बस्तर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख रुपये से अधिक की मध्यप्रदेश की शराब जब्त
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमाà...
More Stories
रायपुर में लुट पाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 24घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
🚨रायपुर में लुट पाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 24घंटे में पुलिस ने किया खुलासा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 19/10/2026ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवाराम चौहान कंकालीपरा इलाके पैसों के लेने देन को लेकर हुए विवाद के बाद युवक से मार पिट और लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया हैपुलिस ने महज 24घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, स्कूटी की चाबी और मारपीट में स्तेमाल चमड़े की बेल्ट बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैl
जामुल में लोहे के एंगल और तार जाली चोरी का खुलासा, पाण्डेय कबाड़ी सुरेश सिंह गिरफ्तार; 18 टन से अधिक लौह कबाड़ जब्त
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी के लोहे के एंगल और तार जाली के मामले में जामुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में पाण्डेय कबाड़ी के संचालक सुरेश सिंह उर्फ सुरेश पाण्डेय (65 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोदाम से चोरी की संपत्ति के साथ बड़ी मात्रा में अन्य लौह कबाड़ भी जब्त किया है, जिसकी जांच जारी है। 13 अक्टूबर को गोदाम में दी गई थी दबिश पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में थाना जामुल क्षेत्र के देवनगर और शिवपुरी इलाके में लोहे के एंगल और तार जाली चोरी होने का मामला सामने आया था। इसी मामले की जांच के दौरान 13 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शंकर नगर, छावनी स्थित पाण्डेय कबाड़ी के गोदाम में दबिश दी। तलाशी के दौरान गोदाम से लोहे के एंगल, तार जाली और अन्य स्क्रैप बरामद किया गया। मौके पर मिले मैनेजर नरसिंह यादव से पूछताछ की गई। जांच में बरामद सामग्री का संबंध जामुल थाना के अपराध क्रमांक 400/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के मामले से सामने आया। मैनेजर को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। विवेचना में सामने आई कबाड़ी संचालक की भूमिका मामले की आगे की विवेचना में सुरेश सिंह उर्फ सुरेश पाण्डेय की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने 17 अक्टूबर को घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कर्मचारियों के साथ मिलकर देवनगर और शिवपुरी क्षेत्र से लोहे के एंगल तथा तार जाली चोरी कर गोदाम में रखने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। चोरी की संपत्ति सहित भारी मात्रा में कबाड़ जब्त पुलिस द्वारा जब्त सामग्री में शामिल हैं: - 20 नग लोहे के एंगल। - तार जाली के 2 बंडल। - रेल पटरी का एक टुकड़ा। - एंगल पट्टी के 10 नग और सरिया। - गैस कटिंग नोजल। - तीन तौल मशीन। - ऑक्सीजन के 8 और एलपीजी के 4 सिलेंडर। - लोहे की क्वाइल के 4 बंडल। - लगभग 18 टन से अधिक लौह कबाड़। - चमकीली धातु की 4 बोरियां और एल्युमिनियम पट्टी। - टाटा एस पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 BR 3212। पुलिस के मुताबिक, चोरी के मामले से सीधे जुड़ी सामग्री के अलावा गोदाम से बरामद अन्य वस्तुओं की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इन सामग्रियों के संबंध में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कबाड़ कारोबारियों से पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस ने कबाड़ी व्यवसायियों से अपील की है कि वे स्क्रैप खरीदते समय उसकी वैधता और संबंधित दस्तावेजों की जांच अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त पर निगरानी रखने और संदिग्ध कबाड़ कारोबार की जांच को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कांकेर ब्रेकिंग: लौह खदान में आगजनी कर लाल सलाम पर्चा फेंकने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता सहदेव तुलावी
