नवरात्रि में हुड़दंग और अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का छापा, 9 लोग गिरफ्तार!
रिपोर्टर अमित कुमार<extra_id_1> हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ समाचार नवरà¤...
More Stories
रायपुर के खरोरा में जंगल में चल रहा था जुआ का अड्डा, 13 जुआरी गिरफ्तार 11 लाख का मशरूका जब्त, मुख्य सरगना पूर्व उपसरपंच फरार
रिपोर्टर अमित कुमार<extra_id_1> हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ समाचार रायपुर के खरोरा में जंगल में चल रहा था जुआ का अड्डा, 13 जुआरी गिरफ्तार<extra_id_1> 11 लाख का मशरूका जब्त, मुख्य सरगना पूर्व उपसरपंच फरार रायपुर, 12 अक्टूबर 2026। खरोरा थाना क्षेत्र के सारागांव में जंगल के भीतर इमरजेंसी लाइट लगाकर चल रहे जुआ के फड़ पर रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी दबिश दी। पुलिस ने मौके से 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य सरगना उमेश साहू फरार है। फरार आरोपी सारागांव का पूर्व उप सरपंच बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से 3,48,820 रुपये नगद, ताश की गड्डियां, 12 वोल्ट की बैटरी, कन्वर्टर, लाइट स्टैंड, एक वेन्यू कार CG04 NP 2696, 7 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी जब्त की है। कुल जब्त मशरूका 11,53,820 रुपये आंका गया है। गिरफ्तार जुआरी रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार सहित कई जिलों के निवासी हैं। आरोपियों में गोलू यादव, कौशल साहू असल राजा, डिगेश्वर वर्मा, मूलचंद साहू, शत्रुहन वर्मा, नारायण चंद्राकर, दीपक दास मानिकपुरी, अभय सिंह, राजू सोनी, भाव सिंग, एस राज निषाद, खिलेश्वर वर्मा शामिल हैं। खरोरा थाने में जुआ एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर फरार सरगना की तलाश शुरू कर दी गई है।
पिथौरा: तेंदूकोना में ₹5.59 लाख की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार।
पिथौरा: तेंदूकोना में ₹5.59 लाख की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 12/10/2026 देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर पिथौरा। तेंदूकोना में ₹5.59 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने सूने मकान में घुसकर आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी किया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और संदेहियों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर उनके कब्जे से चोरी की संपत्ति, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बिहार, एक दिल्ली और एक महासमुंद जिले का निवासी है।पुलिस भर्ती देखें तेंदूकोना चोरी का सामान बिहार, दिल्ली और महासमुंद के आरोपियों से आभूषण, नकदी, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद।चार आरोपी गिरफ्तारआरोपियों से हुआ बरामद,,तेंदूकोना चोरी का सामान बिहार, दिल्ली और महासमुंद के आरोपियों से आभूषण, नकदी, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद।पुलिस के अनुसार, शिवप्रताप सिंह, निवासी तेंदूकोना, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 अगस्त 2026 को उनके सूने मकान में अज्ञात आरोपियों ने प्रवेश कर सोने-चांदी जैसे धातु के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत ₹5,59,500 बताई गई। शिकायत पर थाना तेंदूकोना में अपराध क्रमांक 91/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) और 305(a) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की और तकनीकी तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई।पुलिस भर्ती देखें चार आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने इस मामले में सैयद मोहम्मद मुजाहिद (28 वर्ष), निवासी बेगूसराय, बिहार; महबूब खान (26 वर्ष), निवासी नई दिल्ली; सागर चंद्र कुर्रे (36 वर्ष), निवासी छिंदौली, थाना पटेवा, जिला महासमुंद; और सुजीत कुमार (30 वर्ष), निवासी बेगूसराय, बिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हुआ बरामद,,सैयद मोहम्मद मुजाहिद: आभूषण, एक टच स्क्रीन मोबाइल और ₹10,000 नकद।महबूब खान: सोने जैसे रंग की दो अंगूठियां, चांदी जैसे रंग की नौ अंगूठियां, तीन सिक्के, 20 बिछिया और पांच पायल।सागर चंद्र कुर्रे: कान के टॉप्स, पायल, अंगूठियां, रानीहार, एक मोबाइल, ₹10,000 नकद और करीब ₹15,000 कीमत की प्लेटिना मोटरसाइकिल।सुजीत कुमार: एक टच स्क्रीन मोबाइल।पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, चोरी गई संपत्ति की शिनाख्ती, शेष सामान की बरामदगी और मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच जारी है।
