Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

युवती पर एसिड अटैक: 08 घंटे में आरोपियों का पर्दाफाश, प्रेमी निकला मास्टरमाइंड

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्...

MANOJ@HAMARPRADESHCG • Oct 07, 2026

More Stories

बीजापुर में लाल सलाम के नाम से धमकी भरा पत्र, सरपंच समेत 3 ग्रामीणों को दी धमकी, इलाके में दहशत

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़  बीजापुर में लाल सलाम के नाम से धमकी भरा पत्र, सरपंच समेत 3 ग्रामीणों को दी धमकी, इलाके में दहशत बीजापुर / मुर्दोंडा-बासागुड़ा मार्ग / बीजापुर जिले से एक बार फिर लाल सलाम के नाम पर धमकी भरा पत्र सामने आने से इलाके में दहशत फैल गई है। मुर्दोंडा-बासागुड़ा मार्ग पर मिले इस पत्र में सरपंच समेत तीन ग्रामीणों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार गाय गोठान के सामने स्कूल निर्माण का विरोध करते हुए यह पत्र फेंका गया है। पत्र में स्पष्ट लिखा है कि गोठान के सामने स्कूल नहीं बनाना है। तीन ग्रामीणों के नाम लिखकर धमकीधमकी भरे पत्र में तीन ग्रामीणों के नाम का उल्लेख है —1.  *सरपंच नारायण काका2.  *कचलम नारायण3.  *जयमूर्ति चापड़ी पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि सुधार नहीं किया गया तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। असामाजिक तत्वों की हरकत की आशंकागौर करने वाली बात यह है कि पत्र में केवल 'लाल सलाम' लिखा हुआ है, कहीं भी माओवादी संगठन का नाम या उनका लेटर हेड नहीं है। जिस तरह से अक्षरों में यह पत्र लिखा गया है, उससे यह असामाजिक तत्वों की हरकत लग रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इन तीनों ग्रामीणों को पहले भी प्रताड़ित किया जा चुका है। 31 मार्च के बाद माओवादियों के खात्मे की बात के बाद इस तरह के पर्चे से दहशत फैलाने की मंशा से कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पुलिस जांच में होगा खुलासाफिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस पत्र पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस को सूचना मिली है या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि यह पत्र वास्तव में किसने लिखा है।

Oct 07, 2026 Read

स्लीपर बस में 245 किलो गांजा जब्त, बस मालिक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

स्लीपर बस में 245 किलो गांजा जब्त, बस मालिक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्लीपर बस से 245 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्लीपर बस को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार गांजे की खेप उड़ीसा के मलकानगिरी से पेंड्रा लाई जा रही थी। इसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और कोरबा क्षेत्र में सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई में गांजा और स्लीपर बस समेत जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये बताई गई है। इनमें स्लीपर बस की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। मामले में बस मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एसपी मनोज खिलारी के निर्देशन में पेंड्रा थाना पुलिस द्वारा कोटमी क्षेत्र में की गई। ✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़रिपोर्टर: आवास कैवर्तगौरेला-पेंड्रा-मरवाही hamarpradeshcg.com

Oct 07, 2026 Read

उड़ियापाल में कागजों पर बना मुक्तिधाम शेड, जमीन पर नहीं मिला निर्माण, 1 लाख का भुगतान, जांच की मांग

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़  उड़ियापाल में कागजों पर बना मुक्तिधाम शेड, जमीन पर नहीं मिला निर्माण, 1 लाख का भुगतान, जांच की मांग बकावंड (बस्तर)  जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत उड़ियापाल में 15वें वित्त आयोग की राशि से बड़ा गोलमाल सामने आया है। कागजों में मुक्तिधाम शेड का निर्माण दिखाकर एक लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया, लेकिन मौके पर शेड का नामोनिशान तक नहीं है। सरकारी रिकॉर्ड में भुगतान दर्ज, मौके पर कुछ नहींई-ग्राम स्वराज पोर्टल के व्यय विवरण के अनुसार वाउचर क्रमांक XVFC/2024-25/P/11, दिनांक 08/10/2024 को MUKHTI DHAM SEAD NIRMAN KARYA KA RASHI BHUGTAN के नाम पर ₹1,00,000.00 का भुगतान दर्ज है। Scheme - XV Finance Commission Basic Grant (untied) से यह राशि निकाली गई है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जिस निर्माण के नाम पर राशि निकाली गई, वह जमीन पर कहीं दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों ने जब सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी, तो पंचायत की ओर से कथित तौर पर ऐसे किसी कार्य से ही इनकार कर दिया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि काम हुआ था तो RTI में जानकारी क्यों नहीं दी गई, और यदि काम नहीं हुआ तो सरकारी खाते से भुगतान किस आधार पर दर्ज हुआ? 2 साल से जांच की मांगग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से वे पंचायत में 15वें वित्त आयोग सहित अन्य मदों से हुए सभी कार्यों की जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि अनियमितता साबित होती है तो जिम्मेदारों से राशि की वसूली के साथ-साथ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आदिवासी समाज के युवा जिला अध्यक्ष लखेश्वर कश्यप ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अब सबकी निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। *पूर्व सरपंच-सचिव पर आरोप*ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच और तत्कालीन सचिव की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि भुगतान से जुड़े बिल, वाउचर, बैंक अभिलेख, संबंधित विक्रेता और कार्य पूर्णता दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ मौके का भौतिक सत्यापन कराया जाना चाहिए।