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट कांकेर ब्रेकिंग: लौह खदान में आगजनी कर लाल सलाम पर्चा फेंकने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता सहदेव तुलावी कांकेर। जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में लौह खदान के वाहनों में आगजनी और नक्सली पर्चा फेंककर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को इस कांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। *क्या है पूरा मामला?*मामला लोहत्तर थाना क्षेत्र के चेमल गांव के पास स्थित पुष्प लौह खदान का है। कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों ने खदान में खड़े वाहनों में आग लगा दी थी और मौके पर लाल सलाम के नाम से पर्चे फेंक कर फरार हो गए थे। पर्चे मिलने से इलाके में नक्सली वारदात की आशंका से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की थी। *पुलिस जांच में निकला गांव का ही एंगल*पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जांच में नक्सली एंगल नहीं बल्कि गांव का आंतरिक विरोध सामने आया। आरोपी अपने गांव बोदेली-एडगुड क्षेत्र में लौह खदान का संचालन नहीं चाहते थे। इसी विरोध के चलते उन्होंने नक्सलियों के नाम का सहारा लेकर खदान प्रबंधन को डराने के लिए आगजनी की साजिश रची और लाल सलाम के पर्चे फेंके। *गिरफ्तार आरोपी:*1. सहदेव तुलावी (मुख्य कर्ता-धर्ता)2. प्रेम सिंह कोरेटी3. ओम प्रकाश कचलाम4. बृजलाल सलाम5. शिवलाल तुलावीसभी आरोपी बोदेली-एडगुड के निवासी बताए जा रहे हैं। *किन धाराओं में केस दर्ज?*पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत आगजनी, संगठित अपराध, पहचान छिपाकर अपराध करने, आपराधिक षड्यंत्र और जान से मारने की धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में और भी लोग शामिल हैं। ---
रायपुर में ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड की 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप 3Stumps के मामले में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी कानूनी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी और उसके सहयोगियों की कथित अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने लगभग 1 करोड़ 42 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश** जारी किया है। यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत की गई है। पुलिस के अनुसार, कुर्की के दायरे में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में स्थित कृषि भूमि, भूखंड, व्यावसायिक दुकान और बैंक में जमा धनराशि शामिल हैं। अप्रैल में हुआ था ऑनलाइन सट्टा गिरोह का खुलासा पुलिस के मुताबिक, 13 अप्रैल 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप 3Stumps संचालित करने वाले गिरोह का खुलासा किया था। इस मामले में थाना गंज में अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी कथित तौर पर अपने सहयोगियों के माध्यम से कॉल सेंटर, मोबाइल नंबरों और विभिन्न बैंक खातों का इस्तेमाल कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का संचालन करता था। सट्टे से प्राप्त रकम को अन्य लोगों के बैंक खातों में जमा कराकर बाद में अपने खातों में स्थानांतरित कराया जाता था। इस प्रक्रिया में सहयोगियों को कमीशन दिए जाने की बात भी सामने आई। पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य की सामग्री और वाहन भी जब्त किए गए थे। छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक संपत्तियों की पहचान प्रकरण की वित्तीय जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैंक लेनदेन और संपत्तियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद संबंधित संपत्तियों को कुर्क करने के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर ने विविध दांडिक प्रकरण क्रमांक 1353/2026 में 16 अक्टूबर 2026 को कुर्की का आदेश पारित किया। इन संपत्तियों पर होगी कार्रवाई महासमुंद: ग्राम अरंड स्थित कृषि भूमि — 1.78 लाख रुपये। रायपुर: देवपुरी स्थित भूखंड — 23 लाख रुपये। रायपुर: जोरा पारा स्थित भूखंड — 2.50 लाख रुपये। महाराष्ट्र: ठाणे जिले के अंबरनाथ स्थित व्यावसायिक दुकान — 74 लाख रुपये। बैंक ऑफ इंडिया:** एफडी खाते से संबंधित अंकित धनराशि — 40.50 लाख रुपये। पुलिस के अनुसार, इन संपत्तियों और बैंक में जमा धनराशि का कुल मूल्य लगभग 1 करोड़ 42 लाख रुपये है। संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगाने की प्रक्रिया न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संबंधित राजस्व अधिकारियों, पंजीयन कार्यालयों और बैंक प्रबंधन को संपत्तियों के हस्तांतरण तथा बैंक धनराशि के अंतरण पर रोक लगाने के लिए पत्र जारी किए गए हैं। साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित जिला कलेक्टरों को भी पत्र भेजे गए हैं। अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क पर पुलिस की नजर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, संगठित अपराध और अवैध आर्थिक गतिविधियों के मामलों में कार्रवाई अब केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। पुलिस अपराध से अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और आर्थिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित धन और संपत्तियों पर वैधानिक कार्रवाई कर संगठित अपराधों के आर्थिक आधार को कमजोर करने का प्रयास किया जाएगा। अन्य गंभीर मामलों में भी वित्तीय जांच के आधार पर संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। **हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़**
