Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

बालोद में प्रेमी ने रची एसिड अटैक की साजिश, भैरमगढ़ से दोस्त बुलाकर छात्रा पर कराया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमाà...

State Head • Oct 06, 2026

More Stories

सरायपाली वन विभाग की कार्रवाई, नीलगाय का शव और करीब 3 किलो जीआई तार जब्त

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर     हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   बिजली के तार से वन्यजीव का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल   सरायपाली वन विभाग की कार्रवाई, नीलगाय का शव और करीब 3 किलो जीआई तार जब्त   महासमुंद, 6 अक्टूबर 2026। वन्यजीव के अवैध शिकार के मामले में सरायपाली वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।   वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को सुरक्षा श्रमिकों से सूचना प्राप्त हुई कि परिसर बहेरापाली के कक्ष क्रमांक 348 एवं गोमर्डा अभयारण्य सीमा से लगे क्षेत्र में विद्युत प्रवाहित जीआई तार के माध्यम से वन्यजीव का अवैध शिकार किया गया है। सूचना मिलते ही सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली, परिसर रक्षक बहेरापाली एवं सुरक्षा श्रमिकों की टीम मौके पर पहुंची।   जांच के दौरान परिसर बहेरापाली के कक्ष क्रमांक 348 से करीब 300 से 400 मीटर की दूरी पर एक नीलगाय का मृत शव बरामद हुआ। मौके से विद्युत प्रवाहित जीआई तार भी जब्त किया गया।   पूछताछ में बुधराम बारिहा (40 वर्ष), पिता गोवर्धन बारिहा तथा सुकलाल कुजूर (55 वर्ष), पिता दास कुजूर, दोनों निवासी ग्राम मोहनमुड़ा, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद ने विद्युत प्रवाहित जीआई तार के जरिए वन्यजीव का शिकार करने की बात स्वीकार की।   वन विभाग ने मौके से लगभग 3 किलोग्राम जीआई तार जब्त करते हुए वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20689/25, दिनांक 04 अक्टूबर 2026 दर्ज किया। आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।   दोनों आरोपियों को 5 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सरायपाली के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की संभावना को देखते हुए वन विभाग द्वारा विवेचना जारी है।   वन विभाग ने कहा है कि वन्यजीवों के संरक्षण और अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जंगल एवं अभयारण्य क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। अवैध शिकार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Oct 06, 2026 Read

सोशल मीडिया पर सक्रिय नेता के राइस मिल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कोरबा में जांच के बाद नोटिस जारी

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़  सोशल मीडिया पर सक्रिय नेता के राइस मिल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कोरबा में जांच के बाद नोटिस जारी कोरबा जिले के गंडईकला स्थित श्री राम राइस मिल में प्रशासनिक जांच के दौरान भारी अनियमितता सामने आई है। यह मिल कांग्रेस से जुड़े तुकाराम चंद्रवंशी से संबंधित बताई जा रही है। कलेक्टर खाद्य शाखा द्वारा 3 अक्टूबर 2026 को जारी कारण बताओ नोटिस के अनुसार, खाद्य निरीक्षक और अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मिल का निरीक्षण किया। जांच के समय मिल संचालक के प्रतिनिधि रमेश चंद्रवंशी मौजूद थे। *जांच में क्या मिला:*टीम ने भौतिक सत्यापन में मिल परिसर में अलग-अलग जगहों पर कुल 8,844 बोरा धान, यानी लगभग 5,925.48 क्विंटल धान पाया। जबकि रिकॉर्ड में वर्ष 2025-26 के लिए 10,480 क्विंटल चावल जमा करना शेष दिख रहा था। इस तरह मौके पर 4,554.52 क्विंटल चावल कम पाया गया। नोटिस में बिजली मीटर, स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों में भी गड़बड़ी का उल्लेख है। *क्या कार्रवाई प्रस्तावित है:*प्रशासन ने 2025-26 की प्रचलित दर 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कुल 2,10,70,700 रुपये की वसूली का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही बैंक गारंटी राजसात करने, मिल को 3 साल के लिए मिलिंग से बाहर करने और FIR दर्ज करने का प्रस्ताव भी नोटिस में है। *शिकायत कहां से आई:*जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता डोमन चंद्रवंशी और मन्नू चंद्रवंशी ने करीब दो माह पहले इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद यह जांच शुरू हुई। फिलहाल मिल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है, अंतिम निर्णय जवाब के बाद लिया जाएगा।

