🚨रायपुर कमिश्नरेट टिकरापारा क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी की 02 घटनाओं का खुलासा, 01 महिला सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार*
रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोरà¥...
More Stories
मुजगहन हत्याकांड का धमतरी पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, एसपी धमतरी के निर्देशन में अर्जुनी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही- हत्या के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार...
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 🔷 *पुरानी रंजिश को लेकर चाकू एवं डंडे से किया था प्राणघातक हमला, एक युवक की मौत, दूसरा घायल* 🔷 *आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 लकड़ी के डंडे एवं अन्य सामान जब्त, चारो आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल* *घटना का विवरण*- पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम मुजगहन में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू एवं डंडे से हमला कर हत्या करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। दिनांक 21अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 10:20 बजे ग्राम मुजगहन के मेन रोड पर सुदामा साहू के घर के सामने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपियों द्वारा दीपांशु साहू एवं विकास साहू के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के, लकड़ी के डंडे एवं धारदार चाकू से हमला किया गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल शासकीय जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपांशु साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास साहू का उपचार जारी है। ▪️*त्वरित कार्यवाही कर 04 आरोपी गिरफ्तार* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अर्जुनी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 लकड़ी के डंडे तथा घटना में प्रयुक्त सामान गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किए गए। *गिरफ्तार आरोपियों के नाम* *(01)* फनेश्वर नेताम, पिता रोहत नेताम, उम्र 18 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा, धमतरी। *(02)* रितेश नेताम, पिता रोहित नेताम, उम्र 22 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा, धमतरी। *(03)* लिलेश उर्फ लिलेश्वर नेताम, पिता प्रदीप नेताम, उम्र 20 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा, धमतरी। *(04)* नोहर यादव उर्फ काला, पिता परस राम यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा, धमतरी। थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) अपराध क्रमांक: 150/2026 धाराएं: 296, 115(2), 118(1), 351(3), 190, 191(1), 191(2), 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं पतासाजी लगातार जारी है। धमतरी पुलिस की अपील: जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। आपसी विवादों का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें तथा किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
*मस्तूरीः पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए लावर गांव में रावण दहन के बाद हुई घटना, पुलिस ने चूड़ा और डंडा किया जब्त*
✍️तहसील रिपोर्टर - नोमेश साहू मस्तूरी,बिलासपुर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर र जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लावर में पुरानी रंजिश को लेकर एक 17 वर्षीय युवक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चूड़ा और डंडा को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया। रावण दहन के बाद हुआ विवाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच ग्राम लावर-भोथीडीह के मिडिल स्कूल परिसर में रावण दहन के बाद विवाद हुआ। बताया गया कि करीब दो महीने पहले एक मामले में 17 वर्षीय भानू कैवर्त को अरुण खुटे उर्फ गुड्डू और उसके साथियों ने किसी अज्ञात लड़की के साथ पकड़ा था। इसी बात को लेकर भानू और अरुण के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान पांच आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला किया। इस घटना में युवक के सिर, गले और हाथ में चोटें आईं। *पांच आरोपी गिरफ्तार* प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 773/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 191(1), 191(2), 109 एवं 324(4) के अंतर्गतमामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कियाः 1. अरुण कुमार खुटे उर्फ गुड्डू सतनामी, उम्र 21 वर्ष 2. संजीत कारके, उम्र 27 वर्ष 3. संजू कारके, उम्र 22 वर्ष 4. सिद्धार्थ उर्फ चिंटू कारके, उम्र 26 वर्ष 5. संजू उर्फ शुभम यादव, उम्र 26 वर्ष सभी आरोपी ग्राम लावर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने जब्त किए घटना में प्रयुक्त सामान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चूड़ा एवं डंडा जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
कोरबा में तीन दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची की लाश मिली, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तीन दिन से लापता सात वर्षीय बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्ची का शव रजगामार क्षेत्र में करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, अनाचार की आशंका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। राशन दुकान से सामान लेने निकली थी बच्ची जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता करीब चार महीने पहले अपने परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए रजगामार आए थे। बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बच्ची घर के पास स्थित राशन दुकान से घरेलू उपयोग का सामान लेने निकली थी। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास और गांव में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तीन दिन बाद झाड़ियों में मिला शव बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने के बाद बालको थाना क्षेत्र की रजगामार चौकी पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और डॉग स्क्वायड की मदद से भी खोजबीन की। करीब तीन दिन बाद गुरुवार को बच्ची का शव करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हत्या और अनाचार की आशंका पर जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार, मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, अनाचार की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बच्ची की मौत के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
धमतरी में देर रात खूनी वारदात: चाकूबाजी में एक युवक की मौत, दूसरा घायल; पुराने हत्याकांड से जुड़ रहे तार!
