*ऑपरेशन निश्चय- महासमुंद पुलिस की चेकिंग में फंसे महाराष्ट्र के 4 गांजा तस्कर, 10.407 किलो गान्जा जब्त*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट रिपोर्टर संतन दास *à...
More Stories
रायपुर: ससुर की हत्या के मामले में बहू और प्रेमी को उम्रकैद, ADJ कोर्ट ने सुनाया फैसला।
✍️रिपोर्टर देवराम चौहान हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ दिनांक 28/10/2026 रायपुर। ससुर की हत्या के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (ADJ) ने मृतक की बहू और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर अवैध संबंध में बाधा बनने के कारण हत्या करने और वारदात को छिपाने की कोशिश करने का आरोप था। अदालत के फैसले के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अवैध संबंध में बाधा बनने पर बिजली का करंट लगाकर हत्या करने का आरोप; खड़ेनाडी गांव में 2025 में हुई थी वारदात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मामला। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खड़ेनाडी गांव का है। मृतक की पहचान मनोहर निर्मलकर के रूप में हुई थी। जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2025 को मनोहर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए थे। इसी दौरान मृतक के चेहरे और माथे पर चोट के निशान देखकर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में मामला सामान्य मौत का नहीं, बल्कि हत्या का सामने आया। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। बहू और प्रेमी को किया गया था गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की बहू गीता बाई निर्मलकर (30 वर्ष), पति गौकरण निर्मलकर, निवासी खड़ेनाडीही और उसके प्रेमी लेखराम निषाद (25 वर्ष), निवासी ग्राम बड़गांव को गिरफ्तार किया था। लेखराम निषाद हारमोनियम शिक्षक बताया गया है। आरोप के मुताबिक, दोनों ने बिजली का करंट लगाकर मनोहर की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था। अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा। मामले की सुनवाई के बाद ADJ कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में अदालत के फैसले की तारीख और संबंधित धाराओं का विवरण नहीं दिया गया है। इस मामले में अंतिम संस्कार से पहले मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखकर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देना जांच का अहम मोड़ साबित हुआ। इसके बाद पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के आधार पर हत्या का मामला सामने आया।
पुरानी रंजिश की बात को लेकर जान से मारने की नीयत से चाकू से वार करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस की कार्यवाही
रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला थाना कोटा जिला बिलासपुर दिनांक 27.10.2026 🔶 पुरानी रंजिश की बात को लेकर जान से मारने की नीयत से चाकू से वार करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस की कार्यवाही🔶 अपराध पंजीबद्ध के चंद घंटों में आरोपीगण गिरफ्तारधारा 109(1), 3(5), 61 बी एन एस 25,27 आर्म्स एक्ट कुल जप्त - 01 नग धारदार चाकु, 01 नग लकड़ी का लाठी, 01 नग मोटर साइकिल बुलेट नाम आरोपी -01. कोमल साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरिपारा कोटा 2. नितेश साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरी पारा कोटा 3. देवेंद्र साहू पिता विजय साहू उम्र 21 वर्ष निवासी डोंगरी पारा कोटा 4. गिरिजा शंकर दुबे पिता रमाकांत दुबे उम्र 32 वर्ष निवासी पड़ाव पारा कोटा विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों के रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है । दिनांक 26.10.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक वर्ष पूर्व पुरानी बात को लेकर कोमल साहू , नितेश साहू से विवाद चल रहा है जो आये दिन लड़ाई झगड़ा करते आ रहे है कि दिनांक 26.10.2026 के शाम 07.00 बजे प्रार्थी अपना पिकअप को बनवाने शिव वेल्डिंग दुकान गया था तभी कोमल साहू , नितेश साहू, गिरिजा शंकर दुबे आया और नितेश साहू पकड़ लिया जिसके बाद कोमल साहू चाकू से आज तेरे गला को काट कर मर डालूँगा बोलते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से 3-4 बार वार किया जिसे प्रार्थी अपने हाथ से बचाया तथा गिरिजा शंकर दुबे डंडा से पीठ व भुजा को मारा कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर प्रथम सूचना पत्र के दर्ज होने पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी 01. नितेश साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरी पारा कोटा 02. गिरिजा शंकर दुबे पिता रमाकांत दुबे उम्र 32 वर्ष निवासी पड़ाव पारा कोटा 03. कोमल साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरी पारा कोटा 04. देवेंद्र साहू पिता विजय साहू उम्र 21 वर्ष निवासी डोंगरी पारा कोटा को तत्काल गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 01 नग धारदार चाकु ,01 नग लकड़ी का डंडा व घटना में प्रयुक्त एक नग मोटर साइकिल बुलेट क्रमांक सी जी 11 बी क्यू 7102 को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी प्र उप निरीक्षक दिलीप साहू , सहायक उप निरीक्षक शिव साहू, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू , आरक्षक 491 सोम कुमार उइके , आरक्षक 252 जलेश्वर साहू, आरक्षक 654 मोहन सिंह ध्रुव का विशेष भूमिका रहा ।
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंध सिरप का कारो बार