बिलासपुर: सीपत पुलिस की कार्रवाई, 8.100 लीटर देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2026।** छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘चेतना’ नशा विरोधी अभियान के तहत सीपत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.100 लीटर देशी प्लेन शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हीरो पैशन मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,600 रुपये बताई गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से देशी प्लेन शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीपत पुलिस ने ग्राम सीपत-जांजी रोड पर काली मंदिर के आगे मुख्य सड़क किनारे छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कथित रूप से शराब का परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा। उसकी पहचान **कमल प्रकाश शिकारी (33 वर्ष), पिता संतू लाल शिकारी, निवासी ग्राम मटियारी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर** के रूप में हुई। शराब और मोटरसाइकिल जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.100 लीटर देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,600 रुपये है, बरामद की। इसके अलावा शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही **हीरो पैशन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AZ 3068** भी जब्त की गई। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर **श्री रजनेश सिंह** के निर्देशन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39.33 लाख रुपये की ठगी, दुर्ग पुलिस ने उत्तराखंड से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर बैठे डाटा एंट्री का काम दिलाने के नाम पर 39 लाख 33 हजार 560 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उत्तराखंड के हल्द्वानी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इंडिया मार्ट के जरिए दिया नौकरी का झांसा पुलिस के अनुसार, नेहरू नगर भिलाई निवासी राजेश कुमार चौरसिया (57 वर्ष) ने 2 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अक्टूबर 2025 में इंडिया मार्ट के माध्यम से एक मोबाइल नंबर से संपर्क कर उन्हें नोएडा स्थित ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डाटा एंट्री का काम दिलाने का प्रस्ताव दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने एग्रीमेंट कराकर मेडिकल, स्टील, कंस्ट्रक्शन और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित डाटा एंट्री का काम शुरू कराया। कुछ समय बाद डाटा करप्ट होने का बहाना बनाकर उसे रिकवर करने के लिए महंगे सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने की बात कही गई। इसके नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। इस तरह प्रार्थी के IDFC बैंक खाते से कुल 39,33,560 रुपये की ठगी कर ली गई। तकनीकी जांच के आधार पर हल्द्वानी पहुंची पुलिस मामले की शिकायत पर थाना सुपेला एवं स्मृतिनगर चौकी में अपराध क्रमांक 935/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 3(5) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में आरोपियों की लोकेशन उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दोनों संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: 1. **राम निवास (42 वर्ष)** — मूल निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश; वर्तमान निवास कमलुआगांजा, थाना मुखानी, हल्द्वानी। 2. **राहुल बिष्ट (23 वर्ष)** — निवासी सर्वोदय कॉलोनी, हिम्मतपुर, हल्द्वानी, उत्तराखंड। आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। दुर्ग पुलिस ने लोगों से की अपील दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर बैठे डाटा एंट्री जॉब और ऑनलाइन कमाई के आकर्षक प्रस्तावों के झांसे में न आएं। किसी भी कंपनी की विश्वसनीयता और वैधता की जांच किए बिना किसी व्यक्ति या खाते में पैसे जमा न करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। सावधान रहें, सतर्क रहें। ऑनलाइन नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वालों से बचें।