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी/अर्जुनी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुजगहन के सहड़ा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों पर tu चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल दीपांशु साहू की जिला अस्पताल धमतरी में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी विकास साहू घायल है और उसका इलाज जारी है। पुराने हत्याकांड से जुड़ रहा घटनाक्रम प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना को मुजगहन बाईपास के पास तालाब से मिले अमित गोस्वामी के शव से जुड़े पुराने हत्याकांड के घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। उक्त मामले में दीपांशु साहू और विकास साहू पर अमित गोस्वामी की हत्या का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि दोनों न्यायालय से जमानत पर रिहा हुए थे। अब दोनों युवकों पर हुए चाकू से हमले के पीछे पुरानी रंजिश या बदले की कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस आशंका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक की मौत, दूसरे का उपचार जारी चाकूबाजी की घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान दीपांशु साहू ने दम तोड़ दिया, जबकि विकास साहू का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। किसने किया हमला, क्या थी वजह? इस वारदात के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या चाकूबाजी की यह घटना पुराने हत्याकांड से जुड़ी है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है? हमले में कौन-कौन शामिल था और वारदात को किस वजह से अंजाम दिया गया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटना के वास्तविक कारणों, हमलावरों की पहचान और पुराने मामले से संभावित संबंधों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पूरे मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बिक्री हेतु परिवहन करते 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बिक्री हेतु परिवहन करते 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट थाना बोधघाट जिला-बस्तर, 📌 बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 📌बोधघाट पुलिस द्वारा अवैध प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बिक्री करने के लिए परिवहन करने वालो के उपर की गई कार्यवाही 📌 अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बिक्री हेतु परिवहन करते 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार 📌 आरोपियो के कब्जे से अवैध प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप कुल 300 नग को किया गया जप्त 📌 जप्त नशीली कफ सिरप की क़ीमत करीबन 63,000रु. 📌आरोपीयो के कब्जे से नशीली सिरप के अतिरिक्त एक स्विफ्ट कार्य, आई फोन, एवं मोबाइल फोन को किया गया जप्त 📌 02 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश 📌 थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत की गयी कार्यवाही 📌आरोपी का नाम :- (1) वीर कुमार झा पिता बैध नाथ उम्र 45 निवासी वार्ड क्रमांक 23 मेन रोड गीदम जिला दंतेवाड़ा (2) सुभम तिवारी पिता स्व मिलन तिवारी उम्र 32 साल निवासी धरमपुरा नंबर 01 जगदलपुर 📌जप्त सम्पत्ति :- आरोपियो के कब्जा से अवैध (1) प्रतिबंधित नशीली सिरप 300 नग किमती 63,000 रु, (2) 02 नग पुराना इस्तेमाली मोबाइल किमती 60,000 रु (3) स्विफ्ट कार क्रमांक MH 40 KR 2559 किमती 5,00,000 रु को किया गया जप्त पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे अवैध प्रतिबंधित नशीली सिरप बिक्री करने के लिए परिवहन करते दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 21.10 .2026 के प्रातः जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति सिल्वर रंग के स्विफ्ट कार क्रमांक MH 40 KR 2559 में अवैध प्रतिबंधित नशीली सिरप रखकर बिक्री करने के लिए जगदलपुर से गीदम की तरफ परिवहन कर रहे है , कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट व अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गीदम रोड वन विद्यालय के पास जाकर mcp कार्यवाही किये जहां पर सिल्वर रंग के स्विफ्ट कार में दो व्यक्ती आते हुए दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना अपना नाम वीर कुमार झा पिता वैधनाथ उम्र 45 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 मेन रोड गीदम, तथा दूसरा व्यक्ति सुभम तिवारी पिता स्व मिलन तिवारी उम्र 25 साल निवासी धरमपुरा नंबर 01 जगदलपुर का रहने वाले बताया जिसकी तलाशी लेने पर आरोपियो के संयुक्त कब्जा में रखे सफ़ेद रंग के बोरी एवं दो नग काटून के अंदर से अवैध मादक नशीली सिरप 300 नग प्रत्येक में 100ml कुल 30 लीटर किमती 63,000रु मिला जिसे रखने व बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों के द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना बताने से से आरोपियो का यह कृत्य अपराध धारा 21(C) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त अवैध प्रतिबंधित नशीली सिरप को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 21.10.26 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए आरोपियो के विरुद्ध 21(C) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष.NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है। महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी व कर्मचारी निरीक्षक :- टामेश्वर चौहान उप निरीक्षक:- लोकेश्वर नाग प्रशिक्षु उ नि_ अफसानास उ नि :- दिनेश उसेंडी प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, श्रीनाथ बघेलआरक्षक:- युवराज ठाकुर, विजय तिर्की
