Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

सरायपाली : केंदुवा में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, पुरानी रंजिश में तीन लोगों ने पीटा  

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  25/10/2026 किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर   ...

State Head • Oct 25, 2026

More Stories

नाबालिग प्रेमिका के कातिलों को 'सेम डे' बेल पर उबाल!न्याय व्यवस्था का मखौल या खाकी की बड़ी लापरवाही? 

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  मुंगेली जिला  नाबालिग प्रेमिका के कातिलों को 'सेम डे' बेल पर उबाल!न्याय व्यवस्था का मखौल या खाकी की बड़ी लापरवाही?  खूनखराबा और महज़ घंटों में रिहाई? वाह रे हमारी न्याय और जांच प्रणाली! ​छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के नेवासपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 17 साल की एक नाबालिग प्रेमिका की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी अजीत घृतलहरे और उसके साथी साहिल खांडे को दबोचकर 72 घंटे के भीतर कोर्ट में पेश भी कर देती है—लेकिन आगे जो होता है, वह सिस्टम के मुँह पर एक बड़ा तमाचा है! ​सीजेएम कोर्ट ने आरोपियों को उसी दिन यानी 'सेम डे' जमानत दे दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और जनता का खून खौल उठा है। एक मासूम की जान चली गई, और कातिल चंद घंटों में खुलेआम बाहर घूमने लगे?मृतका के परिजनों ने जमानत निरस्त करने की मांग की है। 0 ​कहाँ हुई चूक? कौन है जिम्मेदार? ​प्रक्रियागत खामियाँ: शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस की जांच और गिरफ्तारी की प्रक्रिया में ऐसी भयंकर खामियां छोड़ी गईं कि अदालत के लिए आरोपियों को जमानत देना मजबूरी बन गया। ​प्रशिक्षु एसआई की लापरवाही: बताया जा रहा है कि इस संवेदनशील हत्याकांड की जांच एक प्रशिक्षु एसआई के हवाले थी, जिनकी लचर कार्यशैली ने अपराधियों को संजीवनी दे डाली। वही ये भी कि क्या किसी वरिष्ठ अधिकारी ने इस जांच पर कोई सुपरविजन ही नहीं किया?अब विभागीय नोटिस की खानापूर्ति की चर्चा है, लेकिन क्या इससे उस बेटी की जान जाने से व्यथित उसके परिजनों को कोई राहत का मरहम मिलेगा? ​दर-दर भटकता प्रशासन: हालात इतने बेकाबू और शर्मनाक हो चुके हैं कि मुंगेली के कलेक्टर और एसएसपी को खुद न्याय की भीख मांगने के लिए जिला जज के दरवाजे पर गुहार लगानी पड़ रही है। इससे बड़ा प्रशासनिक लाचारी का उदाहरण और क्या होगा? ​अब पुलिस इस घटिया जांच प्रक्रिया और कोर्ट के आदेश को चुनौती देने की तैयारी कर रही है—लेकिन सवाल यह है कि जब पहली बार में ही दूध और पानी का हिसाब रखने वाले नुमाइंदे ऐसी आपराधिक लापरवाही बरतेंगे, तो आम जनता किस पर भरोसा करे? ​क्या खाकी की नाकामी और कानूनी दांव-पेच ऐसे ही अपराधियों के हौसले बढ़ाते रहेंगे? इस संगीन जुर्म में न्याय का गला घोंटने वाले हर एक जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, वरना जनता का इस सिस्टम से पूरी तरह भरोसा उठ जाएगा! ​

Oct 25, 2026 Read

पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।* 

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर  पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।*   • जिला-बेमेतरा, चौकी कंडरका पुलिस टीम की कार्यवाही।   • अवैध शराब का एक प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। • आबकारी एक्ट के तहत 750 पौवा मसाला/अंग्रेजी शराब (1,35,000ml), प्रयुक्त वाहन कार  जुमला कीमती लगभग 5,76,000/- रूपये सहित 02 आरोपी गिरफ्तार।-----------------------------------         *बेमेतरा, 24 अक्टूबर 2026  आरोपी 01. नीलकुमार निषाद पिता पीरित राम निषाद उम्र 25 वर्ष, निवासी मुटपुरी, थाना चंदनू जिला बेमेतरा, हाल मोवा सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 4 थाना विधान सभा जिला रायपुर, 02. दुर्गेश ध्रुव पिता बलराम ध्रुव उम्र 25 वर्ष, निवासी मुटपुरी थाना चंदनू,