Oct 07, 2026 Read

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   कोंडागांव। नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में कोंडागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।   पुलिस के अनुसार, ग्राम बालासार निवासी प्रार्थी ने थाना कोंडागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पटेलपारा, बालासार निवासी पवन कोर्राम (20 वर्ष) उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।   रिपोर्ट के आधार पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 312/2026 दर्ज कर संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।   पुलिस ने घर से आरोपी को पकड़ा   मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (भापुसे) ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा एवं एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।   पुलिस टीम ने पतासाजी करते हुए आरोपी को उसके घर से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी पवन कोर्राम को 06 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।   पुलिस टीम की भूमिका   कार्रवाई में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा ग्वाल, आरक्षक बुधराम कोर्राम, राजेश मरकाम एवं महिला आरक्षक नेमा ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।   महिला एवं बाल अपराधों पर पुलिस की सख्ती   कोंडागांव पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर और संवेदनशील है। ऐसे मामलों में सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।    

Oct 07, 2026 Read

बीजापुर PMGSY में 45 करोड़ के फर्जी भुगतान का बड़ा खुलासा, 4 सस्पेंड, 24 को नोटिस

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर  बीजापुर PMGSY में 45 करोड़ के फर्जी भुगतान का बड़ा खुलासा, 4 सस्पेंड, 24 को नोटिस बीजापुर (छत्तीसगढ़) 07 अक्टूबर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बीजापुर जिले में बड़ा घोटाला सामने आया है। 2018-19 में स्वीकृत 24 सड़कों के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के नाम पर करीब 45 करोड़ रुपये का अधिक और फर्जी भुगतान करने का मामला उजागर हुआ है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक सड़क योजना के तहत जिले में सड़क निर्माण का कार्य किया गया था। बिल भुगतान के दौरान माप पुस्तिका (MB), मूल्यांकन और पोर्टल में एंट्री में गड़बड़ी कर नियम से ज्यादा राशि ठेकेदारों को दे दी गई। प्रारंभिक जांच में करीब 45 करोड़ के अतिरिक्त भुगतान की बात सामने आई है। मामला सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय जांच और बड़ी कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच शुरू की गई है। जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही और मिलीभगत पाए जाने पर तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन अभियंता सुरेश कुमार नागेश, प्रभारी सहायक अभियंता सुरेश कुमार बांदे, उप अभियंता सत्यनंद और एक अन्य कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा 24 संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों और ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनसे 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है कि क्यों न अधिक भुगतान की वसूली और FIR की कार्रवाई की जाए। *15 ठेकेदार रडार पर*विभागीय सूत्रों के अनुसार 2018-19 की 24 सड़कों से जुड़े दस्तावेज, माप पुस्तिका, भुगतान अभिलेख और ऑनलाइन पोर्टल की प्रविष्टियों का मिलान किया जा रहा है। जांच अब 15 बड़े ठेकेदारों तक पहुंच गई है, जिन्हें यह अतिरिक्त राशि दी गई थी। अब आगे क्या? विभाग ने संबंधित ठेकेदारों से अतिरिक्त भुगतान की गई राशि वापस जमा करने को कहा है। राशि जमा न करने पर एफआईआर और ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी है। वहीं निलंबित अधिकारियों के खिलाफ आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद बीजापुर में PMGSY के कामों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं, साथ ही शासन ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी

Oct 07, 2026 Read

बालोद एसिड अटैक: आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय भीड़ ने पीटा, चेहरे पर पोती कालिख