Oct 05, 2026 Read

नकली सोने के जेवरात गिरवी रख 8.25 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर — कलावती   दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और 84.880 ग्राम वजन के नकली सोने के जेवरात बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।   जानकारी के अनुसार, भोईपारा निवासी पवन कुमार जैन (37) ने 4 अक्टूबर को सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 28 और 30 सितंबर को एक महिला और एक पुरुष ने 84.880 ग्राम वजन के सोने के जेवरात बताकर उन्हें गिरवी रखा और बदले में कुल 8.25 लाख रुपये नकद प्राप्त किए। बाद में जांच में गिरवी रखे गए जेवरात नकली पाए गए।   शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 555/2026 के तहत धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।   पूछताछ में सामने आया पूरा मामला   पुलिस टीम ने पतासाजी करते हुए रमेश कुमार (35), निवासी शिवानंद नगर, रायपुर और मीनाक्षी बाघ (39), निवासी कादम्बरी नगर, दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने नकली जेवरात उपलब्ध कराने वाले आरोपी राजेश अग्रवाल (45), निवासी कबीर नगर, रायपुर की पहचान की और उसे भी गिरफ्तार कर लिया।   नकली जेवरात को असली बताकर की ठगी पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने नकली सोने के आभूषणों को वास्तविक सोने के जेवरात के रूप में प्रस्तुत किया और उन्हें गिरवी रखकर नगद राशि प्राप्त की। विवेचना के दौरान पुलिस ने नकली जेवरात उपलब्ध कराने वाले आरोपी तक पहुंच बनाई।   पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन तथा 84.880 ग्राम नकली सोने के जेवरात जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना सहेली आर्म्स, श्री शिवम मॉल, दुर्ग में हुई थी।   मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

Oct 04, 2026 Read

धनोरा में दूध विक्रेता से सोने का लॉकेट झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर — कलावती   दुर्ग। पदमनाभपुर थाना क्षेत्र के धनोरा में दूध विक्रेता से सोने का लॉकेट झपटकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 हजार रुपये कीमत का सोने का लॉकेट और वारदात में प्रयुक्त HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।   जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को नेवई निवासी 60 वर्षीय बीर सिंह धनोरा क्षेत्र में दूध बांटने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान द मार्क होटल के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। आरोप है कि उनमें से एक युवक उनकी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ गया। कुछ दूरी आगे जाने के बाद पीछे बैठे आरोपी ने उनके गले से सोने का लॉकेट झपट लिया। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।   घटना की शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 613/2026 के तहत धारा 304(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।   जांच के दौरान मिले सुरागों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने राहुल सोनी (45), निवासी गंजपारा, उत्कल कॉलोनी, दुर्ग को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी रोहित उर्फ रोहन नागेश (27) के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।   पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर करीब 18 हजार रुपये कीमत का सोने का लॉकेट तथा घटना में प्रयुक्त HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BW 7730 जब्त की।   पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने रास्ते में पीड़ित को रोककर एक आरोपी के पीछे बैठने का बहाना बनाया और मौका मिलते ही उसके गले से लॉकेट झपटकर फरार हो गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।  

Oct 04, 2026 Read

पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने वाले आदतन बदमाश गिरफ्तार, 01 पिस्टल बरामद

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर — किशोर कुमार   राजनांदगांव। असामाजिक तत्वों और गुंडा-बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग की पिस्टल एवं मैग्जिन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।   पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन एवं उप पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में असामाजिक तत्वों और गुंडा-बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।   पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना   दिनांक 01 अक्टूबर 2026 की रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बड़ा तालाब पार, रमन बाजार चिखली क्षेत्र में गोलू नाम का युवक पिस्टल दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर चिखली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर युवक को पकड़ा।   पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धनुष साहू उर्फ गोलू, पिता स्व. भानू साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी रमन बाजार चिखली वार्ड क्रमांक 10 बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक काले रंग की पिस्टल एवं मैग्जिन बरामद हुई।   पुलिस ने पिस्टल जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।   पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आए   पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान धनुष साहू उर्फ गोलू ने बताया कि उसके साथी शेख शहबाज उर्फ शिब्बू एवं जफर मोमीन पिस्टल खरीदकर लाए थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपीगण क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए पिस्टल लेकर रमन बाजार तालाब क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने का काम करते थे।   पुलिस ने मामले में शेख शहबाज उर्फ शिब्बू, जफर मोमीन और ऐश्वर्य झा उर्फ राम को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद चारों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।   आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज   पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच एवं मामले में आगे की विवेचना की जा रही है।   गिरफ्तार आरोपी:   1. धनुष साहू उर्फ गोलू, पिता स्व. भानू साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी रमन बाजार चिखली वार्ड क्रमांक 10, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव। 2. शेख शहबाज उर्फ शिब्बू, पिता शेख परवेज, उम्र 28 वर्ष, निवासी ओवरब्रिज के पास स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 12, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव। 3. जफर मोमीन, पिता हाजी सफीक मोमीन, उम्र 20 वर्ष, निवासी पेट्रोल पंप के पास। 4. ऐश्वर्य झा उर्फ राम — पुलिस द्वारा मामले में आरोपी बनाया गया है।   पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में भय का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