> *मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंध सिरप का कारो बार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्टर देवाराम चौहान > राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बता दे की पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार करवाई कर रहे हैं वही नशीली सिरप एवं प्रतिबंधित सिरप बेचते हुए संचालक और दो व्यक्ति गिरफ्तार हो गए। > *बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंध नशीली सिरप का अवैध कारोबार करते पाया गया वही बिना डॉक्टर की पर्ची के सिरप बेचते हुए पाए गए पुलिस ने मुखबीर लगाकर इस मामले को मुकाम को हासिल किया पुलिस प्रशासन ने मेडिकल स्टोर से 12800 की कीमत के 32 शीशी प्रतिबंधित कोडिंग सिरप जप्त किया गया। दरअसल आरोपी का नाम जीत सिंह सूर्यवंशी उर्फ पूर्व में भी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है एंटी क्राइम और साइबर यूनिट एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त करवाई किया गया है। मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ 3 गिरफ्तार रायपुर - राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर से 12,800 रुपये कीमत की 32 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जप्त की है। आरोपी बिना डॉक्टर की पर्ची के सिरप बेच रहे थे। मुख्य आरोपी की पहचान जीत सिंह सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो पूर्व में भी नारकोटिक एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
वन्यजीवों के अवैध शिकार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा के 3 आरोपी 5 नवंबर तक जेल भेजे गए*
✍️*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद* गरियाबंद वन्यजीवों के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 5 नवंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जिला जेल गरियाबंद भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को वन परिक्षेत्र तौरेंगा बफर के अंतर्गत परिसर गरीबा के आरक्षित वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 1200 में दो मादा बंदरों के अवैध शिकार का मामला सामने आया। मामले में वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण (पीओआर) क्रमांक 23/19, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 के तहत वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अंतर्गत कार्रवाई की है। *इन तीन आरोपियों पर हुई कार्रवाई* वन विभाग की कार्रवाई में ओडिशा के नबरंगपुर जिले के रायघर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कबाटपानी निवासी भूसा (50 वर्ष), बनमाली सांता (51 वर्ष) एवं सोलंदर सांता (26 वर्ष) को आरोपी बनाया गया है। तीनों आरोपियों को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, गरियाबंद के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें 5 नवंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जिला जेल गरियाबंद में दाखिल कराया गया है। *वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल* आरक्षित वन क्षेत्र में वन्यजीवों का अवैध शिकार वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। वन्यजीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में कानून के तहत कार्रवाई महत्वपूर्ण है। वन्यजीवों के संरक्षण और जंगलों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।
धमतरी में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली ऑफिस के पास चल रहा था काट पत्ती का खेल, 5 गिरफ्तार
*धमतरी पुलिस का जुआरियों पर कड़ा प्रहार: नगरी में काट पत्ती जुआ खेलते 5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार,एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में नगरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 15,800/- रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त,बिजली ऑफिस के पास सार्वजनिक स्थान पर चल रहा था जुए का खेल, नगरी पुलिस ने दबिश देकर 05 जुआरियों पर की वैधानिक कार्यवाही* पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ- सट्टा सहित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरी स्थित बिजली ऑफिस के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर नगरी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 15,800/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की। ▪️*गिरफ्तार जुआरियों का विवरण* *(01)* निक्कू सोम,पिता यशवंत सोम, उम्र 32 वर्ष, निवासी नगरी,थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)। *(02)* विरेन्द्र साहू, पिता मानिकराम साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी नगरी,थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)। *(03)* भोला निषाद, पिता दिलीप निषाद, उम्र 29 वर्ष, निवासी नगरी,थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)। *(04)* तीरथ राम रावत,पिता राजूराम रावत, उम्र 45 वर्ष, निवासी नगरी,थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)। *(05)* अश्वनी ठाकुर, पिता गेंदूलाल ठाकुर,उम्र 40 वर्ष, निवासी नगरी,थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)। *अपराध एवं जब्ती का विवरण* - थाना: नगरी, जिला धमतरी - अपराध क्रमांक: 78/2026 - धारा: 3(2) जुआ एक्ट - जब्त सामग्री: 15,800/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश - कुल गिरफ्तार जुआरी: 05 सभी जुआरियों के विरुद्ध थाना नगरी में जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है तथा मामले को विवेचना में लिया गया है। धमतरी पुलिस की अपील: सार्वजनिक स्थानों पर जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस की सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। ✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