Oct 25, 2026 Read

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा! NH-130 पर पुलिस की घेराबंदी, 7 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर 🚨छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा! NH-130 पर पुलिस की घेराबंदी, 7 आरोपी गिरफ्तार 📍 सिमगा, बलौदाबाजार-भाटापारा | 24 अक्टूबर 2026 🚔 Operation Nishchay: ओडिशा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप को सिमगा पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, अंतरराज्यीय तस्करी के इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान तस्करों की स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई। 🔎 पायलट कार से कर रहे थे रेकी! पुलिस के मुताबिक, तस्कर एक बलेनो कार को आगे चलाकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे, जबकि पीछे चल रही स्विफ्ट कार में गांजा रखा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने सिमगा ओवरब्रिज और NH-130 पर नाकेबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान ग्राम दामाखेड़ा में खुशी वाटिका के पास स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सातों आरोपियों को पकड़ लिया। 📦 25.41 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जब्त सामग्री में शामिल हैं: ▪️ गांजा: 30 किलो 430 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹15,21,500▪️ स्विफ्ट कार: कीमत ₹3,50,000▪️ बलेनो कार: कीमत ₹6,00,000▪️ 6 एंड्रॉइड मोबाइल: कीमत ₹70,000 कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹25,41,500 बताई गई है। 👮 गिरफ्तार आरोपियों के नाम: 1. विनीत कुमार भारती (29 वर्ष)2. करन कनौजिया (23 वर्ष)3. सुनील कुमार भारती (22 वर्ष)4. सुखलेन्द्र कुमार नट (35 वर्ष)5. राजेंद्र गुप्ता (42 वर्ष)6. शिवशंकर बिन्द (26 वर्ष)7. अनिल कुमार बिन्द (39 वर्ष) सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। ⚖️ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 466/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20(b) में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गांजा तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य सप्लायरों और खरीदारों के संबंध में जांच जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में महासमुंद और बिलासपुर पुलिस के साथ समन्वय से की गई|

Oct 25, 2026 Read

धमतरी: गाली-गलौज के विवाद में पड़ोसी पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; घायल रायपुर के ICU में भर्ती

✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़   धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा में गाली-गलौज करने से मना करने पर पड़ोसी द्वारा एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में रोशन साहू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रायपुर के उर्मिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका आईसीयू में उपचार जारी है। मामले में करेलीबड़ी पुलिस ने आरोपी अवधराम साहू (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।   पुलिस के मुताबिक, घटना 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 7:30 बजे की है। आरोपी अपने घर की बाड़ी में गाली-गलौज कर रहा था। रोशन साहू और पड़ोसी चुम्मन साहू ने उसे ऐसा करने से मना किया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आक्रोशित आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए रोशन साहू के पेट पर धारदार स्टील के चाकू से वार कर दिया।   घटना की शिकायत पर चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने अपराध क्रमांक 210/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 एवं 109(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के आंगन में ईंट के टुकड़ों के नीचे छिपाकर रखा गया वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।   पुलिस ने 24 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आपसी विवाद में कानून हाथ में लेने के बजाय शांतिपूर्ण और वैधानिक तरीके से समस्या का समाधान करें।

Oct 24, 2026 Read

धमतरी में हथियारबंद युवकों के उत्पात पर पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 6 विधि से संघर्षरत बालकों पर कार्रवाई

✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमतरी। शहर के मराठा पारा और बांसपारा में देर रात हथियारों के साथ उत्पात मचाने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और तोड़फोड़ करने के मामले में धमतरी पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी नोमेश पटेल उर्फ आर्यन (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वहीं, प्रकरण में संलिप्त 6 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, बांस के डंडे और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं। गमछे से चेहरा ढंककर पहुंचे थे 15 से 20 युवक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच 15 से 20 युवक चेहरे पर गमछा बांधकर मराठा पारा और बांसपारा क्षेत्र में एकत्र हुए थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवकों के हाथों में लाठी, डंडे, लोहे की रॉड, तलवार और चाकू जैसे हथियार थे। उन्होंने मोहल्लेवासियों के साथ अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा घरों के दरवाजों और दुकानों के शटर पर लाठी-डंडों से वार कर क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करने का आरोप है। घटना के संबंध में मराठा पारा निवासी एक वार्डवासी की लिखित शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 271/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन एवं सीएसपी धमतरी श्री अभिषेक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने संदेहियों की पतासाजी और पूछताछ की। विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी की पहचान नोमेश पटेल उर्फ आर्यन, निवासी विंध्यवासिनी वार्ड, कारगिल चौक, धमतरी के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच और उनकी पतासाजी जारी है। चाकू, बांस के डंडे और कपड़े जब्त विवेचना के दौरान आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर गवाहों की उपस्थिति में घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, बांस के डंडे और वारदात के समय पहने गए कपड़ों को जब्त किया गया है। प्रकरण में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। मामले में संलिप्त 6 विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में सामाजिक पृष्ठभूमि प्रतिवेदन तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस के मुताबिक, थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 271/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 191(3), 189(4) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में एक बालिग आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि 6 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। धमतरी पुलिस की आम नागरिकों से अपील धमतरी पुलिस ने नागरिकों से शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि गुंडागर्दी, हथियारों का प्रदर्शन, मारपीट, धमकी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने और आम नागरिकों में भय उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Oct 24, 2026 Read