Oct 03, 2026 Read

बालोद पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ शिकंजा: दो मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, शराब और दो बाइक जब्त

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर — किशोर कुमार   बालोद। अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बालोद पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। कार्रवाई के दौरान 11.880 बल्क लीटर देशी शराब और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।   पहला मामला — 34 पाव देशी शराब बरामद   अपराध क्रमांक 516/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जामगांव भाटा खाद गोदाम के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 0431 में बिक्री के लिए अवैध शराब लेकर मौजूद हैं।   सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान सफेद प्लास्टिक बोरी से 34 पाव रोमियो देशी मदिरा प्लेन शराब, प्रत्येक पाव 180 एमएल, कुल 6.120 बल्क लीटर, कीमत 2,720 रुपये बरामद की गई।   शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 0431, अनुमानित कीमत 15,000 रुपये, भी जब्त की गई। कुल जब्त मशरूका की कीमत 17,720 रुपये बताई गई है।   इस मामले में पुलिस ने:   1. भूपेश कुमार ठाकुर, पिता महेन्द्र कुमार ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी करहीभदर। 2. वेदुराम नेताम उर्फ कृष्ण कुमार, पिता स्व. लतखोर राम, उम्र 55 वर्ष, निवासी करहीभदर।   को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।   दूसरा मामला — 32 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार   अपराध क्रमांक 517/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जामगांव से करहीभदर की ओर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BJ 9283 में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं।   पुलिस टीम ने करहीभदर एवं आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 32 पाव रोमियो देशी मदिरा प्लेन शराब, प्रत्येक पाव 180 एमएल, कुल 5.760 बल्क लीटर, कीमत 2,560 रुपये बरामद की गई।   शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BJ 9283, अनुमानित कीमत 30,000 रुपये, भी जब्त की गई। इस मामले में कुल जब्त मशरूका की कीमत 32,560 रुपये बताई गई है।   पुलिस ने इस प्रकरण में महेन्द्र कुमार नेताम, पिता कन्हैया लाल नेताम, उम्र 32 वर्ष, निवासी करहीभदर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।   बालोद पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।    

Oct 03, 2026 Read

प्रेमिका पर चाकू से हमला: घर में घुसकर युवक ने किया वार, मोबाइल रिचार्ज को लेकर था शक

✍️ हमर प्रदेश न्यूज छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवती पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।   एक ही राइस मिल में काम करते हैं दोनों   जानकारी के मुताबिक, घायल युवती की पहचान अनीता मंडावी, निवासी कोंडागांव के रूप में हुई है। वह कुरूद क्षेत्र स्थित बालाजी राइस मिल में काम करती है। वहीं आरोपी युवक दिलेश्वर, निवासी भाटा गांव, भी उसी राइस मिल में काम करता है।   बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।   मोबाइल रिचार्ज को लेकर हुआ विवाद   पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक अनीता के मोबाइल में अपने पैसों से रिचार्ज करवाता था। इसी दौरान उसे संदेह हुआ कि रिचार्ज कराने के बाद अनीता किसी अन्य व्यक्ति से लंबे समय तक बातचीत करती है। इसी शक को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।   आरोप है कि इसी विवाद के बाद दिलेश्वर अनीता के घर में घुसा और उस पर चाकू से हमला कर दिया।   कमर और जांघ समेत कई जगह चोट   चाकू के हमले में अनीता की कमर और जांघ सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवती को पहले कुरूद अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए धमतरी के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।   आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी घटना की सूचना मिलने के बाद कुरूद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में घटना के कारणों, हथियार और अन्य परिस्थितियों को लेकर आगे की जांच कर रही है।   नोट: घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और घायल युवती की वर्तमान स्थिति की आधिकारिक जानकारी पुलिस जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

