रायपुर के डंगनिया इलाके में सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.50 लाख के जेवर व घड़ियां बरामद
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर जिला रिपोर्टर अमित कुमà¤...
More Stories
सुरगी में अवैध शराब बिक्री करते 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 32 पौवा देशी शराब जब्त
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर जिला रिपोर्टर अमित कुमार खरखरा नदी पुल के पास शराब बेचने की मिली थी सूचना, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया मामला राजनांदगांव, 30 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी सुरगी की टीम ने ग्राम सुरगी में अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 2,560 रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुरगी निवासी सुमित उर्फ ललित सिन्हा तिरंगा चौक स्थित खरखरा नदी पुल के पास भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर चौकी सुरगी पुलिस ने गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर शराब रेड की कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से छत्तीसगढ़ निर्मित शोले ब्रांड की 32 पौवा देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी सुमित उर्फ ललित सिन्हा (18 वर्ष 5 माह), पिता स्वर्गीय कमलेश सिन्हा, निवासी ग्राम सुरगी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध पुलिस चौकी सुरगी में अपराध क्रमांक 511/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, सहायक उप निरीक्षक हरीश टेम्भुरकर, आरक्षक चमन साहू, यशवंत साहू, सुनील नवरत्न, संतोष देशमुख एवं योगेश साहू सहित सुरगी चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाकर मुंबई ले जाने का मामला सामने आया है।
✍️योगेश शर्मा पत्थलगांव जिला जशपुर ब्लाक रिपोर्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुंबई के नाला सोपारा से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया है। वहीं, मामले के आरोपी 24 वर्षीय अजय पुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप है। वीओ- दरअसल, 17 सितंबर की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद 17 वर्षीय नाबालिग अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। अगले दिन सुबह वह घर से गायब मिली। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पत्थलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों ने अजय पुरी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम मुंबई रवाना की गई। मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्य और परिजनों के सहयोग से पुलिस ने नाला सोपारा, मुंबई से नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया। वीओ- एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया की नाबालिग ने अपने बयान में बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था और काम दिलाने के बहाने उसे मुंबई ले गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, आरोपी अजय पुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। BYTE- ध्रुवेश जायसवाल, SDOP पत्थलगांव ।
बलौदाबाजार पुलिस की झारखंड में दबिश, ₹59 हजार की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर बलौदाबाजार पुलिस की झारखंड में दबिश, ₹59 हजार की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर लगाया था चूना, गिधौरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई बलौदाबाजार-भाटापारा, 29 अक्टूबर 2026। ऑनलाइन ठगी के मामले में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बनकर खाते की लिमिट बढ़ाने और रकम ट्रांसफर करने का झांसा देकर ₹59,037 की साइबर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने झारखंड के देवघर जिले से 23 वर्षीय आरोपी प्रदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशन में थाना गिधौरी-टुण्डरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोट निवासी राजेश कुमार केवट (33 वर्ष) ने थाना गिधौरी-टुण्डरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 जनवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एयरटेल फोनपे ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए उनके खाते की लिमिट ₹35,000 तक होने की बात कही। आरोपी ने खाते की लिमिट और दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के नाम पर प्रार्थी को अपने झांसे में लिया। इसके बाद कथित रूप से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से कुल ₹59,037 की रकम निकाल ली गई। पीड़ित की शिकायत पर थाना गिधौरी-टुण्डरा में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं आईटी एक्ट की धारा 66(घ) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर झारखंड पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश की। इसके बाद साइबर सेल एवं थाना गिधौरी पुलिस की संयुक्त टीम झारखंड पहुंची और देवघर जिले में आरोपी के निवास पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार यादव (23 वर्ष), पिता अरुण यादव महतो, निवासी बांधा अगर, थाना कुण्डा, जिला देवघर, झारखंड के रूप में हुई है। 