पुरानी रंजिश बात को लेकर चाकू लेकर मारने के लिये दौड़ाने वाले के विरूद्ध हिर्री पुलिस की त्वरित कार्यवाही

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  पुरानी रंजिश बात को लेकर चाकू लेकर मारने के लिये दौड़ाने वाले के विरूद्ध हिर्री पुलिस की त्वरित कार्यवाहीआरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया   अपराध क्रमांक  338/2026           धारा - 296, 351(3) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्टदिनांक घटना समय:-    20.10.2026 के 06ः00 बजेघटना स्थल  :-    ग्राम बोड़सरा रामफल कौशिक के घर के पास थाना हिर्री जिला बिलासपुरआरोपी:-  संतोष कुमार मरावी पिता स्व. महेतरू राम मरावी उम्र 48 साल साकिन बोड़सरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.                   मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.10.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव का संतोष कुमार मरावी पुरानी रंजिश बात को लेकर गंदी गंदी गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ में चाकू लेकर मारने पीटने के लिये दौड़ा रहा की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमान राजेश जोशी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, के नेतृत्व में टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी की तलाश कर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध धारा सदर का जुर्म करना स्वीकार किये हैं। आरोपी संतोष कुमार मरावी पिता स्व. महेतरू राम मरावी उम्र 48 साल साकिन बोड़सरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. को दिनांक 23.10.2026 के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।             उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, पीएसआई उषा निषाद, सउनि राजकुमार, प्र0आर0 1252 धर्मेन्द्र राजपूत, आर.क्र. 1383 जितेन्द्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।

Oct 24, 2026 Read

धमतरी के मुजगहन हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 गिरफ्त में..!

धमतरी के मुजगहन हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 गिरफ्त में..! ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  धमतरी । दीपांशु साहू हत्याकांड में अर्जुनी पुलिस को बड़ी सफलता, वारदात में प्रयुक्त चाकू,डंडा सहित अन्य सामान जब्त,पूर्व रंजिश में युवक की हत्या के मामले में पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी घटना का विवरण...पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अर्जुनी पुलिस द्वारा ग्राम मुजगहन में हुए दीपांशु साहू हत्याकांड में त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले में पूर्व में 04 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार प्रकरण में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रार्थी ऐकेश्वर साहू, निवासी ग्राम मुजगहन की रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 10:20 से 10:30 बजे के मध्य पूर्व रंजिश को लेकर रत्नाबांधा एवं पंचवटी कॉलोनी के कुछ युवकों द्वारा सुदामा साहू के घर के सामने मुख्य मार्ग पर दीपांशु साहू एवं विकास साहू के साथ मारपीट करते हुए डंडे एवं धारदार चाकू से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल दीपांशु साहू को जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल विकास साहू का उपचार जारी है। आज गिरफ्तार किए गए 3 आरोपीगणदिनांक 23 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार आरोपी निम्नानुसार हैं-(01) शंकर नागरची पिता पुनीत नागरची उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रत्नाबांधा धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ०ग०)(02) तामेश्वर नागरची उर्फ मोनू पिता दिनेश नागरची उम्र 19 वर्ष निवासी रत्नाबांधा गौराचौरा के पास धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ०ग०)(03) धनेश्वर नागरची पिता पुनीत नागरची उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रत्नाबांधा धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ०ग०)गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 स्टील का स्प्रिंगदार चाकू, बांस का डंडा सहित  घटना में प्रयुक्त कपड़े विधिवत जब्त किए गए हैं। पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं 4 आरोपीदिनांक 22 अक्टूबर 2026 को इस प्रकरण में निम्नलिखित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था -(01) फनेश्वर नेताम (18 वर्ष)(02) रितेश नेताम (22 वर्ष)(03) लिलेश उर्फ लिलेश्वर नेताम (20 वर्ष)(04) नोहर यादव उर्फ काला (23 वर्ष) सभी निवासी रत्नाबांधा क्षेत्र हैं। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही घटना में प्रयुक्त चाकू डंडे सहित अन्य सामान जब्त किए जा चुके हैं।गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में आगे की विवेचना एवं वैधानिक कार्यवाही जारी है। धमतरी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Oct 24, 2026 Read