महासमुंद: बिरबिरा डबल मर्डर केस का खुलासा, मां की मौत का बदला लेने के शक में बुजुर्ग दंपति की हत्या।
महासमुंद: बिरबिरा डबल मर्डर केस का खुलासा, मां की मौत का बदला लेने के शक में बुजुर्ग दंपति की हत्या। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 12/10/2026 महासमुंद। आरंग डबल मर्डर केस में रायपुर ग्रामीण पुलिस ने ग्राम बिरबिरा में हुए बुजुर्ग दंपति के दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक को शक था कि करीब एक साल पहले उसकी मां की मौत के पीछे मृतक दंपति का जादू-टोना है। इसी रंजिश के चलते उसने कथित तौर पर दंपति की हत्या कर घर से सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथियार और लूटे गए जेवर बरामद करने का दावा किया है। बिरबिरा गांव में 48 घंटे के भीतर दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; हथियार और जेवर बरामद।पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 को ग्राम बिरबिरा के सरपंच चम्मन लाल साहू ने थाना आरंग में सूचना दी कि गांव निवासी सदाशी साहू और उनकी पत्नी आसबती साहू की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में अपराध क्रमांक 481/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने बिरबिरा गांव के ही 22 वर्षीय प्रमोद उर्फ रॉकी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने हत्या और लूट की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपी को संदेह था कि दंपति ने जादू-टोना कर उसकी मां की मौत कराई थी। इसके अलावा उसे जानकारी थी कि दंपति के पास जमीन है और आसबती साहू सोने-चांदी के आभूषण पहनती थीं। पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे आरोपी कुल्हाड़ी और हंसिया लेकर दंपति के घर पहुंचा। उसने अलग-अलग कमरों में सो रहे सदाशी साहू और आसबती साहू पर धारदार हथियारों से हमला किया। इसके बाद महिला के शरीर से चांदी का कमरबंध, माला, अंगूठी, बिछिया और अन्य आभूषण सहित सोने-चांदी के जेवर ले गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल्हाड़ी, हंसिया, खून से सनी जींस-पैंट और लूटे गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में जादू-टोने से संबंधित आरोपों के आधार पर छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। देवराम चौहानब्लॉक रिपोर्टर
थाना छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
हमर प्रदेश सीजी न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद थाना छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार गरियाबंद: जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने हेतु SP गरियाबंद के निर्देशन में चलाए जा रहे नया सवेरा अभियान के तहत थाना छुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छत्तरमई में एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से आरोपी तामसिंग सोरी पिता तहसील सोरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम छत्तरमई, थाना छुरा के कब्जे से कुल 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 1,200 रुपये बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना छुरा में अपराध क्रमांक 204/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
बिलासपुर में थाना कोटा, रतनपुर, बिल्हा, पचपेड़ी चाकी बेलगहना एवं अन्य जिला कोरबा थाना पाली में दिन में देहांत क्षेत्र में चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला बिलासपुर में थाना कोटा, रतनपुर, बिल्हा, पचपेड़ी चाकी बेलगहना एवं अन्य जिला कोरबा थाना पाली में दिन में देहांत क्षेत्र में चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार एसीयू बिलासपुर एवं थाना कोटा की सयुक्त कार्रवाई 'आदतन आरोपियों के खिलाफ पूर्व में जिला जांजगीर में 19 एपिसोड दर्ज आरोपियों के कब्जे से कुल 10 प्रकरणों में सोने एवं चांदी के आभूषणों के साथ धोखाधड़ी राशि बरामद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इंस्पेक्टर तक पहुंची पुलिस जप्त मशरूका - 01. 