायपुर। छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम भानसोज में सराफा कारोबारी की आंखों में स्प्रे छिड़ककर जेवरात से भरा बैग लूटने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले दुकान की रेकी की और फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। मामले में तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले। गिरफ्तार आरोपियों को 30 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।   दुकान बंद करते समय कारोबारी पर किया था स्प्रे से हमला   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 5 जून 2026 की रात करीब 8:50 बजे ग्राम भानसोज के बाजार चौक स्थित गुरुकृपा ज्वेलर्स की है। दुकान संचालक चंद्रहास देवांगन दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान इलाके की बिजली बंद हो गई और बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी आंखों में स्प्रे छिड़क दिया।   आंखों में तेज जलन होने के कारण कारोबारी गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। व्यापारी के शोर मचाने और ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर आरंग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।   सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुराग   मामले की गंभीरता को देखते हुए आरंग पुलिस और साइबर सेल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा टावर डंप और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का तकनीकी विश्लेषण किया।   इसी दौरान एक अन्य मामले, अपराध क्रमांक 559/2026 में हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के दौरान इस घटना से जुड़े आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।   रेकी कर तय की गई थी जिम्मेदारी   पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से पहले दुकान और कारोबारी की गतिविधियों की जानकारी जुटाई थी। पुलिस द्वारा बताई गई भूमिका के अनुसार:   * फिरोज बंजारे: ग्राम भानसोज में दुकान के आसपास की बिजली बंद करने में भूमिका निभाई।   * दिव्यांश प्रतीक घिदौड़े: कारोबारी के दुकान बंद करने के समय और गतिविधियों की जानकारी दी।   * सलीम कुर्रे और रवि कुमार निषाद: वारदात को अंजाम देने के लिए मौके पर पहुंचे आरोपियों में शामिल थे।   पुलिस के अनुसार, इस मामले में आशुतोष उर्फ आशु मोहंती का नाम भी सामने आया है, जो वर्तमान में ओडिशा की जेल में बंद है।   पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी सलीम कुर्रे पूर्व में महासमुंद जिले में हुई 10 लाख रुपये की लूट के मामले में जेल जा चुका है।   गिरफ्तार आरोपियों के नाम   * फिरोज बंजारे (26 वर्ष) — निवासी ग्राम भानसोज, थाना आरंग, जिला रायपुर।   * दिव्यांश प्रतीक घिदौड़े (18 वर्ष 2 माह) — निवासी ग्राम भानसोज, थाना आरंग, जिला रायपुर।   * सलीम कुर्रे (23 वर्ष) — निवासी नयापारा अछरीडीह, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद।   * रवि कुमार निषाद (25 वर्ष) — निवासी अछरीडीह, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद।   मोटरसाइकिल, मोबाइल और अन्य सामग्री बरामद   पुलिस ने आरोपियों के पास से कथित वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HC 6815, साइकिल की चेन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।   आरंग पुलिस की कार्रवाई   इस मामले के खुलासे में थाना प्रभारी नरेश कुमार साहू के नेतृत्व में ASI पुष्पानंद ध्रुव, PSI शिव धुर्वे, आरक्षक सत्यप्रकाश साहू, दीनदयाल सोनवानी और सैनिक दुर्गेश चंद्राकर की टीम ने कार्रवाई की।   पुलिस की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों में घटना को लेकर चल रही चिंता के बीच पुलिस जांच के परिणाम सामने आए हैं।

Sep 30, 2026 Read

गांधी जयंती पर मदिरा परोसने की साजिश नाकाम: अवैध देशी व अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़   अकलतरा। गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के 'ड्राई डे' पर अवैध रूप से शराब खपाने और बेचने की मंशा रखने वाले तस्करों व असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। ड्राई डे पर थी अवैध बिक्री की तैयारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शासन द्वारा प्रदेशभर में मदिरा दुकानों को बंद रखने (ड्राई डे) का आदेश जारी रहता है। इसी का फायदा उठाकर अधिक दामों में शराब बेचने के मकसद से तस्करों ने पहले से ही अवैध स्टॉक जमा कर रखा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गांधी जयंती के दिन चोरी-छिपे मदिरा परोसने की योजना बनाई जा रही है।

Sep 30, 2026 Read