Oct 03, 2026 Read

CG News: आबकारी विभाग की नाकेबंदी में 45 पेटी शराब और स्कॉर्पियो जब्त, गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

✍️ हमर प्रदेश न्यूज छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में दूसरे राज्य की शराब खपाने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही रायपुर पासिंग स्कॉर्पियो जब्त की है। कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार आरोपी स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गए।   मुखबिर की सूचना पर की गई नाकेबंदी   प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश निर्मित शराब को वाहन के जरिए क्षेत्र में लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने प्रभारी अनिल सिंह के नेतृत्व में झिंझारी और मडियान रोड के बीच नाकेबंदी की।   इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की करीब 45 पेटियां बरामद हुईं। विभाग ने शराब जब्त करने के साथ ही परिवहन में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया।   शराब और वाहन जब्त, आरोपी फरार   आबकारी विभाग के अनुसार, टीम को देखकर वाहन में सवार आरोपी स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गए। टीम ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे मौके से निकलने में सफल रहे। फिलहाल आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।   शराब कहां से आई, किसे पहुंचानी थी?   45 पेटी शराब की बरामदगी के बाद अब जांच का अहम बिंदु यह है कि मध्यप्रदेश निर्मित शराब कहां से लाई गई थी और इसे डोंगरगढ़ क्षेत्र में किसे पहुंचाया जाना था। आबकारी विभाग संभावित सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटा रहा है।   वहीं, कार्रवाई के दौरान आरोपियों के फरार होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पहले से सूचना मिलने और नाकेबंदी किए जाने के बावजूद आरोपी मौके से कैसे भाग निकले, यह जांच का विषय है।   फिलहाल आबकारी विभाग के कब्जे में 45 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब और एक स्कॉर्पियो है, जबकि मामले में शामिल बताए जा रहे आरोपी फरार हैं। विभाग द्वारा आरोपियों की तलाश और शराब के स्रोत की जांच की जा रही है।

Oct 03, 2026 Read

12 घंटे में सुलझी ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण की गुत्थी: मिर्जापुर तक पहुंची पुलिस, तीन आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश न्यूज छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय के कथित अपहरण मामले को पुलिस ने करीब 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते कारोबारी को जबरन अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है।   पत्नी ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत   जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे प्रतीक राय की पत्नी अनिता राय खमतराई थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति घर वापस नहीं लौटे हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद है।   शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।   CCTV फुटेज से सामने आया घटनाक्रम   सीसीटीवी फुटेज के बारीकी से अवलोकन में पुलिस को पता चला कि उसी दिन दोपहर करीब 2:28 बजे तीन अज्ञात लोग प्रतीक राय को काले रंग की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर अपने साथ ले गए थे।   इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध वाहन की पहचान और उसकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए तकनीकी सर्विलांस शुरू किया।   तकनीकी सर्विलांस के जरिए UP तक पहुंची पुलिस   जांच के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो के उत्तर प्रदेश की ओर जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद रायपुर पुलिस ने तत्काल उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया।   पुलिस द्वारा वाहन की लोकेशन, संभावित रूट और टोल प्लाजा से जुड़ी जानकारी साझा की गई। चौपन, रॉबर्ट्सगंज सहित संभावित मार्गों पर पुलिस टीमों को अलर्ट कर नाकाबंदी और चेकिंग कराई गई।   रायपुर पुलिस से लगातार मिल रही तकनीकी जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू की।   मिर्जापुर में पकड़ी गई स्कॉर्पियो, तीन आरोपी गिरफ्तार   लगातार ट्रैकिंग और नाकाबंदी के बाद थाना अहरौरा, जिला मिर्जापुर पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक लिया। वाहन में सवार तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया।   पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अभय सिंह (28), बृहस्पत देव सिंह (27) और आदर्श सिंह (24) के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के निवासी बताए गए हैं।   वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद   पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते प्रतीक राय को कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले जाया गया था। आरोपियों द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था।     आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के लिए रायपुर पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो चुकी है। मामले में आगे की जांच के दौरान अपहरण की पूरी परिस्थितियों और विवाद की वजह से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।   इस कार्रवाई में खमतराई थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल सहित थाना टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Oct 03, 2026 Read