थाना सरकंडा क्षेत्रान्तर्गत चाकू लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को किया गया गिरफ्तार
✍️रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला भेजा गया न्यायिक रिमांड पर संक्षिप्त विवरण:*श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस द्वारा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरकंडा क्षेत्रांतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूर्या चौक चिंगराजपारा के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है और एक अन्य व्यक्ति उसका सहयोग कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदेहियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम निम्नानुसार बताया: आरोपीपप्पू यादव पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी- चिंगराजपारा, लक्ष्मी चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)। 01 विधि से संघर्षरत बालक निवासी- गणेश चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)। बरामदगी आरोपी पप्पू यादव के कब्जे से एक स्टील का बटन वाला धारदार चाकू (कुल लंबाई 9.5 इंच) जप्त किया गया है। की गई कार्रवाई: आरोपियों का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3(5) BNS के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर, विधिवत गिरफ्तार किया गया। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, तथा वयस्क आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
ऑपरेशन निश्चय: महासमुंद पुलिस की ‘एंड-टू-एंड’ कार्रवाई, ओडिशा से गांजा तस्करी का मुख्य स्रोत गिरफ्तार
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ऑपरेशन निश्चय: महासमुंद पुलिस की ‘एंड-टू-एंड’ कार्रवाई, ओडिशा से गांजा तस्करी का मुख्य स्रोत गिरफ्तार सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से मिला था 10.470 किलो गांजा, तकनीकी साक्ष्यों और डेटा एनालिसिस से दूसरे राज्य तक पहुंची पुलिस महासमुंद, 26 अक्टूबर 2026। गांजा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले कथित मुख्य स्रोत आरोपी सोहन माली को ओडिशा के खरियार थाना क्षेत्र के दुआक्षर से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने केवल गांजा बरामदगी तक सीमित न रहकर तस्करी के नेटवर्क के मुख्य स्रोत तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्कूटी से बरामद हुआ था 10.470 किलो गांजा मामला थाना खल्लारी के अपराध क्रमांक 54/2025, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है। प्रकरण में सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी से पुलिस ने 10.470 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 57 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर जब्त किया था। गांजा बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान करने पर जोर दिया। पुलिस का उद्देश्य गांजा मिलने की घटना तक ही कार्रवाई सीमित रखना नहीं, बल्कि मादक पदार्थ की आपूर्ति और बिक्री के पीछे सक्रिय लोगों तक पहुंचना था। तकनीकी जांच और डेटा एनालिसिस से मिला सुराग मामले की तह तक पहुंचने के लिए महासमुंद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं डेटा एनालिसिस की मदद ली। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस दूसरे राज्य में मौजूद आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। इसके बाद ओडिशा के खरियार थाना क्षेत्र अंतर्गत दुआक्षर से सोहन माली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की यह कार्रवाई दर्शाती है कि मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में अब केवल मौके पर बरामदगी करने के बजाय पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने पर जोर दिया जा रहा है। तस्करी के मुख्य स्रोत पर पुलिस का प्रहार ऑपरेशन निश्चय के तहत की गई इस कार्रवाई को गांजा तस्करी के नेटवर्क के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। कथित मुख्य स्रोत की गिरफ्तारी से मामले की जांच को आगे बढ़ाने और गांजा की आपूर्ति तथा बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने में मदद मिल सकती है। महासमुंद पुलिस की इस कार्रवाई में तकनीकी जांच और डेटा विश्लेषण की अहम भूमिका सामने आई है। पुलिस का फोकस नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना है। महासमुंद पुलिस का संदेश स्पष्ट है—नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों तक पहुंचकर पूरे नेट वर्क पर कार्रवाई की जाएगी।
ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, मुंगेली से आरोपी गिरफ्तार