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    बालोद। बालोद में 22 वर्षीय छात्रा पर हुए एसिड अटैक के मामले में गिरफ्तार आरोपी यश सोनकर और उसके साथी करण कुंजाम को मंगलवार को जिला न्यायालय में पेशी के लिए ले जाते समय आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया। लोगों ने दोनों आरोपियों के साथ मारपीट की और उनके चेहरों पर कालिख पोत दी। भीड़ ने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।   पुलिस दोनों आरोपियों को सुरक्षा के बीच थाने से न्यायालय तक पैदल लेकर जा रही थी। घड़ी चौक के पास भीड़ ने आरोपियों को देखते ही विरोध शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर न्यायालय पहुंचाया। न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेल भेजते समय दोनों आरोपियों को हेलमेट पहनाकर पुलिस वाहन तक ले जाया गया।   वकीलों ने पैरवी से किया इनकार   मामले को लेकर जिले के वकीलों में भी आक्रोश देखा गया। जानकारी के अनुसार, वकीलों ने आरोपियों की पैरवी करने से इनकार कर दिया है।   दूसरे युवक से बातचीत से नाराज था आरोपी   पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा और मुख्य आरोपी यश सोनकर एक ही ई-लाइब्रेरी में पढ़ते थे और करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते थे। छात्रा की किसी दूसरे युवक से बातचीत को लेकर यश नाराज रहता था। आरोप है कि इसी कारण उसने अपने स्कूल के दोस्त और बीजापुर जिले के भैरमगढ़ निवासी करण कुंजाम के साथ मिलकर करीब तीन महीने पहले एसिड अटैक की साजिश रची।   पुलिस के मुताबिक, करण को 26 सितंबर को भैरमगढ़ से बालोद बुलाया गया था। दोनों ने अगले दिन दुर्ग से एसिड खरीदा और गणेश झांकी के दौरान छात्रा पर हमला करने की योजना बनाई थी। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण उन्होंने उस समय हमला नहीं किया।   लाइब्रेरी से लौटते समय छात्रा पर फेंका एसिड   पांच अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रा लाइब्रेरी से घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंचाई कॉलोनी के पास करण ने कथित तौर पर उस पर एसिड फेंक दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई।   पुलिस के अनुसार, छात्रा के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसकी दायीं आंख की रोशनी चली गई। उसका एक हाथ भी झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला मामला   घटना के बाद करण मौके से फरार होकर तांदुला डैम की ओर चला गया। एसडीओपी विनय साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।   संदेह के आधार पर यश सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में कथित साजिश का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने करण की तलाश शुरू की और उसे कोंडागांव से गिरफ्तार कर लिया।   घटनास्थल पर कराया गया वारदात का रिक्रिएशन   मंगलवार को पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। पुलिस के अनुसार, करण से वारदात का रिक्रिएशन कराया गया। उसने पुलिस को बताया कि छात्रा पर किस तरह एसिड फेंका गया और वारदात के बाद वह किस रास्ते से फरार हुआ।   मामले में पुलिस की जांच जारी है।    

Oct 07, 2026 Read

होटल के बाथरूम में छिपा था स्पाई कैमरा, युवती की नजर पड़ी तो मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   दुर्ग। भिलाई के सिविक सेंटर स्थित होटल हरिराज के बाथरूम में कथित तौर पर स्पाई कैमरा मिलने का मामला सामने आया है। होटल में ठहरी एक युवती ने बाथरूम का इस्तेमाल करने के दौरान टाइल्स में बने दो छेद के बीच कैमरे जैसी संदिग्ध वस्तु देखी। युवती ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम की जांच की, जहां संदिग्ध कैमरा मिलने की बात सामने आई।   बताया जा रहा है कि मामला करीब एक सप्ताह पुराना है। युवती की सूचना के बाद पुलिस टीम होटल पहुंची और उस स्थान की जांच की, जहां संदिग्ध वस्तु दिखाई दी थी। घटना सामने आने के बाद होटल प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया।   सीसीटीवी फुटेज की जांच में स्टाफ पर संदेह   होटल संचालक की ओर से दावा किया गया है कि बाथरूम में कैमरा लगाने की घटना में होटल का ही एक स्टाफ सदस्य शामिल हो सकता है। संचालक के मुताबिक होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के दौरान एक कर्मचारी की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। इसके आधार पर उसके संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई है।   हालांकि, पुलिस ने अभी संबंधित कर्मचारी को आधिकारिक तौर पर आरोपी घोषित नहीं किया है। पुलिस होटल में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की जानकारी जुटाकर उनसे पूछताछ कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।   एक स्टाफ के फरार होने की जानकारी, तलाश में जुटी पुलिस   जांच के दौरान संबंधित कर्मचारी के फरार होने की बात भी सामने आई है। होटल संचालक ने पुलिस को कर्मचारी का आधार कार्ड, फोटो और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है। इन्हीं जानकारियों के आधार पर पुलिस उसकी तलाश और संभावित लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।   कैमरा किसने लगाया, जांच के बाद होगा खुलासा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कैमरा बाथरूम में कैसे पहुंचा, उसे किसने लगाया और इसका उद्देश्य क्या था, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।   पुलिस द्वारा होटल स्टाफ से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में जिम्मेदार व्यक्ति और घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