बालोद एसिड अटैक मामले का दुर्ग कनेक्शन आया सामने, तेजाब बेचने वाली दुकान के संचालक पर केस दर्ज
✍️ हमर प्रदेष छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले में दुर्ग कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजाब दुर्ग जिले की एक दुकान से खरीदा गया था। मामले में बालोद पुलिस पहले ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, तेजाब की बिक्री में निर्धारित नियमों का पालन हुआ या नहीं, इसकी जांच करते हुए दुर्ग पुलिस ने संबंधित दुकान के संचालक के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है। भिलाई की दुकान से खरीदा गया था तेजाब पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, बालोद एसिड अटैक में इस्तेमाल किया गया तेजाब दुर्ग जिले के भिलाई स्थित भिलाई साइंटिफिक प्रोडक्ट्स नामक दुकान से खरीदा गया था। इस जानकारी के सामने आने के बाद दुर्ग पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तेजाब की खरीद-बिक्री से जुड़े तथ्यों की पड़ताल तेज कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तेजाब किस व्यक्ति ने खरीदा, बिक्री के समय किन दस्तावेजों की जांच की गई और निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया या नहीं। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तेजाब की बिक्री की जांच बालोद पुलिस इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद जांच का दायरा तेजाब की आपूर्ति करने वाले स्रोत तक पहुंचा है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि संबंधित दुकान से तेजाब की बिक्री किन परिस्थितियों में की गई और क्या बिक्री के दौरान आवश्यक नियमों का पालन किया गया था। दस्तावेज और बिक्री रजिस्टर को लेकर जांच दुर्ग पुलिस की जांच में प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि तेजाब खरीदने वाले व्यक्ति की पहचान से संबंधित वैध दस्तावेज लेने और बिक्री का अनिवार्य विवरण रजिस्टर में दर्ज करने जैसी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया था। इसी आधार पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने दुकान संचालक शोभराज यदु के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से एसिड बेचने के आरोप में अपराध दर्ज किया है। पुलिस दुकान संचालक के पास तेजाब की बिक्री के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस होने और अन्य निर्धारित नियमों के पालन की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। तेजाब की बिक्री के नियमों पर उठे सवाल इस घटना ने तेजाब की बिक्री और उसकी निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेजाब जैसे खतरनाक रासायनिक पदार्थों की बिक्री में खरीदार की पहचान, आवश्यक दस्तावेज और बिक्री का रिकॉर्ड रखना महत्वपूर्ण है, ताकि ऐसे पदार्थों का दुरुपयोग रोका जा सके। बालोद एसिड अटैक मामले में पुलिस की जांच अब वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के साथ-साथ तेजाब की खरीद-बिक्री से जुड़े पहलुओं पर भी केंद्रित है। आने वाले दिनों में जांच के आधार पर मामले में और तथ्य सामने आने की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। दुकान संचालक के खिलाफ दर्ज आरोपों और तेजाब की बिक्री से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी।
बलौदाबाजार में बेटी की डिलीवरी के लिए जुटाई गई रकम की झपटमारी, दो आरोपी गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेष छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में रायपुर रोड स्थित शराब भट्टी के पास झपटमारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित अपनी बेटी के इलाज और डिलीवरी के लिए खून-पसीने की कमाई से पैसे जुटाकर ले जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई शेष रकम भी बरामद कर ली है। एक ने छीने पैसे, दूसरे ने पीछे से किया हमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में रायपुर रोड शराब भट्टी के पास हुई इस वारदात में एक आरोपी ने पीड़ित से पैसे छीने, जबकि दूसरे आरोपी ने पीछे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने तकनीकी दक्षता, सूझबूझ और सघन सुरागकशी के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार है: 1. **दीपक सोनवानी (26 वर्ष)**, पिता रमेश सोनवानी, निवासी पहंदा रोड, भैंसापसरा, बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली। 2. **अमित डहरिया (22 वर्ष)**, पिता राजेश डहरिया, निवासी दशरमा रोड, बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्तगी की कार्रवाई कराते हुए लूटी गई शेष रकम बरामद की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस की अपील: आम नागरिक किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