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, मुंगेली से आरोपी गिरफ्तार जिम की आड़ में गांजा कारोबार करने का आरोप, कोमाखान थाने के दो एनडीपीएस मामलों में थी तलाश महासमुंद, 26 अक्टूबर 2026। गांजा तस्करी के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गांजा तस्करी के मामले में गांजा मंगाने वाले आरोपी को जिला मुंगेली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर जिम संचालन की आड़ में गांजा का अवैध कारोबार करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना कोमाखान में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में वांछित था। तस्करी नेटवर्क से जुड़ा था आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 129/26 एवं 141/26 के तहत धारा 20(बी)(II)(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामले दर्ज हैं। इन दोनों मामलों की जांच के दौरान गांजा तस्करी नेटवर्क में शामिल आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही थी। इसी क्रम में गांजा मंगाने वाले आरोपी की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच में आरोपी का संबंध गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा पाया गया। बताया गया है कि आरोपी जिम का संचालन करता था और इसी की आड़ में गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश तेज की और उसे जिला मुंगेली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में आरोपी की तलाश थाना कोमाखान में दर्ज दोनों अपराधों में आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(II)(बी) मादक पदार्थ गांजा से संबंधित अपराधों तथा धारा 29 अवैध गतिविधियों में दुष्प्रेरण और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित है। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि अवैध कारोबार में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके। नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। मुंगेली से आरोपी की गिरफ्तारी को गांजा तस्करी नेटवर्क की जांच में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करना है। मामले में आगे की जांच जारी है।
धमतरी पुलिस का असामाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार: टिकरापारा में घर में घुसकर तलवार व लाठी-डंडों से हमला, गाली-गलौज एवं धमकी देने के मामले में 05 आरोपी गिरफ्तार...!
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज एसपी धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही, गिरफ्तार सभी 05 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया,घटना में प्रयुक्त बांस के डंडे जब्त, सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही; अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं हिंसक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत टिकरापारा में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। *घटना का विवरण* दिनांक 21 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे प्रार्थिया अपने घर के आंगन में बच्चे को खिला रही थी। इसी दौरान टिकरापारा के लगभग 10 से 12 युवक तलवार, बेसबॉल स्टिक एवं लाठी-डंडों से लैस होकर कथित रूप से जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों द्वारा प्रार्थिया के साथ झूमाझटकी करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। अपनी जान बचाने के लिए प्रार्थिया जब अपनी मां तारा निर्मलकर के घर पहुंची, तो आरोपियों द्वारा वहां भी घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज करने तथा तलवार एवं लाठी-डंडे लहराकर भय का माहौल उत्पन्न करने की बात सामने आई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा तत्काल थाने में अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 189(4), 190, 191(3) एवं 331(6) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं साक्ष्य संकलन* मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं संलिप्तता के संबंध में विवेचना की गई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया। *गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते* *(01)* देवेन्द्र नेताम उर्फ पप्पू, उम्र 30 वर्ष, पिता देवलाल नेताम, निवासी टिकरापारा, वार्ड क्रमांक 33, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।। *(02)* आदित्य मसीह, उम्र 19 वर्ष, पिता अनिल मसीह, निवासी टिकरापारा, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।। *(03)* हिमांशु राकुडला, उम्र 20 वर्ष, पिता धीरेन्द्र कुमार राकुडला, निवासी रिसाईपारा पश्चिम, वार्ड क्रमांक 16, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।। *(04)* हर्ष अंगारे उर्फ छोटू, उम्र 20 वर्ष, पिता चंद्रहास अंगारे, निवासी टिकरापारा, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।। *(05)* रूद्रेश प्रताप साहू, उम्र 29 वर्ष, पिता स्व. राजेश साहू,निवासी रिसाईपारा पश्चिम, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)। *जब्ती एवं वैधानिक कार्यवाही* पुलिस द्वारा आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बांस के डंडे जब्त किए गए। गिरफ्तार सभी 05 आरोपियों को विधिवत माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय, धमतरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। *धमतरी पुलिस की अपील* धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की हिंसा, हथियारों का प्रदर्शन, जबरन घर में प्रवेश अथवा किसी को भयभीत करने जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें। असामाजिक एवं कानून-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। धमतरी पुलिस - शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध।
धमतरी में गौ-तस्करी का भंडाफोड़,ट्रक में ठूंसकर ले जा रहे थे 10 गाय, बिलासपुर-कोरबा के 2 आरोपी गिरफ्तार..!