📱 ठगी में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रियलमी कंपनी का काले रंग का मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, यह मोबाइल फोन घटना में इस्तेमाल किया गया था। झारखंड के देवघर स्थित स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर वापस आई। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन कॉल पर भरोसा कर बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। ✅ किसी को भी अपना OTP या UPI PIN न बताएं।✅ बैंक खाते की लिमिट बढ़ाने या रकम सुरक्षित रखने के नाम पर बताए गए अनजान निर्देशों का पालन न करें।✅ बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान आधिकारिक माध्यम से सत्यापित करें।✅ साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करें। 📢 सावधान रहें, सतर्क रहें! साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। थोड़ी सी सावधानी आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ब्रेकिंग:–साधु-बाबा बनकर पूजा-पाठ के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 01 अंतर्राज्यीय नागरिक एवं विधि से संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 02 गिरफ्त में
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ब्रेकिंग:–साधु-बाबा बनकर पूजा-पाठ के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 01 अंतर्राज्यीय नागरिक एवं विधि से संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 02 गिरफ्त में डीसीपी (मध्य-क्षेत्र) तारीख- 29.10.2026 साधु बाबा बनकर बीमारी एवं घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर किये थे ठगी *ग्वालियर (मध्यप्रदेश) निवासी आवेदक एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक पकड़े गए लगभग 03 लाख रुपया कीमत के 17 ग्राम सोने के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त एपिसोड में संलिप्त अन्य आरोपित फरार, पतासाजी जारी थाना गंज पुलिस की कार्रवाई विवरण - प्रार्थी जसवंत परमार निवासी जयलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स फाफाडीह थाना गंज, रायपुर द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पत्नी ने उसे बताया कि मार्च 2026 में एक दिन तीन अज्ञात साधु उसके घर आए तथा उसकी पत्नी की बीमारी एवं आंखों की परेशानी सहित घरेलू समस्याओं के संबंध में सटीक बातें बताकर उसे विश्वास में ले लिया। इसके बाद पूजा-पाठ करने के नाम पर उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी से सोने की अंगूठी एवं नगद ले लिए। लगभग 10-12 दिन बाद पुनः घर आकर पूजा कर जेवराट वापस करने का झांसा देकर सोने की चेन सहित अन्य सोने-चांदी के आभूषण ले रहे। आरोपियों ने इस संबंध में किसी को बताने पर परिवार के सदस्यों की मृत्यु होने अथवा अनिष्ट होने का भय दिखाकर उसे चुप रहने के लिए कहा। दिनांक 07.09.2026 से आरोपी लगातार फोन कर और अधिक जेवराट एवं नगदी की मांग करने लगे, जिससे उसकी पत्नी को संदेह हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। आरोपियों द्वारा न तो कोई पूजा-पाठ कराया गया और न ही लिए गए आभूषण वापस किए गए। इस प्रकार तीन अज्ञात साधुओं द्वारा पूजा-पाठ के नाम पर छलपूर्वक सोने के विभिन्न आभूषण एवं नगदी रकम कीमती लगभग 15 लाख रुपया की धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 283/2026 धारा 318(4), 3(5) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की संदिग्ध को देखते हुए पुलिस सैनिक (मध्य क्षेत्र) श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस सैनिक (मध्य क्षेत्र) श्री विवेक शुक्ला एवं सहायक पुलिस आयुक्त, पंकज श्री दीपक मिश्रा द्वारा प्रकरण में संलिप्त अज्ञात एजेंटों की शीघ्र पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी गंज निरीक्षक दीपक पासवान को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी एवं उसकी पत्नी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। टीम द्वारा आरोपियों के संपर्क में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों तथा प्रार्थी की पत्नी को फोन करने वाले अन्य मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांचों एवं अन्य माध्यमों से लगातार पतासाजी करते हुए पुलिस टीम ने प्रकरण में संलिप्त ग्वालियर (मध्यप्रदेश) निवासी गुरुदयाल सिंह खैर दल्लू एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने भाई एवं अन्य साथी के साथ मिलकर पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से ठगी की 17 ग्राम सोने के गहने एवं घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन जुमला कीमती लगभग 03 लाख रूपये जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी एवं अपचारी बालक के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपित गिरफ्तार हैं, जिन्हें पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, आरोपियों द्वारा इसी प्रकार की अन्य घटनाओं को अंजाम दिए जाने की संभावना के संबंध में भी जांच की जा रही है।
बिलासपुर में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर EOW-ACB की बड़ी रेड, अलका एवेन्यू में सुबह से जांच; दस्तावेजों से लेकर डिजिटल रिकॉर्ड तक खंगाल रही टीम