कोतवाली थाना अंतर्गत पैसे के विवाद में युवक को बंधक बनाकर पीटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़पद:  जिला रिपोर्टर जिला: कांकेरनाम: शैलेन्द्र जैन कोतवाली थाना अंतर्गत पैसे के विवाद में युवक को बंधक बनाकर पीटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली थाना अंतर्गत, मांझापारा स्थित अशोक ग्लासेस दुकान में पैसे के विवाद को लेकर,युवक निर्भय श्रीवास्तव उम्र 26 से मारपीट और,जान से मारने की धमकी देने के मामले में, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में,मनीष सेरवानी उम्र 44,पिता स्वर्गीय अशोक सेरवानी,निवासी गोविंदपुर,और अमन मंडावी उर्फ आमीन उम्र 21, पिता विष्णु राम मंडावी, निवासी शिवनगर दोनों आरोपियों ने युवक को दुकान की दूसरी मंजिल पर ले जाकर,लोहे की वजनदार पट्टी से मारपीट की। पुलिस ने पट्टी जब्त कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू सहित,एएसआई भीखम साहू, प्रधान आरक्षक कौशल साहू तथा आरक्षक अनिल मरकाम, देवदत्त कडियाम और पुरन साहू शामिल रहे।

Oct 24, 2026 Read

बड़ेगौरी में चाकू लेकर लोगों को धमका रहे थे 3 युवक, एक गिरफ्तार और 2 नाबालिगों पर कार्रवाई

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़पद:  जिला रिपोर्टर जिला: कांकेरनाम: शैलेन्द्र जैन बड़ेगौरी में चाकू लेकर लोगों को धमका रहे थे 3 युवक, एक गिरफ्तार और 2 नाबालिगों पर कार्रवाई चारामा थाना अंतर्गत,ग्राम बड़ेगौरी में धारदार चाकू लेकर लोगों को धमकाने की सूचना पर,चारामा पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ा। उनके कब्जे से तीन धारदार चाकू और एक स्कूटी क्रमांक CG 19 BD 55,98 जब्त की गई।पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र उर्फ सूरज कवाची उम्र 19 वर्ष, पिता बुधराम कवाची, निवासी बड़ेगौरी, थाना चारामा, को गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। मामले में थाना चारामा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही मेंनिरीक्षक सुरेश कुमार राठौर,सहायक उपनिरीक्षक माखन नागवंशी, दुष्यंत दीवान,प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र सोनवानी, नरेन्द्र नागेश,भागीरथी मण्डावी,शंकर खुंटे शामिल रहे चारामा थाना अंतर्गत,ग्राम बड़ेगौरी में धारदार चाकू लेकर लोगों को धमकाने की सूचना पर,चारामा पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ा। उनके कब्जे से तीन धारदार चाकू और एक स्कूटी क्रमांक CG 19 BD 55,98 जब्त की गई।पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र उर्फ सूरज कवाची उम्र 19 वर्ष, पिता बुधराम कवाची, निवासी बड़ेगौरी, थाना चारामा, को गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। मामले में थाना चारामा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही मेंनिरीक्षक सुरेश कुमार राठौर,सहायक उपनिरीक्षक माखन नागवंशी, दुष्यंत दीवान,प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र सोनवानी, नरेन्द्र नागेश,भागीरथी मण्डावी,शंकर खुंटे शामिल रहे

Oct 24, 2026 Read

सरायपाली में अवैध क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, एक्सपायरी दवाइयां मिलने पर किया सील