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में गौ-तस्करों पर धमतरी पुलिस का कड़ा प्रहार, 10 गोवंश को क्रूरतापूर्वक ले जा रहे 2 अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार* *मरौद टोल प्लाजा के पास कुरुद पुलिस की मुस्तैदी से गौ-तस्करी का भंडाफोड़,10 गायों को सुरक्षित मुक्त कराया, 6 चक्का ट्रक सहित 20 लाख रूपये का मशरूका जब्त* *गोवंश को कत्लखाने ले जाने की आशंका के बीच पुलिस की त्वरित कार्यवाही, बिलासपुर एवं कोरबा के आरोपियों पर वैधानिक शिकंजा* *घटना का विस्तृत विवरण* पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में जिले में अवैध पशु तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सघन निगरानी, चेकिंग एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुरुद पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए गोवंश की अवैध तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 10 गायों को सुरक्षित मुक्त कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा परिवहन में प्रयुक्त छह चक्का ट्रक सहित कुल ₹20 लाख का मशरूका जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कुरुद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक छह चक्का ट्रक में गोवंश को अवैध रूप से भरकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम मरौद स्थित टोल प्लाजा के पास घेराबंदी एवं नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध अशोक लीलैंड छह चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन के भीतर 10 गायों को अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर, बिना पर्याप्त दाना-पानी के परिवहन करते हुए पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोवंश को कत्लखाने ले जाने के उद्देश्य से परिवहन किए जाने की आशंका थी। कुरुद पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी 10 गायों को सुरक्षित मुक्त कराया तथा ट्रक में सवार दोनों आरोपियों को पकड़कर हिरासत में लिया। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ▪️*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण* *(01)* प्रदीप कुमार कश्यप, पिता परमेश्वर प्रसाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी गड़वर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। *(02)* मिथलेश पटेल, पिता शिव प्रसाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी कसनिया जरभाठा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)। ▪️*अपराध एवं वैधानिक कार्यवाही* - थाना: कुरुद, जिला धमतरी - अपराध क्रमांक: 357/2026 - दिनांक एवं समय: 25 अक्टूबर 2026, प्रातः 09:46 बजे - घटनास्थल: मरौद टोल प्लाजा के पास, थाना कुरुद - प्रार्थी/रिपोर्टकर्ता: सउनि सुरेश नंद, थाना कुरुद (शासन की ओर से) - पंजीबद्ध धाराएं: धारा 4, 6 एवं 10, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 तथा धारा 11(डी), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम। *जब्त मशरूका का विवरण* ▪️ 10 नग गाय: अनुमानित कीमत 5,00,000/-रूपये ▪️ अशोक लीलैंड छह चक्का ट्रक: अनुमानित कीमत 15,00,000/-रूपये ▪️ *कुल जब्ती:* 20,00,000/-रूपये (अक्षरी बीस लाख रुपये मात्र)। *आगे की वैधानिक कार्यवाही* दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। ▪️*धमतरी पुलिस की अपील एवं संदेश* धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध पशु तस्करी, पशुओं के प्रति क्रूरता तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। धमतरी पुलिस - अपराध एवं तस्करी के विरुद्ध सतत कार्यवाही,आमजन की सुरक्षा और कानून का प्रभावी पालन।