01 सफेद रंग की क्रेटा कार कीमती 10,00,000 रूपयें 02 01 बुलेट मोटर साइकिल की कीमत 1,50,000 रुपये है 03. होंडा एस पी साईन मोटर साइकिल 1,00,000 रुपये 04'. 10 जोड़ी चांदी का पायल , 01 नाग सोने का मंगल सूत्र , 05 नाग सोने का पत्ती लाकेट , 05 सोने का पांच दाना, 04 नाग चांदी का अगुंठी , 01 जोड़ी सोने का टैप्स, 02 नाग सोने का फुल्ली , 01 नाग सोने के बच्चे का लाकेट, 01 नाग चांदी का चांबी छल्ला , 01 नाग चांदी का हाथ पोछनी, 01 नाग चांदी का बच्चों का चुडा , 04 नाग चांदी का बिछिया , 01 चांदी का सिंदूर डिब्बा , 02 नाग चांदी का करघन , सोने चांदी के जेवराट कुल कीमती करीबन 6,00,000 रूपयें 05. गुल्लक का चिल्हर पैसा 1250 रूपयें 06 नकदी रकम 1,30,000 रुपये नाम अपराधी - 01. विनोद कुमार वासुदेव पिता सुखीराम वासुदेव उम्र 33 साल 02. भूपेंद्र सिंह राठौर आदित्य गुरूजी पिता चित्रभान सिंह राठौर उम्र 43 साल 03. राज प्रजापित हकदार लल्लू पिता बलराम प्रजापति उम्र 19 वर्ष तीनो साकिनान डिपरपारा ग्राम मानिकपूर चाकी मानिकपुर थाना सिटर गन्ने जिला कोरबा मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला बिलासपुर के देहांत थाना क्षेत्र में विगत कुछ महीनों से दिन के समय गांव के सुने मकान में ताला तोडकर आलमारी एवं पेटी में रखे सोने एव चांदी के जेवराट एवं नकदी रकम की चोरी की घटना हुई थी जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा मामले का शीध्र निराकरण एवं चोरी के माल मशरूका एवं अपराधियो के पतासाजी हेतु निर्देशित कर थाना कोटा एवं ए सी यू बिलासपुर की सयुक्त टीम गठन कर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, ए सी सी यू नोडल अधिकारी सी एस पी सुदीप सरकार,एस.डी.ओ.पी कोटा श्रीमती नुपूर उपाघ्याय के नेतृत्व में थाना कोटा, रतनपुर बेलगहना चाकी थाना पचपेड़ी एवं थाना बिल्हा के ग्रामीण क्षेत्र में सुने माकन पर अपराधियों के द्वार घूम घूम ताला तोडकर पेटी व अलारी में रखे सोने एवं चांदी के जेवराट व नकदी रकम के चोरी के आरोपियों पर तकनीकी इनपुट एवं पूर्व के अपराधिक रिकार्ड से पतासाजी कर जिला कोरबा के उक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जो पूछताछ में तीनो आरोपी साईं मोटर साइकिल में गश्त दोपहर के समय जब ग्रामीण खेती किसानी करने खेत के तरफ या अन्य काम से बाहर जाते है तब मकान सुना एवं ताला लगा देखकर उक्त मकान को घुमाकर बनाकर चोरी के घटना को अंजाम देते वह अपराध करना स्वीकार किये जिसमे जिला बिलासपुर के विभिन्न थानों के कुल 09 प्रकरण तथा थाना पाली जिला कोरबा का 01 प्रकरण में उपरो वासुदेव के द्वारा चैरी किये गये नकदी रकम से क्रेटा कार खरीदना एवं उक्त रकम से किस्त पटाना बताने से चोरी के रकम से सपत्ति खरीदना पाये जाने से क्रेटा कार को प्रकरण में जप्त किया गया तथा उत्तरदायी राज प्रजापति विकासशील लल्लू के द्वारा चोरी के रकम से बुलेट मोटर सायकल अपने चाचा के नाम से खरीदी कर किस्त पटाना बताने पर उकत मोटर सायकल को जप्त किया गया है। विदित हो कि उक्त उत्तरदायीगण पूर्व में भी जिला जांजगीर में वर्ष 2022-23 में दिन में चोरी करने के आरोप में जेल निरूद्ध होती है प्रकरण विचाराधीन है। उत्तरदायीगण 01. विनोद वासुदेव 02. भूपेंद्र राठौर विकासशील गुरुजी 03. राज विकासशील लल्लू प्रजापति को अपराध सबुत पाये जाने पर कुल 10 प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया है तथा उत्तरदायीगण के पूर्व अपराधी रिकार्ड सलग्न कर प्रकरण में अग्रीम जांच की जा रही है तथा उनकी सपत्ति की जांच कर विधिवत कार्रवाई किया जाएगा। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज थाना कोटा , थाना प्रभारी प्र उप निरीक्षक दिलीप साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , प्र आर 195 उमाशंकर राठौर , निरीक्षक गोपाल सत्पथी प्रभारी एसीसीयू , उप निरीक्षक कमलेश बंजारे , प्र आर राहुल सिंह , आर धीरेन्द्र तोमर, आर महादेव कुजुर , आरक्षक भास्कर साहू , आर. अविनाश कश्यप आर. समर बहादुर का पिंक योगदान रहा।
महासमुंद जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित
महासमुंद जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 10/10/2026 डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने किया गया निलंबन की कार्रवाई कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा के उपरांत और कारण बताओ नोटिस का समाधानकारक जवाब नहीं मिलने के कारण महासमुंद जिले के 05 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण संबंधित अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निंलबित कर दिया गया है। शासन के नियमानुसार उन्होंने जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। आदेश के अनुसार छ.ग. शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के DCS (डिजीटल फसल सर्वेक्षण) हेतु शेष खसरे जिन्हें PV APP (भौतिक सत्यापन) द्वारा गिरदावरी किये जाने हेतु पटवारियों को खसरा नंबर आबंटित कर निर्धारित समय-सीमा दिनांक 30/09/2026 तक पूर्ण करने निर्देशित किया गया है, कार्य प्रारंभ नहीं किये के जाने एवं संतोषजनक प्रगति नहीं होने के कारण गिरदावरी कार्य समय-सीमा पर पूर्ण किये जाने में समस्या उत्पन्न होने से कार्यालयीन पत्र के द्वारा कारण बताओ सूचना जारी किया गया, जिसके परिपेक्ष्य में प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया। जिसके कारण उदय प्रकाश राजपूत प.ह.नं.-02 तहसील बसना को निलम्बित किया गया है। इसी तरह पटवारी जितेंद्र सिंह बाघ तहसील सरायपाली को ग्राम पड़कीपाली में शासकीय जमीन को अपने मनमर्जी से दूसरे कृषक के नाम पर पटवारी अभिलेख में दर्ज करने, पटवारी हरीश चंद्राकर तहसील महासमुंद को ग्राम बड़गांव में खसरा नंबर की वास्तविक स्थिति को छुपाकर दोबारा नामांतरण करने एवं पटवारी सुश्री कंचन साहू, तहसील बागबाहरा व पटवारी लुकेश यादव तहसील बागबाहरा को डिजिटल फसल सर्वेक्षण का निर्देशानुसार भौतिक सत्यापन नहीं करने के कारण निलंबित किया गया है। उक्त पटवारियों के कदाचरण,अनुशासनहीनता तथा कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाना आवश्यक होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली, भाग-एक के अध्याय-(1), खण्ड (1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के उपनियम (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में संबंधित मुख्यालय तहसील कार्यालय नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर
बस्तर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8.28 लाख रुपये का माल जब्त
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ बस्तर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8.28 लाख रुपये का माल जब्त अंकित सिंह राठौर की सक्रियता से मध्यप्रदेश की 20 पेटी विदेशी शराब पकड़ी गई, एक आरोपी गिरफ्तार और दूसरा फरार जगदलपुर, 10अक्टूबर बस्तर जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के वृत्त जगदलपुर की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सोनारपाल के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश प्रांत की 20 पेटी विदेशी मदिरा जब्त की है। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी अंकित सिंह राठौर एवं उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार,जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना भानपुरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोनारपाल के पास परिवहन के दौरान टाटा एरिया वाहन क्रमांक CG 07 AH 3400 से मध्यप्रदेश प्रांत की गोवा ब्रांड विदेशी मदिरा स्प्रिट बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 180 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 28 हजार रुपये है। वहीं, जब्त वाहन का अनुमानित मूल्य 7 लाख रुपये है। इस तरह कार्रवाई में कुल 8 लाख 28 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार आबकारी विभाग ने इस मामले में देवेंद्र कुमार जांगड़े (33 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग को आरोपी बनाया है। वहीं, दूसरा आरोपी जोगेन्दर कश्यप उर्फ जोगी, निवासी शास्त्री नगर सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग फरार बताया गया है। प्रकरण में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अंकित सिंह राठौर की भूमिका सराहनीय *अवैध शराब के परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मदिरा और वाहन जब्त करना आबकारी विभाग की सतर्कता को दर्शाता है। इस कार्रवाई में विवेचक अधिकारी अंकित सिंह राठौर एवं आबकारी स्टाफ की तत्परता और सक्रियता सराहनीय है। ऐसी कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने तथा कानून का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