✍🏻 आशीष यादव जिला रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़ बिलासपुर में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर EOW-ACB की बड़ी रेड, अलका एवेन्यू में सुबह से जांच; दस्तावेजों से लेकर डिजिटल रिकॉर्ड तक खंगाल रही टीम बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला कारोबार से जुड़े कथित टैक्स चोरी, भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं के मामलों को लेकर जांच एजेंसियों ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 की सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बिलासपुर में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर छापेमार कार्रवाई की। उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में हुई इस अचानक दबिश से इलाके में हलचल मच गई। रायपुर से पहुंची विशेष टीम ने परिसर को अपने घेरे में लेकर जांच शुरू की। सुबह-सुबह अलका एवेन्यू पहुंचा अधिकारियों का काफिला मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के रायपुर से आई जांच एजेंसी की विशेष टीम कई वाहनों के काफिले के साथ उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू पहुंची। टीम ने कोयला कारोबारी शाहबाज खान के परिसर को घेर लिया और तत्काल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। अचानक बड़ी संख्या में अधिकारियों के पहुंचने से आसपास के लोगों में भी कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने घर का मुख्य दरवाजा बंद करा दिया। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। पूरी जांच को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। कागजातों से लेकर कंप्यूटर और मोबाइल तक की जांच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच टीम ने परिसर में मौजूद विभिन्न दस्तावेजों और व्यावसायिक फाइलों को खंगालना शुरू किया। कारोबारी से जुड़े लेन-देन, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की पड़ताल की जा रही है। जांच के दायरे में कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन में मौजूद डिजिटल रिकॉर्ड भी शामिल बताए जा रहे हैं। डिजिटल डेटा की जांच के लिए तकनीकी टीम की मौजूदगी की जानकारी भी सामने आई है। अधिकारियों द्वारा कारोबारी से जुड़े लेन-देन और वित्तीय गतिविधियों को लेकर घर के सदस्यों से भी पूछताछ किए जाने की खबर है। हालांकि, जांच के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज मिले हैं और किन डिजिटल रिकॉर्ड्स की जांच की गई है, इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। रायपुर, कोरबा और बिलासपुर समेत कई जिलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई छत्तीसगढ़ में कोयला कारोबार से जुड़े मामलों की जांच का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को रायपुर, कोरबा और बिलासपुर सहित कई स्थानों पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई को प्रदेश में कोयला कारोबार से संबंधित कथित टैक्स चोरी और आर्थिक अनियमितताओं की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। जांच एजेंसियां अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और कारोबारी गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही हैं। जब्ती को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं इस पूरी कार्रवाई के बीच सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि जांच एजेंसियों को आखिर क्या-क्या अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिले हैं? क्या वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड में कोई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है? फिलहाल किसी नकदी, संपत्ति के दस्तावेज या अन्य सामग्री की जब्ती को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियों की ओर से विस्तृत बयान और कार्रवाई के अंतिम निष्कर्ष का इंतजार किया जा रहा है। दस्तावेजों के मिलान और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। कोयला कारोबार पर जांच एजेंसियों की बढ़ती निगरानी गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोयला कारोबार से जुड़े कथित टैक्स चोरी और आर्थिक अनियमितताओं के मामलों को लेकर पिछले कुछ समय से जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से प्रदेश के कारोबारी जगत में भी हलचल देखी जा रही है। बिलासपुर के उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में शाहबाज खान के ठिकाने पर हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर कोयला कारोबार से जुड़े मामलों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अब सभी की निगाहें जांच एजेंसियों की आधिकारिक जानकारी, संभावित बरामदगी और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। फिलहाल जांच जारी है और किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आरोपों की पुष्टि जांच एवं आधिकारिक निष्कर्षों के बाद ही मानी जाएगी।