Oct 06, 2026 Read

बारसूर जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप ध्वस्त, AK-47, INSAS, BGL लांचर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर  बारसूर जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप ध्वस्त, AK-47, INSAS, BGL लांचर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद दंतेवाड़ा  दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार, बुरदूम, तोड़मा और कोहकाबेड़ा के घने जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखा गया बड़ा डंप बरामद किया गया। एसपी दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि सरेंडर नक्सलियों से मिली सूचना पर 5 अक्टूबर 2026 को संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया था, 6 अक्टूबर सुबह 6:30 बजे कोहकाबेड़ा-बुरदूम के बीच यह डंप मिला। बरामदगी —- हथियार: 1 AK-47, 1 INSAS रायफल, 1 BGL लांचर, 1 .315 बोर बंदूक, 6 भरमार बंदूकें- कारतूस: 9 BGL सेल, AK-47 के 23 राउंड + मैगजीन, 5 BGL राउंड, INSAS मैगजीन- विस्फोटक: 2 टिफिन बम, 8 कुकर बम, 2 तीर बम, 20 मीटर कोडेक्स वायर, 24 पिस्टन रॉड स्प्रिंग, डेटोनेटर वायर, मल्टीमीटर- अन्य: 20 वॉकी-टॉकी सेट, 2 जोड़ी नक्सली वर्दी, 1 इन्वर्टर, 2 कार इन्वर्टर एसपी ने कहा नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है, आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर दुर्गम इलाकों में लगातार सर्चिंग की जा रही है। आसपास के जंगलों में भी सर्चिंग जारी है। --

Oct 06, 2026 Read

किरंदुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.4 किलो गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़  किरंदुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.4 किलो गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में किरंदुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार खुंटे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी किरंदुल अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 6 अक्टूबर 2026 को थाना किरंदुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शंकर घोष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, बंगाली कैम्प, राधाकृष्ण मंदिर के पास किरंदुल, अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से अवैध रूप से गांजा रखा है। सूचना पर थाना प्रभारी संजय यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक हेम शंकर गुनेन्द्र के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक बोरी में 8 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,20,000 बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी शंकर घोष पिता नंद लाल घोष, उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार कर धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। दंतेवाड़ा पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Oct 06, 2026 Read

थाना : फ्रेजरपुर (परपा) न्यायालय से जारी स्थायी वारंटी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़  थाना : फ्रेजरपुर (परपा) न्यायालय से जारी स्थायी वारंटी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों एवं वारंटियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना फ्रेजरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध क्र. 264/2022 धारा 342, 376 AB, 506 भादवि एवं 04/06 पॉक्सो एक्ट के तहत माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट पर फरार आरोपी को पकड़ने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री लक्ष्मण पोटाई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्र.उ.नि. निर्मला सिदार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। नाम वारंटी :- रजत बोस पिता खिरौद बोस उम्र 19 वर्ष जाति बंगाली निवासी कोतवापारा शिवानंद आश्रम के पास नेगीगुड़ा जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.) कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका :-थाना प्रभारी प्र.उ.नि. निर्मला सिदार, स.उ.नि. अजीत सिंह, प्र.आर. 594 शत्रुघ्न घर दीवान, प्र.आर. 1257 खेदू राम ठाकुर, प्र.आर. 662 लवण पानीग्राही, आर. महेन्द्र कोमरे, रोहित नेताम, सोमा कवासी।

Oct 06, 2026 Read

बालोद में युवती पर एसिड अटैक का खुलासा: 8 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, कथित प्रेमी ने रची थी साजिश