महादेव सट्टा कांड में बड़ी कार्रवाई: रवि उप्पल का करीबी नितिन मोटवानी उर्फ चीकू गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए एप प्रमोटर रवि उप्पल के करीबी बताए जा रहे नितिन मोटवानी उर्फ चीकू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महादेव और अन्ना रेड्डी सट्टा एप के नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कथित वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। दुबई से नेटवर्क संचालन का आरोप जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, नितिन मोटवानी और उसके सहयोगी सन्नी पृथवानी के पास महादेव एप तथा अन्ना रेड्डी एप की दिल्ली ब्रांच का मालिकाना हक था। बताया जा रहा है कि नितिन सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के सीधे संपर्क में था। आरोप है कि दुबई से जुड़े सिंडिकेट के निर्देश पर वह छत्तीसगढ़ और दिल्ली में सट्टा नेटवर्क का संचालन करता था। नितिन पूर्व में विधानसभा रोड स्थित शिमर्स क्लब का संचालन करता था, जिसे अब किराए पर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, क्लब में सट्टा एप से जुड़ा पैसा लगाए जाने का संदेह है। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि नितिन केवल नाममात्र का संचालक था और क्लब का वास्तविक मालिक रवि उप्पल है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच के निष्कर्षों के आधार पर होना बाकी है। तीन साल से फरार होने का दावा, लुकआउट सर्कुलर की पहल जानकारी के मुताबिक, पंडरी पुलिस ने करीब तीन साल पहले अगस्त महीने में नितिन को सट्टा संचालन के आरोप में गिरफ्तार किया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसके दुबई चले जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कराने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था, ताकि उसकी विदेश यात्रा और संभावित वापसी पर नजर रखी जा सके। गोवा से रायपुर लौटने की सूचना पर कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि नितिन चार दिन पहले गोवा से रायपुर लौटा है। बताया जाता है कि इससे पहले आईपीएल के दौरान भी पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह कथित तौर पर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस बार क्राइम ब्रांच ने रणनीति के तहत कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और शनिवार को निजी वाहनों से उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सट्टा नेटवर्क की जांच में खुल सकते हैं और राज नितिन मोटवानी की गिरफ्तारी को महादेव सट्टा एप मामले की जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। पुलिस की जांच में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, कथित वित्तीय लेन-देन और सट्टा संचालन में विभिन्न संस्थानों की भूमिका से संबंधित जानकारियां सामने आ सकती हैं। हालांकि, आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी।
दुर्ग में गांजा बेचने निकले दो युवक गिरफ्तार, 1.5 किलो गांजा, स्कूटी और iPhone जब्त
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार गंजपारा नदी रोड पर ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, पुलिस ने ₹1.50 लाख से अधिक की संपत्ति की जब्ती की** दुर्ग। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने गंजपारा नदी रोड स्थित नयापारा मोड़ के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.510 किलोग्राम गांजा, एक स्कूटी और एक आईफोन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 50 हजार 500 रुपये बताई गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंजपारा नदी रोड, नयापारा मोड़ के पास दो युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रामकुमार विश्वकर्मा (19 वर्ष) और हर्ष साहू (18 वर्ष), निवासी अंजोरा, राजनांदगांव के रूप में हुई। गांजा, स्कूटी और आईफोन जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जब्त की है: गांजा: 1.510 किलोग्राम, कीमत 75,500 रुपये। स्कूटी: अनुमानित कीमत 50,000 रुपये। Apple iPhone 11: अनुमानित कीमत 25,000 रुपये। इस प्रकार पुलिस ने कुल 1,50,500 रुपये की सामग्री जब्त की है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।