गरियाबंद: EOW-ACB की संयुक्त छापेमारी - राजिम ,नवापारा और रामें सोना-चांदी और कपड़ा व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद गरियाबंद: EOW-ACB की संयुक्त छापेमारी - राजिम ,नवापारा और रामें सोना-चांदी और कपड़ा व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश गरियाबंद में EOW और ACB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गोबरा, नवापारा और राजिम में सोना, चांदी और कपड़ा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया है। जानकारी के अनुसार कारोबारी विमल पारख और राजा पारख के प्रतिष्ठानों समेत शांति विजय और नवकार ज्वेलर्स में जांच चल रही है। टीम व्यापारियों से जुड़े अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के बाद गोबरा, नवापारा और राजिम के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक बड़े घोटाले से जुड़ी शिकायत पर की जा रही है।
फिल्म पुष्पा से सिख ले रहे अब बस्तर के स्मगलर गीदम फॉरेस्ट रेंज को मिली बड़ी सफलता
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूजरिपोर्टर - गौतम रंगारीब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) फिल्म पुष्पा से सिख ले रहे अब बस्तर के स्मगलरगीदम फॉरेस्ट रेंज को मिली बड़ी सफलता गीदम में पेंगोलिन तस्करी का खुलासा, छह आरोपी पकड़े गए; 14 किलो खाल और शल्क बरामद दुर्लभ वन्यजीवों के अवैध कारोबार पर कार्रवाई, शिकार के स्रोत और खरीदारों का पता लगाने में जुटा वन विभाग गीदम/दंतेवाड़ा, 29 अक्टूबर 2026। बस्तर क्षेत्र में दुर्लभ वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। गीदम वन परिक्षेत्र में पेंगोलिन की खाल और शल्क की कथित तस्करी के मामले में वन विभाग की टीम ने छह लोगों को पकड़ा है। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों के पास से लगभग 14 किलोग्राम खाल और शल्क बरामद किए गए हैं। मामले में वन विभाग आगे की जांच कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वाहनों में पेंगोलिन की खाल लेकर ग्राहक तलाश रहे हैं। इसके बाद टीम ने गीदम थाना क्षेत्र के पास कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जावंगा के नजदीक से तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। वाहनों की तलाशी के दौरान एक वाहन में स्टेपनी के पास बोरी में छिपाकर रखी गई खाल और शल्क बरामद होने की जानकारी दी गई है। बरामद सामग्री का कुल वजन करीब 14 किलोग्राम बताया गया है। छह से सात पेंगोलिन के शिकार की आशंका रिपोर्ट में वन विभाग के हवाले से आशंका जताई गई है कि बरामद सामग्री लगभग छह से सात पेंगोलिन के शिकार से जुटाई गई हो सकती है। हालांकि, वास्तविक संख्या और शिकार किए जाने के स्थान की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि वन्यजीवों का शिकार कहां किया गया, सामग्री किससे प्राप्त की गई और इसे किन खरीदारों तक पहुंचाया जाना था। इन सवालों के जवाब मिलने से तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में मदद मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय मांग से वन्यजीवों पर संकट पेंगोलिन एक दुर्लभ स्तनधारी वन्यजीव है, जिसका शरीर कठोर शल्कों से ढका होता है। इसके शल्क केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। यही प्रोटीन मानव बाल और नाखूनों में भी पाया जाता है। इसके बावजूद कथित औषधीय उपयोग से जुड़े अप्रमाणित दावों और अवैध बाजार की मांग के कारण इसका शिकार किया जाता है। पेंगोलिन चींटियों और दीमकों को खाकर पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी घटती संख्या जंगल के प्राकृतिक संतुलन के लिए भी चिंता का विषय है। वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई भारतीय पेंगोलिन को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I में शामिल किया गया है। इसके अवैध शिकार और व्यापार पर कानून के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। गीदम में सामने आया यह मामला वन्यजीवों के अवैध कारोबार पर निगरानी मजबूत करने की जरूरत को रेखांकित करता है। जंगलों में शिकार रोकने के साथ-साथ तस्करी से जुड़े खरीदारों और अन्य कड़ियों तक पहुंचना भी जरूरी है। वन्यजीव संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। स्थानीय लोगों की सतर्कता, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई से ही पेंगोलिन जैसे दुर्लभ जीवों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
तंत्र-मंत्र से रकम दोगुनी करने का झांसा, ₹10 हजार की ठगी और छेड़छाड़; दो आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर तंत्र-मंत्र से रकम दोगुनी करने का झांसा, ₹10 हजार की ठगी और छेड़छाड़; दो आरोपी गिरफ्तार बोरतलाव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ठगी की रकम बरामद; न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपी जेल भेजे गए राजनांदगांव, 28 अक्टूबर 2026। तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश कराने और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने तथा पीड़िता से छेड़छाड़ करने के मामले में बोरतलाव पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी गई 10 हजार रुपये की रकम बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेश के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में आरोपी राधेलाल उइके (63 वर्ष), निवासी बैगाटोला, थाना बोरतलाव ने पीड़िता को अपने घर बुलाया था। पीड़िता अपने परिचितों के साथ वहां पहुंची, जिसके बाद राधेलाल ने ग्राम बरनाराकला निवासी तन्ने खान (60 वर्ष) को बुलाया। आरोप है कि तन्ने खान पीड़िता को दूसरे कमरे में ले गया और 10 हजार रुपये दोगुना करने का झांसा देकर रकम अपने पास रख ली। इसके बाद उसने कहा कि रकम दोगुनी करने के लिए पीड़िता पर देवी आना जरूरी है। कथित तौर पर देवी को लाने के नाम पर उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही और उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाना बोरतलाव पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 74, 75(2) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ठगी गई 10 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा डोंगरगढ़ एसडीओपी के पर्यवेक्षण में थाना बोरतलाव पुलिस द्वारा की गई। पुलिस की अपील: तंत्र-मंत्र, चमत्कार या रकम दोगुनी करने के नाम पर किए जाने वाले प्रलोभनों से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के ऐसे झांसे में आकर अपनी रकम न दें और ठगी या अन्य अपराध होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ब्रेकिंग:–नवीन मार्केट के पास जुआ खेलने के वायरल वीडियो पर गोलबाजार पुलिस ने लिया संज्ञान, छह गिरफ्तार; न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल*
रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ब्रेकिंग:–नवीन मार्केट के पास जुआ खेलने के वायरल वीडियो पर गोलबाजार पुलिस ने लिया संज्ञान, छह गिरफ्तार; न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल* पुलिस कमिश्नरेट (मध्य जोन), रायपुरदिनांक–28.10.2026 नवीन मार्केट के पास जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर थाना गोलबाजार पुलिस ने संज्ञान लेकर वीडियो की तस्दीक की। अब तक मामले में शामिल मनोज लालवानी निवासी ललिता चौक, बढ़ईपारा, थाना मौदहापारा, रायपुर; प्रदीप चौहान निवासी फूल चौक, थाना मौदहापारा, रायपुर; चंदू यादव निवासी अश्वनी नगर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर; रजत बावनकर निवासी फूल चौक, थाना गोलबाजार, रायपुर; जयंत साहू निवासी फूल चौक, थाना गोलबाजार, रायपुर एवं मोहसिन खान निवासी कमासी पारा, थाना गोलबाजार, रायपुर की पहचान कर छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 एवं 126 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर सभी छह व्यक्तियों को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल, रायपुर भेजा गया। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।
हसौद, 24 घंटे के भीतर नकली नोट छापने और खपाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,
रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर हसौद, 24 घंटे के भीतर नकली नोट छापने और खपाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, प्रिंटर और स्कूटी सहित सामान जब्त! सक्ती जिले से नकली नोट छापने और बाजार में खपाने की कोशिश का मामला सामने आया है। हसौद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में चलाने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 और 500 रुपये के कुल 79 नकली नोट, कलर प्रिंटर, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले फ्रेम और अन्य सामग्री के साथ घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की है। जब्त नकली नोटों की कुल अंकित राशि 17 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।: पूरा मामला सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, हसौद के बजरंग चौक स्थित एक डेली नीड्स दुकान में 23 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों दुकान में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दुकानदार ने नोटों को नकली पहचान लिया। इसके बाद दोनों वहां से वापस लौट गए।इस मामले में दुकान संचालक ओम साहू की शिकायत पर हसौद थाने में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर-डभरा सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।पुलिस ग्राम कोसीर पहुंची और संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश देकर नरेश कुमार आदित्य, उम्र 36 वर्ष, और संजय आदित्य, उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी कहरापारा, कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर संजय आदित्य के घर में रखे कलर प्रिंटर से चार से पांच दिन पहले 100 और 500 रुपये के नकली नोट छापने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कुल 80 नकली नोट छापे थे, जिनकी अंकित राशि 17 हजार 600 रुपये थी। इनमें से कुछ नोट लेकर दोनों हसौद पहुंचे थे और बजरंग चौक स्थित दुकान में चलाने की कोशिश की थी।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 रुपये के 55 नोट और 500 रुपये के 24 नोट, कुल 79 नकली नोट बरामद किए हैं। इनकी कुल अंकित राशि 17 हजार 500 रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने एक कलर प्रिंटर, नोट छापने के लिए बनाए गए दो फ्रेम, स्केल, कटर, गोंद का डिब्बा, हरे रंग का चमकीला टेप, ए-4 साइज के फोटो पेपर और अन्य सामग्री भी जब्त की है। घटना में इस्तेमाल की गई नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13 AZ 9089 को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को 28 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। फिलहाल, हसौद थाना पुलिस की इस कार्रवाई में नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने की कथित कोशिश का खुलासा हुआ है। पुलिस की कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी: रूस भेजने के नाम पर दो जालसाजों ने ठगे रुपये
रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी: रूस भेजने के नाम पर दो जालसाजों ने ठगे रुपये रायपुर (इंद्रप्रस्थ कॉलोनी): विदेश में नौकरी और सुरक्षित भविष्य का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी (फेस-2) निवासी मनोज कुमार साहू ठगी का शिकार हुए हैं। यूपीएससी से रूस के मास्को शहर भेजने का झांसा देकर दो लोगों ने कुल 1 लाख रुपये हड़प के लिए। दोस्ती की आड़ में रची साजिश पीड़ित मनोज कुमार साहू ने बताया कि आरोपी बालकृष्ण शर्मा और जसविंदर सिंह ने पहले उनसे जान-पहचान और दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद आरोपी बालकृष्ण और जसविंदर ने उन्हें रूस (मॉस्को) भेजने का लालच दिया और कागजी कार्रवाई शुरू करने के नाम पर 30 हजार रुपये ऑनलाइन एडवांस जमा करवाए। 1 हफ्ते में वीजा और टिकट का दिया था झांसा रुपये लेने के बाद आरोपियों ने पीड़ित को एक हफ्ते के भीतर मास्को का वीजा दिलाने का दावा किया। इसके तुरंत बाद, एयर टिकट बुक कराने के ठिकानों पर आरोपियों ने 70 हजार रुपये और ऐंठ के लिए। इस तरह दोनों ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद वादे से मुकरे रुपये ऐंठने के बाद जब तय सीमा में वीजा और टिकट नहीं मिला, तो पीड़ित ने दोनों से संपर्क करने की कोशिश की। आरोपियों की तरफ से टालमटोल शुरू हो गई और ठगी का फरार होने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। ठगी के इस मामले में अब पुलिस से सख्त कार्रवाई और बकाया राशि वापस दिलाने की मांग की जा रही है।
🚨 वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध ब्याज वसूली और जान से मारने की धमकी के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती 💰 3.79 लाख रुपये नकद बरामद, ब्याज लेन-देन की डायरी, ब्लैंक चेक और कोरे स्टाम्प पेपर जब्त; कर्जा एक्ट के तहत मामला दर्ज भिलाई, दुर्ग। वैशाली नगर थाना पुलिस ने अवैध ब्याज वसूली, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 3 लाख 79 हजार 900 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा ब्याज के लेन-देन से संबंधित डायरी, ब्लैंक चेक और कोरे स्टाम्प पेपर भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में शिकायत मिलने के बाद अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दोनों महिलाओं की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। 📌 50 हजार रुपये उधार लेने के बाद अतिरिक्त रकम मांगने का आरोप पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रार्थिया पूनम मनोज कुमार ने 27 अक्टूबर 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2024 में उन्होंने 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके एवज में सुरक्षा के तौर पर ब्लैंक चेक और कोरा स्टाम्प पेपर दिया गया था। प्रार्थिया के अनुसार, उन्होंने 29 सप्ताह के दौरान 72,500 रुपये ब्याज के रूप में चुकाए। इसके बावजूद उनसे कथित रूप से 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। रकम नहीं देने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। ⚠️ दूसरी महिला ने भी की प्रताड़ना की शिकायत इसी मामले में प्रार्थिया की सहेली सुमिता तब्बोली ने भी शिकायत की। उनके अनुसार, उन्होंने एक लाख रुपये उधार लिए थे और इसके बदले 1 लाख 40 हजार रुपये चुका दिए थे। इसके बावजूद उन्हें कथित रूप से परेशान किया जा रहा था। दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। 👮 दो महिला आरोपी गिरफ्तार, नकदी और दस्तावेज जब्त पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है: 🔹 बबली साहू उर्फ बबली निरंजन (42 वर्ष) — निवासी कोहका, सुपेला। 🔹 ज्योति निरंजन (27 वर्ष) — निवासी श्रमिक नगर, सुपेला। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे और संबंधित स्थानों की तलाशी के दौरान कुल 3,79,900 रुपये नकद बरामद किए गए। - बबली साहू से 99,900 रुपये नकद बरामद। - सीमा यादव के मकान से 2,80,000 रुपये नकद बरामद। - ब्याज के लेन-देन से संबंधित डायरी जब्त। - ब्लैंक चेक और कोरे स्टाम्प पेपर जब्त। पुलिस ने प्रकरण में अपराध क्रमांक 402/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 308(5), 3(5) तथा कर्जा एक्ट की धारा 4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। 🔎 बबली साहू के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मामले पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बबली साहू के खिलाफ सुपेला थाने में कर्जा एक्ट के तहत पहले भी दो मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। 📢 अवैध ब्याज वसूली के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई इस कार्रवाई के बाद अवैध ब्याज वसूली और कर्ज के नाम पर कथित धमकी एवं प्रताड़ना जैसे मामलों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की कार्रवाई ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज कराने और कानूनी प्रक्रिया अपनाने के महत्व को रेखांकित करती है। ✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर — किशोर कुमार आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़