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, युवती के किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध होने और शादी के लिए तैयार नहीं होने से नाराज यश कुमार ने करीब तीन महीने पहले ही एसिड अटैक की साजिश रची थी।   लाइब्रेरी से घर लौटते समय किया हमला   जानकारी के मुताबिक, सोमवार को युवती रोज की तरह लाइब्रेरी से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद युवती को तत्काल जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया।   वारदात के बाद आरोपी तांदुला डैम की ओर भाग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में तत्काल सर्च अभियान शुरू किया गया।   CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज   उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटनास्थल सहित शहर के अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का संदेह युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर पर गया।   पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान यश ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने के लिए अलग-अलग कहानियां बताईं। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने युवती से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि युवती का किसी अन्य से अफेयर था और वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी, जिससे वह नाराज था।   तीन महीने पहले बनाई थी साजिश   पुलिस के अनुसार, यश ने करीब तीन महीने पहले अपने स्कूल फ्रेंड करण कुंजाम, निवासी भैरमगढ़, जिला बीजापुर के साथ मिलकर युवती पर एसिड फेंकने की योजना बनाई थी।   यश के कहने पर करण 26 सितंबर को बालोद पहुंचा। दोनों ने 27 सितंबर को एसिड खरीदा और गणेश झांकी के दौरान युवती पर हमला करने की योजना बनाई थी। हालांकि, उस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके।   5 अक्टूबर को दिया वारदात को अंजाम   इसके बाद 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे, जब युवती लाइब्रेरी से घर लौट रही थी, तभी यश के कहने पर करण कुंजाम ने उस पर एसिड फेंक दिया।   वारदात के बाद करण मौके से भागकर तांदुला बांध पहुंचा। वहां से लिफ्ट लेकर वह झलमला और मरकाटोला होते हुए चारामा पहुंचा। इधर, यश के अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने करण की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने उसे कोंडागांव से हिरासत में लिया।   एसिड और घटना के समय पहने कपड़े जब्त   पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया एसिड और वारदात के समय पहने गए कपड़े जब्त कर लिए हैं।   दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।   गिरफ्तार आरोपी   1. यश कुमार सोनकर, पिता ईश्वर लाल सोनकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम नेवारिकला, वार्ड नंबर 11, जिला बालोद। 2. करण कुंजाम, पिता दिनेश कुंजाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 15, भैरमगढ़, थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर।   संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें   बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं और युवतियों का पीछा करने, धमकी देने या परेशान करने जैसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें। ऐसी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।   एसिड बेचने वाले पर भी होगी कार्रवाई एसपी किरण गंगाराम चव्हाण ने बताया कि मामले में इस्तेमाल किया गया एसिड दुर्ग से खरीदा गया था। एसिड कहां से खरीदा गया और किसने बेचा, इसकी भी जांच की जा रही है। एसिड बेचने वाले के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।   एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी बीजापुर में रहकर पढ़ाई करते थे और इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। इसी दोस्ती का हवाला देकर करण को घटना में शामिल किया गया।   इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, थाना प्रभारी गुरुर निरीक्षक मुकेश सिंह, साइबर प्रभारी धरम भुआर्य, आरक्षक संजय सोनी सहित कोतवाली बालोद थाना स्टाफ और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Oct 06, 2026 Read

जगदलपुर में ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश: महाराष्ट्र के 5 शातिर चोर गिरफ्तार

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़   जगदलपुर में ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश: महाराष्ट्र के 5 शातिर चोर गिरफ्तार जगदलपुर। शहर के एक ज्वेलरी शॉप में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के आभूषण पार करने वाले महाराष्ट्र के गिरोह को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 हजार रुपये नकद और 5 मोबाइल फोन सहित कुल 50 हजार का मशरूका बरामद किया है। कैसे दिया था वारदात को अंजाम?23 अगस्त 2026 को दो महिलाएं और दो पुरुष ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे। भीड़ ज्यादा होने का फायदा उठाकर महिलाओं ने काउंटर पर रखे सोने के सुई-धागा (कान के) आभूषण चुपके से चोरी कर आपस में पास कर दिए और दुकान से निकल गईं। शाम को दुकान बंद करते वक्त जब वजन किया तो करीब 11.500 ग्राम सोना कम निकला। दुकानदार ने तुरंत CCTV चेक किया और कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाई। CCTV और साइबर सेल से फंसे चोरकोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने CCTV फुटेज और तस्वीरों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया। लोकेशन महाराष्ट्र के सोलापुर, पुणे और मुंबई में मिली। घेराबंदी कर सभी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि चोरी के आभूषण बेचकर पैसा आपस में बांट लिया था। गिरफ्तार आरोपी:1. पृथ्वीराज चौहान (60)2. रेखा चौहान (50)3. चेतन भाटी (50)4. संदीप गौड़ (35)5. जयश्री शैलके (62) - सभी निवासी महाराष्ट्र पुलिस ने पांचों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम: यह कार्रवाई SP शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में ASP सुखनंदन राठौर, CSP सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना प्रभारी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की।

Oct 06, 2026 Read