*प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध खरीदी-बिक्री करते 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।*
✍️हमर प्रदेष छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी झिलमिला-बैदपाली रोड पर पुलिस की घेराबंदी, 690 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrazepam बरामद, किमती 55,200 रूपये।* *तस्करी में प्रयुक्त बाइक सहित 01 लाख 05 हजार रूपये से अधिक की संपत्ति जप्त।* *मुखबिर की सूचना पर थसरायपाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई।* दिनांक 14.10.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ लोग प्रतिबंधित अवैध नशीली टेबलेट भारी मात्रा में लेकर बैदपाली रोड़ झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली की ओर आने वाले है कि सूचना तस्दीक हेतु पुलिस टीम बैदपाली रोड़ बाजार पडाव के पास कुछ देर निगरानी करने पर, मुखबीर के बताये हुलिये केअनुसार एक मो.सा. एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी- 06, जीजे- 5116 में चार लोग सवार होकर आ रहे थे, जिन्हे मौके पर धेराबंदी कर दबोचा गया। उनके पास रखे थैले की जाॅच करने पर झोले से नशीली प्रतिबंधित टेबलेट बरामद किया गया। पुछताछ पर उक्त टेबलेट अपने ग्राहको को बेचने के लिये लाना बताये। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrazepam Tablet IP Nitrosum 10 mg 69 पत्ता, (प्रत्येक पत्ता में 10 नग), कुल 690 नग कीमती 55,200 रू मौके पर बरामद कर एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 50,000 रू सहित जप्ती कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर अप.क्र. 359/26 धारा 21 नारकोटिक एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। *गिरफ्तार आरोपियों के नाम-* 01- शेखर बाघ पिता विमल बाघ उम्र 19 वर्ष साकिन डोंगरीपारा झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली। 02- विवेकानंद बंछोर पिता रेवाशंकर बंछोर उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली। 03- अनुराग दास पिता रामाधर दास उम्र 19 वर्ष साकिन टावरपारा झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली। 04- दिनेश सिंह राजपूत पिता आनंद सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी बैदपाली थाना सरायपाली। *जप्त प्रतिबंधित नशीली दवाई का विवरण-* 01- प्रतिबंधित टेबलेट Nitrazepam Tablet IP Nitrosum 10 mg, 69 पत्ता, कुल 690 नग कीमती 55,200 रू 02- परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 50,000 रू *जुमला जप्त संपत्ति किमती 1,05,200 रूपये।*
रायपुर में 53 लाख रुपये की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; हजारों CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने सुलझाया मामला
✍️ हमर प्रदेष छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी के 53 लाख रुपये से भरे बैग की उठाईगिरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पूरी 53 लाख रुपये की नकदी बरामद करने का दावा किया है। वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों के तीन बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है। यह घटना कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास हुई थी। पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र नगर निवासी किशोर बलवानी की पंडरी कपड़ा मार्केट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। 9 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:40 बजे वह अपनी एक्टिवा से दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। उनके वाहन के सामने वाले पायदान पर सफेद कपड़े के बैग में नकदी रखी हुई थी। करीब 11:45 बजे वह कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास अप्पू पान ठेला के सामने एक्टिवा खड़ी कर पान खाने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटने पर उन्हें वाहन के पायदान पर रखा नकदी से भरा बैग गायब मिला। अज्ञात आरोपी बैग लेकर फरार हो चुके थे। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एक सप्ताह तक की रेकी, फिर मौका देखकर उड़ाए 53 लाख रुपये मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से पहले करीब एक सप्ताह तक कारोबारी की रेकी की थी। वे उसके घर से दुकान आने-जाने के समय और रोजमर्रा की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर को कारोबारी के घर से निकलते ही दोनों आरोपियों ने उसका पीछा किया और कटोरा तालाब के पास मौका मिलते ही नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। हजारों CCTV कैमरों के फुटेज से मिला सुराग वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के संभावित भागने के रास्तों पर लगे हजारों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने एक कैमरे से दूसरे कैमरे तक के फुटेज का क्रमवार विश्लेषण कर संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए बार-बार कपड़े बदल रहे थे और CCTV कैमरों की निगरानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान मनीष यदु (39) और कमलेश कुशवाहा (36) के रूप में की। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। गीजर, टीवी के पीछे और बच्चों के खिलौनों में छिपाई थी नकदी पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपियों ने चोरी की रकम अपने घर में अलग-अलग स्थानों पर छिपा दी थी। नकदी का एक हिस्सा गीजर के अंदर, टीवी के पीछे और बच्चों के खिलौनों में रखा गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 53 लाख रुपये नकद बरामद किए। जांच में यह भी पता चला कि रकम का कुछ हिस्सा आरोपियों ने अपने तीन बैंक खातों में जमा कराया था। पुलिस ने इन खातों को फ्रीज करा दिया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मनीष यदु, पिता शत्रुघन लाल यदु, निवासी गुरु कृपा किराना स्टोर के पास, सेक्टर-2, डीडी नगर तथा कमलेश कुशवाहा, पिता शिवनाथ कुशवाहा, निवासी भारत माता स्कूल चर्च के पास, टाटीबंध शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मनीष यदु के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मारपीट और जुआ एक्ट से संबंधित मामले दर्ज रहे हैं। वह इन मामलों में जेल भी जा चुका है। वर्ष 2012 में उसके खिलाफ आजाद चौक थाने में नकदी लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में भी कार्रवाई की गई थी। वहीं, दूसरे आरोपी कमलेश कुशवाहा को भी पूर्व में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मारपीट से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई में 53 लाख रुपये की पूरी नकदी बरामद होने के साथ वारदात में इस्तेमाल वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।** मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
खैर लकड़ी तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: हिमाचल प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार, 1.70 करोड़ रुपये नकद जब्त
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार महासमुंद, छत्तीसगढ़। खैर लकड़ी की कथित अवैध तस्करी, फर्जी एनओसी और बिलिंग नेटवर्क के मामले में महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कालाअंब से शिव ट्रेडर्स के संचालक सतपाल सिंह (67) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ठिकाने से जुड़े मामले में पुलिस ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक विभिन्न राज्यों में कार्रवाई के दौरान कुल 70 टन अवैध खैर लकड़ी बरामद की जा चुकी है। कई राज्यों में पुलिस की दबिश महासमुंद पुलिस की विशेष टीम ने खैर लकड़ी की कथित तस्करी और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में मनीष अग्रवाल और संजय छाबड़िया से जुड़े कथित अवैध कारोबार से संबंधित 1.70 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। इससे पहले 7 सितंबर 2026 को ग्राम मुड़पार, थाना सरसींवा में आरोपी मनीष अग्रवाल के मकान से 81 लाख रुपये नकद जब्त किए गए थे। हरियाणा के गोदाम से 15 टन खैर लकड़ी बरामद पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2026 को हरियाणा के गुरुग्राम जिले की पटौदी तहसील के ग्राम बहोड़ा कलां स्थित श्री बालाजी ट्रेडिंग फर्म के गोदाम में तलाशी ली गई। यह फर्म आरोपी मनीष अग्रवाल से संबंधित बताई गई है। तलाशी के दौरान गोदाम से करीब 15 टन खैर लकड़ी बरामद कर जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि विभिन्न राज्यों में की गई कार्रवाई के दौरान अब तक लगभग 70 टन अवैध खैर लकड़ी जब्त की जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश से शिव ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने 12 