दुर्ग में पिकअप के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये बरामद, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार खुर्सीपार के डबरापारा में वाहन चेकिंग के दौरान मिली करोड़ों की नकदी, गुजरात निवासी चालक समेत दो लोगों से पूछताछ जारी दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मॉडिफाइड बोलेरो मैक्स पिकअप के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। वाहन के अंदर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेंबर में इतनी बड़ी रकम छिपाकर रखी गई थी। मामले में वाहन चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 🔴 वाहन की तलाशी में हुआ बड़ा खुलासा प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा में संदिग्ध गतिविधियों और अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान के तहत वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप क्रमांक CG 04 QU 5996 को रात करीब 11 बजे रोककर तलाशी ली। पुलिस को वाहन का पिछला हिस्सा मॉडिफाइड और पूरी तरह बंद दिखाई दिया। संदेह होने पर जब वाहन की बारीकी से जांच की गई, तो उसके पिछले हिस्से में विशेष रूप से बनाया गया गुप्त चेंबर मिला। चेंबर खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी की कुल राशि 4 करोड़ रुपये है। 🔴 गुजरात निवासी चालक समेत दो लोग हिरासत में वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने उनकी पहचान वाहन चालक भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे के रूप में बताई है। दोनों से बरामद नकदी के वास्तविक स्वामित्व, उसके स्रोत और इतनी बड़ी रकम को गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जाने के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि वाहन रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था। 🔴 आयकर विभाग को दी जाएगी सूचना पुलिस के मुताबिक, बरामद नकदी के वित्तीय स्रोत और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचना भेजी जा रही है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी है। 🔴 चार करोड़ रुपये की नकदी कहां से आई? इस पूरे मामले में अब कई अहम सवाल उठ रहे हैं। आखिर चार करोड़ रुपये की इतनी बड़ी नकदी किसकी है? इसे रायपुर से नागपुर क्यों ले जाया जा रहा था? वाहन में गुप्त चेंबर बनाकर रकम छिपाने की वजह क्या थी? फिलहाल, इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 📌 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
खैर लकड़ी संगठित सिंडिकेट के ऊपर ताबड़तोड़ कार्यवाही में 95 लाख रुपए और जप्त।
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी/बिलिंग मामले में महासमुंद पुलिस की ओडिशा, हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में ताबड़तोड़ कार्यवाही। खैर लकड़ी संगठित सिंडिकेट के ऊपर ताबड़तोड़ कार्यवाही में 95 लाख रुपए और जप्त। खैर लकड़ी के अवैध कारोबार की प्रतिस्पर्धा रंजिश में जानलेवा हमला करने के मामले (थाना सिंघोड़ा) में फरार मुख्य आरोपी संजय छापरिया को हरिद्वार (उत्तराखंड) से किया गया गिरफ्तार। आरोपी संजय छापरिया से पूछताछ के आधार पर बरगढ़ (ओडिशा) स्थित उसके आवास से 45 लाख रुपये तथा सहयोगी (टैक्स कंसल्टेंट) के घर से 15 लाख रुपये (कुल 60 लाख रुपये) नकद जप्त। हिमाचल प्रदेश में आरोपियों को अवैध खैर लकड़ी खपाने में सहायता करने वाले एक अन्य ठिकाने पर दबिश देकर 35 लाख रुपये नकद और किए गए जप्त (पूर्व में हिमाचल प्रदेश से जप्त किए गए थे 1 करोड़ 70 लाख रुपये)। महासमुंद पुलिस द्वारा अब तक आरोपी मनीष अग्रवाल, संजय छापरिया एवं उनके सहयोगियों के विभिन्न ठिकानों से अवैध खैर लकड़ी के कारोबार से अर्जित कुल 3,61,52,880/- रुपये (तीन करोड़ इकसठ लाख बावन हजार आठ सौ अस्सी रुपये) नकद जप्त किए जा चुके हैं। ओडिशा,मध्य प्रदेश , हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश में गिरोह के ठिकानों पर दबिश देकर कुल 70 टन अवैध खैर लकड़ी भी की जा चुकी है जप्त। प्रकरण में अब तक कुल 09 वाहन (05 भारी मालवाहक वाहन, 03 कार एवं 01 पिकअप वाहन) कुल अनुमानित कीमत 01 करोड़ रुपये किए जा चुके हैं जप्त। संगठित आपराधिक इस प्रकरण में बी.एन.