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ सरायपाली में अवैध क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, एक्सपायरी दवाइयां मिलने पर किया सील मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल की शिकायत पर स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई महासमुंद, 22 अक्टूबर 2026। महासमुंद जिले के सरायपाली में कथित अवैध क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। झिलमिला चौक स्थित क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान अवधिपार (एक्सपायरी) दवाइयां और उपचार में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सकीय उपकरण मिले। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित क्लीनिक को सील कर दिया। मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के उपचार करने की शिकायत यह कार्रवाई मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में झिलमिला चौक स्थित राकेश मेडिकल से संबद्ध विनायक पणिग्रही पर बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री अथवा आवश्यक प्रमाण-पत्र के क्लीनिक संचालित करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह कुशवाहा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित दस्तावेजों की जांच करने के साथ दवाइयों और उपचार में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों का भी अवलोकन किया गया। पंचनामा तैयार कर क्लीनिक सील निरीक्षण के दौरान अवधिपार दवाइयां और चिकित्सकीय उपकरण मिलने की सूचना सीएमएचओ को दी गई। इसके बाद अनुविभागीय दंडाधिकारी, सरायपाली के आदेश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, हल्का पटवारी और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर क्लीनिक को सील कर दिया गया। कार्रवाई में जिला नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम एक्ट) डॉ. वी. पी. सिंह, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. केशव चंद्र साहू तथा जिला समन्वयक (आयुष्मान भारत) श्री पृथ्वी साहू शामिल रहे। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. आर. के. सिंह कुशवाहा ने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। बिना आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता के उपचार करना और अवधिपार दवाइयों का इस्तेमाल करना जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में ऐसी अनियमितताओं के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Oct 23, 2026 Read

वनांचल को विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री की 5 घोषणाओं को मंजूरी, 6.41 करोड़ से होंगे निर्माण कार्य

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   वनांचल को विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री की 5 घोषणाओं को मंजूरी, 6.41 करोड़ से होंगे निर्माण कार्य   लाल नाला पर बनेगा पुल, भीखमपुरा में तालाब सौंदर्यीकरण और सामुदायिक शौचालय का निर्माण होगा; दो विद्यालयों का नामकरण भी स्वीकृत   सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन तिहार के दौरान ग्राम भीखमपुरा प्रवास पर की गई पांच घोषणाओं को राज्य शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके तहत बरमकेला विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में चार निर्माण कार्यों के लिए कुल 6 करोड़ 41 लाख 52 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। साथ ही, दो शासकीय स्वीकृति के नामकरण को भी अनुमति मिली है।   लाल नाला पर 3.91 करोड़ से बनेगा पुल   ग्राम नर्राखोल क्षेत्र में लाल नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 3 करोड़ 91 लाख 54 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पुल बनने से आसपास के गांवों की संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी और एथलीटों को मुहैया में सुविधा मिलने की उम्मीद है।   भीखमपुरा में तीन विकास कार्यों को मंजूरी   ग्राम भीखमपुरा में तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 99.99 लाख रुपये, मंगल भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा गौशाला परिसर में कार्यशाला सहसामुदायिक भवन निर्माण के लिए 99.99 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों से पशुओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं देखें।   दो स्कूलों का नामकरण पंडित हृदयनारायण पाणिग्राही के नाम पर   मुख्यमंत्री की पांचवीं घोषणा के तहत भीखमपुरा में एक ही परिसर में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का नामकरण पंडित हृदयनारायण पाणिग्राही के नाम पर करने की अनुमति दी गई है।   कलेक्टर ने दिए गए माइक्रोवेव निर्माण के निर्देश   कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा स्वीकृत कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। वे संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने और प्रगति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।   इनमंत्रियों से बरमकेला के पूर्वी वनांचल क्षेत्र में सड़क संपर्क, सार्वजनिक सुविधाएं और सामुदायिक अधोसंरचना को बढ़ने से मिलने की उम्मीद है।

Oct 23, 2026 Read

जांजगीर-चांपा, किराना दुकान में छिपाकर रखा था अवैध शराब, मुलमुला पुलिस ने 70 पाव शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर,,,

✍️रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर    जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस ने ग्राम जेवरा में किराना दुकान के काउंटर के पास बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई 70 पाव शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।    *मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी*    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को थाना मुलमुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जेवरा निवासी बलराम कश्यप अपनी किराना दुकान में काउंटर के पास अवैध रूप से शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दुकान में रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दुकान के काउंटर के पास बिक्री के लिए रखी गई 15 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की, कीमत 1,800 रुपये तथा 55 नग पाव देशी प्लेन शराब, कीमत 4,400 रुपये, कुल 70 नग पाव शराब, मात्रा 12.600 बल्क लीटर एवं कुल कीमत 6,200 रुपये जब्त किया गया।   मामले में *_आरोपी_* बलराम कश्यप उम्र 47 वर्ष, निवासी जेवरा वार्ड क्रमांक 04, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 447/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।    *उक्त कार्रवाई* में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक शिवानंद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक रुद्र कश्यप, आरक्षक राजेश कश्यप, आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया एवं महिला आरक्षक प्रेमा जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।

Oct 23, 2026 Read