दुर्ग: ड्राई-डे पर पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 302 पौवा शराब के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश न्यूज छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   दुर्ग, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के ड्राई-डे पर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 1 और 2 अक्टूबर को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 10 ठिकानों पर दबिश देकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया।   302 पौवा शराब और 5 वाहन जब्त   पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 302 पौवा शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री में इस्तेमाल किए जा रहे 3 बाइक, 1 स्कूटी और 1 ई-रिक्शा भी जब्त किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.15 लाख रुपये है।   पुलिस ने शराब और वाहनों समेत कुल 2.49 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।   इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई   मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुर्ग, मोहन नगर, पद्मनाभपुर, उतई थाना और अंजोरी चौकी क्षेत्र में पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ड्राई-डे के बावजूद चोरी-छिपे ग्राहकों को शराब बेच रहे थे।   इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई।     पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ध्रुवराम पारधी, यशवंत देशलहरे, लोमेन्द्र कुमार, दाबीराम ढीमर, मिथलेश ढीमर, खरी चोथू, प्रकाश सारथी, अलताफ हुसैन, गजानंद चंदेल, मनीष मांडले, गोपाल तेलभुलकर और राजू मांझी को गिरफ्तार किया।   सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया है।   दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्राई-डे के दौरान अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Oct 03, 2026 Read

भिलाई नगर: रुवाबांधा तालाब के पास गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार, 1.26 किलो गांजा जब्त

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   दुर्ग, 02 अक्टूबर 2026। दुर्ग पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। थाना भिलाई नगर और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने रुवाबांधा बस्ती तालाब के पास कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।   1.20 लाख रुपये का गांजा और मोबाइल जब्त   पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरि देशमुख (20 वर्ष), निवासी बजरंग नगर, कुंदरा पारा, गौरा चौरा, थाना दुर्ग के रूप में हुई है।   आरोपी के कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा गांजा बिक्री में इस्तेमाल किया जा रहा एक मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है, भी जब्त किया गया।   मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी   जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुवाबांधा बस्ती तालाब के पास एक युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।   सूचना के आधार पर भिलाई नगर थाना और ACCU की टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास रखी पुरानी बोरी के अंदर प्लास्टिक में लिपटा गांजा बरामद हुआ।   NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई   पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भिलाई नगर में धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।   पुलिस मामले में गांजे के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

Oct 03, 2026 Read

रायपुर: 2 साल पुरानी लता साहू हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, DNA से तीन आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   रायपुर, 02 अक्टूबर 2026। खमतराई थाना क्षेत्र के बहुचर्चित लता साहू हत्याकांड का पुलिस कमिश्नरेट ने करीब दो साल बाद खुलासा किया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों और DNA जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतका के नाखूनों में मिले जैविक नमूनों से आरोपियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण मदद मिली।   नाखूनों में मिला था अहम सुराग   पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त 2024 को ट्रांसपोर्ट नगर निवासी लता साहू (40 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के दौरान मृतका ने संघर्ष करते हुए आरोपियों को नोंचा था, जिसके कारण उनके जैविक नमूने नाखूनों में रह गए थे। पुलिस ने जांच के दौरान DNA प्रोफाइल सुरक्षित कराई थी।   बाद में वर्ष 2026 में संदिग्धों के DNA सैंपल लिए गए। जांच के दौरान तीन संदिग्धों के DNA का मिलान घटनास्थल से सुरक्षित किए गए जैविक नमूनों से होने की जानकारी पुलिस ने दी।   तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में: 1. मनहरण सारंग (33 वर्ष) — रावांभाठा 2. राजेश पाल उर्फ चोटी (31 वर्ष) — मुंगेली 3. राजू मंडल उर्फ बंगाली (35 वर्ष) — दुर्ग   को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राजू मंडल के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।   शराब पीने के दौरान हुआ विवाद   पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि तीनों लता साहू के घर शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने के बाद विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार इसी दौरान राजू मंडल ने लता का गला दबाया, जबकि मनहरण सारंग और राजेश पाल ने उसके हाथ-पैर पकड़े।   हत्या के बाद आरोपी कथित तौर पर घर से नकदी, साड़ी और पायल लेकर दीवार फांदकर फरार हो गए।   पुलिस टीम की अहम भूमिका   पुलिस के अनुसार इस मामले के खुलासे में वैज्ञानिक जांच और DNA साक्ष्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, ADDL CP अमित कांबले, DCP क्राइम स्मृतिक राजनाला, DCP नॉर्थ दीपमाला कश्यप और ACP उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में की गई।   थाना प्रभारी जितेन्द्र जायसवाल तथा ACCU टीम के ASI नवरंग कश्यप सहित पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।   पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना कर रही है।

Oct 02, 2026 Read