एस., आर्म्स एक्ट और भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर महासमुंद पुलिस की कार्यवाही एवं विवेचना जारी है। विवरण:जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध गतिविधियों, वनोपज के अवैध परिवहन एवं धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोहों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में, वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के आवेदन पर खैर लकड़ी (23,350 किग्रा) के अवैध परिवहन हेतु प्रयुक्त एनटीपीएस (NTPS) एनओसी (NOC) में कूटरचना कर असल रूप में उपयोग करने और धोखाधड़ी के मामले में थाना पिथौरा में दिनांक 09.07.2026 को अपराध क्रमांक 172/2026 पंजीबद्ध किया गया है। यह प्रकरण धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 3(5), 111 बी.एन.एस. (BNS) व 25 आर्म्स एक्ट एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 42(1) सहपठित धारा 41(2)(ख)(ग)(घ), धारा 52(1) के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।प्रकरण के आरोपियों मनीष अग्रवाल, संजय छापारिया से संबंधित एक अन्य घटनाक्रम में, खैर लकड़ी के अवैध कारोबार के प्रतिस्पर्धा में सरायपाली निवासी एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के संबंध में थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद में दर्ज अपराध क्रमांक 87/2026 (धारा 109(1), 3(5), 189, 190, 351, 126, 127 BNS एवं 25 आर्म्स एक्ट) में फरार आरोपी संजय छापरिया को महासमुंद पुलिस की टीम द्वारा दिनांक 18.10.2026 को हरिद्वार (उत्तराखंड) से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को वैधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत माननीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर महासमुंद लाया गया।पुलिस अभिरक्षा में आरोपी संजय छापरिया से की गई पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर महासमुंद पुलिस टीम द्वारा ओडिशा के जिला बरगढ़ में दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी संजय छापरिया के बरगढ़ स्थित आवास से अवैध खैर लकड़ी के कारोबार से अर्जित 45,00,000/- रुपये (पैंतालीस लाख रुपये) नकद बरामद कर जप्त किए गए। इसके साथ ही, आरोपी संजय छापरिया द्वारा अपने सहयोगी एवं टैक्स कंसल्टेंट निवासी बरगढ़ के पास रखने हेतु दिए गए 15,00,000/- रुपये (पंद्रह लाख रुपये) को भी दिनांक 22.10.2026 को विधिवत जप्त किया गया।इसके अतिरिक्त, विवेचना के दौरान महासमुंद पुलिस की टीम द्वारा हिमाचल प्रदेश में आरोपी मनीष अग्रवाल एवं संजय छापरिया को अवैध खैर लकड़ी को खपाने (व्ययन) में सहायता करने वाले विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। पूर्व में हिमाचल प्रदेश के ठिकानों से तस्करी से अर्जित अवैध रकम 1,70,00,000/- रुपये (एक करोड़ सत्तर लाख रुपये) नकद बरामद कर जप्त किए गए थे। इसी तारतम्य में हिमाचल प्रदेश में ही एक अन्य स्थान पर दबिश देकर 35,00,000/- रुपये (पैंतीस लाख रुपये) नकद और बरामद कर विधिवत जप्त किए गए हैं।इस प्रकार, महासमुंद पुलिस द्वारा अब तक इस प्रकरण में आरोपी मनीष अग्रवाल, संजय छापरिया एवं उनके सहयोगियों के विभिन्न ठिकानों से अवैध खैर लकड़ी के कारोबार से अर्जित कुल 3,61,52,880/- रुपये (तीन करोड़ इकसठ लाख बावन हजार आठ सौ अस्सी रुपये) की नकदी रकम जप्त की जा चुकी है।उल्लेखनीय है कि महासमुंद पुलिस द्वारा आज दिनांक तक इस अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के विभिन्न राज्यों—ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश स्थित ठिकानों में दबिश देकर कुल 70 टन अवैध खैर लकड़ी भी जप्त की जा चुकी है। इसके साथ ही, विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा कुल 09 वाहन जप्त किए गए हैं। जप्त वाहनों के प्रकार के अनुसार प्रकरण में कुल 05 भारी मालवाहक वाहन (जिनमें 04 ट्रक एवं 01 डम्फर शामिल हैं), 03 कार (जिनमें 01 हुंडई क्रेटा कार, 01 महिंद्रा एक्सयूवी 500 एवं 01 डस्टर कार शामिल हैं) तथा 01 मालवाहक पिकअप वाहन जप्त किया गया है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 01 करोड़ रुपये है।मामले में जप्तशुदा अपराध से अर्जित अवैध नगदी रकम (3,61,52,880/- रुपये) की विधिवत कुर्की एवं आरोपियों को अपराध से अर्जित आर्थिक लाभों से वंचित करने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में महासमुंद पुलिस की कार्यवाही एवं विवेचना निरंतर जारी है। हमर प्रदेश सीजी स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी