Sunday, September 27 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

बिलासपुर: रात में रेकी कर घर के बाहर से उड़ाते थे बाइक, बिल्हा पुलिस ने चंद घंटों में 2 शातिर चोरों को दबोचा

बिलासपुर/बिल्हा: घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों की रेकी कर चोरी à...

State Head • Sep 23, 2026

More Stories

बिलासपुर में गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी संघर्ष: युवक की पीट-पीटकर हत्या, 4 घायल; 13 आरोपी व 1 नाबालिग गिरफ्तार

बिलासपुर/मस्तूरी: मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा (जनकपहरी) में गणेश उत्सव के दौरान बाजा बजाने को लेकर हुआ मामूली विवाद जानलेवा संघर्ष में बदल गया। हथियारों से लैस एक दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया है। क्या है पूरी घटना? पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी विद्याकांत राठौर 20 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे गतौरा स्थित गणेश पंडाल के पास मौजूद थे। इसी दौरान बाजा बजाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बोधीराम राठौर और उसके परिजन व रिश्तेदार लाठी-डंडा, लोहे की कुल्हाड़ी, फरसा, छुरी और राफ्टर जैसे घातक हथियारों से लैस होकर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से शैलेष कुमार राठौर उर्फ राज, रवि राठौर, ब्यास नारायण, विक्रम राठौर और लक्की उर्फ विकास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी के साथ भी मारपीट की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हमले में लहूलुहान सभी घायलों को तत्काल निजी वाहन से सिम्स अस्पताल (बिलासपुर) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शैलेष राठौर उर्फ राज को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों—ब्यास नारायण, रवि, विकास और विक्रम—की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। 13 बालिग आरोपी सलाखों के पीछे, हथियार बरामद घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और सीएसपी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में मस्तूरी पुलिस व एसीसीयू की टीम ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, छुरी और डंडे जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की सूची:  * बोधीराम राठौर (75 वर्ष), गतौरा  * संतोष राठौर (47 वर्ष), खोखरा दर्रीपारा, जांजगीर  * दिलीप कुमार राठौर (45 वर्ष), गतौरा जनकपहरी  * दीपक कुमार राठौर (42 वर्ष), गतौरा जनकपहरी  * आकाश राठौर (19 वर्ष), खोखरा दर्रीपारा, जांजगीर  * शंकर राठौर उर्फ नंदू (33 वर्ष), गतौरा  * आकाश राठौर उर्फ मोनू (19 वर्ष), गतौरा जनकपहरी  * सूरज कुमार राठौर (40 वर्ष), गतौरा जनकपहरी  * रोहित कुमार राठौर (36 वर्ष), गतौरा जनकपहरी  * सुनील उर्फ राजा राठौर (28 वर्ष), गतौरा जनकपहरी  * प्रकाश उर्फ लालू राठौर (23 वर्ष), खोखरा दर्रीपारा, जांजगीर  * रवि कुमार राठौर (25 वर्ष), गतौरा जनकपहरी  * आयुष राठौर (21 वर्ष), सारागांव, जांजगीर-चांपा    (इसके अतिरिक्त 1 नाबालिग को भी पकड़ा गया है) पुलिस ने सभी बालिग आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या, बलवा व अन्य संबंधित धाराओं के तहत अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।   ✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 23, 2026 Read

बिलासपुर: घर-दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, हिर्री पुलिस ने मारा छापा; 57 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार

बिलासपुर/हिर्री: अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत हिर्री पुलिस को एक और सफलता मिली है। ग्राम सरसेनी में अपनी घर-दुकान की आड़ में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब छिपाकर बेचने वाले एक 23 वर्षीय युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर रेड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एएसपी (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और सीएसपी राजेश जोशी के निर्देश पर थाना प्रभारी दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध शराब पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान 22 सितंबर की सुबह करीब 10:10 बजे मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि सरसेनी निवासी गोविंदा कुमार नायक अपने घर व दुकान में भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। थैले में छिपाकर रखे थे 57 पाव सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक काले-लाल रंग के लाइनदार कपड़े के थैले में छिपाकर रखी गई 57 पाव 'रोमियो' देशी प्लेन मदिरा (कुल 10.260 लीटर, अनुमानित कीमत ₹4,560) बरामद हुई। शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर माल को जब्त कर लिया गया। आरोपी जेल दाखिल  * गिरफ्तार आरोपी: गोविंदा कुमार नायक (23 वर्ष), पिता राजकुमार नायक, निवासी ग्राम सरसेनी, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र राजपूत, आरक्षक सुखदेव प्रसाद कश्यप, रुद्रशंकर तिवारी, सूरज कुर्रे, जयप्रकाश कंवर और महिला आरक्षक हेमलता उरांव की सक्रिय भूमिका रही।   ✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 23, 2026 Read

रतनपुर: मेलाभाठा में खुलेआम चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला अधेड़ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बिलासपुर/रतनपुर: सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार चमकाकर लोगों में खौफ पैदा करने वाले असमाजिक तत्वों पर रतनपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मेलाभाठा क्षेत्र में खुलेआम चाकू लहराकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस 22 सितंबर को रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेलाभाठा इलाके में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है और इलाके में दहशत का माहौल बना रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और एक विशेष टीम को मौके के लिए रवाना किया। घेराबंदी कर दबोचा, धारदार चाकू जब्त पुलिस टीम ने मेलाभाठा पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और संदिग्ध को भागने का मौका दिए बिना चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया। आरोपी का ब्योरा  * नाम: निलेश कश्यप (52 वर्ष)  * पिता का नाम: हिन्छाराम कश्यप  * निवासी: ग्राम गिधौरी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई में रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक पवन ठाकुर एवं अखिलेश पारकर की अहम भूमिका रही।   ✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 23, 2026 Read

बिलासपुर: नशा तस्करों के खिलाफ कोटा पुलिस की 'एंड टू एंड' कार्रवाई, गांजा सप्लायर संतोष उर्फ भुरवा रतनपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर/कोटा: जिले में चलाए जा रहे 'निजात' व नशा मुक्ति अभियान के तहत कोटा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने केवल गांजा बेचने वाले फुटकर तस्कर तक सीमित न रहकर 'बैकवर्ड लिंकेज' (सप्लाई चेन) की पड़ताल करते हुए मुख्य सप्लायर को भी धर दबोचा है। रतनपुर क्षेत्र के जाली गांव से फरार चल रहे मुख्य गांजा सप्लायर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पहले पकड़ा गया था 50 हजार का गांजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर नशे के कारोबारियों पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में कोटा पुलिस ने 19 अगस्त को वार्ड क्रमांक 01 सूदनपारा में दबिश देकर हीरो नेताम (40 वर्ष) को 1 किलोग्राम गांजे (कीमत ₹50,000) के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपी हीरो नेताम को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजने के साथ ही पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए 'एंड टू एंड' विवेचना शुरू की। पूछताछ में खुला मुख्य सप्लायर का नाम पुलिस रिमांड और मेमोरेंडम बयान के दौरान गिरफ्तार आरोपी हीरो नेताम ने कबूल किया था कि वह बिक्री के लिए गांजा रतनपुर क्षेत्र के ग्राम जाली निवासी संतोष उर्फ भुरवा मरकाम से खरीदकर लाता था। इसके बाद से ही कोटा पुलिस फरार सप्लायर की तलाश में जुटी हुई थी। घेराबंदी कर दबोचा गया मुख्य आपूर्तिकर्ता मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कोटा पुलिस ने रतनपुर के ग्राम जाली में दबिश देकर फरार सप्लायर को दबोच लिया।  * गिरफ्तार आरोपी: संतोष उर्फ भुरवा मरकाम (32 वर्ष), पिता स्व. रामसाय मरकाम उर्फ भोखवा, निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर। आरोपी के खिलाफ थाना कोटा में दर्ज अपराध क्रमांक 685/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस 'बैकवर्ड ट्रेल' कार्रवाई में कोटा थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव एवं आरक्षक नंद कुमार यादव की अहम भूमिका रही।   ✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 23, 2026 Read

कोटा पुलिस का डबल एक्शन: राहगीर से मोबाइल झपटने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 22 ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी कसा शिकंजा

बिलासपुर/कोटा: अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोटा पुलिस ने एक साथ दोहरा प्रहार किया है। चलती बाइक से मोबाइल झपटकर भागने वाले दो आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, वहीं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहन चालकों पर भी चालानी कार्रवाई की गई है। लालपुर मोड़ के पास झपटा था मोबाइल ग्राम मंझगांव निवासी राकेश विश्वकर्मा ने 21 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वे दोपहर करीब 11:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से बिजली का सामान खरीदने कोटा आ रहे थे। इसी दौरान लालपुर मोड़ के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने तेजी से आकर उनके हाथ से वीवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल झपटा और फरार हो गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज कर तुरंत नाकाबंदी और तलाश शुरू की। चंद घंटों में धरे गए दोनों लुटेरे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने झपटमारी की वारदात स्वीकार कर ली। उनके कब्जे से छीना गया वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:  * श्याम लाल ध्रुव (27 वर्ष), पिता हीरा लाल ध्रुव, निवासी बोईरखोली कोटा, थाना कोटा।  * रूपेश कुमार (24 वर्ष), पिता शिवशंकर बंजारे, निवासी ग्राम पोंडी, थाना कोटा। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी गिरी गाज अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान:  * बिना हेलमेट: दोपहिया वाहन चलाने वाले 09 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129/194 के तहत कार्रवाई की गई।  * नो पार्किंग: सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने वाले 13 लोगों के खिलाफ धारा 122/177 MV एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उपनिरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक भूपेश देहरी, आरक्षक सोम कुमार उइके एवं महिला आरक्षक दीपिका लोनिया की सराहनीय भूमिका रही।   ✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 23, 2026 Read

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सघन टिकट जांच अभियान, 43,710 मामलों में कार्रवाई*

बिलासपुर, 23 सितम्बर 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ बिना उचित प्राधिकार अथवा निर्धारित नियमों के विरुद्ध सामान/लगेज ले जाने वाले यात्रियों के विरुद्ध भी लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक करने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा के उद्देश्य से बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडलों में विशेष एवं नियमित टिकट जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं।   दिनांक 01 सितम्बर 2026 से 20 सितम्बर 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में चलाए गए टिकट जांच अभियानों के दौरान कुल 43,710 मामलों में कार्रवाई की गई तथा रेलवे द्वारा ₹3,13,15,499/- की आय अर्जित की गई।   टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध रेलवे नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई। टिकट जांच दलों द्वारा प्रमुख स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न ट्रेनों में भी नियमित रूप से जांच की जा रही है।   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित एवं वैध टिकट अवश्य प्राप्त करें तथा यात्रा के दौरान अपने टिकट/यात्रा प्राधिकार को सुरक्षित रखें। बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करना रेलवे नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में नियमानुसार अतिरिक्त किराया एवं दंड वसूला जा सकता है।   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, रेल राजस्व की सुरक्षा तथा नियमसम्मत यात्रा सुनिश्चित करने के लिए टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।   ✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

Sep 23, 2026 Read

भिलाई में टेलीग्राम पर डबल मनी का झांसा, युवक से 2.37 लाख रुपये की साइबर ठगी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार आईडी लॉक होने का डर दिखाकर अलग-अलग खातों में करवाया भुगतान, रकम मिलते ही आरोपितों ने संपर्क तोड़ा भिलाई। टेलीग्राम ग्रुप के जरिए निवेश की रकम कम समय में दोगुनी करने का झांसा देकर एक युवक से 2 लाख 37 हजार 140 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर नंदिनी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर दिया निवेश का झांसा पुलिस के अनुसार ग्राम बानबरद वार्ड क्रमांक 13 निवासी तुलेश्वर बघेल (28) भिलाई स्टील प्लांट में ठेकेदारी का काम करते हैं। शिकायत के मुताबिक 18 अक्टूबर 2025 को उनके टेलीग्राम अकाउंट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने निवेश कर कम समय में अधिक लाभ कमाने का प्रस्ताव भेजा। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। आरोपितों ने खुद को ब्लैक राक कंपनी का मैनेजर बताते हुए ग्रुप में दिए निर्देश के अनुसार अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करने को कहा। आईडी लॉक होने का डर दिखाकर मांगे रुपये पीड़ित ने 21 अक्टूबर को बताए गए बैंक खाते में 88 हजार 640 रुपये ट्रांसफर किए। शुरुआत में उन्हें निवेश पर लाभ दिखाया गया। जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनकी आईडी लॉक होने की बात कही और उसे अनलॉक कराने के नाम पर 1.50 लाख रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने 26 अक्टूबर को दो बार में कुल 74 हजार 250 रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर किए। इनमें एक भुगतान उनके खाते से और दूसरा उनकी पत्नी के खाते से किया गया। रकम मिलते ही ग्रुप से किया बाहर रकम प्राप्त होने के बाद आरोपितों ने पीड़ित से संपर्क करना बंद कर दिया और उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से भी बाहर कर दिया। पीड़ित के मुताबिक इस पूरे मामले में उनसे कुल 2,37,140 रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगी के ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन से जुड़े विवरणों की जांच की जा रही है।

Sep 23, 2026 Read

शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी! कसडोल पुलिस की कार्रवाई, शराबी चालक पर ₹10,000 का जुर्माना

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर  बलौदाबाजार: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए कसडोल पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए एक चालक के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की गई है। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी चालक पर ₹10,000 का भारी-भरकम आर्थिक दंड लगाया गया है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान धराया चालक मिली जानकारी के अनुसार, कसडोल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रमुख चौराहे पर पुलिस टीम द्वारा वाहनों की रुटीन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक वाहन चालक को संदेहास्पद हालत में वाहन चलाते हुए रोका गया। ब्रेथ एनालाइजर (Breath Analyzer) से जांच करने पर चालक के अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

Sep 22, 2026 Read

दुर्ग में म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, 63 मामले दर्ज और 227 गिरफ्तारियां

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार मजदूर, चायवाले और इलेक्ट्रिशियन के नाम पर फर्जी फर्में, म्यूल अकाउंट्स से करोड़ों का कारोबार; 1668 बैंक खाते जांच के दायरे में दुर्ग। जिले में म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन का मामला सामने आया है। उपलब्ध 7 अगस्त 2026 तक के FIR रिकॉर्ड के अनुसार दुर्ग जिले में म्यूल अकाउंट से जुड़े 63 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों की जांच के दौरान 1668 बैंक खातों का पता चला है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इन मामलों में अब तक 227 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 30 एजेंट भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं। इस तरह गिरफ्तार लोगों और एजेंटों को मिलाकर कार्रवाई का आंकड़ा 257 तक पहुंचता है। मजदूर और छोटे कामगारों के नाम पर फर्जी फर्में जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर दिहाड़ी मजदूर, चाय बेचने वाले, इलेक्ट्रिशियन और अन्य छोटे कामगारों के नाम पर फर्में और बैंक खाते खोले गए। इन खातों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर संदिग्ध लेनदेन के लिए किए जाने की बात जांच में सामने आई है। म्यूल अकाउंट सामान्यतः ऐसे बैंक खाते होते हैं जिनका इस्तेमाल किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क द्वारा धन के लेनदेन के लिए किया जाता है। ऐसे खातों का उपयोग साइबर अपराध और अन्य वित्तीय धोखाधड़ी में भी किया जा सकता है। इन बैंकों के खाते जांच के दायरे में दुर्ग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में कई बैंकों के खाते शामिल हैं। उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार प्रमुख मामलों में— - सुपेला थाना – Bandhan Bank: 172 खाते - छावनी थाना – IDBI Bank: 171 खाते - पुरानी भिलाई – Bank of Maharashtra: 164 खाते - भिलाई नगर – PNB: 130 खाते - भिलाई भट्ठी – SBI: 108 खाते - दुर्ग थाना – Indian Overseas Bank: 106 खाते इनके अलावा भी अन्य बैंक खातों को जांच में शामिल किया गया है। एजेंटों की भूमिका भी जांच के घेरे में पुलिस की जांच में बैंक खाते उपलब्ध कराने या इस नेटवर्क में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले 30 एजेंटों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों के जरिए रकम कहां से आई और किन-किन खातों में ट्रांसफर की गई। म्यूल अकाउंट से जुड़े मामलों की जांच में पुलिस द्वारा बैंक लेनदेन, खाताधारकों, फर्मों और एजेंटों के बीच संबंधों की जानकारी जुटाई जा रही है। आगे की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और वित्तीय लेनदेन का खुलासा होने की संभावना है।

Sep 22, 2026 Read

भिलाई में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, सूर्या रेजिडेंसी का मकान सील

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार सूर्यकांत तिवारी से संबंधित बताई जा रही संपत्ति पर कार्रवाई, तहसीलदार और पुलिस बल भी रहा मौजूद भिलाई। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी मामले से जुड़े कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से संबंधित बताई जा रही संपत्ति पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेजिडेंसी में एक मकान को सील कर उसका कब्जा अपने नियंत्रण में लिया। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक कार्रवाई बेनामी संपत्ति से जुड़े मामले में की गई। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, राजस्व अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। विभागीय टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई पूरी की। ढोल बजाकर कराई गई मुनादी, पढ़ा गया नोटिस आयकर विभाग की टीम के पहुंचने के बाद मौके पर ढोल बजाकर मुनादी कराई गई। इसके बाद संबंधित नोटिस पढ़कर सुनाया गया और मकान को सील करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। संपत्ति मनीष उपाध्याय के नाम होने का उल्लेख मीडिया रिपोर्टों में संबंधित संपत्ति को मनीष उपाध्याय के नाम दर्ज बताया गया है। इस संपत्ति को लेकर जांच एजेंसियों के दस्तावेजों में सूर्यकांत तिवारी से कथित वित्तीय संबंधों और लेनदेन की जांच का उल्लेख सामने आया है। हालांकि, संपत्ति के स्वामित्व और उसके बेनामी होने से जुड़े अंतिम निष्कर्ष संबंधित कानूनी प्रक्रिया और सक्षम प्राधिकारी के निर्णय के अधीन हैं। कोयला लेवी मामले से जुड़ा है प्रकरण सूर्यकांत तिवारी का नाम छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी मामले की जांच में सामने आया है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय और अन्य जांच एजेंसियां पहले भी कार्रवाई कर चुकी हैं। सूर्या रेजिडेंसी की संपत्ति से जुड़े पुराने जांच दस्तावेजों में भी वित्तीय लेनदेन और संपत्ति के वास्तविक स्वामित्व को लेकर जांच का उल्लेख मिलता रहा है। आयकर विभाग की ताजा कार्रवाई के बाद सूर्या रेजिडेंसी की यह संपत्ति एक बार फिर चर्चा में है। विभाग की कार्रवाई को संपत्ति और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच की आगे की प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। नोट: संपत्ति को “बेनामी” बताए जाने संबंधी बात जांच एजेंसियों की कार्रवाई/दस्तावेजों के संदर्भ में है; अंतिम कानूनी स्थिति सक्षम प्राधिकारी या न्यायालय की प्रक्रिया पर निर्भर करेगी।

Sep 22, 2026 Read

दूसरे गांव पहुंचकर युवक ने खुद को किया घायल, सड़क पर घूमता रहा; परिजनों ने बताई यह वजह

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार बालोद के बेलोदी गांव की घटना, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; मामले की जांच जारी बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। सनौद थाना क्षेत्र के बेलोदी गांव में एक युवक ने कथित तौर पर धारदार कृषि उपकरण से अपनी गर्दन पर चोट पहुंचा ली। इसके बाद वह घायल अवस्था में गांव में घूमता रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायल युवक की पहचान नरेंद्र रावटे, पिता बालचंद रावटे, निवासी भेड़ियानवागांव के रूप में हुई है। दूसरे गांव पहुंचकर खुद को किया घायल बताया जा रहा है कि नरेंद्र सुबह अपने घर से निकला था। इसके बाद वह बेलोदी गांव पहुंचा, जहां उसने कथित तौर पर हसिए से अपनी गर्दन पर चोट पहुंचाई। घायल होने के बाद वह खून से लथपथ हालत में गांव में घूमता रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। परिजनों ने कही यह बात परिजनों के अनुसार नरेंद्र पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। परिजनों का दावा है कि वह लगातार यह कह रहा था कि कोई उसे मारने के लिए आने वाला है। हालांकि, युवक ने खुद को इस तरह घायल क्यों किया, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।   पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के बयान तथा अन्य परिस्थितियों के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Sep 22, 2026 Read

बिलासपुर के कोनी में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़ाया; ₹4.81 लाख का मशरूका बरामद

बिलासपुर के कोनी में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़ाया; ₹4.81 लाख का मशरूका बरामद बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में लगातार सूने मकानों के ताले चटकाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी की तीन बड़ी वारदातों को सुलझाते हुए गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि उनके साथ शामिल एक नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने शत-प्रतिशत मशरूका—जिसमें लगभग 1.2 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना, दो बाइक और नगदी सहित कुल ₹4,81,488 का माल बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज से खुला राज कोनी क्षेत्र में बीते 18 अगस्त, 10 सितंबर और 15 सितंबर को अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में घरों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी पार कर दी थी। प्रार्थियों की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर सबसे पहले एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर सिलसिलेवार चोरियां कबूल कर लीं। पूछताछ के बाद तीनों साथी दबोचे गए नाबालिग से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने ग्राम घुटकू निवासी तीन युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा:  * राहुल यादव (22 वर्ष), पिता दिनेश यादव (महामाया पारा)  * भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया (20 वर्ष), पिता स्व. इतवारी वर्मा (बस स्टैंड के पास)  * राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव (28 वर्ष), पिता सरजू प्रसाद यादव (गोदामपारा) कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने सब्बल से ताला तोड़कर घरों में घुसने और नकदी-जेवर समेटने की बात स्वीकार की। बरामद सामान  * चांदी के आभूषण: 1 किलो 190 ग्राम  * सोने के आभूषण: 12 ग्राम  * वाहन: 02 नग मोटरसाइकिल  * मोबाइल फोन: 01 नग (ओप्पो)  * नगदी: ₹6,700/-  * घटना में प्रयुक्त औजार: 01 लोहे का सब्बल पुलिस ने तीनों बालिग आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। शत-प्रतिशत बरामदगी और त्वरित खुलासे से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Sep 22, 2026 Read