डोंगरगढ़ में LPG गैस सिलेंडरों की हेराफेरी का मामला, प्रशासन की दबिश से चार लोग फरार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार सुनसान मैदान में सिलेंडरों से लदी गाड़ी के पास मिली संदिग्ध गतिविधियां, एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर ने की जांच; उपभोक्ताओं को कम गैस मिलने की शिकायतों ने बढ़ाई चिंता डोंगरगढ़, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में रसोई गैस सिलेंडरों से गैस चोरी और हेराफेरी की आशंका का मामला सामने आया है। शहर के बाहर सुनसान मैदान में सिलेंडरों से लदी मालवाहक गाड़ी के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद चार लोग फरार हो गए। अधिकारियों ने वाहन को गैस एजेंसी पहुंचाकर पंचनामा तैयार कराया। अब मामले में जांच और संभावित कानूनी कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। क्या है पूरा मामला? मामला इंडेन कंपनी की प्रॉमिनेंट फ्यूल सेंटर गैस एजेंसी, डोंगरगढ़ से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर और भूरवा टोला के बीच शहर से बाहर एक सुनसान मैदान में सिलेंडरों से भरी मालवाहक गाड़ी के आसपास कुछ लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने उनसे पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। जांच के बाद वाहन को गैस एजेंसी ले जाया गया और पंचनामा की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान मौके पर मौजूद चार लोग वहां से फरार हो गए। हालांकि, अब तक उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि सिलेंडरों से गैस चोरी की आधिकारिक पुष्टि हुई है या नहीं। इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट और संबंधित विभाग के आधिकारिक बयान से ही हो सकेगी। उपभोक्ताओं की शिकायतों से बढ़ी गंभीरता स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से सिलेंडरों में कम गैस मिलने की शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में इस घटना ने गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि संदेह के घेरे में आए लोग गैस एजेंसी में सिलेंडरों के वितरण से संबंधित काम करते थे। उन्हें करीब तीन महीने पहले काम पर रखे जाने और राजस्थान का निवासी होने की जानकारी भी सामने आई है। यह दावा भी किया जा रहा है कि एजेंसी प्रबंधन के पास इन श्रमिकों के नाम की पूरी जानकारी नहीं थी। हालांकि, इन तथ्यों की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है। यदि जांच में कर्मचारियों के सत्यापन या नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता सामने आती है, तो यह भी जांच का महत्वपूर्ण विषय होगा कि कर्मचारियों की गतिविधियों और सिलेंडरों के आवागमन की निगरानी किस प्रकार की जा रही थी। सिलेंडरों का वजन हुआ या नहीं, जांच के नतीजों पर नजर इस मामले में कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं। - क्या मौके पर मौजूद सिलेंडरों का वजन कराया गया? - क्या निर्धारित मात्रा से कम गैस मिलने की पुष्टि हुई? - क्या गैस स्थानांतरण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण या अन्य सामग्री बरामद हुई? - क्या सिलेंडरों के स्टॉक और वितरण रिकॉर्ड की जांच की गई? - क्या उपभोक्ताओं की पुरानी शिकायतों पर पहले कोई कार्रवाई हुई थी? - क्या फरार बताए जा रहे चार लोगों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई है? इन सवालों के जवाब मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला गैस चोरी का है, अवैध स्थानांतरण का है या किसी अन्य प्रकार की अनियमितता से जुड़ा हुआ है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर हो सकती है कार्रवाई LPG की आपूर्ति और वितरण से जुड़े नियमों के तहत निर्धारित अनुमति के बिना गैस का अवैध स्थानांतरण प्रतिबंधित है। LPG (Regulation of Supply and Distribution) Order, 2000 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत, जांच में उल्लंघन के प्रमाण मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सिलेंडरों का वजन, स्टॉक रजिस्टर, वितरण रिकॉर्ड, संबंधित दस्तावेज और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों का परीक्षण आवश्यक है। साथ ही, यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि संबंधित सिलेंडरों की आपूर्ति और वितरण की जिम्मेदारी किन लोगों के पास थी। गैस एजेंसी संचालक ने FIR दर्ज कराने की कही बात गैस एजेंसी के संचालक विवेक वासनिक ने संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। हालांकि, एफआईआर वास्तव में दर्ज हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी आवश्यक है। उपभोक्ताओं की नजर अब इस बात पर है कि पुलिस और संबंधित विभाग आगे क्या कदम उठाते हैं, फरार बताए जा रहे लोगों की पहचान कैसे की जाती है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं। फूड इंस्पेक्टर ने उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की कही बात मामले में खाद्य विभाग की भूमिका और जांच की प्रगति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जब फूड इंस्पेक्टर से कैमरे पर आधिकारिक पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने बयान देने के बजाय उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की बात कही। यह स्पष्ट करना जरूरी है कि किसी अधिकारी का कैमरे पर बयान देने से इनकार करना अपने आप में किसी अनियमितता का प्रमाण नहीं है। हालांकि, जनहित से जुड़े इस मामले में विभाग की ओर से जांच की स्थिति और कार्रवाई की जानकारी सामने आना जरूरी है। एसडीएम और खाद्य विभाग को नियमानुसार यह स्पष्ट करना चाहिए कि कितने सिलेंडरों की जांच हुई, गैस की कमी की पुष्टि हुई या नहीं, कौन-से दस्तावेज अथवा सामग्री जब्त की गई और कानूनी कार्रवाई किस स्तर पर है। जांच प्रभावित किए बिना आवश्यक जानकारी सार्वजनिक किए जाने से उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत हो सकता है। अब उपभोक्ताओं को जांच के नतीजों का इंतजार डोंगरगढ़ में सामने आया यह मामला केवल गैस सिलेंडरों की कथित हेराफेरी तक सीमित नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं के अधिकारों और वितरण व्यवस्था की निगरानी से भी जुड़ा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सिलेंडरों में कम गैस मिलने की पुरानी शिकायतों और हालिया घटना के बीच कोई संबंध है? क्या जांच में गैस चोरी या अवैध स्थानांतरण के प्रमाण मिलते हैं? और यदि अनियमितता साबित होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है? इन सभी पहलुओं पर निष्पक्ष जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आना जरूरी है, ताकि सच्चाई स्पष्ट हो और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ आपकी खबर • आपकी आवाज •
अवैध मुरूम उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन जब्त कर किया सील
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ अवैध मुरूम उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन जब्त कर किया सील रामपुर में सड़क निर्माण के लिए मुरूम उत्खनन के दौरान हुई कार्रवाई, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत होगी आगे की कार्रवाई महासमुंद, 21 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर सील कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने ग्राम झगरेनडीह से कुशभांठा तक सड़क निर्माण के लिए रामपुर स्थित शासकीय/निजी भूमि से मुरूम का उत्खनन किए जाने के दौरान कार्रवाई की। मौके पर मुरूम उत्खनन में लगी चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर सील कर दिया गया। बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत उक्त सड़क का निर्माण कार्य दीपक अग्रवाल कंपनी, शिवरीनारायण द्वारा किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत की जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने संबंधित मामले में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल खनिज विभाग की इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी श्री फागुलाल नागेश, सहायक खनिज अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार साहू तथा सिपाही प्रशांत कालू एवं मनीष ढीढी उपस्थित रहे।
🚨 बिलासपुर: दुर्गा पंडाल में महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी के आरोप में 3 महिलाएं गिरफ्तार, ब्लेड जब्त
✍️रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला नवरात्रि के दौरान दुर्गा पंडाल में चेन चोरी के मामले में बिलासपुर की सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया ब्लेड जब्त किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 🔴 आरती के दौरान महिला के गले से चेन गायब पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2026 को तेलीपारा निवासी 21 वर्षीय शौर्य कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां श्वेता कश्यप तेलीपारा रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में रात करीब 8:30 बजे आरती कर रही थीं। इसी दौरान उनके गले से लगभग 14 ग्राम वजन की सोने की चेन चोरी हो गई, जिसकी कीमत करीब ₹60,000 बताई गई है। मामले में सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 599/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 3(5) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। 🔍 CCTV फुटेज के आधार पर तलाश पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने दुर्गा पंडालों एवं आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। 20 अक्टूबर को उस्लापुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हुलिए की महिलाएं मिलने की सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पहचान और CCTV फुटेज के आधार पर पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। 👮 गिरफ्तार महिलाओं के नाम पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिलाएं हैं: 1. वर्षा बंसल (23 वर्ष) — निवासी केराडोर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी। 2. आशा बंसल (30 वर्ष) — निवासी केराडोर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी। 3. सबिता उर्फ सरिता बंसल (30 वर्ष) — निवासी केराडोर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने उसी दुर्गा पंडाल में एक अन्य महिला की चेन चोरी करने और उसे अपनी साथी रीना बंसल को देने की बात भी बताई है। इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
बिलासपुर: मदनपुर बस स्टैंड के पास चाकू दिखाकर लोगों को डराने का आरोप, युवक गिरफ्तार
रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर 🚨 बिलासपुर: मदनपुर बस स्टैंड के पास चाकू दिखाकर लोगों को डराने का आरोप, युवक गिरफ्तार 📍 रतनपुर, बिलासपुर | 20 अक्टूबर 2026 बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मदनपुर बस स्टैंड के पास से एक युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 🔴 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि मदनपुर बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया और उसके पास से चाकू बरामद किया गया। 👮 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने आरोपी की पहचान विकास दुबे (25 वर्ष), निवासी मदनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में की है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कौशल राम खुटे, आरक्षक पवन ठाकुर और आकाश डोंगरे का योगदान रहा।
नशा मुक्ति अभियान के तहत छुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार*
✍️हमरप्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद *नशा मुक्ति अभियान के तहत छुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार* गरियाबंद / छुरा /नया सवेरा अभियान के तहत एवं नशे के कारण होने वाले घरेलू विवाद, मारपीट व सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना छुरा क्षेत्र में ग्रामीणों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि अवैध शराब के सेवन से क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कर्ण कुमार तथा SDOP सुश्री गरिमा दादर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हरदी में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने ग्राम हरदी में घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर संदेही को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से *12 लीटर कच्ची महुआ शराब अनुमानित मूल्य ₹2,400/- बरामद कर जब्त की गई। *गिरफ्तार आरोपी का नाम:*दयालाल सिन्हा पिता गजानंद सिन्हा, उम्र 58 वर्ष, साकिन ग्राम हरदी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद (छ.ग.) आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गरियाबंद पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण, बिक्री तथा सेवन हेतु साधन मुहैया कराने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कांकेर पुलिस की कार्रवाई: घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला प्रार्थी ही निकला आरोपी, ₹5 लाख के जेवर बरामद
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार कांकेर/चारामा। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चोरी के एक मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को ही आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन जुआ खेलने, खान-पान और अपने शौक पूरे करने के लिए अपने ही घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने करीब ₹5 लाख मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं। 17 अक्टूबर को दर्ज कराई थी चोरी की रिपोर्ट प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी ने थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर की आलमारी से उसकी मां और पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संबंधित लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आई सच्चाई जांच के दौरान शिकायतकर्ता की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उससे विस्तृत पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने स्वयं ही घर से जेवरात चोरी करने की बात स्वीकार की। बताया गया कि उसने ऑनलाइन जुआ खेलने, खान-पान और अपने शौक पूरे करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले में करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। कांकेर पुलिस ने अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और आम जनता की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिब द्धता दोहराई है।
बलौदाबाजार में गांजा तस्करी का खुलासा, 15.5 किलो गांजा और कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार में गांजा तस्करी का खुलासा, 15.5 किलो गांजा और कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार-भाटापारा, 18 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15 किलो 500 ग्राम गांजा, ₹91,100 नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत ₹3,96,100 बताई गई है। घर की रसोई और कार की डिक्की से मिला गांजा पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खोरसीनाला पनगांव निवासी आकाश कुरें अपने घर और स्विफ्ट कार क्रमांक CG 22 AC 0325 में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मकान की रसोई के छज्जे और कार की डिक्की की तलाशी ली। इस दौरान कुल 15 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से गांजा बिक्री की नकद रकम और प्लास्टिक रैपर भी जब्त किए गए। पूछताछ में दूसरे आरोपी का नाम आया सामने पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आकाश कुरें ने गांजा भानपुर निवासी भूषण कुमार यादव से प्राप्त करना बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने गिरौदपुरी क्षेत्र में दबिश देकर भूषण कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। ₹3.96 लाख से अधिक का मशरूका जब्त पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजे की कीमत ₹1,55,100, नकद राशि ₹91,100 और तस्करी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार सहित कुल ₹3,96,100 का मशरूका जब्त किया है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 870/2026 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 20(B) एवं 29 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को 17 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। आरोपियों पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय में होने वाली न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।