रायपुर में आधी रात पुलिस की कार्रवाई, 14.73 ग्राम MDMA के साथ तीन युवतियां गिरफ्तार
शंकर नगर चौक पर ड्रग्स डिलीवरी की सूचना पर कार्रवाई, 1.40 लाख रुपये की नशीली सामग्री जब्त; सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस** रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, खम्हारडीह थाना क्षेत्र के शंकर नगर चौक पर आधी रात को की गई कार्रवाई के दौरान युवतियों के कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद की गई। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। शंकर नगर चौक पर पकड़ी गईं तीन युवतियां जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शंकर नगर चौक पर कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि वे कथित तौर पर ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंची थीं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA बरामद की गई। गिरफ्तार युवतियों में 27 वर्षीय आशा मदनलाल नायक का नाम सामने आया है। वहीं, अन्य दो युवतियों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने मामले में खम्हारडीह थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। जब्त MDMA की अनुमानित कीमत 1.40 लाख रुपये बताई गई है। ड्रग्स कहां से आई, किसे होनी थी डिलीवरी? पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर बरामद MDMA कहां से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। इसके साथ ही नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और नेटवर्क के संभावित संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवतियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की जानकारी सामने आने की संभावना है। इस कार्रवाई के बाद शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है। नोट:मामले में आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी।
ऑपरेशन निश्चय: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 560 किलो गांजा जब्त; 3 करोड़ के करीब की खेप के साथ महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार पिथौरा/महासमुंद।** छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर एक आयशर माजदा ट्रक से 560 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर की गई नाकेबंदी** महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आयशर माजदा Pro 3015 वाहन क्रमांक MH 18 BG 7546 में गांजा लेकर तस्कर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन के पहुंचने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। कैरेट के नीचे छिपाकर रखी गई थी गांजे की बोरियां** वाहन चालक ने अपना नाम अजय रविन्द्र पवार (30 वर्ष), निवासी सोनबरक्षी, थाना एरंडोल, जिला जलगांव, महाराष्ट्र बताया। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति की पहचान स्वराज महाजन (25 वर्ष), निवासी कसोदा आडगांव, थाना कसोदा, जिला जलगांव, महाराष्ट्र के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वाहन के डाले में कैरेट के नीचे बोरियों में गांजा छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपियों के अनुसार, गांजा ओडिशा के बरहमपुर से लोड कर महाराष्ट्र के जलगांव जिले ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। इस दौरान कैरेट के नीचे रखी 16 बोरियों से कुल 560 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है। करीब 2.95 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त** पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित सामग्री जब्त की: - 560 किलोग्राम गांजा — अनुमानित कीमत 2,80,00,000 रुपये। - तस्करी में प्रयुक्त आयशर माजदा Pro 3015 वाहन — कीमत 15,00,000 रुपये। - दो मोबाइल फोन — कीमत 8,000 रुपये। इस प्रकार पुलिस ने कुल 2,95,08,000 रुपये की संपत्ति जब्त की है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज** पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है। महासमुंद पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।