अक्टूबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कालाअंब से 67 वर्षीय सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी शिव ट्रेडर्स फर्म का संचालक बताया गया है। पुलिस ने उसे सिरमौर स्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया, जिसके बाद उसे महासमुंद लाया गया। अब उसे न्यायिक रिमांड के लिए संबंधित न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया बताई गई है। फर्जी बिलिंग और ट्रांजिट पास के इस्तेमाल का आरोप पुलिस की विवेचना के अनुसार, सतपाल सिंह ने अपनी फर्म शिव ट्रेडर्स के माध्यम से अखिलेश सिंघल, पारितोष मिश्रा, मनीष अग्रवाल, संजय छाबड़िया और अन्य लोगों के साथ कथित रूप से आपराधिक षड्यंत्र किया। जांच में आरोप है कि वास्तविक खैर लकड़ी की आपूर्ति के बिना विभिन्न फर्मों के नाम पर फर्जी बिल तैयार किए गए। इन बिलों को वैध दिखाने के लिए वन विभाग के फर्जी ट्रांजिट पास तैयार करने और एचएसएन कोड के दुरुपयोग का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, पिछले तीन वर्षों के बैंक खातों के लेन-देन की जांच में करोड़ों रुपये के कई भुगतान सामने आए हैं। इन लेन-देन और कथित नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है। जुलाई में दर्ज हुआ था मामला इस प्रकरण की शुरुआत वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा की शिकायत के बाद हुई। शिकायत में 23,350 किलोग्राम खैर लकड़ी के कथित अवैध परिवहन के लिए इस्तेमाल की गई एनटीपीएस एनओसी में कूटरचना और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। इस आधार पर थाना पिथौरा में 9 जुलाई 2026 को अपराध दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आर्म्स एक्ट और भारतीय वन अधिनियम, 1927 की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां महासमुंद पुलिस इस मामले में इससे पहले 14 सितंबर 2026 को पारितोष मिश्रा और अखिलेश सिंघल को गिरफ्तार कर चुकी है। पारितोष मिश्रा को पीयूष इंटरप्राइजेस और अखिलेश सिंघल को सिंघल इंटरप्राइजेस से जुड़ा बताया गया है। पुलिस अब कथित गिरोह के अन्य सदस्यों, फर्जी बिलिंग नेटवर्क, बैंक खातों में हुए लेन-देन और अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की जांच कर रही है। अवैध कमाई की कुर्की की तैयारी पुलिस के मुताबिक, अपराध से अर्जित नकदी की कुर्की और आरोपियों को कथित अवैध आर्थिक लाभ से वंचित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 107 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। महासमुंद पुलिस के अनुसार, वन संपदा की कथित तस्करी, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और अंतरराज्यीय वित्तीय लेन-देन से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
कोतवाली जगदलपुर पुलिस की गुंडा-बदमाशों पर लगातार कार्यवाही
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट थाना- कोतवाली, जगदलपुर कोतवाली जगदलपुर पुलिस की गुंडा-बदमाशों पर लगातार कार्यवाही संजय मार्केट सुलभ शौचालय के पास धारदार चाकू लहराकर आमजनों डरा धमका कर भयभीत करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार* गिरफ्तारी बाद न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल नाम आरोपी :- *सोम कुमार नाग पिता स्व गुठलू नाग उम्र 25 साल पता कालीपुर अटल आवाश धरमपुरा जगदलपुर* ्पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में संजय मार्केट सुलभ के पास धारदार चाकू को लहराकर आमजनों को डराने धमकाने वाले बदमाश आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली क्षेत्र में संजय मार्केट सुलभ शौचालय के पास सोमकुमार नाग नाम का व्यक्ति अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक श्रीमान शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमान सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में रवाना होकर मौके से आरोपी *सोम कुमार नाग पिता स्व गुठलू नाग उम्र 25 साल पता कालीपुर अटल आवाश धरमपुरा जगदलपुर* द्वारा अपने हाथ में लिए एक धारदार चाकू को चला रहा था तथा आने जाने वालों को लहराकर धमकी दे रहा था जो आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी आज दिनांक 15.10.26 को आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया । महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- निरीक्षक - लीलाधर राठौर उनि- अरुण मरकाम, अमित सिदार प्रउनि थाना इंचार्ज-रानी सोनी HC - राजेश राजपूत ,विनोद आरक्षक - महेंद्र पटेल, मंहगू कश्यप, वरुण ठाकुर, हरीश, बंसीलाल, रंगलाल खरे0।